tikhiawaz24.in

बुधवार, 17 मई 2017

सदन में रामगोविन्द चौधरी का हिन्दू धर्म पर विवादित बयान

लखनऊ-प्रदेश के सभी विभागों में ई टेंडरिंग का शासनादेश जारी,सभी प्राधिकरणों, निगमों, संस्थाओं में ई-टेंडरिंग से ठेके,प्रदेश के सभी उपक्रमों में भी ई टेंडरिंग व्यवस्था लागू,उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रानिक विभाग ने जारी किया आदेश

लखनऊ-उत्तर प्रदेश में आईएएस अफसरों की सूची थोड़ी देर में,शशि प्रकाश गोयल सीएम कार्यालय के प्रमुख सचिव हो सकते हैं,1988 बैच के आईएएस आलोक कुमार की भी होगी तैनाती,प्रतिनियुक्ति से लौटे आईएएस अफसरों की हो सकती है तैनाती

लखनऊ-विधानसभा में आज की कार्यवाही सम्पन्न,कल 11 बजे से पुनः शुरू होगी विधानसभा की कार्रवाई

लखनऊ-सदन में रामगोविन्द चौधरी का हिन्दू धर्म पर विवादित बयान-'संकीर्ण विचारों के चलते हिन्दू धर्म पूरे भारत में ही नही फ़ैल पाया',1500 साल पहले आया इस्लाम पूरी दुनिया में फ़ैल गया-चौधरी,रामगोविन्द चौधरी ने भाजपा को झपटने वाली पार्टी बताया,'राम मंदिर का ताला खुलवाना,मूर्ति रखवाने का काम कांग्रेस ने किया',जब मंदिर बनने की उम्मीद हुई तो बीजेपी ने इसे झपट लिया-चौधरी,रामगोविन्द ने भाजपा को धर्म की राजनीति करने वाली पार्टी बताया

लखऩऊ-सदन में आजम खां का बयान-सबसे बड़े बीफ एक्पोर्टर का मालिक कौन है-आजम,दुनिया का सबसे बड़े बीफ एक्पोर्टर का मालिक कौन है-आजम,राम मंदिर मामले पर हिन्दू पक्ष पहले कोर्ट गया-आज़म,तीन तलाक मामले पर बोले आज़म खां,इस्लाम में तीन मौके दिए जाते हैं-आजम खां,मैं तलाक के ख़िलाफ़ हूं-आज़म खां,बूचड़खाने का बिल राज्यपाल ने आगे नहीं बढ़ाया-आजम,मैं हमेशा समाजवादी रहूंगा-आजम खां
 
सहारनपुर-एडीजी आनंद कुमार का बयान-सहारनपुर की हिंसा,शर्मनाक घटना-एडीजी,दोषियों पर की जा रही है कड़ी कार्रवाई,समाज में समरसता बढ़ाने को कमेटी का गठन,भीम आर्मी मीडिया मूवमेंट पर जल्द होगी बड़ी कार्रवाई 

लखनऊ-‘उत्तर प्रदेश संदेश’ के ‘सबका साथ-सबका विकास’ अंक का विमोचन,सीएम योगी ने सूचना विभाग की पत्रिका के अंक का किया विमोचन,योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाना लक्ष्य-सीएम,पत्रिका को प्रत्येक स्तर के जनप्रतिनिधि तक पहुंचाया जाए-सीएम,सरकारी कार्यालयों,अकादमियों में भी उपलब्ध कराने की व्यवस्था हो

लखनऊ-यूपी में पिछले 24 घंटे में हुई रिकार्ड बिजली की आपूर्ति,प्रदेश में एक दिन में 383 मिलियन यूनिट बिजली की सप्लाई,पिछले वर्ष हुई थी सर्वाधिक 347 मिलियन यूनिट बिजली की सप्लाई

शाहजहांपुर-प्रेमिका की हत्या के बाद प्रेमी ने खुद को मारी गोली,प्रेमी की मौत,प्रेमिका गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती,प्रेमिका से शादी न होने से प्रेमी ने घटना को दिया अंजाम,आरसी मिशन थाना क्षेत्र के मिश्रीपुर मोहल्ले की घटना

दिल्ली-शिक्षामित्रों के मामले में सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई,शिक्षामित्रों ने सुप्रीम कोर्ट में दी दलील,NCTE एक्ट के तहत राज्य की नियुक्ति को नहीं किया जा सकता रद्द,शिक्षकामित्रों का समायोजन करने का अधिकार राज्य सरकार के पास,राज्य सरकार के अधिकार को बदला नहीं जा सकता-शिक्षामित्र

दिल्ली-शिक्षामित्रों के सहायक शिक्षक में समायोजन का मामला,यूपी सरकार और शिक्षामित्रों की याचिका पर सुनवाई पूरी,सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षामित्रों के मामले पर फैसला रखा सुरक्षित,सभी पक्षों को सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने फैसला किया सुरक्षित

इलाहाबाद-जूनियर हाईस्कूलों में तैनात अनुदेशकों का मानदेय बढ़ा,केंद्र सरकार ने राज्य सरकार के प्रस्ताव को दी मंजूरी,अप्रूवल बोर्ड 2017-18 की बैठक में केंद्र ने बजट किया जारी,केंद्र से बजट जारी होने से अनुदेशकों में खुशी की लहर,अब अनुदेशकों को मिलेगा 17 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय

आगरा में बेखौफ बदमाशों का कहर,लूट का विरोध करने पर फौजी पर बरसाई गोलियां,बैंक से पैसे निकालकर घर जा रहे फौजी पर फायरिंग,गंभीर हालत में फौजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती,जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के अटूस गांव की घटना

आगरा में बेखौफ बदमाशों का कहर,लूट का विरोध करने पर फौजी पर बरसाई गोलियां,बैंक से पैसे निकालकर घर जा रहे फौजी पर फायरिंग,गंभीर हालत में फौजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती,बैंक से निकाले गए रुपए फौजी के जेब से बरामद,जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के अटूस गांव की घटना

इलाहाबाद-पार्ट टाइम ट्यूबवेल ऑपरेटरों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत,हाईकोर्ट ने नियमित कर्मचारियों के समान वेतन देने का दिया आदेश,सुरेश चन्द्र तिवारी केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के पालन का आदेश,राज्य सरकार पर वेतन देने में भेदभाव करने का है आरोप,राज्य सरकार ने समान वेतन के एकल पीठ के फैसले को दी थी चुनौती

नोएडा-3700 करोड़ से अधिक के सोशल ट्रेड स्कैम का मामला,आरोपी अनुभव मित्तल की टीम के 2 अभियुक्त गिरफ्तार,ग़ाज़ियाबाद से प्रमोद कुमार विमल,हापुड़ से प्रमोद सोलंकी अरेस्ट,एसआईटी और यूपी एसटीफ ने दोनों को किया गिरफ़्तार,दोनों पर पॉजी स्कीम को प्रमोट और सजिश करने का आरोप

प्रतापगढ़-जिला अस्पताल मरीजों से हुआ ओवरफ्लो,करीब 2 दर्जन डायरिया पीड़ित बच्चों को फर्श पर लिटाया गया,बिना बिस्तर के दर्जनों डायरिया पीड़ित बच्चे फर्श पर लेटे,भीषण गर्मी में अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड की गैलरी में पड़े मासूम,परिजनों ने अपने घर से पंखा लाकर बच्चों के सामने लगाया,जिला अस्पताल में नहीं मरीजों के इलाज की समुचित व्यवस्था

आजमगढ़-अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत,दो लोग गंभीर घायल,जिला अस्पताल में भर्ती,जीयनपुर कोतवाली के बाघखालीस गांव की घटना 

मेरठ-
2016 पीएचडी प्रवेश प्रकिया में घोटाला,चौधरी चरण सिंह विवि के तत्कालीन वीसी पर गड़बड़ी का आरोप,पीएचडी कर रहे छात्र सुशांत राजूपत ने लगाया भेदभाव आरोप,सुशांत ने शिक्षा माफियाओं से बताया जान का खतरा

कानपुर-3 दिन पूर्व हुए अधेड़ व्यक्ति की हत्या का खुलासा,पत्नी ने बेटे के साथ मिलकर की थी पति की हत्या,शराबी पति की पिटाई से तंग आकर की हत्या,अर्मापुर थाना क्षेत्र में मिला था अधेड़ का शव

बुलंदशहर-प्रेमजाल में फंसाकर युवतियों को बेचने वाला तस्कर गिरफ्तार,राजस्थान में 1.50 लाख में बेची थी बुलंदशहर की युवती,1 माह बाद युवती को बुलंदशहर पुलिस ने किया बरामद,एक तस्कर गिरफ्तार,महिला समेत दूसरे तस्कर की तलाश जारी 

भदोही-डीएम ने ARTO कार्यालय का किया निरीक्षण,DM के निरीक्षण में अनुपस्थिति मिले ARTO,डीएम ने ARTO को कारण बताओ नोटिस जारी किया,लापरवाही पर यात्री कर अधिकारी को भी नोटिस जारी

भदोही-गोपीगंज थाने में हुई प्रेमी-प्रेमिका की हुई शादी,थाना परिसर के मंदिर में पुलिस ने करायी शादी,दोनों पक्षों में विवाद के बाद थाने पहुंचा था मामला 

पीलीभीत-आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत,7 झुलसे लोगों को अस्पताल भेजा गया,बीसलपुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव की घटना

लखीमपुर-नहर में नहाने गए 4 बच्चे डूबे,2 बच्चों को गोताखोरों ने बचाया,2 बच्चों की गोताखोर कर रहे तलाश,गोला के भटपुरवा इलाके की घटना

मेरठ-रेड लाइट एरिया में पुलिस ने मारा छापा,4 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया,ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के कबाड़ी बाजार का मामला 

ग्रेटर नोएडा-दादरी के बहुचर्चित बिसाहड़ा कांड का मामला,जेल में बंद युवकों के साथ बंदियों ने की मारपीट,एक युवक घायल, जिला अस्पताल में भर्ती,बिसाहड़ा मामले में जेल में बंद हैं 11 आरोपी
 
बरेली-संदिग्ध हालत में विवाहिता की जहर खाने से मौत,परिजनों ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप,आरोपी पति,ससुर,मामा,दोस्त भी गिरफ्तार,प्रेमनगर थाना क्षेत्र के सिद्धार्थनगर की घटना
 
बहराइच-तेज आंधी से 2 लोगों की मौत,4 लोग घायल,मोतीगरपुर और मिहीपुरवा गांव की घटना

फर्रुखाबाद-तेज आंधी के साथ जमकर बारिश और ओलावृष्टि,कमालगंज इलाके में लोगों को गर्मी से मिली राहत

इटावा-प्रशासन की पेट्रोल पंपों पर छापेमारी जारी,जिले के 2 पेट्रोल पंप की 1-1 मशीन हुई सीज,दोनों ही पेट्रोल पंपो पर पेट्रोल की घटतौली आई सामने,भरथना के शीलादेवी और विद्यासिलिंग पेट्रोल पंप सीज

बलरामपुर-भारी बारिश में क्रय केन्द्र पर रखा 125 कुंतल गेहूं भीगा,गेंहू भण्डारण में क्रय केन्द्रों की लापरवाही उजागर,गैंसड़ी के खाद्य एवं विपणन विभाग के क्रय केन्द्र का मामला

मऊ-आरटीओ विभाग ने शुरू की चेकिंग,परमिट का उल्लंघन करने पर दर्जन भर बसें सीज,ओवरलो़डिंग पर एक दर्जन से ज्यादा ट्रक भी सीज,सराय लखंशी थाना क्षेत्र में एआरटीओ का अभियान

देवरिया-हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से बाइक में लगी आग,आग लगने से बाइक हुई जलकर खाक,सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने रास्ते पर लगाई रोक,सदर कोतवाली क्षेत्र के हनुमान मंदिर के पास का मामला 

लखनऊ-केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा का मऊ आगमन एक जून को,प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होंगे मनोज सिन्हा,राज्यपाल राम नाईक करेंगे प्रतिमा का अनावरण,डॉ.राज कमल राय,राजकुमारी राय की प्रतिमा का अनावरण,कैबिनेट मंत्री रीता जोशी समेत कई अन्य मंत्री भी रहेंगे मौजूद

अलीगढ़-ट्रेन की चपेट में आने से सिपाही की मौत,एटा का रहने वाला था मृतक सिपाही अखिलेश,सिविल लाइन थाना क्षेत्र की घटना

रायबरेली-एनएचएम निदेशक ने सीएमओ से मांगा स्पष्टीकरण,एसीएमओ पर कार्रवाई न करने पर मांगा स्पष्टीकरण,एसीएमओ पर आयरन की गोली में वितरण में लापरवाही का आरोप

कासगंज-पति पर पत्नी की हत्या कर अंतिम संस्कार के प्रयास का आरोप,पुलिस ने जलती चिता से विवाहिता के शव को निकलवाया,सिढपुरा थाना क्षेत्र के सुभाषनगर की घटना

फिरोजाबाद-मथुरा में सर्राफा व्यापारी की हत्याओं से पुलिस सक्रिय,एसएसपी ने ज्वैलर्स की दुकानों का किया निरीक्षण,व्यापारियों को दुकान में CCTV लगाने के दिए निर्देश

आगरा-डीजीपी सुलखान सिंह पहुंचे आगरा सर्किट,सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे डीजीपी,सुबह 9 से 11 बजे तक डीजीपी करेंगे बैठक,जोन से सभी कप्तान बैठक में रहेंगे मौजूद

इलाहाबाद-बाहुबली अतीक अहमद की जमानत अर्जी पर हुई सुनवाई,हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा काउन्टर एफीडेविट,शिआट्स में बवाल और मारपीट मामले में आरोपी है अतीक

पीलीभीत-अनशन कर रहे परिवार के 3 लोगों की हालत बिगड़ी,तीनों लोगों को अस्पताल में कराया गया भर्ती,बेटे को झुठे केस में फंसाने का पुलिस पर आरोप,न्याय की गुहार लगाते हुए पीड़ित परिवार बैठा धरने पर,पेट्रोल पंप व्यवसाई के अपहरण के मामले में भेजा था जेल,नगर कोतवाली के नेहरू ऊर्जा पार्क का मामला

मेरठ के कई इलाकों में 24 घंटे से बिजली गुल,बिजली विभाग के अधिकारियों ने बंद किए फोन,लिसाड़ीगेट इलाके में हजारों लोग बिजली न आने से परेशान,बिजली के साथ पानी के लिए भी त्राही-त्राही कर रहे लोग

एटा-देशी और अंग्रेजी शराब बनाने की नकली फैक्ट्री का भंडाफोड़,भारी मात्रा में नकली होलोग्राम,रैपर और उपकरण बरामद,करोड़ों की नकली शराब बरामद,2 लोग मौके से गिरफ्तार,देहात कोतवाली के आईटीआई के पास चल रही थी फैक्ट्री

बहराइच-आंधी और तूफान से जिले में तबाही,जिले में अलग-अलग स्थानों पर 7 लोगों की मौत,6 लोग गंभीर रुप से घायल,150 कच्चे मकान गिरे
जिले में दर्जनों पेड़ गिरे,कई मार्गों पर लगा जाम,मिहिपुरवा तहसील क्षेत्र में सबसे ज्यादा तबाही

कानून-व्यवस्था के मद्देनजर यूपी में 67 आईपीएस अफसरों के बम्पर तबादल

दिल्ली: सूत्रों के हवाले से खबर, राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सोनिया ने लालू यादव से की फोन पर बात।

लखनऊ: नेशनल वॉयस की खबर पर बड़ी वाली मुहर, आलोक कुमार यूपी के नए प्रमुख सचिव गृह, नेशनल वॉयस ने महत्वपूर्ण तैनाती की खबर दी थी, देवाशीष पांडा प्रमुख सचिव गृह पद से हटे, देवाशीष पांडा दिल्ली में यूपी के रेजिडेंट कमिश्नर बने।

लखनऊ: लम्बे वक्त के बाद बरेली एसएसपी आकाश कुलहरी का विकेट गिरा, शलभ माथुर ने भी लम्बे समय कप्तानी की थी, अखिलेश राज में शलभ ने जमकर मलाई काटी थी, नोएडा से लेकर इलाहाबाद तक 5 बड़े जिले में रहे, आकाश कुलहरी आजमगढ़ होते हुए बरेली में बोल्ड, जोगेंद्र कुमार का जुगाड़ फिर काम आया, अखिलेश राज में बनारस और इलाहाबाद कप्तान थे, जोगेंद्र कुमार अब नई हुकूमत में बरेली कप्तान।

लखनऊ: कानून-व्यवस्था के मद्देनजर यूपी में 67 आईपीएस अफसरों के बम्पर तबादले, एसएन साबत एडीजी इलाहाबाद जोन, रमित शर्मा आईजी इलाहाबाद रेंज, केएस प्रताप कुमार आईजी डीजी मुख्यालय, भजनी राम मीणा आईजी रेलवे इलाहाबाद, एलवी एंटनी देव कुमार आईजी पीटीएस मुरादाबाद, आकाश, कुलहरी एसपी पीटीसी मुरादाबाद, जोगेंद्र कुमार एसएसपी बरेली बने, जेके शुक्ला एसएसपी झांसी बने, आनंद कुलकर्णी एसएसपी इलाहाबाद, शलभ माथुर, सेनानायक 23वीं पीएसी मुरादाबाद, दिनेश कुमार पी. एसपी हमीरपुर, डी प्रदीप कुमार एसपी बागपत, सलमान ताज एसपी ललितपुर, राकेश प्रकाश सिंह एसपी महराजगंज, अखिलेश चौरसिया एसएसपी एटा, सौमित्र यादव एसपी रेलवे लखनऊ, डॉ. धर्मवीर एसपी रेलवे गोरखपुर, ओम प्रकाश सिंह एसपी रेलवे झांसी,जेके शुक्ला एसएसपी झांसी, पुष्पांजली देवी एसपी पीटीसी मुरादाबाद, अशोक कुमार त्रिपाठी एसपी सहकारिता लखनऊ, अजय शंकर राय डीजीपी ऑफिस से संबद्ध, प्रमोद कुमार डीजीपी ऑफिस से संबद्ध, अखिलेश कुमार एसएसपी एटा, सत्यार्थ अनिरुद्ध एसपी लॉ एंड ऑडर लखनऊ, महेंद्र यादव सेनानायक चुनार मिर्जापुर, इमरान एसपी आईटेक्स लखनऊ, हीरालाल एसपी अभिसूचना कानपुर राकेश शंकर एसपी लोकशिकायत लखनऊ, मनोज कुमार सेनानायक 8वीं पीएसी बरेली, शिवप्रसाद उपाध्याय एसपी वाणिज्य कर लखनऊ, मनोज कुमार झा सेनानायक 11वीं सीतापुर, राकेश शंकर एसपी लोकशिकायत लखनऊ, मनोज कुमार सेनानायक 8वीं पीएसी बरेली, शिवप्रसाद उपाध्याय एसपी वाणिज्य कर लखनऊ, मनोज कुमार झा सेनानायक 11वीं सीतापुर, बीपीएन पांडेय एसपी ईओडब्ल्यू लखनऊ, लल्लन सिंह सेनानायक विशेष परिक्षेत्र लखनऊ, बालेंदु भूषण सिंह एसपी भ्रष्टाचार निवारण लखनऊ, रामलाल वर्मा स्टाफ ऑफिसर होमगार्ड लखनऊ, प्रीतिन्दर सिंह सेनानायक 9वीं पीएसी मुरादाबाद, दिलीप कुमार एसपी यातायात निदेशालय लखनऊ, धर्मेंद्र सिंह एसपी पुलिस अकादमी मुरादाबाद, शकील अहमद खां एसपी खाद्य एवं औषधि लखनऊ, शैलेश कुमार यादव एसपी सतर्कता अधिष्ठान लखनऊमिर्जा मंजर बेग एसपी सीबीसीआईडी लखनऊ, राहुल राज एसपी अपराध मुख्यालय लखनऊ, सफीक अहमद एसपी पीटीसी सीतापुर, राजेश कुमार एसपी पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद, राधे श्याम एसपी अभिसूचना इलाहाबाद, धर्मवीर सिंह एसपी रेलवे गोरखपुर, कल्पना सक्सेना एसपी अभिसूचना मेरठ, सुरेश्वर एसपी भ्रष्टाचार निवारण लखनऊ, अशोक कुमार एसपी मुख्यालय इलाहाबाद, राधे मोहन भरद्वाज एसपी अभिसूचना मुरादाबाद, प्रदीप गुप्ता एसपी यूपी डायल 100 लखनऊ, ओम प्रकाश सेनानायक 42वीं पीएसी इलाहाबाद, स्वामीनाथ एसपी अभिसूचना लखनऊ, सुरेश्वर एसपी भ्रष्टाचार निवारण लखनऊ, अशोक कुमार एसपी मुख्यालय इलाहाबाद, राधे मोहन भरद्वाज एसपी अभिसूचना मुरादाबाद, प्रदीप गुप्ता एसपी यूपी डायल 100 लखनऊ, ओम प्रकाश सेनानायक 42वीं पीएसी इलाहाबाद, स्वामीनाथ एसपी अभिसूचना लखनऊ, एके मिश्रा एसपी भर्ती एवं प्रोन्नत बोर्ड लखनऊ, जय प्रकाश एसपी लोकशिकायत लखनऊ।

लखनऊ: लम्बे वक्त के बाद कुलहरी का विकेट गिरा, शशि प्रकाश गोयल मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव बनेंगे, हाल ही में केंद्र से वापस लौटे हैं शशि प्रकाश, यूपी के 1989 बैच के आईएएस हैं एसपी गोयल, मायाराज में शशांक शेखर के स्टाफ अफसर थे, मायाराज में भी पंचम तल में तैनात थे गोयल, माध्यमिक शिक्षा प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार हटाए जाएंगे, सीनियर आईएएस आलोक कुमार को बड़ी तैनाती मिलेगी, थोड़ी देर में आईएएस अफसरों की लिस्ट आएगी।

इलाहाबाद: पार्ट टाइम ट्यूबेल ऑपरेटरों को HC ने नियमित कर्मचारियों के समान वेतन देने का दिया निर्देश, सुरेश चन्द्र तिवारी केस में SC के फैसले के पालन का आदेश, राज्य सरकार पर वेतन देने में भेदभाव करने का है आरोप।

इलाहाबाद:  नोएडा में वायु सेना की 482 एकड़ जमीन पर अतिक्रमण का मामला, HC में बॉम्बिंग एरिया में अतिक्रमण मामले की सुनवाई जारी, राजस्व की मिलीभगत से हुआ था अवैध कब्जा, 1950 में सेना की बॉम्बिंग के लिए जमीन की गई थी अधिगृहित, कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद खाली हुई जमीन।

इलाहाबाद: कब्रिस्तान सहित सरकारी जगहों पर जनहित याचिका, डीएम और एडीए वीसी हाईकोर्ट में हुए पेश, कोर्ट ने एक हफ्ते में अतिक्रमण हटाने का दिया आदेश, कहा अतिक्रमण हटाने का कोर्ट को बतायें एक्शन प्लान, 24 मई को होगी अगली सुनवाई, कालाडांडा कब्रिस्तान कमेटी सहित 4 अन्य ने की है याचिका।

देहरादून: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की वीडियो कांफ्रेंसिंग, बुवाई सीज़न देखते हुए किसानों को सुविधा मिले, बीज और अन्य सहायता की उपलब्धता सुनिश्चित करें, किसान बीमा योजना का प्रचार प्रसार करें, ग़ैर कृषि ऋण वाले भी अच्छादित किए जाएं, जिलों में क़ानून व्यवस्था का ध्यान रखे एसएसपी, हरिद्वार और रूड़की जेलों में जैमर लगाया जाय, जेलों से अपराध संचालन बर्दाश्त नहीं, नशे के ख़िलाफ़ लगातार अभियान चलायें, नशे के कारोबार का राज्य से समूल नाश करना है, शत प्रतिशत साक्षरता का लक्ष्य निर्धारित करें, डीएम की जवाबदेही फ़िक्स होगी, २०१९ तक निरक्षरता से मुक्त करना है, कृषि बीमा में निजी कम्पनियों की भूमिका देखी जाय, किसानों को खाद बीज मिलावटी या नक़ली न मिले, शहरों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी अतिक्रमण पर ध्यान दें।

बहराइच: आईएएस अनुराग तिवारी की मौत का मामला, बड़े भाई आलोक ने मौत पर उठाए सवाल, मीडिया के सामने बोला गले पर हैं तार के निशान, आईएएस अनुराग तिवारी की मौत का मामला, मेरे बेटे की हत्या की गई है, मेरा बेटे ईमानदार छवि का था, मेरे बेटे की मौत प्राकृतिक नहीं है, मेरे बेटे की मौत क जांच की जाए, भ्रष्ट अधिकारी मेरे बेटे से त्रस्त थे, भ्रष्ट अधिकारियों ने मेरे बेटे की हत्या करा दी- पिता बीएन तिवारी।

अंशकालिक अनुदेशकों को अब 17 हजार और प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत 26504 शिक्षामित्रों को 10 हजार मानदेय

उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत अंशकालिक अनुदेशकों और शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ा दिया गया है। सूत्रो ने बताया कि उच्च प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत 30949 अंशकालिक अनुदेशकों को अब 17 हजार और प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत 26504 शिक्षामित्रों को 10 हजार मानदेय मिलेगा। मानव संसाधन विकास मंत्रालय की कमेटी की बैठक में लिया गया यह निर्णय बुधवार को सार्वजनिक कर दिया गया।
सुप्रीम कोर्ट में शिक्षा मित्रों का सहायक अध्यापक के पद पर समायोजन करने पर सुनवाई चल रही है। यदि फैसला शिक्षा मित्रों के खिलाफ आता है तो मानदेय का बढ़ना उनके लिए राहत की खबर हो सकती है। अभी शिक्षा मित्रों को साढ़े तीन हजार रुपये महीने मिलते हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपराधियों काे ठेकेदारी में मदद नहीं करने की सख्त हिदायत

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपराधियों काे ठेकेदारी में मदद नहीं करने की सख्त हिदायत देते हुए आज कहा मनाही के बावजूद ऐसा करने वाले अधिकारियों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विधानसभा में कांग्रेस के अजय कुमार लल्लू के संवेदन और अतिसंवेदनशील बंधों के बारे में पूछे गये सवाल के जवाब में श्री योगी ने कहा उनकी सरकार इस विषय पर काफी संवेदनशील है। राज्य में तटबंधों के मरम्मत का काम आठ दस वर्षो में नहीं हुये हैं। उनकी सरकार इसे करवाने जा रही है। बाढ प्रभावित जिलों में तटबंधों के मरम्मत का काम तेजी से होगा। सुरक्षा की व्यवस्था होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि तटबंधों में ‘रैट होल’ और ‘रैन कट’ को हर हाल में ठीक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि तटबंधों के मरम्मत का काम शुरु हो गया है। सवालकर्ता विधायक को मौके पर जाकर देखना चाहिए। व्यवस्था बिगड गयी है, लेकिन उनकी सरकार अच्छी व्यवस्था देगी।
इससे पहले बाढ नियंत्रण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह ने बताया कि राज्य के 38 जिलों के 30 संवेदनशील और अतिसंवेदनशील तटबंध हैं। इनकी मरम्मत के लिए 30 करोड 25 लाख रुपये स्वीकृत किये गये हैं जिसमें से 16 करोड रुपये से अधिक धन दिया जा चुका है। कांग्रेस के अजय कुमार लल्लू ने स्वीकृत धन को ऊंट के मुंह में जीरा बताया। उन्होंने जानना चाहा कि क्या मानसून शुरु होने से पहले 15 जून तक तटबंधों की मरम्मत हो जायेगी।

भव्य समारोह मे जौनपुर के व्यापारीयो को आजीवन प्रमाण पत्र प्रदान किया

जौनपुर जिले के व्यापार मण्डल कल्याण समिति ने आज अपने कैम्प कार्यालय शाहगंज पड़ाव पर एक भव्य समारोह मे जौनपुर के व्यापारीयो को आजीवन प्रमाण पत्र प्रदान किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जौनपुर के सीटी मजिस्ट्रेट रत्नाकर मिश्रा रहे तथा विशिष्ट अतिथि शाही ईदगाह के जनरल सेक्रेटरी हाजी जाफर अहसन जाफरी रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष जावेद अजीम खान ने की वही संचालन उपाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने किया ।कार्यक्रम मे सिटी मजिस्ट्रेट के हाथों व्यापारियों को प्रमाण पत्र दिया गया।इस मौके पर मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य में कहा की हम व्यापारियों के हर समस्या को शासन प्रशासन तक पहुँचाने का काम करेगे।व्यापारियों को भय मुक्त होकर अपने व्यापार करने की और ध्यान देना चाहिए।इस मौके पर व्यापारियों ने शाहगंज पड़ाव स्थित खस्ताहाल रोड की शिकायत भी सीटी मजिस्ट्रेट से की।समिति के जिलाध्यक्ष जावेद अजीम ने समस्त आए हुए व्यापारियों एवं आगन्तुको को धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से साहेब लाल साहू, मनोरंजन गुप्ता, अभिषेक  बैंकर, विकास गुप्ता , नुरुद्दीनशेख, रेयाज़ अहमद खान,आशीष जैसवाल, साबिर अज़ीम, अभय चौरसिया, मो सैफ ,साहू सौरभ,पीलू साहू , सौरभ साहू , डॉ हस्सान ,  सोएब अहमद,अल्तमस,फिरोज अहमद इत्यादि लोग उपस्थित रहे ।

जन्मदिन को आज उनके माँ-बाप, भाई-बहन व्यापक पैमाने पर मनाने की तैयार

प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी अनुराग तिवारी के जन्मदिन को आज उनके माँ-बाप, भाई-बहन व्यापक पैमाने पर मनाने की तैयारी कर रहे थे लेकिन अचानक उनके मृत्यु की खबर से सभी स्तब्ध रह गये।
कर्नाटक कैडर के आईएएस अधिकारी श्री तिवारी का शव लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र के स्टेट गेस्ट हाउस के बाहर सड़क के किनारे पडा मिला। उनकी मृत्यु से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। शव को अस्पताल ले जाया गया तो वहां अफसरों का तांता लग गया। इस घटनाक्रम पर तमाम सवाल भी खड़े किये जा रहे हैं। यूपी के बहराइच के रहने वाले 2007 बैच के आईएएस अफसर अनुराग तिवारी कर्नाटक में सिविल सप्लाई डिपार्टमेंट में तैनात थे। मामले की छानबीन की जा रही है। उनकी मृत्यु का स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका है।