tikhiawaz24.in

शनिवार, 13 मई 2017

चारबाग स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी

लखनऊ-यूपी की जेलों में बन्द 20 शातिर अपराधियों का जेल ट्रांसफर,उदयभान करवरिया,कपिलमुनि को मिर्जापुर से इलाहाबाद जेल भेजा,उदयभान की पत्नी नीलम इलाहाबाद की मेजा सीट से विधायक,ऐश्वर्या चौधरी को महाराजगंज से बिजनौर जेल शिफ्ट किया,ऐश्वर्या की पत्नी शुचि चौधरी बिजनौर से भाजपा विधायक है

लखनऊ-चारबाग स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी का मामला,धमकी देने वाला आरोपी युवक पंकज पयासी गिरफ्तार,मोहनलालगंज से पुलिस ने पकंज को किया गिरफ्तार,मध्य प्रदेश के सतना का रहने वाला है आरोपी पकंज,चित्रकूट से अपने रिश्तेदार के घर से दी थी धमकी,पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ

लखनऊ-IG पीएसी मध्य जोन की कमान सतीश गणेश को,ए.सतीश गणेश ने ट्रांसफर होते ही नई तैनाती पर किया ज्वाइन,IG जोन लखनऊ से आईजी मध्य जोन बनाये गये सतीश गणेश,जोन इंचार्ज बनाये गये एडीजी अभय कुमार प्रसाद आज करेंगे ज्वाइन,एडीजी क्राइम से एडीजी लखनऊ जोन बनाया गया अभय प्रसाद को

इलाहाबाद-जूनियर डॉक्टरों की दंबगई,SRN अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों पर पिटाई का आरोप,जूनियर डॉक्टरों पर तीमारदार की पिटाई का आरोप,चिकित्सा शिक्षा मंत्री के निरीक्षण में हुआ खुलासा,पीड़ित ने मंत्री से की जूनियर डॉक्टरों की शिकायत,मंत्री ने डीएस और एसपी को सौंपी मामले की जांच,जांच के बाद सख्त कार्रवाई के भी अफसरों को निर्देश

गोरखपुर-तेल कारोबारी चंद्र प्रकाश टिबड़ेवाल की लूट और हत्या का मामला,सीएम से सर्किट हाउस में मिले कारोबारी की पत्नी और बच्चे,सीएम योगी ने मृतक कारोबारी के परिजनों को आश्वासन दिया,सीएम योगी ने एसएसपी को मामले के खुलासे का दिया आदेश,व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर ध्यान दे पुलिस-सीएम योगी,साहबगंज में व्यापारी सुरक्षा बढ़ाने का सीएम ने दिया आदेश 

रामपुर-तीन तलाक पर आजम खां का बयान-तीन तलाक को समझने की कोशिश करें लोग-आजम,3 तलाक पर बात करने वाले पहले कुरान हदीस पढ़ें-खां,'इस्लाम को भी जाने 3 तलाक पर टिप्पणी करने वाले',पहले इस्लाम को समझें फिर इल्जाम दें-आजम खां

लखनऊ-कल सुबह 9.30 बजे सीएम योगी और गृहमंत्री की मीटिंग,श्रीपद नाईक और धर्म सिंह सैनी भी बैठक में होंगे शामिल,5 कालीदास मार्ग पर योग दिवस कार्यक्रम की होगी समीक्षा,योग दिवस पर पीएम मोदी लखनऊ में कार्यक्रम में होंगे शामिल 

संभल-मकान का छज्जा गरने से 2 लोगों की मौत,दर्जन भर लोग घायल, अस्पताल में भर्ती,वैवाहिक समारोह के दौरान हुआ हादसा,धनारी थाना क्षेत्र के पतेई गांव की घटना

उन्नाव-कार की टक्कर से विक्रम पलटा,10 लोग घायल,2 लोग गंभीर घायल,अस्पताल में भर्ती,अजगैन के सिमरौली गांव के पास की घटना 

अमेठी-बाहुबली फिल्म के राइटर मनोज मुंतसिफ का बयान-आज जो कुछ भी हूं अमेठी की वजह से हूं-मनोज,यश भारती पुरस्कार पर बोले मनोज मुंतसिफ,'पुरस्कार की समीक्षा में मेरा पुरस्कार गलत नहीं होगा','अमेठी के बेरोजगारों के लिए म्यूजिक आकादमी खोलूंगा'

देवरिया-शहीद प्रेम सागर के नाम पर जल्द होगा कॉलेज का निर्माण,प्रशासन ने कॉलेज के लिए उपलब्ध कराई डेढ़ एकड़ जमीन,शहीद के गांव टीकमपार में खुलेगा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज,कल मुख्यमंत्री योगी ने परिजनों से मुलाकात में की थी घोषणा,भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के टीकमपार गांव का मामला

लखनऊ-आईजी रेंज लखनऊ जेएन सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया,रेंज के पहले आईजी जेएन सिंह ने गिनाई प्राथमकिताएं,पुलिस कर्मियों के व्यवहार में सुधार पहली प्राथमकिता होगी,लखनऊ के ट्रैफिक व क्राइम कंट्रोल पर प्लान बनाना होगा,क्राइम मैपिंग के जरिए स्ट्रीट क्राइम पर लगेगी रोकथाम,थानों में लम्बे समय से जमे दागी पुलिस कर्मी हटाए जाएंगे 

फैज़ाबाद-5 साल की मासूम से गैंग रेप का मामला,मेडिकल रिपोर्ट में नहीं साबित हुआ रेप,8-10 साल के 4 बच्चों पर था आरोप,हैदरगंज थाना क्षेत्र के कुंआ डाढ़ की घटना 

बस्ती-कानून व्यवस्था पर सीएम की समीक्षा बैठक शुरु,जोनल के सभी पुलिस अधिकारी बैठक में मौजूद,बस्ती के कमिश्नर कार्यालय में हो रही बैठक

वाराणसी-नकली तंबाकू बनाने की फैक्ट्री में पुलिस का छापा,भारी मात्रा में खैनी तंबाकू बरामद,मालिक गिरफ्तार,बांड्रेड रैपर और उपकरण भी पुलिस ने किये बरामद,चोलापुर थाना क्षेत्र के गहनी में चल रही थी फैक्ट्री 

रायबरेली-102 एम्बुलेंस ने बाइक को मारी टक्कर,युवक की मौत,युवती गंभीर घायल,भर्ती ,बछरावां थाना क्षेत्र के समरौधा की घटना 

गोरखपुर-बोलेरो ने स्कूल वैन को मारी टक्कर,आधा दर्जन स्कूली बच्चे घायल ,आरोपी बोलेरो ड्राइवर मौके से फरार,शाहपुर के गीता वाटिका के पास की घटना 

फैज़ाबाद-जिला योजना समिति की बैठक का बहिष्कार,जिला पंचायत अध्यक्ष,21 सदस्यों ने किया बहिष्कार,प्रशासन पर देर से सूचना देने का लगाया आरोप,प्रभारी मंत्री सतीश महाना पहुंचे थे बैठक करने  

लखनऊ-PWD ने केंद्र सरकार से मांगे 6000 करोड़,वित्त व PWD की संयुक्त बैठक में हुआ प्रस्ताव,सड़कों के निर्माण के लिए 2000 करोड़ लोन लेगा PWD,प्रदेश की सड़कों का कायाकल्प करने को चाहिए 18000 करोड़

कानपुर-अपराधी की खातिरदारी करती कानपुर पुलिस कैमरे में कैद,पेशी पर आए कुख्यात अपराधी की SSP ऑफिस में खातिरदारी ,कुख्यात अपराधी को कैंटिन में खिलाया खाना,पिलाई कोल्डड्रिंक,50 हजार का इनामी बदमाश मोनू पहाड़ी को पेशी पर लाई थी पुलिस 

लखनऊ-प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी सदाकांत का बयान-जौहर विवि में पीडब्ल्यूडी के निर्माण की होगी जांच,केशव मौर्या के निर्देश पर जौहर विवि में होगी जांच,पिछली सरकार में बनी थी सड़कें व गेस्ट हाउस 

सीतापुर-लूट और गोलीकांड की घटना के विरोध में बाजार बन्द,कल रात महिला व्यापारी पर हमला कर हुई थी लूट,लहरपुर के व्यापारियों ने किया बन्द का आवाहन 

सिद्धार्थनगर-सपा के जिलाध्यक्ष के खिलाफ 18 लाख के गबन का केस दर्ज,जिलाध्यक्ष अजय चौधरी के भट्टे पर ईट खरीद को लेकर केस,त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र में सपा जिलाध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज हुआ

आगरा-अछनेरा कस्बे में प्रदूषण की पीड़ा से लोग बेहाल,गंभीर बीमारियों का सबब बन रहा प्रदुषित पानी,प्रदूषण बढ़ने के चलते कस्बे में फ़ैल रही गंभीर बीमारियां

गाजियाबाद-स्कूलों की मनमानी पर कसेगा शिकंजा,सस्ते दामों पर UPSIDC ने दी थी स्कूलों को जमीन,स्कूलों को शर्तों के हिसाब से दी गई थी सस्ती जमीन,लीज रद्द करने को लेकर शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव 

आगरा-नागालैंड के कोहिमा से दो बच्चों से साथ आई महिला परेशान,8 साल के बच्चे को सूदखोर के पास 2 हजार रुपए में रखा गिरवी,नागालैंड में बच्चे को गिरवी रखकर काम की तलाश में आई थी,परिजनों के बिछड़ने पर 4 दिन से दर-दर भटक रही महिला,मोबाइल मार्केट के दुकानदारों ने चंदा कर महिला को दिए पैसे

मैनपुरी-डीजे बजाने के विवाद में वधु पक्ष ने बारात को बनाया,मौके पर पहुंचकर पुलिस ने बारात को छुड़वाया,दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांगसी गांव का मामला

ग्रेटर नोएडा-10 वीं की छात्रा का अपहरण कर रेप का प्रयास,रेडिसन होटल के पास सड़क किनारे छात्रा को फेंका,पीड़िता ने 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया,कासना थाना क्षेत्र की घटना 

हमीरपुर-5 लाशें मिलने का मामला,इलाहाबाद जोन के IG ने घटनास्थल का किया निरीक्षण,जांच के लिए कई जांच एजेंसियां लगाई गई हैं-IG जोन,'पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या-आत्महत्या का होगा खुलासा',घटना के जल्द खुलासे का आईजी जोन ने किया दावा

इलाहाबाद-अर्ध कुंभ को लेकर परिवहन निगम ने शुरु की तैयारी,श्रद्धालुओँ के लिए चलाई जाएगी 10 हजार बसें,कमिश्नर,डीएम भी लगातार कर रहे मॉनिटिरिंग

ग्रेटर नोएडा-पति ने पत्नी के मोबाइल पर 3 बार तलाक का मेसेज भेजा,पति दहेज में पांच लाख रुपए न मिलने से था नाराज,सलमा की शादी 10 अप्रैल को गुड़गांव में हुई थी,ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र का मामला  

प्रतापगढ़-डंफर की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौके पर मौत,पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा,खतनपुर थाना क्षेत्र के धरी मोड़ पर हुआ हादसा 

मथुरा-डायल 100 गाड़ी में सोते मिले पुलिस कर्मी,गाड़ी में रखे उपकरण का भी नहीं ध्यान,छाता थाना क्षेत्र के बरसाना में सोते मिले पुलिसकर्मी

झांसी-युवक ट्रेन का आगे कूदकर की आत्महत्या,सदर बाजार के शरद पट्टी रेलवे लाइन की घटना

ललितपुर-SDM सदर और बीजेपी नेता में नोकझोक,अतिक्रमण हटाने को लेकर हुई कहासुनी,बीजेपी नेता हो तो क्या खा जाओगे-SDM,ललितपुर के सदर कोतवली क्षेत्र का मामला 

एटा-IPL पर सट्टा लगाते दो सटोरिये गिरफ्तार,कार,12 मोबाइल,2 सिम,13 हजार कैश बरामद,जैथरा पुलिस ने दो सटोरियों को पकड़ा,4 फरार

आजमगढ़-एक्सरे कराने गए मरीज के साथ दुर्व्यवहार का आरोप,परिजनों ने एक्सरे कर्मी के साथ की मारपीट,कर्मचारियों के साथ चिकित्सकों ने भी काम किया बंद,मंडलीय चिकित्सालय में मामूली बात को लेकर हंगामा

मिर्जापुर-फूड प्वाइजनिंग से सैकड़ों बच्चे बीमार होने का मामला,नवोदय विद्यालय के उपप्रधानाचार्य समेत 5 नामजद,1 फरवरी को बच्चे फूड प्वाइजनिंग से हुए थे बीमार,जांच रिपोर्ट आने के बाद हुई कार्रवाई,मड़िहान थाने में मुकदमा हुआ दर्ज 

झांसी-बसपा के वरिष्ठ नेता नूर अहमद मंसूरी ने पार्टी से दिया इस्तीफा,बीएसपी पर मुस्लिमों को गद्दार कहने का लगाया आरोप,नूर अमहद के साथ 3 पार्षदों समेत 100 सदस्यों ने दिया इस्तीफा

मऊ-बिजली विभाग कर्मी से मारपीट,तोड़फोड़ को मामला,सपा नेता योगेंद्र यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार,सपा छात्रसभा सचिव योगेंद्र यादव पर है आरोप,10 मई को उपकेंद्र में घुसकर की थी मारपीट,सराय लखंसी थाना क्षेत्र में दर्ज हुआ था मुकदमा

फैजाबाद-5 साल की बच्ची से गैंगरेप का आरोप,4 नाबालिग बच्चों पर गैंगरेप का आरोप,8 से 10 साल के 4 बच्चों पर गैंगरेप करने का आरोप,पुलिस ने चारों छोटे बच्चों को किया गिरफ्तार,हैदरगंज थाने के कुआदाड़ का मामला,क्या इतने छोटे बच्चों पर गैंगरेप का आरोप सही है ?,छोटे बच्चों की गैंगरेप में गिरफ्तारी,पुलिस पर संदेह 

लखनऊ-यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर कल लखनऊ में,निकाय चुनाव को लेकर बैठक करेंगे राज बब्बर,कांग्रेस नेताओं को सौंपी गई है मंडलवार जिम्मेदारी

लखनऊ-बड़े मंगल को लेकर तैयारी हुई तेज,मंदिरों की सफाई और सुरक्षा के निर्देश,हनुमान सेतु और अलीगंज हनुमान मंदिर में विशेष आयोजन,शहरभर में बड़े मंगल पर लगेंगे सैकड़ों भंडारे,16 मई को है पहला बड़ा मंगल,इस बार जेठ माह में होंगे 4 बड़े मंगल

गोरखपुर-विधायक अमनमणि ने सीएम योगी से की मुलाकात,क्षेत्र के विकास के मुद्दे को लेकर दोनों में हुई चर्चा,बीजेपी में शामिल होने की बात को अमनमणि ने खारिज किया,पत्नी सारा हत्याकांड में आरोपी हैं विधायक अमनमणि,सर्किट हाउस में सीएम योगी से की मुलाकात

मेरठ-मोबाइल ने बचाई व्यापारी की जान,बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी को मारी गोली,जेब में रखे मोबाइल पर लगी गोली,बाल-बाल बचा व्यापारी,देहलीगेट थाने के खैरनगर की घटना 

कानपुर-आईपीएल में सट्टेबाजी के खुलासे का मामला,सट्टेबाजों का सरगना बंटी अजनेरी भाग सकता है विदेश,पुलिस ने बंटी के लिए जारी किया लुक आउट नोटिस 

संतकबीरनगर-चक्रवाती तूफान से धनघटा में 4 लोगों की मौत,पेड़ और पोल के नीचे दबकर 4 लोगों की दर्दनाक मौत,28 लोग गंभीर रुप से घायल,अस्पताल में भर्ती,धनघटा में अलग-अलग इलाकों में हुए हादसे,तूफान और तेज हवा से लाखों का हुआ नुकसान 

लखनऊ-मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के एमडी ने जानी मेट्रो की कार्य प्रगति,एलएमआरसी के एमडी ने किया इंस्पेक्शन,केडी सिंह बाबू स्टेडियम से आईटी कॉलेज तक किया इंस्पेक्शन

ग्रेटर नोएडा-सुपरटेक बिल्डर पर 12 करोड़ रुपए का जुर्माना,नक्शे से अधिक निर्माण कराने का था आरोप,यमुना अथॉरिटी ने सुपरटेक बिल्डर पर लगाया जुर्माना,सेक्टर-17 ए में नक्शे से अधिक निर्माण का आरोप

एटा-आईपीएल के दो बुकी एटा से गिरफ्तार,12 मोबाइल,2 सिम,कार,13 हजार कैश मिला,जैथरा थाना क्षेत्र का मामला 

ग्रेटर नोएडा-गैस सिलेंडर से भरे ट्रक ने युवक को कुचला,बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत,ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र की घटना 

हापुड़-एसडीएम ने 4 ओवरलोड ट्रक पकड़े,गढ़ कोतवाली के हाइवे की घटना 

एटा-स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से बच्ची की मौत,कुपोषण से पहले भी दो बच्चों की हो चुकी है मौत,डीएम ने सीएमओ को जमकर लगाई फटकार,गाँव रिजोर की बच्ची की मौत पर लगाई फटकार

शाहजहांपुर-साली ने जीजा पर लगाया देह व्यापार का आरोप,जीजा ने फोन पर अपहरण कर बेचने की दी धमकी,पीड़िता ने एसपी से न्याय की लगाई गुहार,शाहजहांपुर में सदर कोतवाली इलाके का मामला 

बलरामपुर-मां न बन पाना महिला के लिये बना अभिशाप,पति ने पत्नी का मुंह हाथ बांधकर रेलवे ट्रैक पर फेंका,पत्नी के पैर को काटने की भी कोशिश
,राहगीरों के पहुंचने पर पति और उसके साथी मौके से फरार,पत्नी गम्भीर हालत में गोण्डा जिला अस्पताल में भर्ती,तुलसीपुर थाना क्षेत्र के परसपुर करोंदा गांव का मामला,पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु की

नोएडा-पुलिस ने तीन शातिर चोरों को किया गिरफ्तार,चोरी की 2 बाइक,6 मोबाइल और एक पर्स बरामद,नोएडा थाना सेक्टर 20 पुलिस ने किया अरेस्ट

गाज़ियाबाद-IPL में सट्टा लगाने के आरोप में 5 लोग अरेस्ट,सटोरियों के पास से 70 हजार कैश बरामद,लिंक रोड इलाके से पुलिस ने किया गिरफ्तार 

नोएडा-पुलिस ने 3 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार,चोरों के पास से दो चोरी की बाइकें और मोबाइल बरामद,सेक्टर 20 इलाके में चेकिंग के दौरान किया गिरफ्तार

कासगंज-राज्यमंत्री सुरेश पासी की ईटीवी से खास बातचीत,भ्रष्टाचार के खिलाफ योगी सरकार की मुहिम जारी रहेगी,समाजवादी पार्टी की सरकार में जमकर हुई लूट-सुरेश,सपा सरकार के भ्रष्टाचार के मामलों की होगी जांच-सुरेश,कासगंज को विकसित बनाने के रहेंगे प्रयास-सुरेश पासी

सुल्तानपुर-सहायतार्थ शुल्क के नाम पर छात्रों से हो रही वसूली,प्रति छात्र सात-सात सौ रुपयों की हो रही वसूली,आक्रोशित छात्रों ने SDM को सौंपा ज्ञापन,कादीपुर के सन्त तुलसीदास पीजी कालेज का मामला

प्रतापगढ़-पेट्रोल पम्पों पर जांच के नाम पर खानापूर्ति,आधा दर्जन से अधिक पेट्रोल पम्पों पर छापेमारी,कही भी टीम को नही मिली घटतौली 

जौनपुर-कोचिंग से लौटने के दौरान डंपर की टक्कर से छात्रा की मौत,मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के मधुपुर बाजार में हुआ हादसा

इलाहाबाद-कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन पहुंचे SRN अस्पताल,अफसरों के साथ मंत्री कर रहे अस्पताल का निरीक्षण,जिले के प्रभारी और चिकित्सा शिक्षा मंत्री हैं टंडन
 
संतकबीरनगर-ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत,ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार,बखिरा थाना क्षेत्र के बांसी नंदौर मार्ग की घटना

कोतवाल को आदेश दिया कि 24 घंटे में प्राथमिकी दर्ज

जौनपुर, जिला चिकित्सालय में गर्भवती महिला के इलाज के दौरान शिशु की मौत के मामले में सीजेएम अभिनय मिश्र ने आरोपी डॉक्टर आर के गुप्ता के खिलाफ उपेक्षा का मामला पाते हुए कोतवाल को आदेश दिया कि 24 घंटे में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना करें ।मामले में सीएमओ ने भी जांच में डॉक्टर को दोषी पाते हुए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए शासन को संस्तुति किया है ।

मोहम्मद वारिस निवासी ढालघर टोला ने धारा 156( 3 )के तहत डॉ आर के गुप्ता के खिलाफ कोर्ट में दरखास्त दिया था कि उन्होंने अपनी गर्भवती पत्नी को इलाज के लिए 5 जनवरी 2017 को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था। वहां वह 8 जनवरी तक भर्ती रही। डॉक्टर आरके गुप्ता ने पत्नी का इलाज किया दौरान इलाज डॉक्टर की उपेक्षा और लापरवाही के कारण वादी की पत्नी के गर्भ में पल रहे शिशु की मौत हो गई ।वादी ने कोतवाली व पुलिस अधीक्षक को कार्रवाई के लिए दरखास्त दिया लेकिन कोई कार्यवाही डॉक्टर के खिलाफ नहीं हुई तब उसने कोर्ट की शरण ली। उधर डीएम ने भी सीएमओ को मामले में जांच का आदेश दिया था ।जांच में सीएमओ ने डॉक्टर आरके गुप्ता को दोषी पाया। कोर्ट ने सीएमओ की जांच के संबंधित कागजात तलब किया जिसमें डॉक्टर की उपेक्षा का हवाला था।कोर्ट ने प्रथम दृष्टया मामला पाते हुए डॉक्टर के खिलाफ उपेक्षा से मृत्यु की प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश शहर कोतवाल को दिया।

पेंशन न मिलने से इन पेंशन भोगियों की आर्थिक स्थिति डावा डोल हो चुकी

जौनपुर तनख्वाह की तरह ही पेंशन भी कर्मचारी का मौलिक अधिकार है। सेवा शर्तों में उसे समय पर पेंशन उपलब्ध कराना नियोक्ता  का दायित्व निश्चित है ।वही मानवता के आधार पर भी एक सेवानिवृत्त कर्मी जिसका जीवन आधार पेंशन हो उसे समय से यह मिलती रही यह सुनिश्चित करना नियोक्ता और उसके अफसरों नैतिक दायित्व भी है। लेकिन जिला प्रशासन की अनदेखी ,लचर नीति और हृदय हीनता के कारण जिला पंचायत की केंद्रीय सेवा संवर्ग के सेवानिवृत्त कर्मियों को पिछले कई महीनों से पेंशन नहीं मिल पा रही है । जिसके कारण यह सेवानिवृत्त कर्मीअपनी दैनिक जरूरतों के लिए दूसरे का मुह देख रहे हैं। पेंशन का भुगतान ना होने का कारण जिम्मेदार अधिकारी का पद लंबे समय से खाली रहना बताया जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला पंचायत की केंद्रीय सेवा संवर्ग के सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए पेंशन की धनराशि उपनिदेशक जिला पंचायत अनुश्रवण पंचायती राज विभाग की है ।जहां से जनपद के 8 सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं  कर्मचारियों के लिए पेंशन ,महंगाई राहत आदि के  भुगतान करने के लिए धनराशि जिला पंचायत जो उपलब्ध कराई जाती है। अब इस धनराशि के बिल पर ज़िला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी और वित्तीय परामर्शदाता द्वारा स्वीकृत दिए जाने के बाद  अधिकारी द्वय द्वारा चेक पर हस्ताक्षर किए जाते हैं। लेकिन पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग द्वारा जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी रघुनाथ सिंह यादव का तबादला अन्यत्र कर दिया। जनपद में तब से यह पद रिक्त चल रहा है । चेक पर हस्ताक्षर के लिए जिम्मेदार अधिकारी उपलब्ध नहीं होने के कारण गत जनवरी माह से पेंशन का भुगतान रुका हुआ है । पिछले चार पांच माह से पेंशन न मिलने से इन पेंशन भोगियों की आर्थिक स्थिति डावा डोल हो चुकी है। उन्हें अपनी तमाम जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर होना पड रहा है और उनके दूसरे काम भी रुके पड़े हैं ।
    ऐसी विषम परिस्थितियों में पेंशनभोगियों की पेंशन दूसरे और जरूरी भुगतानों के लिए उत्तर प्रदेश क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत अधिनियम 1961 की धारा 78 में वर्णित अधिकारों का प्रयोग करते हुए जिले के मुख्य विकास अधिकारी स्वयं बिल एवं चेक पर हस्ताक्षर से भुगतान करा सकते हैं। इस संबंध में पेंशन भोगी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दर्जनों बार पत्रक सौंपकर एवं राज्यपाल तक को पत्र लिखकर त्वरित कार्रवाई की मांग भी की है । लेकिन  कोई सार्थक पहल न होने
के कारण  अब उनके सामने जीवन मरण का प्रश्न खड़ा हो गया है ।
     एक सुझाव यह भी है कि पेंशनभोगियों की सुविधा एवं लिखा-पढ़ी का भार कम करने के लिए सरकार इन पेंशनरों का भुगतान जिला पंचायत जोनपुर के माध्यम से करने  के बजाय राज्य सरकार के अन्य पेंशनरों की भांति जिला पंचायत अनुश्रवण पंचायती राज विभाग द्वारा पेंशनरों के बैंक खातों में सीधे भेज दे । इससे व्यवस्था को आसान बनाया जा सकता है और पेंशनरों का समय पर भुगतान भी सुनिश्चित हो जाएगा।
              लेकिन देखना है कि लालफीताशाही इन सेवानिवृत्त कर्मियों की पेंशन के समयबद्ध भुगतान के लिए कब सजग होती हैं । आज की तारीख में दूसरे पेंशनरों के भुगतान के लिए हृदयहीनता दिखाने वाले इन अधिकारियों को कम से कम यह तो सोचना चाहिए कि कल उन्हे भी पेंशन भोगी होना है और उन्हें भी इन्हीं परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है ।उन्हें भी अपने दैनिक जरूरतो से ले कर बीमारी, बच्चों की शिक्षा , उनके शादी विवाह के लिए धन के इंतजाम मे ऐसे ही दर दर भटकना पड़ सकता है।

बेटी को तीन तलाक की धमकी मिली तो एक पिता का भी दर्द छलक उठा

जौनपुर - एक तरफ जहां सुप्रीम कोर्ट में देश के सबसे संवेदनशील तीन तलाक के मामले की सुनवाई चल रही है वहीं दूसरी तरफ अब महिलाएं मुखर होकर तीन तलाक के खिलाफ आवाज उठाने लगी हैं लेकिन पुरुष भी तीन तलाक देने में पीछे नहीं हट रहे हैं। शुक्रवार को दीवानी न्यायालय में आई जुलेखा एवं उसके पिता मुनीर ने मीडिया को बताया कि दहेज की मांग को लेकर उसके पति वसीम ने तीन तलाक की धमकी दिया है ।जुलेखा व उसके पिता ने प्रधानमंत्री व चीफ जस्टिस को पत्र लिखकर तीन तलाक खत्म करने की मांग किया है ।जब खुद की बेटी को तीन तलाक की धमकी मिली तो एक पिता का भी दर्द छलक उठा। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए उत्पीड़न कारी व दमनकारी शरियत की यह व्यवस्था खत्म होनी चाहिए। देश के तमाम महिलाएं इसकी शिकार है। जुलेखा ने कहा कि शरीयत की यह व्यवस्था महिलाओं को पुरुषों के समान अधिकार नहीं देती इसलिए यह व्यवस्था खत्म होनी चाहिए।

रामपुर निवासी जुलेखा शुक्रवार को घरेलू हिंसा का मुकदमा दाखिल करने आई थी। उसने दरखास्त दिया कि 10 वर्ष पूर्व उसका निकाह वसीम निवासी मिर्जापुर के साथ हुआ था। निकाह के बाद वसीम व ससुराल वाले दहेज में दो लाख रुपए की मांग को लेकर उसे मारते पीटते व प्रताड़ित करते थे। उसके वसीम से तीन बच्चे भी हैं ।1 मई 2016 को पति वसीम व ससुराल वाले उसे मार पीट कर उसके घर लाकर छोड़ दिए । तब से वह मायके में बच्चों के साथ रख कर गुजर बसर कर रही है ।10 मई 2017 को जुलेखा को उसके पिता के समक्ष पति ने धमकी दिया कि अगर शीघ्र ही दो लाख रुपए दहेज की मांग पूरी नहीं की गई तो वह जुलेखा को तीन तलाक दे देगा। उसे डर है कि उसका पति उसे तीन तलाक दे देगा। *पिता मुनीर का कहना था कि जितनी लड़कियों को तीन तलाक दिया जाता है उसके पिता व माता सबसे ज्यादा आहत होते हैं एक पिता होने के नाते उन्हें इस दर्द का एहसास है यह दर्द सिर्फ तलाक पीड़ित लड़की का नहीं रहता बल्कि उसके माता पिता जी इस दर्द से पीड़ित होते हैं। वह यही चाहते हैं कि तीन तलाक की व्यवस्था खत्म हो जिससे मेरी व देश की तमाम बेटियों और उनके बच्चों की जिंदगी बर्बाद न हो।*

निधन की जानकारी मिलते ही पत्रकारों में शोक की लहर

जौनपुर। वरिष्ठ पत्रकार व लेखक विद्या प्रकाश श्रीवास्तव का जिला अस्पताल में शुक्रवार को निधन हो गया। वे 60 वर्ष के थे। निधन की जानकारी मिलते ही पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गयी। मूल रूप से मछली शहर के जमुहर गांव निवासी श्रीवास्तव सिपाह में आवास बनाकर तीन दशक से अधिक समय से रहते थे। हिन्दी और संस्कृत से परास्नातक तक की शिक्षा प्राप्त करने के बाद पत्रकारिता का दामन पकड़ा और जीवन पर्यन्त इसी से जुड़े रहे।  दर्जनों पत्र , पत्रिकाओं में अपनी अपनी विशिष्ट लेखनी से उन्होने अपना एक अलग पहचान बनायी। शान्त स्वभाव तथा आधुनिक पत्रकारिता के चोचले से दूर रहने वाले विद्या प्रकाश ने दैनिक जागरण, आज, तरूण मित्र, दैनिक मान्यवर, जौनपुर समाचार, डेली न्यूज एक्टविस्ट आदि दैनिक अखबारों के साथ ही नन्दन, चम्पक सहित अनेक राष्ट्रीय हिन्दी पत्रिकाओं में अपनी लेखनी के माध्यम से समाज के अनछूये पहलुओं पर प्रहार किया। सिपाह स्थित अपने आवास से पैदल ही अखबारों के कार्यालय में समय से पहले पहुंचकर कलम का जादू दिखाने में माहिर और बहुत कम बोलने वाले पत्रकार विद्या प्रकाश चमक दमक से दूर अपने काम से वास्ता रखते थे। उनकी पत्नी दीवानी न्यायालय में अधिवक्ता तथा एकमात्र पुत्र फिजियोथेरेपी की डिग्री लेने के बाद चार वर्षो से निजी प्रक्टिस करते है। आज के चकाचैध के युग में उन जैसा पत्रकार होना असंभव है। पत्रकारों ने उन्हे अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।

बीती रात किसी ट्रेन से कट कर एक अधेड़ व्यक्ति की मौत

जौनपुर - स्थानीय रेलवे स्टेशन के पूर्वी आउटर के निकट बीती रात किसी ट्रेन से कट कर एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई ।मिली जानकारी के अनुसार सिकरारा थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गाँव निवासी बृज लाल गौतम 50 वर्ष पुत्र अनिल गौतम कल दिन में अपने घर से निकला था बीती रात स्थानीय बादशाहपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी आउटर के निकट किसी ट्रेन से कट गया । घटना की जानकारी शुक्रवार को प्रातः चरवाहों ने ग्रामीणों को दी ।ग्रामीणों ने घटना की सूचना रेलवे स्टेशन पर दी । रेलवे विभाग द्वारा स्थानीय थाने को सूचना दी गई । सूचना मिलते ही उप निरीक्षक आर0 पी0 तिवारी मौके पर पहुचे और शव को कब्जे में ले लिया तलाशी के दौरान मिले नम्बर पर फोन कर घर वालो जो सूचना दी गई है । शॉ का पंचनामा कर अन्त्य परीक्षण के लिये भेज दिया ।

इससे पहले चुनाव आयोग द्वारा EVM से छेड़छाड़ को लेकर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में आयोग ने एक बार फिर कहा कि EVM मशीन के साथ छेड़छाड़ संभव नही

EVM के साथ छेड़छाड़ को लेकर उठे विवाद के बीच चुनाव आयोग ने साफ कर दिया है कि आने वाले चुनाव वीवीपैट के माध्यम से होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने वीवीपैट के लिए फंड समेत सभी व्यवस्थाओं का वादा किया है। ऐसे में आने वाले समय में सभी चुनाव वीवीपैट के जरिए संपन्न होंगे।

इससे पहले चुनाव आयोग द्वारा EVM से छेड़छाड़ को लेकर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में आयोग ने एक बार फिर कहा कि EVM मशीन के साथ छेड़छाड़ संभव नहीं है। इसके अलावा आयोग ने EVM टैंपरिंग के आरोप लगाने वाले दलों को इसे टैंपर करने की चुनौती भी दी।

शुक्रवार को आयोग की इस बैठक में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी के उद्घाटन संबोधन के साथ बैठक शुरू हुई। केंद्रीय चुनाव आयोग ने सर्वदलीय बैठक में राजनीतिक दलों से कहा कि EVM के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं की जा सकती है। लेकिन जो राजनीति दल कह रहे हैं कि वे EVM को टैंपर कर सकते हैं, उन्‍हें चुनाव आयोग ने चुनौती दी है कि वे EVM को हैक करने दिखाएं। चुनाव आयोग ने ऐसे दलों को रविवार और सोमवार को बुलाया है।

केंद्रीय चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बैठक के दौरान प्रेजेंटेशन दी, जिसमें EVM की सुरक्षा से जुड़ी बातों के बारे में बताया गया। दरअसल, कुछ राजनीति दलों का कहना है कि EVM के साथ बड़ी आसानी से छेड़छाड़ संभव है।

सर्वदलीय बैठक में विपक्ष दो मतों के बीच बंटा हुआ नजर आया। कुछ दल वोटर वेरिफायेबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) से चुनाव की मांग कर रहे हैं, तो कुछ बैलट पेपर को ही चुनाव का उपयुक्‍त जरिया बता रहे हैं। अभी तक EVM में टैंपरिंग की बात कर रहे सौरभ भारद्वाज अब वीवीपैट से चुनाव कराने की बात कर रहे हैं। वहीं बीएसपी बैलेट पेपर से चुनाव कराने के पक्ष में है। इधर जेडीयू के केसी त्यागी ने कहा कि चुनाव आयोग विश्वास फिर से जगाए।

इस सर्वदलीय बैठक से पहले शिवसेना नेता अनिल देसाई ने कहा कि जब EVM को लाया गया तभी बालासाहेब ठाकरे ने कहा था कि इसका इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। बैलट पेपर के इस्तेमाल से वोटों की गिनती में समय लग सकता है। इससे परिणाम आने में एक से दो दिनों तक का वक्‍त लग सकता है, लेकिन यह तरीका लोकतंत्र के लिए बेहतर रहेगा।

बता दें कि अब तक कांग्रेस वोटर वेरिफायेबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) आधारित व्यवस्था की मांग कर रही थी और यह व्यवस्था लागू होने तक मतपत्र से चुनाव करवाने को कह रही थी। लेकिन दो दिन पहले दिल्ली विधानसभा में 'आप' के एक विधायक की ओर से EVM मशीन में छेड़छाड़ के तरीके का डेमो दिए जाने के बाद इस व्यवस्था को ले कर इन्होंने भी रुख सख्त कर लिया है।

चुनाव आयोग पहले ही यह साफ कर चुका है कि अगला लोकसभा चुनाव पूरी तरह से वीवीपैट व्यवस्था पर होगा यानी हर EVM मशीन से बटन दबाने के बाद पर्ची निकलने की व्यवस्था भी होगी। किसी विवाद की स्थिति में इन पर्चियों की गिनती कर फैसला किया जा सकेगा।

*EVM मशीन ही है वीवीपैट*

वीवीपैट पूरी तरह से EVM मशीन ही है। हालांकि इसमें से रसीदें भी निकलेंगी, जो विवाद की स्थिति में अलग से गिनी जा सकेंगी। अभी तक के चुनावों में कुछ मशीनें ही वीवीपैट युक्त होती हैं, पर आने वाले सभी मशीनों में इसकी व्यवस्था की जाएगी।

गौरतलब है कि उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करने वालीं बहुजन समाज पार्टी मुखिया मायावती ने ईवीएम में छेड़छाड़ का मुद्दा सबसे पहले उठाया था। इसके बाद समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने भी इस मुद्दे पर विचार करना शुरू किया।