जौनपुर सिंगरामऊं - प्राथमिक शिक्षा का स्तर बढाने के लिये केन्द्र और प्रदेश सरकार गंभीर है। शिक्षकों को चाहिए कि वे छात्रों को बेहतर शिक्षा दें। यह बात बदलापुर विधायक रमेश मिश्र के प्रतिनिधि एंव विधान सभा प्रभारी पंकज मिश्र ने कही। रविवार को वह बदलापुर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय कुधुआं में आयोजित नव प्रवेशीय छात्र सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। विधायक के निर्देश पर संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता राम सागर जायसवाल ने विद्यालय को गोद लेने की घोषणा करते हुए कहा कि पूरा प्रयास होगा कि इस विद्यालय के छात्रों के समक्ष संसाधन के स्तर पर कोई कमी न होने पाए। छात्रों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया, विद्यालय के छात्रों को घर पर शिक्षण की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें शिक्षण सामग्री नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विधायक प्रतिनिधि ने विद्यालय के भी नव प्रवेशीय छात्रों को प्रोत्साहित किया। प्रधानाध्यापक राम सिंह व सहायक लालबहादुर यादव ने आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्राम प्रधान विमला देवी, बीडीसी वृजलाल, अशोक गौतम, नारायण तिवारी, सुरेश चौहान आदि मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें