tikhiawaz24.in

सोमवार, 18 सितंबर 2017

अभियान में स्थानीय भजपा कार्यकर्ताओं के अलावा युवा नेता भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया


पत्रकार :- पवन कुमार उपाध्याय
 

बदलापुर (जौनपुर)  भाजपा द्वारा चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान के दूसरे दिन सोमवार को भाजपा के कार्यकर्ताओं ने गांव सर्वजनिक स्थल व मंदिर पर झाड़ू लगाकर लोगों स्वच्छता के प्रति जागरुक किया
     अभियान में स्थानीय कार्यकर्ताओं के अलावा युवा नेता भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।स्वच्छता अभियान सबसे पहले हंकारपुर गांव स्थित मैहर देबी मंदिर पर व उदपुर घाटमपुर गांव में झाड़ू लगाकर सफाई किया। अभियान का नेतृत्व कर रहे मंडल अध्यक्ष गंगा प्रसाद सिंह
 ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संकल्प लिया है कि नए भारत का निर्माण स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत के रूप में करेंगे। इस दौरान अखिल मिश्र,अनिल सिंह,"शक्ति" राजदेव सिंह,योगेश पाण्डेय,जयकुमार सिंह,युवा भाजपा नेता वैभव सिंह, सत्यम सिंह,बबलू मौर्य,पंकज सिंह,विनोद शर्मा आदि लोग मोजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: