जौनपुर। चंदवक थाने की पुलिस और क्राईम ब्रांच की टीम ने संयुक्त रूप से कार्य करते हुए एक अतंर जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफास करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशो के पास से तीन बोलेरो एक पीकअप और छः मोटर साईकिले बरामद किया है। प्रभारी पुलिस अधीक्षक ने इस गैंग का पर्दाफास करने वाली टीम को पांच हजार रूपये नगद इनाम देने की घोषणा किया है।
प्रभारी एसपी अरूण श्रीवास्तव ने आज पुलिस लाईन में स्थित मनोरंजन कक्ष में एक प्रेस कांफ्रेंस को सम्बोद्यित करते हुए बताया कि कल शाम अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष चंदवक अनिल सिंह बैरक्षा मोड़ पर भ्रमण कर रहे थे साथ में सर्विलांस प्रभारी विश्वनाथ यादव अपनी टीम के साथ अपराधियो की तलास कर रहे थे। इसी समय मुखवीर से सूचना मिला कि कुछ अपराधी चंदवक इलाके में आ रहे है। सूचना पर दोनो टीमे गोमती नदी के पुल पर घेराबंदी करके आठ बदमाशो को गिरफ्तार किया। बदमाशो की निशानदेही पर ती बोलेरो एक पीकअप और छः मोटर साईकिले बरामद किया है। गिरफ्तार बदमाशो में जीशान पुत्र तौकीर निवासी घोसिया औराई भदोेही। विनय विश्वकर्मा पुत्र राजपत निवासी बनगांव थाना दीदारगंज आजमगढ़। सेराज पुत्र मो0 शकील निवासी जैगहा थाना खेतासराय जौनपुर। सारिक उर्फ गोलू शेखमंसूरी निवासी भदोही । अक्कू पुत्र शकील निवासी सरायजगदीश थाना गोपीगंज भदोही। जिब्रान पुत्र हीरालाल ग्राम बजेगांव रोड भदोही। आशू भाट पुत्र ईदू भाट निवासी सरायजगदीश भदोही हरिशचंद्र विश्वकर्मा पुत्र रामाधार विश्वकर्मा निवासी उसरा भादी शाहगंज जौनपुर शामिल है।
बरामद वाहनो का विवरण –
1. बोलेरो - इं0नं0 – GHA4M42411,चे0नं0 –MA1XAZGHKASM95566 ।
2. बोलेरो – इं0नं0 –GHB4B15276, चे0नं0 –MA1XAZGHRB5B66878 ।
3. बोलेरो – इं0नं0 –GHA4M42696, चे0नं0 –MA1XAZGHKASM95275 ।
4. पीकप – इं0नं0- - GG1IF56657,चे0नं0 – MA1ZN2GGAA1F42589।
5. TVS स्टार – इं0नं0 –CF5FA1467992, चे0नं0 –MD625MF55A3F22021 ।
6. स्पलेण्डर – इं0नं0 –HA10EFAHH90211, चे0नं0 –MBLHA10EXAHH42813 ।
7. पैसन प्रो0 – इं0नं0 – अपठनीय, चे0नं0 – MBLHA10A6EHE4442 ।
8. CD-DELUX – इं0नं0 –HA11EFD9509836, चे0नं0 –MBLHA11EWD9J38821 ।
9. TVS एपाची – इं0नं0 –E6AF20855832, चे0नं0 –MD634KE6XF2A10439 ।
10. स्पलेण्डर प्लस – इं0नं0 –HA10ELDHK14290, चे0नं0 –MBLHA10ASDHK11797 ।
अपराधिक इतिहास –
1. मु0अ0सं0 870/16 धारा 379 IPCथाना हडिया जनपद इलाहाबाद (घटना 25/12/16 पीकप सही नं0 UP 70 BF 7638 )
2. मु0अ0सं0 202/17 धारा 379 IPCथाना मेजा जनपद इलाहाबाद ( दिनांक 17/2/17 UP 70 BK 1902 )
3. मु0अ0सं0 106/17 धारा 379 IPCथाना हण्डिया जनपद इलाहाबाद ( दिनांक 18/1/17 बोलेरो UP70 BL 4605 )
4. मु0अ0सं0 84/17 धारा 379 IPCथाना कछवा जनपद मिर्जापुर ( बोलेरो ) ।
5. मु0अ0सं0 06/17 धारा 379 IPCमिर्जामुराद जनपद वाराणसी ।
गिरफ्तार करने वाली टीम के सदस्य
1. अनिल सिंह थानाध्यक्ष चन्दक जौनपुर ।
2. उ0नि0 विश्वनाथ यादव प्रभारी सर्विलांस जौनपुर ।
3. उ0नि0 शशिचन्द्र चौधरी प्रभारी स्वाट जौनपुर ।
4. का0 गोवर्धन यादव,का0 धर्मेन्द्र यादव, का0 सर्वेश सिंह, का0 संजय यादव थाना चन्दवक जौनपुर ।
5. का0 रामकृत यादव, का0 अमित सिंह, का0 प्रदीप यादव, का0 सुशील सिंह, का0 जितेन्द्र सिंह, का0 जितेन्द्र सिंह ,का0 अमित सोनी, का0 जयदेव मौर्य, का0 जयशील तिवारी, का0 रिन्कू सिंह क्राइम ब्रान्च जौनपुर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें