tikhiawaz24.in

शुक्रवार, 5 अप्रैल 2019

देश समाज के परिवर्तन में शिक्षक की ही भूमिका होती है :-उपजिलाधिकारी बदलापुर

बदलापुर:- अभिनव आदर्श प्रा०वि डोमपुर,महराजगंज में  स्कूल चलो अभियान एवं मतदाता जागरूकता अभियान की रैली को हरी झण्डी दिखाकर एस डी एम,बदलापुर,बी ई ओ महराजगंज ने रवाना किया बच्चों के साथ साथ गाँव मे भ्रमण किये बच्चे हाथ मे बैनर, दप्ती पर लिखा हुआ स्लोगन लिए हुए नारा लगाते हुए टोली में गांव में घूमे उसके बाद विद्यालय में अभिभावकों, बच्चों को सम्बोधित करते हुए उपजिलाधिकारी बदलापुर ने कहा कि देश समाज के परिवर्तन में शिक्षक की महती भूमिका होती है विद्यालय मतदाताओं से अपील किया की मत आपका अधिकार है 12 मई को आप अपना मत अवश्य प्रयोग करें100%मतदान सुनिश्चित हो स्कूल की नन्हीं मुन्नी बच्चियों ने सरस्वती वंदना, स्वागतगीत,स्कूल चलो अभियान गीत गाकर लोगों का मन मोह लिया विद्यालय की व्यवस्था गुणवत्ता, टी एल एम देखकर आदर्श प्रधानाध्यापक केशव सिंह जमकर तारीफ की । स्वागत भाषण बसन्त शुक्ला खण्ड शिक्षा अधिकारी ने किया।आभार ज्ञापित आदर्श प्रधानाध्यापक केशव सिंह ने किया।विद्यालय के अध्यापकों का सराहनीय योगदान रहा।रैली में मुख्यरूप से सुशील उपाध्याय अध्यक्ष पूर्व माध्यमिक संघ जौनपुर, तहसीलदार बदलापुर,कुन्दन सरोज प्रधान, भोला दुबे,पुनीत तिवारी बी ड़ी सी,राजेश,उमेन्द्र,नीलम सरोज,विनोद कुमार ,अभिषेक, इश्तयाक,यदुवंश तिवारी,राजेन्द्र यादव,अवधनारायण,मुकेश,यदुवंश तिवारी,विनय सिंह,महादेव,सुरेश,रंजन,रामजीत अध्यक्ष विद्यालय प्रबन्ध समिति, अभिभावक,तहसील के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।





गुरुवार, 4 अप्रैल 2019

सात अध्यापक को बी ए स ए ने किया बर्खास्त

जौनपुर बीएसए डा. राजेन्द्र सिंह ने गुरुवार को परिषदीय विद्यालय से बर्खास्त कर दिया। इन सभी अभ्यर्थियों ने मोअल्लिम और टीईटी की फर्जी अंक पत्र के सहारे वर्ष 2016 में प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के रूप में नौकरी प्राप्त कर ली थी। इन सभी फर्जी शिक्षकों ने जामियां उर्दू विश्वविद्यालय अलीगढ़ से मोअल्लिम और टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) का फर्जी  अंक पत्र बनवाया था। शासन के विशेष निर्देश पर प्रदेश स्तर पर गठित स्पेशल टास्क फोर्स टीम वर्ष 2016 में उर्दू शिक्षकों के रूप में तैनात डिग्रीधारियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराया जा रहा है। 
फर्जी शिक्षकों में तीन शिक्षक सुइथाकला ब्लाक में तैनात थे। जबकि एक शिक्षक शाहगंज ब्लाक के जमदहां ऊर्दू प्राथमिक विद्यालय में तैनात रहा है। फर्जी प्रमाण पत्रों के आरोप में जिन सहायक अध्यापकों को नौकरी से बर्खास्त किया गया है। उनमें सुइथाकला ब्लाक के उर्दू प्राथमिक वि. पूरा असालत खां में तैनात नरसिंह यादव पुत्र शिवमूर्ति यादव, उर्दू प्रा. वि. जमदरां में तैनात राजाराम सिंह पुत्र रामजीत सिंह, वाल्मीकपुर में तैनात सदावृज यादव पुत्र इन्द्रदेव यादव और शाहगंज ब्लाक के उर्दू प्राथमिक वि. जमदहां में तैनात रामप्यारे यादव पुत्र फेरू यादव शामिल हैं। मुफ्तीगंज ब्लाक के उर्दू प्रा. वि. मुर्की में तैनात राजबहादुर यादव पुत्र श्री नारायण यादव, रामपुर के पृथ्वीपुर में तैनात राकेश चन्द्र यादव पुुत्र कुंज बिहारी यादव, महराजगंज ब्लाक के उर्दू प्रा.वि. लोकापुर में तैनात सिम्मी सिंह पुत्री अर्जुन कुमार सिंह का नाम शामिल है।

बुधवार, 3 अप्रैल 2019

खड़ंजा उखाड़ कर नाली का किया जा रहा है निर्माण

 जौनपुर से जिला बियुरो चीफ की खबर
आदर्श उपाध्याय                          जौनपुर के बदलापुर के विकास खण्ड के क्षेत्र के ग्रामसभा कम्मरपुर में प्रधान द्वारा आचार संहिता लागु होने पर भी खड़ंजा को उखाड़ कर नाली का निर्माण कार्य  किया जा रहा है जो कि राजस्व अभिलेख में चकमार्ग दर्ज है जबकि अधिकांश लोगों को पानी सोखता का भी निर्माण हो चुका है।लोगो का कहना है कि प्रधान सरकारी धन का दुरुपयोग करने पर अमादा है।



मंगलवार, 2 अप्रैल 2019

थाना महराजगंज जौनपुर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवम अपराध के विरूध अभियान

आदर्श उपाध्याय
जिला बियुरो चीफ जौनपुर
की रिपोर्ट द्वारा
थाना महराजगंज जौनपुर
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवम अपराध के विरूध अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामींण  महोदय व क्षेत्राधिकारि महोदय बदलापुर के परिवेक्षक मे प्रभारी निरीक्षक त्रिवेडी लाल सेन मय हमराह वरिस्ठ उपनिरीक्षक सुधीर मिश्रा उपनिरीक्षक धनुषधारी पांडेय उपनिरीक्षक गोविंद देव मिश्र हेड कॉन्स्टेबल जयप्रकास् दुबे कांस्टेबल अजीत कुमार सिंह  हरेन्द्र कुमार  सुनील कुमार के द्वारा लम्हन पुल के पास अभ्युक्तगण
 प्रदीप उर्फ पण्डित गौतम पुत्र विजय बहादुर गौतम निवासी चांदपुर थाना महराजगंज जौनपुर रवि लोन पुत्र लाला लोना निवासी चंदापूर थाना महराजगंज जौनपुर  प्रेमचंद्र सरोज पुत्र लालजी सरोज निवासी मिरसादपुर थाना बद्लापुर जौनपुर के कब्जे से 13 अदद चोरी का मोबाइल व एक अदद चोरी की मोटर साईकिल साथ गिरफ्तार किया गया
अपराधिक इतिहास  मु0अ0स0 217/18 धारा 457/308/411/भदवि थाना महराजगंज जौनपुर
मु0अ0स0 75/19 धारा 41/411/413/414/भादवी थाना महराजगंज जौनपुर
मु0अ0स0 195/19 धारा 379/411 भादवी थाना कोतवाली जौनपुर
गिरप्तार अभियुक्त का विवरण-
प्रदीप उर्फ पंडीत गौतम पुत्र विजय बहादुर गौतम निवास चंदापूर पुर थाना महराजगंज जौनपुर
रवि लोना पुत्र लाला लोना निवासी चांद्पुर थाना महराजगंज जौनपुर
प्रेमचंद सरोज पुत्र लालजी सरोज निवासी मिरसादपुर थाना बदलापुर जौनपुर
बराम्दगी का विवरण
1-13 अदद चोरी का मोबाईल
2- 1 अदद चोरी की मोटरसाइकिल
गिरप्तार करने वाले की टीम
 प्रभारी निरिक्षक श्री त्रिवेडी लाल सेन
वरिस्त उपनिरीक्षक सुधीर मिश्रा
उपनिरीक्षक धनुषधारी पांडेय उपनिरीक्षक गोविंद देव मिश्रा हेडकांस्टेबल जयप्रकास दुबे कांस्टेबल अजीत कुमार सिंह हरेन्द्र कुमार सुनील कुमार

सुरेश कुमार पटेल पुत्र पुन्वासी पटेल व नारेन्द्र प्रसाद सिंह पुत्र स्व0 चंडी प्रसाद सिंह नि0 नाहरपुर थाना महराजगंज जौनपुर गिरप्तारि किया


सुनील कुमार आदर्श उपाध्याय जिला बियुरो चीफ की खबर जौनपुर
थाना महराजगंज
जिला जौनपुर
श्रिमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियो के विरूध अभयान जे तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीड महोदय व छेत्राधिकारि बद्लापुर महोदय् के पर्यवे छण मे प्रभारी निरिछ्क त्रिवेडी लाल सेन मय हमराह उ0नि0 धनुषधारी पांडेय रि0का0 हरेन्द कुमार रि0का0सुनील कुमार के द्वारा दिनाक 02/04/2019 को समय करीब 11,30 बजे सुबह पड़ाव तिराहा महराजगंज के पास मु0अ0स0,04/19 धारा147/148/149/323/504/506/307/326 भा0 द0वी0 मे वांछित /वारंटी अभी0गण  सुरेश कुमार पटेल पुत्र पुन्वासी पटेल नि 0नाहर पुर थाना महराजगंज जौनपुर तथा नारेन्द प्रताप सिंह पुत्र स्व0 चंडी प्रसाद सिंह नि0 नाहरपुर थाना महराजगंज जौनपुर को गिरप्तार किया गया पंजीकृत अभियोग  1- मु0अ0स0 04/19 धारा147/148/149/323/504/506/307/326/भा0द0वी0 गिरफ्तारी अभियुक्तो का विवरण 1-सुरेश कुमार पटेल पुत्र पुन्वासी पटेल नि0 नाहरपुर थाना महराजगंज जौनपुर
2-नारेन्द्र प्रसाद सिंह पुत्र स्व0 चंडी प्रसाद सिंह नि0 नाहरपुर थाना महराजगंज जौनपुर गिरप्तारि करने वाली टीम---1-प्रभारी निरिछ्क श्री त्रिवेडी लाल सेन 2- उ0नि0 धनुषधारी पांडेय 3- रि का0 हरेन्द्र कुमार4- रि0का0 

रविवार, 31 मार्च 2019

शातिर अपराधी मय तमंचे के साथ गिरफ़्तार

कार्यकारणी संपादक आदर्श उपाध्याय
महराजगंज जौनपुर
पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाये अभियान के अंतर्गत स्थानीय थाने में तैनात यस यस आई श्री सुधीर कुमार मिश्रा, यस आई विरेन्द्र यादव, यस आई अब्दुस्लाम हमराहियों के साथ लोहिन्दा चौराहे पर वांछित अपराधियों की टोह में थे मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक अपराधी मय असलहे के गुजरने वाला है सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस पार्टी लोहिन्दा रोड स्थित बरहूपुर तिराहे पर आकाश किराना स्टोर के पास इंतजार करने लगे सुबह 5 बज कर 10 मिनट पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया पुलिस द्वारा रोकने पर भागने लगा जिसेदौड़ा करपकड़ पकड़ लिया गया जिसके पास एक अदद तमंचा 315 बोर एवं एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया पूछताछ में उसनेखुद को शिवलाल पुत्र सीताराम निवासी गड़ेरिहा थाना महराजगंज का बताया पुलिस  अपराधी को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन में लगी है।गिरफ्तार अपराधी गाजियाबाद में भी अपराध में सलंग्न बताया जाता है।

शनिवार, 30 मार्च 2019

समाजसेवी रामचंद्र तिवारी जी का देहांत 26/03/2019 को हो गया राहुल पाण्डेय

दुःखद समाचार दिनांक 26/03/19 को दिन रविवार को निवासी दाउदपुर बदलापुर के समाजसेवी रामचंद्र तिवारी जी का देहांत हो गया जो की क्षेत्रों मे शोक कि लहर दौर पड़ी जिसमें सभी क्षेत्रों के लोगों ने पहुँचे कर दुःख जताई और अंतिम संस्कार के लिए प्रयागराज ले जाया गया ।

स्कोर्पियो ने छात्र को रौंदा, मौके पर ही हुई मौत। परिजनों में मचा कोहराम।

कार्यकारणी सम्पादक आदर्श उपाध्याय
महराजगंज।तेजीबजार क्षेत्र के मितावा गांव में स्कूल से पढ कर लौट रहे 7 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत होने के कारण रोते
बिलखते बच्चे की मां ने  बताया कि बेटा मेरा स्कूल से पढ़कर वापिस आ रहा था जैसे ही तेजीबजार मितावा  रोड पर पहुंचा की सामने से तेज रफ्तार सफेद कलर की स्कार्पियो ने  मेरे बेटे शिवम् सात साल  को टक्कर मारते हुए चालक गाड़ी लेकर भाग गया। जिससे मौके पर ही शिवम् की मौत हो गई। शिवम् दो भाइयों में छोटा थाशिवम् के पिता सुरेन्द्र हरिजन  गरीबी में जीवन यापन करते है ।पुलिस मौके पर पहुँच कर  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पुलिस घटना के जांच में जुटी है

प्रधानाध्यापक गौरी शंकर तिवारी के सम्मान में प्राथमिक विद्यालय कुशहा पर विदाई समारोह का आयोजन

आज दिनांक 30/3/2019 को सेवानिवृत्त होने वाले प्रधानाध्यापक  गौरी शंकर तिवारी के सम्मान में प्राथमिक विद्यालय कुशहा पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर न्यायपंचायत तियरा के अंर्तगत आने वाले सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक ,सहायक अध्यापक सहित क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्ति उपस्थित रहे।प्राथमिक विद्यालय तियरा के प्रधानाध्यापक राजेन्द्र प्रसाद यादव ,प्राथमिक विद्यालय खमपुर के प्रधानाध्यापक  दिनेश कुमार यादव  प्राथमिक विद्यालय रामपुर के शिक्षक द्वय  बृजेश ,  कमलेश जी,मेजर तीर्थराज  अजय ,पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोनौली के रामप्रकाश यादव ,शंकुल प्रभारी तियरा विमल कुमार ,ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।कार्यक्रम का संचालन दिनेश कुमार यादव ,एवं आगुन्तकों के प्रति आभार  सच्चिदानंद तिवारी ,वरिष्ठ जिलाउपाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर ने किया।

आदर्श प्रधानाध्यापक के नेतृत्व में शैक्षिक भ्रमण पर निकले सितारे


  बदलापुर जौनपुर अभिनव आदर्श प्रा०वि०डोमपुर महराजगंज के 50 मेधावी छात्र/छात्राओं को शैक्षिक भ्रमण आदर्श प्रधानाध्यापक केशव सिंह के कुशल नेतृत्व में रवाना हुए बच्चों से भरी बस को बसन्त कुमार शुक्ला खण्ड शिक्षा अधिकारी,महराजगंज ने हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। उनके साथ विद्यालय के युवा समाजसेवी वैभव सिंह,पंकज सिंह,इश्तयाक अहमद,नीलम सरोज,विनोद, अभिषेक, धर्मेन्द्र, कुन्दन सरोज,सुरेन्द्र दुबे,पुष्यमित्र दुबे,अवधनारायण तिवारी,चन्द्र प्रकाश आदि लोग उपस्थित रहे।जौनपुर के ऐतिहासिक स्थलों में शाही किला,चौकिया धाम,अटाला मस्जिद,शाही पुल, बी एस ए ऑफिस, पार्क का भ्रमण किये।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में भारत के भविष्य नन्हें मुन्ने बच्चों का भव्य स्वागत डॉ राजेन्द्र सिंह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सुरेश पाण्डेय जिला समन्वयक प्रशिक्षण, मंजू पासवान, शोभा तिवारी,आशीष श्रीवास्तव ने किया, साथ ही साथ बी एस ए, डी सी सर बच्चों से मुखातिब होते हुए वार्त्तालाप किये। बच्चे अपार हर्ष का अनुभव कर रहे थे सर ने बच्चों को माला पहनाई तो बच्चे चहकउठे, उनकी सारी थकान दूर हो गयी बड़ी निर्भीकता के साथ डोमपुर के बच्चे/बच्चियां जवाब दे रहे थे, अंत मे सुरेश पाण्डेय डी सी प्रशिक्षण ने बच्चों के साथ साथ पूरे स्टाप को मिठाई खिलाकर मुँह मीठा कराया।  द्वय अधिकारियों ने आदर्श प्रधानाध्यापक की भूरि भूरि प्रशंसा की करते हुए डोमपुर के सभी अध्यापकों को बधाई दिया और कहे कि यह कार्य बहुत ही सराहनीय अन्य लोगों के लिए अनुकरणीय है।

शुक्रवार, 29 मार्च 2019

आक्सीजन गैस का सिलेंडर फटने से आधा दर्जन लोगों की मौत हो गई। लगभग आठ लोग गंभीर रूप से जख्मी

जौनपुर जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम आक्सीजन सिलेंडर फटने से मकान धराशायी हो गया जिसकी चपेट मे आने से 6 लोगो की मौत हो गई और आधा दर्जन गंभीर रूप से घायल हो गये है।  वारदात में मारे गये  लोगो के परिवार वाले को दो -दो लाख और घायलों को पचास हजार रूपये  आर्थिक सहायता देने का ऐलान जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी ने किया है।
      जानकारी के अनुसार उक्त मोहल्ले में स्थित सिंह आक्सीजन गैसेज में गुरूवार की शाम लगभग 5 बजे तेज धमाके के साथ आक्सीजन सिलेण्डर फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि दुकान पूरी तरह से धराशायी हो गयी। मलबे में दुकान में मौजूद लोग ही नहीं, बल्कि राहगीर भी दब गये।
 हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी मच गयी। जिसकी जानकारी होने पर पुलिस व अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गया।
    जिलाधिकारी अरिवंद मलप्पा बंगारी व पुलिस  अधीक्षक आशीष तिवारी भी मौके पर पहुंच गये। मलबे में दबे लोगों को निकालकर आनन-फानन जिला अस्पताल भेजा गया जहां उपचार के दौरान छह लोगों की मौत हो गयी और 5 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

मंगलवार, 26 मार्च 2019

अविशवास प्रस्ताव के समर्थक में 29 मत एवं अविशवास प्रस्ताव के विरोध में शून्य मत पड़े

पत्रकार - देवव्रत उपाध्याय
सुल्तानपुर  करौदीकला अविशवास  प्रस्ताव के समर्थक में 29 मत एवं अविशवास प्रस्ताव के विरोध में शून्य मत पड़े एवं 01 मत अवैध पाया गया तथा 18 छेत्र पंचायत सदस्य ने मतदान नहीं किया इस प्रकार आधे से अधिक सदस्यो के समर्थन से अविशवास प्रस्ताव पारित हुवा शिव प्रताप यादव क्षेत्र पंचायत सदस्य के नेत्रीत में हुआ ।

गजेंन्द्रपुर करौदी कला सुल्तानपुर जिलाधिकारी महोदय सुल्तानपुर के आदेश पत्र संख्या 599/7 छेत्र पंचायत बैठक करौदी कला 25/03/2019 के द्वारा श्री शिवनारायन वर्मा प्रमुख छेत्र पंचायत करौदी कला के विरुद्ध अविशवास प्रस्ताव पर विचारार्थ बैठक तिथि 25/03/2019 पीठा सिंह अधिकारी उप जिलाधिकारी कादीपुर सुल्तानपुर की अधिच्छा में सम्पादित की गयी कुल 48 छेत्र पंचायत सदस्य है 48 सदस्यो के सापेच्छ 30 छेत्र पंचायत सदस्यो ने भाग लिया मत गड़ना का परिणाम निम्नवत है



रविवार, 24 मार्च 2019

महमूदपुर गांव में आशा पत्नी जगरनाथ यादव के यहां अज्ञात कारणों से लगी आग

जौनपुर सिंगरामऊ थाना क्षेत्र में महमूदपुर गांव में आशा पत्नी जगरनाथ यादव के यहां अज्ञात कारणों से लगी आग, जिसमें दस हजार रुपये तीन बोरी गेहू दो बोरी चावल पांच बोरी आलू समेत रशोई घर के सामान जलकर राख हो गई। गांव वालों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

शुक्रवार, 22 मार्च 2019

जौनपुर जिले में होली का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया


 जौनपुर जिले में होली का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया घाघरपारा में होली डीजे के पूरे गांव में रंग अबीर गुलाल से एक दूसरे को लगाकर गले मिले वही  शिवम पाण्डेय मण्डल अध्यक्ष भाजयुमो बदलापुर ने अपने समस्त ग्रामवासियों के साथ फिरोजपुर गाँव में बड़े धूमधाम से होली के पावन पर्व पर ढ़ोल - बाजे के साथ गाँव के सभी घरों पर जा कर अपने बड़ो बुजुर्गों से मिलकर उनसे आशीर्वाद ले कर पूरे गांव का भ्रमण किया व रंग और अबीर के साथ होली का आनन्द लिए होली कार्यक्रम का संचालन फ़िरोजपुर शिवमंदिर से प्रारम्भ किया और गाँव के सभी घरों पर मिलकर माध्यमिक विद्यालय फ़िरोजपुर में कार्यक्रम का समापन हुआ जिसमें संदीप शुक्ला रिंकू, दीपक शुक्ल, चन्दन शुक्ल, शुभम पाण्डेय, दिनेश शुक्ल व रविशंकर मिश्र के साथ समस्त ग्रामवासियों की गरिमामयी उपस्थिती रही

गुरुवार, 21 मार्च 2019

मेजर अमर बहादुर सरस्वती सिंह गर्ल्स इंटर कालेज सिंगरामऊ जौनपुर में प्रबन्धक ,अध्यापक अपने समस्त छात्रों के संग होली मनाई


मेजर अमर बहादुर सरस्वती सिंह गर्ल्स इंटर कालेज सिंगरामऊ जौनपुर में प्रबन्धक ,अध्यापक अपने समस्त छात्रों के संग होली मनाई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्धक डॉ.संजय सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग इसी तरह प्रसन्नचित्त रहते हुए पढ़ाई लिखाई करके राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करिये। होली का पर्व आपसी प्रेम व भाईचारे का संदेश देता है।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या अंतिमा सिंह ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है। आप लोग अपने जीवन में इसी तरह खुशियों का रंग भरते रहिये। ताकि जीवन जीने का भरपूर आनंद ले सकें। इसके बाद सभी छात्र छात्राओं को अबीर गुलाल लगाकर उन्हें आर्शीवाद दिया गया।
इस अवसर आराधना मिश्रा, प्रियंका पांडेय, नीलम तिवारी, प्रगति दुबे, नेहा सिंह, पूनम सिंह, ज्योति सिंह, अरविंद दुबे, सुरेश मौर्य, भैया लाल, गुरुचरन प्रजापति, सहित विद्यालय के अन्य लोग उपस्थित रहे।

रविवार, 17 मार्च 2019

अखिल ब्राह्मण बिकास प्रतिष्ठान संगठन के जिलाध्यक्षं राहुल पाण्डेय जि ने लापता ब्यक्ति को उनके परिवार को सौपा

जौनपुर
एस के सलिम जाफर जो कि कई दिनों से यह अपने परिवार से बिछड़ कर बदलापुर चौराहा पर पहुँचा तो यह ब्यक्ती सड़क पर टहल रहा था अचानक ईस पर नजर अखिल ब्राह्मण बिकास प्रतिष्ठान संगठन के जिलाध्यक्षं राहुल पाण्डेय जि की पड़ी तो उसको अपने पास बुलाया और ईनसे पुछा तो कुछ बताया नहीं और इनके जेब मे ऐक आईडी पाया गया जिसमें उनकी ऐड्रेस था वो झारखंड के जमशेदपुर था उस ऐड्रेस कि बिधायक को सुचना दिया गया और बिधायक जी ने उनके परिवार को सुचना दिया जो कि परिवार वालों ने तुरंत बदलापुर आ पहुँचे और जो कि परिवार का नाम ऐस के खुर्सीद आलम व शेख इस्लाम को अखिल ब्राह्मण बिकास प्रतिष्ठान संगठन की टीम आशिष तिवारी उपाध्यक्ष आदर्श उपाध्याय उपाध्याय और साथ मे इंडिया जनशक्ति पार्टी के जिला मिडिया प्रभारी आशीष तिवारी ने सौपा

बुधवार, 13 मार्च 2019

भाजयुमों मण्डल अध्यक्ष शिवम पाण्डेय के नेतृत्व में उनके गृह आवाश फिरोजपुर में लोकसभा अस्तर पर होने वाले अगामी कार्यक्रम युवा महासम्मेलन

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्यांशु सिंह व विधानसभा364 प्रभारी बदलापुर आमोद सिंह के अनुमोदन पर भाजयुमों मण्डल अध्यक्ष शिवम पाण्डेय के नेतृत्व में उनके गृह आवाश फिरोजपुर में लोकसभा अस्तर पर होने वाले अगामी कार्यक्रम युवा महासम्मेलन के सम्बंध में एक आवश्यक चौपाल का आयोजन किया गया कार्यक्रम का संचालन मुख्य अतिथि के रूप में जिला मंत्री अशोक निगम ने किया मण्डल अध्यक्ष ने बताया कि युवाओं को पार्टी के प्रति उत्साह वर्धन करनें के लिए लोकसभा में युवाओं के लिए एक कार्यक्रम करवाना बहुत आवश्यक है जिससे युवाओं में संगठित होने की क्षमता तीब्र हो और संगठन में मजबूती पैदा हो सके जिसमें मण्डल महामंत्री प्रेमचन्द मिश्रा जी के उपाध्यक्ष प्रिन्स शुक्ला, शुभम पाण्डेय, मनीष खरवार के साथ सेक्टर संयोजक व बूथ अध्यक्ष की उपस्थिति रही।

सोमवार, 11 मार्च 2019

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उभरता भारत- वरुण गोयल(प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमों)


भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में आगामी कार्यक्रम *युवा महासम्मेलन* को लेकर एक आवश्यक बैठक आहूत की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमों वरुण गोयल व क्षेत्रीय मंत्री सन्दीप सिंह शोनू रहे जिससे जनपद के सभी मण्डल अध्यक्ष व महामंत्री गण मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन कर रहे जिला महामंत्री अजय यादव व उपाध्यक्ष आशीष जयसवाल ने बताया कि आगामी कार्यक्रम युवा महासम्मेलन में सभी मण्डल अध्यक्ष व महामंत्री अपने प्रत्येक मण्डल से ज्यादा से ज्यादा सांख्य लेकर अपने लोकसभा में पहुंचे और युवाओं को इस कार्यक्रम के बारे में पूरी जानकारी दिया जाय क्योंकि यह कार्यक्रम केवल युवा वर्ग के लिए ही कराया जा रहा है भारतीय जनता युवा मोर्चा के सभी मण्डल बदलापुर के पदाधिकारियों से आग्रह है कि हमारे लोकसभा जौनपुर में अगामी कार्यक्रम युवा *महासम्मेलन* होने जा रहा है और जिसमें हमारे मण्डल से भारी से भारी संख्या में युवाओं की उपस्थिति दर्ज कराई जाय और हमें आशा नहीं बल्कि विश्वास है कि आप लोग इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पुर्ण योगदान देंगे जिससे देश के युवा को आगे बढ़ने में सफलता मिले और कार्यकर्ताओं से उनकी समस्याओं की जानकारी लेते हुए सभी को नए जोश व उमंग के साथ कार्य करने के लिए उत्साहित किया गया जिसमें शिवम पाण्डेय मण्डल अध्यक्ष बदलापुर, कृष्णा गिरी मण्डल अध्यक्ष धर्मापुर व अजीत जयसवाल मण्डल अध्यक्ष धनियाँमऊ के साथ सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

गुरुवार, 7 मार्च 2019

श्रीमद भागवत कथा हुआ सम्पन्न

सिंगरामऊ बहरीपुर हरिनारायण मिश्र के पैतृक निवास पर श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आरंभ हुआ। शाम 4 बजे बजे बड़ी संख्या में श्रद्धालु आयोजन स्थल पर एकत्रित हुए। इसके बाद मंत्रोच्चारण के बीच पुरोहितों द्वारा कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। आचार्य ने विधिविधान पूर्वक पूजन संपन्न कराया, शिवेश शास्त्री जी महाराज व्यास पीठ पर आसन होने के पश्चात् माल्यापर्ण कर,उपरणा (शाल ) ओढ़ाकर स्वागत किया गया ।माहात्म्य पर बोलते हुए महाराज जी ने कहा कि बिनु परतीती होई नहीं प्रीति अर्थात माहात्म्य ज्ञान के बिना प्रेम चिरंजीव नहीं होता, अस्थायी हो जाता है। धुंधकारी चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आत्मसात कर लेें तो जीवन से सारी उलझने समाप्त हो जाएगी। द्रौपदी, कुन्ती महाभागवत नारी है। कुन्ती स्तुति को विस्तारपूर्वक समझाते हुए परीक्षित जन्म एंव शुकदेव आगमन की कथा सुनाई। अंत में संगीत एवं झांकी ने सबको कृष्ण रंग में सराबोर कर दिया। पश्चात गौकर्ण की कथा सुनाई गई।शास्त्री जी महाराज ने कहा कि भगवान की लीला अपरंपार है। वे अपनी लीलाओं के माध्यम से मनुष्य व देवताओं के धर्मानुसार आचरण करने के लिए प्रेरित करते हैं। उपस्थिति लोग दिनेश दिवाकर रमेश राम जी भगवतीदीन अरविंद कुमार उपाध्याय आदि

सोमवार, 4 मार्च 2019

ज्ञानपुर में शिलान्यास समारोह सम्पन्न हुआ



ज्ञानपुर में गरजे पंडित श्री विजय मिश्रा पहले सबका अभिनदंन करते हुए  कार्यक्रम की सुरुवात किये, जिसमे मुख्य रूप से शिलान्यास का समारोह का उद्घाटन किया गया ,उसके बाद में गठबंधन पार्टियों की जम कर धज्जिया उड़ाये, उनका कहना है कि जो बाप का नही हुआ वो किसी का नही होगा, जिसमे उन्होंने भारतीय जनता पार्टी  सरकार की जम कर बड़ाई की खास कर मोदी, योगी, जिसे कलयुग का अर्जुन की उपाधी देने से नही चुके, श्री रमाकांत दुबे, विकाश दुबे ,दीपक पाण्डेय, गंगेश तिवारी, सभी ग्रामीण आदि उपस्थिति रहे।