पत्रकार:- कुलदीप विश्वकर्मा
जौनपुर/केराकत । कोतवाली क्षेत्र के सरकी पुलिस चौकी अंतर्गत डॉक्टर सुरेश राम निवासी अमिहित जो अपनी डिस्पेंसरी बरडीहा में चलाते हैं अपनी डिस्पेंसरी बंद कर रविवार 31 दिसंबर रात्री 8. 3 O पर वापस अपने घर बरडीहा से अमित लौट रहे थे अमिहित बरडीहा के बीच में दो मोटरसाइकिल पर सवार 6 बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक करके रोक लिया और हवा में दो फायर झोके जिससे वह भयभीत हो गए और उनकी आठ हजार की मोबाइल, सुपर स्प्लेंडर गाड़ी, हेलमेट और डिस्पेंसरी का झोला, आठ हजार नगद बदमाशों ने छीन लिया । वे किसी प्रकार से अपने घर पहुंचे और इसकी सूचना स्थानीय पुलिस चौकी सरकी में उन्होंने दिया ।
ताबड़तोड़ हो रही छिनैतियो से केराकत की जनता में दहशत, बदमाशों ने नए साल के स्वागत में छिनैती एक और करके पुलिस को एक और खुली चुनौती दे डाली ।
ऐसे में कैसे कर पाएगी पुलिस इन छिनैतियो खुलासा यह एक सोचनीय विषय है ।
बढ़ता जा रहा क्राइम बेखौफ घूम रहे बदमाश दम पर दम कर रहे छिनैती जिससे स्थानीय जनता एवं राहगीरों में काफी भय व्याप्त अभी एक दिन पहले पेसारा मे ससुराल जा रहे युवक की बदमाशो ने छिनी थी बाईक ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें