सिंगरामऊ स्थानीय थाना पर समाधान दिवस के मौके पर उस समय अफरा,तफरी मच गयी जब एक दीवान और दरोगा आपस में भिड़ गए। जानकारी के अनुसार शनिवार थाने पर समाधान दिवस के मौके पर फरियादी अपनी फरियाद लेकर थाने पर पहुंचे थे। जहां पर लेखपाल धर्मचन्द्र ,लालचंद पाण्डेय, राजस्व निरीक्षक दीक्षा शुक्ला व एसआई संजय सिंह, ग्राम प्रधान करनपुर सहित कई फरियादी मौजूद थे। उधर थाने में एक दरोगा और दीवान में तू-तू मैं-मैं होने लगा। दोनों में बात इतना बढ़ गई की गाली गलौज के साथ हाथापाई हो गई। इसे देखकर वहाँ मौजूद लोग आवाक रह गये। इस मामले को लेकर दीवान से बात की गई तो उन्होंने कहा कि दरोगा जी की डियुटी लेगाने को लेकर कुछ गरमा गर्मी हो गई थी। जबकि दरोगा जी ने इस बात से साफ इंकार कर दिया। उधर थानाध्यक्ष प्रेमशंकर तिवारी की मानें तो उन्होंने बताया कि दीवान और दरोगा में किसी मेडिकल की बात को लेकर तू-तू मैं-मैं हुआ था। मौके पर मैं नहीं था।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें