tikhiawaz24.in

शनिवार, 30 जुलाई 2016

[7/30, 10:20 AM] Bipul Singh: ✨ईटीवी उत्तर प्रदेश पर सुबह 10 बजे तक की बड़ी खबरें🖍     -------------------------------------------------- यूपी-यूपी में ट्रैफिक जाम पर ईटीवी का बड़ा अभियान,छोटे शहरों से लेकर राजधानी तक जाम से जूझ रहे लोग,राजधानी लखनऊ में जाम से लोग परेशान,कानपुर रोड, कैंटोमेंट रोड, रायबरेली रोड पर भीषण जाम,चारबाग, डालीगंज, मुंशी पुलिया पर भीषण जाम,मुख्यमंत्री की फटकार के बाद भी नहीं सुधरा ट्रैफिक,ट्रैफिक व्यवस्था की बदहाली से लगा भीषण जाम,गाजियाबाद,नोएडा,आगरा,वाराणसी शहर भी जाम से परेशान,जाम ने बिगाड़ी गोरखपुर,इलाहाबाद,मेरठ में यातायात व्यवस्था    लखनऊ-जाम से कराह रही है राजधानी लखनऊ,शहर के प्रमुख चौराहों पर लगा रहता है भीषण जाम,बारिश में जाम से छात्र और कर्मचारी होते हैं परेशान,चारबाग समेत कई इलाके में ट्रैफिक रहता है ध्वस्त,मेट्रो की खुदाई के चलते भी शहर में लगता है जाम आगरा-ताजनगरी आगरा में सुबह से ही लग जाता है जाम,शहर के प्रमुख चौराहो पर जाम से लोग होते हैं परेशान,स्कूली छात्र,एम्बुलेंस और ऑफिस जाने वाले लोग बेहाल,दिल्ली -आगरा नेशनल हाईवे पर लगता है भीषण जाम,शहर के कई चौराहों पर जाम लगने से लोग परेशान कानपुर-ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही से शहर के कई इलाकों में जाम,बड़ा चौराहा,परेड,अफीम कोठी,जरीफ चौकी समेत कई इलाकों में जाम,बारिश और जलभराव में चौराहों से ट्रैफिक पुलिस रहती है नदारद,चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस के न रहने से जाम लगने से लोग परेशान संभल-पति ने पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या,दूसरी पत्नी के चक्कर में पत्नी की हत्या,परिजन की तहरीर पर पति,सौतन,ससुर पर केस,नखासा थाना क्षेत्र के बारीपुर भमरउवा की घटना उन्नाव-दबंगों ने युवक को केरोसिन ऑयल डालकर जिंदा जलाया,युवक की हालत गंभीर,अस्पताल में भर्ती कराया गया,मां से छेड़छाड़ के विरोध में दबंगों ने युवक को जलाया,फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के नरीगढ़ा गांव की घटना आगरा-अमित शाह की आगरा रैली रद्द,बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की रैली रद्द,दलित और धम्म समाज के साथ 31 जुलाई को थी रैली,गालीकांड और उसके बाद माहौल के चलते रैली रद्द की चर्चा औरैया-घटिया निर्माण समाग्री के चलते ओवरब्रिज धंसा,ओरियंटल कंपनी कर रही है हाइवे निर्माण,अजीतमल कोतवाली के प्रतापपुर हाइवे का मामला,वाहन आवागमन के चलते हो सकता है बड़ा हादसा कानपुर-अनुराग अस्पताल के डॉक्टर अनिरुद्ध सिंह की दबंगई,मानकों को ताक पर रखकर बन रहा अस्पताल,2 बार बिल्डिंग सील होने के बाद भी धड़ल्ले से निर्माण,विकास प्राधिकरण की अनदेखी के चलते निर्माण जारी,दबंगई का आलम निर्माण के बाद कम्पाउंडिंग की दाखिल,शारदानगर इलाके के अनुराग हॉस्पिटल का मामला प्रतापगढ़-मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट ग्रीन यूपी क्लीन यूपी को बड़ा झटका,54 स्थानों पर लगे पौधों का वन विभाग को नहीं पता आंकड़ा,पौधरोपण एक माह बाद 54 स्थानों का विवरण देने में DFO असमर्थ,कई जगह पौधरोपण की संख्याओं में भी किया गया खेल,मुखयमंत्री ने 10 दिन में सत्यापन का अधिकारियों को दिया था निर्देश,करोड़ों की लगत से 3 लाख पौधों का जिले में होना था पौधरोपण,पहले भी वन विभाग पर पौधरोपड़ में लीपापोती का लग चुका है आरोप संभल-श्रमजीवी ट्रेन ब्लास्ट मामले में सजा का ऐलान आज,कोर्ट में आतंकी उबैदुर्रहमान पर आरोप सिद्ध ,अपर सत्र न्यायाधीश-1 कोर्ट आज सुनाएगी सजा फैजाबाद-गन्ने के खेत में विधवा का शव मिलने से सनसनी,दुष्कर्म के बाद विधवा की हत्या की आशंका,मवई थाना क्षेत्र के नेवादा रसूलपुर की घटना कौशाम्बी-सर्पदंश से दो लोगों की मौत,बच्चे की हालत गंभीर,अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की हुई मौत,चायल तहसील के अलग-अलग गांव का मामला लखनऊ-उत्तर रेलवे सीनियर डीसीएम का बड़ा फैसला,वाराणसी,कानपुर के बीच डेली चलेगी वरुणा एक्सप्रेस,रेलवे ने वरुणा एक्सप्रेस का ट्रेन नम्बर 1 सितम्बर से बदला,14227,14128 ट्रेन नंबर के नाम से जानी जायेगी वरुण एक्सप्रेस,यात्रियों की बेहद डिमांड पर उत्तर रेलवे ने लिया अहम फैसला लखनऊ-हज यात्रियों की 10 अगस्त से होगी रवानगी,21 अगस्त तक अमौसी एयरपोर्ट से जाएंगी हज फ्लाइट,अमौसी एयरपोर्ट से रोज़ 3 हज फ्लाइटे भरेंगी उड़ान,हज की 33 फ्लाइट टर्मिनल वन से भरेंगी उड़ान,9821 हज यात्रियों को अमौसी से ले जाने का है इंतेजाम इलाहाबाद-डीबी भोसले आज लेंगे चीफ जस्टिस की शपथ,आज 10 बजे गवर्नर राम नाईक दिलाएंगे शपथ,मुख्य सचिव दीपक सिंघल भी कार्यक्रम में पहुंचे,चीफ जस्टिस कोर्ट में होगा कार्यक्रम का आयोजन,इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस होंगे भोसले बाराबंकी-बैंक के कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या,किसान अशोक सिंह पर था 3.75 लाख का कर्ज,बैंक ऑफ इंडिया और भूमि विकास बैंक ने दिया था नोटिस,हैदरगढ़ के सोनिकपुर में खेत में बने कमरे में लगाई फांसी वाराणसी-फूड प्वाइजनिंग,डायरिया से आधा दर्जन लोगों की मौत,लश्करपुर बस्ती में 15 दिनों में आधा दर्जन लोगों की मौत,स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से जा रहीं लोगों की जाने,चोलापुर के लश्करपुर मुसहर बस्ती का मामला लखनऊ-फर्जी कॉल सेंटर से फर्जी इंश्योरेंस गैंग का भंडाफोड़,यूपी STF ने दिल्ली समेत 3 जगहों पर की छापेमारी,दिल्ली,इटावा और नोएडा से गैंग के 16 सदस्य अरेस्ट,फर्जी इंश्योंरेंस के नाम पर लगाया 10 करोड़ का चूना,एसटीएफ,साइबर सेल में दर्ज किया गया मुकदमा,निजी इंश्योरेंस कंपनी के जीएम ने लिखाई थी FIR बाराबंकी-खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर बह रही घाघरा नदी,जिले के दो दर्जन गांव के लोग बाढ़ से बेहाल,एल्गिन चरसरी बांध में बाढ़ से रिसाव से लोगों में दहशत,बाढ़ खंड के अफसर कर रहे बांध को बचाने की कोशिश शाहजहांपुर-जीप की टक्कर से बाइक सवार सिपाही के बेटे की मौत,सिपाही गंभीर रुप से घायल,जिला अस्पताल में भर्ती,आरसी मिशन थाना क्षेत्र के हाईवे पर हुआ हादसा  पीलीभीत-मनचाही चौकी हासिल करने का सिलसिला जारी,लाइन हाजिर दारोगा को बना दिया चौकी इंचार्ज,दारोगा अभय कुमार को बनाया जिरौनिया चौकी इंचार्ज,3 दिन पूर्व रिश्वत लेने के मामले में SSP ने किया था लाइन हाजिर लखनऊ-यूपी के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी आज संभालेंगे कार्यभार,श्री टी वेंकटेश आज दोपहर 12.30 बजे पहुंचेंगे कार्यालय,जनपथ सचिवालय के कार्यालय में कार्यभार ग्रहण करेंगे शामली-युवती के साथ 3 युवकों ने की गैंगरेप की वारदात,गांव के ही तीनों ने घर में घुसकर किया गैंगरेप,पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर,केस दर्ज,शहर कोतवाली के खेड़ीकरमु गांव की घटना बलरामपुर-राप्ती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 58 सेमी ऊपर,एनडीआरएफ की टीम ने बाढ़  पीड़ित इलाके में मोर्चा संभाला,सदर,उतरौला,तुलसीपुर तहसील के 200 गांव प्रभावित कैशाम्बी-डायरिया के प्रकोप से युवक की मौत,जिले में डायरिया से अब तक 3 लोगों की मौत,जिले में फैला डायरिया,स्वास्थ्य विभाग लापरवाह,चायल इलाके के अजमतगंज गांव का मामला मथुरा-यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्कॉर्पियो पलटी,2 की मौत,आधा दर्जन लोगों की हालत गंभीर,अस्पताल भेजे गए,चालक को नीद आने की वजह से हुआ हादसा,महावन थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे की घटना कानपुर-कबूतरबाजों ने युवक को 10 लाख में सउदी अरब में बेचा,नौकरी दिलाने के नाम पर भी वसूले थे 2 लाख रुपए,नौबस्ता निवासी युवक को नौकरी का झांसा देकर बेचा,पीड़ित युवक ने बहरीन से फोन कर पत्नी को दी जानकारी,पीड़ित की पत्नी ने एसएसपी से की मामले की शिकायत, विदेश मंत्रलय,गृह मंत्रलय को भी पत्र भेज दी जानकारी बुलंदशहर-मकान की छत गिरने से दबकर ग्रामीण की मौत,बारिश के चलते मकान की छत गिरने से हादसा,एसडीएम ने की पांच लाख की मदद दिया का भरोसा,अनूपशहर क्षेत्र के सुनाना गांव की घटना लखीमपुर-घाघरा,शारदा और सुहेली नदियां उफनाईं,गिरजा बैराज से घाघरा में छोड़ा 1.45 लाख क्यूसेक पानी,शारदा बैराज से भी छोड़ा जा रहा 1.9 लाख क्यूसेक पानी,कई तटवर्ती गांव बाढ़ के पानी की चपेट में,कटान भी जारी कानपुर-5 करोड़ घोटाले में फंसी मुस्लिम एसोसिएशन की पूर्व टीम, कमिश्नर,डिप्टी रजिस्ट्रार चिट,SSP की जांच में मिले दोषी,2008 से 2012 के बीच बैलेंसशीट बदलने का था आरोप,फर्जी हस्ताक्षर कर 5 करोड़ की हेराफेरी का भी आरोप,चमनगंज थाने में पूर्व अध्यक्ष,महामंत्री समेत 8 पर FIR मैनपुरी-स्कूल परिसर में दो चौकीदारों की लाश मिलने से सनसनी,गला दबाकर बदमाशों ने की दोनों चौकीदारों की हत्या,घिरोर थाना क्षेत्र स्थित SSD कालेज का मामला कानपुर-आयकर निदेशालय ने 552 मामलों में की छानबीन,छापेमारी में पकड़ी गई 250 करोड़ रुपए की हेराफेरी,100 से अधिक उप निबंधकों को जारी की नोटिस,हेराफेरी में शामिल लोगों के खिलाफ होगी कार्रवाई,हाई वैल्यू ट्रांजेक्शन के मामलों में पकड़ी हेराफेरी हापु़ड़-तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 2 युवकों को कुचला,दोनों युवकों की मौके पर मौत,ट्रक चालक फरार,हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के किठोर रोड की घटना कानपुर-पंपिंग स्टेशन ठप होने से गंगा में जा रहा गंदा पानी,बाबा घाट स्थित पंपिंग स्टेशन में लगा मिला ताला,पंपिंग स्टेशन सीधे बाईपास कर रहे गंदा पानी,बीते 7 माह से बंद पड़ा स्टेशन,जेनरेटर भी खराब [7/30, 12:02 PM] Bipul Singh: अंकित जायसवाल: पहले तो अधिवक्ता के बाइक में मारी टक्कर, फिर करने लगा अभद्रता जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के रूहट्टा स्थित होली चाइल्ड एकेडमी के पास एक अज्ञात बाइक चालक ने शनिवार की सुबह एक अधिवक्ता जो अपने दो बच्चों को स्कूल छोड़ने बाइक से जा रहा था को जोरदार टक्कर मार दी। अधिवक्ता दोनों बच्चों सहित गिर गया और एक सात वर्षीय बच्ची को गंभीर चोट लग गयी। लहुलूहान अवस्था में अधिवक्ता ने उसे निजी चिकित्सा केंद्र पर ले जाकर उसका उपचार कराया। बताते हैं कि नगर के होली चाइल्ड एकेडमी रूहट्टा में अधिवक्ता श्रीकांत श्रीवास्तव के बच्चे पढ़ते है। सुबह सबेरे वह बच्चों को तैयार कर अपने बाइक से स्कूल छोड़ने जा रहे थे। वह स्कूल के पास पहुंचे ही थे और वाहन खड़ा ही कर रहे थे कि विपरीत दिशा से आ रहे तेज गति से आ रहा एक अभिभावक बाइक सवार उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दिया। घटना में वह बच्चों सहित गिर गये और उनकी एक सात वर्षीय बच्ची को गंभीर चोट लग गयी। वह जब तक कुछ समझ पाते टक्कर मारने वाला व्यक्ति उल्टे उन्हीं के उपर बरस पड़ा। अभद्रता करते हुए उन्हें वाहन सही से चलाने की नसीहत दे डाली। जब स्थानीय लोगों की भीड़ जुटने लगी तो वह वहां से रफूचक्कर हो गया। अधिवक्ता किसी तरह स्थानीय लोगों के सहयोग से बच्ची का उपचार स्थानीय निजी स्वास्थ्य केंद्र में कराया। अधिवक्ता ने दीवानी बार कौसिंल से घटना के बारे में बतायी। इस पर बार कौसिंल ने पुलिस अधीक्षक जौनपुर और शहर कोतवाल को एफआईआर दर्ज करने के लिए एक लेटर भेज दिया है। साथ ही कड़ी कार्रवाई करने का भी निवेदन किया है। [7/30, 12:37 PM] ‪+91 70800 18416‬: सोते समय तक‌िये के नीचे रखें यह 5 चीज होंगे विशेष फायदे... Jul 29, 2016, 22:10 IST द‌िन भर खुशी और आनंद का काफी हद तक संबंध रात से होता है और रात का मतलब अच्छी नींद से है जो आपकी सारी थकान म‌िटा दे और आप अपने शरीर में ताजगी महसूस करें। इसके ल‌िए आप सोते समय अपने तक‌ये के नीचे इन पांच चीजों को रखें.... यह भी पढ़े : शास्त्रों के अनुसार रात को नहीं करने चाहिए ये 5 काम 1. हर रात सोने से पहले हनुमान चालीसा या सुंदर कांड का पाठ करें और उसे अपने स‌िरहाने रख कर सोएं। माना जाता है क‌ि मन में डर, वहम और बुरे सपने नहीं आते हैं और मानस‌िक बल बढ़ता है। 2. तक‌िए के नीचे लोहे की कोई वस्तु रख सकते हैं। माना जाता है क‌ि यह नकारात्मक उर्जा को आपके आस-पास आने से रोकते है। 3. दुर्गा सप्तशती को सोते समय स‌िरहाने रखना से अनजाने भय से मुक्त‌ि म‌िलती है। यह द‌िन भर की च‌िंता तनाव से मुक्त‌ि के साथ मानस‌िक शांत‌ि भी म‌िलती है। 4. स‌िरहाने के नीचे मूली रखकर सोएं और सुबह श‌िवल‌िंग पर अर्प‌ित कर दें। लाल क‌िताब के अनुसार बुरे सपने और मानस‌िक परेशान‌ियां राहु की दशा में अध‌िक कष्ट देते हैं। इस उपाय से राहु का बुरा प्रभाव कम होता है। 5. तक‌िए के नीचे भगवान को अर्प‌ित क‌िए गए ताजे फूलों को रखने से मान को बहुत ही शांत‌ि म‌िलती है और नींद भी जल्दी आती है और आप सुबह तरोताजा महसूस करते हैं। यह भी पढ़े : स्त्री हो या पुरूष, शाम के समय न करें ऐसे काम पिछला [7/30, 1:02 PM] Bipul Singh: वकीलों की हड़ताल के चलते दयाशंकर सिंह के मामले में नही हो सकी सुनवाई मऊ 30 जुलाई (एएनएस )। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में कल जेल गये दयाशंकर सिंह की जमानत अर्जी आज वकीलों की हडताल केे कारण अदालत में दाखिल नही की जा सकी। अदालतों में रिक्त पड़ी न्यायिक अधिकारियों की तैनाती के लिए आज यहां अधिवक्ताओं ने सांकेतिक हड़ताल कर कार्य का बहिष्कार किया।


कोई टिप्पणी नहीं: