tikhiawaz24.in

बुधवार, 17 मई 2017

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपराधियों काे ठेकेदारी में मदद नहीं करने की सख्त हिदायत

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपराधियों काे ठेकेदारी में मदद नहीं करने की सख्त हिदायत देते हुए आज कहा मनाही के बावजूद ऐसा करने वाले अधिकारियों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विधानसभा में कांग्रेस के अजय कुमार लल्लू के संवेदन और अतिसंवेदनशील बंधों के बारे में पूछे गये सवाल के जवाब में श्री योगी ने कहा उनकी सरकार इस विषय पर काफी संवेदनशील है। राज्य में तटबंधों के मरम्मत का काम आठ दस वर्षो में नहीं हुये हैं। उनकी सरकार इसे करवाने जा रही है। बाढ प्रभावित जिलों में तटबंधों के मरम्मत का काम तेजी से होगा। सुरक्षा की व्यवस्था होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि तटबंधों में ‘रैट होल’ और ‘रैन कट’ को हर हाल में ठीक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि तटबंधों के मरम्मत का काम शुरु हो गया है। सवालकर्ता विधायक को मौके पर जाकर देखना चाहिए। व्यवस्था बिगड गयी है, लेकिन उनकी सरकार अच्छी व्यवस्था देगी।
इससे पहले बाढ नियंत्रण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह ने बताया कि राज्य के 38 जिलों के 30 संवेदनशील और अतिसंवेदनशील तटबंध हैं। इनकी मरम्मत के लिए 30 करोड 25 लाख रुपये स्वीकृत किये गये हैं जिसमें से 16 करोड रुपये से अधिक धन दिया जा चुका है। कांग्रेस के अजय कुमार लल्लू ने स्वीकृत धन को ऊंट के मुंह में जीरा बताया। उन्होंने जानना चाहा कि क्या मानसून शुरु होने से पहले 15 जून तक तटबंधों की मरम्मत हो जायेगी।

कोई टिप्पणी नहीं: