tikhiawaz24.in

सोमवार, 29 जनवरी 2018

*ट्रक कि चपेट में आकर हुई दो छात्रों कि मौत*


पत्रकार:-कुलदीप विश्वकर्मा
*महराजगंज/बदलापुर*-:

                      थाना क्षेत्र महाराजगंज के राजा बाजार रोड पर नहरपुर पेट्रोल पंप के पास लगभग सुबह 8:00 के आसपास दो छात्र स्कूल के लिए जा रहे थे कि अचानक सामने से आ रही ट्रक के चपेट में आ गए जिससे घटनास्थल पर ही दोनों छात्राओं की मौत हो गई ।
                    आसपास के लोगों की मिली जानकारी के अनुसार छात्र बदलापुर के सेंट जेवियर्स स्कूल में पढ़ते थे अतः सुपर बाइक से स्कूल के लिए निकले थे और जैसे ही नहरपुर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे कि अचानक सामने से आ रही ट्रक को देख अनियंत्रित होकर बाइक सीधा ले जाकर ट्रक से भिड़ा दिये ।
          मृतिको का स्थाई पता राजा बाज़ार बताया जा रहा है और अभी तक संपूर्ण जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है ।

*

रविवार, 28 जनवरी 2018

अराजक तत्वों ने काटी मोदी, योगी और विधायक की गर्दन।








जौनपुर सिंगरामऊ - थाना क्षेत्र के रतासी चौराहे पर क्षेत्रीय विधायक रमेश मिश्र द्वारा बनवाये गये यात्री प्रतीक्षालय में लगी पीएम नरेन्द्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ तथा विधायक की लगी फोटो से शुक्रवार की रात अंराजक तत्वों ने गर्दन और चेहरे को काट लिया । सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष सिंगरामऊं योगेन्द्र सिंह ने अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

शुक्रवार, 26 जनवरी 2018

गूगल गर्ल के नाम से मशहूर जौनपुर जिले की वैष्णवी को उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री गिरीश यादव ने सम्मानित किया

गणतंत्र दिवस के अवसर पर गूगल गर्ल के नाम से मशहूर जौनपुर जिले की वैष्णवी को उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री गिरीश यादव ने सम्मानित किया। इसके साथ ही जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी ने भी वैष्णवी को 5 हजार रुपये का चेक दिया। जौनपुर के पुलिस लाइन मे आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद प्रदेश के राज्यमंत्री गिरीश यादव ने ध्वजारोहण किया।
तीन साल की गूगल गर्ल वैष्णवी ने यहां आयोजित कार्यक्रम में अपनी जानकारियों से सबको दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर कर दिया।24 जनवरी को यूपी दिवस समारोह में जब वैष्णवी ने सभी देशों की राजधानी और राष्ट्रपतियों प्रधानमंत्री का नाम बताना शुरू किया तो कार्यक्रम में मौजूद सांसद के पी सिंह, विधायक डॉ.हरेन्द्र सिंह,डीएम अरविन्द मलप्पा बंगारी समेत सभी अधिकारी और गणमान्य नागरिक हैरान रह गए।
वैष्णवी को सभी देशों के राष्ट्रपति और राजधानी की जानकारी है। यही कारण है कि वैष्णवी को आज सम्मानित किया गया। वैष्णवी जौनपुर जिले के हुसैनाबाद मोहल्ले की रहने वाली है।महज तीन साल की उम्र में वैष्णवी को तिरंगे के साथ-साथ विदेशों का भी सामान्य ज्ञान मुंहजुबानी याद है।

किन्नर को शुक्रवार दोपहर असलहों के बल पर बंधक बना कर घर में लूटपाट की गई

कानपुर जिले के शाहाबाद कोतवाली के सिकन्दरपुर कल्लू में एक किन्नर को शुक्रवार दोपहर असलहों के बल पर बंधक बना कर घर में लूटपाट की गई। असलहाधारी बदमाशों ने विरोध पर किन्नर को चाकुओं से गोद दिया। वारदात के बाद इलाज को पहुंचे किन्नर के साथियों का सीएचसी पर जमावड़ा बढ़ा तो सीओ ने मोर्चा संभाला और किसी तरह समझाकर भेजा। घायल किन्नर को उसके साथी शाहजहांपुर ले गए हैं।बिहार के गाजीपुर की रहने वाली मीना शाहाबाद के सिकंदरपुर कल्लू में रामबरन के घर 5 साल से किराए पर रह रही है। मीना के मुताबिक, उसकी तबियत खराब थी तो वह दोपहर को दवा खाकर अपने कमरे में लेटी थी। इसी बीच दो बदमाश आए, जिनमें पास असलहा था। असलहे के दम पर बदमाशों ने उसको बांध दिया। इसके बाद बदमाशों ने घर में लूटपाट की। उसने विरोध जताया तो उसको चाकू मार दिया।

बदमाश घर से 10 हजार की नगदी, 650 ग्राम चांदी व दो तोला सोने के जेवर लूट ले गए। उसने दोनों को पहचान लिया। मामले की जानकारी मिलते ही किन्नरों की भीड़ लग गई। घायल किन्नर को सीएचसी ले जाया गया। जहां किन्नरों की भीड़ के कारण सीओ को पहुंचना पड़ा। जैसे-तैसे किन्नर का इलाज कराया गया और जिला अस्पताल रैफर किया गया। बाद में किन्नर को उसके साथी शाहजहांपुर ले गए है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।

गुरुवार, 25 जनवरी 2018

भारत-आसियान सम्मेलन--आज से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिणपूर्व एशियाई देशों के नेताओं के साथ नौ द्विपक्षीय बैठक

दिल्ली-लखनऊ-देहरादून--आज 3 भाषाओं में रिलीज हो गई पद्मावत, अकेले नहीं देख पाएंगे बच्चे, फिल्म तीन भाषाओं तमिल, तेलुगु और हिंदी में रिलीज हो गई। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने भी ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। हिंदी भाषी राज्यों में विवाद का विषय बनी पद्मावत पर बैन की मांग को धरना-प्रदर्शन जारी है।

गोरखपुर--गोरखपुर में नहीं दिखाई जा रही है ‘पद्मावत’। देशभर में विरोध प्रदर्शन और हंगामे को देखते हुए गोरखपुर के सिनेमाहॉल मालिकों ने फिल्म पद्मावत को चलाने से इंकार कर दिया है। तीन स्क्रीन वाले सिटी मॉल के प्रबंधक ने एसआरएस समूह को पत्र लिखकर फिल्म चला पाने में असमर्थता जताई है।

लखनऊ-यूपी दिवस का आज दूसरा दिन--यूपी दिवस समारोह के दूसरे दिन सीएम योगी दोपहर बाद आयोजन स्थल अवध शिल्पग्राम में मौजूद होंगे।  इस दौरान वो कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन कर अवलोकन करेंगे, कृषि विभाग की वेबसाइट की शुरुआत करेंगे।

गाजीपुर- केंद्रीय सड़क और जलमार्ग परिवहन मंत्री नितिन गडकरी आज गाजीपुर में लगभग आठ हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगें। रेल राज्य व संचार राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार मनोज सिन्हा अपने संसदीय क्षेत्र की बदहाल सड़कों को संवारने के लिए गडकरी को लेकर यहां आ रहे हैं। उनका कहना है कि बिजली और यातायात नेटवर्क बेहतर रहने पर विकास और निवेश की गति तेज हो जाती है। गाजीपुर जनपद में अर्सेनिक, फ्लोराइड और खारेपानी से ग्रसित भूजल समस्या से निजात दिलाने के लिए 102 डीपवेल ट्यूबवेल बोरिंग के कार्य का शुभारंभ भी गडकरी करेंगे।

देवरिया--केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज देवरिया में 600 करोड़ की लागत से बन रही बाईपास सड़क का शिलान्यास रखेंगे। यूपी डिप्टी सीएम केशव मौर्या भी रहेंगे मौजूद। 330 करोड़ 38 लाख रुपए की सड़क की मांग रखेंगे पूर्व मंत्री एव देवरिया सांसद कलराज मिश्रा। जिला मुख्यालय के जीआईसी मैदान में 1बजे उतरेगा मंत्री का हेलीकाप्टर ।

चमोली-जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों से मुठभेड़ में चमोली का एक और जवान शहीद हुआ है। घाट के गंडासू गांव का रहने वाला है शहीद दो दिन पहले गोली लगने से घायल होने के चलते राजौरी सेना हाॅस्पिटल में भर्ती था। 34 वर्षीय शहीद सैनिक का नाम जगदीश पुरोहित पुत्र गोविंद राम पुरोहित है। शहीद 15 वर्ष पूर्व गढ़वाल राइफल में भर्ती हुआ था।

दिल्ली-गणतंत्र दिवस पर इस बार इतिहास खुद को दोहराएगा। भारत ने 26 जनवरी 1950 को अपना पहला गणतंत्र दिवस मनाया था और उस समय दक्षिण पूर्व एशिया के दिग्गज नेता और इंडोनेशिया के पहले राष्ट्रपति सुकर्णो मुख्य अतिथि थे। आजादी के 68 साल बाद भारत ने एक बार फिर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विदोदो को गणतंत्र दिवस पर आमंत्रित किया है। हालांकि इस बार सिर्फ इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ही मुख्य अतिथि नहीं होंगे। भारत ने आसियान के नौ अन्य राष्ट्राध्यक्षों को भी इस ऐतिहासिक पल के लिए आमंत्रित किया है जो गणतंत्र दिवस की परेड में भारत की सैन्य क्षमता और सांस्कृतिक विविधता के गवाह बनेंगे।

देहरादून-आजीवन सहयोग निधि अभियान का टारगेट पूरा करना भाजपा के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। तमाम बैठकों और निर्देशों के बावजूद पार्टी लक्ष्य का आधा भी पूरा नहीं कर पाई है। ऐसे में बीजेपी नेतृत्व ने अब अभियान से दूरी बनाए कार्यकर्ताओं को चेतावनी जारी कर दी है।
9-लखनऊ--प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री, सत्यदेव पचैरी आज अपराह्न 2.00 बजे यहां बाल संग्रहालय लॉन निकट रविन्द्रालय चारबाग में उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा आयोजित 15 दिवसीय राज्य स्तरीय खादी तथा ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का शुभारम्भ करेंगे।

मेरठ--थाना परतापुर के सोरखा गांव में मां-बेटा की हत्या में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पहले नरेंद्र की रंजिश में हुई थी हत्या, अब उसके बेटे और पत्नी को मार डाला, नरेंद्र केस में बेटा बलविंदर और उसकी पत्नी गवाह थे। दोहरे मर्डर केस में पुलिस का जमीनी नेटवर्क फेल, हथियार लहराते फरार बदमाशों की नहीं थी सूचना।

गाजीपुर--इन दिनों अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम को लेकर राजनीति गरमा गयी है। अभी कल ही तकरीबन 225 करोड़ की लागत से बनने वाले अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम का शिलान्यास किया गया जिसका प्रस्ताव योगी सरकार की प्रथम कैबिनेट की बैठक में पास हुआ था। जिसके शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा, उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री चेतन चैहान और यूपी के खेल राज्यमंत्री नीलकण्ठ तिवारी समेत 5 अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी मौजूद रहे पर इस अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम के शिलान्यास को लेकर पूर्व की सपा सरकार में मंत्री रहे विजय मिश्र और वर्तमान सपा जिलाध्यक्ष ने नाराजगी जताई और कहा कि 28 दिसंबर 2016 को तत्कालीन सपा सरकार में 70 करोड़ की लागत से अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम का शिलान्यास किया गया था।

आजमगढ़--सारे सियासी दल अपने को गरीबो का मसीहा और हमदर्द बताती है लेकिन उनकी बातों में कितना दम होता है इसका ताजा उदाहरण आजमगढ़ के एक सामान्य परिवार का बालक जिसको रास्ट्रीय वीरता पुरस्कार मिला है को अपना इलाज बैंक से कर्ज लेकर कराना पड़ रहा है।

चंदौली-संजय लीला भंसाली की विवादित और बहुप्रतीक्षित फिल्म आखिरकार आज रिलीज हो ही गई। पद्मावती फिल्म को लेकर पिछले कई दिनों से हो रहे विवाद और उग्र प्रदर्शन को देखते हुए चंदौली जनपद के मुगलसराय में स्थित एकमात्र मल्टीप्लेक्स में सुरक्षा के कड़े इंतजाम आज सुबह से ही कर दिए गए थे। भारी मात्रा में पीएससी और कई थानों की फोर्स का डिप्लॉयमेंट कर दिया गया था। लेकिन पद्मावती को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ नहीं उमड़ी। पहले शो में महज 10 दर्शक ही फिल्म देखने आए।

आगरा--दक्षिणांचल विद्युत निगम वितरण केंद्र में बड़ा घोटाला सामने आया है। कई करोड़ रुपए के टेंडर फर्जी बैंक गारंटी के आधार पर उठा दिए गए जब उसकी जांच हुई तो बैंक गारंटी फर्जी पाई गई।

हसनगंज-उन्नाव--वकील बनने का सपना दिखा कर 4 लाख की ठगी कर ली। तहसील मुख्यालय से मात्र चार किलोमीटर की दूरी पर मौला बाकीपुर में राजदेवी विधि महाविद्यालय का मामला है। महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने तहसीलदार को शिकायती पत्र सौंपकर जांच की मांग की है।

देवबंद--क्षत्रीय समाज की महिलाओं ने हाथों में तलवारे लेकर किया प्रदर्शन। फिल्म पद्मावत को लेकर गांव रणखन्डी में क्षत्रिय समाज की महिला व पुरुषों ने संजय लीला भंसाली के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए भंसाली का पुतला फूंका।

लखनऊ-करणी सेना व अन्य सगठनों के इतने विरोध के बाद आखिकार बहुचर्चित फिल्म पद्मावत आखिकार रिलीज हो ही गई। इस फिल्म को देखने के लिए लोगो की भीड़ सिनेमा घरों पर नजर आई।
18-गाजीपुर- खबर का असर- ट्रामा सेंटर में    घठिया ईंट और सफेद बालू से हो रहा है निर्माण- एक्सिएन पीएमजेएसवाई। समाचार प्लस पर खबर दिखाए जाने के बाद प्रशासन ने दिए जांच के आदेश। ट्रामा सेंटर में घटिया समाग्री का प्रयोग किया जा रहा है। मामले का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी के.बाला जी ने पीएमजीएसवाई के एक्सियन को जांच के आदेश दिए हैं।

गाजियाबाद - फिल्म पद्मावती के विरोध में कड़कड़ मॉडल गांव के सामने यूपी रोडवेज की बस में लगाई आग। कोई हताहत नहीं, इलाके में भय का माहौल। पुलिस मौके पाए, कुछ तत्वों के पहचान का दावा कर रही पुलिस, थाना लिंक रोड इलाके की घटना।

खटीमा- सितारगंज के गौरीखेड़ा गांव में मामूली विवाद में चली गोली--दो पक्षो की लड़ाई में बीच बचाव में आये ज्ञान सिंह राणा नाम के युवक को लगी गोली, गम्भीर रूप से घायल युवक को सीएससी सितारगंज से हायर सेंटर किया रेफर।

देहरादून- त्रिवेन्द्र सिंह रावत सरकार में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। मंत्री छोटे-छोटे मुद्दों पर एक दूसरे को नीचा दिखाने में जुटे हुए हैं वहीं सरकार और संगठन इन्हें रोक पाने में नाकाम है कुल मिलाकर 10 महिने की सरकार काम से कम मंत्रियो के बीच के तनाव से ज्यादा जानी जा रही है।

जालौन- अन्ना पशुओं के खेतों में घुसने के मामले में 2 गांवों के बीच चलीं ताबड़तोड़ गोलियां। एक की मौत, दो घायल। जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के लमसर गाँव की घटना।
23-बागपत-बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली सहारनपुर रोड पर विद्युत कर्मचारी के घर में लाखों की लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बाइक पर सवार होकर आए चार बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर 75000 की नगदी लूट ली।

कानपुर- थाना कल्याणपुर के ब्रम्हदेव चैराहे पर करीब रात 12 बजे अंग्रेजी ठेके पर थानाध्यक्ष बिकवा रहे थे शराब। आधी रात को दबंग अंकित श्रीवास्तव शराब के नशे में कर रहे तमंचे पर डिस्को। तमंचा लहराकर कानून व्यवस्था को दिखा रहे ठेंगा। कल्याणपुर थानाध्यक्ष लेते है रात में शराब पिलाने का हफ्ता ।

बरेली-अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, बरेली पहुचे संगठन के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर सिंह ने कहा संवैधानिक तरीके से करेंगे फिल्म पद्मावत का विरोध। उन्होंने कहा कि इतिहास से छेड़छाड़ को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

मुजफ्फरनगर-निर्माता संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत पर देश भर में भड़क रही हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है, वहीं मुजफ्फरनगर के पुलिस प्रशासन द्वारा इस विवादित फिल्म को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का हवाला देकर मुजफ्फरनगर के एक सिनेमा हाल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच फिल्म पद्मावत का पहला शो चलवाया गया है।

नकुड-सहारनपुर- गांव खेड़ा अफगान निवासी सुनील कुमार ने पानी और हवा से बिजली बनाई है! आठवीं तक पढाई करने वाले सुनील ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को तैयार करने में उसे 13 वर्ष लगे है। जब सुनील ने 2008 में हवा से बिजली बनाने वाले प्रोजेक्ट को तैयार किया तो देश की राजधानी दिल्ली, मुम्बई, मध्य प्रदेश, चंडीगढ से कई नामी कंपनियों और लोगों के पत्र मदद के लिए आए।

हापुड़- यूपी के जनपद हापुड में के थाना धौलाना क्षेत्र में बदमाशों से धौलाना पुलिस और पिलखुआ पुलिस की मुठभेड़ हुई है मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हुए है जिसको पुलिस ने इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।

हरिद्वार--हरिद्वार के अधिवक्ता ने दिया मौसम विभाग के निदेशक को कानूनी नोटिस। मौसम विभाग का अनुमान गलत होने पर दिया नोटिस। 24 जनवरी को हरिद्वार जनपद में मौसम विभाग ने की थी भारी बारिश की चेतावनी।

टिहरी- बर्फवारी बनी संजीवनी--टिहरी जिले में सीजन की पहली बर्फवारी व बारिश से पर्यटन व्यवसायों और काश्तकारों को संजीवनी मिली है। वहीं पर्यटक स्थलों पर पर्यटकों कीरौनक देखने को मिल रही है।

गोरखपुर-पदमावती फिल्म गोरखपुर में हुई रिलीज--उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद में यूनाइटेड टॉकीज विवादित फिल्म पद्मावती को किया गया रिलीज।

देहरादून-प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अधिकारियों को जिलों में जनता की समस्याओं को सुलझाने के लिए दिन निर्धारित करने के निर्देश दिए हैं सीएम के अनुसार तमाम जिलाधिकारियों को कह दिया गया है की सोमवार को वो अपने जिला कार्यालय में ही बैंठे कहीं और जाने का कार्यक्रम नहीं बनाएगें ।

रुद्रप्रयाग-विजयनगर झूला पूल निर्माण को लेकर सड़को पर उतरे छात्र ओर अभिभावक। 2013 की आपदा में बह गया था झूला पूल। 30 हजार से ज्यादा की आबादी है परेशान।

दिल्ली--आगामी बजट को लेकर वरिष्ठ नेताओं की बैठक--संसद के आगामी बजट सत्र के लिए रणनीति तैयार करने को आज पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलेंगे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी।

दिल्ली--भारत-आसियान सम्मेलन--आज से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिणपूर्व एशियाई देशों के नेताओं के साथ नौ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। आसियान देशों के ये नेता गणतंत्र दिवस परेड में भी मुख्य अतिथि होंगे।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर  नन्दगंज क्षेत्र के सिहोरी ताल के पास से दो शातिर अपराधियों को बुधवार की शाम  गिरफ्तार करने में सफलता पाई

क्राइम ब्रांच तथा नंदगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर  नन्दगंज क्षेत्र के सिहोरी ताल के पास से दो शातिर अपराधियों को बुधवार की शाम  गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने बताया कि अपराधियों की धरपकड़ तथा अपराधों पर रोकथाम हेत अपर पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा के पर्ववेक्षण में थानाध्यक्ष नंदगंज रविंद्र श्रीवास्तव व क्राइम ब्रांच टीम ने यह कामयाबी पाई है। बताया गया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान  क्राइम ब्रांंच व   थानाध्यक्ष को बजरिया मुखबिर सूचना मिली कि लूट के इरादे से कुछ बदमाश अंधेरे में सिहोरी ताल पुलिया के पास आने वाले हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने अपने हमराहियों के साथ अपना जाल बिछाया तभी पहलवान पुर की ओर से दो व्यक्ति अंधेरे में आते दिखेे।मुखबिर की निशानदेही पर उनके नजदीक आने पर टॉर्च की रोशनी में दोनों को घेरकर पुलिस ने अपने गिरफ्त में ले लिया।  जामा तलाशी में दोनों के पास से एक एक तमंचा तथा दो दो कारतूस बरामद हुआ कड़ाई से पूछताछ में उन्होंने बताया कि हम लोग अपने गैंग के साथियों के साथ कई जिलों में अपराध किया है। आज लूट के इरादे से आए हैं और अपने साथी धर्मेंद्र यादव पुत्र अवधू यादव निवासी बनकटा थाना जहानागंज आजमगढ़ तथा पिंटू यादव पुत्र रामकिशोर निवासी कारीसाथ थाना जहानागंज आजमगढ़ का इंतजार कर रहे थे, इसी दौरान आप लोगों ने पकड़ लिया।उन्होंने बताया कि गत  1 नवंबर को नंदगंज से पहले पेट्रोल पंप के पास एक  बोलेरो गाड़ी को हम चारों लोग लूटे थे और उसी लूटी गाड़ी से 6 नवंबर को हम लोगों ने देवगांव आजमगढ़ क्षेत्र से ट्रक चालक से ₹30000 की लूट की थी। लूट के दौरान अचानक पुलिस के आ जाने से हम लोगों को बोलेरो छोड़ भागना पड़ा। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अभियुक्तों पर गाजीपुर वाराणसी आजमगढ़ गोरखपुर तथा मऊ व अन्य जनपदों में भी अपराधिक मामले दर्ज पकड़े गए अभियुक्त की शिनाख्त शिव बहादुर यादव पुत्र हवलदार यादव निवासी जलालपुर थाना जहानागंज तथा दूसरा पंचम यादव पुत्र राम प्रसाद यादव निवासी कॉलोनी थाना सिधारी आजमगढ़ के रूप में  हुई ।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नंदगंज के अलावा क्राइम ब्रांच प्रभारी विपिन सिंह , उपनिरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी, आरक्षी  हरगोविंद दुबे, बसंत लाल, अवधेश राणा थाना नंदगंज तथा कांस्टेबल दिनेश यादव,संजय प्रसाद , आशुतोष सिंह, राम प्रताप सिंह, विजय श्रीवास्तव, विनय यादव व नरेंद्र सिंह क्राइम ब्रांच रहे। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को ₹5000 नगद इनाम देने की घोषणा की ।

उत्तर प्रदेश में विवादास्पद फिल्म 'पदमावत' तनाव भरे माहौल


लखनऊ उत्तर प्रदेश में विवादास्पद फिल्म 'पदमावत' तनाव भरे माहौल में रिलीज हो गयी। सुरक्षा के लिहाज से सिनेमाघरों के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल एवं दमकल की गाड़ियां तैनात की गयी हैं।

फिल्म का करणी सेना सहित कुछ अन्य संगठन विरोध कर रहे हैं। उनका आरोप है कि फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की गयी है, हालांकि उच्चतम न्यायालय ने इसे पूरे देश में प्रदर्शित करने की अनुमति दे दी है। राजधानी लखनऊ में फिल्म नावेल्टी, शुभम, सुदर्शन, प्रतिभा और आनंद सहित कुछ सिनेमाघरों में रिलीज हुई, हालांकि सुबह कोई शो हाउस फुल नहीं रहा।
एक सिनेमाघर के प्रबंधक ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर एएनएस को बताया कि हमें इसके बाद के शो में ज्यादा दर्शकों के आने की उम्मीद है। मार्निंग शो में संभवत: लोग ठंड और सिनेमाघरों में तोड़-फोड़ की आशंका के कारण नहीं आये हैं। लखनऊ के अलावा अन्य जिलों से आ रही खबरों के मुताबिक जिन सिनेमाघरों में संजय लीला भंसाली की विवादास्पद फिल्म का प्रदर्शन हो रहा है, उनके बाहर भारी पुलिस बंदोबस्त किया गया है।
राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा शहर में एहतियात के तौर पर कई बड़े निजी स्कूलों ने आठवीं कक्षा के बच्चों को आज छुट्टी दे दी है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सिनेमाघरों के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है। किसी को कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य में एलर्ट जारी कर सभी जिलों के पुलिस कप्तानों से सतर्क रहने को कहा गया है। कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए अतिरिक्त बल को भी तैयार रखा गया है।
अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) आनंद कुमार ने सभी जिलों के पुलिस प्रमुखों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि पुलिस बल चौकसी बरतें विशेषकर मॉल और सिनेमाघरों के आसपास पूरी सतर्कता बरती जाए। उन्होंने कहा कि स्थानीय खुफिया इकाइयों को भी एलर्ट किया गया है ताकि संदिग्ध लोगों की जानकारी हासिल कर समय पर कार्रवाई की जा सके। किसी अप्रिय घटना को रोकने की दृष्टि से स्थिति पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है। कुमार ने कहा कि संभावित धरना, प्रदर्शन, यातायात जाम एवं आगजनी के मद्देनजर सभी आवश्यक एहतियाती उपाय किये गये हैं।

बुधवार, 24 जनवरी 2018

आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के उस अभिभाषण को मंजूरी दे दी

केन्द्रीय कैबिनेट ने आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के उस अभिभाषण को मंजूरी दे दी जो वह 29 जनवरी को बजट सत्र के पहले दिन संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में देंगे।

दावोस से आज ही लौटे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में अगले कुछ दिनों में आसियान देशों के साथ हस्ताक्षरित होने वाले सहमति पत्रों को मंजूरी दी गयी ।

इस बार गणतंत्र दिवस में सभी आसियान देशों के नेता मौजूद रहेंगे। ऐसा पहली बार हो रहा है। इनमें थाईलैंड, वियतनाम, इंडोनेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर, म्यामांर, कम्बोडिया, लाओस एवं ब्रुनेई शामिल हैं।

सूत्रों के अनुसार कोविंद के अभिभाषण में सरकार के विकास कार्यों तथा समाज के पिछड़े एवं कमजोर तबकों के सशक्तिकरण के प्रयासों को उजागर किया जाएगा।

बजट सत्र का पहला चरण 29 जनवरी से नौ फरवरी तक चलेगा। इसी दौरान बजट पेश किया जाएगा।