tikhiawaz24.in

सोमवार, 25 फ़रवरी 2019

भारतीय जनता युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष बदलापुर शिवम पाण्डेय के नेतृत्व में भाजयुमों उत्तर प्रदेश के द्वारा निर्धारित कार्यक्रम संकल्प अभियान चलाया गया





भारतीय जनता युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष बदलापुर शिवम पाण्डेय के नेतृत्व में भाजयुमों उत्तर प्रदेश के द्वारा निर्धारित कार्यक्रम संकल्प अभियान चलाया गया जिसमें बदलापुर मण्डल के हरपाल सिंह महाविद्यालय, सल्तनत बहादुर महाविद्यालय, तियरा माध्यमिक विद्यालय, तियरा प्राथमिक विद्यालय व माध्यमिक विद्यालय मेढा समेत अन्य विद्यालयों व बाज़ार में वैन गाड़ी के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा लोगों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्य योजनाओं व विकास कार्यों के बारे में अवगत करवाया गया जिसमें सभी सेक्टर में मण्डल बदलापुर के पदाधिकारी व सेक्टर संयोजक गण की भी उपस्थिती रही मण्डल अध्यक्ष पाण्डेय ने बताया कि किसी भी कीमत पर हमकों फिर से भाजपा सरकार बनानी है जिससे देश की अर्थव्यवस्था व सामाजिक गतिविधियों में बदलाव लाया जा सके और देश को नई दिशा निर्देश मिले ऐसा कार्य नरेंद्र मोदी के समय में ही संम्भव है जिसमें प्रेमचन्द मिश्रा, बबलू तिवारी, भोलेनाथ सरोज, शतीस तिवारी राहुल के साथ अन्य लोगों की उपस्थिति रही।






























राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय सिंगरामऊ में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नेतृत्व में टाउन हॉल कार्यक्रम का आयोजन किया गया


राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय सिंगरामऊ में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नेतृत्व में टाउन हॉल कार्यक्रम का आयोजन किया गया जो भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा जी के नेतृत्व में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद डॉ०के पी०सिंह रहे कार्यक्रम का आयोजन12:00बजे दोपहर से 3:00 तक हुआ जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी युवा वर्ग को उतसाहित करते हुए युवाओं से मन की बात किये जिसमें शिवम पाण्डेय मण्डल अध्यक्ष बदलापुर, अजीत जायसवाल, प्रेमचन्द मिश्रा, दिव्यप्रकास सिंह, सौरभ सिंह के साथ अन्याय लोग उपस्थित रहे।

शनिवार, 23 फ़रवरी 2019

अखिल ब्राह्मण विकास प्रतिष्ठान की टीम पहुची संत रविदास नगर जिले में जहा पर चौरी बाजार भदोही से वाराणसी मार्ग पर चोरी बाजार से आधा किलोमीटर पहले बारूद फटने से एक भयानक विस्फोट होने के नाते से लोगों की मृत्यु होने की आशंका


अखिल ब्राह्मण विकास प्रतिष्ठान की टीम पहुची  संत रविदास नगर जिले में चौरी बाजार भदोही से वाराणसी मार्ग पर चोरी बाजार से आधा किलोमीटर पहले बारूद फटने से एक भयानक विस्फोट होने के नाते से लोगों की मृत्यु होने की आशंका है
जिसमे संघठन के प्रदेश संघठन मंत्री योगेश पाण्डेय पहुचे और महासचिव अनिल कुमार पाण्डेय (राजन) ,आनंद दुबे, आकाश ,संदीप, आदि मौके पर पहुचे। प्रदेश के भदोही में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है। भदोही के चौरी क्षेत्र के रोटहां गांव में एक पटाखा व्यवसायी के घर में विस्फोट हो गया है। विस्फोट में मकान से सटे दो अन्य मकान भी जमींदोज हो गए। वहीं, 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। 

रोटहां निवासी इरफान मंसूरी अपने मकान में पटाखे और किराना की दुकान चलाता था। बताते हैं कि क्षेत्र के तमाम आतिशबाज पटाखे उसी से लेते थे। मकान के पिछले हिस्से में कालीन बुनाई का कारखाना भी चलता था।

शनिवार को सुबह 11:40 बजे मकान में भीषण विस्फोट हुआ। धमाके में इरफान (28), उसके भाई आबिद (20), कालीन की काती लेने पहुंचा अर्जुनपुर निवासी युवक सलीम (42) और पश्चिम बंगाल के माल्दा जिले के रहने वाले आठ से अधिक बुनकरों की मौत हो गई। इस हादसे में जान गंवाने वाले तीन बुनकर आजाद, आलम और कादिर सगे भाई थे।

इरफान मंसूरी के मकान से सटे पूरब दिशा में मुदस्सिर की दुकान और पश्चिम में शम्स आलम का मकान था। विस्फोट में ये दोनों मकान भी जमींदोज हो गए। साथ ही अपनी दुकान के सामने बैठीं मुदस्सिर की मां फात्मा और ढाई वर्षीय बेटा नवाब के अलावा माल्दा निवासी एक बुनकर घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद एक घंटे तक मौके पर न तो पुलिस पहुंची ना ही फायर ब्रिगेड की टीम। ग्रामीणों ने मलबे में दबे चार शवों को बाहर निकाला। इसके बाद एएसपी डॉ. संजय कुमार और चौरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू हो गया।

भदोही : चौरी के एक मकान में तेज धमाका, कई लोगों के मौत की संभावना


भदोही  उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के चौरी थाना अन्तर्गत रोटहां में एक बड़े मकान में तेज धमाका हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि मकान पूरी तरह धाराशायी हो गया।  जिसका मलबा भदोही-वाराणसी मार्ग पर पूरी तरह जा बिखरा। मौके पर जिला प्रशासन पहुंच गया है। इस हादसे में कई लोगों के मौत होने की आशंका है। मलबे के साथ मानव अंग भी सड़क पर बिखरे हैं। भारी संख्या में फोर्स मौके पर पहुंच गई है। शुरूआती दौर में घटना का कारण अभी पता नहीं चल सका है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मौके पर पहुंची पुलिस ने 4 शव को निकालकर अनियंत्र कहीं भेजा है। इस हादसे में कितनी मौत हुई है। अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है।

बुधवार, 20 फ़रवरी 2019

पाकिस्तान के विरोध लोगो का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है जौनपुर के सिंगरामऊ क्षेत्र के मल्लूपुर के लोगों ने मल्लूपुर से कुशहा बाजार तक कैंडल मार्च निकाला


पाकिस्तान के विरोध लोगो का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है जौनपुर के सिंगरामऊ क्षेत्र के मल्लूपुर के लोगों ने मल्लूपुर से कुशहा बाजार तक कैंडल मार्च निकाला गया जिसमें पाकिस्तान के विरूद्ध नारे लगाए उपस्थित सीताराम मौर्य अरविन्द यादव अजय मौर्य राम मूर्ति मौर्य (आर्मी )राम आशीष रामरूप अरुण सदाशिव रमाकांत गुप्ता समिल राग संचालन जनमेजय आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।

सोमवार, 18 फ़रवरी 2019

अखिल ब्राह्मण विकास प्रतिष्ठान संगठन जौनपुर के जिला अध्यक्ष राहुल पाण्डेय के नेतृत्व में पुलवामा, जम्मू कश्मीर में हुए कायराना आतंकी हमले के खिलाफ बदलापुर चौराहे पर विशाल धरना प्रदर्शन

अखिल ब्राह्मण विकास प्रतिष्ठान संगठन जौनपुर के जिला अध्यक्ष राहुल पाण्डेय के नेतृत्व में बादलपुर में पुलवामा, जम्मू कश्मीर में हुए कायराना आतंकी हमले के खिलाफ  जौनपुर के बदलापुर चौराहे पर विशाल धरना प्रदर्शन
 का आयोजन किया गया जिसमें जिला सचिव शिवम पाण्डेय,विधानसभा संचलक राहुल पाण्डेय, जिला मिडिया सेल्स अध्यक्ष अरविंद उपाध्याय के साथ प्रेमचंद मिश्रा, प्रवेश गिरी, अरविंद गिरी,देवेंद्र तिवारी, प्रशान्त तिवारी के साथ अन्य लोगों की उपस्थिति रही।

अखिल ब्राह्मण विकास प्रतिष्ठान भारत संगठन मड़ियाहू पी जी कॉलेज से गाँधी तिराहे तक विरोध प्रदर्शन किया

जौनपुर अखिल ब्राह्मण विकास प्रतिष्ठान भारत संगठन मड़ियाहू पी जी कॉलेज से गाँधी तिराहे तक विरोध प्रदर्शन किया गया जिसमे विवेक कुमार दीक्षित मड़ियाहू विधानसभा  महासचिव, प्रदेश सगठन मंत्री योगेश पाण्डेय, आनंद दुबे, अमन शुक्ला, अंतिम पाण्डेय, शिवम, रमेश चन्द्र दीक्षित, अमित आदि लोग थे

मण्डल अध्यक्ष शिवम पाण्डेय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना करते हुए बतायें के भारत के लिए ऐसे प्रधानमंत्री का होना अति आवश्यक बताया

 जौनपुर भारतीय जनता युवा मोर्चा बदलापुर मण्डल अध्यक्ष शिवम पाण्डेय व महामंत्री प्रेमचंद मिश्रा के नेतृत्व में "मेरा परिवार भाजपा परिवार" अभियान चलाया गया जिसमें मण्डल के प्रत्येक सेक्टर में जाकर लोगों को भारतीय जनता पार्टी के किये गए कार्यों और प्रधानमंत्री जी के सभी योजनाओं के बारे में लोगों को औगत कराते हुए टोलफ्री नम्बर पर मिस कॉल करवा कर लोगों को जोड़ा गया और मण्डल अध्यक्ष शिवम पाण्डेय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना करते हुए बतायें के भारत के लिए ऐसे प्रधानमंत्री का होना अति आवश्यक है जो देश के उज्जवल भविष्य और देश मे राष्ट्रीयता की भावना जागृत करते हुए देश में सबका साथ सबका विकास के अनुरूप देश की सामाजिक आर्थिक व राजनीतिक स्थिति को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण स्थान है जो कि ऐसे प्रधानमंत्री के समय में ही सम्भव है जो देश को नई दिशा निर्देश दिये हैं जिनके बाद तियरा सेक्टर के सभी घरों पर भाजपा का झण्डा लगा कर प्रधानमंत्री जी के विचारों के बारे में लोगों को अवगत करवाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित राहुल पांडेय मनोज उपाध्याय अरविन्द उपाध्याय देवी प्रसाद उपाध्याय बड़े बुजुर्ग आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।

रविवार, 17 फ़रवरी 2019

मेजर अमर बहादुर गर्ल्स सेंट्रल एकेडमी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

जौनपुर सिंगरामऊ
बदलापुर ब्लाक के सिंगरामऊ में स्थित मेजर अमर बहादुर गर्ल्स सेंट्रल एकेडमी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने प्रधानाचार्य अंतिमा सिंह के नेतृत्व में पुलवामा में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए दो मिनट मौन धारण कर शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
  इस शोकसभा में आराधना मिश्रा, प्रगति दुबे, प्रियंका पांडेय, नेहा सिंह, ज्योति सिंह, अरविंद दुबे, सुरेश चंद्र मौर्य, मिथिलेश कुमार, भैया लाल, गुरुचरन प्रजापति सहित समस्त शिक्षक एवं स्कूल के बच्चे उपस्थित थे।

शनिवार, 9 फ़रवरी 2019

भाजपा की जीत की आधारशिला हर बूथ पर खड़ा कार्यकर्ता रखता- - अमित शाह

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि नेताओं के बूते चुनाव जीतने की कोशिश करने वाले राजनैतिक दलों के अंदाज से जुदा भाजपा की जीत की आधारशिला हर बूथ पर खड़ा कार्यकर्ता रखता है। श्री शाह ने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में कम से कम 74 सीट जीतेगी।
जौनपुर स्थित तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय उमानाथ सिंह स्टेडियम में शुक्रवार को भाजपा के काशी क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में श्री शाह ने कहा कि अन्य पार्टियां भले ही अपने नेताओं के आधार पर चुनाव जीतती होंगी, पर भारतीय जनता पार्टी की जीत का आधार हर बूथ पर खड़ा पार्टी का कार्यकर्ता है। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मुश्किल चुनावों को भी प्रचंड विजय में परिवर्तित करने का काम किया है।
श्री शाह ने कहा कि अन्य दलों के लिए वोट बैंक महत्वपूर्ण है, जबकि भाजपा देश की सुरक्षा को अहमियत देती है। देश को चलाने के लिए, देश की सुरक्षा के लिए एक मजबूत नेता की जरूरत है और सिर्फ श्री मोदी ही ये काम कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश से ही देश का सबसे मजबूत रास्ता जाता है। मोदी सरकार उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने को लेकर गंभीर है। उन्होंने कहा कि भाजपा अयोध्या में भव्य राम मंदिर का जल्द से जल्द निर्माण करने को प्रतिबद्ध हैं। गठबंधन को लेकर कहा कि देश में कांग्रेस 55 साल तक सत्तासीन रही और चार पीढ़ियों को प्रधानमंत्री बनाने वाली कांग्रेस ने जो विकास कार्य किए वह जनता के सामने हैं।
    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार हो रहे भ्रष्टाचार में से एक लाख करोड़ रुपए बचाये। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार के गर्त में समाये बुआ-भतीजा गठबंधन  का सफाया होना तय है।
  उन्होंने कहा कि श्री मोदी ने प्रत्यक्ष लाभ अंतरण योजना लागू कर हर साल होने वाले एक लाख करोड़ रुपये को देश के बुजुर्गों, विधवाओं, किसानों को पेंशन और गैस सब्सिडी सीधे देकर फर्जी तथा घोटाले करने वालों को बेनकाब कर दिया है।
   भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में दो दलों का या चार दलों का गठबंधन हो, वह यहां 74 सीटों पर जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी विपक्षी दलों का नारा मोदी हटाओ है जबकि मोदी जी का नारा बेरोजगारी, महंगाई, किसानों का उत्पीड़न और गरीबी हटाना है। उन्होंने कहा कि 74 सीटों पर जीत के लिए सभी कार्यकर्ताओं को संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता भाजपा के मालिक हैं। उन्होंने कहा, वर्ष 1982 में गुजरात में मैं (अमित शाह) भी बूथ अध्यक्ष हुआ करता था।
 आज मैं दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना। यह सिर्फ भाजपा में ही संभव है, जहां छोटे से छोटा कार्यकर्ता को पूरा सम्मान मिलता है।
 केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए उन्होने कहा कि  पहले जब कोई व्यक्ति गम्भीर रोग से ग्रस्त होता था, तब वह सिर्फ इसलिये अपना बेहतर इलाज नहीं करवा पाता था कि वह कर्ज में डूब जाएगा। देश में पहली बार श्री मोदी ने अटल आयुष्मान योजना के माध्यम से पांच लाख रुपये तक के निशुल्क इलाज की व्यवस्था कर 50 करोड़ रुपये लोगों को लाभ पहुंचाने का काम किया जबकि पिछले तीन माह में इस योजना से 10 लाख लोगों लाभान्वित हुए हैं, जो अपने आप में महत्वपूर्ण है।
श्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ाया है। केंद्र की आयुष्मान भारत योजना की तारीफ करते हुए श्री शाह ने कहा कि इसकी बदौलत 11 लाख से अधिक गरीबों का मुफ्त इलाज संभव हुआ है । प्रदेष के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास के आधार पर कार्य कर रही है। विकास की योजनाओं का लाभ सभी जाति व धर्म के लोगों को मिल रहा है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहते है कि मेरा बूथ सबसे मजबूत होता है, बूथ जीतता है तो देश जीतता है। उन्होने कहा कि प्रयाग राज कुंभ में 15 जनवरी से अब तक 15 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके है और प्रधानमंत्री की प्रेरणा से साढ़े चार सौ वर्षो के बाद प्रयाग राज किले में बन्द अक्षय बट को दर्शन के लिए खोला गया है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में अक्षय बट का दर्शन कर रही है।
 उन्होने दावा किया कि 2019 के लोक सभा चुनाव में भाजपा प्रदेश में 73 प्लस यानि 74 सीटे जीतेगी। उत्तर प्रदेश के भाजपा के अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय  ने कहा कि भाजपा की सदस्य संख्या डेढ़ करोड़ से 12 करोड़ हुई है। वहीं यूपी में सदस्य संख्या 46 लाख से एक करोड़ 80 लाख हुई हैं।
 बूथ कार्यकर्ता साधारण नही असाधारण है। इतने कार्यकर्ताओं की पूंजी के सामने विरोधी गठबंधन न करे तो क्या करें। विरोधियों ने अपनी हार मान ली है। सारे गठबंधनों के बाबजूद भाजपा 73 प्लस 74 लाएगी, लेकिन 72 नही होगें।
मोदी के नेतृत्व में देश छलांग लगा रहा है। ग्रामीण अभियंत्रण मंत्री राजेन्द्र प्रताप उर्फ मोती सिंह, स्टैम्प मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, नगर विकास राज्य मंत्री गिरीश चन्द यादव, जौनपुर सांसद डॉ0 केपी सिंह, मछलीशहर सांसद राम चरित्र निषाद, कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर, भदोही सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला, प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय के साथ ही तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

गुरुवार, 7 फ़रवरी 2019

पेंशन बहाली हेतु, नवीन पेंशन योजना के विरोध में,उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर

 पेंशन बहाली हेतु, नवीन पेंशन योजना के विरोध में,उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के यशस्वी जिलाध्यक्ष  अनिल कुमार यादव के नेतृत्व में ,बदलापुर के लोकप्रिय ब्लॉक अध्यक्ष उमेश मिश्र एवं  ब्लॉक  मंत्री राय साहब यादव के आह्वान पर बदलापुर  विकास क्षेत्र के समस्त विद्यालयों में पूर्ण रूप से तालाबंदी करके समस्त शिक्षक/शिक्षिका ने खंडविकास अधिकारी कार्यालय बदलापुर पर पूर्व नियोजित धरने में प्रतिभाग किया इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिलाउपाध्यक्ष  प्रमोद यादव ,पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ बदलापुर के ब्लॉक अध्यक्ष  नंदकुमार यादव ,ब्लॉकमंत्री  कैलाश A.B.R.C.द्वय  उमेश दुबे ,तेज बहादुर यादव ,लालबहादुर यादव , प्रकाश शुक्ला ,सूर्य प्रकाश मिश्रा, शशिधर तिवारी , अनिल कुमार पांडेय ,चन्द्र प्रकाश यादव , शिलाजीत , अखिलेश सिंह, बृजेश ,कमलेश यादव ,डॉ विभा शुक्ला, मनोज विश्वकर्मा, विजय प्रताप सिंह ,अटवा के ब्लॉक संयोजक डॉ संतोष कुमार सिंह ,यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के सम्मानित जिलामंत्री  सच्चिदानंद यादव  सहित सैकड़ों शिक्षक एवं शिक्षिका एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारी/अधिकारी  उपस्थित रहे धरने में प्रतिभाग कर ,धरने को सफल बनाने वाले सभी विभाग के कर्मचारियों/अधिकारियों का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ सच्चिदानंद तिवारी वरिष्ठ जिलाउपाध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद जौनपुर।

गुरुवार, 31 जनवरी 2019

जौनपुर से केशव सिंह आदर्श प्रधानाध्यापक अभिनव आदर्श प्रा०वि०डोमपुर ने भी प्रतिभाग किया अपने कार्यों,नवाचारों को पी पी टी के माध्यम से प्रस्तुत किया

बदलापुर मिशन शिक्षण संवाद हम सब शिक्षकों को आपस में एक साथ जोड़ कर एक दूसरे के आपसी सहयोग से सकारात्मक सोच की शक्ति से बेसिक शिक्षा को नई पहचान दिलाने का प्रयास करना है तथा आपसी सीखने-सिखाने की स्वयंसेवी और स्वैच्छिक पहल है।राज्य स्तरीय शैक्षिक गुणवत्ता उन्नयन कार्यशाला 28,29जनवरी वीर भूमि राजकीय महाविद्यालय महोबा में मिशन शिक्षण संवाद के तत्वाधान में  नवाचारी अध्यापकों द्वारा अपने पी पी टी के माध्यम से नवाचारों का प्रस्तुतीकरण किया गया।जिसमे जौनपुर से केशव सिंह आदर्श प्रधानाध्यापक अभिनव आदर्श प्रा०वि०डोमपुर ने भी प्रतिभाग किया अपने कार्यों,नवाचारों को पी पी टी के माध्यम से प्रस्तुत किया जो कि प्रदेश में सराहा गया ।प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में श्री सहदेव जी जिलाधिकारी महोबा, श्री महेश प्रताप सिंह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोबा प्राचार्य डायट,ए डी बेसिक महोबा, चित्रकूट धाम,श्री पुष्पेंद्र चन्देल सांसद महोबा उपस्थित रहे उनके द्वारा उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से आदर्श प्रधानाध्यापक केशव सिंह को सम्मानित किया गया।तथा प्रदेश के विद्वानों के बीच दो दिवसीय कार्यशाला का सारांश व्यक्त करने के लिए मंच प्रदान किया गया।जनपद जौनपुर के बेसिक शिक्षा की शान है केशव सिंह इन्होंने जनपद जौनपुर के बेसिक शिक्षा का मान सम्मान प्रेदश में बढ़ाया।जनपद के शिक्षकों बुद्धिजीवियों ने इनको बधाई, शुभकामनाएं दिया।

रविवार, 27 जनवरी 2019

गणतंत्र दिवस मनाया गया



सिंगरामऊ (जौनपुर) क्षेत्र के राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह, राजा हरपाल सिंह इंटर कालेज में प्रबन्धक कुँवर जय सिंह, वंशा देवी महविद्यालय गजाधरपुर में प्रबंधक राय रतन बहादुर सिंह, श्री राम लखन सिंह महविद्यालय नकहरा ख़ानदेव में प्रबंधक संजीव कुमार सिंह, मेजर अमर बहादुर सरस्वती सिंह गर्ल्स इंटर कालेज में कैप्टन रामगुन मिश्र, सहित उमा बैजंती पब्लिक स्कूल शाहपुर प्राथमिक विद्यालय डोमपुर विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों, स्वास्थ्य केंद्र, यूनियन बैंक, रेलवे स्टेशन पर ध्वजारोहण करके गणतंत्र दिवस के पर्व धूमधाम से मनाया गया।

मेजर अमर बहादुर सरस्वती सिंह गर्ल्स सेंट्रल एकेडमी सिंगरामऊ जौनपुर में नन्हे मुन्ने बच्चों ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का पर्व धिम धाम से मनाया

मेजर अमर बहादुर सरस्वती सिंह गर्ल्स सेंट्रल एकेडमी सिंगरामऊ जौनपुर में नन्हे मुन्ने बच्चों ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का पर्व धिम धाम से मनाया। विद्यालय में ध्वजारोहण कैप्टन रामगुन मिश्रा, सरस्वती सिंह, प्रबंधक डॉ. संजय सिंह ने संयुक्त रूप से किया। बच्चों ने इस मौके ओर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. संजय सिंह ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। अंत मे प्रधानाचार्य अंतिमा सिंह ने सभी के प्रति आभार जताया। बतौर अतिथि विनय कुमार सिंह पिंटू, श्याम यादव, शिव शंकर यादव, वरुण सिंह, भ्रमर यादव, राम मिलन मिश्र, सत्यम मिश्रा, उपस्थित रहे। वहाँ पर प्रगति दुबे, प्रियंका पांडेय, आराधना मिश्रा, ज्योति सिंह, अरविंद दुबे, सुरेश चंद्र मौर्या, भईया लाल, मिथिलेश कुमार सहित विद्यालय के अन्य लोग शामिल रहे।

मंगलवार, 22 जनवरी 2019

हजरतगंज में खोदे गए अवैध बेसमेंट

*दिल्ली- 23 और 24 फरवरी को भाजपा का किसान अधिवेशन,* 2 दिवसीय किसान अधिवेशन गोरखपुर में, किसान महासम्मेलन को संबोधित करेंगे पीएम मोदी , भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह करेंगे उद्घाटन, सीएम योगी भी कार्यक्रम में रहेंगे मौजूद, 24 फरवरी को पीएम मोदी करेंगे सम्बोधित।

*लखनऊ- स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नगर निगम तैयार*, लखनऊ को नंबर वन बनाने की तैयारी तेज, नगर निगम डाउनलोड करा रहा लोगों को ऐप, गंदगी उठाने की जरूरत नहीं समझता नगर निगम,, कर्मचारी सिफारिश कर डाउनलोड करा रहे हैं ऐप, खुले पड़े प्लाटों में फेंका जा रहा कूड़ा, जोनल अधिकारी कूड़ा उठवाने का ध्यान नहीं दे रहे, कूड़ा उठवाने की बजाय ऐप डाउनलोड कराने में मस्त।

*लखनऊ- 26 जनवरी की तैयारियां शुरू,* गणतंत्र दिवस के लिए खाली कराए जा रहा है परेड रुट, विधान सभा मार्ग हजरतगंज और बापू भवन के सामने साफ कराए जा रहे रूट, 26 जनवरी से पहले सौंदर्यीकरण का काम पूरा करने में जुटा एलएमआरसी।

*लखनऊ- नाका में ओवर ब्रिज के निर्माण को लेकर बदला रहेगा यातायात*, नाका इलाके में 3 लेन ओवर ब्रिज निर्माण को लेकर रूट परिवर्तन, नाका चौराहा से बांसमंडी होते हुए राणा प्रताप चौराहा तक यातायात बंद रहेगा।

*लखनऊ- हजरतगंज में खोदे गए अवैध बेसमेंट,* शोरूम मालिकों पर अवैध बेसमेंट खोदने का आरोप, अधिकतर शत्रु संपत्तियों में बिना अनुमति खोदे बेसमेंट, जिला प्रशासन के साथ मिलकर एलडीए करेगा कार्रवाई।

*लखनऊ- यूपी 100 पुलिसकर्मियों ने दिया बहादुरी का परिचय* , पॉश इलाके दिलकुशा में निकला 10फिट लंबा अजगर , सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची PRV 0466  , 40 किलो के अजगर को सूझबूझ से बोरी में किया बंद , वन विभाग को पुलिस कर्मियों ने सौंपा अजगर , गौतम्पल्ली थाना क्षेत्र के दिलकुशा कॉलोनी का मामला।

*लखनऊ- नशे में धुत कार सवारों ने युवक को रौंदा,* रईसजादों ने बाइक सवार युवक को कुचला , सड़क किनारे बाइक पर बैठे युवक को कुचला , रौंदने के बाद युवक बाइक समेत आया कार के नीचे , घायल युवक को अस्पताल में कराया गया भर्ती , कार सवार रईसजादे कार छोड़ कर भागे , एक युवक को लोगों ने दबोचकर पुलिस को सौंपा , विकासनगर थाना क्षेत्र के कुर्सी रोड का मामला।

*लखनऊ - बीजेपी का महिला मोर्चा सम्मेलन 3 बजे से  ,* कमल शक्ति अभियान कार्यक्रम के तहत आयोजन , गोमतीन नगर के विवेक खंड 1 में सम्मेलन, महामना मदन मोहन मालवीय कॉलेज में कार्यक्रम, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे अशुतोष टंडन।

*लखनऊ- डीएम आवास के पास मल्टीलेवल पार्किंग में चेकिंग*, एएसपी अभिषेक वर्मा, एएसपी चक्रेश मिश्रा, एसपी ट्रैफिक , हजरतगंज सीओ अभय मिश्रा ने फोर्स के साथ की चेकिंग , चेकिंग के दौरान लंबे समय से खड़े मिले संदिग्ध वाहन , चेकिंग में मल्टी लेवल पार्किंग में मिली कई कमियां।

*मुरादाबाद- मुरादाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़*, मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी को लगी गोली, बदमाश सतपाल जाटव को कराया अस्पताल में भर्ती, दूसरा साथी रामू अंधेरे का फायदा उठाकर फरार, सतपाल पर लूट और डकैती के 60 मामले हैं दर्ज, पकड़े गए बदमाश के पास से लूट की ज्वेलरी बरामद, मुंढापांडे थाने के भदासना हवाई पट्टी का मामला।

*प्रयागराज- पौष पूर्णिमा का पुण्य स्नान आज*, भोर से ही श्रद्धालु संगम तट पर पहुंचे, कुम्भ का आज दूसरा शाही स्नान  , श्रद्धालुओं के स्नान के लिए बनाए गए 35 घाट, लगभग 5.5 किमी के दायरे में बनाए गए घाट, श्रद्धालु के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी, लगभग 70 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान, आज से ही कल्पवासियों का आगमन शुरू होगा, आज से ही कल्पवास शुरू करेंगे कल्पवासी, लगभग 10 से 15 लाख कल्पवासियों के आने का अनुमान।

*ललितपुर- पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज,* रमेश खटीक समेत 19 पर मुकदमा दर्ज, जमीन पर कब्जा करने के मामले में कार्रवाई, एसडीएम शिकायतों के प्रति नहीं हुए गंभीर, जमीनों पर कब्जों के मामलों में नहीं होती सुनवाई, सदर कोतवाली में दर्ज हुआ मामला। गाजियाबाद- कलेक्ट्रेट की तीसरी मंजिल पर लगी आग, AIG स्टाम्प के दफ्तर में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके के लिए रवाना, कलेक्ट्रेट की बिल्डिंग में आग से हड़कंप।

*आगरा - बसपा नेता पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला,* आरोप लगाने वाली महिला पर दर्ज है मुकदमा, पहले से दर्ज है ससुर की हत्या का मुकदमा , झूठे केस में फंसाने की बात लिखी मिली डायरी , पुलिस ने डायरी को किया बरामद, जांच में जुटी, सदर थाना क्षेत्र का मामला।

*वाराणसी- प्रवासी भारतीय सम्मेलन का उद्घाटन , सीएम योगी*, सुषमा स्वराज ने किया उद्घाटन, दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन की शुरूआत की , आज से शुरू हो रहा प्रवासी भारतीय सम्मेलन, करीब 150 देशों से पहुंचे प्रवासी भारतीय, 5 हजार से अधिक प्रवासी हो रहे हैं शामिल , केन्द्रीय मंत्री वीके सिंह, राजवर्धन सिंह राठौर मौजूद, वाराणसी में 3 दिवासी प्रवासी भारतीय सम्मेलन।

*झांसी - यूनिवर्सिटी कॉलेज में रेसलिंग के दौरान मारपीट,* आयोजकों और छात्रों में हुई जमकर मारपीट , पुलिस ने आधा दर्जन छात्रों को लिया हिरासत में , नवाबाद के बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी परिसर का मामला।

*गाजियाबाद- 3700 करोड़ रुपए की ठगी का मामला,* लाइक के नाम पर 3700 करोड़ की ठगी , दवा सप्लायर की शिकायत पर कार्रवाई , कोर्ट ने FIR दर्ज करने के आदेश दिए, विजयनगर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज।

*कुशीनगर- टूरिस्ट बस और ट्रक की भीषण भिड़ंत,* आधा दर्जन गाड़ियां आपस में टकराई, घने कोहरें के चलते वाहनों में भिड़ंत, दर्जनों यात्री घायल, अस्पताल में भर्ती, तुर्कपट्टी के धुनवलिया NH 28 का मामला।

*वाराणसी- आज से शुरू होगा प्रवासी भारतीय सम्मेलन,* सीएम योगी दीन दयाल हस्तकला संकुल पहुंचे, सुषमा स्वराज ट्रेड फैसिलिटेशन सेंटर पहुंची।

*प्रयागराज- हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर का आगमन,* उत्तराखंड सीएम त्रिवेंद्र रावत का भी आगमन, शाम प्रयागराज पहुंचेंगे सीएम खट्टर और रावत, प्रयागराज में रात्रि करेंगे विश्राम, मंगलवार को संगम में दोनों सीएम लगाएंगे डुबकी।

*प्रयागराज- 84 देशों के आदिवासी नेता देखेंगे संस्कृति*, कुम्भ में भारत की संस्कृति देखेंगे आदिवासी नेता, कुम्भ मेला समझने के लिए नेता कुम्भ आ रहे, ये सभी नेताओं ने कभी शहर नहीं देखे हैं, आदिवासी नेता चिदानिन्द शिविर अरैल में रहेंगे।

*प्रयागराज - कुंभ का दूसरा शाही स्नान आज जारी,* आज 28 लाख श्रद्धालु लगा चुके हैं डुबकी , त्रिवेणी संगम पर लगा रहे अस्था की डुबकी , शाम तक 75 लाख आकड़ा होने की उम्मीद।

*लखीमपुर खीरी- प्रवासी पक्षियों का तीन दिनी गिनती कार्यक्रम,* दुधवा में तीन अन्य प्रजाति के पक्षी दिखे, 450 से ज्यादा प्रजाति संख्या होने की उम्मीद, 14 सदस्यीय विशेषग्यो ने शुरू की गणना, तीन दिन बाद सामने आएगी गणना रिपोर्ट।

शनिवार, 19 जनवरी 2019

उमा बैजंती पब्लिक स्कूल शाहपुर के तत्वावधान में एक दिवसीय योग शिविर का किया गया आयोजन


जौनपुर बदलापुर उमा बैजंती पब्लिक स्कूल शाहपुर के तत्वावधान में एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इसमें स्कूलों के सभी बच्चों ने हिस्सा लिया। शिविर का उद्घाटन स्कूल के संस्थापक प्रभाकर चतुर्वेदी ने  किया।  शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि योग लुप्त हो चुका था । योग आवश्यक है क्योंकि यह हमें फिट रखता है, तनाव को कम करने में मदद करता है और समग्र स्वास्थ्य को बनाए रखता है ।मैनेजर सुनील कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि योगएक कला है जो हमारे शरीर, मन और आत्मा को एक साथ जोड़ता है और हमें मजबूत और शांतिपूर्ण बनाता है। प्रिसिंपल अशोक शुक्ला ने बताया वर्तमान समय में अपनी व्यस्त जीवन शैली के कारण लोग संतोष पाने के लिए योग करते हैं। योग से न केवल व्यक्ति का तनाव दूर होता है बल्कि मन और मस्तिष्क को भी शांति मिलती है। योग बहुत ही लाभकारी है। योग न केवल हमारे दिमाग, मस्‍तिष्‍क को ही ताकत पहुंचाता है बल्कि हमारी आत्‍मा को भी शुद्ध करता है।जिसमें प्रशिक्षक संध्या मौर्या ने बच्चों को योग का अभ्यास करवाया। इस मौके प्रभाकर प्रेमनाथ प्रजापति,सुषमा सिंह,  दिनेश मिश्रा मीना शुक्ला,रेणु सिंह,ज्योति दुबे,ज्योति विश्वकर्मा, प्रतिमा शुक्ला (अध्यापक गण)
(यातायात विभाग) दरोगा सिंह,अरविंद सिंह,रविन्द्र उपाध्याय ,कामता यादव,सर्वजीत पांडेय आदि उपस्थित रहे ।

संविदा पर काम कर रहे कर्मचारियों ने शुक्रवार को विद्युत उपकेंद्र सिंगरामऊ में प्रदर्शन किया और दी चेतावनी

जौनपुर सिंगरामऊ बिजली विभाग में संविदा पर काम कर रहे कर्मचारियों ने शुक्रवार को विद्युत उपकेंद्र सिंगरामऊ में प्रदर्शन किया। उन लोगों ने  चेतावनी दी कि यदि हम लोगों को बकाया मानदेय का भुगतान नहीं होगा तो हम लोग काम ठप करके हड़ताल पर चले जाएंगे।  बिजली विभाग में संविदा कर्मियों द्वारा बिल  वितरण, बिल वसूली, विद्युत केंद्र संविदा कर्मी सहित लाइनमैन व अन्य कर्मचारियों वेतन नवंबर माह से नहीं मिला है। जिससे ये लोग भुखमरी के कगार पर है। विभाग बढ़े बिल का रेट बना कर उसे भी तो दिखा रहा है। परंतु उस कार्य के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। जो कर्मचारी विद्युत उपकेंद्र पर काम कर रहा है उसका भी कई माह से वेतन नहीं मिला है। इन संविदा कर्मियों ने विद्युत उपकेंद्र सिंगरामऊ में प्रदर्शन करते हुए यह आरोप लगाया कि विभाग जान बूझकर हम लोगो का मानदेय लटकाए हुए हैं।

क्या बोले अधीक्षण अभियंता-----
अधीक्षण अभियंता ए. के. गुप्ता ने बताया कि इन संविदाकर्मियों का भुगतान रुक हुआ है। अभी तक भुगतान की राशि वाराणसी से ही नही आई है, इसी वजह से ठेकेदारों से संविदाकर्मियों को अभी तक  भुगताननही मिल सका है।

बुधवार, 16 जनवरी 2019

कुछ कथाओ के अनुसार कुंभ की शुरुवात समुद्र मंथन के आदिकाल से हो गयी थी,जबकि कुछ प्रमाण यह सिद्ध करते है कुंभ मेला 525 बी0 सी0 मे शुरू हुआ था ....गणेश शुक्ल ( शोध छात्र)

माघ मकर गति रवि जब होई तीरथपती आव सब कोई |
आस्था का जनसैलाब ,भक्ति मे डूबा हृदय आत्मा से परमात्मा के मिलन के लिए डुबकी लगाते, अर्घ देते श्रद्धालु और रेत पर बसा दूधिया रोशनी मे नहाया तंबुओ का एक छोटा शहर ,यह दृश्य हर साल माघ महीने मे तीर्थराज प्रयाग मे हर वर्ष मकरसंक्रांति के पर्व से शुरू होकर महीनो तक चलता है| इसकी खूबसूरती इस बात से ज्यादा है ,यहा न कोई छोटा ,न बड़ा,न अमीर ,न गरीब है ,संगम की रेती पे इकट्ठा हुजूम बस भक्त है, जो पुण्य की एक डुबकी के अभिलाषी है इस देश के धर्म प्राण जनता के हृदय पटल पर इसकी छवि इतनी गहराई से अंकित है ,सदियो से इस पर्व पर आमंत्रित होने के लिए निमंत्रण की आवश्कता नही होती |
                शास्त्रो के अनुसार कुम्भ मेले के आयोजन के लिए चार विशेष स्थान तय है ,नासिक मे गोदावरी नदी के तट पर ,उज्जैन मे शिप्रा नदी के तट पर,हरिद्वार मे गंगा नदी के तट पर और प्रयाग मे संगम (गंगा, यमुना, सरस्वती का संगम )के तट पर यह अद्भुत मेला प्रत्येक 12 वर्षो के अंतराल पर लगते है ,इस 12 वर्षो के बीच 6 वर्षो मे इस मेले का आयोजन अर्धकुंभ के नाम से होता है ,उत्तर प्रदेश की योगी  सरकार ने इसका नाम कुंभ और 12 वर्षो के अंतराल पर लगाने वाले कुंभ का नाम महाकुंभ कर दिया | ग्रहो के अनुसार कुम्भ मेले का आयोजन होता है| माघ महीने के जिस तिथि को बृहस्पति मेष अथवा वृष राशि मे हो तथा सुय और चन्द्र  कर्क राशि मे विराजमान हो उस तिथि पर ये मेला प्रयागराज मे लगता है | यह आयोजन धार्मिक लोगो को सदकर्म के लिए प्रोत्साहित करता है ,बल्कि असत्य पर सत्य की विजय का प्रमाण देता है |
                                                    कुम्भ मेले का आयोजन इतिहास मे कम से कम 850 साल पुराना है ,माना जाता हैं आदि शंकराचार्य ने इसकी शुरुवात की थी लेकिन कुछ कथाओ के अनुसार कुंभ की शुरुवात समुद्र मंथन के आदिकाल से हो गयी थी,जबकि कुछ प्रमाण यह सिद्ध करते है कुंभ मेला 525 बी0 सी0 मे शुरू हुआ था ,कुछ विद्वान गुप्तकाल मे कुम्भ आयोजन की बात करते हैं परंतु प्रामाणिक तथ्य सम्राट शिलादित्य हर्षवर्धन 617-647 ई0 के समय से प्राप्त होते हैं |644 ई0 मे चीनी यात्री हेनसांग भारत आया था उसके किताबों मे इस बात का जिक्र है वह सम्राट हर्ष द्वारा आयोजित कुंभ मे स्नान किया |
       आध्यात्मिक चेतना से जुड़ा यह महापर्व अपने देश की सामाजिक सांस्कृतिक अवधारणाओ का मूर्त रूप है ,यह प्राचीनतम लोकपर्व राष्ट्र के समन्वयात्मक ,सांस्कृतिक जीवन का व्यावहारिक आधार है, इस पर्व से राष्ट्रीयता का भाव सुदृढ़ होता है | अमृत पर्व कुंभ ‘वसुधैव कुटुम्बकम‘ के विचार पक्ष को अग्रसर करता हुआ ‘आत्मवत सर्वभूतेशु’ मे तदाकार हो जाता है ,स्कन्द पुराण के अनुसार भक्तिभाव पूर्ण स्नान करने से जिसकी जो कामना होती है वह निश्चित रूप से पूर्ण होती है अग्नि पुराण मे कहा गया है की इससे यही फल प्राप्त होता है जो करोडो गायों का दान करने से मिलता है ,ब्रह्म पुराण मे कहा गया है की स्नान करने से अश्वमेघ यज्ञ जैसा फल मिलता है | श्रद्धालुओ के अलावा यह आयोजन विदेशी पर्यटकों को भी आकर्षित करता है ,विदेशी पर्यटको के लिए यह सब कुछ चकित करने वाले है ,अब तक जो किताबों मे पढ़े है उनको देखने का अवसर मिल रहा है यह पल उन सबों के लिए अविश्मरणीय है | साइबेरियन पक्षी भी भीषण ठंड के कारण संगम मे आकार पनाह लेते है | विश्व के इस सबसे बड़े आध्यात्मिक समागम को ऐतिहासिक बनाने के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार देश के हर गाँव ,विश्व के हर देश की भागीदरी सुनिश्चित करने मे जुट गयी है |अतिथियों और श्रद्धालुओ को किसी तरह की कोई परेशानी न हो और मूलभूत आवश्यकताओ को ध्यान मे रखते हुये मेला क्षेत्र मे 1 लाख 20 हजाए शौचालय बनवाए गए है | 300 किलोमीटर का पथ तैयार किया गया है, पहली बार कुम्भ मेले मे इंट्रीग्रटेड कन्ट्रोल कमांड एंड सेंटर स्थापित किया गया है ,जिससे किसी भी घटना पर सीधी नजर रखी जा सके ,कुम्भ मे टेंट सिटी ,पेंट माई सिटी ,अक्षयवट दर्शन , लेजर शो ,डिजिटल साइनेज और संस्कृति ग्राम आदि जैसी नयी योजनाओ की पहल की गयी है| कुंभ मेला का विस्तार3200 हेक्टेयर मे किया गया है ,पहली बार 15 देशो के राष्ट्राध्यक्ष कुंभ मे आएंगे तथा 70 देशो के राजदूतों ने कुम्भ के आयोजन की तैयारियो को देखा और दुनिया के सबसे बड़े संगम का दर्शन किया | कुम्भ सृष्टि मे सभी संस्कृतियो का संगम ,मानवता का प्रवाह ,जीवन की गतिशीलता एवं ऊर्जा का श्रोत है|  कुम्भ समारोह भारतीय चिंतन की समरसता प्रकृति और पर्यावरण चेतना को दर्शाता है ,कुम्भ समता सौहार्द और राष्ट्रवाद का संदेश देता है | ऐसे आयोजनो के माध्यम से हम सब सामाजिक एकता कायम कर आत्म प्रकाश का मार्ग प्रशस्त कर सकते है |
               गोस्वामी तुलसीदास ने रामचरितमानस मे लिखा है
              को कहि सके प्रयाग प्रभाऊ| कलुष पुंज कुंजर मृग राऊ||
अर्थात पापो के हाथी रूपी समूह को मारने के लिये सिंह रूपी प्रयागराज का प्रभाव कौन कह सकता है |

                                                      गणेश शुक्ल (शोध छात्र)

गुरुवार, 10 जनवरी 2019

भारतीय जनता पार्टी की असली जड़ मजबूत बनाने में युवाओं का बहुत ही अच्छा योगदान रहा

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला संयोजक श्री आमोद सिंह के नेतृत्व में बदलापुर मण्डल के श्री शिवम पाण्डेय(मण्डल अध्यक्ष) के अध्यक्षता में रत्ना देवी ITI प्रशिक्षण केंद्र में क्षेत्रीय स्तर की बैठक आहूत की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला मंत्री श्री अशोक निगम जी ने लोगों को नमो ऐप डाऊनलोड करनें और उसके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि युवा वर्ग ही देश को आगे बढ़ने में बहुत ही बड़ा योगदान रहा है और भारतीय जनता पार्टी की असली जड़ मजबूत बनाने में युवाओं का बहुत ही अच्छा योगदान रहा है बैठक में मण्डल महामंत्री श्री प्रेमचन्द मिश्रा के साथ सेक्टर संयोजक गण और बूथ अध्यक्ष गण की उपस्थिति रही।

संदीप दुबे जी को उपाध्यक्ष जिला जौनपुर व पं.श्री प्रभात द्विवेदी जी को अध्यक्ष तहसील मड़ियाहूं के पद की जिम्मेदारी दी गई


अखिल ब्राह्मण विकास प्रतिष्ठान-भारत संगठन के मड़ियाहूं तहसील अध्यक्ष पं.श्री संदीप दुबे जी व मड़ियाहूं तहसील के उपाध्यक्ष पं. श्री प्रभात द्विवेदी जी के कार्यशैली को देखते हुवे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्राह्मण रत्न श्री कमलेश रामयज्ञ पाण्डेय जी, राष्ट्रीय कोर कमेटी व जौनपुर के जिलाध्यक्ष पं.श्री राहुल पाण्डेय ने ये निर्णय लिया कि श्री पं.श्री संदीप दुबे जी को उपाध्यक्ष जिला जौनपुर व पं.श्री प्रभात द्विवेदी जी को अध्यक्ष तहसील मड़ियाहूं के पद की जिम्मेदारी एवं पद से शुशोभित किया हैं,,

जौनपुर के जिलाध्यक्ष पं.श्री राहुल पाण्डेय ने जिला उपाध्यक्ष श्री संदीप दुबे व श्री प्रभात द्विवेदी को बधाई देते हुवे उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हु,, और साथ ही साथ जिलाध्यक्ष जी ने ये भी कहा कि अपने संगठन का झण्डा पूरे भारत में लहर रहा हैं,,,
 और साथ ही साथ जौनपुर जिला के महासचिव पं.श्री अनिल कुमार पाण्डेय (राजन) ने कहा कि जो भी हमारे संगठन में अच्छे कार्य करते रहेंगे उनको इसी प्रकार से पदोन्नति होती रहेगी,,

अखिल ब्राह्मण विकास प्रतिष्ठान-भारत संगठन के कई प्रदेशों से बधाईयां आ रही हैं,,राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्राह्मण रत्न श्री कमलेश रामयज्ञ पाण्डेय जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री आशू मिश्रा जी,राष्ट्रीय संरक्षक श्री अनिल त्रिपाठी जी,राष्ट्रीय सचिव श्री हरिकेश पाण्डेय जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री सज्जन तिवारी (सरकार), प्रदेश प्रभारी श्री प्रतीक मिश्रा जी,बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री बब्लू पाण्डेय जी, पश्चिम बंगाल प्रदेश प्रभारी श्री विनय पाण्डेय जी, दिल्ली महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा श्री आरती पाण्डेय जी, दिल्ली महिला प्रकोष्ठ प्रभारी श्री रीना मिश्रा जी, व जौनपुर जिला के जिलाध्यक्ष राहुल पाण्डेय, महासचिव अनिल कुमार पाण्डेय(राजन), सचिव शिवम पाण्डेय, शिवपूजन मिश्रा, प्रशान्त तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बब्लू तिवारी, जिलामंत्री अभिनव पाण्डेय, जिला संयोजक शिवम शर्मा, व सदर तहसील के अध्यक्ष विकास पाठक, मड़ियाहूं तहसील के संरक्षक अमन शुक्ला, संचालक रोहित मिश्रा, संयोजक साहब लाल दुबे, व बदलापुर के वरिष्ठ मीडिया प्रभारी श्री अरविंद उपाध्याय, तहसील के अध्यक्ष पवन पाण्डेय, संगठनमंत्री प्रेमचंद मिश्रा, बदलापुर विधानसभा के संचालक राहुल पाण्डेय जी ने व केराकत तहसील के अध्यक्ष प्रशांत तिवारी ने बधाई दी,,