सिंगरामऊ (जौनपुर) लगातार तीन दिनों से चल रही विभिन्न शहरों में रह रहे ग्रामीणों की आवक को देखते हुए पुलिस प्रशासन तो व्यवस्था में लगा ही है अब समाजसेवी व प्रधान भी मोर्चे पर डट गए हैं। एक तरफ पूरा जन्म समुदाय आशंकित अवस्था में अपने घरों में कैद है, तो इस दूसरी कड़ी में अपना फर्ज अपना ड्यूटी निभाते हुए कुछ लोग मोर्चे पर डटे हुए हैं। दो दिन पूर्व तक जिले की सीमा की स्थिति ठीक-ठाक थी विभिन्न शहरों से ग्रामीण कामगार जब घर भेजे जाने लगे तो इस सीमा की स्थिति बद से बदतर हो गई है। यहां प्रतिदिन 40 से 50 वाहन यात्रियों से ठूस ठूस कर भरे हुए गुजर रहे हैं। जिनके भोजन पानी की व्यवस्था सुचारू रूप से करने के लिए सिंगरामऊ रियासत के कुँवर मृगेंद्र सिंह ने भी सैकड़ो लोगो को राहत सामग्री पुलिस के माध्यम से बंटवाई। कबेली गाँव के निवासी बिजली कांट्रेक्टर राकेश कुमार दुबे ने 100 लोगों को राशन किट डीएम को व पानी बिस्किट का इंतजाम यात्रियों के लिए किया। सिंगरामऊ स्टार्स ट्रस्ट के लोगों ने 100 राशन किट डीएम को सौंपी व गाँव मे गरीबो को भी राशन बंटवा रहे हैं।कबेली के पूर्व प्रधान कमलेश यादव ने 700 लोगो को लंच पैक बंटवाया। गोनौली के प्रधान मेनाज खान ने दर्जनों लोगों को खाद्य सामग्री प्रदान की। प्रबंधक ज्ञान प्रकाश मौर्य ने भी 400 लोगो को लांच पैक वितरित किया। कबेली गाँव के प्रभात दुबे ने भी बाहर से आने वाले यात्रियों को लंच पैक बनवाकर बांटा। मदद करने का ये कारवाँ अभी रुक नही है बल्कि जारी है।
tikhiawaz24.in
मंगलवार, 31 मार्च 2020
पुलिस प्रशासन के बाद समाजसेवी व प्रधान भी मोर्चे पर
सिंगरामऊ (जौनपुर) लगातार तीन दिनों से चल रही विभिन्न शहरों में रह रहे ग्रामीणों की आवक को देखते हुए पुलिस प्रशासन तो व्यवस्था में लगा ही है अब समाजसेवी व प्रधान भी मोर्चे पर डट गए हैं। एक तरफ पूरा जन्म समुदाय आशंकित अवस्था में अपने घरों में कैद है, तो इस दूसरी कड़ी में अपना फर्ज अपना ड्यूटी निभाते हुए कुछ लोग मोर्चे पर डटे हुए हैं। दो दिन पूर्व तक जिले की सीमा की स्थिति ठीक-ठाक थी विभिन्न शहरों से ग्रामीण कामगार जब घर भेजे जाने लगे तो इस सीमा की स्थिति बद से बदतर हो गई है। यहां प्रतिदिन 40 से 50 वाहन यात्रियों से ठूस ठूस कर भरे हुए गुजर रहे हैं। जिनके भोजन पानी की व्यवस्था सुचारू रूप से करने के लिए सिंगरामऊ रियासत के कुँवर मृगेंद्र सिंह ने भी सैकड़ो लोगो को राहत सामग्री पुलिस के माध्यम से बंटवाई। कबेली गाँव के निवासी बिजली कांट्रेक्टर राकेश कुमार दुबे ने 100 लोगों को राशन किट डीएम को व पानी बिस्किट का इंतजाम यात्रियों के लिए किया। सिंगरामऊ स्टार्स ट्रस्ट के लोगों ने 100 राशन किट डीएम को सौंपी व गाँव मे गरीबो को भी राशन बंटवा रहे हैं।कबेली के पूर्व प्रधान कमलेश यादव ने 700 लोगो को लंच पैक बंटवाया। गोनौली के प्रधान मेनाज खान ने दर्जनों लोगों को खाद्य सामग्री प्रदान की। प्रबंधक ज्ञान प्रकाश मौर्य ने भी 400 लोगो को लांच पैक वितरित किया। कबेली गाँव के प्रभात दुबे ने भी बाहर से आने वाले यात्रियों को लंच पैक बनवाकर बांटा। मदद करने का ये कारवाँ अभी रुक नही है बल्कि जारी है।
सर्किट से लगी आग, हजारों का सामान स्वाहा
सिंगरामऊ (जौनपुर) बाजार में स्थित जय जगदम्बा स्क्रैप ट्रेडर्स में शॉट सर्किट से आग लग जाने से हजारों का सामान जलकर राख हो गया। बाजार के सिंघावल गाँव मे स्थित मिठाई लाल जायसवाल की दूकान में शॉट सर्किट से आग लग गयी, जिससे वेटिंग मशीन सहित लगभग पचास हजार के सामान जल गया। दोक्कन मालिक को जब पता चला तो उसने आस पास के लोगो की मदद से आग पर काबू पाया।
रविवार, 29 मार्च 2020
जनप्रतिनिधि हुए अंडरग्राउंड ग्रामीण जुटे मोर्चे पर जिले की सीमा पर 600 यात्रियों को दिया लंचपैकेट
सिंगरामऊ (जौनपुर) अरे वाह रे छोटे बड़े सभी जनप्रतिनिधि संकट के समय आप तो सच मे अंडरग्राउंड हो लिए। लेकिन आम जनता आपकी कमी खलने नही देगी। और वह अपना फर्ज निभाते हुए जिले की सीमा पर भूखों का पेट भरने के लिए निःस्वार्थ भाव से खड़ी है। एकतरफ जब लोग घर से नही निकल रहे हैं, ऐसे में क्षेत्र के पहितियापुर मौर्या बस्ती के युवाओं के सहयोग से कमलेश यादव पूर्व प्रधान कबेली के नेतृत्व मे कोरोना वायरस के कारण लाक डाऊन में फसे यात्रियों के लिए प्रतापगढ जौनपुर की सीमा पर स्थित हरिहरपुर पेट्रोल पंप पर 600 लंच पैकेट बितरित किया गया। यह कार्य कानून गो बदलापुर, एसआई अजय पांडेय, लेखपाल सुशील श्रीवास्तव व श्रीधर मिश्र, डब्बू मौर्या, विजय मौर्य, सुरेन्द्र मौर्य, कमलेश मौर्य, सतीश मौर्य, संदीप मौर्य, प्रदीप मौर्य, राजकुमार मौर्य, मुकेश मौर्य, बिजय गुप्ता, लाला प्रजापति मौजूद रहे |
आग से हजारों के नुकसान
सिंगरामऊ (जौनपुर) क्षेत्र के ग्राम पंचायत करनपुर में शनिवार को दोपहर में लगी आग से हजारों का सामान जलकर राख हो गया। उक्त गाँव निवासी अशोक कुमार सिंह उर्फ छोटर के घर दोपहर में आग लग गयी, जब तक लोग बुझाने का प्रयास करते तब तक घर-गृहस्थी का हजारों का सामान जल गया।आग काफी नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का आयात नही चल पाया है।
जौनपुर जिले के बॉर्डर पर सात बसों में पहुँचे सैकड़ो यात्री प्रशासन में मची अफरातफरी, जाँच टीम मौके पर
सिंगरामऊ (जौनपुर) जिले के बॉर्डर पर स्थित हरिहरपुर गांव में बनाये गये पुलिस चेकपोस्ट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सात बसों में सवार सैकड़ों यात्री वहां पहुंचे। वहां पर तैनात पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी। प्रशासन ने फौरी तौर पर कार्रवाई करते हुए जांच टीम मौके पर भेजी। स्वास्थ्य विभाग से आये जांच करने वालों ने सबकी थर्मल स्कैनिंग की। मौके पर पहुंचे एसडीम बदलापुर अंजनी कुमार सिंह ने सभी की जांच करायी। उसके बाद बसों से उनके गंतव्य को रवाना किया। प्रभारी निरीक्षक विनीत मोहन पाठक ने सभी यात्रियों को भोजन का पैकेट वितरित करवाया। प्रभारी निरीक्षक माइक पर सभी की बराबर दूरी बनाकर रखने के लिए आगाह करते रहे। ये बसें लखनऊ से आई थीं। जुसमे पांच सौ से ज्यादा लोग सवार थे। सभी की जांच कराने के बाद उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
आदमी की भूख-प्यास कोरोना नही देखती दिल्ली से 7 बसों से आये सैकड़ो यात्री, भोजन के लिए टूट पड़े
पति की तलाश में भटक रही पत्नी व बच्चेमुम्बई से आते समय रास्ते से हुआ है लापतासिंगरामऊ (जौनपुर) क्ष्रेत्र के अनुसार गाँव निवासिनी मीरा देवी मुम्बई से आ रहे अपने पति रंजीत कुमार की तलाश में भटक रही है। वह रास्ते से ही कही गायब ही गया है। रंजीत के तीनों बच्चे अपने पिता के आने का इंतजार कर रहे हैं। उक्त गाँव निवासी रंजीत कुमार मुम्बई में रहकर मजदूरी करके अपनी व अपने परिवार की आजीविका चलाता था। लाकडाउन के चलते वह 21 मार्च को मुम्बई से घर के लिए चला था। उसकी पत्नी ने बताया कि 22 मार्च को मानिकपुर के पास स्थित रेलवे स्टेशन ढभौरा से एक रेलकर्मी का फोन आया था कि वह इसी स्टेशन पर बीमारी हालत में मौजूद है। यह सूचना पाकर रंजीत के बड़े भाई बृज मोहन वहां के लिए रवाना हुए, लेकिन लाकडाउन होने की वजह से वह मुंगराबादशाहपुर से वापस लौट आये। फिर वहां फोन किया तो उक्त रेलकर्मी बोला कि उनका कहीं कोई पता नही है। इसके बाद से ही परिवार के लोग सदमे में हैं। उसके बड़े भाई ने थाने मे तहरीर देकर गुहार लगाई। अन्य कई अधिकारियों से भी संपर्क कर रहा है। रंजीत की पत्नी व तीन बच्चे बदहवास स्थिति में रंजीत कि राह निहार रहे हैं।
"सिंगरामऊ स्टार्स" ने डीएम को दिया राहत सामग्री
सिंगरामऊ (जौनपुर) कोरोना वायरस के संक्रमण व लाकडाउन के बीच सिंगरामऊ स्टार्स ट्रस्ट के युवाओं ने ज्ञानंजय सिंह, अमित के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुँचकर जिलाधिकारी को गरीब, बेसहारों को बांटने के लिए राहत सामग्री प्रदान की। युवाओं का यह जोश और जज्बा तब भी दिख रहा है जब पूरा देश घोर संकट के दौर से गुजर रहा है। इस लाकडाउन मे जिन्हें दो वक्त की रोटी नसीब नही हो पा रही है, ऐसे में उनकी मदद को उतरी "सिंगरामऊ स्टार्स" का यह कार्य वाकई देश हित मे प्रेरणादायक है। इन युवाओं के जज्बे को देखकर और भी बहुत से लोग प्रेरणा लेंगे। इतना ही नही इस टीम के जुझारू सदस्यों में शुमार अमित सिंह, विनय कुमार सिंह पिंटू, वरुण सिंह, संतोष मिश्रा, जिमी बरनवाल ने जिले के बॉर्डर पर पहुँच रहे बुरे फसे यात्रियों को भी लंच, पानी, बिस्किट, दूध देने में लगे हुए हैं। टीम ने निर्णय लिया है कि लाकडाउन के समय डीएम जौनपुर से परमीशन लेकर हर गरीब तबके की मदद को पूरी तल्लीनता से जुटेंगे।
सोमवार, 17 फ़रवरी 2020
गजब का खेल--कनेक्शन होने के बावजूद बिजली विभाग ने दर्ज कराया मुकदमा पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार
सिंगरामऊ (जौनपुर) बदलापुर तहसील क्षेत्र के बबुरा गांव निवासी व तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कुमार तिवारी के यहां बिजली का कनेक्शन होने के बावजूद विभागीय लोगों ने बिना जांच-पड़ताल के थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। इसकी जानकारी जब उन्हें हुई तो उन्होंने विभाग से पूछताछ की तो सारा मामला फर्जी निकला। जानकारी के अनुसार अशोक कुमार तिवारी व ओमप्रकाश तिवारी उक्त गांव के निवासी हैं। दोनों भाई एक ही मकान में संयुक्त परिवार के साथ रहते हैं। ये घरेलू व समरसेबुल का कनेक्शन लिए हैं। इनके मकान पर बाकायदा विद्युत कनेक्शन संख्या काफी दिनों से अंकित है और यह प्रतिमाह बिजली बिल जमा करते हैं। उधर विभाग ने विद्युत चोरी रोकने हेतु चलाये जा रहे अभियान में अशोक व उनके भाई के विरुद्ध बदलापुर थाने में एक सप्ताह पूर्व मुकदमा दर्ज करा दिया। प्राथिमिकी में यह दर्शाया गया है कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उपखंड अधिकारी बदलापुर ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया कि इनका कोई कनेक्शन नहीं है, इनके द्वारा अवैध रूप से केबिल तार को जोड़कर गलत ढंग से विद्युत उपभोग किया जा रहा है। मुकदमा दर्ज होने की जानकारी होने के बाद जब अशोक कुमार तिवारी ने एफ आईआर के बाबत अवर अभियंता उपखंड अधिकारी बदलापुर से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि लाइनमैन की रिपोर्ट पर हम लोगों ने मुकदमा दर्ज करा दिया। एक सप्ताह पूर्व अवर अभियंता संजय लाल प्रजापति उपखंड अधिकारी लाइनमैन अंसार अहमद व संविदा लाइनमैन प्रदीप मिश्रा द्वारा बदलापुर थाना प्रभारी को सूचना दी गई थी कि बबुरा गांव निवासी अशोक कुमार तिवारी के बिजली संयोजन की जांच की गई तो उक्त लोगों द्वारा बिना कनेक्शन कराएं अवैध तरीके से केबल तार को जोड़कर विद्युत उपभोग करते हुए पाया गया था। जांच करने पर मौके पर इन लोगों ने कोई कागजात नहीं दिखाए। इस मामले को लेकर जब हड़कंप मचा तब विभाग की तन्द्रा भंग हुई। पीड़ित ने इसे लेकर जब उच्चाधिकारियों से संपर्क साधा तो मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों ने गलत ढंग से किए गए एफआईआर को वापस लेने के लिए उपखण्ड अधिकारी बदलापुर में तैनात अपने अधीनस्थों को लिखित निर्देश देते हुए जांच की कार्रवाई का निर्देश दिया। बिजली विभाग के इस खेल को देखकर सक्षम व्यक्ति तो किसी तरह पर बचाव कर लेता है। लेकिन जो सामान्य उपभोक्ता है उनके साथ इस तरह की ज्यादती गले की फांस बन जाती है। और गांव में ऐसे तमाम उपभोक्ता है जो बिजली विभाग के कारनामों से पीड़ित हैं। और इनके द्वारा लगातार शिकायतें की जाती रही हैं। बिजली विभाग द्वारा की जा रही मनमानी से ऐसे दर्जनों उपभोक्ता प्रताड़ित हैं, और उन्हें रोज इसी तरह के चक्रव्यूह में फंसा कर परेशान किया जा रहा है।
शुक्रवार, 14 फ़रवरी 2020
धूमधाम से हुआ हनुमान मंदिर का भूमि पूजन
सिंगरामऊ (जौनपुर) स्थानीय क्षेत्र के नकहरा खानदेव स्थित गांव में प्रधान गंगेश्वर प्रसाद त्रिपाठी के हाथों श्री हनुमान मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन का कार्य धूमधाम से संपन्न हुआ। उपस्थित लोगों द्वारा मंदिर निर्माण में सहयोग का संकल्प लिया गया। प्रकांड विद्वान राकेश मिश्र द्वारा पूरे विधि विधान से भूमि पूजन का आयोजन वैदिक मंत्रोचार के बीच किया गया। तत्पश्चात लोगों द्वारा ईट रखकर मंदिर निर्माण का संकल्प लिया गया। मंदिर निर्माण समिति के संरक्षक लालचंद तिवारी द्वारा सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व शिक्षक रमापति मिश्र व संचालन कैप्टन रामगुन मिश्र ने किया। इस अवसर पर नरसिंह तिवारी, विवेक कुमार मिश्र, पप्पू मिश्र, रमापति मिश्रा, रामकुमार तिवारी, शिवपूजन तिवारी, सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
मंगलवार, 4 फ़रवरी 2020
प्रधानाध्यापक केशव सिंह अभिनव आदर्श प्रावि डोमपुर महराजगंज को निदेशक बेसिक शिक्षा ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया
जौनपुर प्रधानाध्यापक केशव सिंह अभिनव आदर्श प्रावि डोमपुर महराजगंज, को निदेशक बेसिक शिक्षा सर्वेंद्र विक्रम सिंह और सहायक बेसिक शिक्षा निदेशक अब्दुल मुबीन और ललिता प्रदीप द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
बेसिक शिक्षा निदेशक ने कहा कि आप की जिम्मेदारी बढ़ गयी है आप उत्कृष्ट कार्य कर रहे है सीसीटीवी कैमरा,प्रोजेक्टर एवं सुंदर बागवानी से सुसज्जित अभिनव आदर्श प्राथमिक विद्यालय डोमपुर आधुनिक कॉन्वेंट स्कूलों को मात देता नजर आ रहा है।महराजगंज विकासखंड के अभिनव आदर्श प्राथमिक विद्यालय डोमपुर में कुल 229 छात्र अध्ययनरत हैं। चहरदीवारी एवं गेट से सुसज्जित इस विद्यालय में सुंदर बागवानी सभी को अपनी ओर आकर्षित करती है। जिसमें सुंदर पुष्प सजावटी पौधे एवं छायादार वृक्ष लगे हैं।6 कमरों के इस विद्यालय में 5 शिक्षण कक्ष एवं एक कार्यालय हैं।सभी कक्षाओं में पंखे लगे है सभी बच्चों के लिए फर्नीचर की व्यवस्था है। इनवर्टर भी लगा हुआ है बायोमेट्रिकअटेंडेंस।विद्यालय में कुल 10 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। विद्यालय के एक कमरे में प्रोजेक्टर लगा है।जिससे बच्चों को प्रोजेक्टर के माध्यम से आधुनिक शिक्षा प्रदान की जाती है।बच्चों का मासिक परीक्षा के आधार पर प्रथम दश बच्चों को कॉपी किताब कलम एवं प्रोत्साहन राशि देकर प्रोत्साहित किया जाता हैशेष छात्र/छात्राओं को सान्त्वना पुरस्कार दिया जाता है।हर महीने के प्रबंध समिति की बैठक होने के साथ अभिभावकों की भी मीटिंग की जाती है। विद्यालय में दो इंडिया मार्का हैंड पंप समर्सिबल और पानी की वायरिंग की सुविधा है।बालक एवं बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था है।विद्यालय में कार्यरत 5 सहायक अध्यापक बच्चों को उपचारात्मक शिक्षा देने के साथ-साथ छात्रों के सुधार हेतु अभिभावकों को फोन कर विद्यालय में अध्यापक अभिभावक मीटिंग भी करते हैं।
सोमवार, 3 फ़रवरी 2020
जन सूचना अधिकार के तहत मांगे जाने पर भी नहीं मिल रही सूचना।।
वीरेंद्र कुमार मिश्र निवासी ग्राम व ग्राम पंचायत- भवानीपुर, विकास खंण्ड- कोरांव,जनपद प्रयागराज ने जन सूचना अधिकार के तहत जिला पंचायत राज अधिकारी जन सूचना अधिकारी प्रयागराज के यहां से दिनांक 19 सितंबर 2019 को ग्राम पंचायत- भवानीपुर,विकास खंण्ड- कोरांव, जनपद- प्रयागराज में कराए गए कार्यों की सूचना जन सूचना अधिकार के तहत 13 बिंदुओं पर मांगी गयी थी। मांगी गई सूचना के संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी प्रयागराज के यहां से सहायक विकास अधिकारी विकासखंड कोरांव जनपद प्रयागराज को पत्रांक संख्या 3612 दिनांक 28 सितंबर 2019 को पत्र जारी कर सूचना के संबंध मे भेजा गया था। जब जन सूचना अधिकार के तहत सूचना नहीं उपलब्ध हो पाई तब बीरेंद्र कुमार मिश्र ने दिनांक 6 नवंबर 2019 को जिला पंचायत राज अधिकारी जन सूचना अधिकारी के यहां रिमाइंडर दिये सूचना उपलब्ध करवाए जाने के संबंध में जिस के संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी के पत्रांक संख्या- 463 दिनांक- 20 नवंबर 2019 को सहायक विकास अधिकारी विकासखंड कोरांव,जनपद-प्रयागराज को सूचना उपलब्ध करवाए जाने के संबंध में पत्र भेजा गया था। उसके बाद 4 महीने का समय व्यतीत होने के बाद भी जन सूचना अधिकार के तहत सूचना उपलब्ध नहीं करवाई गई है। ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों के विरुद्ध में विभागीय कार्यवाही किया जाना नितांत आवश्यक है।
शुक्रवार, 31 जनवरी 2020
उपेक्षित है "निराला की कर्मस्थली"
आज राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय सिंगरामऊं जौनपुर के हिन्दी में महाप्राण निराला जी की जन्म जयंती मनायी गयी। डॉ रवीन्द्र कुमार सिंह ने महाप्राण सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की कर्मस्थली डलमऊ और गंगा का वह तीर जहां उन्होंने 'चतुरी चमार' से लेकर 'कुल्ली भाट' तक अधिकाँश पात्रों का सृजन किया, विस्तार से चर्चा की।
हिंदी साहित्य जगत के दैदीप्यमान नक्षत्र महाप्राण निराला को तो सभी जानते हैं, पर इस अमर पुरोधा ने डलमऊ में ही हिन्दी सीखी और यहीं गंगा किनारे किले की बुर्ज पर बैठकर "बांधों न नांव इस ठांव बंधु, पूछेगा सारा गाँव बंधु " जैसी कालजयी रचनाओं के साथ काफी कुछ साहित्य सृजन किया। यही कारण है की निराला साहित्य में डलमऊ व आस-पास के इलाके के चतुरी चमार से लेकर कुल्ली भांट तक अधिकाँश पात्र विद्यमान रहे हैं। यही नहीं साहित्य में डलमऊ व आस-पास के इलाके की सामाजिक विसंगतियों, गरीबी आदि की स्पष्ट झलक मौजूद है। यह बात दीगर है की गंगा तीरे जिस बुर्ज पर बैठकर साहित्य सृजन करके महाप्राण ने हिन्दी साहित्य जगत को नयी रोशनी दिखाई वह पक्का घाट पूरी तरह उपेक्षित है, बदहाल है।
वर्ष 1911 में जब निराला नौवीं कक्षा में पढ़ते थे तो उनका विवाह डलमऊ निवासी पंडित रामदयाल की पुत्री मनोहरा देवी से हुआ। विवाह पश्चात जब पहली बार निराला डलमऊ आये तो मनोहरा देवी ने उन्हें "श्री राम चन्द्र कृपालु भजु मनु" सस्वर सुनाया। चूंकि निराला की शिक्षा-दीक्षा बांग्ला में हुई थी, लेकिन इन पंक्तियों को सुनने के बाद उनका स्वाभिमान जाग गया और उन्होंने हिन्दी पर पूर्ण अधिकार का संकल्प ले डाला। बगैर किसी व्यक्ति की सहायता के उन्होंने स्वयं हिन्दी सीखी और वांग्मय का गंभीर अध्ययन किया। पंडित पथवारी दीन उर्फ़ कुल्लीभांट डलमऊ के मूल निवासी थे।
निराला जब पहली बार आये तो रेलवे स्टेशन से ससुराल तक वे कुल्ली के ही ताँगे से आये। कुल्ली भांट इतिहासकार, समाज सुधारक व देशभक्त थे और कविता भी करते थे। इसीलिये दोनों में खूब छनी।प्रगतिशील कुल्ली ने सर्वहारा वर्ग के लिए एक पाठशाला भी खोली थी। कुल्ली की इन्हीं विशेषताओं से निराला जी इतने प्रभावित हुए की उन्होंने कुल्ली भांट पर एक पूरी पुस्तक ही लिख डाली।
डलमऊ किले का रहस्य व दर्शन कुल्ली ने ही उन्हें कराया। फिर तो किला ही निराला की साहित्य साधना का केंद्र बन गया। किले से सम्बंधित आख्यान के सहारे ही उन्होंने "प्रभावती " नामक उपन्यास की रचना की। डलमऊ किले के अतिरिक्त निराला की साहित्य साधना का दूसरा केंद्र संकट मोचन घाट था। इसी घाट पर दो बुर्ज बने हैं, जिस पर बैठ कर निराला गंगा दर्शन व काव्य सृजन करते थे। सन 1929 में निराला ने डलमऊ के समीप पखरौली गाँव के जमींदार द्वारा एक गरीब लड़की के साथ किये गए दुर्व्यवहार के प्रतिक्रया स्वरूप "अलका" उपन्यास की रचना की। उनका "सरोज स्मृती " काव्य भी डलमऊ की देन है। हिन्दी शोक काव्य में इसका सर्वोच्च स्थान है।सरोज निराला की एक मात्र पुत्री थी।
दहेज़ न दे पाने के कारण जब बैसवारा के कान्य - कुब्जों के यहाँ बिटिया की शादी न कर सके तो उन्होंने अपने प्रिय शिष्य शेखर त्रिवेदी (इसिया-बछरावां ) के साथ बिटिया का विवाह कर दिया।विवाह के एक वर्ष पश्चात ही क्षय रोग से पीड़ित होकर सरोज का निधन हो गया।अक्षमता,विवशता, और कराहती हुई असीम वेदना सरोज-स्मृति में दिखाई दी , जिसमें लिखा-
"धन्ये मैं पिता निरर्थक था,
तेरे हित कुछ न कर सका"
अपने एकाकी समय में घाट एवं प्रिय को इन शब्दों में उतारा -
"यह घाट वही है जिस पर हंसकर, वह कभी नहाती थी हंसकर, आँखे रह जाती थी फंसकर ,कांपते थे दोनों पाँव बंधु, बांधों न नांव इस ठांव बंधु , पूछेगा सारा गाँव बंधु ".
निराला जी की इस कर्म स्थली यानी "घाट का कर्ज " की क्या ऐसी विशेषता है जिसने निराला को चिर अमर बना दिया। डलमऊ स्थित इस पक्के घाट में पालनेदार सीढियां जैसे माता की गोद में झुलाने का सुख देती हैं।बगल में बने निचले बुर्ज के हिस्से में सात मेहराबदार खुले द्वार हैं।अन्दर शेषनाग के फन की चित्रकारी है।आठ गोल खंभों में शिव मंदिर जैसा आकार निर्मित है। निराला जी चिंतन -मनन करते भादों की विशाल जल धारा में इसी बुर्ज के हिस्से से छलांग लगाकर कूद जाते थे। अब वह संकटमोचन घाट उपेक्षित है और बुर्ज भी।
आज वसंत पंचमी है और आज ही महाप्राण निराला जी की जन्म जयंती है। अपनी संपूर्ण भावना के साथ महाप्राण को सादर प्रणाम नमन करता हूँ।
सोमवार, 27 जनवरी 2020
सुल्तानपुर करौदिकला प्राथमिक विद्यालय अमलिया में हुई
सुल्तानपुर करौदिकला प्राथमिक विद्यालय अमलिया में हुई चोरी की घटना ग्रामीणों को महकमे में कर दिया है बीती रात में विद्यालय में ताला तोड़ कर विद्यालय के कुर्शी 1 टब बच्चों का जिसमे खाना बनता था 6 प्लास्टिक की कुर्सी ब्लोवर चार्जर 2 LED बल्ब खेल का सामान 2 स्टील की बाल्टी 12 ग्लास कढ़ाई चाय का पैन बच्चों के खाने की थाली टाटपट्टी आदि सामान विद्यालय से उठा ले गए बच्चों का खाने का राशन भी उठा ले गए चोर
जब सुबह प्रधानध्यापक गोविन्द सिंह विद्यालय पहुचे तो ताला टुटा हुआ मिला और देखा तो सब कुछ गायब था तब उन्होंने सूचना ग्राम प्रधान राकेश निषाद को दिया और थाने पर भी सूचना दिया गया जिसमे मौके पर मौजूद सहायक अध्यापक उमेश कुमार यादव , विजयकांत तिवारी , प्रियंका यादव ,किरण सिंह गंगादीन (सफाईकर्मी)आदि लोग मौजूद थे
मोहम्मद इस्लाम की रिपोर्ट
शनिवार, 25 जनवरी 2020
पूर्व सांसद ने जताई शोक संवेदना
सिंगरामऊ (जौनपुर) स्थानीय कस्बे के उत्तरपट्टी निवासी जंग बहादुर सिंह के निधन पर पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्होंने कहा कि वे बहुत ही मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने उनके पुत्र विनय कुमार सिंह को सांत्वना देते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की। वहां पर बजरंग प्रताप सिंह, इम्तियाज हैदर, प्रधान मिनाजुद्दीन, भूपेंद्र सिंह, वरुण सिंह, श्याम यादव,पप्पू यादव, जितेंद्र प्रताप सिंह, विजय प्रताप सिंह, विवेक सिंह, आदि उपस्थित रहे।
मंगलवार, 21 जनवरी 2020
रासोयो शिविर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में युवाओं की भूमिका अहम वंशा देवी महाविद्यालय मे छात्र-छात्राओं ने निकाली रैली
सिंगरामऊ (जौनपुर) वंशा देवी महाविद्यालय गजाधरपुर में सोमवार को राष्ट्रीय योजना शिविर में रैली निकालकर ग्रामीणों को मतदाताओं को जागरूक किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मारकण्डेय सिंह ने रैली के बाद आयोजित गोष्ठी में सभी छात्रों- छात्राओ को मतदान की शपथ दिलाते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए सारा काम छोड़कर मतदान अवश्य करना चाहिए। अपने मताधिकार का प्रयोग करें ताकि लोकतंत्र में आपकी भागीदारी हो। विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में स्वच्छ और मजबूत सरकार बनाने के लिए अपना मत देने बूथ पर अवश्य जायें।वोट देना भारतीय लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है। देश के प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि निर्वाचन में अनिवार्य रूप से अपनी भूमिका निभाते हुए वोट दे और लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करे। आज युवाओं की नैतिक जिम्मेदारी है कि मतदान के लिए वह स्वयं जागरूक हो। साथ ही परिवार के सदस्यों को भी मतदान के लिए जागरूक करें। रैली क्षेत्र के गजाधरपुर, गजहरमऊ, पुरालाल से होते हुए पुनः महाविद्यालय परिसर में आकर समाप्त हो गयी। अंत मे कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रवींद्र कुमार सिंह ने आभार जताया। गोष्ठी में अजय कुमार सिंह, स्वतंत्र कुमार सिंह, रविन्द्र सिंह, सन्तोष सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
रविवार, 19 जनवरी 2020
एक सप्ताह बाद मिला नदी में डूबे अधेड़ का शव
सिंगरामऊ (जौनपुर) क्षेत्र के कुधुँआ गाँव निवासी एक व्यक्ति का शव महाढौरा गाँव में स्थित गोमती नदी में एक सप्ताह बाद मिला। थाना क्षेत्र के कुधुँआ गाँव निवासी रामफेर एक शव का अंतिम संस्कार करने आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के गोमती नदी के इब्राहिमपुर सगरदे घाट पर गए थे। जहाँ नहाते समय पैर फिसलने से नदी में डूब गए थे। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीन दिनों तक की खोजबीन की, लेकिन कोई सफलता हाथ नही लगी। एक सप्ताह बाद घटना स्थल से तीन किलोमीटर दूर महढौरा गाँव के पास नदी में मछली मार रहे लोगो के जाल में एक लाश मिल गयी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव की शिनाख्त करवाई तो पता चला कि उक्त शव उसी अधेड़ का था, जो एक सप्ताह पूर्व इब्राहिमपुर घाट के पास नदी में डूब गया था। देवसरा पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। घटना की खबर पाकर परिजनों में कोहराम मच गया।
समाजसेवी का निधन
सिंगरामऊ (जौनपुर) स्थानीय बाजार के उत्तरपट्टी निवासी समाजसेवी जंगबहादुर सिंह (85) का निधन ही गया। वे काफी दिनों से बीमार थे। उनके निधन के बाद शोक व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। वे युवा नेता विनय कुमार सिंह के पिता थे। उनका अंतिम संस्कार वाराणसी में किया गया। शोक व्यक्त करने वालों में कुँवर जय सिंह, कुँवर मृगेंद्र सिंह शिवबाबा, बजरंग प्रताप सिंह, पप्पू सिंह, ज्ञानंजय सिंह, अमित सिंह, संतोष मिश्रा, मुकेश सिंह, वरुण सिंह, श्याम यादव आदि रहे।
सोमवार, 13 जनवरी 2020
सीसीटीवी कैमरा,प्रोजेक्टर एवं सुंदर बागवानी से सुसज्जित अभिनव आदर्श प्राथमिक विद्यालय डोमपुर
जौनपुर डोमपुर सीसीटीवी कैमरा,प्रोजेक्टर एवं सुंदर बागवानी से सुसज्जित अभिनव आदर्श प्राथमिक विद्यालय डोमपुर आधुनिक कॉन्वेंट स्कूलों को मात देता नजर आ रहा है।ऐसे में इस वर्ष की राज्य पुरस्कार के लिए चुना गया है।ऐसे में अध्यापकों एवं अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।
महराजगंज विकासखंड के अभिनव आदर्श प्राथमिक विद्यालय डोमपुर में कुल 229 छात्र अध्ययनरत हैं। चहरदीवारी एवं गेट से सुसज्जित इस विद्यालय में सुंदर बागवानी सभी को अपनी ओर आकर्षित करती है। जिसमें सुंदर पुष्प सजावटी पौधे एवं छायादार वृक्ष लगे हैं।6 कमरों के इस विद्यालय में 5 शिक्षण कक्ष एवं एक कार्यालय हैं।सभी कक्षाओं में पंखे लगे है सभी बच्चों के लिए फर्नीचर की व्यवस्था है। इनवर्टर भी लगा हुआ है बायोमेट्रिकअटेंडेंस।विद्यालय में कुल 10 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। विद्यालय के एक कमरे में प्रोजेक्टर लगा है।जिससे बच्चों को प्रोजेक्टर के माध्यम से आधुनिक शिक्षा प्रदान की जाती है।बच्चों का मासिक परीक्षा के आधार पर प्रथम दश बच्चों को कॉपी किताब कलम एवं प्रोत्साहन राशि देकर प्रोत्साहित किया जाता हैशेष छात्र/छात्राओं को सान्त्वना पुरस्कार दिया जाता है।हर महीने के प्रबंध समिति की बैठक होने के साथ अभिभावकों की भी मीटिंग की जाती है। विद्यालय में दो इंडिया मार्का हैंड पंप समर्सिबल और पानी की वायरिंग की सुविधा है।बालक एवं बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था है।विद्यालय में कार्यरत 5 सहायक अध्यापक बच्चों को उपचारात्मक शिक्षा देने के साथ-साथ छात्रों के सुधार हेतु अभिभावकों को फोन कर विद्यालय में अध्यापक अभिभावक मीटिंग भी करते हैं।विद्यालय के आदर्श प्रधानाध्यापक केशव प्रसाद सिंह का कहना है 2013 में मेरी यहां नियुक्ति हुई तब से लगातार अथक प्रयास करते हुए मैंने स्वयं के प्रयास और अपने सहयोगी अध्यापकों के भरपूर सहयोग एवं जन समुदाय के सहयोग से विद्यालय को इस मुकाम तक पहुंचाया है। पहले से ही मेरा विद्यालय आदर्श व उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में चयनित हो चुका है।जिसके लिए मुझे जिलाधिकारी,उपजिलाधिकारी व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,सांसद, विधायक, मंत्री,सामाजिक संगठनों द्वारा प्रशंसा पत्र भी प्राप्त हुए हैं।बेसिक शिक्षा के उत्थान एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए मैं निरन्तर प्रयासरत रहूँगा।
महराजगंज विकासखंड के अभिनव आदर्श प्राथमिक विद्यालय डोमपुर में कुल 229 छात्र अध्ययनरत हैं। चहरदीवारी एवं गेट से सुसज्जित इस विद्यालय में सुंदर बागवानी सभी को अपनी ओर आकर्षित करती है। जिसमें सुंदर पुष्प सजावटी पौधे एवं छायादार वृक्ष लगे हैं।6 कमरों के इस विद्यालय में 5 शिक्षण कक्ष एवं एक कार्यालय हैं।सभी कक्षाओं में पंखे लगे है सभी बच्चों के लिए फर्नीचर की व्यवस्था है। इनवर्टर भी लगा हुआ है बायोमेट्रिकअटेंडेंस।विद्यालय में कुल 10 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। विद्यालय के एक कमरे में प्रोजेक्टर लगा है।जिससे बच्चों को प्रोजेक्टर के माध्यम से आधुनिक शिक्षा प्रदान की जाती है।बच्चों का मासिक परीक्षा के आधार पर प्रथम दश बच्चों को कॉपी किताब कलम एवं प्रोत्साहन राशि देकर प्रोत्साहित किया जाता हैशेष छात्र/छात्राओं को सान्त्वना पुरस्कार दिया जाता है।हर महीने के प्रबंध समिति की बैठक होने के साथ अभिभावकों की भी मीटिंग की जाती है। विद्यालय में दो इंडिया मार्का हैंड पंप समर्सिबल और पानी की वायरिंग की सुविधा है।बालक एवं बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था है।विद्यालय में कार्यरत 5 सहायक अध्यापक बच्चों को उपचारात्मक शिक्षा देने के साथ-साथ छात्रों के सुधार हेतु अभिभावकों को फोन कर विद्यालय में अध्यापक अभिभावक मीटिंग भी करते हैं।विद्यालय के आदर्श प्रधानाध्यापक केशव प्रसाद सिंह का कहना है 2013 में मेरी यहां नियुक्ति हुई तब से लगातार अथक प्रयास करते हुए मैंने स्वयं के प्रयास और अपने सहयोगी अध्यापकों के भरपूर सहयोग एवं जन समुदाय के सहयोग से विद्यालय को इस मुकाम तक पहुंचाया है। पहले से ही मेरा विद्यालय आदर्श व उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में चयनित हो चुका है।जिसके लिए मुझे जिलाधिकारी,उपजिलाधिकारी व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,सांसद, विधायक, मंत्री,सामाजिक संगठनों द्वारा प्रशंसा पत्र भी प्राप्त हुए हैं।बेसिक शिक्षा के उत्थान एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए मैं निरन्तर प्रयासरत रहूँगा।
बुधवार, 8 जनवरी 2020
सिंगरामऊ शिवम पाण्डेय के नेतृत्व में नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के बारे में विपक्षी दलों द्वारा अराजकता फैलाने व लोगों में मतभेद उत्तपन्न करने के कारण भारतीय जनता पार्टी सीर्ष नेतृत्व द्वारा निर्धारित किया
जौनपुर/सिंगरामऊ भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सिंगरामऊ शिवम पाण्डेय के नेतृत्व में नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के बारे में विपक्षी दलों द्वारा अराजकता फैलाने व लोगों में मतभेद उत्तपन्न करने के कारण भारतीय जनता पार्टी सीर्ष नेतृत्व द्वारा निर्धारित किया गया एवं इस अभियान में शिवम पाण्डेय अपनी टीम के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं व लोगों के साथ मुलाकात कर नागरिकता अधिनियम की विस्तृत जानकारी दे रहे हैं मण्डल के अनेक सेक्टर क्षेत्रों में शिवम पाण्डेय की अध्यक्षता में उनके पदाधिकारियों को लगाया गया है जन जागरण अभियान के तहत सेक्टर के अनेक बूथों पर उन्होंने लोगों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के योजनाओं व नागरिकता संशोधन अधिनियम के बारे में जागरूक करते हुए प्रवास किए नागरिकता अधिनियम का समर्थन करने वाले लोगों का हस्ताक्षर अभियान के तहत नाम व मोबाइल नम्बर भी नोट किए हैं इस अभियान के तहत शिवम पाण्डेय के साथ रोहित गोस्वामी, धनञ्जय सिंह, दिनेश कुमार शुक्ला, अशोक कुमार मिश्रा, सुदर्शन खरवार, मनीष खरवार, प्रेमचंद मिश्रा, मणिप्रकाश पाण्डेय, भोलेनाथ सरोज, अखिलेश सरोज,राकेश पाल, शनि मिश्रा, सुजीत कुमार तिवारी, विनोद कुमार मोदनवाल, सूरज जयसवाल, दिव्यप्रकाश सिंह, शतीस उपाध्याय, अंकुर तिवारी, मनोज उपाध्याय एवं पवन गिरी आदि उपस्थित रहे।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)




















