भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला संयोजक श्री आमोद सिंह के नेतृत्व में बदलापुर मण्डल के श्री शिवम पाण्डेय(मण्डल अध्यक्ष) के अध्यक्षता में रत्ना देवी ITI प्रशिक्षण केंद्र में क्षेत्रीय स्तर की बैठक आहूत की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला मंत्री श्री अशोक निगम जी ने लोगों को नमो ऐप डाऊनलोड करनें और उसके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि युवा वर्ग ही देश को आगे बढ़ने में बहुत ही बड़ा योगदान रहा है और भारतीय जनता पार्टी की असली जड़ मजबूत बनाने में युवाओं का बहुत ही अच्छा योगदान रहा है बैठक में मण्डल महामंत्री श्री प्रेमचन्द मिश्रा के साथ सेक्टर संयोजक गण और बूथ अध्यक्ष गण की उपस्थिति रही।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें