tikhiawaz24.in

बुधवार, 26 जुलाई 2017

25 कावरियौं का जत्था उत्तराखंड के हरद्वार के लिये रवाना

जौनपुर सिंगरामऊं, - स्थानीय कस्बे से करीब दो दर्जन कांवरियों का जत्था मंगलवार को हरद्वार के लिये रवाना हो गया। इस दौरान शिव भक्तो ने बम बम भोले, जय जय शंकर की सहित कई नारे लगाये।
कस्बा स्थित प्राचीन महाकाली मंदिर से 25 कावरियौं का जत्था उत्तराखंड के हरद्वार के लिये रवाना हो गया। यह जत्था क्षेत्र में गूदरनाथ धाम के नाम से प्रसिद्ध शिव मंदिर पर जलाभिषेक किया। ग्रामीणों ने ‘बम बम भोला जी महाराज नैया खींच लगाइयों पार‘ नामक आरती और फूल मालाओं‘ के साथ शिव भक्तो को रवाना किया। यह जत्था हरद्वार से जल लेकर नीलकंठ में जलाभिषेक करेगा।जत्थे में राजकुमार"टेम्पू", गोपाल बरनवाल, राहुल जायसवाल, संजय रावत, गिरिजेश सोनी, विनय सिंह, गोलू बरनवाल, रोहित निगम, शनी बरनवाल, सहित दो दर्जन से अधिक कॉवरियों का समूह था।

“सर्व शिक्षा अभियान रैली” बदलापुर ब्लॉक के पूर्व मा० वि० सिंगरामऊं व प्रा० वि० सिंगरामऊं

जौनपुर सिंगरामऊ अभिभावकों को स्कूल में अपने बच्चों को भेजने से होते लाभों के बारे में बताने के लिए, अक्सर गांवों में सामुदायिक गतिशीलता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। ऐसे ही एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम “सर्व शिक्षा अभियान रैली” को बदलापुर ब्लॉक के पूर्व मा० वि० सिंगरामऊं व प्रा० वि० सिंगरामऊं प्रथम व द्वितीय तथा कन्या पूर्व मा० वि० सिंगरामऊं में बुद्धवार को आयोजित किया गयी।  विद्यालयों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया जो यह सुनिश्चित करने के लिए आयोजित किया गया था कि माता-पिता शिक्षा के मूल्य को समझते हुए बच्चों को विद्यालय भेजना शुरू कर दें।छात्रों, विद्यालयों के पूरे स्टाफ, कुछ अभिभावकों ने भाग लिया।  प्रतिनिधित्व प्रधानाध्यापक अनवर अब्बास, गोरखनाथ दुबे, एंव कन्या विद्यालय की प्रधानाध्यापिका न् किया। सभी छात्र पूरे कार्यक्रम के दौरान काफ़ी उत्साहित थे और उनके पूरे समूह ने सभी के लिए शिक्षा के लाभों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हाथों में स्कूल चलो अभियान का बैनर, पोस्टर्स और तख्तियों के साथ गांव का भ्रमण किया। इस मौके पर स० अ० राकेश सिंह, आसुतोष सिंह, सपना गुप्ता, विनय खैरवार, संतोष बीना सिंह, राजीव दुबे, राधा मौर्य, अजय पाल, आलोक यादव, व दीपनारायण सिंह तथा कुछ अभिभावक उपस्थित रहे।

महाविद्यालय की कक्षाएं 28 से।


सिंगरामऊं- - राजा हरपाल सिंह पी जी कालेज सिंगरामऊं में बीए व बीएससी भाग एक की कक्षाएं  28 जलाई से प्रारंभ होंगी तथा साथ ही साथ बीए व बीएससी भाग दो, तथा भाग तीन और एम ए तथा एमएससी भाग दो की कक्षाएं भी प्रारंभ होगी।विस्तृत समय सारिणी कॉलेज के सूचना पट्ट पर चस्पा है।

कटियामारी बन रही लोकल फाल्ट का कारण।


  जौनपुर सिंगरामऊं -  क्षेत्र में अधिकांशत: लोग बिजली का अवैध तरीके से उपभोग कर रहे हैं। इसकी वजह से आपूर्ति के लिए गांवों में लगाए गए अधिकांश ट्रांसफार्मर ओवरलोडेड हैं। अधिक लोड होने की वजह से आपूíत करने वाले तार भी गलकर टूट रहे हैं। इससे आए दिन आपूर्ति बाधित रहती है। कटियामारी कर बिजली का उपभोग करने वाले लोगों का खामियाजा गॉव के वैध कनेक्शनधारकों को भुगतना पड़ रहा है। रोस्टर के मुताबिक आपूर्ति न मिलने से कृषि और व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। शायद इस ओर अधिकारियों का ध्यान नहीं जा रहा है, तभी तो समस्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है।

बिजली विभाग के लिए कटियामारी करने वाले लोग चुनौती बने हुए हैं। अवैध तरीके से बड़े पैमाने पर बिजली का उपभोग होने के कारण आपूर्ति की सारी व्यवस्था क्षेत्र में चरमरा गई है। विद्युत उपखंड केंद्रों से लेकर गांवों में लगाए गए ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो गए हैं। यही वजह है कि आए दिन ट्रांसफार्मर जल रहे हैं और तार गल रहे हैं। इससे लोकल फाल्ट की समस्या बनी हुई है। ट्रांसफार्मर फुंकने की सूचना के बाद भी विभागीय अधिकारी व कर्मचारी इस ओर ध्यान नहीं देते हैं। इससे संबंधित स्थानों पर जल्दी आपूर्ति बहाल नहीं हो पाती। यही नहीं विद्युत व्यवस्था बेपटरी होने की वजह से रोस्टर के मुताबिक आपूर्ति की चाह करना बेमानी साबित हो रहा है। क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में लागू किए गए रोस्टर के मुताबिक आपूर्ति न होने की वजह से व्यापार व उद्योग धंधे तथा कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इसकी शिकायत किसानो ने कई बार विद्युत विभाग के आला अधिकारी व जिला प्रशासन से कई बार की। इसके बाद भी व्यवस्था सुधार के लिए अभियान नहीं चलाया जा रहा है। इससे उपभोक्ताओं में विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रति खासा असंतोष व्याप्त है।

मंगलवार, 25 जुलाई 2017

यूपी में बिजली संकट गहराया

दिल्ली: संसद के सेंट्रल हाल में दोपहर 12.15 बजे देश के 14वें राष्ट्रपति बतौर रामनाथ कोविंद  पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे, सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस खेहर दिलाएंगे शपथ, 45 मिनट तक चलेगा समारोह, कोविंद के परिवार के 11 सदस्य हिस्सा लेंगे, सभी राज्यों के सीएम और सांसदों को आमंत्रित किया गया।

दिल्ली: अल्पसंख्यक विभाग के अफसरों की लापरवाही उजागर, हजयात्रा की होर्डिंग में पीएम मोदी का नाम गलत, पीएम नरेन्द्र मोदी की जगह लिखा नरेन्द्र मोती, सरकार के मंत्री को भी नहीं दिखी बड़ी गलती।

दिल्ली: सीएम योगी ने पीएम मोदी व बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से की मुलाकात, प्रदेश की कानून व्यवस्था व मंत्री मंडल में विस्तार को लेकर की बातचीत, नए प्रदेश अध्यक्ष के चयन को लेकर भी की चर्चा।

दिल्ली: राष्ट्रपति शपथ ग्रहण समारोह को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, लोगों से की कई मार्गों पर न जाने की गुजारिश, रायसीना के आसपास के मार्गों से न गुजरें लोग, राष्ट्रपति भवन, जनपथ के आसपास के मार्गों न गुजरें लोग, शपथ ग्रहण समारोह से जुड़े कार्य़क्रम स्थल के आसपास से गुजरने से बचें।

लखनऊ: अमौसी से सुबह 7 बजे 300 हज यात्रियों का दूसरा जत्था हुआ रवाना, वाराणसी से दोपहर 1:55 पर रवाना होंगे 150 यात्री, दिल्ली से दोपहर 12:30 पर जायेंगे 300 हजयात्री, यूपी के 750 हजयात्री आज पहुंचेंगे सऊदी अरब।

लखनऊ: एडमिशन के नाम पर यूपी बोर्ड के संबद्ध स्कूलों में वसूली जा रही मनमानी फीस, सहायता प्राप्त स्कूलों में अवैध वसूली का धंधा, शिकायत पर डीआईओस ने जारी किया नोटिस, सभी सहायता प्राप्त स्कूलों को जारी किया नोटिस, कड़ी कार्रवाई की दी चेतावनी।

लखनऊ: यूपी कैबिनेट की बैठक आज शाम 6 बजे, लखनऊ सैनिक स्कूल का नाम बदलने का प्रस्ताव, कैप्टन मनोज पांडेय नाम रखने का आ सकता है प्रस्ताव, गाजियाबाद मेट्रो के दूसरे चरण के लिए संशोधित डीपीआर, विवि में भर्ती और प्रमोशन पैटर्न में बदलाव का प्रस्ताव, सेवा नियमावली में बदलाव का भी प्रस्ताव आ सकता है, 2 आडिट रिपोर्टों को मंजूरी का प्रस्ताव आ सकता है, 13वीं वित्त आयोग की शिफारिशों पर मिला है धन, 5 चीनी मिलों को लीज पर देने का प्रस्ताव आ सकता है।

लखनऊ: मंडी परिषद के इंजीनियर राम प्रवेश दूबे के घर लेसा का छापा, रिमोट के माध्यम से होती थी बिजली चोरी, 5 किलो वाट के कनेक्शन में 25 किलो वाट उपभोग, लेसा टीम ने काटा एक लाख का शमन शुल्क, न जमा करने पर होगी एफआईआर, बिजली चोरी पर 40 लाख जुर्माना भी करना होगा अदा।

लखनऊ: प्राइवेट प्रैक्टिस के आरोप में डाक्टर होगा सेवा मुक्त, फतेहगंज PSC में संविदा पर तैनात हैं डॉ. अंकित गुप्ता को सेवामुक्त करने की संस्तुति, CMO ने की डॉक्टर को सेवामुक्त करने की संस्तुति।

लखनऊ: पावर कॉर्पोरेशन ने 6 सौर ऊर्जा कंपनियों से करार किया रद्द, 2015 में 80 मेगावाट की सौर परियोजना लगाने का हुआ था करार, सुधाकर इंफ्राटेक, टेक्निकल एसोसिएट्स, सहस्त्रधारा एनर्जी, अवध रबर प्रोप मद्रास, अदानी ग्रीन एन्रजी, पिनाकल एयर कंपनी से भी रद्द किया करार, समय पर प्रोजेक्ट न पूरा करने पर हुई कार्ऱवाई, करार समाप्त करने का विभाग ने जारी किया नोटिस।

  लखनऊ: केंद्रीय नेतृत्व के सख्त रुख के बाद योगी सरकार ने टोल प्लाजा पर वीआईपी कल्चर वाला सर्कुलर लिया वापस। 

लखनऊ: यूपी में बिजली संकट गहराया, 2000 मेगावाट बिजली की कमी से हो रही कटौती, गांवों, कस्बों में 10-12 घंटे व शहरों में भी 3-4 घंटे की जा रही कटौती, 18 जुलाई से बिजली आपूर्ति में हो रही कमी।

लखनऊ: सिंचाई विभाग में बनेगी डिफाल्टर अधिकारियों की सूची, सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने प्रमुख सचिव सिंचाई को सूची बनाने के दिए निर्देश, डिफाल्टरों को दी जाएगी अनिवार्य सेवानिवृत्ति, भ्रष्टाचारी, अनुशासनहीन अधिकारियों की बन रही सूची।

लखनऊ: रिवर फ्रंट मामले में शासन ने मांगी अफसरों की सूची, न्यायिक जांच में दोषी पाए अधिकारियों की सूची मांगी, सिंचाई विभाग से मांगे दोषी अधिकारियों के नाम, आगे की कार्रवाई के लिए मांगी गई दोषियों की सूची, रिवर फ्रंट मामले में दोषी अधिकारियों पर कसेगा शिकंजा।

लखनऊ: एक्सप्रेस-वे में मिट्टी खुदाई पर खनन विभाग सख्त, आगरा एक्सप्रेस-वे निर्माण में निकाली थी मिट्टी, खनन विभाग कसेगा L&T पर शिकंजा, मिट्टी की रकम L&T से 32 करोड़ रुपए वसूलने की तैयारी, L&T की फाइल अधिकारियों ने की तलब।

लखनऊ: एक साथ 3 घरों में हुई चोरी, सेंध लगाकर लाखों का माल पार, सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी, ग्रामीणों ने पुलिस से जताई नाराजगी, मलिहाबाद के जगतापुर गांव की घटना।

सोनभद्र: पंचायत ने एक महिला को घोषित किया डायन, पंचायत ने 70 हजार रूपए का लगाया जुर्माना, 26 जुलाई तक जमा करना होगा जुर्माना, जुर्माना नहीं जमा करने पर घोर दण्ड, बाल बनवा कर मुंह पर कालिख पुतवाकर महिला को पूरे मोहल्ले में घुमाने का सुनाया फैसला, पीड़ित महिला ने डीएम और एसपी से की शिकायत, मांची थाना इलाके के चिचलिक गांव का मामला।

  कानपुर: बिधनू थाना क्षेत्र के शिवगंज चौराई गांव में महिलाओं और बच्चों को बंधक बनाकर डकैती, विरोध करने पर महिलाओं और बच्चों को पीटा, 3 लोगों को गभीर अवस्था में अस्पताल में कराया भर्ती, लाखों के जेवर और नगदी ले गए बदमाश, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी। 

फिरोजाबाद: व्यापारी संजीव गुप्ता के अपहरण का मामला, बदमाशों ने व्यापारी की पत्नी WHATSAPP  पर किया मैसेज, नो चालाकी नो पुलिस’ लिखकर भेजा, फिरौती की रकम आगरा में मांगी।

आगरा: जिले में कानून व्यवस्था ध्वस्त, लूट, हत्या और चोरी की वारदातों से दहली ताजनगरी, चौकी से चंद कदमों की दूरी पर हो रही हैं वारदातें, शाहगंज पुलिस चौकीदार की हत्या के मामले में हाथ खाली, चौकी के पास हुई सर्राफा की 10 लाख की चोरी, एसएसपी आगरा अपराध पर नहीं लगा पा रहे हैं नियंत्रण, वारदातों से आक्रोश के चलते आज बंद रहेगा सर्राफा बाजार।

बीडीसी पति सतीश उपाध्याय की शिकायत पर मंगलवार को ग्राम पंचायत की खुली बैठक आयोजित की गई



जौनपुर - सिंगरामऊं - ग्राम पंचायत की खुली बैठक में  ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। शिकायत कर्ता ने पूर्व मे कराये गये विकास कार्यों मे अनियमितता, और खुली बैठक न आयोजित करने तथा चहेतो को लेकर काफी नाराज थे।अपात्रों का नाम सूची में शामिल किए जाने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए हंगामा किया। बाद में मामले को शान्त कराने कें लिए डायल १०० बुलाना पड़ा, तब जाकर बैठक पुन:शुरू हुई l

 बता दें कि बदलापुर वि० ख० विकास खंड के बहरीपुर गांव निवासी बीडीसी पति सतीश उपाध्याय की शिकायत पर मंगलवार को ग्राम पंचायत की खुली बैठक आयोजित की गई थी, बैठक ग्राम पंचायत अधिकारी रणजीत सिंह व सहायक वि० अधिकारी अच्छेलाल तथा अवर अभियन्ता लघु सिंचाई यादवेन्द्र प्रताप सिंह और प्रधान कृष्ण कुमार हलवाई की मौजूदगी में शुरु हुई,  जिसमें विकास कार्यों का सत्यापन आवास की सूची एवं राशन कार्ड एंव अन्य कार्यो का सत्यापन कार्य हो रहा था। बैठक प्राथमिक विद्यालय बहरीपुर पर आयोजित हो रही थी जिसको लेकर कुछ ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरु कर दिया, जिस पर डायल १०० की टीम बुलाना पड़ा तब बैठक की कार्यवाही आगे बढ़ सकी। सतीश उपाध्याय ने आरोप लगाया कि आज तक ग्राम सभा की एक भी खुली बैठक नही की गयी तथा ग्राम सभा में सरकारी धन का दुरूपयोग किया जा रहा है।मौजूद महिलाओं समेत अन्य ग्रामीणों ने बैठक मे मनरेगा में काम की मांग की तथा आवास की सूची में अपात्रों का नाम शामिल किए जाने पर उपरोक्त लोगों द्वारा कड़ी आपत्ति जताई गई ।कुछ लोगो ने प्रधान पर आवास के लिए घूस लेने तथा प्रधान के करीबी मोनू पर आनलाईन आवेदन करने के लिए पैसा लेने की बात भी कही, कुछ ग्रामीणों का आरोप था कि ग्राम प्रधान अपने चहेतों का नाम आवास तथा शौचालय की सूची में शामिल कर लिया है जिससे गरीब तबके के लोग लाभ से वंचित हो गए हैं,  योजनाओं के पैसों का दुरूपयोग किया जा रहा है । तथा अपात्रों को विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ तथा अपने चहेतो को दे दिया गया । बैठक में ग्राम पंचायत अधिकारी ने आवास, राशन कार्ड सहित अन्य सरकारी योजनाओं को एक एक कर पढ़ा और लोगो ने सही गलत का जवाब दिया। शिकायत कर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि स्कूल की बाउंड्रीवाल में भी घपलेबाजी हुई है जबकि बाउंड्रीवाल का निर्माण पिछले प्रधान के कार्यकाल में हुआ था। तथा जाब कार्ड धारकों से धनउगाही की शिकायत पर सभी कार्ड धारकों ने इससे इन्कार कर दिया। इस बावत ग्राम पंचायत अधिकारी रणजीत सिंह ने बताया कि सही तरीके से पात्रों का चयन किया जा रहा है , राशन कार्ड का सत्यापन शुरू हो गया है, मनरेगा मजदूरी का भुगतान अविलंब करवा दिया जाएगा कोई भी समस्या हो तो लिखित तौर पर अधिकारियों को अवगत करवाने को कहाl  यदि अपात्रों का नाम आवास सूची में शामिल किया गया है तो इसकी की भी जांच कराई जाएगी। इसी प्रकार ग्रामीणो की समस्याओं का निस्तारण किया गया। ग्राम प्रधान का कहना है कि विकास कार्य बगैर पक्षपात किए पारदर्शिता पूर्ण किया जा रहा है, यह केवल राजनीतिक द्वेश के चलते फर्जी शिकायत की जा रही है। रही बात खुली बैठक की मैं खुली बैठक मैं ही कार्य योजना बनाया हूँ, जिसकी अखबार कटिंग भी हमारे पास है। बैठक में ग्रामपंचायत सदस्य गण, पूर्व प्रधान महेन्द्र यादव, रविन्द्र गिरि, संजय सिंह, जयनारायण उपाध्याय, जमाल अंसारी,राजेश जायसवाल तथा ग्राम सभा के तमाम लोग मौजूद रहेl

सोमवार, 24 जुलाई 2017

सर्व शिक्षा अभियान के अन्तर्गत स्कूल चलो अभियान


 जौनपुर सिंगरामऊं - अभिभावकों को स्कूल में अपने बच्चों को भेजने से होते लाभों के बारे में बताने के लिए, अक्सर गांवों में सामुदायिक गतिशीलता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। ऐसे ही एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम “सर्व शिक्षा अभियान रैली” को बदलापुर ब्लॉक के प्रा० वि० रामपुर व प्रा० वि० बछाड़ी में सोमवार को आयोजित किया गयी।  विद्यालयों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया जो यह सुनिश्चित करने के लिए आयोजित किया गया था कि माता-पिता शिक्षा के मूल्य को समझते हुए बच्चों को विद्यालय भेजना शुरू कर दें।छात्रों, विद्यालयों के पूरे स्टाफ, कुछ अभिभावकों ने भाग लिया।  प्रतिनिधित्व प्रधानाध्यापक रामपुर सच्चिदानंद तिवारी एंव प्रधानाध्यापिका बछाड़ी श्रीमती जावित्री यादव ने किया।
सभी छात्र पूरे कार्यक्रम के दौरान काफ़ी उत्साहित थे और उनके पूरे समूह ने सभी के लिए शिक्षा के लाभों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हाथों में स्कूल चलो अभियान का बैनर, पोस्टर्स और तख्तियों के साथ गांव का भ्रमण किया। इस मौके पर स्टाफ के लोग एंव कुछ अभिभावक उपस्थित रहे।

आज जिस आयु वर्ग के युवा तनाव व अवसाद झेल रहे हैं, वे परिवार और समाज के सपोर्ट सिस्टम से दूर ही रहे हैं

शनिवार को जफराबाद और सिकरारा में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। यह बैठक ब्राह्मण सदस्यों के बीच हुई। बैठक में समाज की उन बुराईयों पर प्रहार किया गया। जिनसे आम आदमी बुरी तरह प्रभावित होकर विकास के रास्ते से दूर चला जाता है।ब्राह्मण समाज हमेशा समाज के उत्थान में अहम भूमिका निभाता रहा है। यह रुकना नहीं चाहिए।अन्य ब्राह्मणों से अपील की है कि इस संगठन में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि अपने विवेक, बुद्धि और कौशल से समाज को एक बेहतर दिशा दी जा सके।
किसी भी राष्ट्र अथवा देश के नवयुवक उस राष्ट्र के विकास एवं निर्माण की आधारशिला होते हैं । स्वस्थ नवयुवक ही स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं ।

 इस कर्यक्रम की अध्यक्षता आशीष शुक्ला व
संचालन पंकज मिश्रा ने किया ।


अवनीश उपाध्याय ने बताया इन युवकों से ही देश की वास्तविक पहचान होती है । यदि देश के नवयुवकों में चारित्रिक दृढ़ता व नैतिक मूल्यों का समावेश है तथा वे बौद्‌धिक, मानसिक, धार्मिक एवं आध्यात्मिक शक्तियों से परिपूर्ण हैं तो निस्संदेह हम एक स्वस्थ एवं विकसित राष्ट्र की कल्पना कर सकते हैं ।

परंतु यदि हमारे युवकों की मानसिकता रुग्ण है अथवा उनमें नैतिक मूल्यों का अभाव है तो यह देश अथवा राष्ट्र का सबसे बड़ा दुर्भाग्य है क्योंकि इन परिस्थितियों में विकास की कल्पना केवल कल्पना तक ही सीमित रह सकती है, उसे यथार्थ का रूप नहीं दिया जा सकता है ।

आशीष शुक्ला का कहना है समाज के अंदर मौजूदा समय में तमाम तरह के दुर्गुण व्याप्त हैं। जिनका सबसे अधिक शिकार युवा वर्ग होता है। जिस घर का सदस्य बुराईयों की ओर बढ़ जाता है। उसके परिवार में क्लेश, समस्याएं व तमाम तरह की मुसीबतें अपना घर बना लेती हैं। इसलिए जरूरी है कि समाज को एक स्वस्थ संदेश इस बात का जाए कि इन नशा, दुगुर्णों आदि से  बचाया जाए। यह बातें हमारे बड़े एवं छोटे भाईयो के बीच मे हुई जिसमें..   विकास शुक्ला,कल्लू दूबे, अमित मिश्रा, अबोध शुक्ला, आनंद,विवेक वरदान एवं पंकज शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

रविवार, 23 जुलाई 2017

बदलापुर विधानसभा के तहसील उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से आयोजित "GST संगोष्ठी" व "एक राष्ट्र, एक कर"


    जौनपुर बदलापुर विधानसभा के तहसील उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से आयोजित "GST संगोष्ठी" व "एक राष्ट्र, एक कर" के माध्यम से व्यापारियों व नागरिको को जागरूक किया गया । केंद्र सरकार द्वारा सभी करो को घटाते एक ही में समाहित करके गरीबों व व्यापारियों को लाभान्वित करने का काम किया है। इस कर के माध्यम से हम भारत मे कही से भी किसी भी वस्तु को एक ही दाम में खरीद सकते है। पहले इस तरह की कोई भी नियम व शर्ते नही लागू होती थी। इस कर्यक्रम की अध्यक्षता श्री पंकज मिश्रा जिला उपाध्यक्ष भाजपा ने किया ।   इस मौके पर असिस्टेंट कमिश्नर व्यापारकर, जौनपुर, मुख्य अतिथि श्री रमेश चन्द्र मिश्रा व आयोजक श्री अनिल सिंह शक्ती ( अध्यक्ष उद्योग व्यापार मण्डल बदलापुर)    , श्री राजेन्द्र प्रसाद अग्रहरि (महामंत्री), श्री आदर्श तिवारी, श्री दिनेश कुमार, श्री आर पी चौरसिया आदि समस्त व्यापार मंडल के पदाधिकारीगण व व्यापारीगण मौजूद रहे। संचालन केशव सिंह समाजसेवी ने किया और विधायक जी को केशव सिंह ( समाजसेवी ) को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

बदलापुर कस्बे के हनुमान मन्दिर के पास की फायरिंग, कस्बे मे फैली दहशत

पत्रकार :- पवन उपाध्याय

बदलापुर जौनपुर! कस्बे के हनुमान मन्दिर के सामने रविवार को सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने एक मैजिक चालक पर फायरिंग करते हुए भाग निकले। हलाकि चालक बाल बाल बचा गया। कस्बे में ऐसी घाटन से लोगों के अन्दर भय प्रगट हो गया है।
         थाना क्षेत्र के भलुआही गांव निवासी अशोक बेनवंशी का पुत्र विजय कुमार बेनवंशी कस्बा स्थित पिन्टू निगम का मैजिक चलाता है। सुबह वह अपने घर से मैजिक लेकर बाजार में जा रहा था। बाजार से कुछ दूर पहले एक बाइक पर दो युवको ने चालक से पास मांगा। इतने में बात बढ गई। बदमाशो ने गाली गलौज देना शुरु कर दिया। चालक को उक्त स्थल पर पंहुचते ही फायरिंग कर के भाग निकले। कस्बे मे ऐसी घटना से लोग भयजदा है। उधर उपनिरीक्षक विजय कुमार गुप्त का कहना की चालक द्वारा थाने मे कोई तहरीर नही दिया गया। फायरिंग की घटना सही है। इसे गम्भीरता से लेकर पुलिस जाच मे जुटी है

शनिवार, 22 जुलाई 2017

प्राथमिक विद्यालय इनमीपुर की बाउंड्री रात में ही ढह गई। जिसके कारण पूरा स्कूल परिसर असुरक्षित हो गया।

 जौनपुर सिंगरामऊ प्राथमिक विद्यालय इनामीपुर की बाउंड्री की दिवाल भी ढह गयी। जहां देखा गया कि बिद्यालय के अगल बगल घास फूस जमे थे। ग्रामीणों ने बताया कि तेज बरसात के कारण बाउंड्री के दिवाल की नींव के पास पानी जमा था जिसके कारण रात में नींव खिसक गयी और बाउंड्री  धरासायी हो गयी। 

बंद होगा TCS लखनऊ ऑफिस

लखनऊ-बंद होगा TCS लखनऊ ऑफिस,बंद होगा टाटा कंसलटेंसी सर्विस का लखनऊ ऑफिस,वाइस प्रेसीडेंट आलोक कुमार ने सुनाया फरमान,इसी महीने लखनऊ से शिफ्ट हो जाएगी TCS ,सरकार ने TCS कर्मचारियों को दिया था मदद का आश्वासन,कर्मचारियों ने CM योगी तक पहुंचाई थी अपनी बात,कई मंत्रियों से भी मामले को लेकर मिले थे कर्मी,शुक्रवार को सभी प्रोजेक्ट मैनेजरों से साथ अफसरों की हुई मीटिंग,TCS लखनऊ यूनिट को पूरी तरह से शिफ्ट करने सुनाया गया फैसला,जिन कर्मियों के पास प्रोजेक्ट नहीं,वो अगले हफ्ते नोएडा शिफ्ट होंगे,4-6 हफ्ते में अलग अलग यूनिटों में कर्मियों की शिफ्टिंग के आदेश,कई कर्मचारी टीसीएस कंपनी से दे सकते हैं इस्तीफा,TCS लखनऊ में लगभग 2 हजार कर्मचारी करते हैं काम

लखनऊ-गवर्नर की PC आज,राजभवन में राज्यपाल राम नाईक करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस,अपने कार्यकाल के 3 साल पूरे होने पर होगी प्रेस वार्ता ,अपने कार्यकाल का लेखा जोखा पेश करेंगे राज्यपाल,
दोपहर 3 बजे राजभवन में गवर्नर करेंगे प्रेस वार्ता

लखनऊ-सपा की बैठक,समाजवादी पार्टी के सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक आज ,पार्टी ऑफिस में सुबह 11 बजे से होगी समीक्षा बैठक ,पार्टी के सभी पदाधिकारियों को भेजा गया न्योता ,अखिलेश यादव भी बैठक में कर सकते हैं शिरकत 

कानपुर देहात-विधायक का निधन,बीजेपी विधायक मथुरा प्रसाद पाल का निधन,कैंसर की बीमारी के चलते विधायक का निधन,वेदांता गुड़गांव ले जाने के दौरान रास्ते में निधन,सिकंदरा से बीजेपी विधायक हैं मथुरा प्रसाद पाल 

मऊ-जमीनी विवाद में हत्या,कलयुगी बेटे ने पिता और चाचा को मारी गोली,पिता की मौके पर मौत,चाचा अस्पताल में भर्ती,आरोपी बेटा पिता की हत्या कर मौके से फरार,दक्षिणटोला क्षेत्र के मूमिनपुरा इलाके की घटना

कानपुर-बच्चों को छोड़ा ,सड़क पर मासूम बच्चों को छोड़कर मां फरार,मूलगंज क्षेत्र के नई सड़क पर मिले 3 बच्चे,पुलिस ने बच्चों को चाइल्ड लाइन को सौंपा

आगरा -स्वास्थ्य सेवा सुधारने के लिए मेडिकल कॉलेज में एस्मा लागू ,6 महीने तक किसी भी हड़ताल पर लगाई गई रोक,मेडिकल कॉलेज प्राचार्य ने जारी किया आदेश

गोरखपुर-इंसेफ्लाइटिस का कहर,पूर्वांचल में इंसेफ्लाइटिस से मौतों का सिलसिला जारी,पिछले 24 घंटे में इंसेफ्लाइटिस से 4 मरीजों की हुई मौत,मेडिकल कालेज में इंसेफ्लाइटिस के 2 नए मरीज भर्ती,मेडिकल कॉलेज में इंसेफ्लाइटिस के 25 मरीजों का इलाज जारी

मथुरा-मंत्रियों का दौरा,ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा,चौधरी लक्ष्मीनारायण दौरे पर,दो दिवसीय दौरे पर मथुरा पहुंचे ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ,ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा सकराया गांव का करेंगे निरीक्षण ,शाम 4 बजे पौधारोपण भी करेंगे ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा

मथुरा-विवाहिता ने लगाई फांसी,विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या ,परिजनों ने ससुरालियों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप,पुलिस ने आरोपी पति को लिया हिरासत में ,राया थाना छेत्र  के पवेसरा गांव की घटना

जौनपुर-मौत पर चक्काजाम,अज्ञात वाहन के कुचलने से युवक की मौके पर हुई मौत,सड़क हादसे में हत्या किए जाने का परिजनों ने लगाया आरोप,शव को सड़क पर रख ग्रामीणों ने किया चक्काजाम ,लाइन बाजार क्षेत्र के चांदपुर गांव के पास की घटना

वाराणसी-विश्व तिरंगा दिवस,वाराणासी में विश्व तिरंगा दिवस की धूम ,बीएचयू गेट से निकाली गई तिरंगा जागरूकता रैली ,हाथों में तिरंगा लिए स्कूली छात्रों ने किया जागरुक 

सहारनपुर का लाल शहीद,आज शाम पैतृक गांव पहुंचेगा जम्मू में शहीद का पार्थिव शरीर,बढ़गांव के भगवानपुर गांव लाया जाएगा शहीद का पार्थिव शरीर,पाकिस्तानी फायरिंग में जम्मू में तैनात जवान हुआ था शहीद,शहीद जवान जयरथ सिंह के पैतृक गांव में शोक की लहर

ब्रेकिंग न्यूज़= फैजाबाद के गंजा ग्रामसभा में बन रहे मेडिकल कॉलेज अधिकारियों की मिलीभगत से बड़ा घोटाला हो रहा जो की कार्य दही संस्था राजकीय निर्माण निगम के मानक के अनुसार किया  मिट रियल लगना चाहिए उसके अनुरूप कार्य हो रहा है इसमें सबसे बड़ा घोटाला सरिया और सीमेंट मैं हो रहा है और

बदलापुर में जीएसटी पाठशाला का आयोजन आज

पत्रकार :- पवन उपाध्याय

बदलापुर जौनपुर। तहसील के सभागार में आज जीएसटी पाठशाल का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें तहसील स्तरीय व्यापारी व अधिवक्ता मौजूद रहेगें।
     उद्योग व्यापार मंण्डल के अध्यक्ष अनिल सिंह "शक्ति" ने बताया कि सभागार में 1 बजे जीएसटी के के बारें व्यापारियों को नई कर प्रणाली के बारे मे जानकारी व्यापार कर के अधिकारियों द्वारा दी जायेगी। कार्यक्रम में असिस्टेंट कमिशनर आ. पी चौरसिया, व आर्दश तिवारी, दिनेश कुमार के मौजूदगी में व्यापारियों को जीएसटी के बारे मे जानकारी देंगे

शुक्रवार, 21 जुलाई 2017

भाभी से नाराज युवती ने खुद को जलाया

जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डेढुवाना पाल बस्ती की 28 वर्षीया सरिता पाल   पत्नी राम राजपालg निवासी वाराणसी अपनेg मायके डेढुवाना में रहती थी । वह अपनी भौजाई अनीता पाल को ससुराल में नहीं रहने देती थी। जिसकी वजह से उसकी भौजाई ने कोर्ट में केस कर दिया।  अपने जीवकोपार्जन के हरजे, खर्चे के लिए जहां वह कोर्ट में गयी और केस जीत गई तथा कोर्ट ने उसे खर्चे के लिए 56000 रुपए का मुआवजा दिलाने का आदेश दिया जो उसे ना मिलने पर फिर कोर्ट ने आदेश दिया जहां उसके मायके चौकी दानगंज (चोलापुर) थाना व  केराकत कोतवाली के सरकीf पुलिस चौकी से  अनीता पाल के ससुराल  डेढूवाना में जाकर हर्जा, खर्चा दिलाने के लिए वहां पर उसे भैंस बकरी और वह चारपाई आदि दिलाया कुर्की करके यह सब चीजें अनीता पाल को दी गई । यह सब तब तक उसके पास रहेगा जब तक कि कोर्ट के आदेश से 56 हजार नही मिल जाता । इससे क्षुब्ध होकर उसकी ननद सरिता पाल ने कल देर रात में खाट पर मिट्टी का तेल डालकर अपने भौजाई को बुलाने लगी कि भैस ने  छुड़ा लिया है । पकड़कर बाध दो  लेकिन अनीता बाहर नहीं निकली  तो सरिता पाल के साड़ी में आग लग गई और वह भागते हुए घर सfे बाहर डेहरी हरिजन बस्ती तक गई जहां से उसका प्रेमी जानकारी पाते ही पहंुच कर एंबुलेंस से सरिता अस्पताल ले गया जहां चिकित्सकों ने उसे जौनपुर के लिए रेफर कर दिया। ग्रामीणों में चर्चा है कि प्रकरण के पीछे प्रेमी की भूमिका संदिग्ध है।

एक पगलाया सियार सो रहे छ: लोगो सहित एक बकरी को भी काटकर घायल कर दिया


जौनपुर सिंगरामऊं - थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गॉव की मल्लाह बस्ती में बुद्धवार की रात सो रहे छ: लोगो सहित एक बकरी को भी काटकर घायल कर दिया, सभी का उपचार सीएचसी बदलापुर में कराया गया। उक्त गॉव की मल्लाह बस्ती मै लोग अपने छप्परों व टिनशेड में बेखौफ सो रहे थे कि अचानक एक पगलाया सियार बस्ती मे पहुंचा और शिवशंकर पुत्र मोदई ५० वर्ष, दुर्गा प्रसाद पुत्र राम आसरे ५० वर्ष, रमेश पुत्र गौरीशंकर ३० वर्ष, कंचन पुत्री शिवशंकर १२ वर्ष, शुभम पुत्र लालचंद्र १० वर्ष, प्रांजलि पुत्री सुरेश ७ वर्ष तथा लालचंद्र की बकरी को भी काटकर लहुलुहान कर दिया। एक के बाद को काटते हुए भगा चला जा रहा था लोग चिल्लाने लगे, सभी के जख्मों से रक्तस्राव हो रहा था। कुछ ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए सियार को घेरकर मार गिराया। सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान संजय सिंह ने एंबुलेंस मंगाकर घायलों को सीएचसी बदलापुर भेजा। गॉव के ही डॉ० तिलकधारी निषाद घायलों की मदद के लिए साथ गये। घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

देश के राष्ट्रपति चुने जाने पर युवा भाजपाइयों ने शुक्रवार को जश्न मनाया

पत्रकार :- पवन उपाध्याय

बदलापुर जौनपुर।: कस्बे के युवा भाजपा नेता वैभव सिंह के आवास पर देश के राष्ट्रपति चुने जाने पर युवा भाजपाइयों ने शुक्रवार को  जश्न मनाया। और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी की बधाई दी। श्री सिंह ने सम्बोधित करते हुए
कहा कि भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व ने रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति उम्मीदार बनाकर साबित कर दिया है कि पार्टी जातिपाति से उपर उठकर राजनीति कर रही है। कोविन्द जी को राष्ट्रपति चुना जाना पंडित दीनदयाल जी के सपनों को साकार करना है।
इस अवसर पर हैप्पी सिंह, छोटे यादव, कल्लू जयसवाल, सुनील तिवारी, हिन्दू युवा वाहिनी प्रभारी पंकज सिंह, रामजीत विन्द,अवनीश सिंह, केशव तिवारी, विवेक सिंह,राममिलन विश्वकर्मा आदि लोग उपास्थित रहे।

यूपी में 5 आईएएस अफसरों के तबादल

लखनऊ-DGP ऑफिस ने भेजा 2 IPS अफसरों को नोटिस,बिना अनुमति के 20 दिन गायब रहने पर भेजा नोटिस,एसएसपी मुरादाबाद प्रितेंदर सिंह और धर्मेंद्र यादव को नोटिस,अप्रैल में तबादला होने पर दोनों अफसर बिना अनुमति के रहे थे गायब

लखनऊ के मेयर की तबियत बिगड़ी,मेदांता ओपन हार्ट सर्जरी के लिए रेफर,KGMU के लारी कॉर्डियोलॉजी के डॉक्टरों ने किया रेफर,गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सर्जरी के लिए डॉ. त्रेहान से की बात,डॉ. त्रेहान खुद महापौर के हार्ट सर्जरी की निगरानी करेंगे,लखनऊ के कार्यवाहक महापौर हैं सुरेश अवस्थी

श्रावस्ती- थाने से वन माफिया फरार,वन माफिया दद्दन खां को थाने से छुड़ा ले गए ग्रामीण,फरार चल रहे दद्दन को पुलिस ने किया था गिरफ्तार,लोगों ने थाने का घेराव कर गैंगेस्टर आरोपी को भगाया,सैकड़ों पुरुष और महिलाओं ने थाने में घुसकर भगाया,वन माफिया के थाने से भागने पर पुलिस विभाग में हड़कम्प,पुलिस दद्दन की गिरफ्तारी के लिए कर रही छापेमारी,चेकिंग,भारी पुलिस बल और पीएसी सिरसिया थाने में मौजूद

लखनऊ-यूपी में 5 आईएएस अफसरों के तबादले,मनोज कुमार सिंह प्रमुख सचिव नगर विकास,कुमार कमलेश प्रमुख सचिव होमगार्ड्स,रितु माहेश्वरी वीसी आगरा विकास प्राधिकरण,अजीत कुमार से निदेशक चिकित्सा का चार्ज वापस,पूजा पाण्डेय निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं बनीं,कुमार कमलेश आखिरकार नगर विकास से हटाए गए,कुछ दिन पहले भी कुमार कमलेश का हुआ था तबादला,रातोंरात कुमार कमलेश का तबादला हुआ था निरस्त

लखनऊ-आतंकी मोहम्मद सलीम खान से ATS कल से शुरू करेगी पूछताछ,सलीम खान से पूछने वाले सवालों का पूरा सिजरा ETV पर,उसने कितनी बार और किस पते पर भारतीय पासपोर्ट बनवाया,मुज़फ़्फ़राबाद में कितने समय उसने आतंकवाद की ट्रैनिंग ली,उसके साथ और कौन कौन अन्य लोगों ने प्रशिक्षण लिया था,अभियुक्त सलीम किन किन आतंकी घटनाओं में शामिल रहा,किस उद्देश्य से सऊदी गया,वहां प्रवास के दौरान क्या गतिविधियां थी,वर्तमान में देश और विदेश के किन आतंकवादियों के वो संपर्क में है,क्या वह किसी आतंकी घटना में शामिल रहा,उसमें भूमिका क्या थी?,कौन कौन आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े लोग उसके संपर्क में हैं

इलाहाबाद- जीत की बधाई,रामनाथ कोविंद के राष्ट्रपति बनने पर संतो में हर्ष की लहर,महंत नरेंद्र गिरी ने दी रामनाथ कोविंद को बधाई,अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष हैं नरेंद्र गिरी

औरैया-पुरानी रंजिश में 2 पक्षों में चली गोली,गोली लगने से व्यक्ति की मौत,1 घायल,घायल को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती,अयाना थाना क्षेत्र के गंगदासपुर गांव की घटना

फैजाबाद-जमीनी विवाद में दबंगों ने युवक को मारी गोली,गंभीर हालत में युवक को लखनऊ किया गया रेफर,इनायतनगर थाना क्षेत्र के चमेला गांव की घटना

बलिया-चेकिंग के दौरान पुलिस पर 7 बदमाशों ने की फायरिंग,4 बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,3 मौके से फरार,बदमाशों के पास से 5 कम्प्यूटर,2 बाइक,2तमंचे,5 कारतूस बरामद,हल्दी थाना क्षेत्र के शोधन बाबा के मंदिर के पास से गिरफ्तारी

आगरा-युवक ने मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म का किया प्रयास,आरोपी ने सिर कुचलकर हत्या करने का भी किया प्रयास,समय रहते पहुंचे माता पिता परिजनों को देख फरार हुआ आरोपी,पुलिस ने नहीं किया दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज,रेप के मामले को चोरी में दर्ज कर रही है मलपुरा पुलिस,मलपुरा थाना क्षेत्र के अजीज नगर की घटना

आगरा-युवती को अगवा कर किया गया सामूहिक दुष्कर्म,परिजनों ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार,गैंगरेप के मामले को दबाने में जुटी पुलिस,पीड़ित परिवार की नहीं सुन रही है पुलिस,युवती को 15 दिन बंधक बनाकर किया गैंगरेप,पीटा,फतेहपुर सीकरी थाने की पुलिस का कारनामा

सीतापुर-पुलिस ने प्रेमी युगल को शादी से पहले पकड़ा,लखनऊ के नाका इलाके से फरार हुए थे प्रेमी युगल,सिधौली पुलिस ने दोनों को नाका पुलिस के हवाले किया,सिधौली के रविदास मंदिर में दोनों रचाने जा रहे थे शादी,प्रेमी युगल के नाबालिग होने का किया जा रहा दावा

गोरखपुर-नशे में धुत्त युवक ने सड़क पर किया हंगामा,सिपाही और होमगार्ड को जमकर पीटा,काफी मशक्कत के बाद युवक पर पाया काबू,नशेबाज युवक को थाने ले गई पुलिस,बांसगांव थाने के कौड़ीराम चौराहे की घटना

बुलंन्दशहर-ससुरालियों के युवक की हत्या करने का मामला,रिपोर्ट दर्ज नहीं होने से नाराज़ परिजनों का प्रदर्शन,डीएम आवास पर शव रख कर किया घंटो हंगामा,घेराव,पुलिस ने किया लाठीचार्ज,कई महिलाएं घायल,बुलंन्दशहर कोतवाली के नगर इलाके का मामला

रायबरेली-व्हॉट्सएप ग्रुप में भड़काऊ टिप्पड़ी करना युवक को पड़ा भारी,लालगंज पुलिस ने सायबर एक्ट के तहत किया गिरफ्तार,ऊंचाहार कांड पर जाति विशेष को लेकर किया था भड़काऊ पोस्ट

लखनऊ-देश के साथ पर्यावरण की भी सुरक्षा कर रही वायु सेना,वायुसेना मेमोरा स्टेशन में वर्मी कम्पोस्ट प्लांट शुरू,कमांडर ग्रुप कैप्टन एमजे आगस्टिन ने प्लांट का उद्घाटन किया

कानपुर-कटखने बन्दर ने 3 मासूमों को काटा,नगर निगम,वन विभाग से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं,हाथों में डंडा लेकर रखवाली के लिए बैठे लोग,गोविंद नगर के दादानगर कच्ची बस्ती का मामला

लखनऊ-एसिड अटैक मामले में डीएम-एसएसपी हाईकोर्ट में हुए पेश,जिलाधिकारी ने हलफनामा दाखिल किया,पीड़िता को केजीएमयू में इलाज के लिए भर्ती कराया गया-डीएम,दो-दो गनर होने के बाद भी पीड़िता पर हुआ था एसिड अटैक,मामले की अग्रिम सुनवाई 26 जुलाई को होगी

लखनऊ-स्कूल के बीच समझौता,केजीएमयू और सिडनी मेडिकल स्कूल के बीच हुआ समझौता,दोनों यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स एक दूसरे के संस्थान में कर सकेंगे पढ़ाई,इस बार केजीएमयू के एमबीबीएस फाइनल ईयर के स्टूडेंट् जाएंगे सिडनी,ध्रुव,MBBS-थर्ड की वैलिना नारंग पढ़ाई के लिए सरकारी खर्चे पर जाएंगी सिडनी

पीलीभीत-ट्रक की टक्कर से 3 बाइक सवारों की मौत,पुरनपुर थाना क्षेत्र के NH-730 की घटना

लखनऊ-चरागाह की जमीन पर दोबारा कब्जा,प्रशासन ने साधी चुप्पी,विवेचना की बात कहकर पल्ला झाड़ रही मोहनलालगंज पुलिस,12 बीघा जमीन से SDM ने हटवाया था कब्जा,दहियर में रियल स्टेट कम्पनी के कब्जे से खाली कराई गई थी जमीन,यशोधरा रियल इन्फ्रा स्टेट के डायरेक्टर पर हुई थी FIR

लखनऊ-1 डीआर गुणवत्ता की एक्स-रे मशीन की स्थापना की गई,ट्रॉमा सेन्टर में एक एक्स-रे मशीन की स्थापना की गयी,विभागाध्यक्ष, रेडियो डॉयग्नोसिस विभाग ने दी जानकारी

गोरखपुर-जिलाधिकारी ने फर्जी पत्रकार को कराया गिरफ्तार,ADM सिटी के बाबू को धमका रहा था पत्रकार,गलत काम की पैरवी के लिए बना रहा था दबाव,पुलिस ने आरोपी पत्रकार पर दर्ज किया केस,कैंट थाना क्षेत्र के कलेक्ट्रेट परिसर का मामला

बागपत-कांवड़ यात्रा में हंगामा कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज,पुलिस की लाठीचार्ज में कई युवक गंभीर घायल,आसामाजिकतत्वों पर कांवड़ा यात्रा बाधित करने का आरोप,बडौत थाना क्षेत्र के नेहरू रोड की घटना

बागपत-त्रियोदशी पर भक्त कर रहे जलाभिषेक,लाखों श्रद्धालुओं हरिद्वार का जल चढ़ाया,मंदिर में सुरक्षा के पुख्ता इंजता,बागपत के प्राचीनपुरा महादेव में भक्तों का तांता

आजमगढ़-चोरी करने के आरोप में युवकों ने मासूम को जमकर पीटा,परिजनों के पहुंचने पर किसी प्रकार बच्चे को छुड़ाया गया,पिता की तहरीर पर पुलिस ने 1 नामजद,अज्ञात पर FIR दर्ज,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बच्चे का चल रहा उपचार,मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पूरा दुल्हन मोहल्ले की घटना

वाराणसी-प्रोफेसर सदानंद शाही नहीं होंगे विलासपुर विवि के कुलपति,नियुक्ति के आदेश को छतीसगढ़(रायपुर) राजभवन ने लिया वापस,बीती 23 मई को राजभवन से हुआ था कुलपति बनाने का आदेश,बीएचयू हिंदी विभाग के प्रोफेसर है सदानंद शाही,विधि संकाय छात्र ने 29 मई को शिकायत कर नियुक्ति पर खड़े किए थे सवाल

बलरामपुर-ताबड़तोड़ फायरिंग कर युवक दुर्गेश की हत्या का मामला,आक्रोशित लोगों ने 4 घंटे तक शव रखकर NH को किया जाम,DM और SP के आश्वासन के बाद शव को हाईवे से हटाया गया,हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमें बनाई गयी

गोरखपुर-सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी,कच्ची शराब पीने से युवक की मौत की आशंका,चिलुवाताल थाने के सिकटौर गांव की घटना

बदायूं- कोतवाल निलंबित,सहरवान कोतवाल कार्य में लापरवाही के चलेत सस्पेंड,कादर चौकी इंचार्ज को भी एसएसपी ने लाइन हाजिर किया,4 दिन पहले हुए पशु वध के मामले में SSP ने की कार्रवाई

इलाहाबाद-सरकारी वकीलों की नियुक्तियों पर सरकार कर रही पुनर्विचार,महाधिवक्ता राघवेन्द्र सिंह ने हाईकोर्ट से मांगा दो हफ्ते का समय,नियुक्तियों को रद्द करने की मांग में दायर जनहित याचिका पर मांगा समय,चयन सूची बनाते समय सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन न करने का आरोप,आठ अगस्त को हाईकोर्ट में होगी अगली सुनवाई  

वाराणसी-स्टेशन पर लावारिस मिली महिला,2 बच्चे,RPF ने महिला और बच्चों को संस्था को सौंपा,कैंट स्टेशन पर मिली महिला और दो छोटे बच्चे

इलाहाबाद-फर्जी सेवा ट्रस्ट बनाकर ग्रामीणों के साथ फर्जीवाड़ा,रानी लक्ष्मीबाई सेवा ट्रस्ट से करोड़ों की ठगी कर फरार,हैंडपम्प,सिलाई मशीन,सोलर लाईट के नाम पर लिए थे 10-10 हजार,ठगी के शिकार लोगों ने DM और SSP से की कार्रवाई की मांग

इलाहाबाद-सरकारी,निजी अस्पतालों के बायो मेडिकल कचरे के निस्तारण पर याचिका,इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव से मांगा हलफनामा,कोर्ट ने सचिव के हलफनामे को नहीं माना संतोषजनक,28 मार्च 2016 को लागू नियमावली का कड़ाई से पालन का आदेश,कोर्ट ने मुख्य सचिव से मांगा विस्तृत हलफनामा,कोर्ट ने जवाबदेह अधिकारियों की मांगी कार्रवाई रिपोर्ट,कोर्ट ने पूछा है कि बताये कि किस अधिकारी के खिलाफ हो कार्रवाई,3 अगस्त को होगी HC में सुनवाई