tikhiawaz24.in
शुक्रवार, 19 जनवरी 2018
सुपर मार्किट के पीछे की तरफ नाली पर स्लैब लगाकर बनाई गयी ऐ एच चिकेन प्लाजा की दीवाल तथा हैण्ड पम्प व् पाइप फिटिंग की दुकान चला रहे बाबुराम की पिछली दीवार को तोड़कर अवैध कब्जा हटवाया गया
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मड़हे के छत में लगे पाइप से लटकती मिली लाश
हरदोई-ट्रक और कार में हुए भिड़ंत,कार सवार दो लोग हुए घायल,जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती,बघौली थाना क्षेत्र की घटना
गोंडा-संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मड़हे के छत में लगे पाइप से लटकती मिली लाश, 19 वर्षीय युवक अनिल उपाध्याय की संगदिग्ध परिस्थियो में मौत को परिजनों ने बताया आत्महत्या, सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामला मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के बनजरिया गांव का।
हरदोई-रुपए कमाने विदेश गए युवक को बनाया गया बंधक,बन्धककर्ताओ के चंगुल से छूटकर वापस आये युवक ने एसपी को बताई आपबीती,एसपी के आदेश पर दर्ज हुआ मामला,कछौना थाना क्षेत्र का मामला
बुलंदशहर-थाना अगौता के गाव अहमदपुर टांडा निवाली एक लड़कीऔर उसकी माँ सोच के लिए गयी, कुछ लड़कों ने लड़की को खेत में खिंचने की कोशिश, जब लड़की ने विरोध किया तो लड़को ने लड़की और उसकी माँ को बेहरहमी से पीटा, जब माँ बेटी थाने पहुँची तो पुलिस ने कार्यवाही के नाम पर उन्हें थाने से टरका दिया।
मैनपुरी-मुरली तापड़िया डकैती हत्याकांड का मामला । पुलिस ने किया खुलासा । नोकर के भतीजे सहित तीन लीग किये गिरफ्तार ।लूट का माल भी हुआ बरामद ।शहर के अबध नगर में बीते गयारह जनबरी को पड़ी थी डकैती ।
कासगंज-पुलिस ने किया हथियार बनाने वाली फेक्ट्री का ख़ुलाशा,,मौके से दो 315 बोर की रायफल दो 12 बोर की बंदूक दो तमंचे ओर पांच अधबने तमंचे सहित भारी मात्रा में कारतूस ओर उपकरण किये बरामद,,चार लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,,कोतवाली सोरो क्षेत्र के गंगा की कटरी में चल रहा था हथियार बनाने का कारोबार
उन्नाव: तेज रफ्तार ट्रक ने वैन में मारी जोरदार टक्कर।टक्कर लगने से वैन सवार 8 अध्यापकों को आई चोट।3 टीचरों की हालत गंभीर।सभी को मियागंज सीएचसी में करवाया गया भर्ती।वैन को काटकर निकाला गया ड्राइवर को।आसीवन थानाक्षेत्र के मियागंज चौराहे की घटना।
भदोही-पटना सिकन्दरा बाद एक्सप्रेस डाउन 12791 ट्रेन के AC कोचमें B1 निकला धुंआ सिकन्दरा बाद से दानापुर जाते समय ज्ञानपुर रोड पर हुआ हादसा चालक व गार्ड के सूझबूझ से बड़ा हादसा टला
कासगंज-एसपी कासगंज सुनील कुमार के मुताविक पकड़े गए आरोपी हथियार बनाकर तीन जनपदों अलीगढ़ बदायूं कासगंज को कर रहे थे प्रभाबित,,जंहा जंहा आरोपियों ने बेचे है हथियार उनसे भी पुलिस करेगी हथियारों की रिकवरी ओर हथियार खरीदने वाले लोगो के खिलाफ भी होगी कड़ी कार्यवाही
उन्नाव-गंगापुल पर टैम्पो खराब, टैम्पो खराब होने से पुल पर लगा भीषण जाम, जाम लगने से यातायात हुआ ठप्प, जाम में कानपुर एसएसपी भी फंसे, लखनऊ से कानपुर जा रहे थे एसएसपी कानपुर, गंगाघाट के पुराने गंगापुल पर लगा भीषण जाम, गंगाघाट पुलिस ने खुलवाया जाम।
कानपुर-कानपुर के पनकी इलाके के रतनपुर में युवक को अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली ,युवक की मौत ,सिर में मारी गयी गोली ,पुलिस चौकी से 200 मीटर पर हुई वारदात ,मौके पर पहुंची पुलिस।
कानपुर-कल्यानपुर थाना क्षेत्र के बारासिरोही में महिला को मारी गोली हालात नाजुक
महिला के घर मे घुसकर मारी गोली पुलिस मौके पर पहुंची!
फर्रुखाबाद-सदर हवालात में कैदियो की मारपीट,,कोर्ट में पेशी पर आये सदर हवालात में कैदी की हुई मारपीट,,आपसी बिबाद के चलते कैदी बिकास ने दूसरे कैदी को पीटा,,,पिटाई के दौरान एक कैदी हुआ घायल,,जिला जेल से पेशी के लिए आये थे कैदी,,कोतवाली फतेहगढ़ छेत्र के कचेहरी सदर हवालात का मामला।
कन्नौज-संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत ,मायके वाले ससुराल वालों पर लगा रहे हैं हत्या करने का आरोप महिला की 9 साल पहले हुई थी शादी,,पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी।छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव कुंवरपुर बनवारी की घटना।
भदोही-डीएम के निर्देश पर अधिकारियों ने प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक स्कूलों का किया औचक निरीक्षण। औचक निरीक्षण में 20 शिक्षक मिले अनुपस्तिथ। सभी अनुपस्तिथ शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने का दिया निर्देश।
मुरादाबाद- जाल में तेंदुए के फंसने से हड़कंप, शिकारियों द्वारा बिछाए जाल में फंसा तेंदुआ, पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, पीलीभीत से स्पेशल रेस्क्यू टीम बुलाई गई, अगवानपुर के जंगल में जाल में फंसा तेंदुआ, सैकड़ो की तादात में स्थानीय लोग पहुंचे, पुलिस ने आस-पास के इलाके से लोगो को हटाया, सिविल लाइन थाना क्षेत्र की घटना।
बलिया -तेज रफ्तार सवारियों से भरी मैजिक गाडी ने बाईक सवार को मारी जोरदार टक्कर ।
बाईक सवार युवक की हुई मौके पर मौत ।मौके पर पहुंची स्थानिय पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया,,सिकन्दपुर थाना क्षेत्र के नगरा सिकन्दपुर मोड के पास हुई दर्दनाक हादसा!
फैजाबाद-पद्मावती फिल्म का अजीबोगरीब विरोध। फिल्म पद्मावती का हुआ विरोध। क्षत्रिय वर्ग के लोगों ने अपने सिर मुंडवाए।सिर मुंडवाकर सड़क पर किया विरोध। फिल्म पद्मावती रिलीजिंग के लिए किया विरोध।
आगरा-आगरा में यूपी 100 की गाड़ी बनी बैल गाड़ी,,,,फ़ास्ट सर्विस देने वाली यूपी 100 हुई बीच सड़क पर ख़राब, बेसहारा यूपी 100 को दिया पुलिस कर्मी और अन्य लोगों ने सहारा, ख़राब यूपी 100 गाड़ी को धक्का मारते राहगीर समेत ख़ाकी के सिपहसालार, यूपी 100 की गाड़ी बन गई धक्का मार गाड़ी, वीडियो आया सामने,आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज का मामला!
श्रावस्ती-हत्या या आत्महत्या,संयुक्त जिला चिकित्सालय में स्वीपर की फंदे से लटकी मिली लाश भिनगा पुलिस पहुची मौके पर पुलिस जांच जारी हत्या है या आत्म हत्या PM रिपोर्ट आने पे ही चलेगा पता स्वीपर अमेठी जिले का है निवासी!
लखीमपुर खीरी-मोहम्मदी खीरी के मुडा निजाम चौकी के अंतर्गत मुकुंदपुर में गन्ने तौलने को गाडी को आगे पीछे लगाने को लेकर हुआ विवाद को लेकर फूलचंद राठौर उम्र 55 वर्ष निवासी मुकन्दापुर को उतारा मौत के घाट,सूचना मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक विजय आनंद प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह कस्बा इंचार्ज जे पी यादव दल बल के साथ पहुंचे!
औरैया-डीएम श्री कांत मिश्र ने चौपाल लगाकर सुनी लोगो की समस्या,विधुत विभाग के अधिकारी न आने पर भड़के डीएम,विधुत विभाग के एक्सीएन को कारण बताओ नोटिस,एई और एसडीओ को परनिंदा प्रविष्ट जारी,जवाब न देने पर लापरवाह अधिकारियों पर कार्यवाही तय-डीएम, शहर के औरो गांव में डीएम लगाई चौपाल!
बलिया-सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के अपूर्वा नर्सिंग होम में आज फिर एक जच्चा बच्चा कि नीम हकीमो से हुई मौत।अपूर्व नर्सिंग होम में ऑपरेशन के दौरान जच्चा और बच्चा दोनों की मौत हुई मौत। परिजनों ने सड़क जाम कर किया हंगामा। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ।जाम छुड़ाने में करनी पड़ी काफी मसक्कत।
आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों को फौरी राहत देने से इनकार
दिल्ली हाई कोर्ट ने `लाभ का पद` मामले में आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों को फौरी राहत देने से इनकार कर दिया है। हाई कोर्ट ने आम आदमी पार्टी की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि हम फौरी राहत नहीं दे सकते। गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों को कथित तौर पर लाभ के पद पर काबिज होने के कारण अयोग्य घोषित किए जाने की अनुशंसा की है।
उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भेजी गई अपनी राय में चुनाव आयोग ने कहा है कि संसदीय सचिव बनकर वे लाभ के पद पर हैं और दिल्ली विधानसभा के विधायक के तौर पर अयोग्य घोषित होने योग्य हैं। वहीं आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग की सिफारिश के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।
सुरेरी पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज आक्रोशित ग्रामीणो ने सुरेरी थाने के सामने चक्का जाम करके जमकर प्रर्दशन
जौनपुर सुरेरी पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज आक्रोशित ग्रामीणो ने सुरेरी थाने के सामने चक्का जाम करके जमकर प्रर्दशन किया। सूचना मिलते ही सीओ मड़ियाहूं समेत कई थानो की फोर्स मौके पर पहुंचकर काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया लेकिन नतिजा सिफर ही रहा। ग्रामीणो ने करीब सात घंटे तक प्रर्दशन किया। इस दरम्यान आक्रोशित जनता पुलिस विरोधी नारे भी लगाये। बाद सीओ के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ।
सुरेरी थाना क्षेत्र के उगापुर गांव का निवासी संतलाल पटेल बीते सोमवार को अपने दोस्त राम उजागिर यादव के साथ घर से निकला था। लेकिन दूसरे दिन तक वापस नही लौटा तो परिवार वाले उनकी खोज में निकल गये। पहले परिवार वाले उसके दोस्त राम उजागिर यादव के घर पहुंचकर संतलाल के बारे जानकारी करने पहुंचे तो घर पर राम उजागिर मौजूद नही था परिवार वालो से पुछताछ किया गया तो घर के लोग सही उत्तर नही दे पाये। बुधवार को परिवार वालो ने सुरेरी थाने पर जाकर तहरीर दिया। पुलिस गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज करके हाथ पर हाथ धर कर बैठ गयी। पांच दिन बाद भी संतलाल का कोई पता नही चलने के कारण परिवार वाले और ग्रामीणो का गुस्सा फूट गया। भारी संख्या में ग्रामीण ग्राम प्रधान की अगुवाई में सुरेरी थाने के सामने पहुंचकर चक्का जाम करके पुलिस विरोधी नारे बाजी शुरू कर दिये। ग्रामीणो का आक्रोश देखकर सुरेरी थाने की पुलिस के हाथ पांव फूल गये। सूचना मिलते ही सीओ मड़ियाहूं कई थानो की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये। काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण नही माने। करीब सात घंटे तक चले प्रर्दशन से दोनो तरफ वाहनो की लम्बी लम्बी कतारे लग गयी। अंत में सीओ ने संतलाल को दो दिन के भीतर बरामद करने का आश्वासन देकर ग्रामीणो का गुस्सा शांत कराया।
गोधना त्रिमुहानी के पास कूँए से एक युवक का शव बरामद
मीरगंज थाना क्षेत्र के गोधना त्रिमुहानी के पास कूँए से एक युवक का शव बरामद। उसकी बाइक पुआल के ढेर में छिपायी गयी थी। शिवमंगल चौहान पुत्र यदुवंश निवासी ग्राम चिताँव थाना पवाँरा के रूप में मृतक की पहचान हुई। थानाध्यक्ष मीरगंज रामचंन्द्र राम ने बताया कि परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया।
कोतवाली क्षेत्र के रामनगर गांव के प्रधान की मौत की गुत्थी सुलझने की बजाय और उलझ गई
जौनपुर मछली शहर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर गांव के प्रधान की मौत की गुत्थी सुलझने की बजाय और उलझ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ नहीं हो सकी।
अब पुलिस संरक्षित बिसरा को जांच के लिए लखनऊ भेजने में जुट गई है। इसके चलते यह पहेली अब भी बनी हुई है कि प्रधान की हत्या की गई या मौत हादसे में हुई। हिरासत में लिए गए नामजद दोनों आरोपियों से पुलिस अब भी पूछताछ कर रही है।
ग्राम प्रधान चंद्रपाल बिद शनिवार की रात करीब आठ भेज घर से अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से दो व्यक्तियों के साथ निकले थे। देर रात अढ़नपुर गांव के पास कार संदिग्ध स्थिति में शारदा सहायक नहर में चली गई। खबर लगने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से कार को नहर से निकलवाया तो चालक की तरफ का गेट खुला था। कार में कोई मौजूद नहीं था। कार प्रधान खुद चला रहा था। अनुमान लगाया गया कि कार में सवार लोग गेट खोल कर निकल गए होंगे। दूसरे दिन भी प्रधान का कहीं पता नहीं चलने पर परिजन और ग्रामीणों ने रास्ता जाम कर दिया। प्रधान के छोटे भाई गणेश बिद ने कोतवाली में तहरीर देकर पड़ोसी गांव पराहित के सभाजीत यादवऔर संतराज यादव पर घर से ले जाकर हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए लाश गायब कर देने की आशंका जताई। सोमवार को फिर मछलीशहर में सुजानगंज पड़ाव पर रास्ता जाम किए जाने के बाद हरकत में आई पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। तलाश के दौरान मंगलवार को प्रधान की लाश जहां कार गिरी थी वहीं से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर नहर से बरामद किया। मौत का कारण साफ हो सके इसके लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार की देर रात रिपोर्ट आने के बाद गुत्थी सुलझने की बजाय और भी उलझ गई। रिपोर्ट में मौत का कारण साफ नहीं दर्शाया गया। गर्दन पर दबे होने का निशान होने का उल्लेख तो किया गया लेकिन यह भी आशंका जताई गई कि हो सकता है कार की स्टेयरिग से दबाव का निशान बन गया हो। मौत का कारण स्पष्ट हो सके, इसके लिए मृत प्रधान का बिसरा संरक्षित कर सुरक्षित रखा गया है। कोतवाल सिद्धार्थ मिश्र ने बताया कि बिसरा जांच के लिए लखनऊ भेजा जा रहा है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ होने की उम्मीद है। वैसे हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ करने के अलावा ग्रामीणों से भी तहकीकात की जा रही है।
आज गाजीपुर में लाजिस्टिक हब का शिलान्यास कर जनपद के किसानों को नये वर्ष की नयी सौगात दी
संचार राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने आज गाजीपुर में लाजिस्टिक हब का शिलान्यास कर जनपद के किसानों को नये वर्ष की नयी सौगात दी। उन्होंने सैदपुर तहसील क्षेत्र लाढ़ा अनौनी गांव में लाजिस्टिक पार्क के निर्माण हेतु भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इस अत्याधुनिक भंडारण गृह के निर्माण से गाजीपुर सहित जौनपुर,आजमगढ़ और वाराणसी के किसानों को अपनी उपज संरक्षित करने में मदद मिलेगी। लाजिस्टिक पार्क के निर्माण में करीब 40 करोड़ रुपये की लागत आयेगी। भंडारण गृह में कृषि उत्पाद,उर्वरक तथा बीजो को सुरक्षित एवं संरक्षित रखने की हर सुविधा उपलब्ध होगी। रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने आज विधिवत भूमि पूजन कर लाजिस्टिक हब का शिलान्यास किया।
बनेर इलाके में आज 35 वर्षीय एक आईटी पेशेवर और उसकी पत्नी अपने घर में कथित तौर पर पंखे से लटके हुए मिल
पुणे के बनेर इलाके में आज 35 वर्षीय एक आईटी पेशेवर और उसकी पत्नी अपने घर में कथित तौर पर पंखे से लटके हुए मिले और उनका पांच साल का बेटा भी मृत पाया गया।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को शक है कि दंपति ने आत्महत्या की है लेकिन बच्चे की मौत के बारे में वह कुछ नहीं बता पा रहे हैं।
पुलिस ने मृतकों की पहचान जयेश पटेल (35) पत्नी भूमिका (30) और बेटे नक्श (5) के तौर पर की है। ये लोग मूल रूप से गुजरात के निवासी थे।
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक (चतुरश्रृंगी) दयानंद धोम ने कहा, ‘‘आज सुबह काफी देर तक पटेल के दरवाजा नहीं खोलने पर पड़ोसियों को शक हुआ, उन्होंने इसकी जानकारी हाउसिंग सोसायटी के अधिकारियों को दी और बाद में पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन किया।’’
उन्होंने बताया कि दोनों पति-पत्नी पंखे से लटके हुए मिले जबकि बच्चा फर्श पर मृत मिला।
अधिकारी ने कहा, ‘‘यह अस्पष्ट है कि नक्श की मौत कैसे हुई और उसकी पोस्ट-मार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।’’
निचली अदालत के फैसले को चुनौती नहीं देने के सीबीआई के फैसले के खिलाफ आज बम्बई उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर की
मुम्बई के एक अधिवक्ता संघ ने सोहराबुद्दीन शेख फर्जी मुठभेड़ मामले में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को बरी करने के निचली अदालत के फैसले को चुनौती नहीं देने के सीबीआई के फैसले के खिलाफ आज बम्बई उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर की।
बम्बई अधिवक्ता संघ ने जनहित याचिका में उच्च न्यायालय से सीबीआई को निर्देश देने का आग्रह किया है कि वह शाह को बरी करने के सत्र अदालत के फैसले को चुनौती देते हुए एक समीक्षा याचिका दायर करे।
अधिवक्ताओं के वकील अहमद अबिदी ने अर्जी में कहा कि अर्जी न्यायमूर्ति एस सी धर्माधिकारी और न्यायमूर्ति भारती डांगरे की खंडपीठ के समक्ष 22 जनवरी को उल्लेखित की जाएगी।
अर्जी में कहा गया है, ‘‘सीबीआई एक प्रमुख जांच एजेंसी है। उसका सार्वजनिक कर्तव्य है कि वह अपने कार्यों से कानून के शासन का पालन करे जिसमें वह असफल हुई है।’’
इसमें कहा गया है कि निचली अदालत ने इसी तरह से राजस्थान के दो पुलिस उपनिरीक्षकों हिमांशु सिंह और श्याम सिंह चरण और गुजरात पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एन के अमीन को भी बरी किया था।’’
इसमें आरोप लगाया गया है, ‘‘याचिकाकर्ताओं को जानकारी हुई है कि सीबीआई ने उन्हें बरी करने के फैसले को उच्च न्यायालय में चुनौती दी है। आरोपी व्यक्तियों को बरी करने को चुनिंदा आधार पर चुनौती देने का सीबीआई का कृत्य दुर्भावनापूर्ण होने के साथ ही मनमाना एवं अनुचित है।’’
याचिका में दावा किया गया है कि उच्चतम न्यायालय ने मामले की सुनवायी गुजरात से मुम्बई स्थानांतरित करते हुए आदेश दिया था कि इसे तेजी से पूरा किया जाए।
फ्लाईओवर पर ट्रक में लगी भीषण आग
लखनऊ- फ्लाईओवर पर ट्रक में लगी भीषण आग. मड़ियांव थाने के सामने फ्लाईओवर पर ट्रक में लगी आग. बाल-बाल बचा ड्राइवर.
लखनऊ- ब्राइटलैंड स्कूल में छात्र पर हमले का मामला. आरोपी छात्रा का परिवार जेजे बोर्ड में रखेगा अपना पक्ष. परिवार के पक्ष के बाद बोर्ड आरोपी छात्रा को कर सकता है तलब.
लखनऊ- ब्राइटलैंड स्कूल में छात्र पर हमले का मामला. आरोपी छात्रा की सहेली से पूछताछ में खुलासा. आरोपी छात्रा ने कुछ महीने पहले अपना हाथ काटा था. ब्लू व्हेल गेम खेलने का भी शक.
इलाहाबाद- यूपी बोर्ड ने 83 हजार 753 प्राइवेट परीक्षार्थियों के किया डिबार्ड. परीक्षा से डिबार्ड छात्र-छात्रायें परीक्षा में नहीं हो सकेंगे शामिल. यूपी बोर्ड ने हाई स्कूल के 49 हजार 384 छात्र-छात्राओं का फार्म किया रद्द. इण्टरमीडिएट के 34 हजार 369 परीक्षार्थियों के फार्म निरस्त. परीक्षार्थियों ने फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर भरे थे परीक्षा फार्म. जांच के बाद यूपी बोर्ड ने की कार्रवाई.
प्रतापगढ़- घर पर चढ़ कर फायरिंग करने का मामला. पूर्व प्रमुख पुत्र दुर्गेश दूबे, दीपक मिश्रा समेत चार लोगों पर कोतवाली में दर्ज हुआ मुक़दमा. चार दिन पहले जमीन के विवाद में घर पर चढ़ फायरिंग करने का था आरोप. नगर कोतवाली के सिप्टैन रोड का मामला.
इलाहाबाद- उर्दू के मशहूर शायर वरिष्ठ अधिवक्ता एम.ए. क़दीर का निधन. दिल का दौरा पड़ने के बाद नाजरेथ हॉस्पिटल में हुआ निधन. एम.ए. कदीर उर्दू घर करैली के भी थे सदर. ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के भी थे मेम्बर.
ग़ाज़ीपुर- सैदपुर के लाढा गांव में लॉजिस्टिक हब का शिलान्यास आज. रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा लॉजिस्टिक हब की रखेंगे आधारशिला. आरटीआई मैदान में स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स का भी होगा शिलान्यास.
आगरा- जूते के गोदाम में लगी भीषण आग से हड़कम्प. दमकल की छह गाड़ियों ने आग पर पाया काबू. शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका. थाना मंटोला क्षेत्र के जमात खाने वाली गली की घटना.
लखनऊ- चिनहट के उत्तरदौना गांव में गार्ड दीनानाथ के घर डकैती. विरोध पर डकैतों ने चलाई गोलियां. पत्नी, बहू समेत दीनानाथ घायल. घायलों को ट्रॉमा सेंटर भेज पुलिस जांच में जुटी.
गाजियाबाद- प्रदूषण कम करने के लिए आज से होगा पानी का छिड़काव. दिल्ली में होने वाले आसियान सम्मेलन के चलते प्रदूषण कम करने की कवायद शुरू. पेड़ों और सड़कों पर होगा छिड़काव. बहुमंजिला इमारतें बनाने वाले बिल्डर्स को भी किया गया आगाह. ढककर कराएं निर्माण. जिलाधिकारी ऋतु माहेश्वरी ने दिए आदेश.
सहारनपुर-जमीन अधिग्रहण के भुगतान में करोड़ों का फर्जीवाड़ा. फ़र्ज़ी चेक से निकाले गए 2 करोड़ 66 लाख रुपये. विशेष भूमि अध्यापित अधिकारी के खाते से करोड़ों की धोखाधड़ी. चार फर्ज़ी हाई लेवल सिक्योरिटी प्रिंट चेक के जरिए निकली गई रकम. हरिद्वार-मुजफ्फरनगर मार्ग में जमीन अधिग्रहण भुगतान में हुआ फर्ज़ीवाड़ा
पुलिस-प्रशासन मामले की जांच में जुटा
लखनऊ- शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का मामला. आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म. पॉक्सो की रिपोर्ट दर्ज. हरदोई की रहने वाली नाबालिग लड़की से फेसबुक से हुई थी दोस्ती. आशियाना थाना क्षेत्र का मामला.
लखनऊ- एलयू के सुभाष छात्रावास में मारमीट का मामला. एलयू ने 2 छात्रों को दिया नोटिस. कई और आरोपियों को भी जल्द जारी होगा नोटिस. जांच पूरी होने तक हॉस्टल से बाहर किये गए आरोपी छात्र.
फ़िरोज़ाबाद- कपड़ा व्यापारी के मुनीम से लूट. बाइक सवार बदमाश 51 हजार रुपया लूट कर फरार. तगादा कर लौट रहे मुनीम के साथ हुयी वारदात. सिरसागंज थाना क्षेत्र के उखरेंड मोड़ का मामला.
रामपुर- हत्या में फुफेरे भाई को उम्रकैद. ममेरे भाई की हत्या में फुफेरे भाई और उसके दोस्त को उम्रकैद. कोर्ट ने दोषियों पर 60 हज़ार का जुर्माना भी लगाया. हत्या का यह मामला खजुरिया थाने का नबम्बर 2011 का है. फुफेरे भाई ने कोल्ड ड्रिंक में जहर देकर की थी ममेरे भाई की हत्या. पैसों के लेनदेन में की थी हत्या. ज़िला जज कुलदीप कुमार ने सजाई सज़ा.
हमीरपुर- अलग-अलग स्थानों पर एक छात्र व एक छात्रा ने खाया जहर. अज्ञात कारणों के चलते जान देने की कोशिश. मौदहा कोतवाली के पढोरी व छानी गांव का मामला.
गुरुवार, 18 जनवरी 2018
29 वस्तुओं और 53 सेवाओं पर कर की दरें घटाने का फैसला किया
वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) परिषद् ने 29 वस्तुओं और 53 सेवाओं पर कर की दरें घटाने का फैसला किया है। परिषद् की आज हुई 25वीं बैठक के बारे में जानकारी देते हुये वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बताया कि फिटमेंट समिति ने कुल 29 वस्तुओं और 54 सेवाओं पर करों की दरें घटाने की सिफारिश की थी।
इनमें 29 वस्तुओं और 53 सेवाओं पर दर घटाने का सुझाव स्वीकार कर लिया गया है
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने जीएसटी काउंसिल की 25वीं बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि जीएसटी परिषद ने जीएसटी रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया को सरल करने पर विचार किया। परिषद की अगली बैठक में जीएसटी रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया को सरल करने की मंजूरी दी जाएगी। जेटली ने कहा कि एक राज्य से दूसरे राज्य के बीच वस्तुओं या माल की आवाजाही के लिए ई-वे बिल की अनिवार्यता का प्रावधान एक फरवरी से लागू होगा। 15 राज्य अपनी सीमा के अंदर ई-वे बिल को लागू करेंगे। जीएसटी की नई दरें 25 जनवरी से लागू होंगी।
