केन्द्रीय कैबिनेट ने आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के उस अभिभाषण को मंजूरी दे दी जो वह 29 जनवरी को बजट सत्र के पहले दिन संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में देंगे।
दावोस से आज ही लौटे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में अगले कुछ दिनों में आसियान देशों के साथ हस्ताक्षरित होने वाले सहमति पत्रों को मंजूरी दी गयी ।
इस बार गणतंत्र दिवस में सभी आसियान देशों के नेता मौजूद रहेंगे। ऐसा पहली बार हो रहा है। इनमें थाईलैंड, वियतनाम, इंडोनेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर, म्यामांर, कम्बोडिया, लाओस एवं ब्रुनेई शामिल हैं।
सूत्रों के अनुसार कोविंद के अभिभाषण में सरकार के विकास कार्यों तथा समाज के पिछड़े एवं कमजोर तबकों के सशक्तिकरण के प्रयासों को उजागर किया जाएगा।
बजट सत्र का पहला चरण 29 जनवरी से नौ फरवरी तक चलेगा। इसी दौरान बजट पेश किया जाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें