tikhiawaz24.in

शनिवार, 14 अप्रैल 2018

कठुआ गैंगरेप पर कोर्ट ने मीडिया को लगाई कड़ी फटकार

दिल्ली: चेयरमैन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार कमेटी का ऐलान, पंकज त्रिपाठी को स्पेशल अवार्ड न्यूटन फिल्म के लिए,  पंकज त्रिपाठी को कच्चा लिंबू को बेस्ट मराठी फिल्म का अवार्ड दिया गया, बेस्ट ओड़िया फिल्म हैलो आरसी,  बेस्ट हिंदी फिल्म न्यूटन, 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का एलान, न्यूटन' को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार।

दिल्ली: कठुआ गैंगरेप पर कोर्ट ने मीडिया को लगाई कड़ी फटकार, मासूम की फोटो को दिखाने पर कड़ी फटकार लगाई, कई टीवी चैनल,अखबारों को नोटिस जारी किया, हाईकोर्ट ने मंगलवार तक जवाब मांगा है, दिल्ली हाईकोर्ट ने DHC ने नेशनल वीमेन कमीशन, महिला आयोग, NCPCR से भी जवाब मांगा है, लड़की का नाम सार्वजनिक नहीं करेगा-कोर्ट,  फोटो,घर-पड़ोस की जानकारी का खुलासा नहीं करेगा।

दिल्ली: कठुआ गैंगरेप मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, वकीलों ने चीफ जस्टिस से मांग की, जम्मू,कठुआ बार एसोसिएशन के वकीलों पर कार्रवाई की मांग, बार काउंसिल ऑफ इंडिया को निर्देश देने की मांग की, दस्तावेज दिखाओ और वहां की न्यूज़ रिपोर्ट्स दिखाओ-CJI, जिससे कोर्ट मामले पर स्वतः संज्ञान ले सके-CJI, पहले औपचारिक याचिका दायर कीजिए-CJI

लखनऊ: मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह का बयान, उन्नाव मामले पर सिद्धार्थनाथ का बयान- विधायक सेंगर को अरेस्ट किए गया, मुलायम सिंह ने कहा था लड़के तो लड़के होते हैं, ऐसे लोग क्या करते थे सबको पता है, हमने तो केस सीबीआई को दे दिया, कुछ लोग घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं, रात को घड़ियाली आंसू वाले कैंडल मार्च करते हैं, उनके राज में ही तंदूर कांड हुआ था, मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह का विपक्ष पर बड़ा हमला।

लखनऊ: सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा का बयान- यूपी में विकास नही बलात्कार हो रहा है, योगी सरकार क्राइम में नंबर 1 हो गई है, यूपी में एनकाउंटर पर सीबीआई जांच को कहा था, आज तक कोई रिस्पॉन्स नही आया, उन्नाव केस में सीबीआई जांच का आदेश हो गया, 5 घंटे में सीबीआई जांच का आदेश हो गया, आरोपी को निर्दोष साबित करने के लिए जांच, आनन फानन में ये जांच की जा रही है।

चित्रकूट: उन्नाव मामले पर सीएम योगी का बयान- सरकार मामले पर गंभीर है, एसआईटी का गठन कर दिया गया था, कार्रवाई कर सीबीआई को मामला रेफर किया, सीबीआई ने विधायक को गिरफ्तार किया है, सरकार कानून व्यवस्था से समझौता नहीं करेगी, अपराध, अपराधियों से कोई समझौता नहीं, वो चाहे जितना बड़ा क्यों न हो,बख्शेंगे नहीं, सरकार किसी से भी सख्ती से निपटेगी।

इलाहाबाद: सेवा नियमावली के नियम 8 की वैधता को चुनौती, उप्र अधीनस्थ शिक्षा प्रशिक्षित स्नातक ग्रेड की सेवा, कोर्ट ने 13 अप्रैल को पेश करने का दिया आदेश, क्षेत्राधिकार वाली खंण्डपीठ के समक्ष पेश करने आदेश, नियम की वैधता की सुनवाई का अधिकार 2 जजों की खंण्डपीठ को, एकल पीठ सुनवाई नहीं कर सकती याचिका की सुनवाई-HC

लखनऊ: सीबीआई ने 6 पुलिस कर्मियों को हिरासत में लिया, निलम्बित 6 पुलिस कर्मियों को हिरासत में लिया, माखी थाने के निलम्बित पुलिस कर्मी हिरासत में, सीबीआई टीम पुलिस कर्मियों को लेकर रवाना, लखनऊ लेकर आ रही सीबीआई की टीम, सीबीआई टीम उन्नाव में कर रही पूछताछ।

लखनऊ: वसीम रिजवी का बयान- मौ. नोमानी, असदुद्दीन ओवैसी पर लगाया आरोप, मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड कट्टरपंथी सदस्य पर आरोप, ये सभी कराना चाहते हैं मेरी हत्या, खेलना चाहते हैं मेरे खून से होली, बोर्ड के कट्टरपंथी सदस्य दाऊद इब्राहिम के संपर्क में, जान से मारने की धमकी देने वाले अरेस्ट हुए।

उन्नाव: सीबीआई की टीम पहुंची माखी थाने, CBI की 4 सदस्यीय टीम पहुंची थाने, निलंबित पुलिस कर्मियों से पूछताछ, पूर्व थाना प्रभारी से पूछताछ कर रही टीम, निलंबित 6 पुलिस कर्मियों से पूछताछ शुरू, सीबीआई की दो टीमें उन्नाव में मौजूद।

नोएडा: छात्रों के अभिभावकों ने निकाला पैदल मार्च, बाल भारती पब्लिक स्कूल के हैं छात्र, स्कूल की बढ़ती मनमानी,फीस हाइक पर प्रदर्शन, सिटी मजिस्ट्रेट कार्यलय पर किया प्रदर्शन, अभिभावकों ने मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन, स्कूलों के सैकड़ों अभिभावकों ने किया प्रदर्शन।

आगरा: ताज कार रैली का आगाज आज, 650 किलोमीटर की ताज कार रैली, ताज कार रैली 3 दिनों तक चलेगी, 150 प्रतिभागी करा चुके हैं पंजीकरण, फतेहपुर सीकरी,मथुरा,कीठम होकर गुजरेगी रैली, 4.45 पर होटल क्लार्क शिराज से शुरू होगी रैली।

अमेठी से बड़ी खबर: मां-बेटी को पेट्रोल डालकर जिंदा फूंका, इलाज के दौरान अस्पताल में दोनों की मौत, फुरसतगंज के पूरे सूबेदार गांव का मामला, जमीनी विवाद को लेकर मां-बेटी को जलाया, देवर ने भाभी-भतीजी को जिंदा जला दिया, गंभीर हालत में मां बेटी की रायबरेली में मौत।

अमेठी: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पहुंची गौरीगंज, जिला अस्पताल गौरीगंज पहुंची स्मृति, निशुल्क चिकित्सा शिविर का किया उद्घाटन, शिविर का स्मृति ईरानी ने किया उद्घाटन, चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन मौजूद, मंत्री सुरेश पासी भी कार्यक्रम में मौजूद।

जालौन: सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान- 8.85 हजार गरीबों की मदद की, 40 लाख लोगों को शौचालय दिए, 32 लाख गरीबों तक बिजली पहुंचाई, सरकार पूरी मंशा के साथ काम कर रही, हमने किसानों का ऋण माफ किया, किसानों की समस्या का समाधान होगा, सीमांत किसानों को लाभ मिलेगा, दलहन,तिलहन का समर्थन मूल्य घोषित होगा, आमजन की सहभागिया होना चाहिए, हर बच्चा स्कूल जाना चाहिए, शिक्षा से ही अच्छे-बुरे का ज्ञान होगा।

अमेठी: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का बयान- 29 निशुल्क स्वास्थ्य सेवा केंद्र खोले, सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करती हूं।

दिल्ली: कांग्रेस महिला अध्यक्ष सुष्मिता देव बयान- कल इंडिया गेट पर भारी मात्री पर लोग आए, राहुल के ट्वीट पर लोग आए, महिला की सुरक्षा को लेकर देश में आतंक है, हिंसा का हम खंडन करते हैं, इस वजह से हम इंडिया गेट पर गए, हिंसा पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

दिल्ली- SC ने  जम्मू-कश्मीर कठुआ बार एसोसिएशन को नोटिस जारी किया, वकील अदालत के काम में बाधा नहीं डाल सकते-कोर्ट।

दिल्ली- बुलंदशहर से गिरफ्तार दाऊद के गुर्गों का मामला, पटियाला हाऊस कोर्ट ने पुलिस कस्टडी में भेजा, तीनों आरोपी 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजे गए।

दिल्ली- डीसीपी स्पेशल सेल प्रमोद कुशवाहा का बयान, 3 लोगों को बुलंदशहर से अरेस्ट किया- प्रमोद, ‘सलीम ग्रुप का अबरार हेड और आरिफ साथी’, ‘सलीम दुबई में छोटा शकील के लोगों से मिला’, जिनके जरिए 3 हजार दिरहम दिया गया-प्रमोद, सलीम मार्च महीने में भारत आया था - प्रमोद, रिज़वी को मारने की योजना में 4 लोग थे-प्रमोद, वसीम रिज़वी के ऑफिस की रेकी की – प्रमोद,UP शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष हैं वसीम रिजवी, कुछ मोबाइल और असलहा भी बरामद- प्रमोद, सलीम पर स्नैचिंग और डकैती के केस- प्रमोद‘15 मार्च को अबरार मर्डर मामले में छूटा था’, इनका चौथा साथी अभी फरार है – प्रमोद,2 पिस्टल और 12 कारतूस बरामद – प्रमोद।

लखनऊ- वसीम रिजवी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र , रिजवी ने खुद की हत्या की आशंका जताई, कट्टरपंथी ताकतें हटाना चाहती हैं – रिजवी, राममंदिर के मामले में हटाना चाहती हैं-रिजवी, ‘हिन्दुस्तान और पकिस्तान में साजिश रची जा रही’, ‘आतंकियों और दाऊद के संपर्क में हैं कट्टरपंथी’, नोमानी, ओवैसी, देवबंद के मौलवी संपर्क में हैं-रिजवी।

उन्नाव- सीबीआई के 2 अफसर जिला अस्पताल पहुंचे, CMS कार्यालय में कर रहे स्टाफ से पूछताछ, CBI ने सीसीटीवी का डीवीआर स्टाफ से मांगा, जिला अस्पताल के CMS से पूछताछ जारी।

सोनभद्र- सूखा राहत देने के नाम पर वसूली का वीडियो, प्रति बीघा हिसाब से 10 फीसदी की वसूली जारी, जिले में राजस्वकर्मियों का किसानों से वसूली जारी, सूखा राहत का अभी पता नहीं लेकिन वसूली जमकर, किसानों से रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हुआ,  किसानों को प्रति बीघा 3200 रुपए मुआवजा मिलेगा, जांच के नाम पर अब किसानों का उत्पीड़न शुरू, राबर्ट्सगंज तहसील क्षेत्र के गांवों में अवैध वसूली।

इलाहाबाद- उन्नाव गैंगरेप मामले में हाईकोर्ट का फैसला, कोर्ट ने सीबीआई से दो मई को दस बजे मांगी प्रोग्रेस रिपोर्ट, सीबीआई को गिरफ्तार कुलदीप व अन्य अभियुक्तों की अरेस्ट करने का दिया निर्देश, 20 जून और अन्य प्राथमिकी की भी विवेचना करें, छूटे आरोपियों की जमानत निरस्त कराने का आदेश, चीफ जस्टिस डीबी भोसले, जस्टिस सुनीत कुमार का आदेश।

हाथरस- महिला जिला अस्पताल में प्रसव कराने वाली महिलाओं से जमकर अवैध वसूली, पैसे मांगने पर महिला की डॉक्टरों से नोंकझोंक, डॉक्टर को 400 रुपए देने पर मरीज से नोंकझोंक, नर्स सुशीला ने 2500 रुपए महिला से मांगे, 1100 रुपए लेकर महिला को नर्स ने छोड़ा, महिला जिला अस्पताल में दलालों का लगता है मेला,  प्रशासन नहीं करता दलालों पर कोई कार्रवाई, जिला प्रशासन बना हुआ है मूकदर्शक।

झांसी- बुंदेलखंड के शातिर बदमाश  के साथ  पुलिस की मुठभेड़, मुठभेड़ के दौरान शातिर बदमाश फरार, बदमाश पर 75 से अधिक मुकदमें हैं दर्ज, शातिर बदमाश है पूर्व ब्लॉक प्रमुख लेखराज, फायरिंग में पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त, मऊरानीपुर इलाके का मामला।

झांसी-  मुखबिर की सूचना पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख को पकड़ने हरकनपुरा पहुंची पुलिस, पूर्व ब्लॉक प्रमुख लेखराज आधा दर्जन दबंगों के साथ फायरिंग करते हुए भागा, लगभग एख घंटे तक चली मुठभेड़ , कोतवाली प्रभारी सुनीत सिंह हुए घायल ,लेखराज यादव 75 सेअधिक मुकदमों में है वांछित, मऊरानीपुर के रानीपुर का रहने वाला है लेखराज।

झांसी- उमा भारती का उन्नाव प्रकरण में बयान, ‘मानवता को शर्मसार करने वाली है उन्नाव घटना’, ‘ऐसा करने वालों को कठोर दंड मिलना चाहिए’, ‘राज्य सरकार अपनी कार्रवाई ठीक से कर रही’, एक भी अपराधी को छोड़ा नहीं जाएगा, चाहे विधायक हो, चाहे डॉक्टर या कोई और, भाजपा में 10 करोड़ लोग हैं, ‘विधायक दोषी हुआ तो उसे सजा जरूर दिलाएंगे’।

देवरिया- बीजेपी विधायक सुरेश तिवारी के बगावती सुर, हमारी बात नहीं सुनते हैं सीएम-विधायक, ‘शिकायत पर सीएम कहते हैं राजनीति छोड़ दो’, देवरिया के डीएम,सीडीओ हैं भ्रष्ट-सुरेश तिवारी, ‘सीएम से शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा तबादला’, ‘राज्यमंत्री के गांव में बनती है अवैध शराब’ ‘राज्यमंत्री के लड़के उनके गुर्गे बिकवाते हैं शराब’, विधानसभा बरहज से विधायक हैं सुरेश तिवारी।

श्रावस्ती- श्रावस्ती में एन्टी भूमाफ़िया स्क्वॉड बना मजाक, विधवा की जमीन पर दबंग कर रहे निर्माण, स्थानीय विधायक के सह पर हो रहा कब्जा, महिला ने आलाधिकारियों से लगाई गुहार,  विधायक के आगे नतमस्तक हुई श्रावस्ती पुलिस, मीडिया के हस्तक्षेप के बाद डीएम ने लिया संज्ञान, निर्माण रुकवाने का डीएम ने दिया आदेश, डीएम ने एसडीएम से मामले की रिपोर्ट की तलब, सोनवा थाना क्षेत्र के लाल कैदुआ गांव का मामला।

कौशाम्बी- प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण का बयान, ‘225 करोड़ का शिलान्यास किया गया’, ‘50 लाख मिट्रिक टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य है’, ‘18500 करोड़ गन्ने का भुगतान किया गया’,‘1 लाख हजार किमी सड़कों को गड्ढा मुक्त किया गया’, ‘एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन खरीदा गया’ , ‘लखनऊ से बलिया के लिए बनेगा एक्सप्रेस-वे’, ‘140 छात्राओं को सीएम ने पुरष्कार दिया’, ‘कानून व्यवस्था पिछली सरकार से अच्छी है’, अब तक कई बदमाशों का इनकाउंटर हुआ है’, ‘कुछ हमारे पुलिस के जवान भी घायल हुए’, ‘उत्तर प्रदेश को हमारी सरकार उत्तम प्रदेश बनाएगी’, ‘1 साल में 6 लाख पक्के मकान बनवाया’,‘मुफ्त बिजली के कनेक्शन गरीबों को दिया’।

हरदोई: डीएम ने संडीला के औद्योगिक क्षेत्र में की बैठक, उद्योग बन्धुओं के साथ की बैठक, सहभागिता में उद्योग बन्धुओं से आगे आने की अपील, प्रत्येक इंडस्ट्री से 2 गांवों को गोद लेने की अपील की, प्रदूषण नियंत्रण के लिए 500 पेड़ भी लगाएं इंडस्ट्रियां, इंडस्ट्री से जुड़ी समस्याओं के निदान का दिया आश्वासन।

हरदोई- कछौना के केनरा बैंक मैनेजर पर हेराफेरी का आरोप, छात्रा ने लगाया जमा राशि में हेराफेरी  करने का आरोप, शाखा प्रबंधक जितेंद्र कुमार सिंह पर लगाया आरोप, 6 जुलाई 2017 को छात्रा ने जमा कराए 21000 रुपए, पिता के माध्यम से 21000 की धनराशि जमा कराई, पासबुक अंकित कराई तो 5000 रुपए ही मिले, शाखा प्रबंधक ने किया अभद्र भाषा का  प्रयोग, डीएम से छात्रा ने की मामले की शिकायत।

कौशाम्बी- प्रभारी मंत्री ने किया 70 परियोजनाओं का शिलान्यास,  पंचायत राज विभाग की 60 परियोजना का शिलान्यास, 457.36 लाख की 60 परियोजनाओं का शिलान्यास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की 10 परियोजनाओं का शिलान्यास, 83.00 लाख रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

मेरठ- भारत समाचार की खबर का बड़ा असर, कस्बे में डकैती की खबर पर दहला प्रशासन, SSP समेत आलाधिकारी मौके पर पहुंचे, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, डॉग स्क्वॉयड कर रही जांच, बदमाशों की धरपकड़ के लिए कई टीम लगाई गई, एक अन्य घर में भी डकैती करने की कोशिश की, ग्रामीणों ने किया पथराव, फायरिंग करते भागे बदमाश, किठौर थाना क्षेत्र के कस्बे का मामला।

सिद्धार्थनगर - बेसिक शिक्षा विभाग का बड़ा  कारनामा, स्कूल चलो अभियान की खुली पोल, स्कूल चलो अभियान रैली में बच्चे दिखे नंगे पैर, कड़ाके की धूप में नंगे पैर बच्चों से निकलवाई रैली, शिक्षक,विधायक, डीडीओ के नेतृत्व में निकली रैली, उस्का ब्लॉक के दर्जनों स्कूलों के बच्चों ने निकाली रैली।

लखीमपुर खीरी- ग्रामीणों की मदद से पकड़ा गया बाघ, बाघ के हमले में किसान की गई थी जान, वन विभाग ने जाल लगाकर बाघ को पकड़ा, आक्रोशित ग्रामीणों ने बाघ को लाठी-डंडों से पीटा, पिटाई से तड़प रहे बाघ को देखता रहा वन विभाग, बाघ पिटता देख वन विभाग बना रहा मूकदर्शक , दुधवा के जंगलों में छोड़ा जाएगा बाघ, निघासन के सकतेपुरवा गांव का मामला।

शनिवार, 7 अप्रैल 2018

जमानत मामले में अमनमणि त्रिपाठी पर सुनवाई पूरी

दिल्ली- वित्त मंत्री अरुण जेटली इलाज के लिए एम्स पहुंचे, किडनी ट्रांसप्लांट को लेकर डोनर-जेटली के बीच बैठक,  7 अप्रैल को हो सकता है किडनी ट्रांसप्लांट।

दिल्ली- जमानत मामले में अमनमणि त्रिपाठी पर सुनवाई पूरी, पत्नी सारा की हत्या का आरोप, जमानत को रद्द करने मांग को लेकर याचिका, SC में कल भी सुनवाई जारी रहेगी, जमानत का विरोध करते हुए रद्द करने की मांग की।

लखनऊ - सचिवालय में बड़े पैमाने पर अफसरों के प्रमोशन, सेक्शन अफसर से लेकर विशेष सचिव तक प्रमोशन, 5 अनुभाग अधिकारी सेक्शन अफसर बने, 3 अनुभाग अधिकारी अंडर सेक्रेटरी बने, अशोक कुमार,प्रभाष,राजेंद कुमार अनु सचिव,   3 अधिकारी डिप्टी सेक्रेटरी पद पर प्रमोट, राम आसरे,गिरीश चंद,विजय शंखवार उपसचिव, शिवराम त्रिपाठी विशेष सचिव पद पर प्रमोट।

लखनऊ - यूपी में माहौल बिगाड़ने की एक औऱ कोशिश, एटा और फिरोजाबाद में अम्बेडकर प्रतिमा तोड़ी, अराजक तत्वों ने दो स्थानों पर प्रतिमाएं तोड़ी, एटा के शिवसिंहपुर में अम्बेडकर प्रतिमा तोड़ी, फिरोजाबाद के नगलानंदे गांव में प्रतिमा तोड़ी, दलितों में नाराजगी के मद्देनजर भारी फोर्स तैनात, दोनों जिलों में पुलिस-प्रशासन के अफसर भी पहुंचे, अम्बेडकर प्रतिमा तोड़े जाने पर दलितों का प्रदर्शन।

लखनऊ - बीएसपी सुप्रीमो मायावती का बयान, एससी-एसटी एक्ट पर बोली मायावती, हमारे समय के आदेश को गलत तरीके से पेश किया, बीएसपी के समय के आदेश को गलत पेश किया, बीएसपी सरकार को बदनाम करने की साजिश-माया, बीजेपी कमियां छिपाने की कोशिश कर रही-माया,बीजेपी के सारे आरोप बेबुनियाद-मायावती,मेरे सीएम रहते एक्ट का दुरूपयोग नहीं हुआ-माया,बीजेपी के सारे आरोप बेबुनियाद-मायावती, मेरे सीएम रहते एक्ट का दुरूपयोग नहीं हुआ-माया।

लखनऊ- शबरी संकल्प अभियान की समीक्षा मुख्य सचिव ने की समीक्षा , 39 जिलों में शबरी योजना की समीक्षा, दिसम्बर 2018 तक कुपोषण दूर करने का निर्देश, 3 तीन साल तक के बच्चों में कुपोषण से दूर करें, कुपोषण मुक्त गांव योजना के निर्देश भेजे गए, जिला स्तरीय अधिकारियों को भेजे गए निर्देश,  कुपोषित बच्चों के वजन की जांच होगी, नियमित आनलाइन टैगिंग कराई जायेगी -राजीव कुमार।

लखनऊ- 1166 हज यात्रियों का समय पर कागज़ात जमा ना करने पर चयन निरस्त, प्रतीक्षा सूची के 1166 दूसरे हज आवेदकों को मिलेगा मौका।

लखनऊ- बाढ़ से क्षतिग्रस्त कृषि फसलों हेतु राहत, 145.73 करोड़ आवंटित किया गया , ई-पेमेंट के माध्यम से किसानों को मिलेगा पेमेंट, कृषकों के खाते में होगा धनराशि वितरण।

लखनऊ- राज्य परिवहन निगम ने कर्मचारियों के प्रदर्शन का नहीं निकला कोई हल, प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला ने बुलाया वार्ता के लिए, कर्मचारी संघ नेताओं से वार्ता रही विफल, कर्मचारी संघ ने किया महाहड़ताल कर ऐलान, 9 अप्रैल को पूरे प्रदेश में चक्का जाम का ऐलान, रात 12 के बाद रोडवेज बसों की रफ्तार थमेंगी, प्रदर्शन में अधिकारियों से की गई थी मांग, 5 सूत्रीय मुख्य मांग पूरा करने की मांग।

लखनऊ- रेंट की संपत्तियों से खदेड़े जाएंगे अवैध कब्जेदार, एलडीए रेंट की संपत्तियों पर रह रहे लोग, अवैध रूप से कब्जा करके रह रहे लोग, एलडीए द्वारा बनवाई गई 26 कब्जेदारों की सूची, सैकड़ों की संख्या में एलडीए ने दे रखी रेंट पर संपत्तियां, मूल कब्जेदार ने किसी दूसरे को दे रखा है कब्जा, तमाम शिकायतों के बाद एलडीए ने उठाया कदम।

इलाहाबाद- भारत समाचार की खबर का बड़ा असर, इविवि में क्लास के अंदर गोली मारने का मामला, इलाहाबाद में दिनदहाड़े फायरिंग पर डीजीपी नाराज, डीजीपी ने एसएसपी और इंस्पेक्टर को चेताया, 24 घंटे में गुंडों को गिरफ्तार करें-डीजीपी, इविवि में गुंडई करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी, डीजीपी ने जिला पुलिस को 24 घंटे की मोहलत दी।

इलाहाबाद- सीएम योगी का 7 अप्रैल को इलाहाबाद दौरा, गंगा हरितिमा अभियान की करेंगे शुरुआत, परेड मैदान में अभियान की करेंगे शुरुआत, 10 हजार से ज्यादा लोग करेंगे शिरकत, वन विभाग कार्यक्रम का कर रहा आयोजन, सर्किट हाउस में करेंगे कुम्भ की समीक्षा बैठक।

महोबा- डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का बयान, कांग्रेस समेत कई राजनीतिक संगठन उभरे-दिनेश, विध्वंशक पार्टियां बनकर उभरी-दिनेश शर्मा, आम चुनाव मोदी बनाम सभी पार्टिंयां-दिनेश, चुनाव आते ही दिखती है असहिष्णुता-दिनेश, ‘अवार्ड वापसी गैंग को दिखती है असहिष्णुता’, ‘मोदी जी ने अम्बेडकर जी को दिया सम्मान’ , ‘आज तक कांग्रेस नही दे सकी थी सम्मान’, ‘आगामी चुनाव में 3 चौथाई से अधिक बहुमत मिलेगा’ , ‘कांग्रेस,सपा,बसपा ने रची दलित विद्रोह की राजनीति’य़।

गाजियाबाद- डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बयान, महर्षि कश्यप जयंती पर शुभकामनाएं-केशव, 2019 का लोकसभा चुनाव आ रहा है-केशव, ‘राष्ट्रभक्तों की एकता को खत्म करने की साजिश हो रही’, लेकिन कोई भी साजिश में कामयाब नहीं होगा-केशव, बीएसपी और सपा के गठबंधन पर  बयान, एक दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाते थे-केशव, मोदी का विजयरथ रोकने की कोशिश हो रही-केशव, पिछड़ों को बांटने की कोशिश की जा रही-केशव, ‘एलिवेटेड रोड को अखिलेश ने पूरा नहीं किया था’, ‘पूरा किया होता तो हमे उसे पूरा नकराना होता’, अखिलेश पैसा सैफई से लेकर नहीं आए थे-केशव, ‘सड़कों के निर्माण में नहीं होना चाहिए भ्रष्टाचार’, नहीं तो अफसर कुर्सी पर नहीं जेल में होंगे-केशव।

महोबा- भूमि सरंक्षण विभाग का एक और कारनामा, लाभार्थी से 90 हजार डकारने की कोशिश, भूसा निर्माण भवन में डकारने की कोशिश, लाभार्थी ने डायल 100,बैंक मैनेजर से की शिकायत, बैंक में विड्रॉल भर खाते से निकाल रहा था 90 हजार, पुलिस ने कर्मचारी को हिरासत में लेकर की पूछताछ, कुलपहाड़ के एसबीआई बैंक जैतपुर बेलाताल का मामला।

मेरठ- भारत बंद के दौरान हिंसा आगजनी का मामला, उपद्रव फैलाने के आरोपी की हिस्ट्रीशीट 23 साल पुरानी, 1995 से अपराधों में लिप्त है बसपा का पूर्व विधायक, योगेश वर्मा पर हत्या, लूट बलवे के 26 मुकदमें हैं दर्ज, दौराला का हिस्ट्रीशीटर, गैंगस्टर रहा है पूर्व विधायक, बंद में हिंसा भड़काने के लिए योगेश ने शराब, पैसा बांटा।

मेरठ-जिला पूर्ति निरीक्षक 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने धर्मेंद्र वर्मा को गिरफ्तार किया, रिपोर्ट लगाने में करता था राशन डीलर से वसूली, आरोपी से सिविल लाइन थाने में पूछताछ जारी।

बिजनौर- नकली मानव बम बांधकर बैंक पहुंचा युवक, HDFC बैंक के मैनेजर से की रुपए की मांग, मानव बम देखकर बैंक में मची भगदड़, पुलिस ने आरोपी युवक को लिया हिरासत में, पुलिस मामले की जांच में जुटी, चांदपुर थाना क्षेत्र का मामला।

संभल- सऊदी अरब में संभल का युवक बंद, भारतीय युवक को किया जेल में बंद, नौकरी करने सऊदी अरब गया था युवक, एक्सीडेंट में युवक पर लापरवाही का आरोप,युवक ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से लगाई गुहार।

नोएडा- यूपी सरकार का निवेशकों से सबसे बड़ा धोखा, होम बायर्स को यूपी सरकार का बड़ा झटका, 9 महीने में महज 12 हजार 643 कंप्लीशन सर्टिफिकेट जारी, अप्रैल 2017 से 31 मार्च 2018 तक 12643 CC जारी, 12 हजार 643 कंप्लीशन पर कैसे मिलेगा पजेशन ?
क्या यूपी सरकार निवेशकों से कर रही थी झूठे वादे ? दिसंबर अंत तक किया था 50 हजार फ्लैट देने का वादा ? अप्रैल अंत तक भी सीएम योगी ने किया है 50 हजार का वादा, 50 हजार फ्लैट कैसे देगी यूपी सरकार ?, बिना कंप्लीशन सर्टिफिकेट के कब्जा दिलाएगी सरकार ? ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट के दस्तावेज बता रहे हकीकत, यूपी सरकार की नियत पर सवाल।

शामली- कैराना में बीजेपी की बैठक के बाद संकेत, बीजेपी कार्यकर्ताओं की मीटिंग के बाद संकेत, मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने प्रत्याशी पर दिया बयान, पूर्व सांसद हुकुम सिंह की बेटी को लड़ाने के संकेत, मृगांका सिंह को लड़ाने के दिए संकेत, मंत्री कार्यकर्ताओं की विधानसभा वार कर रहे मीटिंग, कैराना में हुकुम सिंह के आवास पर हुई मीटिंग।

बांदा- SP ऑफिस में फूट-फूटकर रोई वृद्ध महिला, पुलिस के रवैये से परेशान है वृद्ध महिला, वृद्ध महिला का SP ऑफिस में रो-रोकर बुरा हाल, दबंग ने पीटकर वृद्धा का तोड़ दिया है पैर, पुलिस दबंग पर नहीं कर रही कोई कार्रवाई, चिल्ला थाना क्षेत्र के गुगौली गांव का मामला।

रायबरेली- रायबरेली में लालगंज के कोतवाल की करतूत, बीच सड़क पर छोटे बच्चों पर डंडा चलाया, कोतवाल की गाड़ी के सामने आई थी बाइक, बीच सड़क कोर्ट लगाकर डंडे से पीटा, रायबरेली में लालगंज कोतवाल है रावेंद्र सिंह, छोटे बच्चों पर बेरहमी से डंडे बरसाए, बच्चों की मां फरियाद कर गिड़गिड़ायी, नही पसीजा जालिम कोतवाल का दिल, छोटे बच्चों को डंडे मारकर रूलाया, इस कोतवाल रावेंद्र सिंह को कौन सजा देगा।

गुरुवार, 5 अप्रैल 2018

संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का सेकंड लास्ट डे

दिल्ली-संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का सेकंड लास्ट डे। विपक्षी दलों ने एसएसएसटी एक्ट में संशोधन मामलें पर सदन में चर्चा कराने की मांग की।  16 विरोधी राजनीतिक दलों ने मिलकर बुधवार को पीसी में सरकार से सदन का सत्र बढ़ाने की मांग की थी।

लखनऊ--उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्या आज सुबह 8 बजे वार्षिक रैतिक परेड एंव पदक विजेताओं का अलंकरण में रिजर्व पुलिस लाइन लखनऊ में शामिल हुए।

हल्द्वानी--मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के 2 दिवसीय दौरे का दूसरा दिन। मुख्यमंत्री ने डीडीहाट पहुंचने पर कई योजनाओ का किया लोकार्पण और शिलान्यास। साथ ही डीडीहाट में किसानों को ऋण के चेक वितरित किए।

जोधपुर--काला हिरण शिकार मामले में फिल्म स्टार सलमान खान दोषी करार। जोधपुर की सीजेएम कोर्ट ने सुनाया फैसला। मामले के दूसरे आरोपी अभिनेता सैफ अली खान, तब्बू, नीलम और सोनाली बेंद्र बरी। सलमान की सजा का ऐलान किसी भी वक्त।

गाजियाबाद--आज बीजेपी के तत्वधान में रामलीला मैदान घंटाघर, गाजियाबाद में महर्षि कश्यप जयंती के उपलक्ष्य में विशाल महारैली का आयोजन हो रहा है। मुख्य अतिथि डीप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडेय रहेंगे। विशेष अतिथि केन्द्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह रहेंगे।
6-ग्रेटर नोएडा--जिले के प्रभारी और आबकारी मंत्री जय प्रताप सिंह दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। 3 बजे पत्रकारों से करेंगे वार्ता, कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे प्रभारी मंत्री। 6 अप्रैल को ग्रेटर नोएडा, नोएडा और यमुना प्राधिकरण की बैठक की करेंगे अध्यक्षता।

वाराणसी--शंकराचार्य स्‍वरूपानंद सरस्‍वती के प्रतिनिधि स्‍वामी अविमुक्तेश्वरानंद का विवादित बयान वाराणसी के श्रीविद्यामठ में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान अविमुक्‍तेश्‍वरानंद ने सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के गेरुए वस्त्र पर कटाक्ष करते हुए उनकी तुलना रावण से कर दी है। अविमुक्‍तेश्‍वरानंद ने कहा है कि यदि सीएम सनातन धर्म के रक्षक हैं तो आकर हमारी पीड़ा को समझें। वरना कोई गेरुआ वस्त्र पहनने से हिन्दू नहीं हो जाता। गेरुआ वस्‍त्र धारण करके तो रावण ने भी माता सीता का हरण कर लिया था।

कासगंज-एक ओर जहां देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबका साथ और सबका विकास की बात करते हैं, वहीं दूसरी ओर कासगंज जिले के एक गांव निजामपुर में दलितांे का शोषण ही नहीं हो रहा, बल्कि उनकी बेटियों की शादी में बारात चढ़त की रश्में भी नहीं होती। दूल्हे ने शासन प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री तक बारात चढ़त के दौरान पूरे गांव में घुड़चड़ी की गुहार लगाई है... जिससे नराज एक विशेष जाति के लोगों ने दलितों के खेतों में पानी तक देना बंद कर दिया है।

देहरादून-प्रदेश में निकाय चुनाव सियासी भंवर में फंसते दिखाई दे रहे हैं। राज्य निर्वाचन आयोग और प्रदेश सरकार के बीच बयानों के तीखे वारों को देखते हुए अब यह लगभग तय माना जा रहा है कि प्रदेश में निकाय चुनाव टलेंगे और कुछ समय से लिए निकायों की व्यवस्था प्रशासकों के हाथों में सौपी जाएगी।

देहरादून- राज्य मंे स्वाईन फ्लू के दस्तक देने के बाद अब अस्पतालों को अलर्ट रहने के लिए आदेश जारी किए गए है। राज्य मे दो महिलाओं मे स्वाईन फ्लू की लक्षण मिले हैं जिसमे एक महिला ही हालात बेहद नाजुक है।

विकासनगर-मौसम में गर्माहट के साथ ही पहाड़ों में भी पानी की किल्लत शुरू हो गई है। जौनसार के जैन्दुऊ गाँव में तो हालात शुरुआत में ही बद से बदतर हो गये हैं। कालसी तहसील के 31 परिवार वाले इस गाँव की 350 लोगों की आबादी पानी की एक बूंद के लिये तरस रही है।

देहरादून- किसानों को उनकी उपज का पूरा मेहनताना देने की तैयारी राज्य सरकार ने कर ली है। कृषि विभाग की रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश में गेंहू की 9,25,000 टन पैदावार हुई है। वहीं सरकार ने 2,20,000 टन गेंहु खरीदने का फैसला किया है।

बुलंदशहरः डिबाई में एक घर में रखे संदिग्ध पदार्थ में विस्फोट होने से 2 बच्चों की गई जान। दो घर ढहे। फाॅरेंसिक टीम कर रही है जांच।

कालाढूंगी- बाजपुर पहुचे श्री सच्चाधाम प्रयाग के परमाध्यक्षराम मंदिर मुद्दे पर मोदी सरकार पर तलवार लटकी हुई है। श्री सच्चाधाम प्रयाग के परमाध्यक्ष स्वामी गोपाल जी महाराज ने कहा कि श्री राम मन्दिर निर्माण को लेकर समूचे संत समाज बेहद संवेदनशील बना हुआ है। बिना राम मंदिर निर्माण के कुछ भी स्वीकार नही है। उन्होंने साफ साफ कहा कि राम मंदिर नहीं बना तो मोदी भी नहीं रहेगा।

बरेली- अपने बेटे की पत्नी से बलात्कार करने वाला ससुर शरीयत में बन गया महिला का पति। अपने पति से महिला का नहीं रहा रिश्ता। पति बन गया बेटा। ससुर ने अपनी बहू के साथ तमंचे की नोक पर दुष्कर्म किया बल्कि बहू उसी के वश में रहे इसके लिए अपने बेटे को मर्दानगी घटाने की दवाइयां भी दीं।

कालाढुंगी-उधम सिंह नगर के दिनेशपुर में छेड़खानी मामले में आरोपी बाबू मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा आरोपी बाबू मंडल को फंसाए जाने का आरोप लगाते हुए जमकर थाने में हंगामा किया। 30 मार्च 2018 को सुंदरपुर की सरस्वती बाद्दाड़ ने थाने में तहरीर देकर कहा था कि बाबू मंडल द्वारा छेड़खानी व जबरदस्ती की थी।

सुल्तानपुर-भाजपा सांसद वरुण गाँधी द्वारा दी गई एक करोड़ 57 लाख की राशि से बनकर तैयार जिला हास्पिटल में न्यू इमरजेंसी वार्ड का उदघाटन खुद वरुण गांधी ने किया। उन्होंने कहा कि कि जिला हॉस्पिटल का ये न्यू इमरजेंसी वार्ड गरीबों के लिए वरदान साबित होगा। ये इमरजेंसी वार्ड वेंटिलेटर जैसी अच्छी सुविधाओं से लैस होगा।

लखीमपुर- विचाराधीन बंदी रामकुमार की मौत के बाद शव लेकर घर पहुंचे आक्रोशित परिजनों ने न्याय की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। 2 दिन पूर्व जिला जेल में विचाराधीन बंदी रामकुमार की मौत हुई थी।

बरेली- वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल और सिचाई मंत्री धर्मपाल के जिले में हजारों किसान फसल ऋण मोचन योजना का लाभ नहीं उठा सके। लेखपालों और राजस्व विभाग के अफसरों की करतूतों की वजह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस महत्वकांक्षी योजना पर पानी फिर गया है।

फिरोजाबाद-थाना सिरसागंज क्षेत्र के नगला नंदे में अराजक तत्वों ने बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की मूर्ति के दाएं हाथ को क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी पहुंचे।

रायबरेली-प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत शहर स्थित एकता बिहार कालोनी में कुल 192 लाभार्थियों में से 51 लाभार्थियों को आवास आवंटन पत्र रायबरेली के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल नंदी प्रदान करेंगे। पर आप को बता दंे कि ये आवास आवंटन के पहले ही टूटने लगे है।

मेरठ-महिला एवं बाल कल्याण की टीम का निरीक्षण, जिला महिला अस्पताल में मिली तमाम खामियां, मरीजों के खर्च बिलों में मिली अनियमितता, टूटे मिले शौचालय और फटी हुई चादरों पर मरीज, विभाग ने अस्पताल की सीएमएस से मांगी रिपोर्ट।

गोरखपुर-अपराधियो पर नकेल कसने में पुलिस कामयाब हो रही है। गोरखपुर जिले के कप्तान शलभ माथुर सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य करते जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रो मे 35 अपराधियो को चिन्हित करके इनाम घोषित किया है। यहीं नहीं इसकी रिपोर्ट शासन को भी भेजने की तैयारी चल रही है।

सीतापुर-जिले के सदरपुर थाना क्षेत्र के गांव पिपरी चांदपुर निवासी असलम को गांव की ही अमरीन से प्यार हो गया। करीब एक साल से प्रेमी युगल अपने परिवारीजनों से शादी के लिए कहता रहा पर उनकी शादी के बीच परिवार ही आते रहे। आज प्रेमी युगल मदद के लिए पुलिस के पास पहुंचा तो थानाध्यक्ष ने दोनों के परिवार को बुला कर प्रेमीयुगल का निकाह करा दिया।
25-टिहरी-एक ओर सरकार खेल को बढ़ावा देने के लिए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का दावा कर रही है तो दूसरी ओर खिलाड़ियों की प्रतिभा की अनदेखी हो रही है। इसका जीता-जागता उदाहरण टिहरी मे देखने को मिल रहा है।

हमीरपुर- तेज रफ्तार ट्रक ने आल्टो कार में मारी जोरदार टक्कर, आल्टो सवार 4 लोगों में 3 की मौके पर मौत, एक की हालत गंभीर। सभी मृतक जालौन जिले के निवासी थे।

भदोही-यहां एक ऐसा ग्रामीण इलाका है जिसे कोई भी ग्राम सभा अपना मानने से इनकार कर रहा है और इससे ग्रामीणों को ग्राम पंचायत स्‍तर पर संचालित सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। ग्रामीण सरकारी राशन, शौचालय, आवास सहित महत्‍वपूर्ण कागजातों के लिए दर दर भटकने को मजबूर हैं।

जोधपुर- काला हिरण शिकार मामले में फैसला आ गया है। सिने अभिनेता सलमान खान को पांच साल की सजा सुनाई गई। सलमान को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।

दिल्लीः बैंक स्कैम, किसानों की समस्या, एससी-एसटी ऐक्ट, अविश्वास प्रस्ताव आदि मुद्दों को लेकर विपक्ष के सांसदों के प्रदर्शन में शामिल हुए।

कश्मीर- कश्मीर में पत्थरबाजों ने ली दो जवानों की जान, सरकार कब करेगी पलटवार?

कर्नाटक- प्रचार के दौरान सिद्धारमैया का हाथ में नींबू रखना पाखंडः  भाजपा

दुबई- पाकिस्तानियों को लताड़, पुलिस ने कहा सिर्फ भारतीयों को दें नौकरी।

दिल्ली- कांग्रेस ने राज्यसभा में अपने सासंदों को व्हिप जारी किया, सदन में मौजूद रहने का दिया निर्देश।

जम्मू-कश्मीर-बांदीपोरा में आतंकियों ने पिता-पुत्र को किया अगवा। आतंकियों की चंगुल से भागा पिता, पुत्र अब भी कब्जे में।

जौनपुर के बदलापुर थाना क्षेत्र में आज रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी


जौनपुर। जौनपुर के बदलापुर थाना क्षेत्र में आज रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक प्रतापगढ़ जिले का ग्राम प्रधान का भतीजा था। यह घटना रात पौने 9 बजे थाना क्षेत्र के मीरशादपुर गाँव के पास हुई।

पुलिस अधीक्षक के.के. चौधरी  ने बताया कि अखिलेश यादव 30 वर्ष निवासी वरचौली थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ अपनी स्कार्पियो गाड़ी से आज रात बदलापुर से धनियामऊ की तरफ जा रहा था। इस बीच सफारी गाड़ी सवार कुछ बदमाश ने उसका पीछा करते हुए मीरशादपुर के पास ओवरटेक करके उसकी गाड़ी को रोक लिया। गाड़ी रुकते ही बदमाशों ने अखिलेश की कनपटी पर सटा कर गोली मार दिया उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ सवार एक व्यक्ति को भी बदमाशो ने गोली मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद बदमाश बदलापुर की तरफ भाग गए।

सूचना मिलते ही मौके पर थाना पुलिस और उच्चाधिकारी पहुँच गए।