tikhiawaz24.in

रविवार, 9 अप्रैल 2017

महुआ बिनने को लेकर विवाद मे चली कुल्हाड़ी , दो घायल ---


मुंगराबादशाहपुर । थाना क्षेत्र के विझवनियां का  पूरा गाँव मे शनिवार की  सुबह महुआ बिनने को लेकर हुए बिवाद मे दो महिलाओं को कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया गया ।जिनका इलाज मुंगराबादशाहपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर चल रहा है ।इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार विझवनियां का  पूरा गाँव के कैलाशी देवी (70) गीता देवी (45) गाँव मे ही एक महुए के पेड़ के नीचे महुआ बिन रही थी इसी बीच गाँव के कुछ लोगो ने एतराज़ जताया जिसको लेकर कहासुनी होने लगी बात बढ़ी तो दबंगों ने दोनो महिलाओं पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया जिससे वह बुरी तरह धायल हो गई|सूचना पर पहुंची मुगरा  पुलिस ने  घायलों को अस्पताल मे भर्ती कराया ।घायल महिलाओं ने गाँव के ही दो लोगो के ख़िलाफ़ नामजद  तहरीर दी है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ।

कोई टिप्पणी नहीं: