उत्तर प्रदेश डीजीपी सुलखान सिंह ने झांसी के बहुचर्चित अपहरण कांड से जुड़े हाथरस के तीन अभियुक्तों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इसमें हाथरस के मुरसान क्षेत्र स्थित महमौनी निवासी विनोद चौधरी पुत्र राजवीर सिंह, सादाबाद थाना क्षेत्र के नगला चहत्तर निवासी जितेन्द्र चौधरी पुत्र जवाहर चौधरी तथा सैफऊ थाना क्षेत्र स्थित मड़ाका निवासी लोकेन्द्र पुत्र रामनाथ शामिल हैं। तीनों के विरुद्ध आगरा, झांसी व हाथरस में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इन्हीं तीनों अभियुक्तों द्वारा 13 जुलाई को झांसी के कोतवाली क्षेत्र से राजेन्द्र कुमार अग्रवाल उर्फ राजू कमरया व राहुल अग्रवाल उर्फ राहुल छोले का अपहरण किया गया था। इस संबंध में अज्ञात के विरुद्ध धारा 364 ‘ए के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। अपहरणकर्ताओं द्वारा अपहृतों के परिवारीजनों से 25 करोड़ रुपये फिरौती की मांग की गई थी। एसटीएफ ने आगरा जिले के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र में बदमाशों से मुठभेड़ के दौरान दोनों अपहृतों को सकुशल बरामद कर लिया था। हालांकि अपहरणकर्ता भागने में सफल हो गए थे।
tikhiawaz24.in
बुधवार, 9 अगस्त 2017
डीजीपी सुलखान सिंह ने झांसी के बहुचर्चित अपहरण कांड से जुड़े हाथरस
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि देश की तरक्की में दूसरे सभी धर्मों के लोगों के साथ ही मुसलमानों का भी बराबरी का हिस्सा
उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि देश की तरक्की में दूसरे सभी धर्मों के लोगों के साथ ही मुसलमानों का भी बराबरी का हिस्सा है। ऐसे में सबको साथ लेकर चलने की बात होनी चाहिए। श्री यादव ने कहा कि कार्यक्रम में मौजूद लोगों का आह्वान किया कि आज संकल्प लें कि देश की तरक्की के लिए भाईचारा व संस्कृति को मिलकर आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी बंटवारे की बात करती है। श्री यादव पूरा ब्लाक के मड़ना स्थित राजबली स्मारक इंटर कॉलेज में क्रांति दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजबली यादव की 18वीं पुण्यतिथि पर आयोजित ‘देश बचाओ-देश बनाओ सम्मेलन व प्रतिमा अनावरण समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। समारोह को संबांधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार में देश की बेहतरीन आगरा एक्सप्रस-वे सड़क बनाई गयी। ऐसी दूसरी सड़क प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री नहीं बनवा सकते, क्योंकि वे कहीं और फंसे हैं। उन्होंने कहा कि हम पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे भी बनाना चाहते थे। इसके लिए प्रस्ताव भी तैयार हो गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में भाजपा की सरकार आते ही पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को रोक दिया गया। उन्होंने कहा कि जब हम फिर आएंगे तो इस एक्सप्रेस-वे को बनाएंगे। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ऐसी सड़क नहीं बना सकते, क्योंकि अब उनके पास समय नहीं है। श्री यादव ने कहा कि आज लोग मर्यादा भूल रहे हैं। अब तो गाय लेकर जाने वालों की भी हत्या कर दी जा रही है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि गाय उनकी सौतेली माता होंगी, लेकिन हमारी असली मां हैं।
बदलापुर मे भी कटी दो महिला की चोटी।
2 सराय दुर्गादास के रघुनाथ मुंशी के पत्नी की चोटी कटी बेहोशी की हालत मे बद्लापुर मे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे भर्ती
इलाज करने वाले डॉ संजय दुबे ने महिला के मानसिक तनाव में होने की बात कह रहे है ।
मंगलवार, 8 अगस्त 2017
रामपुर में अवैध खनन धड़ल्ले से जारी
लखनऊ-प्राविधिक शिक्षा के बढ़ते कदम कार्यक्रम आज,सीएम योगी आदित्यनाथ होंगे मुख्य अतिथि,डिप्टी सीएम केशव मौर्या,डॉ. दिनेश शर्मा होंगे शामिल,प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन भी होंगे शामिल,101 परियोजनाओं का होगा लोकार्पण, शिलान्यास,मेधावी छात्र छात्राओं का होगा सम्मान,नौकरी पाने वाले छात्रों को सीएम देंगे नियुक्ति पत्र,पं. दीनदयाल उपाध्याय क्वालिटी इम्प्रूवमेंट प्रोग्राम की होगी शुरुआत,दोपहर 12.30 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा कार्यक्रम
रामपुर-रामपुर में अवैध खनन धड़ल्ले से जारी,जिला प्रशासन को खनन की खबर नहीं,खबरें दिखने के बाद 5 ट्रक सीज किए,5 ट्रक सीज कर प्रशासन पल्ला झाड़ा,स्वार कोतवाली के मानपुर तिराहे का मामला
इलाहाबाद-संदिग्ध परिस्थिति में मां-बेटी की जलकर मौत,बंद कमरे में से बरामद हुआ दोनों का जला हुआ शव,नबाबगंज थाना क्षेत्र के निदुरा गांव की घटना
इलाहाबाद-खनन माफियाओं ने अवैध खनन कर लाखों का बालू किया जमा,खनन विभाग और तहसील प्रशासन की मिली भगत से चल रहा खेल,प्रधान और समर्थकों पर दबंगई के बल पर खनन का आरोप,करछना थाना क्षेत्र के डीहा गंगा घाट का मामला
लखनऊ-झांसी में SDM के स्टेनो से ISI की जासूसी का मामला,2009 में तैनात रहे SDM के कहने पर स्टेनो करता था ISI एजेंट से बात,स्टेनो के बाद तत्कालीन SDM ATS के राडार पर,होगी पूछताछ,गोरखपुर में तैनात है 2009 में झांसी वाले SDM सदर,SDM के कहने स्टेनो फोन पर देता था सेना की सभी सूचनाएं,ATS अब जल्द करेगी तत्कालीन SDM सदर से पूछताछ
लखनऊ-महाराष्ट की तर्ज पर UP में भी मकोका को लेकर अध्ययन पूरा,ग्रह विभाग ने 3 राज्यों कर्नाटक,महाराष्ट,गुजरात के मॉडल को समझा,तीनों राज्यों में मकोका के मामलों में सजा,दुरुपयोग पर भी रिपोर्ट तैयार,UP का ग्रह विभाग अब UP मकोका के मसौदे को बनाने की तैयारी में लगा,उच्च स्तरीय समिति का गठन कर नए कानून को लाने की तैयारी
लखनऊ-रमाबाई रैली स्थल की पार्किंग पर परिवहन विभाग की नजर,वृन्दावन योजना में 33 एकड़ में बनायी गयी है रैली स्थल की पार्किंग,रामबाई स्थल की पार्किंग की जमीन बस अड्डे के लिए मांगी,परिवहन विभाग के आरएम ने आवास आयुक्त को लिखा पत्र
लखनऊ-वाणिज्यकर विभाग के कर्मचारियों ने घोटाले का लगाया आरोप,क्वाटर मरम्मत के नाम पर करोड़ों के घोटाले का आरोप,विराम खंड,इंदिरानगर,अलीगंज में आवासीय भवनों का मामला,कमिश्नर वाणिज्यकर को कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन
लखनऊ-अमेठी में गोली मारकर लूट और हत्या का मामला,सर्राफा को गोली मारने वाले 17 मिनट में दबोचे गए,हत्या करने वाले दोनों आरोपी दबोचे गए,वारदात में प्रयुक्त बाइक व तमंचा भी बरामद,लूटे माल को बदमाशों ने तीसरे साथी को दिया था,माल व तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस टीम रवाना
गोरखपुर-छेड़खानी को लेकर दो पक्षों में विवाद,दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर किया पथराव,मौके से आधा दर्जन उपद्रवियों को हिरासत में लिया गया,माहौल खराब करने वालों की गिरफ्तारी के लिए दबिश,तिवारीपुर थाना क्षेत्र के रविदास मंदिर के पास की घटना
नोएडा-राक्षबन्धन के दिन बहन ने किया भाई के घर सुसाईड,महागुन बिल्डर की सोसायटी में फिर हुई वारदात.भाई से मिलने आई बहन की भाई के फ्लैट में मिली लाश,सेक्टर 49 क्षेत्र के 74 स्थित महागुन सोसायटी की घटना
वाराणसी-दशाश्वमेघ घाट पर स्नानार्थियों की उमड़ी भीड़,चन्द्र ग्रहण खत्म होने के बाद श्रद्धालु कर रहे गंगा स्नान
बलिया-घर की छत पर सो रही किशोरी की कटी चोटी,रबड-बैंड लगे हुये बाल का गुच्छा टीन शेड पर मिला,दुबहड थाना क्षेत्र के उदयपुरा गांव का मामला
हरदोई-कलयुगी बेटे ने माता-पिता पर किया जानलेवा हमला,संपत्ति हड़पने के लिए लोहे की रॉड से किया घायल,घायल माता-पिता को ग्रामीणों ने अस्पताल में भर्ती कराया,अतरौली थाना क्षेत्र के कस्बे की घटना
लखनऊ-बीकेटी के निगोही गांव में दो पक्षों में फायरिंग,पुरानी रंजिश के चलते दोनों पक्षों में फायरिंग,2 घायल,ब्लाक प्रमुख के ड्राईवर राजन सिंह की गोली से दो लोग घायल,मौके पर आसपास की फोर्स भेजी गई
जालौन-चलती ट्रेन से 3 यात्री गिरे,एक की मौके पर मौत,2 लोग घायल,उरई जिला अस्पताल में भर्ती,कुशीनगर एक्सप्रेस के जनरल बोगी से गिरे यात्री,मोठ और नंदखास स्टेशन के बीच की घटना
आजमगढ़-दीवार गिरने से गर्भवति महिला,एक लड़की की मौत,तरवां थाना क्षेत्र के महुआरी गांव की घटना
लखीमपुर-दबंग ने व्यक्ति को मारी गोली,मोहम्मदी के गफ्फार नगर का मामला,घायल को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
हापुड़-मामूली बात पर 2 पक्षों में संघर्ष का मामला,तनाव के चलते भारी पुलिस बल तैनात,पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया,पिलखुवा कोतवाली के डबरिया मोहल्ले की घटना
लखनऊ-EPF के 8.33 फीसदी का केन्द्र सरकार करेगी भुगतान,अब तक कर्मचारी के लिए भुगतान नियोक्ता करता था,पीएम रोजगार प्रोत्साहन योजना के तहत सरकार ने उठाया कदम,1 अप्रैल 2016 के बाद ज्वाइन करने वालों को मिलेगा फायदा,कर्मचारी का यूनिवर्सल खाता संख्या आधार नम्बर से लिंक होना चाहिए,जिनका वेतन 15 हजार या कम होना चाहिए
लखनऊ-LIU के दरोगा अमरनाथ सिंह ने किया आत्महत्या का प्रयास,घर में ज़हर खाकर दरोगा ने की आत्महत्या की कोशिश,आनन-फानन में पड़ोसी दरोगा को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे,दरोगा की हालत गंभीर,लोहिया से ट्रामा में भर्ती कराया गया,इंदिरानगर के मयूर रेजीडेंसी में रहते हैं दरोगा अमर नाथ सिंह
लखनऊ-अज्ञात युवकों के गैंग ने मचाया उत्पात,घरों में तोड़फोड़,3 दर्जन युवकों के झुंड ने घरों के दरवाजे,खिड़की,गाड़िया तोड़ी,अचानक हुई तोड़फोड़ से पूरे इलाके में दहशत,नाका थाना क्षेत्र के रानीगंज में युवकों ने फैलाई दहशत
इलाहाबाद-महिलाओं ने रक्षाबंधन पर ग्राम प्रधान को बांधी राखी,बदले में बहनों ने प्रधान से मांगा शौचालय,महिलाओं ने राखी बांधने के बदले रुपये लेने से किया इंकार,ग्राम प्रधान ने महिलाओं से किया वायदा,आठ अगस्त से शुरू होगा शौचालय निर्माण कार्य,कौंधियारा विकास खण्ड के खीरी गांव का मामला
आगरा-बहन को हुई देरी तो फंदे पर लटका मिला भाई का शव,राखी बंधवाने को सुबह से भाई कर रहा था बहन का इंतजार,कुछ दिन पूर्व शराब पीने को लेकर बहन-भाइयों हुआ था विवाद,सिकंदरा थाना क्षेत्र के देहतोरा की घटना
सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दूसरा घायल
सिंगरामऊ जौनपुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के कबेली गाँव के नईबस्ती में रविवार की देर रात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार विनय कुमार तिवारी (32) की मौत हो गयी। तथा उसका सगा भाई बृजेश कुमार तिवारी बुरी तरह जख्मी हो गया। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में ले लिया है। ये दोनों भाई केराकत से दवा कराकर घर जा रहे थे। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
शनिवार, 5 अगस्त 2017
हिम्मतपट्टी के शिव मंदिर में श्रावण माह के शनिवार को सुन्दर कांड संपन्न
श्रीरामचरितमानस के सुंदरकांड अध्याय में बजरंग बली की महिमा का विस्तृत वर्णन मिलता है। इसमें विशेष रूप से हनुमान जी के विजय का गान किया गया है जो पढ़ने वाले में आत्मविश्वास का संचार करता है। सुंदरकांड पाठ की सबसे खास बात यह है कि इससे ना सिर्फ हनुमानजी का आशीर्वाद मिलता है बल्कि भगवान श्रीराम का भी आर्शीवाद प्राप्त होता है।
कुंडली के बिगड़े ग्रहों को संवार देता है सुंदरकांड का पाठ
ज्योतिषियों के अनुसार विशेष रूप से शनिवार तथा मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करने वाले को सभी विपत्तियों से छुटकारा मिलता है और अनेकानेक अच्छे परिणाम सामने आते हैं। इसके सस्वर पाठ से घर में मौजूद नकारात्मक शक्तियां यथा भूत-प्रेत, चुडैल, डायन आदि भी घर से चली जाती हैं। साथ ही घर के सदस्यों पर आए बड़े से बड़े संकटों सहज ही टल जाते हैं। इसके अलावा यदि जन्मकुंडली या गोचर में शनि, राहु, केतु या अन्य कोई दुष्ट ग्रह बुरा असर दे रहा है तो वह भी सहज ही टल जाता है। शनि की साढ़े साती व ढैय्या में इसका प्रयोग विशेष रूप से किया जाता है।
कायर्क्रम का आयोजन डॉ प्रकाश गुप्ता बहरीपुर कलां जौनपुर ने किया । इस मौके पर गायक - कन्हैयालाल उपाध्याय , मोहित उपाध्याय, राजू , मनीष, कमलापति मिश्र ,प्रेम उपाध्याय , जयप्रकाश उपाध्याय , राजेश , राम शिरोमणि (मुंशी जी ) ,अरविन्द उपाध्याय , भगौतीदीन ,सोनू ढोल वादक शिव आसरे प्रजापति आदि गांव के सभी लोग उपस्थित रहे।
प्राथमिक विद्यालय रामपुर बदलापुर जौनपुर में वृक्ष लगाओ अभियान के तहत पौधारोपण
प्रधानाध्यापक सच्चिदानन्द तिवारी ने कहा कि वृक्ष लगाने से हमारे पर्यावरण सुंदर व स्वस्थ रहता है. इसलिए हम सभी को अपने जीवन में अधिक से अधिक पेड़ लगाना चाहिए तथा लोगों को पेड़ लागने के लिए जागरूक करना चहिए. मौके पर सहायक शिक्षक कमलेश और नीरज मिश्रा के अलावा विद्यालय के बच्चे उपस्थित थे.
शुक्रवार, 4 अगस्त 2017
पूर्व मंत्री व विधायकों के मामले में अभियोजन को अंतिम अवसर
3 वर्ष पूर्व मुकदमा वापस लेने का हुआ था शासनादेश
*पारसनाथ ,ललई व जगदीश आदि पर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन के दौरान पथराव व कार्य में बाधा का आरोप*
जौनपुर -कलेक्ट्रेट में 2009 में सपा नेताओं द्वारा धरना प्रदर्शन के दौरान पुलिस पार्टी पर पथराव व कार्य में बाधा के मामले में शासनादेश के 3 वर्ष बाद भी मुकदमा वापस नहीं हुआ। कोर्ट ने अभियोजन पक्ष को अपना पक्ष रखने के लिए अंतिम अवसर दिया है।मामले में तीन विधायक व पूर्व मंत्री पारसनाथ यादव, ललई यादव, जगदीश सोनकर समेत 31 नामजद व 300 अज्ञात आरोपी हैं ।
विदित हो कि तत्कालीन थानाध्यक्ष लाइन बाजार रामजतन वरुण ने थाना लाइन बाजार में प्राथमिकी दर्ज कराया था कि 11 सितंबर 2009 को 12:30 बजे दिन में समाजवादी पार्टी का धरना प्रदर्शन कलेक्ट्रेट में चल रहा था जिसमें पारसनाथ यादव, जगदीश सोनकर,शैलेंद्र यादव, ज्वाला प्रसाद, लाल बहादुर, लल्लन यादव,श्रद्धा यादव आदि मौजूद थे। करीब 1:40 बजे दिन अचानक पारसनाथ यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता आक्रोशित हो उठे और शासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बांस बल्ली तोड़ने लगे । गालियां व धमकी देते हुए पुलिस पर पथराव व सरकारी गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दिए। सरकारी संपत्ति को क्षति एवं सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाये। कोर्ट में चार्ज शीट आई ।30 अक्टूबर 2014 को विशेष सचिव, उत्तर प्रदेश शासन ने धारा 321 सीआरपीसी के तहत मुकदमा वापस देने का शासनादेश जिलाधिकारी को भेजा डीएम के निर्देश पर तत्कालीन अभियोजन अधिकारी लक्ष्मीकांत मिश्र ने 4 दिसंबर 2014 को शासनादेश का हवाला देते हुए मुकदमा वापस लेने संबंधी प्रार्थना पत्र देकर किया तब से पत्रावली उसी प्रार्थना पत्र की सुनवाई में चल रही है।
गलत दरखास्त लिखाने पर थानाध्यक्ष समेत चार पर प्रकीर्ण वाद दर्ज
लूटपाट व तोड़फोड़ के आरोप से आरोपियों को बचाने के लिए जबरन हल्के मामले में दरखास्त लिखाने का आरोप
जौनपुर बक्सा थाना क्षेत्र में लूट के बाद थानाध्यक्ष द्वारा वादी से गलत दरखास्त लिखाने का आरोप लगाते हुए कोर्ट में दरखास्त दी गई ।सीजेएम अभिनय मिश्र ने थानाध्यक्ष समेत चार के खिलाफ प्रकीर्ण वाद दर्ज कर आख्या तलब किया।
चंदा देवी निवासी मुरैलापुर ने कोर्ट में धारा 156(3) के तहत दरखास्त दिया कि 26 जुलाई 2017 को 3:00 बजे शाम जब घर के पुरुष सदस्य बाहर गए थे तभी पड़ोसियों ने जबरन उसके घर का ताला तोड़ दिया तथा असलहा से धमकाए कि घर छोड़ दो नहीं तो जान से मार देंगे। आरोपी उसके कीमती जेवरात व रुपए लूट ले गए तथा धमकी दिए थाने पर शिकायत की तो जान से मार देंगे ।घटना से भयभीत वादिनी शिकायत लेकर थाने पर पहुंची तो थानाध्यक्ष ने आरोपियों के प्रभाव में आकर कोई कार्यवाही नहीं किया और उन्हें बचाने के लिए उससे गलत दरखास्त अपने मन से बोल कर लिखवा लिए। पुलिस अधीक्षक को शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई तब उसने कोर्ट में न्याय की गुहार लगाया।
गुरुवार, 3 अगस्त 2017
जौनपुर के बीर बहादुर पूर्वान्चल वि वि में उप मुख्यमंत्री डाँ दिनेश शर्मा ने एक सेमिनार मे बताये जी एस टी से लाभ
जौनपुर उप मुख्यमंत्री उ.प्र. डाॅ. दिनेश शर्मा जी आज राजकीय एयरपोर्ट अमौसी लखनऊ से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर 09ः30 बजे पू.विश्वविद्यालय हेलीपैड जौनपुर पहुचेे। वहां पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। वहां से प्रस्थानकर 09ः45 बजे गा्रम जंगीपुर कला थाना सरायख्वाजा पहुचें वहां से चलकर 10ः05 बजे कुलपति आवास विश्वविद्यालय पहुचे। उसके बाद( वस्तु एवं सेवाकरः आयाम एवं अवसर )विषय पर संगोष्ठी में सम्मिलित हुए। मा0 मंत्री एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा सर्वप्रथम दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। विश्वविद्यालय परिवार द्वारा मा0 उप मुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा, राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव, प्रदेश महामंत्रीएवं पूर्व सासंद भाजपा विद्यासागर सोनकर, विधायक बदलापुर रमेश चन्द्र मिश्र, केराकत दिनेश चैधरी, मडियाहॅंू डाॅ0 लीना तिवारी, एमएलसी वृजेश सिंह प्रिन्सू, काशी विद्यापीठ के कुलपति डाॅ0 पुथ्वीनाग, जिलाध्यक्ष भाजपा सुशील उपाध्याय आदि ने बुकें, अंगवस्त्रम स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डाॅ0 अविनाश पाथेडकर ने जीएसटी कार्यशाला के बारे में भूमिका तय किया। उन्होंने बताया कि जीडीपी दस अंक में पहंुचेगी भारत 130 स्थान पर रहा इस वर्ष 126 वें स्थान पर है। उन्होने वताया कि एक प्रतिशत जीडीपी बढ़ने से दो प्रतिशत बेरोजगारी दूर होगी जिससे लगभग 46 लाख लोगों को लाभ होगा।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 राजाराम यादव ने अतिथियों का स्वागत अभिनन्दन करते हुए मा0 उप मुख्यमंत्री जी से विश्वविद्यालय में शोधपीठ के लिए10 करोड़ रूपये की माॅग किया तथा मेडिकल कालेज को पूर्वांचल विश्वविद्यालय से सम्वद्ध करने का अनुरोध किया। उन्होंने विश्वविद्यालय की प्रगति के बारे में विस्तार से बताया।
राज्यमंत्री गिरीशचन्द्र यादव ने बताया कि जीएसटी योजना के लागू होने से ब्यापारियों को इन्स्पेक्टर राज से मुक्ति मिली है। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री मा0 नरेन्द्र मोदी के ऐतिहासिक कदमों का स्वागत करते हुए कहा कि इससे देश की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उन्होंने बताया कि रू0 20 लाख तक कारोबार करने वालों को टैक्स रजिस्ट्रेशन नही कराना है। एक से दो करोड़ रूपये तक का ब्यापार करने वाले पर कोई अपराधिक मुकदमा दर्ज नही होगा।पांच करोड़ से अधिक ब्यापार करने वालों के विरूद्ध अपराधिक मुकदमा दर्ज कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि विद्युत चोरी में किसानो को जमानत करानी पड़ती है उसी प्रकार से ब्यापारियों को भी जमानत करानी पड़ेगी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा ने कहा कि देश में पहली बार जीएसटी लागू की गई है। समय में बदलाव के साथ-साथ जीएसटी में भी परिवर्तन किया गया। देश के प्रधानमंत्री मा0 नरेन्द्र मोदी द्वारा जन धन योजना लागू करने से लगभग 29 करोड़ रू0 बैंकों में जमा हुआ जिससे बैंकों की स्थिति में सुधार हुआ। सभी खाते आधारकार्ड से जोड़े जा रहे है। मा0 प्रधानमंत्री ने 500 व 1000 रूपये का चलन बन्द करने से घर में रखे रूपयो के बैंकों में जमा होने से अर्थ ब्यवस्था में सुधार हुआ है तथा उ0प्र0 विधान सभा चुनाव में 325 सीटें प्राप्त हुई। उन्होंनें शोधपीठ के लिए 50 लाख रू0 देने की घोषणा किया। जीएसटी बदली हई परिस्थति में आधुनिक तकनीकि से ज्यादा फायदेमंद है। प्रदेश को अच्छा बनाने के लिए सभी ब्यापारियों को रजिस्ट्रेशन कराने से सरकार को फायदा होगा। उन्होंने बताया कि कपड़ा एवं मकान निर्माण सामग्री पर जीएसटी दर से कमीं आयेगी। उन्होंने कहा कि इस आधुुनिक तकनीकि योजना से ब्यापारियों को सरलता से एवं कम खर्च में कार्य कर सकते है। उन्होंने बताया कि जीडीपी बढ़ने से उ0प्र0 एवं देश को फायदा होगा। विश्वविद्यालय में गड़बड़ी करने वालों को जाॅचकर दोषी पायेजाने पर जेल भेजा जायेगा। 15 अगस्त तक विश्विविद्यालय में रिक्त पदों का विज्ञापन निकालने का निर्देश दिए। दुःखी मन अध्यापक पढ़ा नही सकता सुखी मन शिक्षक ही पढ़ा सकता है।तनावयुक्त बच्चा पढ़ नही सकता है। उन्होंने छात्रों से अपील किया कि 220 दिन शिक्षा प्राप्त कर देश प्रदेश का नाम रोशन करें। उन्होंने बताया कि जिले एवे प्रदेश स्तर पर शिक्षकों की कोई पत्रावली लंवित नही रहने पाएगी। शिक्षा माफियाओं के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी। शिक्षा व्यवसाय नही विद्या के लिए होना चाहिए। अब परीक्षा केन्द्र स्वकेन्द्र नही होगे। सभी केन्दों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेग। परीक्षा केन्द्रों पर प्रबन्ध तंत्र का कोई व्यक्ति नही रहेगा। आयोग नीति तैयार की जा रही है जिसके तहत कौशल विकास योजना में प्रशिक्षण देकर नौजवानो को रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा। पूंजी निवेश के लिए बड़े-बड़े उद्योगपतियों को उ0प्र0 में बुलाया जा रहा है। अक्टूबर 2018 तक प्रदेश में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की जायेगी। डाॅ0 मानस पाण्डेय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन डाॅ0 अमित वत्स ने किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र, पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक देहात संजय राय, अपर जिलाधिकारी आरपी मिश्र सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी तथा विश्वविद्यालय, महाविद्यालय के प्राचार्य/प्रबन्धक एवं भाजपा नेता उपस्थित रहे।कुलपति काशी विद्यापीठ/पू.विश्वविद्यालय के साथ बैठक किया मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण, पुलिस महानिरीक्षक पुलिस उपमहानिरीक्षक, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक के साथ कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा किया अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। इसके बाद प्रेस कान्फे्रस करके प्रदेश की कल्याणकारी योजनाओं एवं कानून व्यवस्था के बारे में विस्तार से बताया। इसके बाद कुलपति आवास पर भोजन के उपरान्त मां दुर्गा इन्टर कालेज में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक किया। इस कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर प्रभारीमंत्री/परिवार कल्याण मंत्री प्रो0 रीता बहुगुणा जोशी,राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव, प्रदेश महामंत्री भाजपा एवं पूर्व सासंद विद्यासागर सोनकर, विधायक बदलापुर रमेश चन्द्र मिश्र, केराकत दिनेश चैधरी, जिलाध्यक्ष भाजपा सुशील उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।यहां पर मा0 मंत्री जी का स्वागत किया गया तथा स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। वहां से प्रस्थान कर 3:25 बजे विश्वविद्यालय परिसर हेलीपैड पहुचंेगे तथा 3:30 बजे हेलीकाप्टर द्वारा लखनऊ के लिए प्रस्थान कर दिये।
जौनपुर में 112 साल की महिला का निधन
जौनपुर जिले के केराकत तहसील एवं जलालपुर थाना क्षेत्र की समाज सेविका वयोवृद्ध महिला श्रीमती हीरावती दुबे का कल देर शाम निधन हो गया , वे लगभग 112 वर्ष की थी ।
जिले के केराकत तहसील क्षेत्र के केराव गांव निवासी स्व0 भागवत प्रसाद दुबे की पत्नी हीरावती दुबे देक्ष की आज़ादी की लड़ाई के समय गांव की अनपढ़ महिलाओं को दस्तखत करने भर के लिए शिक्षित कराती थीं । वे समाजसेवा के कामो में काफी रुचि लेती थीं ।उनके पति का देहांत बहुत पहले हो गया था । उनके पुत्र राधे श्याम दुबे की अवस्था इस समय 75 वर्ष से अधिक है । वे अपना भरापूरा परिवार छोड़ कर गयी हैं । 112 वर्ष की अवस्था मे कल देर शाम उनका निधन हो गया ।
श्रीमती हीरावती दुबे का अंतिम संस्कार कल देर रात वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर पूरे नागरिक सम्मान के साथ किया गया ।


