tikhiawaz24.in

शनिवार, 8 अप्रैल 2017

सिटी मजिस्ट्रेट लखनऊ की निजी गाड़ी एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में सड़क के बगल खाई में पलटी


जौनपुर जिले के मछलीशहर  कोतवाली के जमालपुर गांव में शनिवार को सुबह 8 बजे के लगभग सिटी मजिस्ट्रेट लखनऊ की निजी गाड़ी एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में सड़क के बगल खाई में पलट गयी। संयोग अच्छा था कि गाड़ी में सवार सभी लोग बाल बाल बच गए। हादसे के समय गाड़ी में सिटी मजिस्ट्रेट का परिवार भी मौजूद था।
बताते हैं कि लखनऊ में सिटी मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात राजेंद्र सिंह अपने परिवार के साथ वाराणसी से शनिवार को लख़नऊ जाते समय ज्यों ही जमालपुर गांव में पहुचे त्यों ही सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के बगल गड्ढे में चली गई। इस दौरान वाहन चालक अश्वनी सिंह सहित गाड़ी में सवार परिवार के सभी लोग सुरक्षित बच गये। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँच गयी और ग्रामीणों के सहयोग से खाई से गाड़ी निकलवाया। गाड़ी सुरक्षित होने से सिटी मजिस्ट्रेट अपने गन्तव्य के लिए रवाना हुए।

कोई टिप्पणी नहीं: