tikhiawaz24.in

गुरुवार, 25 जनवरी 2018

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर  नन्दगंज क्षेत्र के सिहोरी ताल के पास से दो शातिर अपराधियों को बुधवार की शाम  गिरफ्तार करने में सफलता पाई

क्राइम ब्रांच तथा नंदगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर  नन्दगंज क्षेत्र के सिहोरी ताल के पास से दो शातिर अपराधियों को बुधवार की शाम  गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने बताया कि अपराधियों की धरपकड़ तथा अपराधों पर रोकथाम हेत अपर पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा के पर्ववेक्षण में थानाध्यक्ष नंदगंज रविंद्र श्रीवास्तव व क्राइम ब्रांच टीम ने यह कामयाबी पाई है। बताया गया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान  क्राइम ब्रांंच व   थानाध्यक्ष को बजरिया मुखबिर सूचना मिली कि लूट के इरादे से कुछ बदमाश अंधेरे में सिहोरी ताल पुलिया के पास आने वाले हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने अपने हमराहियों के साथ अपना जाल बिछाया तभी पहलवान पुर की ओर से दो व्यक्ति अंधेरे में आते दिखेे।मुखबिर की निशानदेही पर उनके नजदीक आने पर टॉर्च की रोशनी में दोनों को घेरकर पुलिस ने अपने गिरफ्त में ले लिया।  जामा तलाशी में दोनों के पास से एक एक तमंचा तथा दो दो कारतूस बरामद हुआ कड़ाई से पूछताछ में उन्होंने बताया कि हम लोग अपने गैंग के साथियों के साथ कई जिलों में अपराध किया है। आज लूट के इरादे से आए हैं और अपने साथी धर्मेंद्र यादव पुत्र अवधू यादव निवासी बनकटा थाना जहानागंज आजमगढ़ तथा पिंटू यादव पुत्र रामकिशोर निवासी कारीसाथ थाना जहानागंज आजमगढ़ का इंतजार कर रहे थे, इसी दौरान आप लोगों ने पकड़ लिया।उन्होंने बताया कि गत  1 नवंबर को नंदगंज से पहले पेट्रोल पंप के पास एक  बोलेरो गाड़ी को हम चारों लोग लूटे थे और उसी लूटी गाड़ी से 6 नवंबर को हम लोगों ने देवगांव आजमगढ़ क्षेत्र से ट्रक चालक से ₹30000 की लूट की थी। लूट के दौरान अचानक पुलिस के आ जाने से हम लोगों को बोलेरो छोड़ भागना पड़ा। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अभियुक्तों पर गाजीपुर वाराणसी आजमगढ़ गोरखपुर तथा मऊ व अन्य जनपदों में भी अपराधिक मामले दर्ज पकड़े गए अभियुक्त की शिनाख्त शिव बहादुर यादव पुत्र हवलदार यादव निवासी जलालपुर थाना जहानागंज तथा दूसरा पंचम यादव पुत्र राम प्रसाद यादव निवासी कॉलोनी थाना सिधारी आजमगढ़ के रूप में  हुई ।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नंदगंज के अलावा क्राइम ब्रांच प्रभारी विपिन सिंह , उपनिरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी, आरक्षी  हरगोविंद दुबे, बसंत लाल, अवधेश राणा थाना नंदगंज तथा कांस्टेबल दिनेश यादव,संजय प्रसाद , आशुतोष सिंह, राम प्रताप सिंह, विजय श्रीवास्तव, विनय यादव व नरेंद्र सिंह क्राइम ब्रांच रहे। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को ₹5000 नगद इनाम देने की घोषणा की ।

उत्तर प्रदेश में विवादास्पद फिल्म 'पदमावत' तनाव भरे माहौल


लखनऊ उत्तर प्रदेश में विवादास्पद फिल्म 'पदमावत' तनाव भरे माहौल में रिलीज हो गयी। सुरक्षा के लिहाज से सिनेमाघरों के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल एवं दमकल की गाड़ियां तैनात की गयी हैं।

फिल्म का करणी सेना सहित कुछ अन्य संगठन विरोध कर रहे हैं। उनका आरोप है कि फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की गयी है, हालांकि उच्चतम न्यायालय ने इसे पूरे देश में प्रदर्शित करने की अनुमति दे दी है। राजधानी लखनऊ में फिल्म नावेल्टी, शुभम, सुदर्शन, प्रतिभा और आनंद सहित कुछ सिनेमाघरों में रिलीज हुई, हालांकि सुबह कोई शो हाउस फुल नहीं रहा।
एक सिनेमाघर के प्रबंधक ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर एएनएस को बताया कि हमें इसके बाद के शो में ज्यादा दर्शकों के आने की उम्मीद है। मार्निंग शो में संभवत: लोग ठंड और सिनेमाघरों में तोड़-फोड़ की आशंका के कारण नहीं आये हैं। लखनऊ के अलावा अन्य जिलों से आ रही खबरों के मुताबिक जिन सिनेमाघरों में संजय लीला भंसाली की विवादास्पद फिल्म का प्रदर्शन हो रहा है, उनके बाहर भारी पुलिस बंदोबस्त किया गया है।
राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा शहर में एहतियात के तौर पर कई बड़े निजी स्कूलों ने आठवीं कक्षा के बच्चों को आज छुट्टी दे दी है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सिनेमाघरों के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है। किसी को कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य में एलर्ट जारी कर सभी जिलों के पुलिस कप्तानों से सतर्क रहने को कहा गया है। कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए अतिरिक्त बल को भी तैयार रखा गया है।
अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) आनंद कुमार ने सभी जिलों के पुलिस प्रमुखों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि पुलिस बल चौकसी बरतें विशेषकर मॉल और सिनेमाघरों के आसपास पूरी सतर्कता बरती जाए। उन्होंने कहा कि स्थानीय खुफिया इकाइयों को भी एलर्ट किया गया है ताकि संदिग्ध लोगों की जानकारी हासिल कर समय पर कार्रवाई की जा सके। किसी अप्रिय घटना को रोकने की दृष्टि से स्थिति पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है। कुमार ने कहा कि संभावित धरना, प्रदर्शन, यातायात जाम एवं आगजनी के मद्देनजर सभी आवश्यक एहतियाती उपाय किये गये हैं।

बुधवार, 24 जनवरी 2018

आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के उस अभिभाषण को मंजूरी दे दी

केन्द्रीय कैबिनेट ने आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के उस अभिभाषण को मंजूरी दे दी जो वह 29 जनवरी को बजट सत्र के पहले दिन संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में देंगे।

दावोस से आज ही लौटे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में अगले कुछ दिनों में आसियान देशों के साथ हस्ताक्षरित होने वाले सहमति पत्रों को मंजूरी दी गयी ।

इस बार गणतंत्र दिवस में सभी आसियान देशों के नेता मौजूद रहेंगे। ऐसा पहली बार हो रहा है। इनमें थाईलैंड, वियतनाम, इंडोनेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर, म्यामांर, कम्बोडिया, लाओस एवं ब्रुनेई शामिल हैं।

सूत्रों के अनुसार कोविंद के अभिभाषण में सरकार के विकास कार्यों तथा समाज के पिछड़े एवं कमजोर तबकों के सशक्तिकरण के प्रयासों को उजागर किया जाएगा।

बजट सत्र का पहला चरण 29 जनवरी से नौ फरवरी तक चलेगा। इसी दौरान बजट पेश किया जाएगा।

बखोपुर बाजार में बस की चपेट में आने से एक छात्रा और एक अधेड़ घायल

जौनपुर सुजानगंज स्थानीय क्षेत्र के बखोपुर बाजार में बस की चपेट में आने से एक छात्रा और एक अधेड़ घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणो ने घायलों को अस्पताल भेजते हुए बस को दौड़ा कर पकड़ लिया जबकि चालक मौके का फायदा उठाकर भाग निकला।प्राप्त जानकारी के अनुसार राधिका पुत्री स्वं त्रिलोकी गुप्ता उम्र लगभग 17 वर्ष निवासी बखोपुर कोचिंग पढ़कर साइकिल से अपने घर जा रही जैसे ही सङक पार कर रही थी उसी समय महेन्द्र यादव उम्र 50 वर्ष निवासी साङी कला भी साइकिल से वहां पहुंच गए।।इसी बीच सुजानगंज से बदलापुर जा रही एक प्राइवेट बस ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए।सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज ले गई जहां प्राथमिक  उपचार करने के बाद महेन्द्र की हालात नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
इधर दोनों को रौंदते हुए बस चालक बस लेकर मांगने लगा लेकिन ग्रामीणों ने उसे दौड़ाकर चेती रामनगर में बस को पकड़ लिया। तथा बस चालक मौके का फायदा उठाकर भाग लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई हैं।

दर्जी की दुकान में लगी आग, डेढ़ लाख का सामान जलके हुआ खाक



उन्नाव ब्रेकिंग दर्जी की दुकान में लगी आग, डेढ़ लाख का सामान जलके हुआ खाक

आग की लपटों से मचा हाहाकार
सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम।

आग बुझाने में करनी पड़ी मशक्कत।

भारी संख्या में ग्रामीण हुए मौजूद।
मौरावां थाना क्षेत्र के असगरगंज की घटना।

सोमवार, 22 जनवरी 2018

धूमनगंज थाने के प्रीतम नगर में जूता कारोबारी पर बम के हमले से हड़कंप

लखनऊ: बाजार खाला के हैदरगंज इलाके में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म की वारदात, मकान मालिक ने मासूम से किया रेप, पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा।

इलाहाबाद: धूमनगंज थाने के प्रीतम नगर में जूता कारोबारी पर बम के हमले से हड़कंप, बमबाजी की वारदात से इलाके में सनसनी, निशाना बनाकर दुकानदार पर फेंके 2 बम, फायरिंग करते हुए बदमाश मौके से फरार, बमबाजी, फायरिंग की वारदात CCTV में कैद, चौथी बार दुकानदार पर हुआ है हमला, पुलिस मौके पर मामले की जांच में जुटी।

इलाहाबाद: बसंत पंचमी के पावन अवसर पर आज, माघ मेले में आने वालों का सिलसिला जारी, संगम में आस्था के इस पर्व पर लोग लगा रहे डुबकी, मां सरस्वती से सुख-शांति की करते हैं कामना।

कानपुर: बजरिया थाने के कंघीमोहाल में युवक की गोली मारकर हत्या से हड़कंप, शहर में लगातार हो रहीं हत्या की वारदातें, 28 घंटे में पश्चिमी क्षेत्र में हत्या की 5वीं वारदात, पुलिस को नहीं लगी घटना की जानकारी।

रविवार, 21 जनवरी 2018

विभिन्न भागों में बदली और बूंदाबांदी होने से ठंड फिर लौटने की सम्भावना

यूपी के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान बढ़ने से मौसम खुशगवार हो गया है। मगर एक-दो दिन में सूबे के विभिन्न भागों में बदली और बूंदाबांदी होने से ठंड फिर लौटने की सम्भावना है।

आंचलिक मौसम केन्द्र के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने आज  बताया कि 23 तारीख को प्रदेश के विभिन्न भागों में बदली और बारिश हो सकती है। इससे ठंड कुछ समय के लिये पुराने रंग में आ सकती है। बहरहाल, फिजा में गलन काफी कम हो जाने और चटख धूप निकलने से दिन का तापमान बढ़ा है।

राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में आज भी सुबह से ही धूप निकली और दिन परवान चढ़ने के साथ ही यह और तेज होती गयी। हालांकि दिन ढलने के साथ ही ठंड का एहसास बढ़ता गया।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ पूर्वी हिस्सों में शीतलहर का असर बना रहा। इस दौरान अनेक इलाकों में घना कोहरा भी गिरा। रविवार को गोरखपुर मण्डल में अधिकतम तापमान में खासी बढ़ोत्तरी हुई। वहीं आगरा और मेरठ में इसमें काफी गिरावट आयी। वाराणसी, मुरादाबाद तथा झांसी मण्डलों में दिन का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।

पिछले 24 घंटों के दौरान बरेली, आगरा तथा मेरठ मण्डलों में रात के तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गयी। फैजाबाद, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद तथा मेरठ मण्डलों में यह सामान्य से नीचे रहा। इस अवधि में मुजफ्फरनगर राज्य का सबसे ठण्डा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ पूर्वी भागों में घना कोहरा गिरने की सम्भावना है।

27 ‘आप’ विधायकों का मामला भी चुनाव आयोग में विचाराधीन

संसदीय सचिव नियुक्त किए गए 20 ‘आप’ विधायकों के मामले के साथ ही रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष पदों पर नियुक्त 27 ‘आप’ विधायकों का मामला भी चुनाव आयोग में विचाराधीन है। इस पर भी जल्द फैसला आ सकता है। हालांकि, इन 27 में से 10 विधायक संसदीय सचिव बनाए जाने वाले मामले में भी शामिल हैं। इस तरह 17 विधायक रोगी कल्याण समित मामले में फंसे हैं। संसदीय सचिव मामले में राष्ट्रपति ने 20 विधायकों की सदस्यता रद्द कर दी है। अगर दूसरे मामले में भी विधायकों की सदस्यता रद्द होती है तो विधानसभा में ‘आप’ के 29 सदस्य ही बचेंगे, जबकि बहुमत के लिए 36 सदस्य जरूरी हैं।

शिकायतकर्ता विभोर आनंद के मुताबिक, सभी 27 विधायक समिति अध्यक्ष होने के नाते लाभ के पद के दायरे में आते हैं। इस वजह से इनकी सदस्यता रद्द की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि समिति में पहले कोई भी विधायक केवल सदस्य के तौर पर शामिल किया जाता था। मगर, सरकार ने नियमों के खिलाफ जाकर विधायकों को अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया।
दिल्ली विधानसभा के पूर्व सचिव एसके शर्मा का कहना है कि दिल्ली विधानसभा सदस्यता (अयोग्यता) निवारण विधेयक-1997 के मुताबिक, सरकार में 13 पद ऐसे हैं जो लाभ के पद से बाहर रखे गए हैं। इनमें मुख्यमंत्री का संसदीय सचिव, जिला विकास समितियों के अध्यक्ष व ट्रांस यमुना डेवलपमेंट बोर्ड आदि शामिल हैं। इस विधेयक में रोगी कल्याण केंद्र या समितियों का जिक्र नहीं है। विधायकों को भले ही वेतन न मिले, मगर दूसरी सुविधाएं जैसे पानी-बिजली का खर्च आदि मिलता है।

कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस (1977 बैच) अधिकारी ओम प्रकाश रावत को रविवार को नया मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त

मध्य प्रदेश कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस (1977 बैच) अधिकारी ओम प्रकाश रावत को रविवार को नया मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है। कानून मंत्रालय के मुताबिक रावत की नियुक्ति कार्यभार संभालने के दिन से प्रभावी होगी। रावत भारत सरकार में भारी उद्योग एवं लोक उपक्रम मंत्रालय में सचिव (लोक उपक्रम) के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। रावत अगस्त 2015 में चुनाव आयुक्त बने थे और वह अचल कुमार जोति की जगह लेंगे।

उनके साथ ही पूर्व वित्त सचिव अशोक लवासा को चुनाव आयुक्त बनाने का ऐलान किया गया है। वह 23 जनवरी से ही अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। हरियाणा कैडर के वर्ष 1980 बैच के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अशोक लवासा को 2016 में वित्त सचिव बने थे और 2017 में रिटायर हुए थे।

चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक एक मुख्य निर्वाचन आयुक्त होता है, जबकि दो अन्य चुनाव आयुक्त होते हैं। राष्ट्रपति की ओर से दोनों में से वरिष्ठ चुनाव आयुक्त को ही इलेक्शन कमिशन के चीफ की जिम्मेदारी सौंपे जाने की परंपरा रही है। 

वडोदरा शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक रसायन संयंत्र में रविवार को हुए एक विस्फोट में कम से कम चार कर्मचारियों की मौत

गुजरात के वडोदरा शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक रसायन संयंत्र में रविवार को हुए एक विस्फोट में कम से कम चार कर्मचारियों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जीएसपी क्रॉप साइंस प्राइवेट लिमिटेड में विस्फोट से परिसर में आग लग गई। विस्फोट यहां पास के नंदेसारी में गुजरात औद्योगिक विकास निगम (जीआईडीसी) क्षेत्र स्थित कंपनी के फिल्टर संयंत्र में सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ। वडोदरा जिला कलेक्टर पी भारती ने कहा, 'दुर्घटना में कंपनी के चार कर्मियों की मौत हो गई।
उन्होंने कहा कि घायल व्यक्तियों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई गई है। उन्होंने कहा, 'हमने दुर्घटना मामले में एक जांच का आदेश दे दिया है। विस्फोट के कारण का तत्काल पता नहीं लग पाया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दमकल की गाड़ियों को आग पर काबू पाने में लगभग दो घंटे का समय लगा। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि घटना में कंपनी के दो संयंत्रों की मशीनरी और उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए। आसपास स्थित कंपनी की इकाइयों को बंद करने के लिए कहा गया।

शनिवार, 20 जनवरी 2018

महानिदेशक ओ.पी. सिंह को केंद्र सरकार ने शनिवार को कार्य मुक्त कर दिया

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के महानिदेशक ओ.पी. सिंह को केंद्र सरकार ने शनिवार को कार्य मुक्त कर दिया। वह सोमवार या मंगलवार को उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) का पदभार ग्रहण कर सकते हैं। प्रदेश में 20 दिनों से पुलिस महानिदेशक का पद खाली है। ऐसे में योगी सरकार की मंशा पर लगातार सवाल खड़े हो रहे थे।
शुक्रवार को मीडिया में ओ.पी. सिंह को केंद्र से हरी झंडी न मिलने की खबरें आने के बाद राज्य सरकार ने दोबारा उनका नाम उत्तर प्रदेश के डीजीपी के लिए भेजा था। डीजीपी सुलखान सिंह 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो गए थे।
यह पहली बार है, जब प्रदेश के डीजीपी का पद इतने दिनों तक खाली रहा है। शुक्रवार को केंद्र की मंजूरी न मिलने की खबरों के बाद एक बार फिर कई नामों की चर्चा शुरू हो गई थी। अटकलें लगाई जा रही थीं कि मुलायम सरकार में बसपा प्रमुख मायावती के साथ हुई बदसलूकी में ओ.पी. सिंह का नाम आने के बाद से भाजपा आलाकमान उन्हें पुलिस का मुखिया बनाने को लेकर आश्वस्त नहीं है।

सीएम की प्राथमिकता गन्ना किसानों का भुगतान हो

लखनऊ- कराची की लड़की बनी लखनऊ की बहू, लखनऊ के नकी अली खान की हुई शादी, पाकिस्तान की लड़की से नकी की शादी, बंटवारे में लड़की का परिवार कराची गया था, धर्मगुरु डॉ कल्बे सादिक ने पढ़ाया निकाह, सुषमा स्वराज की पहल पर वीजा मिला था
परिवार ने  विदेश मंत्री को कहा शुक्रिया।

लखनऊ- प्रमुख सचिव गन्ना विकास संजय भुसरेड्डी का बयान, ‘सीएम की प्राथमिकता गन्ना किसानों का भुगतान हो’, गन्ना घटतौली को लेकर कड़े कदम उठाए गए, अवैध गन्ना खरीद पर लगाम लगाई जा रही , अवैध गन्ना खरीद से किसानों को नुकसान, शासन अवैध गन्ना खरीद पर गंभीर - संजय।

लखनऊ- इंदिरा डैम में मिली दुर्लभ डॉल्फिन की मौत, रेस्क्यू करने वाली NGO की बड़ी लापरवाही, अनाड़ी NGO के भरोसे बैठा था वन विभाग, सूचना के एक दिन बाद शुरु किया रेस्क्यू, सूचना के बाद भी डीएफओ मौके पर नहीं, जू हॉस्पिटल में कराया जा रहा पोस्टमार्टम।

लखनऊ-  घरों में निःशुल्क वाटर मीटर लगाने का काम शुरु।

लखनऊ- सचिवालय संघ का चुनाव कार्यक्रम जारी, 8 फरवरी को सचिवालय संघ का मतदान, अध्यक्ष, महामंत्री समेत 18 लोग चुने जाएंगे, 5 साल के लिए होता है सचिवालय संघ का चुनाव।

हरदोई-  भारत समाचार की खबर के बाद जागे सीडीओ, सरकारी गाड़ी से घायल छात्र को  इलाज के बाद अपनी गाड़ी से भेजा घर, परिजनों को सीडीओ ने किया मैनेज, हादसे के दौरान गाड़ी से भाग गए थे सीडीओ।

कानपुर- केडीए वीसी, तहसीलदार, अमीन पर आरोप, दिव्यांग युवक ने लगाया गंभीर आरोप, वीसी पर 50 लाख रिश्वत मांगने का आरोप, ऊपर शासन को पहुंचाने के लिए मांगी रिश्वत, रिश्वत की रकम न देने पर चलवाया बुल्डोजर, दिव्यांग की करोड़ों की जमीन पर चलवाया बुलडोजर, वीसी समेत कई अधिकारियों के खिलाफ दी तहरीर, 24 जनवरी को होगी कोर्ट में मामले की सुनवाई।

कानपुर- भारत समाचार की खबर का असर, यूनाइटेड स्कूल प्रबंधन ने प्रिंसिपल को घटना का जवाब देने का नोटिस,जवाब न देने पर कड़ी कार्रवाई की बात कही।

आजमगढ़- स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह का बयान, ‘जर्जर स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारा जा रहा’ ,‘24 जनवरी से ई-अस्पताल की सुविधा शुरू होगी’, ‘इस व्यवस्था से मरीजों को इंतजार नहीं करना होगा’, ‘51 जिला अस्पतालों में सुधार किया जाएगा’, ‘आजमगढ़ जिला अस्पताल भी उसमें शामिल’, ‘डाक्टरों की कमी को जल्द ही पूरा किया जायेगा’, नई सीटी स्कैन, एमआरआई मशीने लगाने के निर्देश।

बदायूं- गर्भवती महिला के साथ गैंगरेप की वारदात, हाथ-पैर रस्सी से बांधकर 4 दिन तक गैंगरेप, महिला के विरोध करने पर जमकर पिटाई की, खेत में महिला को नग्न हालत में छोड़ भागे, गर्भवती  बरेली जिला अस्पताल में भर्ती, उझानी थाना क्षेत्र की घटना।

रायबरेली- विकास भवन में दिनदहाड़े असलहे के बल पर लाखों की लूट, सफारी सवार 4 बदमाशों ने की लूटपाट, ठेकेदार से दिनदहाड़े रुपए लूटकर हुए फरार, शहर कोतवाली के विकास भवन की वारदात।

कन्नौज- 6 साल की मासूम बच्ची के साथ युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया, बेटी को लेकर कन्नौज कोतवाली पहुंची मां, घंटों से पुलिस ने कोतवाली में बैठा रखा है, कोतवाल महेंद्रनाथ गौतम कोतवाली से गायब, मेडिकल कार्रवाई के बजाए कोतवाली में बैठाया।

फर्रुखाबाद- मेला रामनगरिया में ठेकेदार की गुंडई, ऐतिहासिक मेला रामनगरिया का खतरे में आसतित्व, भाजपा नेता रामबीर शुक्ल की गुंडई उजागर, बरेली मार्ग पर स्थायी दुकानों से जबरन वसूली, रोड पर कई दर्जन दुकानें है स्थायी, जिला प्रशासन की लापरवाही से हो रही वसूली,ठेकेदारों की अवैध वसूली से दुकानदार परेशान, वसूली को लेकर एक दुकानदार को मेले में पीटा, कोतवाली रामनगरिया मेले का मामला।

जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि बुलन्दशहर के पब्लिक इंटर कालेज में तैनात शिक्षक विजेन्द्र कुमार की मौत

जौनपुर माध्यमिक शिक्षक संघ नवीन गुट के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि बुलन्दशहर के पब्लिक इंटर कालेज में तैनात शिक्षक विजेन्द्र कुमार की मौत के मामले की सीबीआई जब तक नहीं कराई जायेगी, शिक्षकों का आन्दोलन जारी रहेगा। वह शुक्रवार को कलक्ट्रेट में शिक्षकों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार में शिक्षक समाज भी सुरक्षित नहीं रह गया है। स्कूल प्रबंधकों की प्रताड़ना से ऊब कर एक प्रतिभाशाली शिक्षक ने मौत को गले लगा लिया है। ऐसे में इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जानी जरूरी है। उन्होंने मांग की कि मृतक शिक्षक के परिवार वालों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए। परिवार के एक लोगों को नौकरी और सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किया जाए। 
डा. सुनील तिवारी, अजीत चौरसिया, शैलेन्द्र कुमार, डा. चन्द्रसेन ने भी शिक्षकों को संबोधित करते हुए जोरदार नारेबाजी की। इस मौके पर चन्द्रशेखर यादव, राजकेशर यादव, सुदीप सिंह, अनिल कुमार, छोटेलाल यादव अन्य मौजूद रहे। संचालन संगठन मंत्री चन्द्रशेखर यादव ने किया। नौ सूत्री मांगों का ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। 

केडीए की लापरवाही फिर आई सामने, खोदा जा रहा बेसमेंट हुआ जमींदोज

दिल्ली: नेशनल हेराल्ड मामला, सुबरमन्यम स्वामी ने दस्तावेज कोर्ट को सौंपे, इनकम टैक्स से संबंधित दस्तावेज कोर्ट को सौंपे, इसमें 413 करोड़ रुपए जुर्माने के जिक्र किया गया, दस्तावेज को सील बंद लिफाफे में रखें-कोर्ट, यह पेपर एक लिफाफे में लिपटा हुआ घर पर मिला-स्वामी, मामले में आरोपियों के तरफ से पेश वकील ने आपत्ति जताई, मामले की सुनवाई 17 मार्च को होगी।

लखनऊ: एयरपोर्ट के लिए विजिटिर पास पर लगी रोक, सुरक्षा की दृष्टि से लगाई गयी रोक, 26 जनवरी को देखते हुए लिया फैसला, विजिटर पास की बिक्री पर लगायी गयी रोक, 28 जनवरी तक नहीं बिकेंगे विजिटर पास।

लखनऊ: गुड़म्बा साधन सहकारी समिति का मामला, साधन सहकारी समिति के चुनाव में लापरवाही, जिसे चुनाव कराना था वह आया ही नहीं, चुनाव अधिकारी गायब,नहीं मिल रहा पर्चा।

लखनऊ: लोहिया अस्पताल में नवजात की मौत, डॉक्टरों की लापरवाही से नवजात की मौत, बच्चे की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, अस्पताल परिसर में पुलिस फोर्स तैनात, लोहिया में रात में डॉक्टर नहीं रहते, वार्ड ब्वाय के भरोसे लोहिया अस्पताल।

लखनऊ: 18वां सर्वधर्म सम्मेलन कल होगा, खिचड़ी भोज और वार्षिक बैठक होगी, राज्यपाल राम नाईक कार्यक्रम में आएंगे, मेयर और कई धर्मगुरु भी शामिल होंगे, खालिद रशीद, जेरॉल्ड जान मथायस शामिल होंगे, आशियाना कॉलोनी में होगा कार्यक्रम।

वाराणसी: वाराणसी में किसानों की बदहाली को लेकर प्रदर्शन, नाराज लोगों ने जमकर किया विरोध प्रदर्शन, लहुराबीर चौराहे से गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, पूर्व सांसद राजेश मिश्रा,पूर्व विधायक अजय राय, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव,औरंगाबाद विधायक, जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा ने दी गिरफ्तारी, सीताराम केसरी,सेवादल के प्रदेश मुख्य संगठक, चन्दौली जिलाध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप सिंह ने दी गिरफ्तारी, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव मानवेन्द्र तिवारी, लोकसभा को-ऑर्डिनेटर राघवेन्द्र चौबे ने भी दी गिरफ्तारी, वाराणसी पूर्व मेयर प्रत्याशी शालिनी यादव ने दी गिरफ्तारी, सियाराम पाठक समेत सैकड़ों कांग्रेसियों ने दी गिरफ्तारी।

वाराणसी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान- युवा उद्घोष कार्यक्रम में बोलें मुख्यमंत्री, कार्यक्रम में आए सभी लोगों का स्वागत, दुनिया में 3 देशों की चर्चा होती है, तीन देशों में भारत का भी नाम है, भारत का नेतृत्व योग्य व्यक्ति के हाथ में, कई कल्याणकारी कार्यक्रम चलाए गए, लोगों को रिकॉर्ड संख्या में आवास दिए, 6 लाख जवानों को प्रशिक्षित किया, 1.40 लाख लोगों को रोजगार दिया।

वाराणसी: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का बयान- कार्यक्रम में आए लोगों का स्वागत, बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद है, यहां के सांसद पीएम हैं ये सौभाग्य की बात, यहां आना ही सौभाग्य की बात है, बीजेपी एक विचारधारा है, मोदी के नेतृत्व में श्रेष्ठ भारत, युवा शक्ति का स्वागत करता हूं, नए भारत के संकल्प से जुड़े आप, बीजेपी का सदस्य बनना गौरव की बात, बीजेपी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी, ये पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है, मैंने बूथ लेवल कार्यकर्ता से शुरुआत की, वाराणसी का भौतिक विकास तो हो रहा, आध्यात्मिक विकास भी जारी रहेगा, वाराणसी का भौतिक विकास हो रहा, लेकिन यहां आध्यात्मिक विकास भी जरुरी, बूथ अध्यक्ष से मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष बना, 3 तलाक से मुस्लिम बहनों पर अत्याचार, वोट की परवाह ना करके निर्णय लिया, मोदी जी ने किसी चीज की परवाह नहीं की, अब 3 तलाक नहीं चलेगा, सबसे ज्यादा लूट, दुष्कर्म यूपी में होता था, योगी की सरकार ने इस पर नियंत्रण पाया, मोदी-योगी की सरकार देश को बढ़ा रही।

कानपुर: केडीए की लापरवाही फिर आई सामने, खोदा जा रहा बेसमेंट हुआ जमींदोज, 2 मजदूरों की दबकर हुई दर्दनाक मौत, कई मजदूर घायल,अस्पताल भेजा गया, अधिकारियों की मिलीभगत से चल रही थी खुदाई, पार्किंग बनाने के लिए खोदा जा रहा था बेसमेंट, फीलखाना थाना क्षेत्र की घटना।

बुलंदशहर: चक्रपाणि हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पत्नी ने ही कराई थी पति चक्रपाणि की हत्या, अवैध संबंधों में बाधा बनने पर कराई थी हत्या, आरोपी पत्नी समेत 5 लोगों को किया गिरफ्तार, घटना में इस्तमाल की गई वैन भी की बरामद, सिकन्द्राबाद पुलिस ने किया खुलासा।