tikhiawaz24.in

शनिवार, 8 अप्रैल 2017

34 बैलो को लाद कर बध हेतु बिहार ले जाते समय पीछा कर आज़म गढ़ वाराणसी मार्ग पर क्षेत्र के कनौरा गांव के पास ओवर टेक कर पकड़

जौनपुर...चंदवक पुलिस ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए आधी रात में मुखबीर की सूचना एस ओ अनिल सिंह ने कन्टेनर में 34 बैलो को लाद कर बध हेतु बिहार ले जाते समय पीछा कर आज़म गढ़ वाराणसी मार्ग पर क्षेत्र के कनौरा गांव के पास ओवर टेक कर पकड़ा ।ओवर टेक में जरा सी जगह मिलने पर ड्राईवर तस्कर फरार हो गए।  ज्ञात हो की पुलिस को बतौर मुखबीर  सूचना मिली की केराकत की और से कंटेनर में कुछ जा रहा है पुलिस द्वारा रोकने पर ड्राईवर की ओर से इसारा मिलता की गाड़ी ख़ाली है कहकर आगे बढ़ते गए । पशु लदी कंटेनर को खुज्झी तिराहे से चंदवक से ग़ाज़ीपुर की ओर जाना था परंतु पुलिस की नाकेबंदी के कारण ड्राईवर आजमगढ़ मार्ग पर गाड़ी घुमा दिया।थानाध्यक्ष अनिल सिंह अपने हमराहियों के साथ पीछा करते हुए वाराणसी आजमगढ़ मार्ग पर कनौरा गांव के पास ओवरटेक करके गाड़ी को रुकवाने में सफल हो गए कंटेनर गाड़ी न0 UP78CN0849 में ठूस कर 34 बैलो को 4 बजे भोर में पुलिस थाने लाई लिखा पढ़ी के साथ बैलो को सुपुर्दगी में देने के साथ उचित कार्यवाई कर रही है।पकड़ने वाली टीम में विनोद सिंह,सर्वेश सिंह,संतोष गिरी,गोवर्धन यादव थाना ध्यक्ष के साथ में रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: