tikhiawaz24.in

शनिवार, 25 जनवरी 2020

पूर्व सांसद ने जताई शोक संवेदना


सिंगरामऊ (जौनपुर) स्थानीय कस्बे के उत्तरपट्टी निवासी जंग बहादुर सिंह के निधन पर पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्होंने कहा कि वे बहुत ही मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने उनके पुत्र विनय कुमार सिंह को सांत्वना देते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की। वहां पर बजरंग प्रताप सिंह, इम्तियाज हैदर, प्रधान मिनाजुद्दीन, भूपेंद्र सिंह, वरुण सिंह, श्याम यादव,पप्पू यादव, जितेंद्र प्रताप सिंह, विजय प्रताप सिंह, विवेक सिंह, आदि उपस्थित रहे।

मंगलवार, 21 जनवरी 2020

रासोयो शिविर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में युवाओं की भूमिका अहम वंशा देवी महाविद्यालय मे छात्र-छात्राओं ने निकाली रैली



सिंगरामऊ (जौनपुर) वंशा देवी महाविद्यालय गजाधरपुर में सोमवार को राष्ट्रीय योजना शिविर में रैली निकालकर ग्रामीणों को मतदाताओं को जागरूक किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मारकण्डेय सिंह ने रैली के बाद आयोजित गोष्ठी में सभी छात्रों- छात्राओ को मतदान की शपथ दिलाते हुए  कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए सारा काम छोड़कर मतदान अवश्य करना चाहिए। अपने मताधिकार का प्रयोग करें ताकि लोकतंत्र में आपकी भागीदारी हो। विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में स्वच्छ और मजबूत सरकार बनाने के लिए अपना मत देने बूथ पर अवश्य जायें।वोट देना भारतीय लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है। देश के प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि निर्वाचन में अनिवार्य रूप से अपनी भूमिका निभाते हुए वोट दे और लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करे। आज युवाओं की नैतिक जिम्मेदारी है कि मतदान के लिए वह स्वयं जागरूक हो। साथ ही परिवार के सदस्यों को भी मतदान के लिए जागरूक करें। रैली क्षेत्र के गजाधरपुर, गजहरमऊ, पुरालाल से होते हुए पुनः महाविद्यालय परिसर में आकर समाप्त हो गयी। अंत मे कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रवींद्र कुमार सिंह ने आभार जताया। गोष्ठी में अजय कुमार सिंह, स्वतंत्र कुमार सिंह, रविन्द्र सिंह, सन्तोष सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

रविवार, 19 जनवरी 2020

एक सप्ताह बाद मिला नदी में डूबे अधेड़ का शव



सिंगरामऊ (जौनपुर) क्षेत्र के कुधुँआ गाँव निवासी एक व्यक्ति का शव महाढौरा गाँव में स्थित गोमती नदी में एक सप्ताह बाद मिला। थाना क्षेत्र के कुधुँआ गाँव निवासी रामफेर एक शव का अंतिम संस्कार करने आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के गोमती नदी के इब्राहिमपुर सगरदे घाट पर गए थे। जहाँ नहाते समय पैर फिसलने से नदी में डूब गए थे। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीन दिनों तक की खोजबीन की, लेकिन कोई सफलता हाथ नही लगी। एक सप्ताह बाद घटना स्थल से तीन किलोमीटर दूर महढौरा गाँव के पास नदी में मछली मार रहे लोगो के जाल में एक लाश मिल गयी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव की शिनाख्त करवाई तो पता चला कि उक्त शव उसी अधेड़ का था, जो एक सप्ताह पूर्व इब्राहिमपुर घाट के पास नदी में डूब गया था। देवसरा पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। घटना की खबर पाकर परिजनों में कोहराम मच गया।

समाजसेवी का निधन


सिंगरामऊ (जौनपुर) स्थानीय बाजार के उत्तरपट्टी निवासी समाजसेवी जंगबहादुर सिंह (85) का निधन ही गया। वे काफी दिनों से बीमार थे। उनके निधन के बाद शोक व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। वे युवा नेता विनय कुमार सिंह के पिता थे। उनका अंतिम संस्कार वाराणसी में किया गया। शोक व्यक्त करने वालों में कुँवर जय सिंह, कुँवर मृगेंद्र सिंह शिवबाबा, बजरंग प्रताप सिंह, पप्पू सिंह, ज्ञानंजय सिंह, अमित सिंह, संतोष मिश्रा, मुकेश सिंह, वरुण सिंह, श्याम यादव आदि रहे।

सोमवार, 13 जनवरी 2020

सीसीटीवी कैमरा,प्रोजेक्टर एवं सुंदर बागवानी से सुसज्जित अभिनव आदर्श प्राथमिक विद्यालय डोमपुर

 जौनपुर डोमपुर  सीसीटीवी कैमरा,प्रोजेक्टर एवं सुंदर बागवानी से सुसज्जित अभिनव आदर्श प्राथमिक विद्यालय डोमपुर आधुनिक कॉन्वेंट स्कूलों को मात देता नजर आ रहा है।ऐसे में इस वर्ष की राज्य पुरस्कार के लिए चुना गया है।ऐसे में अध्यापकों एवं अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।
महराजगंज विकासखंड के अभिनव आदर्श प्राथमिक विद्यालय डोमपुर में कुल 229 छात्र अध्ययनरत हैं। चहरदीवारी एवं गेट से सुसज्जित इस विद्यालय में सुंदर बागवानी सभी को अपनी ओर आकर्षित करती है। जिसमें सुंदर पुष्प सजावटी पौधे एवं छायादार वृक्ष लगे हैं।6 कमरों के इस विद्यालय में 5 शिक्षण कक्ष एवं एक कार्यालय हैं।सभी कक्षाओं में पंखे लगे है  सभी बच्चों के लिए फर्नीचर की व्यवस्था है। इनवर्टर भी लगा हुआ है बायोमेट्रिकअटेंडेंस।विद्यालय में कुल 10 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। विद्यालय के एक कमरे में प्रोजेक्टर लगा है।जिससे बच्चों को प्रोजेक्टर के माध्यम से आधुनिक शिक्षा प्रदान की जाती है।बच्चों का मासिक परीक्षा के आधार पर प्रथम दश बच्चों को कॉपी किताब कलम एवं प्रोत्साहन राशि देकर प्रोत्साहित किया जाता हैशेष छात्र/छात्राओं को सान्त्वना पुरस्कार दिया जाता है।हर महीने के  प्रबंध समिति की बैठक होने के साथ अभिभावकों की भी मीटिंग की जाती है। विद्यालय में दो इंडिया मार्का हैंड पंप समर्सिबल और पानी की वायरिंग की सुविधा है।बालक एवं बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालय  की व्यवस्था है।विद्यालय में कार्यरत 5 सहायक अध्यापक बच्चों को उपचारात्मक शिक्षा देने के साथ-साथ छात्रों के सुधार हेतु अभिभावकों को फोन कर विद्यालय में अध्यापक अभिभावक मीटिंग भी करते हैं।विद्यालय के आदर्श प्रधानाध्यापक केशव प्रसाद सिंह का कहना है 2013 में मेरी यहां नियुक्ति हुई तब से लगातार अथक प्रयास करते हुए मैंने स्वयं के प्रयास और अपने सहयोगी अध्यापकों के भरपूर सहयोग एवं जन समुदाय के सहयोग से विद्यालय को इस मुकाम तक पहुंचाया है। पहले से ही मेरा विद्यालय आदर्श व उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में चयनित हो चुका है।जिसके लिए मुझे जिलाधिकारी,उपजिलाधिकारी व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,सांसद, विधायक, मंत्री,सामाजिक संगठनों द्वारा प्रशंसा पत्र भी प्राप्त हुए हैं।बेसिक शिक्षा के उत्थान एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए मैं निरन्तर प्रयासरत रहूँगा।

बुधवार, 8 जनवरी 2020

सिंगरामऊ शिवम पाण्डेय के नेतृत्व में नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के बारे में विपक्षी दलों द्वारा अराजकता फैलाने व लोगों में मतभेद उत्तपन्न करने के कारण भारतीय जनता पार्टी सीर्ष नेतृत्व द्वारा निर्धारित किया

जौनपुर/सिंगरामऊ भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सिंगरामऊ शिवम पाण्डेय के नेतृत्व में नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के बारे में विपक्षी दलों द्वारा अराजकता फैलाने व लोगों में मतभेद उत्तपन्न करने के कारण भारतीय जनता पार्टी सीर्ष नेतृत्व द्वारा निर्धारित किया गया एवं इस अभियान में शिवम पाण्डेय अपनी टीम के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं व लोगों के साथ मुलाकात कर नागरिकता अधिनियम की विस्तृत जानकारी दे रहे हैं मण्डल के अनेक सेक्टर क्षेत्रों में शिवम पाण्डेय की अध्यक्षता में उनके पदाधिकारियों को लगाया गया है जन जागरण अभियान के तहत सेक्टर के अनेक बूथों पर उन्होंने लोगों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के योजनाओं व नागरिकता संशोधन अधिनियम के बारे में जागरूक करते हुए प्रवास किए नागरिकता अधिनियम का समर्थन करने वाले लोगों का हस्ताक्षर अभियान के तहत नाम व मोबाइल नम्बर भी नोट किए हैं इस अभियान के तहत शिवम पाण्डेय के साथ रोहित गोस्वामी, धनञ्जय सिंह, दिनेश कुमार शुक्ला, अशोक कुमार मिश्रा, सुदर्शन खरवार, मनीष खरवार, प्रेमचंद मिश्रा, मणिप्रकाश पाण्डेय, भोलेनाथ सरोज, अखिलेश सरोज,राकेश पाल, शनि मिश्रा, सुजीत कुमार तिवारी, विनोद कुमार मोदनवाल, सूरज जयसवाल, दिव्यप्रकाश सिंह, शतीस उपाध्याय, अंकुर तिवारी, मनोज उपाध्याय एवं पवन गिरी आदि उपस्थित रहे।

सोमवार, 6 जनवरी 2020

विधायक ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण

सिंगरामऊ (जौनपुर) बदलापुर विकासखंड के बर्रैया गांव में रबिवार को भाजपा विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण किया। विधायक ने कहाकि यह गांव उनकी कर्मभूमि है, यहां वे विकास की कोई कड़ी छूटने नहीं देंगे। सरकार इसके लिए पूरा प्रयास भी कर रही है। उन्होंने कहाकि गांव में आंगनबाड़ी केंद्र बनने से महिलाओं व बच्चों को समय पर पौष्टिक आहार, आयरन की गोली व अन्य सुविधाएं मिलती रहेंगी। कार्यक्रम के आयोजक प्रधान मनोज सिंह ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए आभार जताया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुँवर मृगेन्द्र सिंह ने कहाकि गाँव का समुचित विकास होगा तभी देश मजबूत होगा। युवा प्रधान की सोच का परिणाम है कि गाँव मे विकास कार्यो को मानक के अनुरूप काराया जा रहा है। इसके पूर्व विधायक ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ फीता काटकर नवनिमित आंगनबाड़ी भवन का उदघाटन किया। उसके पश्चात उन्होंने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की। संचालन संजय सिंह प्रधान ने किया। अंत मे आयोजक प्रधान मनोज सिंह ने सभी आगन्तुको के प्रति आभार व्यक्त किया। वहाँ पर ग्राम विकास अधिकारी  रणजीत सिंह, नरसिंह बहादुर सिंह, इम्तियाज हैदर, संजीव कुमार सिंह, पंकज तिवारी, अरविंद तिवारी, उपस्थित रहे।

रविवार, 5 जनवरी 2020

महमूदपुर में आंगनबाड़ी भवन का हुआ उदघाटन






सिंगरामऊ (जौनपुर) क्षेत्र के महमूदपुर ग्राम पंचायत में स्थित नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन का उद्घाटन भाजपा विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने शनिवार को किया। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहाकि गाँव का समुचित विकास होगा तभी देश मजबूत होगा। युवा प्रधानों की सोच का परिणाम है कि गाँव मे विकास कार्यो को मानक के अनुरूप काराया जा रहा है। उन्होंने कहाकि गाँव के विकास के लिए ऐसे कार्य कराए जाने की आवश्यकता है। देश का विकास तभी संभव है जब गाँव का विकास होगा। इसकी तरक्की ही राष्ट्र को नई दिशा प्रदान करेगा। इसके पूर्व विधायक ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ फीता काटकर नवनिमित आंगनबाड़ी भवन का उदघाटन किया। उसके पश्चात उन्होंने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की। अध्यक्षता सत्य नारायण सिंह, संचालन लालचंद्र पांडेय ने किया। अंत मे आयोजक प्रधान उर्मिला सिंह व संजय सिंह ने सभी आगन्तुको के प्रति आभार व्यक्त किया। वहाँ पर खंड विकास अधिकारी गौरवेंद्र सिंह, प्रधान मनोज सिंह, पूर्व प्रमुख ओम प्रकाश सिंह, शिव प्रताप सिंह नाटे, सुनील तिवारी, कृष्ण कुमार मोदनवाल, फारुख सेठ, मनोज सिंह, संतलाल गौतम, अरविंद कुमार उपाध्याय, आदि उपस्थित रहे।

शनिवार, 4 जनवरी 2020

भंडारे में उमड़ा जनसैलाब,रानीगंज प्रतापगढ़ नगर पंचायत सराय सुल्तानी में,पाैराणिक धर्मस्थल चिरकुटटी बाबा धाम


 प्रतापगढ़ रानीगंज श्री रामकथा में प्रथम दिवस पर रानीगंज तहसील के सी आे श्री अतुल अंजान तिवारी जी ने मंत्राेचार के साथ भव्य उद्घाटन करते हुए साथ मेंकथा में दूसरे दिन भगवान श्री रामकथा में विधायक श्री धीरज आेझा जी आरती भी किये,रानीगंज थाना के ऐशाे श्री संजय पांडे जी अपने स्टाफ के साथ आरती में शामिल हुये,चिरकुटी बाबा धाम पर,भंडारे में उमड़ा जनसैलाब,रानीगंज प्रतापगढ़ नगर पंचायत सराय सुल्तानी में,पाैराणिक धर्मस्थल चिरकुटटी बाबा धाम पर सात दिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा के विश्राम के बाद बृहस्पतिवार को दिन में सुंदरकांड पाठ, व हवन आरती के बाद,शाम 4:00 बजे से  भंडारा शुरू हुआ,भंडारे में सराय सुल्तानी,अमहटा,सवैया,मानपुर  विट्ठलपुर,नरी,देवगढ़,कमासिन रूपीपुर,भैसाैना सहित क्षेत्र के कई गांव के भक्त बाबा के धाम पर पहुंचकर श्री राम कथा के भंडारे में कुछ ना कुछ गाढ़ी कमाई का चढ़ा के,प्रसाद को ग्रहण किया, ब्राह्मण,क्षत्रिय,बनिया,पाल,पटेल, शर्मा,विश्वकर्मा,यादव,सरोज, हरिजन,मुसलमान,सहित हर बिरादरी के लोग भंडारे में देर रात तक प्रसाद को खाने,खिलाने व व्यवस्था बनाने में लगे रहे,इस भक्तिमई अवसर पर कथा व्यास श्री राजन उपाध्याय कमला नंदन महाराज,वी के तिवारी कोल्ड स्टोरेज वाले,रामदेव यादव,फतेह बहादुर यादव,छोटे लाल साहू,अमरपाल यादव एडवोकेट,जेपी यादव,हरिश्चंद्र पटेल मास्टर,बंसी लाल यादव, अजीत सिंह बीडीसी,शिवशंकर यादव प्रधान,अजीत यादव,राम सिंह यादव,राम जी यादव,बृजेश यादव,रामबाबू गुप्ता,सुभाष यादव,ब्रह्मदेव गुप्ता,लालमन यादव,चंदन प्रजापति,के के तिवारी,अशोक यादव सभासद, अजीत यादव,सुनील यादव, रामजी यादव,भइयाराम यादव, रामचंद्र सोनी,विशाल सोनी, विनोद सोनी,रवि सोनी,सचिन उपाध्याय,विपिन उपाध्याय, प्रभाकर पांडे,अंकित तिवारी, विवेक उपाध्याय,वैभव उपाध्याय,अशोक साहू,लालू गाैतम सहित हजारों लोग मौजूद रहे,संयाेजक कथा व्यास श्री राजन उपाध्याय कमला नंदन महराज ने सबके प्रति आभार जताया,

बुधवार, 1 जनवरी 2020

राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय सिंगरामऊ में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर (25 - 31 दिसंबर 2019) का समापन कार्यक्रम हुआ संपन्न

जौनपुर सिंगरामऊ सात दिवशीय शिविर (25 - 31 दिसंबर 2019) का समापन कार्यक्रम संपन्न हुआ। सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ एन के सिंह का एनएसएस परिवार की तरफ से माल्यार्पण एवं स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे कार्यक्रम अधिकारी डॉ रवीन्द्र कुमार सिंह ने सात दिवसीय कार्यक्रम की विस्तृत प्रगति आख्या प्रस्तुत की। डॉ सिंह ने बताया कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को यह सीख दी गई कि वे अपने आसपास लोगों में स्वच्छता के प्रति, शिक्षा के प्रति, बच्चियों- स्त्रियों के प्रति होने वाले अत्याचार के प्रति, धूम्रपान, तंबाकू, मदिरापान के दुष्परिणामों के प्रति, जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करें। ऐसा कर वे राष्ट्र सेवा और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका सार्थक कर सकते हैं। मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉक्टर एन के सिंह ने कई दृष्टांतों के माध्यम से बच्चों को सेवा धर्म की तरफ प्रेरित किया। उन्होंने बताया ऐसा कोई कार्य नहीं जो हम नहीं कर सकते। इतिहास बनाने और बदलने वाले हमारे बीच से ही होते हैं। छात्राओं ने संदेश पूर्ण गीतों के माध्यम से मंत्रमुग्ध कर दिया।पूरे कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी डॉ इंदुप्रकाश सिंह, डॉक्टर अनुराग सिंह के साथ रवि सिंह संजय मिश्रा कुमार राज पांडे सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

रानीगंज_ कथा श्रवण कर मिट जाती है जन्म जन्म की व्यथा,जय श्री राम कथा,कमला नंदन महाराज



रानीगंज  नगर पंचायत वार्ड 14 राय सुल्तानी में चिरकुटी कुट्टी बाबा धाम पर,चल रही सात दिवसीय संगीतमयी श्री राम कथा में कथा व्यास राजन उपाध्याय कमला नंदन महराज ने श्रोताओं को मुग्ध करते हुए कहा कि श्री राम कथा सुनने से जन्म जन्म की व्यथा मिट जाती है,श्री राम जी की कथा में श्री हनुमान जी हमेशा विराजमान रहते हैं,देवों के देव महादेव बाबा भोलेनाथ डमरु बजा के झूमते हैं,सभी देवी देवता प्रसन्न होते हैं,ऐसी कथा सुनने और सुनाने का परम सौभाग्य होता है,आगे उन्होंने कहा की हनुमान जी से बड़ी शक्ति हमारे समझ में किसी देवी देवता के पास नहीं है,अजर अमर का वरदान माता सीता ने देकर साक्षात कलयुग में भी हनुमान जी जीवित  रखा है,हनुमान जी माता सीता की खाेज में लंका में प्रवेश किए,फल खाते समय रावण ने कई राक्षसों को भेजा, साथ में अपने बेटे अक्षय कुमार को भेजा हनुमान जी राक्षसों समेत अक्षय कुमार को भी मार डाले,रावण इंद्रजीत मेघनाथ को भेजा मेघनाथ ब्रह्मास्त्र का प्रयोग किया हनुमान जी के पास इतनी शक्ती,चाहते तो ब्रह्मास्त्र को सबसे छोटी अंगुली से तोड़ देते परंतु धन्य है श्री हनुमान जी जिन्होंने ब्रह्मा जी के मर्यादा को ध्यान में रखते हुए ब्रह्म अस्त्र से बंध गए,और मेघनाथ जब बांध  कर ले गया रावण के दरबार में, रावण के सामने हनुमान जी बंधे हुए बैठे थे,रावण देखकर हंसा यही बंदर है जो मेरे बेटे को मार डाला और मेरा इंद्रजीत इसे बांध   कर ले आया,ये बंदर तू बधा हुआ है तुझे लज्जा नहीं आ रही है हनुमान जी मुस्कुराते हुए बोले मोहि न कछु बांधे कइ लाजा,कींह चहहु निज प्रभु कर काजा, मेरा सौभाग्य है कि अपने प्रभु के कार्य में अंधे हैं आज लोग धर्म-कर्म में बढ़-चढ़कर भाग लेने में शर्म करते हैं जिसने किया प्रभु के कार्य में शर्म उसके फूटे करम,इस अवसर पर मनोज तिवारी अमन पांडे  पारसनाथ तिवारी बीके सिंह दीवान ऑफिस ह्रदय नाथ उपाध्याय मिलन उपाध्याय दीपक पांडे प्रधान चुलबुल मिश्रा  एडवोकेट जयेनद्र नाथ उपाध्याय एडवोकेट अंकित तिवारी अंबुज तिवारी सोनू तिवारी हिमांशु तिवारी

मंगलवार, 31 दिसंबर 2019

ख्याति प्राप्त पहलवानो ने मिट्टी मे दिखाया द्वन्द्व कला का कौशल! नारी शक्ति भी कूद पड़ी अखाड़े में !



सिंगरामऊं - -  स्व० महन्थू यादव पहलवान की स्मृति मे तियरा मे आयोजित की गयी अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में देश भर के ख्याति प्राप्त पहलवानों ने भाग लिया। जिसमें  पहलवानों ने इस विशाल इनामी दंगल में अपने दांव पेच लगाकर अपने द्वन्द्व कला के कौशल दिखाए। कुल 32 जोड़ की कुश्ती मे प्रमुख रूप से प्रमोद यादव एस आई ने राजू पंजाब को, बाबा गिरि दास अयोध्या ने मोन्टी दिल्ली को, शुभम यादव जौनपुर ने प्रदुम्न प्रतापगढ़ को, शंकर थापा नेपाल ने विकास महाराष्ट्र को, सिकंदर गाजीपुर ने पंकज जौनपुर को पटखनी दी तथा नेहा तोमर देहरादून और अनामिका गोरखपुर के बीच और राम सामुझ जौनपुर और मोनू बनारस के बीच , राजीव थापा नेपाल और मोन्टी हरियाणा के बीच, लोरिक बनारस मोनू जौनपुर के बीच कुश्ती बराबरी पर रही !
बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई ने बताया कि सालों से प्रदेश स्तर के पहलवानों को बुलाकर दंगल करवाया जाता है। ताकि जिले की जनता इस खेल के प्रति उत्सुक रहे। यहां आए बड़े पहलवानों के दांव पेंच देखकर छोटे पहलवानों को कला सीखने का अवसर मिलता है।  इस खेल का सही आंनद मिट्टी में ही आता है। आगे भी इस तरह के आयोजन कराए जाएंगे। बतौर विशिष्ट अतिथि चेयरमैन राजबहादुर यादव कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे और बताया कि मुझे यहां आकर बहुत अच्छा लगा। यहां बहुत बढ़िया दंगल हो रहा है। उन्होंने कहा कि गावों के माध्यम से ही नए पहलवानों को बढ़ावा मिलता है। मिट्टी पर लड़कर ही सब आगे जाएंगे।
प्रतियोगिता के दौरान अतिथि के रूप में पूर्व विधायक बदलापुर ओम प्रकाश दुबे बाबा, देवसरा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख सभापति यादव पुट्टू,पूर्व वि०स० अध्यक्ष महेन्द्र यादव, रमा पति यादव, हिंद केसरी लालजी पहलवान, आदि रहे! निर्णायक छोटे लाल दुबे, संरक्षक कैलाश नाथ यादव व राजेन्द्र प्रसाद मिश्र,कमेन्टेटर की भूमिका मे शेषमैन यादव रहे! प्रतिभागी पहलवानो को अतिथियो ने पुरष्कृत किया, अंत आयोजक रमाशंकर यादव जिपं ने सबका आभार व्यक्त दिया , मौके पर राजेन्द्र प्रसाद यादव प्रधान, सच्चिदानंद तिवारी, उमाशंकर यादव, डा० मलय तिवारी, हरिवंश यादव, रघुनाथ यादव, सिकंदर यादव, सहित क्षेत्र के जाने माने पहलवान, और प्रधान गण के साथ  हजारो की संख्या मे लोग उपस्थित रहे !

शुक्रवार, 27 दिसंबर 2019

पं रामदेव चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बदलापुर चौराहे पर अलाव जलाया गया

जौनपुर बदलापुर पं रामदेव चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बदलापुर चौराहे पर अलाव  जलाया गया अलाव जलते ही लोग एकत्रित होने  लगे  और लोगो मे खूब चर्चा है ट्रस्ट तो बहुत है लेकिन केवल यही समाज के लिए कार्य कर रहा है इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ महेश कुमार मिश्रा उपाध्य नीरज शुक्ला , अनुपम तिवारी  महामंत्री अमिताभ मिश्रा महासचिव  यादवेंद्र दत्त तिवारी  सोनू मिश्रा  कृष्ना पाठक ,सिद्धान्त शुक्ला  ,  एवं सभी सदस्य एवम आम जनता उपस्थित रहे

मंगलवार, 24 दिसंबर 2019

ठंड में ठिठुर रहे स्कूली बच्चे अलाव के सहारे कर रहे पठन पाठन


सिंगरामऊ (जौनपुर) क्षेत्र ।के पड़ रही कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त ही गया है। इतनी ठंड के बावजूद भी स्कूल खुला रहने से बच्चे अलाव के सहारे पठन पाठन का कार्य कर रहे हैं। जिलाधिकारी द्वारा स्कूलों का समय तो बदल दिया गया है। लेकिन तब भी बच्चों को समस्या हो रही है। ये बच्चे भले ही निर्धारित समय पर अपने स्कूलों में अध्ययन करने के लिए आ रहे हैं लेकिन अत्यधिक ठंड के कारण उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जगह जगह विद्यालय प्रबंधन द्वारा लकड़ी जलाकर उन्हे राहत देने का कार्य तो किया जा रहा है, फिर भी ये नौनिहाल स्कूली बच्चे ठंड की मार से अपने को बचा नही पा रहे हैं। मंगलवार को कई स्कूलों के बच्चों को उल्टी दस्त की शिकायत हुई तो विद्यालय के लोगों ने उन्हें घर भेजा।
मंगलवार को मौसम काफी सर्द रहा जहाँ दिन भर सड़कों पर आवाजाही कम हो गई। तापमान में गिरावट होने से कंपकपी बढ़ गयी है।ठंडी हवा चलने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गयी। सुबह आसमान में भगवान सूर्य भी नजर नहीं आए दोपहर बाद सूर्य और बादल के बीच लुका-छिपी का खेल जारी रहा। सुबह में ठंडी हवा चलने के कारण बच्चों को स्कूल जाने में काफी परेशानी हुई।बच्चे गर्म वस्त्र धारण कर स्कूल जा रहे थे। गर्म कपड़े धारण करने के बावजूद भी ठंड से बच्चे ठिठुर रहे थे।कई वाहन चालक ठंड से बचने के लिए जगह-जगह वाहनों को  रोककर अलाव का सहारा ले रहे थे।

पीएम की टीम में सिंगरामऊ का लाल गाँव की प्रतिभा अब पीएमओ में दे रही सेवा


सिंगरामऊ (जौनपुर) इंसान की किस्मत सिर्फ हाथों व माथे की लकीरों में नहीं होती बल्कि वह वास करती है उसकी आत्मा, विश्वास, हौसले और दृढ़ संकल्प में, जिसके बलबूते पर वह आसमान की ऊंचाइयों को छूने का जज़्बा रखता है। ऐसा ही एक जीता जागता उदाहरण है तुरकौली( सिंगरामऊ) का यह प्रतिभाशाली युवा डॉ. संजय सिंह जो अपने अनवरत मेहनत और कंगन से यह साबित कर दिया कि इंसान यदि चाह ले तो वह क्या नही कर सकता। आज अपनी इसी प्रतिभा की बदौलत वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्किंग टीम के महत्वपूर्ण सदस्य हैं। इन्हें अपनी काबिलियत के बल पर यह स्थान मिला है। यह जिले सहित ग्रामीणांचल के युवाओं के लिए गौरव की बात है। सिंगरामऊ के राजस्व गाँव तुरकौली मे साधारण किसान स्व. उदयराज सिंह के घर पैदा हुए डॉ. सिंह की शुरुआती शिक्षा गाँव के ही प्राथमिक विद्यालय में हुई, इंटर तक राजा हरपाल सिंह इंटर कालेज में पढ़ाई की। उसके बाद फैजाबाद से उच्च शिक्षा ग्रहण की। आज अपनी प्रतिभा के बल पर प्रधानमंत्री कार्यालय में डायरेक्टर पद पर तैनात रहकर पीएम की वर्किंग टीम के महत्वपूर्ण सदस्य हैं। उनकी कार्यशैली का ही परिणाम है कि कम उम्र में ही देश के नीतिगत फैसलों में शरीक होने का अवसर प्राप्त हुआ है। तीन भाइयों में सबसे छोटे संजय सिंह शुरू से ही मेधावी रहे हैं। इनका कठिन परिश्रम व उत्साह ही रह की गाँव की माटी से निकलकर पीएमओ दिल्ली तक के सफर तय किया है। उनका यह संदेश गाँव की उन प्रतिभाओं के लिए है जो अपने बूते कुछ करने का जज्बा रखते हैं। कोई भी काम करो पूरे लगन, परिश्रम व आत्मविश्वास से करो, तो सफलता कदम चूम लेगी।

रविवार, 22 दिसंबर 2019

कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने एवं संगठन को मजबूती प्रदान करने को लेकर आयोजित बैठक

 घनश्यामपुर जौनपुर कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने एवं संगठन मको मजबूती प्रदान करने को लेकर आयोजित बैठक में घनश्यामपुर पहुँची कांग्रेस पार्टी की नेता व बदलापुर की प्रभारी जया दूबे,इस अवसर पर मण्डल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमला शंकर तिवारी,वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयशंकर दूबे,महात्मा शुक्ल,बाबूराम यादव,डॉक्टर रवींद्रनाथ दूबे,स्वतन्त्र शुक्ल व डॉक्टर सत्यव्रत उपाध्याय सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे

सोमवार, 16 दिसंबर 2019

दिव्य दर्शन व प्रवचन:संत समाज ही देश को दिशा देगा- स्वामी नरेन्द्रानन्दश्यामाचरण मिश्र की पुण्य तिथि पर हुआ प्रवचन, भंडारा


सिंगरामऊ (जौनपुर) भगवान  शिव  की आराधना से हम सबका कल्याण होगा। भोलेनाथ की कृपा जिस पर हो जाय वह धन्य हो जाता है। ईश्वर की सहृदयता से आज समाज को एक नई दिशा देने का काम संत समाज कर रहा है। देश को नशामुक्त करने का भी प्रयास होना चाहिए। यह बातें काशी सुमेरूपीठ वाराणसी के पीठाधीश्वर स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती ने रविवार को श्यामाचारण मिश्र की पुण्यतिथि पर आयोजित दिव्य दर्शन व प्रवचन कार्यक्रम में बाबा त्रिभुवनबाबा धाम हरिहरपुर में कही।
उन्होंने कहाकि आज धर्म के नाम पर लोगो को छला जा रहा है। जबकि धर्म की रक्षा के लिए हमें आत्म परीक्षण करने की जरूरत है। मनुष्य एक ऐसा योनि है जिसमे धर्म की उपासना की जा सकती है। बृजभूषण शरण ने कहाकि धर्म में आस्था रखकर हमें अपने सदमार्ग पर चलना चाहिए। जिससे देश व समाज का कल्याण  होगा।
आयोजक मुम्बई के ब्यूरो चीफ सूर्य प्रकाश मिश्र ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन सूर्य भूषण तिवारी ने किया। वहाँ पर स्वामी रामानंद, प्रकाश चंद्र पांडेय विद्यार्थी, प्रबंन्धक कुंवर जय सिंह, माताफेर मिश्र, ओंकारनाथ मिश्र, जगदम्बा प्रसाद मिश्र, पल्लू महाराज, अटल बिहारी मिश्र उपस्थित रहे।

गुरुवार, 12 दिसंबर 2019

व्यपारी को फोन से जान से मारने की धमकी देकर पांच लाख फिरौती मांगने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में धमकी देने में प्रयुक्त मोबाइल व एक तमंचा 315 बोर बरामद


श्री अशोक कुमार पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत  अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी बदलापुर के कुशल मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक सिंगरामऊ मय टीम द्वारा दिनांक 06/12/2019 एवं दिनांक 07/12/2019 को एक व्यपारी से अभि0 स्वाधीन सिंह उर्फ छोटु सिंह के द्वारा अपने साथी के साथ टेलिफोन पर जान से मारने एवं पाँच लाख फिरौती देने की मांग की गयी थी। जिसके सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0 179/19 धारा 386 आईपीसी में वांछित अभियुक्त स्वाधीन सिंह उर्फ छोटु सिंह पुत्र विजय कुमार सिंह  निवासी बबुरा थाना बदलापुर जौनपुर को पीली नदी के पुल के पास ग्राम दयालापुर से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अदद मोटर साइकिल बिना नम्बर की,घटना में धमकी देने में प्रयुक्त मोबाइल फोन व एक अदद तमंचा मय कारतुस 315 बोर बरामद किया गया ।
*नाम पता अभियुक्त*
1. स्वाधीन सिंह उर्फ छोटु सिंह पुत्र विजय कुमार सिंह  निवासी बबुरा थाना बदलापुर जौनपुर उम्र करीब 19 वर्ष।
*बरामदगी*
   1.     एक अदद मोटर साइकिल बिना नम्बर की
   2.     एक अदद तमंचा कारतुस 315 बोर
   3.     एक अदद मोबाइल फोन धारा 179/19 धारा 386 आईपीसी से सम्बन्धित 
*आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 179/19 धारा 386 आईपीसी थाना सिगरामऊ जौनपुर।
2. मु0अ0सं0 181/19 धारा 41/411 आईपीसी थाना सिंगरामऊ जौनपुर।
3. मु0अ0सं0 182/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सिंगरामऊ जौनपुर।
4. मु0अ0सं0 376/19 धारा 307 आईपीसी थाना बदलापुर जौनपुर ।
*गिरफ्तारी टीमः*
1. हरिनाथ भारती प्रभारी निरीक्षक थाना सिंगरामऊ जौनपुर ।           
2. उ0नि0 महातम राम थाना सिंगरामऊ जौनपुर ।
3. का0 अर्जुन यादव थाना सिंगरामऊ जौनपुर।
4. का0 राजू यादव थाना सिगरामऊ जौनपुर
5. का0 हरखनाथ यादव थाना सिगरामऊ जौनपुर
6. का0 रहमत अली थाना सिगरामऊ जौनपुर

हत्या का एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त आला कत्ल डंडा बरामद

जौनपुर सिंगरामऊ
श्री अशोक कुमार पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोक थाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी बदलापुर के कुशल पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक सिंगरामऊ मय टीम द्वारा दिनांक 6.12.2019 को अभि0 अशोक निषाद अपने पुराने अभिन्न साथी संजय हरिजन निवासी डेहुड़ा थाना सिगरामऊ जौनपुर को डण्डे से मारकर लाश को पीली नदी मे डुबा दिया था  जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 180/19 धारा 302,504,352 भादवि व 3(2)5 एसी/एसटी एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभि0 अशोक निषाद पुत्र भगवानदीन केवट निवासी डेहुड़ा थाना सिंगरामऊ जौनपुर को थाना सिंगरामऊ पुलिस द्वारा वहद ग्राम डेहुड़ा के पास से गिरफ्तार किया गया
*नाम पता अभियुक्त-*
1.अशोक निषाद पुत्र भगवानदीन केवट नि0 डेहुड़ा थाना सिंगरामऊ जौनपुर उम्र करीब 30 वर्ष।
*बरामदगी*
1.घटना मे प्रयुक्त डण्डा
*गिरफ्तारी टीमः*
1. श्री हरिनाथ भारती प्रभारी निरीक्षक थाना सिंगरामऊ जौनपुर ।           
2. उ0नि0 महातम राम थाना सिंगरामऊ जौनपुर ।
3. का0 अर्जुन यादव थाना सिंगरामऊ जौनपुर।
4. का0 लक्ष्मीकान्त गुप्ता थान सिगरामऊ जौनपुर

मंगलवार, 10 दिसंबर 2019

बरिष्ठ पत्रकार व रिटायर्ड शिक्षक मेजर अमर बहादुर सिंह की 11 वीं पुण्यतिथि मनाई गई

सिंगरामऊ (जौनपुर) स्थानीय बाजार के स्टेशन रोड पर स्थित मेजर अमर बहादुर सरस्वती सिंह गर्ल्स इंटर कॉलेज में सोमवार को बरिष्ठ पत्रकार व रिटायर्ड शिक्षक मेजर अमर बहादुर सिंह की 11 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। जिसमें क्षेत्र के संभ्रांतजनों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया तथा दो सौ गरीबों को कंबल वितरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रिटायर्ड फौजी कैप्टन रामगुन मिश्रा ने कहा मेजर का व्यक्तित्व हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है। क्षेत्र में उनके सभी कार्यों की प्रशंसा होती है। वे शिक्षा के क्षेत्र से लगभग पचास साल तक जुड़े रहे हैं। उन्होंने राजा हरपाल सिंह इंटर कॉलेज में एनसीसी की स्थापना कराई।खेलकूद के लिए विद्यालय में पूरा समय दिया। पत्रकारिता के क्षेत्र में भी बीस वर्षो तक विभिन्न अखबारों में अपनी सेवा दी। इसी लिये वे आज हम सब हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं। अध्यक्षता सरस्वती सिंह, संचालन गुलाब शर्मा ने किया। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य अंतिमा सिंह ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया। वहां पर प्रमुख रूप से प्रधान मदन मोहन शर्मा,  मनोज कुमार सिंह,  संजय कुमार सिंह, शंभू नाथ मिश्रा, आदि नाथ मिश्रा, विनय कुमार मिश्रा, रतिराम यादव, मोहम्मद खुर्शीद, आदि उपस्थित रहे।