tikhiawaz24.in

बुधवार, 5 अप्रैल 2017

भगवान् राम की भव्य स्वागत किया आज रामनवमी के पावन पर्व पर

सुल्तानपुर: नगर पंचायत कोइरीपुर में आज भव्य रामनवमी का आयोजन किया गया । विशाल शोभायात्रा के साथ हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता जय श्री राम का नारा लगाते हुए भगवान् राम की भव्य स्वागत किया आज रामनवमी के पावन पर्व पर हर वर्ष की भांति ही इस वर्ष भी विशाल शोभायात्रा निकाला गया बताते चलें कि इस मौके पर स्थानीय विधायक देवमणि और हिन्दू युवा वाहिनी के मण्डल प्रभारी आशीष जी मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद हुए नगर प्रभारी नीरज सनातन ने बताया कि राम जन्म पर हर वर्ष भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है । सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ शोभायात्रा का नेतृत्व करते हुए स्वयँ हिन्दू युवा वाहिनी के नगर मिडिया प्रभारी आशुतोष गुप्ता भी मौके पर काफी जोश में नजर आये उन्होंने बताया कि इस बार ख़ुशी दुगनी हुई है बाबा योगी आदित्यनाथ  जी मुख्यमंत्री बने है , इसलिए कार्यकर्ताओ में जोश की कमी नही है । जय श्री राम के नारों के साथ भव्य यात्रा सम्पन्न हुई इस मौके पर जिलाध्यक्ष गौरव जी, नगर अध्यक्ष शुभम जी,नगर संयोजक अमित जायसवाल,शुभम कौशल,आशीष,अखिलेश,रामराज,राजेश,चंद्रकांत, संदीप ,रामू, प्रदीप,आदर्श, पवन,विकास, चन्दन,आदि सैकड़ो कार्यकर्ता एवम नगरवासी  मौजूद रहे !

कोई टिप्पणी नहीं: