tikhiawaz24.in

मंगलवार, 4 अप्रैल 2017

सीताराम चौरसिया के आकस्मिक निधन से बदलापुर बाजार बंद

बदलापुर, जौनपुर  समाजसेवी सीताराम चौरसिया के आकस्मिक निधन से बदलापुर बाजार बंद रही। ज्ञात हो कि मंगलवार को सुबह छह बजे सीताराम अपनी पान की दुकान बडे़ पुत्र  के साथ पहुंच कर खोले थे ही कि उन्हें सीने में दर्द उठी। बगल के पड़ोसी कामता सिंह एवं यदुवंश सिंह तुरंत अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 
गौरतलब हो कि सीताराम मूलत: केराकत तहसील के मुरारा गांव के निवासी रहे लम्बे समय से वे बदलापुर में आकर समाजसेवा से जुटे थे।  क्षेत्र में सामाजिक रूप से अच्छी पकड़ बनाये रखने में सीताराम लगातार लोगों के बीच समरसता के साथ अपना जीवन जिया। इनके निधन पर बदलापुर चौक की सभी दुकानें बंद रही। वर्तमान समय में सीताराम बरोली गांव में आवास बनाकर अपने बच्चों के साथ 40 वर्षों से रह रहे थे। इनके निधन से क्षेत्र में शोक देखा गया।

कोई टिप्पणी नहीं: