tikhiawaz24.in

मंगलवार, 31 दिसंबर 2019

ख्याति प्राप्त पहलवानो ने मिट्टी मे दिखाया द्वन्द्व कला का कौशल! नारी शक्ति भी कूद पड़ी अखाड़े में !



सिंगरामऊं - -  स्व० महन्थू यादव पहलवान की स्मृति मे तियरा मे आयोजित की गयी अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में देश भर के ख्याति प्राप्त पहलवानों ने भाग लिया। जिसमें  पहलवानों ने इस विशाल इनामी दंगल में अपने दांव पेच लगाकर अपने द्वन्द्व कला के कौशल दिखाए। कुल 32 जोड़ की कुश्ती मे प्रमुख रूप से प्रमोद यादव एस आई ने राजू पंजाब को, बाबा गिरि दास अयोध्या ने मोन्टी दिल्ली को, शुभम यादव जौनपुर ने प्रदुम्न प्रतापगढ़ को, शंकर थापा नेपाल ने विकास महाराष्ट्र को, सिकंदर गाजीपुर ने पंकज जौनपुर को पटखनी दी तथा नेहा तोमर देहरादून और अनामिका गोरखपुर के बीच और राम सामुझ जौनपुर और मोनू बनारस के बीच , राजीव थापा नेपाल और मोन्टी हरियाणा के बीच, लोरिक बनारस मोनू जौनपुर के बीच कुश्ती बराबरी पर रही !
बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई ने बताया कि सालों से प्रदेश स्तर के पहलवानों को बुलाकर दंगल करवाया जाता है। ताकि जिले की जनता इस खेल के प्रति उत्सुक रहे। यहां आए बड़े पहलवानों के दांव पेंच देखकर छोटे पहलवानों को कला सीखने का अवसर मिलता है।  इस खेल का सही आंनद मिट्टी में ही आता है। आगे भी इस तरह के आयोजन कराए जाएंगे। बतौर विशिष्ट अतिथि चेयरमैन राजबहादुर यादव कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे और बताया कि मुझे यहां आकर बहुत अच्छा लगा। यहां बहुत बढ़िया दंगल हो रहा है। उन्होंने कहा कि गावों के माध्यम से ही नए पहलवानों को बढ़ावा मिलता है। मिट्टी पर लड़कर ही सब आगे जाएंगे।
प्रतियोगिता के दौरान अतिथि के रूप में पूर्व विधायक बदलापुर ओम प्रकाश दुबे बाबा, देवसरा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख सभापति यादव पुट्टू,पूर्व वि०स० अध्यक्ष महेन्द्र यादव, रमा पति यादव, हिंद केसरी लालजी पहलवान, आदि रहे! निर्णायक छोटे लाल दुबे, संरक्षक कैलाश नाथ यादव व राजेन्द्र प्रसाद मिश्र,कमेन्टेटर की भूमिका मे शेषमैन यादव रहे! प्रतिभागी पहलवानो को अतिथियो ने पुरष्कृत किया, अंत आयोजक रमाशंकर यादव जिपं ने सबका आभार व्यक्त दिया , मौके पर राजेन्द्र प्रसाद यादव प्रधान, सच्चिदानंद तिवारी, उमाशंकर यादव, डा० मलय तिवारी, हरिवंश यादव, रघुनाथ यादव, सिकंदर यादव, सहित क्षेत्र के जाने माने पहलवान, और प्रधान गण के साथ  हजारो की संख्या मे लोग उपस्थित रहे !

शुक्रवार, 27 दिसंबर 2019

पं रामदेव चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बदलापुर चौराहे पर अलाव जलाया गया

जौनपुर बदलापुर पं रामदेव चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बदलापुर चौराहे पर अलाव  जलाया गया अलाव जलते ही लोग एकत्रित होने  लगे  और लोगो मे खूब चर्चा है ट्रस्ट तो बहुत है लेकिन केवल यही समाज के लिए कार्य कर रहा है इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ महेश कुमार मिश्रा उपाध्य नीरज शुक्ला , अनुपम तिवारी  महामंत्री अमिताभ मिश्रा महासचिव  यादवेंद्र दत्त तिवारी  सोनू मिश्रा  कृष्ना पाठक ,सिद्धान्त शुक्ला  ,  एवं सभी सदस्य एवम आम जनता उपस्थित रहे

मंगलवार, 24 दिसंबर 2019

ठंड में ठिठुर रहे स्कूली बच्चे अलाव के सहारे कर रहे पठन पाठन


सिंगरामऊ (जौनपुर) क्षेत्र ।के पड़ रही कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त ही गया है। इतनी ठंड के बावजूद भी स्कूल खुला रहने से बच्चे अलाव के सहारे पठन पाठन का कार्य कर रहे हैं। जिलाधिकारी द्वारा स्कूलों का समय तो बदल दिया गया है। लेकिन तब भी बच्चों को समस्या हो रही है। ये बच्चे भले ही निर्धारित समय पर अपने स्कूलों में अध्ययन करने के लिए आ रहे हैं लेकिन अत्यधिक ठंड के कारण उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जगह जगह विद्यालय प्रबंधन द्वारा लकड़ी जलाकर उन्हे राहत देने का कार्य तो किया जा रहा है, फिर भी ये नौनिहाल स्कूली बच्चे ठंड की मार से अपने को बचा नही पा रहे हैं। मंगलवार को कई स्कूलों के बच्चों को उल्टी दस्त की शिकायत हुई तो विद्यालय के लोगों ने उन्हें घर भेजा।
मंगलवार को मौसम काफी सर्द रहा जहाँ दिन भर सड़कों पर आवाजाही कम हो गई। तापमान में गिरावट होने से कंपकपी बढ़ गयी है।ठंडी हवा चलने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गयी। सुबह आसमान में भगवान सूर्य भी नजर नहीं आए दोपहर बाद सूर्य और बादल के बीच लुका-छिपी का खेल जारी रहा। सुबह में ठंडी हवा चलने के कारण बच्चों को स्कूल जाने में काफी परेशानी हुई।बच्चे गर्म वस्त्र धारण कर स्कूल जा रहे थे। गर्म कपड़े धारण करने के बावजूद भी ठंड से बच्चे ठिठुर रहे थे।कई वाहन चालक ठंड से बचने के लिए जगह-जगह वाहनों को  रोककर अलाव का सहारा ले रहे थे।

पीएम की टीम में सिंगरामऊ का लाल गाँव की प्रतिभा अब पीएमओ में दे रही सेवा


सिंगरामऊ (जौनपुर) इंसान की किस्मत सिर्फ हाथों व माथे की लकीरों में नहीं होती बल्कि वह वास करती है उसकी आत्मा, विश्वास, हौसले और दृढ़ संकल्प में, जिसके बलबूते पर वह आसमान की ऊंचाइयों को छूने का जज़्बा रखता है। ऐसा ही एक जीता जागता उदाहरण है तुरकौली( सिंगरामऊ) का यह प्रतिभाशाली युवा डॉ. संजय सिंह जो अपने अनवरत मेहनत और कंगन से यह साबित कर दिया कि इंसान यदि चाह ले तो वह क्या नही कर सकता। आज अपनी इसी प्रतिभा की बदौलत वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्किंग टीम के महत्वपूर्ण सदस्य हैं। इन्हें अपनी काबिलियत के बल पर यह स्थान मिला है। यह जिले सहित ग्रामीणांचल के युवाओं के लिए गौरव की बात है। सिंगरामऊ के राजस्व गाँव तुरकौली मे साधारण किसान स्व. उदयराज सिंह के घर पैदा हुए डॉ. सिंह की शुरुआती शिक्षा गाँव के ही प्राथमिक विद्यालय में हुई, इंटर तक राजा हरपाल सिंह इंटर कालेज में पढ़ाई की। उसके बाद फैजाबाद से उच्च शिक्षा ग्रहण की। आज अपनी प्रतिभा के बल पर प्रधानमंत्री कार्यालय में डायरेक्टर पद पर तैनात रहकर पीएम की वर्किंग टीम के महत्वपूर्ण सदस्य हैं। उनकी कार्यशैली का ही परिणाम है कि कम उम्र में ही देश के नीतिगत फैसलों में शरीक होने का अवसर प्राप्त हुआ है। तीन भाइयों में सबसे छोटे संजय सिंह शुरू से ही मेधावी रहे हैं। इनका कठिन परिश्रम व उत्साह ही रह की गाँव की माटी से निकलकर पीएमओ दिल्ली तक के सफर तय किया है। उनका यह संदेश गाँव की उन प्रतिभाओं के लिए है जो अपने बूते कुछ करने का जज्बा रखते हैं। कोई भी काम करो पूरे लगन, परिश्रम व आत्मविश्वास से करो, तो सफलता कदम चूम लेगी।

रविवार, 22 दिसंबर 2019

कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने एवं संगठन को मजबूती प्रदान करने को लेकर आयोजित बैठक

 घनश्यामपुर जौनपुर कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने एवं संगठन मको मजबूती प्रदान करने को लेकर आयोजित बैठक में घनश्यामपुर पहुँची कांग्रेस पार्टी की नेता व बदलापुर की प्रभारी जया दूबे,इस अवसर पर मण्डल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमला शंकर तिवारी,वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयशंकर दूबे,महात्मा शुक्ल,बाबूराम यादव,डॉक्टर रवींद्रनाथ दूबे,स्वतन्त्र शुक्ल व डॉक्टर सत्यव्रत उपाध्याय सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे

सोमवार, 16 दिसंबर 2019

दिव्य दर्शन व प्रवचन:संत समाज ही देश को दिशा देगा- स्वामी नरेन्द्रानन्दश्यामाचरण मिश्र की पुण्य तिथि पर हुआ प्रवचन, भंडारा


सिंगरामऊ (जौनपुर) भगवान  शिव  की आराधना से हम सबका कल्याण होगा। भोलेनाथ की कृपा जिस पर हो जाय वह धन्य हो जाता है। ईश्वर की सहृदयता से आज समाज को एक नई दिशा देने का काम संत समाज कर रहा है। देश को नशामुक्त करने का भी प्रयास होना चाहिए। यह बातें काशी सुमेरूपीठ वाराणसी के पीठाधीश्वर स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती ने रविवार को श्यामाचारण मिश्र की पुण्यतिथि पर आयोजित दिव्य दर्शन व प्रवचन कार्यक्रम में बाबा त्रिभुवनबाबा धाम हरिहरपुर में कही।
उन्होंने कहाकि आज धर्म के नाम पर लोगो को छला जा रहा है। जबकि धर्म की रक्षा के लिए हमें आत्म परीक्षण करने की जरूरत है। मनुष्य एक ऐसा योनि है जिसमे धर्म की उपासना की जा सकती है। बृजभूषण शरण ने कहाकि धर्म में आस्था रखकर हमें अपने सदमार्ग पर चलना चाहिए। जिससे देश व समाज का कल्याण  होगा।
आयोजक मुम्बई के ब्यूरो चीफ सूर्य प्रकाश मिश्र ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन सूर्य भूषण तिवारी ने किया। वहाँ पर स्वामी रामानंद, प्रकाश चंद्र पांडेय विद्यार्थी, प्रबंन्धक कुंवर जय सिंह, माताफेर मिश्र, ओंकारनाथ मिश्र, जगदम्बा प्रसाद मिश्र, पल्लू महाराज, अटल बिहारी मिश्र उपस्थित रहे।

गुरुवार, 12 दिसंबर 2019

व्यपारी को फोन से जान से मारने की धमकी देकर पांच लाख फिरौती मांगने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में धमकी देने में प्रयुक्त मोबाइल व एक तमंचा 315 बोर बरामद


श्री अशोक कुमार पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत  अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी बदलापुर के कुशल मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक सिंगरामऊ मय टीम द्वारा दिनांक 06/12/2019 एवं दिनांक 07/12/2019 को एक व्यपारी से अभि0 स्वाधीन सिंह उर्फ छोटु सिंह के द्वारा अपने साथी के साथ टेलिफोन पर जान से मारने एवं पाँच लाख फिरौती देने की मांग की गयी थी। जिसके सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0 179/19 धारा 386 आईपीसी में वांछित अभियुक्त स्वाधीन सिंह उर्फ छोटु सिंह पुत्र विजय कुमार सिंह  निवासी बबुरा थाना बदलापुर जौनपुर को पीली नदी के पुल के पास ग्राम दयालापुर से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अदद मोटर साइकिल बिना नम्बर की,घटना में धमकी देने में प्रयुक्त मोबाइल फोन व एक अदद तमंचा मय कारतुस 315 बोर बरामद किया गया ।
*नाम पता अभियुक्त*
1. स्वाधीन सिंह उर्फ छोटु सिंह पुत्र विजय कुमार सिंह  निवासी बबुरा थाना बदलापुर जौनपुर उम्र करीब 19 वर्ष।
*बरामदगी*
   1.     एक अदद मोटर साइकिल बिना नम्बर की
   2.     एक अदद तमंचा कारतुस 315 बोर
   3.     एक अदद मोबाइल फोन धारा 179/19 धारा 386 आईपीसी से सम्बन्धित 
*आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 179/19 धारा 386 आईपीसी थाना सिगरामऊ जौनपुर।
2. मु0अ0सं0 181/19 धारा 41/411 आईपीसी थाना सिंगरामऊ जौनपुर।
3. मु0अ0सं0 182/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सिंगरामऊ जौनपुर।
4. मु0अ0सं0 376/19 धारा 307 आईपीसी थाना बदलापुर जौनपुर ।
*गिरफ्तारी टीमः*
1. हरिनाथ भारती प्रभारी निरीक्षक थाना सिंगरामऊ जौनपुर ।           
2. उ0नि0 महातम राम थाना सिंगरामऊ जौनपुर ।
3. का0 अर्जुन यादव थाना सिंगरामऊ जौनपुर।
4. का0 राजू यादव थाना सिगरामऊ जौनपुर
5. का0 हरखनाथ यादव थाना सिगरामऊ जौनपुर
6. का0 रहमत अली थाना सिगरामऊ जौनपुर

हत्या का एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त आला कत्ल डंडा बरामद

जौनपुर सिंगरामऊ
श्री अशोक कुमार पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोक थाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी बदलापुर के कुशल पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक सिंगरामऊ मय टीम द्वारा दिनांक 6.12.2019 को अभि0 अशोक निषाद अपने पुराने अभिन्न साथी संजय हरिजन निवासी डेहुड़ा थाना सिगरामऊ जौनपुर को डण्डे से मारकर लाश को पीली नदी मे डुबा दिया था  जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 180/19 धारा 302,504,352 भादवि व 3(2)5 एसी/एसटी एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभि0 अशोक निषाद पुत्र भगवानदीन केवट निवासी डेहुड़ा थाना सिंगरामऊ जौनपुर को थाना सिंगरामऊ पुलिस द्वारा वहद ग्राम डेहुड़ा के पास से गिरफ्तार किया गया
*नाम पता अभियुक्त-*
1.अशोक निषाद पुत्र भगवानदीन केवट नि0 डेहुड़ा थाना सिंगरामऊ जौनपुर उम्र करीब 30 वर्ष।
*बरामदगी*
1.घटना मे प्रयुक्त डण्डा
*गिरफ्तारी टीमः*
1. श्री हरिनाथ भारती प्रभारी निरीक्षक थाना सिंगरामऊ जौनपुर ।           
2. उ0नि0 महातम राम थाना सिंगरामऊ जौनपुर ।
3. का0 अर्जुन यादव थाना सिंगरामऊ जौनपुर।
4. का0 लक्ष्मीकान्त गुप्ता थान सिगरामऊ जौनपुर

मंगलवार, 10 दिसंबर 2019

बरिष्ठ पत्रकार व रिटायर्ड शिक्षक मेजर अमर बहादुर सिंह की 11 वीं पुण्यतिथि मनाई गई

सिंगरामऊ (जौनपुर) स्थानीय बाजार के स्टेशन रोड पर स्थित मेजर अमर बहादुर सरस्वती सिंह गर्ल्स इंटर कॉलेज में सोमवार को बरिष्ठ पत्रकार व रिटायर्ड शिक्षक मेजर अमर बहादुर सिंह की 11 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। जिसमें क्षेत्र के संभ्रांतजनों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया तथा दो सौ गरीबों को कंबल वितरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रिटायर्ड फौजी कैप्टन रामगुन मिश्रा ने कहा मेजर का व्यक्तित्व हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है। क्षेत्र में उनके सभी कार्यों की प्रशंसा होती है। वे शिक्षा के क्षेत्र से लगभग पचास साल तक जुड़े रहे हैं। उन्होंने राजा हरपाल सिंह इंटर कॉलेज में एनसीसी की स्थापना कराई।खेलकूद के लिए विद्यालय में पूरा समय दिया। पत्रकारिता के क्षेत्र में भी बीस वर्षो तक विभिन्न अखबारों में अपनी सेवा दी। इसी लिये वे आज हम सब हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं। अध्यक्षता सरस्वती सिंह, संचालन गुलाब शर्मा ने किया। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य अंतिमा सिंह ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया। वहां पर प्रमुख रूप से प्रधान मदन मोहन शर्मा,  मनोज कुमार सिंह,  संजय कुमार सिंह, शंभू नाथ मिश्रा, आदि नाथ मिश्रा, विनय कुमार मिश्रा, रतिराम यादव, मोहम्मद खुर्शीद, आदि उपस्थित रहे।

गुरुवार, 14 नवंबर 2019

मेजर अमर बहादुर सरस्वती सिंह गर्ल्स इंटर कॉलेज में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया



सिंगरामऊ (जौनपुर) स्थानीय बाजार में स्थित मेजर अमर बहादुर सरस्वती सिंह गर्ल्स इंटर कॉलेज में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया गया। एक तरफ बच्चों ने केक काटकर उनके जन्मदिन पर लोगों के बीच मिठाई वितरित की तो दूसरी तरफ विद्यालय की प्रधानाचार्य अंतिमा सिंह ने 101 बच्चों को पौधा वितरित कर उनके जन्मदिवस पर पर्यावरण के प्रति उनके लगाव की सराहना की।  पौधा देने के बाद उन्होंने सभी बच्चों से यह शपथ दिलाई कि हम पौधरोपण तो करेंगे ही साथ ही इस वृक्ष का संरक्षण भी करेंगे,  तभी पर्यावरण को सुरक्षित रख सकेंगे। उक्त अवसर पर विद्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया तथा बच्चों के बीच मिष्ठान वितरण किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को प्रबंधक ने पुरस्कार देकर उनका हौसला बढ़ाया। वहां पर चंदन सिंह अरविंद दुबे गुलाब शर्मा आराधना मिश्रा नीलम तिवारी पूनम सिंह नेहा सिंह ज्योति सिंह पूजा मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे

बुधवार, 13 नवंबर 2019

पशु अस्पताल के लिए धन स्वीकृत



सिंगरामऊ (जौनपुर) दर्जनों गांव के मवेशियों के इलाज का जिम्मा उठाने वाला सिंहावल गांव में स्थित द श्रेणी के पशु चिकित्सालय के नए भवन के निर्माण के लिए धन स्वीकृत हो गया है। अब शीघ्र ही वहां नया भवन बन जाएगा। विगत 15 वर्षों से यह अस्पताल भवन जर्जर हो चुका है, पूरा परिसर बड़ी-बड़ी घासों से घिरा हुआ है। तीन दशक पूर्व जब इस गांव में अस्पताल की स्थापना की गई थी तो शुरुआत में इसका लाभ इलाकाई पशुपालकों को खूब मिला। लेकिन धीरे-धीरे अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते अस्पताल जीर्ण शीर्ण अवस्था में था। विभाग ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। अब यहां भवन बनाने के लिए धन स्वीकृत हो चुका है। इसके पूर्व क्षेत्रवासियों ने शासन को भेजे गए पत्र में अस्पताल के नये भवन के निर्माण के लिए जनप्रतिनिधियों से धन उपलब्ध कराने की मांग की थी।

भेज गया था अस्पताल भवन बनाने का प्रस्ताव

यहाँ तैनात पशुधन प्रसार अधिकारी डॉ. चंद्रसेन यादव ने बताया कि यहाँ नया भवन बनाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेज गया था। अस्पताल भवन के निर्माण के लिए धन स्वीकृत हो गया है। अब शीघ्र ही इसका निर्माण कार्य कराया जायेगा। अब तक यहाँ बैठने तक की जगह न होने से कर्मचारी इधर-उधर भटकने को मजबूर थे। पंचायत भवन से अब तक किसी तरह काम चलाया जा रहा था।

रविवार, 10 नवंबर 2019

मेजर अमर बहादूर सरस्वती सिंह गर्ल्स इंटर कालेज, सिंगरामऊ, जौनपुर के छात्र-छात्राओं का टूर(शैक्षिक भ्रमण यात्रा) बुधवार को प्रयागराज के लिए किया प्रस्थान


मेजर अमर बहादूर सरस्वती सिंह गर्ल्स इंटर कालेज, सिंगरामऊ, जौनपुर के छात्र-छात्राओं का टूर(शैक्षिक भ्रमण यात्रा) बुधवार को प्रयागराज के लिए प्रस्थान किया। उक्त विद्यालय के प्रबंन्धक डॉ. संजय सिंह ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा प्रयागराज के आंनद भवन, पवित्र स्थल गंगा यमुना सरस्वती के संगम,चंद्रशेखर आजाद पार्क, हाथी पार्क, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज का भ्रमण कर वहां की ऐतिहासिकता के बारे में विस्तार से जाना। आंनद भवन के नेहरू आवास, उनकी लाइब्रेरी, पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी की जन्मभूमि, म्यूजियम, इंदिरा गांधी-फिरोज गांधी के वैवाहिक स्थल, गार्डेन, का बारीकी से निरीक्षण किया। यात्रा का नेतृत्व विद्यालय की प्रधानाचार्या अंतिमा सिंह ने किया। इस दौरान गुलाब शर्मा, प्रगति मिश्रा, आन्या सिंह, श्रेया मिश्रा, रितिका मौर्य, अनुभव प्रजापति, बीरंजय सिंह, पार्थ सिंह, हर्षिता सिंह, अनन्या मिश्रा, ऋषभ सिंह, नीतेश राय, सहित दो दर्जन से अधिक बच्चों ने यात्रा का भरपूर आनंद लिया।

सोमवार, 4 नवंबर 2019

स्टेट बैंक की शाखा में बैंक कर्मियों द्वारा बीस हजार रुपये का घालमेल

सिंगरामऊ (जौनपुर) स्थानीय स्टेट बैंक की शाखा में बैंक कर्मियों द्वारा बीस हजार रुपये का घालमेल कर दिया गया। जब ग्राहक ने शिकायत की तो दूसरे दिन उसका पैसा वापस किया गया। एक माह के अंदर इस तरह की दुबारा हुई घटना से ग्राहकों में हड़कंप मच गया है। शिकायत करने पर ग्राहक से के साथ दुर्व्यवहार किया गया।
पीथापुर गाँव निवासी रामजीत मौर्य की उक्त बैंक के पास ही चाय पान की दूकान है। उसके घर शादी पड़ी है। वह पैसा निकालने के लिए चालीस हजार का पावती भरकर बैंक में जमा किया। लंच होने की वजह से जब पैसा निकलने में देर होने लगी तो वह बैंक में कार्यरत एक प्राइवेटकर्मी से पैसा ले लेने की बात कहकर बगल में स्थित अपनी दुकान पर चला आया। थोड़ी देर बाद एक प्राइवेट बैंक कर्मी बीस हजार रुपया व पासबुक उसकी दुकान पर देकर चला गया। जब ग्राहक ने अपना पैसा गिना तो वह महज बीस हजार ही था। जब वह इसकी शिकायत बैंक मैनेजर से किया तो उसे दूसरे दिन आने को कहा गया। दूसरे दिन जब वह लिखित शिकायत लेकर पहुँचा तो शाखा प्रबंधक ने उससे सादे कागज पर पैसा पाने की बात लिखवाकर हस्ताक्षर करवाया तब जाकर उसका बीस हजार रुपये वापस करवाया। उसका आरोप है कि इस दौरान उसके साथ दुर्व्यवहार भी किया गया। उधर इसी तरह का एक अन्य मामला भी दो सप्ताह पूर्व हुआ था। जिसमे बैंककर्मियों ने साठ हजार का घालमेल किया था। उसकी जांच अभी चल ही रही थी कि  एक और घालमेल का मामला प्रकाश में आने से उक्त बैंक के ग्राहकों में हड़कंप मच हुआ है। इस तरह की घटनाएं होने से लोग तरह तरह की चर्चा कर रहे हैं। जबकि उच्चधिकारी कार्यवाही करने की बजाय बैंककर्मियों को बचाने में लगे हुए हैं।

रविवार, 3 नवंबर 2019

डीएलएड के छात्र-छात्राओं का स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर शनिवार को हुआ शुरू

सैर(जौनपुर) स्थानीय श्रीराम लखन सिंह शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय नकहरा खानदेव में डीएलएड के छात्र-छात्राओं का स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर शनिवार को शुरू हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रबंन्धक संजीव कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित व झंडारोहण करके किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्रशिक्षक अजय चौहान, ज्ञानचंद्र चौहान, सुनील यादव ने छात्र-छात्राओं को स्काउट की बारीकियों को विस्तार से बताया। स्काउट से समाज सेवा करने की कैसे सीख मिलती है, आपदा प्रबंधन, टेंट निर्माण, भोजन व्यवस्था में स्काउट गाइड कैसे दूसरों की मदद करतें हैं, इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। अंत मे इंटर कालेज के प्रधानाचार्य विनोद कुमार सिंह ने आभार जताया।

शुक्रवार, 1 नवंबर 2019

31-अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की जयंती समारोह "राष्ट्रीय एकता दिवस" के रूप में मनाया गया

सिंगरामऊ राजा हरपाल सिंगरामऊं जौनपुर के हिन्दी विभाग द्वारा आज 31-अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की जयंती समारोह "राष्ट्रीय एकता दिवस" के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। मुख्य वक्ता डॉ राजेश कुमार सिंह ने राष्ट्रीय एकीकरण में पटेल जी की महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार करते हुए जम्मू-कश्मीर की समस्या के लिए परिस्थितियों को जिम्मेदार ठहराया। डॉ रवीन्द्र कुमार सिंह ने सरदार पटेल के जीवन- वृत और आजादी के समय स्वतंत्र 562 रियायतों के भारत में विलय के लिए किए गए योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस तरह भारतीय राज्य तमाम छोटी बड़ी रियासतों में बंटा हुआ था। जूनागढ़, हैदराबाद और जम्मू-कश्मीर तीन ऐसी रियासतें थी जो भारत के विरूद्ध पाकिस्तान से हाथ मिलाना चाह रही थी। सरदार पटेल ने अपनी मेधा शक्ति और सैन्य कार्रवाई के बल पर जूनागढ़ और हैदराबाद को तो मिला लिया लेकिन जम्मू-कश्मीर अन्तरराष्ट्रीय समस्या बना दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ जय कुमार मिश्र ने बताया कि आज जिस तरह महापुरुषों का बंटवारा किया जा रहा है वह देश की एकता के लिए अखंडता के लिए खतरा है। कार्यक्रम को समाजशास्त्र की विभागाध्यक्ष डॉ सारिका सिंह, डॉ गिरीश मणि त्रिपाठी आदि विद्वानों ने संबोधित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2019

राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग द्वारा युवाओं में बढ़ती नशाखोरी और बिखरते परिवार को ध्यान में रखकर 'नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान' रैली निकाली गयी


सिंगरामऊ जौनपुर के समाजशास्त्र विभाग द्वारा युवाओं में बढ़ती नशाखोरी और बिखरते परिवार को ध्यान में रखकर 'नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान' रैली निकाली गयी। महाविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर इन्दु प्रकाश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली सिंगरामऊं गांव- बाजार से होते हुए महाकाली मंदिर परिसर पहुंची; जहां डॉ आनंद सिंह के सफल निर्देशन में कालेज के छात्रों ने मर्मस्पर्शी नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशाखोरी के भयानक परिणामों के प्रति लोगों को आगाह किया। महाविद्यालय की छात्रा श्वेता दुबे ने गीत के माध्यम से उपस्थित लोगों को झकझोर दिया। कार्यक्रम के अंत में समाजशास्त्र की विभागाध्यक्षा डॉ सारिका सिंह ने कहा - नशे के प्रति युवाओं का झुकाव कहीं से भी अच्छा संकेत नहीं है। नशा शरीर में तमाम भयानक बीमारियों को जन्म देती है, जिससे देखते ही देखते पूरा परिवार बिखर जाता है। डॉ सिंह ने सभी छात्रों और उपस्थित ग्रामीणों को भविष्य में नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। पूरे कार्यक्रम के दरम्यान डाॅ सत्य प्रकाश सिंह डॉ रवीन्द्र कुमार सिंह डॉ गिरीशमणि त्रिपाठी अमरजीत सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

रविवार, 20 अक्टूबर 2019

रंगोली प्रतियोगिता में रंगोली प्रगति, आन्या, बीरंजय ने मारी बाजी

जौनपुर सिंगरामऊ स्थानीय बाजार में स्थित मेजर बहादुर सरस्वती सिंह गर्ल्स इंटर कॉलेज परिसर में शुक्रवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने अपना बेहतर प्रदर्शन करते हुए एक से एक रंगोली बनाई। निर्णायक मंडल द्वारा विभिन्न रंगोलियों का किए गए निरीक्षण के बाद कक्षा आठ के छात्र-छात्राओं को प्रगति मिश्रा, आन्या सिंह, कशिश तिवारी, बीरंजय सिंह, राज पांडे, हिमांशु मिश्रा, चिराग मिश्रा की टीम ने प्रथम स्थान पाया। जबकि द्वितीय स्थान कक्षा नौ के छात्र छात्राओं खुशी मिश्रा, रोशनी यादव, साहिबा, शुभम यादव,सनी कुमार, की टीम ने पाया। तृतीय स्थान कक्षा दस के विद्यार्थियों में खुशी गुप्ता, बंदना यादव, शिवानी मिश्रा, अभिषेक कुमार जायसवाल, गौरव सैनी, आशुतोष तिवारी, की टीम ने पाया। तीनों टीमों को प्रबंधक डॉ संजय सिंह ने यथोचित पुरस्कार देकर उनका प्रोत्साहन किया। निर्णायक मंडल में प्रधानाचार्य अंतिमा सिंह, आराधना मिश्रा, गुलाब शर्मा, चंदन सिंह, नेहा सिंह, आदि रहे।

शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2019

अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहा फर्जी पी एम जी दिशा का काम

जौनपुर बदलापुर सी एस सी केंद्र पर अधिकारियों की मिलीभगत से फर्जी पी एम जी दिशा का काम करवाकर अधिकारी अपनी जेब भर रहे हैं और भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पर ग्रहण लगा रहे हैं जिसका उदाहरण सीएससी केंद्र रामपुर बिकाश खन्ड बदलापुर जौनपुर मे देखा जा सकता है।

तीन बैंक कर्मियों ने किया साठ हजार का गोलमाल शाखा प्रबन्धक के दुर्व्यवहार से ग्राहकों में आक्रोश

जौनपुर सिंगरामऊ  सिंघावल गाँव मे स्थित स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक की मिलीभगत से तीन बैंक कर्मियों ने पैसा जमा करने आये एक ग्राहक का साठ हजार रुपये गोल माल कर दिया। जब इसकी शिकायत बैंक मैनेजर से की गई तो उनके दुर्व्यवहार से आक्रोशित ग्राहक ने बैंक उच्चाधिकारियों व पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।आरोप है कि सोमवार को कस्बे का ही एक ग्राहक पैसा जमा करने स्टेट बैंक गया था, तो बैंक के ही एक प्राइवेट कर्मी ने डिटेल भर कर पैसा कैशियर को दे दिया। कैशियर ने नोट की गड्डी मशीन में डाली तो वह पैसा पर्ची केवडिटेल से ज्यादा था, उसी को छिपाने के लिए कैशियर बैंक में काम करने वाले प्राइवेट सफाईकर्मी को बुलाकर नोटों की गिनती कराते हुए घालमेल करने लगा। वह कम से कम दस बार पैसा मशीन में डालकर ग्राहक को धोखा देने का प्रयास करता रहा। इसी बीच जब कैशियर अपनी सीट से  दो बार खड़ा हुआ, ठीक उसी समय ग्राहक के पैसों का घालमेल कर दिया। इसी समय कैशियर के केबिन में शाखा प्रबंधक पहुँच गए उन्होंने जब उसे नोटों की गड्डी से छेड़छाड़ करते हुए देखा तो उसे हाथ से गिनने को कहा। यह सब उपभोक्ता देख रहा था कि उसका दो हजार का तीस नोट ज्यादा चला गया था। उनके द्वारा घालमेल देख ग्राहक ने अपना बढ़ा हुआ पैसा वापस मांगा, तो उक्त पैसा नही दिया गया।बल्कि अट्ठासी हजार पांच सौ रुपये वापस कर दिया। खास बात यह रही कि इस घटना का पूरा मामला सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया। बैंक में कार्यरत लोगों द्वारा किये गए इस घालमेल की शिकायत जब शाखा प्रबंधक से करते हुए सीसीटीवी फुटेज दिखाने का हवाला दिया तो बैंक मैनेजर आग बबूला हो उठे। और पुलिस में शिकायत करके उसकी निगरानी में सीसीटीवी दिखाने की बात कहते हुए ग्राहक के साथ दुर्व्यवहार भी किया। मामला जब बढ़ने लगा तो उन्होंने सत्तासी हजार के बदले अट्ठासी हजार पांच सौ रुपये खाते में जमा करवाये, जबकि साठ हजार का घालमेल कर दिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत बैंक के उच्चाधिकारियों व पुलिस से की है। पुलिस तहरीर लेकर मामले की जांच कर रही है।

गुरुवार, 17 अक्टूबर 2019

जौनपुर प्रेस क्लब इकाई बदलापुर का गठन:केदार नाथ सिंह बने अध्यक्ष 

जौनपुर बदलापुर  तहसील इकाई बदलापुर का गठन नगर पंचायत स्थित निरीक्षण भवन बदलापुर में जौनपुर प्रेस क्लब के जिला अध्यक्ष कपिल देव मौर्यवमहामंत्री वीरेंद्र मिश्र उर्फ विराट के निर्देशन में तहसीलबदलापुर के पत्रकारों की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमे उपस्थित पत्रकारों ने सर्व सम्मति से अध्यक्ष पद हेतु केदार नाथ सिंह व महामंत्री पद के लिए एच 0 एल 0बी0पुष्कर के नाम का प्रताव किया।जिसका सभी एक स्वर में अनुमोदन किया। उसके बाद कार्यकारिणी के अन्य  पदाधिकारियो जिसमे उपाध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा,  मंत्री सुशील श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अजयकुमार यादव, मीडिया प्रभारी अजय कुमार सिंह, संगठन मंत्री पवन कुमार उपाध्याय,  आडिटर अरुण कुमार दुबे, जिला प्रतिनिधि चन्द्रशेन शुक्ल, मानिक चन्द्र यादव ,नरेंद्र शर्मा व कार्यकारिणी सदस्य राम सागर गिरी, सुनील मिश्र, सन्तोष कुमार मिश्र, सूबेदार अली,सहित कार्य कारिणी के सदस्य बनाये गए।
कार्य क्रम के अंत मे उपस्थित सभी पत्रकारों ने अध्यक्ष केदार नाथ सिंह सहित सभी पदाधिकारियों  को माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष ने अपने संबोधन में पत्रकारिता की शुचिता पवित्रता बनाय रखने की अपील करते हुए आभार व्यक्त किया।