tikhiawaz24.in
रविवार, 22 मार्च 2026
चूल्हे की चिंगारी से लगी भीषण आग
तंजानिया से क्रिकेट खेलकर अरुण यादव ने बढ़ाया जौनपुर का मान
प्रतापगढ़ नगर पंचायत ढकवा प्रतीक हॉस्पिटल पहुंचे पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
शनिवार, 21 मार्च 2026
*बक्शा पुलिस ने शारीरिक शोषण करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार*
प्रेम शर्मा
जौनपुर वरिष्ठ पुलिस के निर्देश पर अपराध एवं शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बक्शा के नेतृत्व में थाना बक्शा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-120/26 धारा 69,115(2),351(3) बी0एन0एस0 में वांछित अभियुक्त कमलेश कुमार पुत्र स्वः राम कुमार यादव उम्र करीब 30 वर्ष निवासी महनपुर थाना बक्शा जनपद जौनपुर को लखनऊ जौनपुर हाइवे महनपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त कमलेश कुमार पुत्र स्वः राम कुमार यादव निवासी महनपुर थाना बक्शा जनपद जौनपुर ।
पंजीकृत अभियोग-
मु.अ.सं. 120/26 धारा 69,115(2),351(3) बी.एन.एस. थाना बक्शा जौनपुर ।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 हैदर अली थाना बक्शा, जौनपुर,हे0का0 मनोज कुमार थाना बक्शा,जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है|
*खड़ी ट्रक से टकराई रोडवेज बस, चालक की मौत; 9 यात्री गंभीर घायल*
बदलापुर तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम सभा मछली गांव सिंधी लश्कर प्राथमिक विद्यालय में चारी
शनिवार, 16 मार्च 2024
*नगर पंचायत ढकवा में सेल टैक्स विभाग का छापा व्यापारियों में मची अफरा तफरी*
बेदूपारा में हुई रेल से दुर्घटना
सुल्तानपुर न्यूज़ :-
बेदूपारा में हुई रेल से दुर्घटना
लंभुआ(सुलतानपुर)
रात्रि से गायब शिव शंकर पांडे 17 वर्षीय पुत्र नागेश मणि निवासी ग्राम बेदूपारा थाना कोतवाली लम्भुवा अंतर्गत का रहने वाला था जिसकी लाश रेलवे ट्रैक पिलर संख्या 891/6 और 891/8 के बीच वंदना ढाबा के पीछे मिली ,दो बहने एवं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल परिवार में मचा कोहराम मौके पर पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेते हुए जांच पड़ताल शुरू की मौके पर कोतवाली निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी व उप निरीक्षक अनिल सक्सेना वा उपनिरीक्षक श्याम चंद्र यादव अपने हमराह के साथ घटनास्थल पहुंचे घटना का जायजा लेते हुए जामा तलाशी में मृतक की जेब से कुछ नशीली चीजें प्राप्त हुई जिससे प्रतीत होता है कि शिव शंकर उर्फ सनी कहीं न कहीं नशे का शिकार था यह दुर्घटना रात्रि में ही हो गई थी जिसके कारण शरीर अकड़ गया था जिससे प्रतीत होता है कि घटना 10 घंटे लगभग पहले हुई थी और परिजनों से जानकारी भी मिली की शिव शंकर पांडे को मां बाप ने नशा न करने की नसीहत भी दी थी मृतक शिव शंकर का ͓͓̽शव पर काफी चोट के निशान देखने को मिले वह एक पैर आधा कटा हुआ था जो अभी तक प्राप्त नहीं हुआ ऐसा प्रतीत होता है कि कुत्तों अथवा जंगली जानवरों द्वारा पैर गायब कर दिया ͓गया काफी खोजबीन करने के बाद भी नहीं मिला शव का पंचनामा कराते हुए मैं हमरा पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
मृतक के बाबा कपिल देव पाण्डेय जो कि भारतीय रेल से रिटायर्ड हैं इन्हीं के कंधों पर पूरे घर की जिम्मेदारी है दो बेटे होने के बावजूद बड़े बेटे गिरीश मणि पांडे ने पूर्व में ही जहर खा लिया था जिनके 5 बच्चों एक लड़का गंगा प्रसाद पांडे वा चार लड़की वह दूसरे पुत्र नागेशमणि पाण्डेय को एक लड़का दो लड़की जो कि बाहर रहकर घर चलाने जुगाड़ करते हैं बाबा कपिल देव का भी रो रो कर बुरा हाल देखने को मिला कोतवाली निरीक्षक ने घर जाकर परिवार को सांत्वना दी क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है
जिला संवाददाता शुभम् कौशल
वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल
वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल ==================== शिव पूजन मिश्रा संवाददाता- विद्युत ध्वनि, बदलापुर, जौनपुर बदलापुर: बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के सरोखनपुर ओवर ब्रिज पुलिया के पास नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे
रविवार, 2 अप्रैल 2023
*पिलकिच्छा ग्राम पंचायत में चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए के सामान पर किया हाथ साफ*
*पिलकिच्छा ग्राम पंचायत में चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए के सामान पर किया हाथ साफ*
====================
*प्रेम शर्मा*
संवाददाता तीखी आवाज़, शाहगंज, जौनपुर, रविवार, 2 अप्रैल, 2023:-
खुटहन :- खुटहन थाना क्षेत्र के पिलकिच्छा ग्राम पंचायत में आज रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर उसके अंदर रखा सारा सामान ताला तोड़कर उठा ले गए ।
आपको बता दें कि उक्त गांव निवासी राकेश शर्मा पुत्र राम सहाय शर्मा निवासी ग्राम पिलकिच्छा थाना खुटहन अपने बाल बच्चों के साथ घर में सोए थे कि बगल से घर का ताला तोड़कर चोरों ने घर के अंदर रखे अलमारी व बक्से को लगभग 300 मीटर दूर बाहर ले जाकर उसमें रखे नगदी व कीमती सामान पर अपना हाथ साफ कर दिए तथा जाते समय बाहर से दरवाजा बंद कर दिए। भुक्तभोगी राकेश शर्मा ने बताया कि रात में3 बजे जब मेरी नींद खुली तो पेशाब करने बाहर निकलना चाहा तो बाहर से दरवाजा बंद था, फोन कर पड़ोसी से दरवाजा खुलवाया और कुछ अनहोनी समझकर घर के अंदर का नजारा देखा तो सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था, आलमारी व बक्सा गायब था। जिसकी सूचना तुरंत थाना स्थानीय को दी गई सूचना मिलते ही थाना खुटहन की पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है सुबह काफी छानबीन करने के बाद बक्सा आलू के खेत में मिला तथा आलमारी अरहर के खेत में टूटी अवस्था तथा उसमें रखे सारे कपड़े तितर-बितर मिले उसमें रखी नकदी व जेवरात गायब थे आपको यह भी बताते चलें की अलमारी जिस अरहर के खेत में मिली उसमें झटका मशीन द्वारा करंट प्रवाहित हो रहा था धारा प्रवाहित झटका मशीन के तार को काटकर चोर अलमारी ले कर अंदर घुसे थे। वही पुलिस को मौके से दो पेचकस व एक गमछा जिस पर किसी पार्टी से संबंधित नाम लिखा गया है, के आधार पर चोरों का पता लगाने में जुट गई है।
गेंहू क्रय केंद्र पर बोरे का अभाव, पहले दिन नहीं हुई बोहनी
संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम प्रशासन ने सुनी जन शिकायतें
रामनवमी पर नगर पंचायत कोइरीपुर में निकली भव्य शोभा यात्रा
रामनवमी पर नगर पंचायत कोइरीपुर में निकली भव्य शोभा यात्रा
कोइरीपुर।।चांदा..
विगत वर्षों की भाँति रामनवमी महापर्व पर भव्य शोभा यात्रा वृंदावनेश्वर हनुमान मन्दिर से निकाला गया, नगर क्षेत्र के सभी मन्दिरो पर शोभा यात्रा का स्वागत किया गया,चौक कोइरीपुर में शोभा यात्रा का पूजन और स्वागत आयोजक किया
गया,जिसमे प्रमुख रूप से अतिथि के रूप में विधायक कादीपुर राजेश गौतम,भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चन्दन नारायण सिंह अपनी टीम के साथ मौजूद रहे, फ़िल्म राइटर रितेश रजवाड़ा वक्ता के रूप में उपस्थित रहे, ततपश्चात क्षेत्रिय महामन्त्री काशी क्षेत्र सुशील त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष डॉ0 आर ए वर्मा, सन्तबख्श सिंह चुन्नू ने हनुमान जी का दर्शन पूजन करके भगवान श्रीरामलला की आरती किये,स्वागत में राजेश चन्द मिश्रा जी, शशि बरनवाल जी ने किया,हजारों भक्त श्रद्धालुओ द्वारा भगवान श्री राम के जयघोष से माहौल राममय हो गया, जगह जगह शोभा यात्रा में चल रहे श्रद्धालुओ के लिए जलपान और प्रसाद वितरण की व्यवस्था लोगों द्वारा किया गया था, जिसमे प्रमुख रूप से, विजय अग्रहरि, अजय बरनवाल,ज्ञानचन्द्र, विवेक सिंह इण्डेन गैस आदि द्वारा स्टाल लगाकर प्रसाद जलपान का वितरण किया गया। नगर क्षेत्र के कार्यक्रम में हाथी , घोड़ों के साथ हजारों लोग शामिल हुए,जिसमे प्रमुख रूप से राजेश चन्द्र मिश्र शिवालय इण्डेन गैस सर्विस कोइरीपुर, शशि बरनवाल जी,मण्डल उपाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद कौशल जी,राजेश जायसवाल जी, मण्डल सहसंयोजक सोशल मीडिया भाजपा, नगर निकाय चुनाव मीडिया प्रभारी विमलेन्दु भूषण शुक्ल भोले,जिला महामंत्री घनश्याम चौहान,वरिष्ठ भाजपा नेता राजमणि सिंह,विवेक पाण्डेय आई टी सेल प्रभारी, अरविंद अग्रहरि, शुभम कौशल, पन्नालाल, संजय शुक्ल, अमित जायसवाल,राहुल अग्रहरि,शुभम पाण्डेय, पवन अग्रहरि पिंटुआदि लोग पूरी निष्ठा एवं तत्परता के साथ व्यवस्था को देखते हुए शामिल रहे, कोतवाली प्रभारी श्री निवास पांडेय एवम चौकी प्रभारी कोइरीपुर अवधेश श्रीवास्तव अपने दल बल के साथ शोभायात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने में मुस्तैद रहे, यह शोभा यात्रा विगत कई वर्षों से अनवरत सकुशल नगर पँचायत कोइरीपुर में निकाला जा रहा है, जिसमें नगर क्षेत्र के लोगों का बहुत ही योगदान हर वर्ष रहता है।
जिला संवाददाता शुभम् कौशल
*बहोरीकपुर पुलिया के पास से महाराजगंज पुलिस ने एक गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार*
*बहोरीकपुर पुलिया के पास से महाराजगंज पुलिस ने एक गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार*
====================
*पूजन मिश्रा*
संवाददाता -तीखी आवाज़, बदलापुर, जौनपुर ,शनिवार, 1 अप्रैल ,2023 :-
पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉक्टर अजय पाल शर्मा द्वारा चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान के तहत ,थानाध्यक्ष महाराजगंज के कुशल
नेतृत्व में हमराही पुलिस टीम द्वारा बहोरीकपुर पुलिया के पास से, मुखबिर की सटीक सूचना पर एक गांजा तस्कर अवनीश कुमार तिवारी निवासी आसपुर देवसरा जिला प्रतापगढ़ को 800 ग्राम गाजे के साथ धर दबोचा। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर पुलिस टीम ने उक्त अभियुक्त के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया है।*हॉस्टल में पढ़ाई कर रहे छात्र की बेरहमी से पिटाई हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर*
*हॉस्टल में पढ़ाई कर रहे छात्र की बेरहमी से पिटाई हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर*
====================
*शिव पूजन मिश्रा*
संवाददाता तीखी आवाज़, बदलापुर, जौनपुर ,शनिवार, 1 अप्रैल ,2023 :-
सिंगरामऊ:- सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के सिंगरामऊ बाजार स्थित मां कोचिंग सेंटर में पढ़ाई करने वाले छात्र को अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने बहाने से बुलाकर बाहर ले जाकर बुरी तरह से मारा पीटा, और मारपीट कर घायल कर दिया। घायल छात्र ने किसी तरह से जान बचाकर सिंगरामऊ थाने पहुंचा,
जहां थानाध्यक्ष सिंगरामऊ ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत घायल छात्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्रथम उपचार कर घायल छात्र की स्थिति ठीक ना होने के कारण जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।आपको यह बताते चलें कि घायल छात्र की पहचान सुल्तानपुर जिले के गगहा ग्राम पंचायत निवासी राकेश जोरिया के रूप में हुई है। वहीं उक्त मामले के घटना के कारणों तथा नकाबपोश बदमाशों का पता लगाने में पुलिस तत्परता से जुट गई है।
टीवी रोगियों को पोषाहार एवं वोकेशनल सर्टिफिकेट वितरण
टीवी रोगियों को पोषाहार एवं वोकेशनल सर्टिफिकेट वितरण
ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति द्वारा संस्था मुख्यालय पर गोद लिए गए क्षय रोगियों के लिए पोषाहार वितरण एवं वोकेसनल सर्टिफिकेट वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गयाl संस्था प्रमुख डॉ. अंजू सिंह ने बताया प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जन भागीदारी निभाते हुए जनपद में सर्वप्रथम निश्चय मित्र के रूप में पंजीकृत होकर संस्था ने अब तक 300 से अधिक क्षय रोगियों को गोद लेकर उन्हें नियमित रूप से पोषाहार वितरण एवं फॉलो अप किया है, वैसे तो संस्था द्वारा 2004 से ही अब तक क्षय रोग नियंत्रण (अब उन्मूलन) कार्यक्रम के तहत करीब चार हजार रोगी क्षय मुक्त हो चुके हैंl अभी भी टी.बी. संभावित मरीजों की बलगम जांच एडिशनल पी एचसी और सी एचसी पर करवा कर उनकी दवा शुरू करा कर हर संभव मदद का प्रयास करती है, संस्था टीवी मरीजों को न्यूट्रीशनल सपोर्ट के साथ-साथ वोकेशनल सपोर्ट भी प्रदान करते हुए किशोरियों और महिलाओं को सिलाई कढ़ाई ब्यूटीशियन कंप्यूटर आदि की ट्रेनिंग देकर उन्हें स्वावलंबी बनने में मदद कर रही हैl
डॉक्टर अभिषेक वर्मा ने कहा यह ख़ुशी की बात है टी.बी. उन्मूलन की दिशा में जनभागीदारी बढ़ रही हैl हाल ही में ‘‘वन वर्ल्ड टीवी समिट’’ का उद्घाटन माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा वाराणसी में किया गया है इसमें उन्होंने टीवी मुक्त पंचायत पहल, एक संक्षिप्त टीवी निवारक उपचार (पीपीटी) का आधिकारिक रूप से शुभारंभ एवं टीवी के लिए परिवार केंद्रित देखभाल मॉडल भी लॉन्च किए हैl
इस अवसर पर सी.एल. निगम, सी.एच.सी. बदलापुर के एस.टी.एस. तरुण कुमार, अजय तिवारी, श्रीमती शीला दुबे, कबूतरा देवी, लालमणि मिश्रा, प्रीति बरनवाल, रोहित बरनवाल, मंजू सिंह, अंकिता आदि उपस्थित रहे
कार्यक्रम का संचालन सत्यजीत मौर्य ने कियाl
गुरुवार, 30 मार्च 2023
*एटीएम में धोखाधड़ी कर चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार*
*एटीएम में धोखाधड़ी कर चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार*
===================
*प्रेम शर्मा*
संवाददाता तीखी आवाज़, शाहगंज, जौनपुर, गुरुवार ,30 मार्च, 2023:-
शाहगंज:- खेतासराय पुलिस ने एटीएम में धोखाधड़ी कर अपने जाल में फंसाने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार दोनों आरोपियों का आसपास के कई थानों में आतंक था जहां पहले से ही इन दोनों आरोपियों के खिलाफ कई मुकदमे पंजीकृत हैं। जो एटीएम की हेराफेरी व जालसाजी कर ग्राहकों के पैसे चुरा लेते थे । गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने पड़ोसी 3 जिलों में अपना नेटवर्क चला रखा था पुलिस ने इनके पास से 7 एटीएम कार्ड, दो तमंचा और कारतूस समेत दो मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
आपको बता दें कि इस तरह की शिकायत मिलने पर पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार की देखरेख में खेतासराय थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने एटीएम से धोखाधड़ी करने वाले चोरों की तलाश में जुटे थे कि उन्हें कुछ इनपुट मिला । तत्काल सक्रिय होते हुए उन्होंने पुलिस बल के साथ खुटहन रोड स्थित बारा मोड़ के पास दबिश देते हुए वहां से दो अन्तर्जनपदीय शातिर बदमाशों को धर दबोचा । गिरफ्तार बदमाशों के पास अलग अलग बैंकों के 7 एटीएम कार्ड, दो तमंचा, कारतूस, दो मोबाइल और एटीएम पैड बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी धर्मेन्द्र गौतम पुत्र शिवरतन गौतम अरगूपुर कला डिठौली थाना शाहगंज का रहने वाला है । दूसरा आरोपी राम नरेश वर्मा पुत्र गुदर वर्मा सुल्तानपुर जिले के अखंडनगर थाना क्षेत्र स्थित मिसिरपुर का निवासी है। बरामदगी के आधार पर दोनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है ।
*स्कूटी चोर महिला गिरफ्तार कब्जे से 6 स्कूटी बरामद*
*स्कूटी चोर महिला गिरफ्तार कब्जे से 6 स्कूटी बरामद*
*सुशील कुमार शुक्ला*
लखनऊ चीफ ब्यूरो,तीखी आवाज़ बुधवार ,29 मार्च, 2023:-
लखनऊ:- विभूति खंड पुलिस ने आज एक महिला स्कूटी चोर को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है । आपको बता दें कि विभूति खंड थाना क्षेत्र के विशाल सिंह ने अपनी स्कूटी गाड़ी गुम होने की सूचना उक्त थाने में देते हुए मुकदमा पंजीकृत कराया था, जिसके आधार पर स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी थी और जगह-जगह सीसी टीवी फुटेज को तलाश रही थी। जिसके आधार पर एक संदिग्ध महिला चिनहट प्रेम बाग कॉलोनी निवासी आरती देवी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो उक्त महिला की निशानदेही पर उसके पास से चोरी की 6 स्कूटी मोटरसाइकिल बरामद हुई है। तथा महिला से पूछताछ के आधार पर कुछ और चोरी की गाड़ी खरीदने वालों की तलाश की जा रही है। आपको यह बताते चलें कि उक्त महिला का पति दिव्यांग है ।
बुधवार, 29 मार्च 2023
*चोरों ने गुंटी का ताला तोड़कर किया साफ हाथ, कुछ भी लगा न हाथ*
*चोरों ने गुंटी का ताला तोड़कर किया साफ हाथ, कुछ भी लगा न हाथ*
====================
*शिव पूजन मिश्रा*
संवाददाता तीखी आवाज़, बदलापुर, जौनपुर, बुधवार, 29 मार्च, 2023:-
बदलापुर अंतर्गत आने वाले घनश्यामपुर चौकी अंतर्गत दुधवड़ा बाजार में नहर के किनारे गुमटी का ताला तोड़कर चोरों ने किया साफ हाथ, परंतु खोदा पहाड़ निकली चुहिया कुछ भी लगा ना हाथ।
आपको बता दें कि दूधवड़ा बाजार में नहर के किनारे शंकर दयाल प्रजापति अपने जीविकोपार्जन के लिए चाय पान की दुकान चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। बीती रात चोरों ने गुमटी का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया। परंतु संजोग अच्छा था की उक्त दुकानदार अपना सारा सामान अपने साथ रोज की भांति अपने घर लेकर चला गया था, केवल 100 रुपए ही उसके अंदर था ,चोरों को ₹100 से ही संतोष करना पड़ा। जिन्हें उक्त यह कहावत जरूर याद आई होगी कि खोदा पहाड़ निकली चुहिया।
मंगलवार, 28 मार्च 2023
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन कार्यक्रम संपन्न हुआ
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कोइरीपुर ,चांदा ।।
नगर पंचायत कोइरीपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन कार्यक्रम संपन्न हुआ ।हिंदू नववर्ष एवं नवरात्रि के सप्तम दिवस के पावन बेला में गाजे बाजे के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बैनर तले कोइरीपुर में विशाल जन संघ पद संचलन निकाला गया
जो अपने में एक आकर्षण का केंद्र बना रहा ।जिसमें स्वयं सेवकों एवं विचार परिवार के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में विभाग प्रचारक, जिला प्रचारक ,जिला संघ चालक, एवं नगर संघचालक, मौजूद रहे। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सिहौली से शुरू हुआ संचलन कोइरीपुर चौक होते हुए हनुमान मंदिर के रास्ते होते हुए चौराहे के रास्ते वापस अपने गंतव्य मार्ग पर समापन हुआ , संचलन पर व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर स्वयं संघ के लोगो का स्वागत कियाइस अवसर पर नगर पंचायत कोइरीपुर अध्यक्ष पद प्रत्याशी राजेश चन्द मिश्रा जी, अध्यक्ष पद प्रत्याशी शशि बरनवाल जी, मण्डल उपाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद कौशल जी,अमित जायसवाल जी,रामाकांत मिश्रा जी, संजय शुक्ला जी, राकेश मिश्रा जी, विवेक सिंह जी, डॉ राम अकबाल मिश्रा जी,शिवपूजन ओझा जी,बबलू चौरसिया जी,सुनील बरनवाल जी, बंटी बरनवाल जी, आदि स्वयं संघ उपस्थिति रहे। सुरक्षा की दृष्टि कोण से प्रशासन भी मुस्तैद रही।चौकी प्रभारी अवधेश श्रीवास्तव जी सहित दो यस आई वा दर्जन भर सिपाही भी मोर्चे पर तैनात रह कर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहायक रहे।।
जिला संवाददाता शुभम् कौशल

