tikhiawaz24.in

सोमवार, 29 मई 2017

बदमाशों ने लूट के विरोध पर की फायरिंग

लखनऊ-पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि आज,सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण,मंत्री सुरेश राणा,सूर्य प्रताप शाही,मोहसिन रजा मौजूद,विधानसभा के मुख्य द्वार पर हुआ कार्यक्रम

मेरठ-केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह का मेरठ दौरा आज,सुभारती विवि के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे राजनाथ,2.45 बजे परतापुर हाईव पट्टे पहुंचे राजनाथ सिंह

नोएडा-तेज रफ्तार दो गाड़ियां टायर फटने से आपस में भिड़ीं,दो लोगों की मौके पर मौत, एक की हालत गंभीर,महामाया फ्लाई ओवर पास हुआ सड़क हादसा,नोएडा के सेक्टर 39 इलाके की घटना

आगरा-दो ट्रकों की आमने सामने की टक्टर में 5 लोग घायल,सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया,तीन घंटे से आगरा अलीगढ़ हाइवे पर लगा जाम,खंदौली थाना क्षेत्र के बगलभूसा गांव की घटना

गाजियाबाद-घर में आग लगने से लाखों का माल जलकर राख,सूचना के 1 घंटे के बाद पहुंची दमकल,लोनी थाना क्षेत्र के पक्का तालाब की घटना

हापुड़-चाकुओं से गोदकर युवती की हत्या से सनसनी,घर में घुसकर बदमाशों ने की युवती की हत्या,गढ़ कोतवाली क्षेत्र के बतरखा गांव की घटना

हापुड़-पुलिस चौकी के बगल में 8 दुकानों पर चोरी,दुकानों का ताला तोड़कर लाखों का माल उड़ाया,पिलखुआ कोतवाली क्षेत्र में बस अड्डे का मामला

गोरखपुर-अनियंत्रित बस पलटने से व्यक्ति की मौत,कई लोग घायल,अस्पताल में कराया गया भर्ती,गगहा थाना क्षेत्र में गोबरहिया के पास हादसा

लखनऊ-पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि आज,पूरा देश नम आखों से चौधरी चरण सिंह को कर रहा याद,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देंगे चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि
सुबह 8.30 बजे चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर करेंगे माल्यार्पण

लखनऊ-आचरण की बात करने वाली BJP का हाल,बीजेपी की मंत्री ने किया बीयर शॉप का इनॉग्रेशन
मंत्री स्वाति सिंह ने किया बीयर शॉप का इनॉग्रेशन,'बी द् बीयर' शॉप का किया स्वाती सिंह ने इनॉग्रेशन
शराब रोकने की जगह बीयर को बढ़ावा दे रहीं मंत्री

रायबरेली-रायबरेली में भीषण सड़क हादसा,ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 5 लोगों की मौत
दंपति समेत 3 बच्चों की मौके पर दर्दनाक मौत,मिलएरिया थाना क्षेत्र के दुसौती की घटना

मेरठ-कपड़ा औऱ सर्राफ कारोबारी से बदमाशो ने मांगी रंगदारी,रंगदारी न देने पर हत्या करने की मिली धमकी,पुलिस, ने दोनों व्यापारियों का मुकदमा किया दर्ज,मेरठ के देहलीगेट थाना क्षेत्र का मामला 

मेरठ-नाले में गिरने से 3 वर्षीय बच्ची की मौत,नाराज लोगों ने नगर निगम के खिलाफ की नारेबाजी

शहर भर के खुले नाले बन रहे मौत के नाले,मेडिकल थाना क्षेत्र के जेलचुंगी का मामला

नोएडा-बदमाशों ने लूट के विरोध पर की फायरिंग,युवक को बदमाशों ने पिस्टल की बट से पीटा
युवक को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया,फेज-3 थाना क्षेत्र के सेक्टर-119 की घटना

कानपुर-डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत,2 लोग गम्भीर रूप से घायल,कानपुर रेफर
थाना मंगलपुर के संदलपुर की घटना

बलरामपुर-दो दिनो से लापता युवक का शव गन्ने के खेत में मिला,युवक के शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए,पचपेडवा थाना क्षेत्र बलदेवनगर गांव का मामला

नोएडा-डीएनडी फ्लाइओवर पर अभिभावकों का प्रदर्शन,स्कूलों की बढ़ी फीस को लेकर कर रहे हंगामा

रविवार, 28 मई 2017

NH 56 पर कार सवार मिलिट्री के जवान को बाइक सवार अज्ञात नकाबपोस बदमाशों ने पिस्टल सटाकर  35000 की नगदी सहित लगभग ढाई लाख के जेवरात लूट

बदलापुर।स्थानीय बदलापुर थाना क्षेत्र के  फत्तूपुर रेलवे क्रॉसिंग  के पास NH 56 पर कार सवार मिलिट्री के जवान को बाइक सवार अज्ञात नकाबपोस बदमाशों ने पिस्टल सटाकर  35000 की नगदी सहित लगभग ढाई लाख के जेवरात लूट लिया। पीड़ित आर्मी का जवान परिवार सहित स्थानीय बदलापुर थाना पहुच कर मामला दर्ज करा दिया है। अज्ञात बदमाशों के लूट का शिकार जवान किराए के लिए भटकता रहा।  किराए तक के लिए  पीड़ित परिवार के पास पैसे नही बचे।जवान अपने घर बनारस से छुट्टी बिताकर उत्तराखंड के रुड़की ड्यूटी जॉइन करने जा रहा था ।पीड़ित  आर्मी जवान लांस नायक राजकिशोर अपने परिवार पत्नी सुमन  साली पूनम सहित तीन बच्चों के साथ जा रहा था।घटना के बाद हरकत में आई बदलापुर पुलिस मामला दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी है

सेंट पैट्रिक स्कूल की छात्रा तृप्ति मिश्रा ने जिले में प्रथम स्थान किया प्राप्त

जौनपुर। सीबीएससी बोर्ड की इण्टर परीक्षा के आये परिणाम में सेंट पैट्रिक स्कूल की छात्रा तृप्ति मिश्रा ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उसे 94 प्रतिशत से अधिक अंक मिला है। तृप्ती राजकालोनी हुसेनबाद मोहल्ले की निवासी है। उसके दादा लालमणि मिश्र पूर्व में शासकीय अधिवक्ता रहे व वर्तमान में दीवानी न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता है, जबकि उसके चाचा प्रकाश मिश्र इस समय सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता हैं। पिता प्रदीप मिश्रा बिजनेश मैन है और मां पूनम मिश्रा प्राथमिक विद्यालय में टीचर है। बेटी की सफलता से पूरा परिवार गर्वान्वित महसूस कर रहा है।
तृप्ति ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उसका उद्देश्य डाक्टर बनकर गरीब मरीजो की सेवा करना है। उसने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल के टीचर मम्मी पापा समेत पूरे परिवार को दिया है।

दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में बाइक सवार भिड़ा


जौनपुर लखनऊ--वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कबेली गाँव के पास रात ग्यारह बजे हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। एक घण्टे बाद दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में बाइक सवार आकर भिड़ गया। उसे घायलावस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया। एक दिन पहले वहां हुई दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहन उक्त स्थान से हटाया नहीं गया था, जिसकी वजह से दुसरे दिन चार घटनाएं और हो गयी। और रात में चार घंटे तक जाम लगा रहा। घायलों में डीसीएम चालक सोनू कुमार(26), ट्रक चालक पवन कुमार(30), बाइक सवार विजय राज खरवार (27) निवासी पीथापुर प्रतापगढ़, ट्रक ड्राइवर राज बहादुर(45) निवासी कालुआपुर सानी, फरुखाबाद घायल हैं। गंभीर विजय राज को जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया है। घटनास्थल पर कई घंटे जाम लगा रहा। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर आवागमन शुरू कराया। कबेली गाँव में बीते चौबीस घंटे के अंदर हुई छह दुर्घटनाओं में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जबकि उक्त दुर्घटनाग्रस्त वाहह अभी वही आड़े तिरछे खड़े हैं।

भगवान् ने ऐसा भाव व्यक्त किया कि लोग उन्हें ख़ुशी ख़ुशी विदा करने को तैयार

केवटली गाँव में चल रही भागवद कथा

जौनपुर कथावाचक पंडित शिवेश शास्त्री ने श्रीमद भागवद कथा का रसपान कराते हुए कहाकि.......मेरी लगी श्याम संग प्रीत की दुनिया क्या जाने, कृष्ण की कथा का सार है प्रेम के महत्त्व का रसपान। रसपान कराकर लोगो को मंत्रमुग्ध करने वाले श्याम बांसुरी बजाकर सबको रिझाने में ही मशगूल हैं। लोग विह्वल है उनकी बांसुरी की गहराई व प्रेम का भाव सुनकर। लोग कृष्ण की विदाई की बेला में भी भावुक हैं, अपने प्रिय का अलग होना खाल रहा है। लोग तन, मन,धन, त्याग कर, बावरे होकर, श्याम के लिए व्याकुल हुए जा रहे हैं। भगवान् ने ऐसा भाव व्यक्त किया कि लोग उन्हें ख़ुशी ख़ुशी विदा करने को तैयार हो गए। प्रेम का ऐसा स्वरूप जो लोगो के दिल को छू जाये, तो उसकी परिकल्पना ही श्रेयस्कर होती है। आज उस प्रेम को महसूस कर गोपिया ही नहीं भगवान श्रीकृष्ण भी अभिभूत है। सारे लोग महसूस करके उसकी गहराई को नापने में जुटे हैं। हर कोई कान्हा को अपने करीब पा रहा है, लेकिन विदाई की इस वेला में हर किसी का दिल बैठा जा रहा है। यह दृश्य लोग देखकर अभिभूत हैं।

यूपी के सभी वन ग्रामों को मिलेगा राजस्व ग्राम का दर्जा: योगी


उत्तर प्रदेश  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि सरकार प्रदेश के सभी वन्य ग्रामों को राजस्व ग्रामों का दर्जा देगी। इन ग्रामों में शिक्षा, स्वास्थ्य व अन्य मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जाएगा। मेरा जनजाति ग्राम इमलिया कोड़र आने का उद्देश्य है कि स्थानीय प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकर विकास में बेहद पिछड़े इस क्षेत्र के लिए योजना बना सकूं।
सीएम योगी दीन दयाल शोध संस्थान द्वारा पचपेड़वा के इमलिया कोड़र में महाराणा प्रताप की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि थारू जनजाति महाराणा प्रताप को अपना पूर्वज मानती है। देश की सीमा पर मौजूद थारू जनजाति के लोग देश की सेवा में लगे हैं। महाराणा प्रताप के वंशज भारतीय सीमाओं की रक्षा का कार्य कर रहे हैं। अग्रिम पंक्ति के प्रहरी के रूप में कार्य कर रहे हैं। भारत नेपाल की खुली सीमा है। दोनों देशों में रोटी बेटी का सम्बंध है। जनजाति के लोग सांस्कृतिक विरासत को संजोए हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह पंडित दीन दयाल उपाध्याय व नाना जी देशमुख का जन्मसदी वर्ष है। इन महापुरुषों ने समाज को जोड़ने के लिए जो काम किए उसके दूरगामी परिणाम होंगे। पूरब व पश्चिम देशों के जीवन स्तर में समानता बनाने के लिए पीएम मोदी ने पूरे विश्व में भारत का संदेश पहुंचाया हे। यह उन्हीं महापुरुषों का सपना था।
सीएम योगी बोले इस देश की जनता ने जयचंद को अपना आदर्श नहीं माना। देश के आदर्श महाराणा प्रताप, शिवाजी व लक्ष्मीबाई जैसे लोगों को आदर्श माना। मुझे प्रसन्नता है कि विपरीत परिस्थितियों में थारू जनजाति को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास स्वयं सेवी संगठन कर रहा है। थारू जनजाति उत्थान के लिए जो प्रयास होने चाहिए थे व��

आजमगढ में पुलिस मुठभेड में ईनामी बदमाश घायल, एक गिरफ्तार

आजमगढ यूपी  के आजमगढ़ जिले में रविवार को पुलिस मुठभेड़ में पांच हजार रुपये का ईनामी बदमाश गोली लगने से घायल हो गया और एक गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने बताया कि बिलरियागंज पुलिस महराजगंज रोड पर गोरया बाजार के पास सुबह वाहन चेकिंग कर रही थी। रोकने पर एक कार सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पांच हजार रुपये का ईनामी बदमाश जहांगीर आलम पैर में गोली लगने से घायल हो गया और उसका साथी पांच हजार रुपये का ईनामी बदमाश श्याम पटेल गिरफ्तार कर लिया गया है। जहांगीर को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया।

बलरामपुर पहुंचे सीएम योगी, जनजातिय महिलाओं ने किया पारंपरिक तरीके से स्वागत

बलरामपुर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  जनजाति के समुदाय के साथ सीधा संवाद करने के लिए इमलिया कोड़र  पहुंच गए हैं। इस मौके पर जनजाति महिलाओं ने परंपरागत ढंग से उनका स्वागत किया। इससे पूर्व जनजातीय महिला कलाकारों व अन्य शहरों से आए कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिसके बाद सीएम योगी ने महाराणा प्रताप की विशालकाय प्रतिमा का अनावरण किया।
सीएम से आज पहली बार थारू जनजाति के समुदाय के साथ सीधा संवाद करेगें। महाराणा प्रताप जयंती के मौके पर यहां आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री थारू समाज के उत्थान के लिए कई बड़ी सौगातें भी दे सकते हैं।
यहां मंच स्थल पर एक तरफ राष्ट्रश्रषि नानाजी देशमुख का चित्र रखा गया है तो मंच पर लगे बैनर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी समारोह बैनर पर सीएम की पगड़ी वाली फोटो और महाराणा प्रताप की फोटो है। गुलाबों और गेंदें से सजे मंच के तैयार करने के लिए बाहर से कारीगरों को बुलाया गया है। भव्य पंडाल में महिलाओं और पुरुषों के अलग अलग बैठने का इंतजाम किया गया है।

योगी ने दिये असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर जेल भेजने के निर्देश

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर जेल भेजने के निर्देश देते हुए कहा है कि कानून का राज कायम रखने के लिए अपराधियों, भू-माफियाओं, वन, पशु तथा खनन माफियाओं, अवैध बूचड़खाना चलाने वालों तथा संगठित अपराध कराने वाले तत्वाें पर पैनी नजर रखी जाए।
सरकारी प्रवक्ता के अनुसार मुख्यमंत्री ने कहा कि आपराधिक घटनाओं में लिप्त लोगों की हिस्ट्रीशीट खोलकर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।
उन्होंने पुलिस अधिकारियों विशेष तौर पर थाना प्रभारियों को अपने व्यवहार में परिवर्तन कर जनता के साथ मित्रवत व्यवहार करने पर जोर दिया।

शनिवार, 27 मई 2017

शादी समारोह में गये युवक की बाइक चोरी

जौनपुर सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के इनामीपुर गॉव निवासी अनिल कुमार तिवारी गॉव के ही पारस नाथ यादव के घर गुरूवार की रात शादी समारोह में शामिल होने गये थे और पंडाल के पास बाइक खड़ी कर द्वारचार पर डांस देखने गये । काफी देर बाद वापस लौटे तो वहां से बाइक नदारत देख उनके होश उड़ गये। काफी खोजबीन के बाद बाइक नहीं मिली तो थक हार कर दूसरे दिन थाने में अपनी स्पलेंडर बाइक चोरी होने की तहरीर दिये जिस पर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी है।

ट्रक डीसीएम की भिड़न्त, दो गंभीर घायल

जौनपुर सिंगरामऊ  क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर कवेली गॉव में शुक्रवार की रात ट्रक और डीसीएम में जोरदार टक्कर हो गयी जिसमें डीसीएम चालक जियावनसिंह पुत्र भारत सिंह तथा खलासी कुलदीप सिंह पुत्र दर्शन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये घटना की सूचना किसी ने पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस को फोन किया तो कुछ ही देर में एंबलेंस मौके पर पहुंच गयी तथा एंबुलेंस चालक आशीश ने मानवता का परिचय देते हुए अपने सहयोगी के साथ दोनों घायलों को बड़ी ही फुर्ती से एंबुलेंस में लिटाकर अस्पताल की तरफ भागा, सीएचसी बदलापुर के डाक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। ट्रक के चालक और खलासी गाड़ी छोड़कर भागने में सफल रहे। दोनो वाहन पुलिस की निगरानी में हैं। घटना रात एक बजे के करीब की बतायी जालरही है।

सदगुण ही मानव जीवन को सफल बनाता है

जौनपुर सदगुण ही मानव जीवन को सफल बनाता है। इसी से व्यक्ति प्रभु की भक्ति में लीन होता है, और परमात्मा की प्राप्ति करता है। यह बातें केवटली कला गांव में भाजपा नेता अशोक कुमार पांडेय के आवास पर चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथा व्यास पंडित शिवेश शास्त्री ने कही। उन्होंने प्रभु श्री कृष्ण जन्म की कथा, समुद्र मंथन, श्री राम जन्म सहित भागवत कथा का विस्तारपूर्वक वर्णन किया। उन्होंने कहा कि मानव के सत्कर्मों पर उसके कुविचार भारी होने से मनुष्य काम, क्रोध, मद, लोभ, अहंकार से ग्रसित हो जाता है। जीवन के परम लक्ष्य को मोक्ष प्राप्ति से भटक कर भौतिक सुखों में खो जाता है। भागवत कथा के श्रवण से प्रभु की भक्ति की ओर जाने का मार्ग मिलता है तथा उनसे सीधे जुड़ने का अवसर प्राप्त होता है। सद्गुण के सहारे ही जीवन की नैया पार लगाने की सोच होनी चाहिए। मनुष्य अपने जीवन को धन्य तभी बना पायेगा, जब वह सद्गुरु की शरण में होगा। कथा के अंत में आयोजक अशोक कुमार पांडेय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। वहां राजेंद्र प्रसाद पांडे विजय कुमार पांडे अनिल कुमार पांडए शुभम अरविंद मनोज सौरव सहित अन्य तमाम लोग उपस्थित थे

पाण्डेयपुर फ्लाईओवर पर रोडवेज बस ने ली बाइक सवार युवक की जान

साथी युवक गंभीर रूप से घायल,दीनदयाल अस्पताल में चल रहा है इलाज

वाराणसी।कैंट थाना क्षेत्र के पांडेयपुर फ्लाईओवर पर शनिवार को रोडवेज़ की बस की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक सैयद तबरेज(20) की मौके पर मौत हो गयी,जबकि बाइक पर बैठा एक युवक मो.शमीम(28) गंभीर रूप से घायल हो गया,घायल शमीम को कैंट पुलिस ने इलाज के लिए दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया।घटना के बाद मृत युवक सैयद तबरेज का शव एक घंटे तक बस के पहिये में फंसी रही।पुलिस ने काफी प्रयास के बाद शव को बाहर निकालकर दीनदयाल अस्पताल के मर्चरी में रखवा दिया।बताते चले की शनिवार की सुबह पुलिस लाइन चौराहा स्थित पक्की बाजार में एसी रिपेयरिंग का काम करने वाले जमानियां क़स्बा निवासी सैयद तबरेज मो. शमीम(28) बाइक से रमजान के मौके पर अपने घर जा रहे थे।जब वे दोनों बाइक से ट्रैफिक पुलिस कार्यालय के समीप फ्लाईओवर पर पहुंचे तभी एक रोडवेज बस की चपेट में आ गए।जिसमें बाइक चला रहे सैयद तबरेज की मौके पर ही मौत हो गयी।जबकि बाइक के पीछे बैठा युवक मो शमीम घायल हो गया।

ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की जगह पर मौत

जलालपुर ---- क्षेत्र के दरवेशपुर स्कूल के पास शनिवार के दिन में  वाराणसी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार से ट्रक के टक्कर मारने से एक पचास वर्षिय व्यक्ति की मौत हो गयी ।
बताते  हैं कि मुख्तार उम्र पचास वर्ष निवासी देवघर थाना व जिला देवघर  अपने रिस्तेदार जौवाद के घर भदोही आए थे । और भदोही से जौवाद के साथ बाईक द्वारा जलालपुर थाना क्षेत्र के छतारी गाँव आये थे ।  छतारी मुलाकात करने के बाद जलालपुर    बाजार जाने के लिए बाईक द्वारा जौवाद के साथ निकले थे कि जैसे ही दरवेशपुर स्कूल के पास पहुंचे कि पिछे वाराणसी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार की ट्क ने टक्कर मार दिया । जिससे बाईक पर बैठे मुख्तार झटका खाकर गिर गये । और ट्रक का पिछला टायर उनके सिर को कुचलते हुए निकल गया । मुख्तार की जगह पर मौत हो गयी । बाईक चला रहे जौवाद बाल-बाल सुरक्षित बच गये । घटना के बाद अब्बास ने पुलिस को घटना की सूचना दिए । सूचना पाकर पुलिस इंस्पेक्टर नरेन्द्र कुमार सिंह  एसआई अरविंद कुमार यादव  तथा काम्ता प्रसाद यादव मय फोर्स घटना स्थल पर पहुँचकर शव को कब्जे में ले लिया । शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । और ट्रक को जलालपुर चौराहे के पास अपने कब्जे में लेकर जौवाद के तहरीर  पर मुकदमा दर्ज कर दिया है ।

वर्षो से सरकारी खजाने को चूना लगा रहे है जिला कार्यक्रम अधिकारी किसी को भनक तक नही

जौनपुर । भ्रष्टाचार व लूट खसोट मे लीन बाल विकास परियोजना के जिला कार्यक्रम अधिकारी के स्तर से कई तरफ से लूट पाट का इस जनपद मे वर्षो से किया जा रहा है जिले के आला हुक्मरानो को इसकी भनक तक नही है । जबकि बड़ी चालाकी से  जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं एक ट्रवेल्स एजेन्सी के मालिक द्वारा बिगत कई वर्षो से प्रति माह लाखो रूपये सरकारी खजाने को चूना लगाया जा रहा है ।
खबर है कि  शासना देश है कि आंगन बाड़ी केन्द्रो पर भ्रमण के लिए सीडीपीओ को वाहन सरकारी न मिलने पर किराये का वाहन लगाया जाये इस शासना देश के तहत जिला कार्यक्रम अधिकारी पवन कुमार यादव जी ने एक ट्रवेल्स से सौदा तय कर लिया बिना वाहन चले ही कागज पर वाहन चला कर प्रति माह लगभग दो  से  ढाई  लाख रूपये  तक सरकारी खजाने से निकाल कर ६० व ४० के अनुपात मे खुद एवं ट्रवेल्स मालिक आपस मे बटवारा कर ले रहे है एक भी वाहन आज तक किसी सीडीपीओ ने चलाया ही नही है। किसी भी वाहन का लागबुक आज तक नही बना कि कौन कितने किमी कहां चला है चूंकि यह काम सीडीपीओ को करना है जब वह वाहन पर चला ही नही तो लाग बुक कैसे भरा जायेगा इसके बावजूद जाल पफरेब का खेल कर सरकारी धनराशि की लूट का खेल बीते चार वर्षो से निर्बाध गति से चल रहा है । जांच होने पर बड़ा घोटाला सामने आ सकता है जिले के शीर्ष प्रशासनिक अधिकारी का ध्यान आकृष्ट करते हुए पूरे मामले की जांच कराने की अपेक्षा है ।

सीएम आदित्यनाथ ने सामने घाट गंगा पुल का निरीक्षण

दिल्ली-राहुल गांधी 1 बजे पहुचेंगे सहारनपुर,सड़क मार्ग से राहुल गांधी सहारनपुर के लिए रवाना,UP कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर,प्रभारी गुलाम नबी भी रवाना

वाराणसी-शंकुलधरा पोखरा से निकले सीएम योगी,निरीक्षण के बाद पीएमओ कार्यालय पहुंचे सीएम,पीएमओ कार्यालय में जनसुनवाई करेंगे सीएम,कमिश्नरी कार्यालय में अफसरों के साथ करेंगे बैठक

वाराणसी-सीएम आदित्यनाथ ने सामने घाट गंगा पुल का निरीक्षण,दो महीने में काम पूरा कराने का अफसरों को दिया अल्टीमेटम,2 महीने बाद पुल पर ट्रैफिक चालू कराने के दिए निर्देश

वाराणसी-छात्रावास के बाहर बदमाशों ने छात्र को मारी गोली,युवक की हालत में बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती,बीएचयू के छात्रावास के बाहर बदमाशों ने मारी गोली 

बदायूं-जिला अस्पताल में बच्चे की मौत पर हंगामा,घायल बच्चे की गलत इंजेक्शन लगने से मौत का आरोप,परिजनों का कम्पाउंडर पर गलत इंजेक्शन देने का आरोप,अस्पताल में सोते रहे डॉक्टर,नहीं लिया बच्चे का हाल,पीड़ित परिजनों ने कोतवाली में दी मामले में तहरीर

जौनपुर-बारातियों से भरी जीप पलटने से दो लोगों की मौत,3 लोग गंभीर रुप से घायल,अस्पताल में भर्ती,

खेता सराय इलाके के अम्बोपुर इलाके की घटना

रायबरेली-संदिग्ध हालत में युवक की गोली मारकर हत्या,गांव के बाहर पुलिया के पास मिला युवक का शव,मिलएरिया थाना क्षेत्र के दोहरी गांव की घटना

महराजगंज-जिला सत्र न्यायालय में आतंकी नासिर की पेशी आज,कड़ी सुरक्षा के बीच नासिर को किया जाएगा पेश,जम्मू कश्मीर पुलिस रिमांड के लिए कोर्ट में लगाएगी अर्जी

सम्भल -बदमाशों ने बाइक सवार दम्पति से की लूट,20 हजार नगदी,मोबाइल,जेवर बदमाशों ने लूटे,बहजोई थाना क्षेत्र के डेहरी सिकंदरपुर की घटना 

मथुरा-कैबिनेट ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा आज मथुरा में,कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

मऊ-तेज आंधी के बाद बारिश से कई दर्ज़न पेड़ गिरे,बलिया-लखनऊ मार्ग पर बिजली के खंभे व तार गिरने से यातायात बाधित

मथुरा-टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग,सूचना के बाद भी नहीं पहुंची दमकल की गाड़ी,ग्रामीण टेंट हाउस में लगी आग बुझाने में जुटे,बरसाना थाना क्षेत्र के नंद गांव इलाके की घटना

लखीमपुर-तेज आंधी के बाद बारिश से बिजली व्यवस्था चरमराई,कई जगह पेड़ गिरने से यातायात बाधित,निघासन इलाके में कुछ जगहों पर ओले भी गिरे

एटा-अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई,बाइक सवार युवक की मौक़े पर हुई मौत,देहात कोतवाली के नगला केवल के समीप की घटना

एटा-सिचाई मंत्री धर्म पाल सिंह आज एटा में,PWD गेस्ट हाउस में कैबिनेट मंत्री का सदर विधायक करेंगे स्वागत

आजमगढ़-तेज आंधी के साथ बारिश से दर्ज़नो पेड़ गिरे,कई जगह पेड़ गिरने से यातायात बाधित,बारिश से बिजली व्यवस्था चरमराई

गोरखपुर-हिस्ट्रीशीटर महताब चढ़ा पुलिस के हत्थे,चोरी की दो बाइकें भी हुईं बरामद,तिवारीपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा 

बरेली-बरेली मंडल को पॉलीथीन मुक्त जोन बनाने की कवायद,मंडल बनेगा यूपी का पहला पॉलीथीन मुक्त जोन-कमिश्नर,थोक विक्रेताओं पर भी सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश,जिला प्रशासन,निगम और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम तैयार

गोरखपुर-विवाहिता की गला रेतकर हत्या,रात में पति के साथ मायके से गई थी ससुराल,पति पर जताई जा रही हत्या करने की आशंका,गुलहरिया थाना क्षेत्र के मंगलपुर की घटना

 

बुलंदशहर-गंगा में नहाते वक्त दो युवक डूबे,गोताखोरों ने एक युवक का शव निकाला,दूसरे युवक की तलाश में जुटे गोताखोर,नरौरा थाना क्षेत्र के राजघाट की घटना 

जालौन-फर्जी रेलवे टिकट बनाने वाला जालसाज गिरफ्तार,3 लैपटॉप कई फर्जी टिकट और समाग्री बरामद,RPF ने स्टेशन के पास दुकान से की गिरफ्तारी

सहारनपुर-राहुल गांधी दिल्ली से सहारनपुर रवाना,राहुल गांधी के आने की प्रशासन ने नहीं दी अनुमति,राहुल गांधी को रोकने के लिए प्रशासन अलर्ट

सहारनपुर-हिंसा में झुलस रहे शब्बीरपुर गांव से राहत की खबर,दलित बेटी की शादी में सभी समुदाय के लोग हुए शामिल,ठाकुरों ने दलित की बेटी की शादी की मेजबानी की,21 दिन बाद बैंड बाजे की आवाज से गूंजा शब्बीरपुर गांव

लखनऊ-मंत्री नंद गोपाल नंदी का बयान-'UP में उद्दोंगों को बढ़ावा देने के लिए दी जाती रही रहेगी छूट',प्रदेश को नंबर एक औद्योगिक राज्य बनाना लक्ष्य-नंद गोपाल,स्टांप शुल्क विभाग उद्दोगों को छूट देकर देगा बढ़ावा-नंदी

भाजपा पनवेल निकाय चुनाव में जीती, भिवंडी कांग्रेस की झोली में


महाराष्ट्र में पनवेल नगर निगम में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला जबकि कांग्रेस भिवंडी नगर निगम में विजेता बनकर उभरी। पनवेल, भिवंडी और मालेगांव निकाय चुनाव के परिणाम शुक्रवार को घोषित हुए जिनके लिए चुनाव 24 मई को हुआ था। 78 सदस्य पनवेल नगर निगम में भाजपा ने 51 सीटें, राकांपा ने दो, कांग्रेस ने दो और पीडब्ल्यूपी ने 23 सीटें जीतीं। आरपीआई और भाजपा की सहयोगी शिवसेना एक भी सीट नहीं जीत सकीं।
महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख रावसाहेब दानवे ने चुनाव में भाजपा के अच्छे प्रदर्शन का स्वागत किया और कहा कि परिणाम उस दिन आये जब नरेंद्र मोदी सरकार ने तीन वर्ष पूरे किये हैं। 90 सदस्यीय भिवंडी निजामपुर शहर नगर निगम में कांग्रेस ने 47, भाजपा ने 19, शिवसेना ने 12, सपा ने दो और आरपीआई ने चार सीटें जीतीं। 84 सदस्यीय मालेगांव नगर निगम में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी जबकि राकांपा दूसरे नम्बर पर रही। कांग्रेस ने 28 सीटें, राकांपा 20, शिवसेना 13, भाजपा नौ, जदएस छह, निर्दलीयों ने एक सीट जीती।

शुक्रवार, 26 मई 2017

ब्रह्मदत्त द्विवेदी हत्याकांड में पूर्व विधायक विजय सिंह को उम्रकैद

इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बहुचर्चित ब्रह्मदत्त द्विवेदी हत्याकांड में समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व विधायक विजय सिंह की आजीवन कारावास की सजा बरकरार रखी।
श्री द्विवेदी की फर्रुखाबाद में 20 वर्ष पहले हत्या कर दी गयी थी। विजय सिंह को जिला अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनायी थी। इस समय वह जमानत पर जेल से बाहर थे। विधानसभा का पिछला चुनाव वह सपा के टिकट पर लडे थे। सजा सुनाये जाने के बाद विजय सिंह को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया। सीबीआई की विशेष अदालत ने आरोपी विजय सिंह और संजीव को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। विजय सिंह को उच्च न्यायालय से सजा के लिये स्थगन आदेश के साथ ही जमानत मिल गयी थी लेकिन संजीव को जमानत नहीं मिली। विजय सिंह फर्रुखाबाद विधानसभा सीट से 2007 में विधायक चुन लिया गया था लेकिन बाद में वह बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में शामिल हो गया था।
वर्ष 2012 में विजय सिंह निर्दलीय उम्मीदवार के रुप में चुनाव जीता लेकिन कुछ दिन बाद सत्तारूढ समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हो गया। वर्ष 2017 में वह श्री द्विवेदी के पुत्र और भाजपा उम्मीदवार मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी से करीब 60 हजार मतों से चुनाव हार गया।

विधायक ने किया श्रमिक पंजीयन मेले का उद्घाटन

पंजीयन मेले में सैकड़ो श्रमिको का बना कार्ड
जौनपुर बदलापुर विधानसभा के हरिहरपुर गाँव में "उत्तर प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड" का  उद्घाटन करते  हुए भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने कहाकि इस बोर्ड के माध्यम से हम श्रमिक कल्याण के लिए तथा उनके बच्चो का भविष्य सुधारने के लिए तत्पर है। श्रमिक के सभी बच्चो का सुरक्षा बीमा होगा। जिससे भविष्य में किसी में किसी तरह की कोई परेशानी हो तो  श्रमिक की  सहायता की जा सके। केंद्र सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार भी श्रमिको के लिए बहुत सारी योजनाओं को संचालित कर रही है। सबका साथ, सबका विकास के तर्ज पर सरकार काम कर रही है। गरीबो पर विशेष ध्यान दे रही है। इस सरकार में न कोई अमीर है न कोई गरीब सबको एक साथ एक ही लाइन में लाकर बराबरी में खड़ा करने का काम सरकार ने किया है। जिससे लोगो के मन से ऊंच नीच की भावनाओं को निकाला जा सके। सब साथ के है, सब बराबर है। इस मौके पर श्रम आयुक्त बी एल दुबे, ओमकार नाथ मिश्र, पूर्व उप ब्लाक प्रमुख, जगदम्बा मिश्रा, रमेश मिश्रा, अच्छेलाल उपाध्याय, प्रधान दिनेश मिश्र, अल्पनाथ,  सुनील मिश्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।