tikhiawaz24.in

बुधवार, 3 जनवरी 2018

ठिठुरन भरी भीषण ठंड से एक अन्नदाता की मौत

अम्बेडकरनगर - देर रात प्रेम प्रसंग के चलते दो पक्षों में ताबड़ तोड़ फायरिंग, एक युवक को लगी गोली, गंभीर हालत में लखनऊ रेफर, हालात विगड़ने पर कई थानों की फोर्स रात भर दौड़ती रही,जहांगीर गंज थाना क्षेत्र के हाजीपुरा गाँव का मामला ।

कन्नौज - ठिठुरन भरी भीषण ठंड से एक अन्नदाता की मौत । खेत में आलू खोदते समय अचानकबिगड़ी तबियत।चिकित्सक ने की सर्दी लगने से मृत्यु की पुष्टि । परिजनों में मचा कोहराम पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने की मामले की जॉच, तालग्राम थाने का मामला ।

जौनपुर - प्रॉपर्टी डीलर के मुख्य कार्यालय में मारपीट, आधा दर्जन दबंगो ने किया तोड़फोड़ मारपीट, विरोध करने पर संचालक की दबंगों ने की पिटाई, पीड़ित ने 80 हजार रूपये कार्यालय से लूटने का लगाया आरोप, शाहगंज कोतवाली के मिल्लतनगर इलाके की घटना।

इटावा - शराबी दबंगो ने एक युवक को मारी गोली।युवक की मौके पर मौत।आपसी कहासुनी के बाद दबंगों ने मारी गोली।आरोपी मोके से फरार।घटना की सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंचे एसएसपी।आरोपियो की तलाश में जुटी पुलिस।थाना फ्रैंड्स कालोनी के कोकपुरा गांव की घटना।

रामपुर -  कोतवाली टाण्डा क्षेत्र के एक गांव में मासूम बालक से दूसरे गांव के युवक ने गन्ने के खेत मे ले जाकर किया कुकर्म पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

कौशाम्बी - डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का अपने ग्रह जनपद कौशाम्बी में आगमन आज, अपने बीमार पिता को आ रहे है देखने डिप्टी सीएम ।

चंदौली - अलीनगर पुलिस द्वारा नेशनल हाइवे-2 पर चेकिंग के दौरान दो ट्रको से 27 गोवंश को कराया मुक्त, पुलिस टीम पर फायर कर भाग रहे 5 पशु तस्करों को किया गिरफ्तार, 2 तमंचा और कारतूस भी किया बरामद ।

बांदा- SDM नरैनी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज, 31 दिसंबर को एक युवक का मिला था सड़क के किनारे शव, मृतक के परिजनों ने SDM के खिलाफ दी थी तहरीर, नरैनी क्षेत्र के करतल रोड पर मिला था युवक का शव, नरैनी एसडीएम सीएल सोनकर पर दर्ज हुआ मुकदमा।

फिरोजाबाद - 2006 में हुई हत्या के मामले में जसराना के पूर्व विधायक रामवीर सिंह यादव ने सीजेएम कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, पुलिस कई दिनों से कर रही थी गिरफ्तारी का प्रयास।

कुशीनगर - दंबगों ने मासूम बच्ची के साथ किया गैंगरेप, पीडिता की हालत नाजुक,दंबग आरोपी फरार, हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बोधी छपरा गांव का मामला,मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के गिरफ्तारी मे जुटी, आला अधिकारियों के हाथ पांव फूले ।

सिद्दार्थनगर - तेज रफ्तार ट्रक ने सडक किनारे खडे व्यक्ति को रौंदा,अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे हुई मौत, पुलिस ने ड्राईवर को लिया हिरासत मे, थाना ढेबरुआ के बढनी रोड की घटना ।

हरदोई- फ़र्ज़ी मार्कशीट लगाकर 2472 परीक्षार्थियों ने भर दिए हाईस्कूल इंटरमीडिएट के परीक्षा फ़ार्म,विभागीय जांच में हुआ खुलासा,10 राजकीय विधालय के प्रधानाचार्य और लिपिकों के खिलाफ मुक़दमे की तैयारी ।

प्रतापगढ़ - बेखौफ चोरो ने बैंक की टाइनी शाखा, कम्प्यूटर शॉप और मोबाइल शॉप से नकदी समेत लाखो का सामान किया चोरी, शटर का ताला तोड़कर की गई चोरी, बाजार में आये दिन हो रही चोरियों से व्यापारियो में जबरजस्त आक्रोश, जेठवारा कोतवाली के डेरवा बाजार का मामला।

आगरा - शीतलहर के चलते जिलाधिकारी ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी बोर्डों से संचालित होने वाले स्कूल को 4 जनवरी तक बंद रखनें के दिये आदेश ।

चंदौली - विभागीय प्रोन्नति के आधार पर जनपद चन्दौली मे तैनात निरीक्षक डोरीलाल का पुलिस उपाधीक्षक के पद पर हुआ प्रमोशन, पुलिस अधीक्षक चन्दौली संतोष कुमार सिंह के द्वारा पदीय अनुरूप स्टार धारण कराया गया ।

टूटेगा नेहरू रोड सामुदायिक केंद

दिल्ली- रोजना 40 हजार लोग ही देख सकेंगे ताजमहल, ताजमहल को बचाने के लिए संख्या कम करेंगे, पर्यटक अधिकतम 3 घंटे ही परिसर में रह सकेंगे।

दिल्ली- ट्रंप की पाक को चेतावनी, 15 साल बने मूर्ख, अब और नहीं, 33 अरब डॉलर लिया, किया कुछ नहीं, आतंकवाद बंद होने तक पाक से क्रिकेट नहीं।

लखनऊ- थाना गुडम्बा देश के 10 सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाने में शामिल, गृह मंत्रालय ने जारी की थानों की लिस्ट, पुलिस महानिरीक्षकों के वार्षिक सम्मेलन में सम्मान, बीएसएफ अकादमी ग्वालियर में रिहर्सल होगा, 5 जनवरी को रिहर्सल के लिए मौजूद हों।

लखनऊ- दशहरा,दिवाली,रक्षाबंधन पर बंद रहेंगे मदरसे, मदरसों के लिए आदेश जारी,अवकाश में कटौती, 92 के बजाय अब 86 दिन की मिलेगी छुट्टी,सभी मदरसों की कक्षाओं का समय भी तय, सभी मदरसों में एक ही वक्त लगेंगी कक्षाएं।

लखनऊ- एलडीए के 3397 फ्लैटो का पंजीकरण आज से , 14 योजनाओँ में बचे फ्लैटों का पंजीकरण आज से।

लखनऊ- केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में बुराहाल, रात में दूर-दूर से आए मरीज लौट रहे, गंभीर मरीजों को भी ट्रामा से लौटाया जा रहा, कैजुअल्टी वार्ड से ही मरीज लौट रहे, रात में ट्रामा सेंटर का पीआरओ भी नहीं रहता ,ट्रामा सेंटर प्रभारी को नहीं है कोई जानकारी, भारी अव्यवस्थाओं के बीच ट्रामा सेंटर में मरीज।

लखनऊ- राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई आज, 6 जिलों में होगी आयोग की जनसुनवाई, महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर सुनवाई, चित्रकूट, सुल्तानपुर, फिरोजाबाद में सुनवाई, शामली, प्रतापगढ़ और संतकबीरनगर में सुनवाई, बीते तीन महीने में हुए मामलों की सुनवाई।

लखनऊ- टूटेगा नेहरू रोड सामुदायिक केंद्र, टूटकर बनेगा कन्वेंशन सेंटर , गोला बाजार को होगा जीर्णोद्धार , कैंट बोर्ड बैठक में कई फैसले लिए गए, बनेगा नया ओल्ड एज होम।

मेरठ- छावनी इलाके में 42 करोड़ से पड़ेगी सीवर लाइन,छावनी के सिविल इलाकों को चमकाने की तैयारी, केन्द्र सरकार ने दिये 9 करोड़, सड़कें भी बनेगी।

मेरठ- आरबीआई ने बैंकों को कम की 2 हजार नोट की आपूर्ति,अब एटीएम मशीनों ने नहीं निकल रहे हैं 2 हजार के नोट, 2 हजार नोट बंद होने की खबर के बाद फिर से हड़कंप।

शामली- पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़ का मामला, बदमाशों की गोली से 2 पुलिसकर्मी घायल थे, सिपाही अंकित तोमर, दरोगा भगवत सिंह घायल, सिपाही को गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया , साबिर जंधेडी पर 30 से अधिक मुकदमे हैं दर्ज।

आगरा- 2 युवकों में हुए विवाद का मामला, मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित लोगों ने शव रखकर लगाया जाम , जाम के दौरान घंटो तक होता रहा बवाल,  परिजनो ने नामजद हत्या का मुकदमा कराया, थाना मंटोला के ढोली खार का मामला।

झांसी- शीतलहर और कड़ाके की ठंड में भी खुले स्कूल,स्कूल प्रबंधक कुछ भी बोलने को तैयार नहीं,कड़ाके की ठंड में स्कूलों में होती है छुट्टी ,कोहरे और ठंड में बच्चे स्कूल जाने को मजबूर।

वाराणसी- सीएम योगी 4 जनवरी को काशी आएंगे, बनारस की सड़कों पर रात में निरीक्षण करेंगे योगी, पहली बार सूबे के सीएम रात में करेंगे निरीक्षण, विकास का सच रात के समय देखने का फैसला, योगी कड़ाके की ठंड में रात में करेंगे निरीक्षण, 4 जनवरी की शाम काशी पहुंचेंगे योगी, रात 10 बजे से बनारस शहर की सड़कों पर निरीक्षण, योगी घूमकर विकास कार्यों की प्रगति का जानेंगे।

मंगलवार, 2 जनवरी 2018

आठ हजार की मोबाइल, सुपर स्प्लेंडर गाड़ी, हेलमेट और डिस्पेंसरी का झोला, आठ हजार नगद  बदमाशों ने छीन लिया

पत्रकार:- कुलदीप विश्वकर्मा

जौनपुर/केराकत ।  कोतवाली क्षेत्र के सरकी पुलिस चौकी अंतर्गत डॉक्टर सुरेश राम निवासी अमिहित  जो अपनी डिस्पेंसरी बरडीहा में चलाते हैं अपनी डिस्पेंसरी बंद कर रविवार 31 दिसंबर रात्री 8. 3 O पर वापस अपने घर बरडीहा से अमित लौट रहे थे अमिहित बरडीहा के बीच में दो मोटरसाइकिल पर सवार 6 बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक करके रोक लिया और हवा में दो फायर झोके  जिससे वह भयभीत हो गए और उनकी आठ हजार की मोबाइल, सुपर स्प्लेंडर गाड़ी, हेलमेट और डिस्पेंसरी का झोला, आठ हजार नगद  बदमाशों ने छीन लिया ।  वे किसी प्रकार से अपने घर पहुंचे और इसकी सूचना स्थानीय पुलिस चौकी सरकी में उन्होंने दिया ।
ताबड़तोड़ हो रही छिनैतियो  से केराकत की जनता  में दहशत, बदमाशों ने नए साल के स्वागत में  छिनैती एक और करके पुलिस को एक और खुली चुनौती दे डाली ।
ऐसे में कैसे कर पाएगी पुलिस इन  छिनैतियो खुलासा यह एक सोचनीय विषय है ।
बढ़ता जा रहा क्राइम बेखौफ घूम रहे बदमाश दम पर दम कर रहे छिनैती जिससे स्थानीय जनता एवं राहगीरों में काफी भय व्याप्त अभी एक दिन पहले पेसारा मे ससुराल जा रहे युवक की बदमाशो ने छिनी थी बाईक ।

डॉक्टर वैशाली को इलाहाबाद नगर निगम के स्वच्छता अभियान का ब्रांड अंबेसडर चुना गया

जौनपुर। जनपद की केराकत तहसील मुख्यालय क्षेत्र की मूल निवासी डॉक्टर वैशाली को इलाहाबाद नगर निगम के स्वच्छता अभियान का ब्रांड अंबेसडर चुना गया है। पेशे से स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर वैशाली इलाहाबाद जनपद की प्रमुख चिकित्सकों में से एक हैं। व्यवसायिक व्यस्तता के बावजूद हमेशा जनहित के लिए सर्जन डॉक्टर वैशाली विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती रही हैं। उन्होंने जनपद में महिलाओं और महिला स्वास्थ्य जुड़े कार्यक्रमों को विशेष और प्रभावी तौर पर लागू कर आया है संगम नगरी में जहां प्रतिवर्ष करोड़ों तीर्थयात्री आते हैं वहां सामुदायिक स्वच्छता हमेशा चुनौतीपूर्ण रही है। ऐसे में स्वच्छता सर्वेक्षण में वेटिंग पाना हमेशा मुश्किल रहा है। इस चुनौतीपूर्ण कार्य में डॉक्टर वैशाली सक्सेना का बहुआयामी व्यक्तित्व अभियान को खासी गति देगा और स्वच्छता सर्वेक्षण में अच्छी रेटिंग दिलाएगा, ऐसा अभियान से जुड़े लोगों का मानना है।
डॉक्टर वैशाली के पितामह स्वर्गीय डॉक्टर श्याम सुंदर लाल केराकत के प्रमुख चिकित्सकों में से रहे हैं। उनके पिता स्वर्गीय प्रकाश नार्दन रेलवे चिकित्सा सेवा से सेवानिवृत्त हुए

बुधवार, 27 दिसंबर 2017

पर्यावरण स्वच्छता और शौचालय को लेकर विभिन्न तरह के नारे लगा

शिविर के शिविरार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली सिगरामऊ जौनपुर 27 दिसंबर स्थानीय पाल सिंह महाविद्यालय राष्ट्रीय साथियों ने स्वच्छता सफाई व पर्यावरण जागरूकता के लिए जन जागरूकता रैली निकाली पुत्र रैली विद्यालय प्रांगण से निकलकर सिंगरामऊ सिंघावल कबेली लक्ष्य पट्टी दयालपुर रघुनाथपुर होते हुए पुणे महाविद्यालय परिषद आकर समाप्त हुई दिल्ली में छात्र छात्राएं पर्यावरण स्वच्छता और शौचालय को लेकर विभिन्न तरह के नारे लगा रखी स्लोगन लेकर लोगों को जागरुक करने का प्रयास करें शिवरात्रि गांव से मलिन बस्तियों में जाकर

पत्रकार संघ के लोगो ने भी शोक संबेदना ब्यक्त किया

पत्रकार संघ के संगठन मंत्री व संपादक राकेश कांत पांडेय की माता विद्या पांडेय 78 वर्ष की आज सायं हिर्दय गति रुकने से निधन हो गया  ये काफी दिनों से अस्वस्थ चल रही थी अभी चन्द दिवस पहले इनके पिता का निधन हुआ है निधन की खबर मिलते ही इनके आवास पर शोक संवेदन व्यक्त करने लोग पहुँच रहे है। पत्रकार संघ के लोगो ने भी शोक संबेदना ब्यक्त किया है।

मंगलवार, 26 दिसंबर 2017

चिड़ियाघर में मगरमच्छ राजू की मौत

दिल्ली- केंद्र में नॉन IAS अफसरों का जलवा, ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर बम्पर पोस्टिंग, ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर ज्यादातर नॉन IAS, 2017 में अधिकांश पोस्टिंग में नॉन IAS, संयुक्त सचिव पर IAS का कॉकस टूट रहा, देशभर में IAS अफसरों में खलबली मची।

दिल्ली- दिल्ली में बढ़े पानी के दाम, 20 फीसदी दर बढ़ाने का प्रस्ताव मंजूर, जल बोर्ड ने प्रस्ताव को मंजूर किया।

लखनऊ- चिड़ियाघर में मगरमच्छ राजू की मौत, जू के सबसे बुजुर्ग मगरमच्छ की मौत, मगरमच्छ राजू की मौत से जू में मायूसी,मगरमच्छ का कराया जा रहा पोस्टमार्टम।

लखनऊ- बाल गंगाधर तिलक के स्वाधीनता उदघोष पर कार्यक्रम, 101वीं जयंती के मौके पर यूपी सरकार का आयोजन, 30 दिसम्बर को तिलक हाल में होगा बड़ा कार्यक्रम, महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस कार्यक्रम में शामिल होंगे, राज्यपाल राम नाईक और सीएम योगी चीफ गेस्ट, शहीदों के 25 परिजनों को सम्मानित किया जाएगा, उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा की तरफ कार्यक्रम।

लखनऊ- शीबा चांद सिद्दीकी पर अबतक एफआईआर नहीं, शीबा ने फर्मी जाति प्रमाण पत्र पर चुनाव लड़ा, जानकीपुरम वार्ड नंबर-16 से सपा प्रत्याशी शीबा, फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वाले पर कार्रवाई नहीं, किस आधार पर शीबा का प्रमाण पत्र बना?

लखनऊ- राज्यपाल राम नाईक क्रिसमस कार्यक्रम में जाएंगे, शाम 4.30 बजे कैथेड्रल चर्च जाएंगे राज्यपाल।

कानपुर- बैंक में लूट की कोशिश का मामला, लूट को असफल करने वाले 6 लोग को एसएसपी ने  किया सम्मानित, प्रशस्ति पत्र,21 हजार धनराशि देकर किया सम्मानित, दो बदमाशों ने लूट का किया था प्रयास, बर्रा के उत्तर प्रदेश बड़ौदा ग्रामीण बैंक का मामला।

हाथरस- इफको पर करोड़ों की सब्सिडी खाने का आरोप, इफको ने 33 करोड़ की खाद सब्सिडी हड़पी, फर्जी लाइसेंस से मार्च 2017 से सब्सिडी ली, जिला कृषि अधिकारी ने लाइसेंस फर्जी बताया, इफको पैसा खा गया तब जागे विभाग अधिकारी, किसानों को खाद मिला नहीं, सब्सिडी भी खाई, पीड़ित ने डीएम से की मामले की शिकायत, इफको का क्षेत्रीय प्रबंधक गुमराह कर रहा है, IFFDC और स्पॉट के नाम से थे फर्जी लाइसेंस।

ग्रेटर नोएडा- प्राधिकरण के बाहर किसानों का धरना प्रदर्शन, भूमि अधिग्रहण के बाद 10 प्रतिशत आवासीय भूंखड़, बेक लीज़ समस्याओं के निस्तारण न होने से नाराज, सैकड़ों किसान धरना प्रदर्शन में हुए शामिल, आश्वासन मिलने के बाद भी निस्तारण नहीं, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बाहर कर रहे प्रदर्शन।

उन्नाव- टॉर्च की रोशनी में ऑपरेशन करने का मामला, भारत समाचार की खबर का बड़ा खुलासा, 29 से 31 दिसंबर तक होने थे ऑपरेशन, 32 मरीजों के किये जाने थे ऑपरेशन, एनजीओ ने 25 दिसंबर को ही कर ऑपरेशन, दिन में मरीजों के ऑपरेशन करने के थे निर्देश, NGO ओम जगदम्बा सेवा समिति का बड़ा खेल।

बरेली- एडीएम सिटी ओपी वर्मा का नया कारनामा, व्हाट्सएप ग्रुप में डाली अश्लील फोटो, ग्रुप में कई महिला अधिकारी भी जुड़ी , एडीएम सिटी ओपी वर्मा का हुआ विरोध, ग्रुप से एडीएम ने फोटो किया डिलीट।

आगरा - वीरेंद्र देव दीक्षित के आश्रम पहुंचा भारत समाचार, ताजगंज के केहरई में चल रहा 4 मंजिला आश्रम , आश्रम में रह रहीं इस वक्त लगभग 25 महिलाएं , इलाके के कई लोगों ने संदिग्ध गतिविधियां बताई, आश्रम के अंदर महिलाएं, बाहर से लटका है ताला, ताजगंज के केहरई में है बाबा के पाप का अड्डा।

गोरखपुर- मेरठ मेडिकल कॉलेज में अश्लील डांस का मामला, कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन का मामले पर बयान, मेडिकल कॉलेज में डांस दुर्भाग्यपूर्ण – आशुतोष, DGME की अध्यक्षता में जांच कमेटी बनी-आशुतोष, जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी-आशुतोष।

मेरठ- घूसखोर इंस्पेक्टर के किया सस्पेंड, क्राइम ब्रांच में तैनात केपी सिंह सस्पेंड, एसएसपी मंजिल सैनी की बड़ी कार्रवाई, सीएम कार्यालय से आदेश के बाद सौंपी थी जांच, जांच में भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर किया सस्पेंड।

कासगंज- स्पेशल ट्रेन की हाल्ट पर टूटी कपलिंग, दो हिस्से में बंटी ट्रेन, हादसा टला, लखनऊ से वैष्णोंदेवी जा रही थी स्पेशल ट्रेन, सोरों स्टेशन के पास गंगागढ़ हाल्ट पर टूटी कपलिंग, 20 मिनट तक रुकी रही स्पेशल ट्रेन ट्रेन, कपलिंग जुड़ने के बाद रवाना की गई ट्रेन।

बीजेपी महानगर ईकाई कल कार्यक्रम करेगी, अटल बिहारी बाजपेयी का जन्मदिवस

दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी का ट्वीट, सिकंदरा के लोगों को समर्थन करने के लिए आभार, एक बार फिर भाजपा का समर्थन के लिए आभार, भारत के गांवों की सेवा करना हमारी प्रतिबद्धता, योगी और यूपी बीजेपी टीम को बधाई देता हूं, अरुणाचल के लिकाबाली के लोंगो को धन्यवाद, स्नेह से हमें बहुत ताकत मिली है, पूर्वोत्तर को बदलने के लिए प्रतिबद्ध हूं, पश्चिम बंगाल में बीजेपी को वोट शेयर बढ़ा, वोट हिस्सेदारी में महत्वपूर्ण वृद्धि से मैं खुश हूं, पश्चिम बंगाल की सेवा में कसर नहीं छोड़ेगें, भाजपा बंगाल कार्यकर्ता की सराहना करता हूं, पीएम मोदी ने उपचुनाव में जीत पर आभार जताया।

नोएडा: सीएम योगी आदित्यनाथ का नोएडा दौरा कल, सुबह 11.20 बजे सीएम योगी पहुचेंगे नोएडा, 12.20 बजे तक एमिटी विवि में रहेंगे सीएम, 12.25 पर बोटेनिकल गार्डन हेलीपैड जाएंगे, सीएम योगी पीएम को रिसीव करने जाएंगे, 12.55  बजे पीएम पहुचेंगे बोटेनिकल गार्डेन, 1 बजे पीएम मजेंटा मेट्रो को दिखाएंगे हरी झंडी, 1.05 बजे पीएम और सीएम मेट्रो की सवारी करेंगे, पीएम, सीएम मेट्रो से ओखला तक का करेंगे सफर, 1.25 बजे पीएम पहुचेंगे एमिटी यूनिवर्सिटी, 2.25 बजे पीएम दिल्ली के लिए होंगे रवाना।

लखनऊ: बीजेपी महानगर ईकाई कल कार्यक्रम करेगी, अटल बिहारी बाजपेयी का जन्मदिवस, जन्मदिन पर भजन एवं तहरी भोज करेगा, सुबह 12 बजे कुड़िया घाट चैक पर आयोजन, मुकेश शर्मा, पूर्व सांसद लालजी टण्डन, डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा होंगे शामिल, मंत्री आशुतोष टण्डन गोपाल, डा. रीता जोशी, बृजेश पाठक, स्वाती सिंह, मोहसिन रजा, विधायक सुरेश श्रीवास्तव, डा. नीरज बोरा रहेंगे।

बागपत: मेरठ-बड़ौत हाइवे पर बदमाशों का कहर, हाइवे किनारे बने होटल में जमकर की लूट, 30 हजार रुपए, बाइक लूट ले गए बदमाश, विरोध करने पर होटल मालिक को मारी गोली, बाइक सवार 3 बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम,  होटल मालिक की हालत गम्भीर, अस्पताल में भर्ती, बिनोली क्षेत्र के हाइवे की घटना।

कानपुर: भारत समाचार की खबर का असर, घाटमपुर की रेऊना चौकी में हंगामे का मामला, महिला की तहरीर पर हुआ मुकदमा दर्ज, आरोपी चौकी प्रभारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, यौन शोषण, एससी/एसटी एक्ट में केस दर्ज, तोड़फोड़, आगजनी करने वाले सिपाही पर भी केस, सिपाही और पीड़ित पत्नी पर भी दर्ज हुआ मुकदमा।

संभल: कांग्रेसियों ने की अन्ना हजारे के खिलाफ नारेबाजी, अन्ना हजारे वापस जाओ के नारे लगाए, जनता को उल्लू बनाना बंद करो, बीजेपी से मिले हुए अन्ना हैं हजारे, तमाम नारे लिखे दिखाई तख्तियां।

जमऊपट्टी गॉव में घर मे बैठे अंधेड़ को सड़क पर जा रहा ट्रैक्टर रौदा


सिंगरामऊं - -थाना क्षेत्र के जमऊपट्टी गॉव में घर मे बैठे अंधेड़ को सड़क पर जा रहा ट्रैक्टर रौद दिया, घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। उक्त गॉव निवासी मैनबहादुर (55) पुत्र झूरी सिंह सोमवार को सड़क के किनारे बने अपने घर के बरामदे मे चारपाई पर बैठे थे, दोपहर के करीब साढ़े बारह बजे सड़क मरम्मत के कार्य में लगा ट्रैक्टर लेकर चालक जा रहा था और ट्रैक्टर असंतुलित होकर घर के बरामदे मे घुस गया और मैनबहादुर को चारपाई सहित रौदते हुए दिवाल में टकरा गया और चालक चालू हालत में ही ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला, ग्रामीणों ने घायल को बाहर निकाला तो देखा गया उसकी मौत हो गयी थी। प्रधान प्रतिनिधि लालदेव यादव ने पुलिस को सूचित किया मौके पर पुलिस पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई ने जुट गयी है।

पण्डित रामजी शरण महराज ( मांसवेत्ता)(अयोध्या धाम एवम चित्रकूट धाम)

प्रतापगढ सत्य बोलना सबसे कठिन कार्य है। गोस्वामी तुलसी दास ने कहा है-'धरम न दूसर सत्य समाना। आगम निगम पुरान बखाना।।' धर्म की इससे सुंदर और संक्षिप्त परिभाषा संभव नहीं है।क्षेत्र के मोती सिंह इ० का० सरायभिखारी के प्रांगण में आयोजित संगीतमयी श्रीरामकथा साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम में अयोध्या से पधारे मानस मर्मज्ञ  पण्डित रामजी शरण महराज ( मांसवेत्ता)(अयोध्या धाम एवम चित्रकूट धाम) ने धर्म को परिभाषित किया। कहा कि एक तरफ गोस्वामी जी ने सत्य को धर्म बताया है तो वहीं 'परहित धरम सरिस नहीं भाई' कहकर धर्म के दूसरे सोपान की व्याख्या किया है। परोपकार के तीन रूपी तमोगुणी, रजोगुणी और सतोगुणी हैं पर गोस्वामी तुलसीदास ने त्रिगुणातीत परोपकार की बात कही है। उन्होंने प्रवचन के दौरान सौभाग्य एवं दुर्भाग्य को परिभाषित किया। कहा कि मानव जब प्रभु का सामीप्य प्राप्त करता है, सौभाग्य है और जब वह दूर होता जाता है तो दुर्भाग्य प्रारंभ हो जाता है। दूधाधारी मठ के महंत पं.राम सुंदर दास ने कहा कि हिंसा महज मारने या रक्त प्रवाहित करने को नहीं कहा जाता है। वाणी से, कर्म से और मन से भी हिंसा की जाती है। मानव को इन तीनों तरह की हिंसा से बचना चाहिए। उन्होने  कहा कि परमात्मा के प्रसन्न होने से मनुष्य को संपत्ति मिलती है पर प्रभु जब विशेष प्रसन्न होते हैं तो मानव को सत्संग का अवसर मिलता है। जनता जिसे चुनती है वह विधानसभा या संसद पहुंचता है पर जब जर्नादन चुनते हैं तो व्यक्ति सत्संग में जाता है। कार्यक्रम की शुरूआत में कथावाचक ने श्रीराम जानकी का विधिवत पूजन कराया।    इसमे कथा वाचक पण्डित रामजी शरण महराज ( मांसवेत्ता)(अयोध्या धाम एवम चित्रकूट धाम) आयोजक श्रीभरत शरण जी महराज ( बृंदावन धाम ) अध्यक्षता भारत सिंह ने किया अंत में आयोजक बब्लू सिंह ने सबका आभार व्यक्त किया संचालन संजय सिंह महमूदपुर ने किया । इस मौके पर जयनारायण उपाध्याय, जमुना प्रसाद शुक्ल, राम शिरोमणि प्रजापति, पत्रकार यादव, सोनेलाल यादव, संतोष सिंह, प्रदीप सिंह, राजू सिंह, हर्ष कुमार बरनवाल, राम बली पांडेय, आदि उपस्थित रहे ।

सोमवार, 25 दिसंबर 2017

विश्वकर्मा समाज द्वारा मनाया गया पुर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह की 23वी पुण्यतिथि








संवाददाता- कुलदीप विश्वकर्मा
महाराजगंज तेजीबाजार पुर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह की 23वी पुण्यतिथि राजेश विश्वकर्मा जिलाध्यक्ष विश्वकर्मा समाज जौनपुर के आवास तेजी बाजार में मनाई गयी जिसमे पुर्व राष्ट्रपति की प्रतिमा पर लोगो ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किये और राजेश विश्वकर्मा ने पुर्व राष्ट्रपति जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए लोगो को ज्ञानी जैल सिंह के क्रन्तिकारी जीवन के बारे में बताया की कैसे वो एक गरीब परिवार से निकल कैसे पंजाब के मुख्यमंत्री भारत सरकार में गृहमंत्री और राष्ट्रपति पद को सुशोभित किया मौके पर अशोक विश्वकर्मा डॉ रविन्द्र विश्वकर्मा दया शंकर सुरेन्द्र विश्वकर्मा डॉ शिवशंकर विश्वकर्मा रोशन विश्वकर्मा संजय विश्वकर्मा आशीष सुजीत जायसवाल शिवम् गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे

रविवार, 24 दिसंबर 2017

महराजगंज क्षेत्र के एक प्रधानाध्यापक ने अपने कार्य प्रणाली से गुरु की पदवी को शर्मसार






पत्रकार:- कुलदीप विश्वकर्मा
महराजगंज जौनपुर- खंड शिक्षा अधिकारी की कार्रवाई से खुद को बचाने के लिए विद्यालय में पढ़ने वाले एक छात्र को मृत बता दिया। अब उसकी मां से नाम बदलने के लिए दबाव बना रहा है। उसके इस कृत्य से ग्रामीणों में आक्रोश है। महराजगंज क्षेत्र के एक प्रधानाध्यापक ने अपने कार्य प्रणाली से गुरु की पदवी को शर्मसार कर दिया है। 
खंड शिक्षा अधिकारी वंशीधर पांडेय गत नौ दिसंबर को अपराह्न एक बजे पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामनगर उपधान में आकस्मिक निरीक्षण के लिए पहुंचे तो यहां एक भी छात्र मौजूद नहीं मिला। कारण पूछने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बता दिया कि कक्षा छह में पढ़ने वाले छात्र अफरोज की मौत हो जाने के कारण अवकाश घोषित कर दिया गया है। उसके इस उत्तर से खंड शिक्षा अधिकारी को शंका हुई तो उन्होंने बयान को लिखित में ले लिया। दस दिन बाद जब इस बात की जानकारी परिवार के लोगों को हुई तो वे आक्रोशित हो गए। मृत बताए गए अफरोज की मां का आरोप है कि जांच में फंसता देख प्रधानाध्यापक ने मेरे बेटे को मृत दर्शा दिया है अब उसका दूसरा नाम रखने के लिए दबाव बना रहे हैं। ग्राम प्रधान पति सुरेंद्र सरोज ने बताया कि अफरोज की मौत की खबर गलत है। गांव के लालचंद गौतम एडवोकेट, राजकुमार, रामकुमार आदि ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक के व्यवहार के कारण गांव के बच्चे कई वर्षो से वहां पढ़ने नहीं जाते। रजिस्टर में पंजीकृत अधिकांश छात्र दूसरे विद्यालय में पढ़ते हैं।ग्रामीणों ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
प्रधानाध्यापक द्वारा छात्र को लिखित रूप में मृत बताने की शिकायत ग्रामीणों द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी से की गई है। इसके अलावा विद्यालय में पंजीकृत 30 छात्रों में अधिकांश के न आने, मध्याह्न भोजन योजना, सरकारी धन के दुरुपयोग की भी शिकायत है। मामले की जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी मुंगराबादशाहपुर व महराजगंज के नेतृत्व में जांच समिति बना दी गई है। आरोप सही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।