tikhiawaz24.in

गुरुवार, 28 जुलाई 2016

[7/28, 8:32 PM] tikhiawaz: दुष्कर्म के आरोपी को दस बर्ष का सश्रम कारावास तीस हजार रुपये अर्थ दंड जौनपुर/मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में बालिका सेे दुष्कर्म व जबरन उसका गर्भ गिराने केे मामले में आरोपी बहोरिकपुर निवासी सुनील पाल को दोषी करार देते हुए गुरुवार को एफ टी सी प्रथम के जज एम पी सिंह न खुले न्यायालय मे दस वर्ष के सश्रम कारावास एंव तीस हजार रुपए अर्थ दंड की सजा सुनाई हैं। मामले में दिनांक१७ /७/१३को एफ आई आर दर्ज कराई गयी थी। [7/28, 8:32 PM] tikhiawaz: चार घरों से लाखों का माल पार जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के गंगौली गांव में हौसला बुलंद चोरों नेएक हीं रात में चार घरों को अपना निशाना बनाकर नकदी, जेवरात व मोबाइल समेत लाखों का माल लेकर फरार हो गए। चोरों ने पहला निशाना उक्त गांवनिवासी यूनुस पुत्र खलील के घर को बनाया, मकान के पीछे बने हुए शौचालय के सहारे छत पर पहुंच गए और मकान के भीतर रखे हुए चार सूटकेस उठा ले गए। घरसे लगभग सौ मीटर दूर ले जाकर सूटकेस तोड़कर उसमें रखे हुए तीन सोने कीचैन, 16 हजार नकदी व अन्य जेवरात समेत लगभग तीन लाख रुपये का माल लेक फरार हो गए। इसके उपरांत चोरों ने उसी गांव के क्रमशः रऊफ के यहां से मोबाइल व लगभग दस हजार रुपये नकदी तथा जुबेर पुत्र मिर्जा के यहां से मोबाइल व बीस हजार रुपये नकदी व मंजूम के घर से नकदी समेत लगभग बीस हजार की सम्पत्ति लेकर नौ दो ग्यारह हो गये। चोरी की वारदात के सम्बन्ध में लोगों का कहना है कि चोर मास्टर चाभी का प्रयोग करके ही कई घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देने में सफल हुए हैं। चोरी की उक्त घटना के सम्बन्ध में थाने पर सूचना दी गयी है पुलिस प्रकरण में जांच पड़ताल कर रही है। [7/28, 8:32 PM] tikhiawaz: इमानदार अधिकारियों के पक्ष में खड़ी होनी चाहिए जनता को : रोहन पी कनय जौनपुर। जिले के एसपी रोहन पी कनय का दो दिन पूर्व एसपी ट्रैफिक लखनऊ पद पर तबादला होने के बाद आज वे जौनपुर से विदा हो गये। विदा होने से पूर्व एसपी ने अपना दुःख दर्द पत्रकारो से साझा किया। उन्होने कई दर्द तो इशारो इशारो में बताते हुए कहा मै तो पूरी इमानदारी से जनता का सेवा करता रहा लेकिन कुछ सफेदपोश लोग का अनर्गल परवी को दरकिनार करता रहा जिसके कारण वे लोग मेरा तबादला करवा दिया। खैर मुझे इसका कोई गम नही जब मै जौनपुर आया था तब भी मै आईपीएस था अब जा रहा हूं तब पर भी आईपीएस अफसर ही हूं। उनको इस बात गम जरूर रहा कि जिस जनता मै सेवा करता रहा आज वही जनता मेरे पक्ष में खड़ी नही हुई। उन्होने कहा कि यह प्रथा खत्म होनी चाहिए कि चंद नेता अपने निजी लाभ के लिए अधिकारियों का ट्रांसफर पोस्टिगं कराते है। उन्होने कहा जो जनता अपना मत देकर उन्हे माननीय बनाती है उसी जनता को इमानदार अधिकारियों के पक्ष मे भ्रष्ट नेताओ के खिलाफ मोर्चा खोलनी चाहिए। एक सवाल के जवाब में उन्होने कहा कि यदि मै तीन माह और रूक जाता तो कईयो के कुर्ते फट जाते। रोहन पी कनय ने बताया कि 1090 का इस्तेमाल जौनपुर में सबसे अधिक हुआ है अब तक करीब दस हजार काल जौनपुर की महिलाओ ने किया था। जिसके कारण पूरे प्रदेश में इस मामले में अव्वल रहा है। डीजीपी का आदेश था एक कार्यक्रम कराकर ग्रामीण इलाके की महिलाओ जगरूक करने का । इसके लिए मैने पूरी तैयारी कर लिया था जल्द ही जिले के कोने कोने से महिलाओ को टीडी कालेज में बुलाकर एक कार्यशाला आयोजित किया जाना था लेकिन तबादले के कारण यह पूरा नही कर सका। [7/28, 8:32 PM] tikhiawaz: पुलिस मैन ने जेसिज चौराहे पर किया महिला कस्टेबल के साथ छेड़खानी ,सनसनी जौनपुर। लाईनबाजार थाना क्षेत्र के जेसिज चौराहे पर आज शाम करीब पांच बजे शराब के नशे में धुत एक सिपाही ने एक महिला कास्टेबल का जबरदस्ती हाथ पकड़कर क्षेड़खानी करने का प्रयास किया। महिला सिपाही ने शोर मचाया तो वहां पर उपस्थित जनता ने सिपाही को दौड़ा लिया लेकिन वह भाग निकला। भीड़ भाड़ वाले इलाके हुई इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। आरोपी सिपाही पहले जौनपुर पुलिस आफिस तैनात था मौजूदा समय में वह वाराणसी पोस्ट है लेकिन अपनी गलत हरकतो के कारण वह निलंबित चल रहा है। लोगो का कहना है कि जब यह पुलिस वाला ही महिला कास्टेबल के साथ क्षेड़खानी कर रहा है तो आम औरतो की अस्मत कैसे सुरक्षित रहेगी। [7/28, 8:32 PM] tikhiawaz: सत्ता के आगे लाचार परिवहन विभाग जौनपुर। जिले की सभी सड़कों पर परिवहन विभाग की बसों को दौड़ाने के साथ यात्रियों को सुलभ यात्रा का लाभ देने की कवायत में प्रदेश सरकार लगी है दूसरी ओर दबंग डग्गामार वाहनों के मालिक और चालक रोडवेज की बसों को चलने नहीं दे रहे है। जिससे राजस्व को चपत तो लग ही रहा है आम नागरिकों को सरकारी बस सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। यही हाल केराकत-वाराणसी वाया खुज्झी मोढ़ के बीच चलने वाली सिटी बस सेवा का है। जिसे पिछले दिनों से बंद कर दिया गया है और इस बस को चलाने वाले चालक को अन्यत्र लगा दिया गया है। जिससे ग्रामीणों को परेशानी तो हो ही रही है सबसे ज्यादा उन लोगों को परेशान होना पड़ रहा है जिन्होंने अपनी एमएसटी बना ली थी। ज्ञात हो कि केराकत क्षेत्र के लोगों की मांग पर विचार करते हुए वाराणसी कैंट डिपो से एक सिटी बस का परिचालन किया जा रहा था। जो कैंट डिपों से चोलापुर, दानगंज, चंदवक वाया खुज्झी होते हुए केराकत तक चल रही थी। यह बस दिन दो-दिन फेरा केराकत-वाराणसी के बीच में लगाया करती थी। रात्रि में इस बस का हाल्ट केराकत में होता था। सुबह यही बस 6 बजे वाराणसी के लिए रवाना हुआ करती थी जिससे वाराणसी जाने वाले लोगों को काफी सुगमता हो गई थी। व्यापारी, छात्र, अधिवक्ता सहित और मेहनतकश लोगों से लेकर दूधिया आदि भी इस बस की सेवा लेने लगे थे। इस बस के चालक और परिचालक दोनों ही स्थानीय थे इससे इस बस के परिचालन से यात्रियों के साथ-साथ विभाग को भी भरपूर आय होने लगी थी। केराकत-वाराणसी मार्ग पर अपना दबदबा बनाये हुए दबंग वाहन चालकों और मालिकों ने क्षेत्रीय सत्ताधारी दल के विधायक के लेटर पैड का उपयोग करते हुए इस बस के चालक पर मगढंत आरोप लगाते हुए चालक की शिकायत करने के साथ बस के परिचालन में भी अवरोध उत्पन्न करने का काम किया। [7/28, 8:32 PM] tikhiawaz: हादसे में युवक की मौत जौनपुर। जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के जौनपुर - वाराणसी मार्ग पर गुरूवार को इण्डिका की ठोकर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। दुर्घटना के बाद इण्डिका सरपट निकल गयी। बताते हैं कि 38 वर्षीय धीेरन्द्र मिश्र निवासी मिसिरपुर थाना जफराबाद बाइक से जा रहा था कि इण्डिका कार ने उसे जोरदार धक्का मारा और उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। [7/28, 8:32 PM] tikhiawaz: जौनपुर ब्रेकिंग जौनपुर बदलापुर थाना क्षेत्र के बदलापुर कश्बे मे ज्वेलरी की दुकान से गहने चोरीकरतेमहिला धरायी लोगों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले पुलिस ने महिला से लगभग 30 हजार चोरी के गहने किये बरामद [7/28, 8:32 PM] tikhiawaz: पुलिस ने बैंको में की सघन चेकिंग । जौनपुर-सुरेरी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर, सुरेरी, एवं भानपुर आदि बैंकों में गुरुवार को थानाध्यक्ष राजेश मिश्र ने सघन चेकिंग किया।चेकिंग के दौरान बैंक में मौजूद संदिग्धो की तलाशी भी ली गयी पुलिस की इस कार्रवाई से बैंक में परिचितो के साथ गये लोगो में अफरातफरी मच गयी लोग बैंक से दूर भागकर बैंक पर मौजूद लोगो से पुलिस के जाने की सुचना लेते रहे इस दौरान थानाध्यक्ष ने बैंक प्रबंधको से कहा कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति आता है तो उसकी सुचना तत्काल हमें दें।इस संदर्भ में थानाध्यक्ष ने बताया की यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निर्देश ना हुयी है । [7/28, 8:32 PM] tikhiawaz: हादसे में युवक की मौत जौनपुर। जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के जौनपुर - वाराणसी मार्ग पर गुरूवार को इण्डिका की ठोकर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। दुर्घटना के बाद इण्डिका सरपट निकल गयी। बताते हैं कि 38 वर्षीय धीेरन्द्र मिश्र निवासी मिसिरपुर थाना जफराबाद बाइक से जा रहा था कि इण्डिका कार ने उसे जोरदार धक्का मारा और उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। [7/28, 8:32 PM] tikhiawaz: संशोधित खबर निवर्तमान एसपी ने जाते जाते खड़े किये कई अनुत्तरित सवाल ? जौनपुर। जिले के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक आईपीएस रोहन पी कनय ने जाते जाते जनपद की आवाम से लेकर सत्ताधारी दल के नेताओं सहित प्रबुद्धजनों और मीडिया के समक्ष कई अनुत्तरित सवाल खड़ा कर दिया है, जिसका जवाब शायद की किसी के पास हो। जिला पुलिस प्रमुख पद से स्थानांतरित किये जाने के बाद जिला छोड़ने से पहले आज गुरुवार को पुलिस लाइन के मनोरंजन कक्ष में रोहन पी कनय (आइपीएस) सुबह टी पार्टी में मीडिया के लोगों से रूबरू हुए तो स्थानान्तरण  पर चर्चा की। रोहन ने पहले तो जनता को कटघरे में खड़ा किया कि जनता भी अच्छा काम करने वालों के साथ नहीं रहती है क्यों , जब मैं काम करना शुरू किया और मातहत जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया तभी अचानक आधी रात को स्थानान्तरण का फरमान आ गया। मैं खुद नहीं समझ सका कि मेरा तबादला क्यों किया गया, आखिर मेरा कसूर क्या है, मैं जहां भी रहूँगा आइपीएस ही रहूँगा। चाय की चुस्की के बीच एक सवाल का जवाब देते हुए रोहन पी कनय ने स्पष्ट तौर पर कहा कि कुछ दिन और जिले में रह जाता तो आम जनमानस तो राहत महसूस करता लेकिन कई सफ़ेदपोस लोगों के कुर्ते फट जाते। अधिकारी के वाक्य स्पष्ट रूप से सत्ताधारी दल के जनप्रतिनिधि, मंत्री, विधायक की ओर संकेत कर रहे थे। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। जो भी हो एसपी रोहन पी कनय का स्थानान्तरण जिले के प्रबुद्धजनों में ख़ासा चर्चा का विषय बना है कि मात्र 2 माह 10 दिन में ही रोहन पी कनय क्यों स्थानांतरित किये गये। जिम्मेदार कौन है ? जौनपुर का बुद्धजीवी वर्ग भी इस बात को लेकर हैरत में है कि एक ईमानदार आइपीएस पुलिस अधिकारी जो जनपद में क़ानून और व्यवस्था को सुधारने हेतु रात दिन एक कर दिये थे, आख़िरकार प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उनका तबादला क्यों कर दिया ? फिलहाल जनपद जौनपुर में पुलिस के प्रति आमजन मानस में विश्वास बढ़ रहा था जिसे सूबे के मुख्यमंत्री ने अचानक स्थानांतरित कर फिर जनता को पिछली व्यवस्था से जोड़ दिया है। ऐसे में आने वाले विधानसभा चुनाव में सपा को जनता जवाब देगी।


कोई टिप्पणी नहीं: