tikhiawaz24.in

मंगलवार, 4 अप्रैल 2017

बिजली विभाग की कार्रवाई

सिंगरामऊ(जौनपुर) 3 अप्रैल।  स्थानीय बाजार में विद्युत विभाग ने एक कैम्प आयोजित करके पैतालीस कनेक्शन काटे, एक लाख रुपये की वसूली की। विद्युत विभाग के जेई राजेंद्र प्रसाद के निर्देशन में विद्युत कर्मियों ने बाजार स्थित बैंक के पास एक विशेष शिविर लगाकर वसूली की। पूरी बाजार में सघन चेकिंग अभियान चलाकर छः लोगो का विद्युत भर बढ़ाया गया। पैतालीस बड़े बकायेदारों का कनेक्शन काटा गया। जबकि एक लाख रुपये वसूली किया गया। वहाँ कैम्प में धीरज मौर्य, पवन कुमार, अजय कुमार उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: