tikhiawaz24.in

रविवार, 2 अप्रैल 2017

तीखी आवाज पर बड़ी खबरें


दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के सीएम के खिलाफ बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन आज, विज्ञान भवन से कांग्रेस कार्यालय तक होगा प्रदर्शन, भ्रष्टाचार के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन।

जम्मू कश्मीर: 9 किमी लंबे चेनानी- नाशरी टनल का उद्धघाटन आज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे आज टनल का उद्घाटन।

लखनऊ: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के आज के कार्यक्रम, आज सुबह 9.30 राजभवन से करेंगे प्रस्थान, 9.45 से 10.30 टाउन हॉल कैम्पस में रहेंगे, रविन्द्र भवन हज हाउस का करेंगे शिलान्यास, 10.30 टाउन हॉल कैम्पस से करेंगे प्रस्थान, 11 बजे रांची एयरपोर्ट से देवघर के लिए होंगे रवाना।

लखनऊ: मुख्यमंत्री को विभागों के अफसर देंगे प्रजेंटेशन, कल शिक्षा विभाग के अफसर देंगे अपना प्रजेंटेशन, 6 अप्रैल को औद्योगिक, 7 अप्रैल को कृषि, 8 अप्रैल को लोक, 10 अप्रैल को समाज, 12 अप्रैल को सचिवालय, 13 अप्रैल को पंचायतीराज, 15 अप्रैल को स्वास्थ्य, 18 अप्रैल को आबकारी और खनन, 19 अप्रैल को गृह, सतर्कता विभाग, 20 अप्रैल को संस्कृति, पर्यटन विभाग का प्रजेंटेशन, हर विभाग 20 से 45 मिनट तक प्रजेंटेशन देगा।

लखनऊ: सीएम योगी व राज्यपाल राम नाईक इलाहाबाद के लिए रवाना, बमरौली में पीएम का दोनों करेंगे स्वागत, हाईकोर्ट के कार्यक्रम में होंगे शामिल।

लखनऊ: बीजेपी प्रवक्ता मोहनलालगंज CHC में पोलियो बूथ का करेंगे उद्घाटन, अस्पताल की साफ सफाई देखेंगे राकेश त्रिपाठी, मरीजों से भी मिलेंगे बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी।

संभल: भाजपा समर्थक की गोली मारकर हत्या का मामला, सीएम ने कल मृतक के परिजनों से की थी बात, परिजनों से बात होने के बाद प्रशासन हुआ एक्टिव, मृतक के परिजनों को की पट्टे पर जमीन देने की घोषणा, असमोली थाना क्षेत्र में भाजपा समर्थक को मारी गई थी गोली।

मिर्ज़ापुर: वाणिज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, रेलवे स्टेशन पर चलाया चेकिंग अभियान, 13.75 लाख के रेडीमेड गारमेंट्स बरामद, 4.50 लाख रुपए वशूला गया जुर्माना, बगैर टैक्स दिए सामान मंगाने पर होगी कार्रवाई।

बाराबंकी: डिप्टी जेलर पर हुए हमले का मामला, सुरक्षा के मद्देनजर किए गए ट्रांसफर, 5 खतरनाक अपराधियों को किया गया शिफ्ट, गैर जनपदीय जेलों में किया गया ट्रांसफर।

वाराणसी: मंडुआडी रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, शव को रेलवे लाइन से नहीं हटाया गया, महिला के शव के ऊपर से गुजरती हैं ट्रेनें, पुलिस की रोक के बाद भी ट्रेन गुजरी।

सहारनपुर: विद्युत टीम ने 7 स्थानों पर मारा छापा, 22 लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए, सभी लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, भुगतान न करने पर 144 कनेक्शन काटे गए।

प्रतापगढ: फ़र्ज़ी पेपर पर नौकरी पाने वाले शिक्षक बर्खास्त, सत्यापान के बाद चारों शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज, कार्रवाई से बीएसए ऑफिस में मचा हड़कम्प।

सुल्तानपुर: कूरेभार के गुप्तारगंज के पास मवेशी लदी पिकप पेड़ से टकराई, हादसे में पिकप सवार 2 लोगों की मौत, एक घायल, हालत गंभीर, लखनऊ रेफर।

उन्नाव: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, हाइवे के किनारे चल रही 88 दुकानें सीज़, सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन पड़ा महंगा।

लखीमपुर खीरी: 10 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले गए, कई चौकी इंचार्ज के भी कार्यक्षेत्र बदले गए, कानून व्यवस्था को लेकर एसपी का एक्शन।

प्रतापगढ़: प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मोती सिंह की प्रेस वार्ता, बाल विकास पुष्टाहार में भ्रष्टाचार पर कार्रवाई, सीएम से होगी शिकायत,जिम्मेदारों पर कार्रवाई, जल निगम ने प्रतापगढ़ में मचाई लूट-पाट।

कोई टिप्पणी नहीं: