जौनपुर बदलापुर व्यक्ति के अंदर जज्बा हो,दृढ इच्छा शक्ति हो ,संकल्प हो तो वो असम्भव को भी सम्भव कर सकता है।"कौन कहता है कि आसमां में सुराक नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो तो "।वर्तमान समय मे प्रधानाध्यापक के पद पर अभिनव प्राथमिक विद्यालय डोमपुर, विकास क्षेत्र महराजगंज, जौनपुर पर तैनात केशव सिंह ने विद्यालय में संस्कार युक्त शिक्षा के साथ साथ विद्यालय का भौतिक परिवेश को बदल दिया।जो विद्यालय चारागाह था।आज वहाँ स्वयं के निजी स्रोतों से समुदाय, जनप्रतिनिधियों के सहयोग से डेस्क,बेंच की व्यवस्था, सभी बच्चों को टाई, बेल्ट,विद्यालय परिचय पत्र, कॉपी, कलम,पेंसिल, रबर,रंग,चार्ट पेपर आदि सुविधाएं निःशुल्क देते है।आज शाशन द्वारा निःशुल्क स्वेटर दिया जा रहा है इसके पूर्व ही केशव सिंह द्वारा स्वयं के निजी स्रोतों द्वारा ठण्डी में स्वेटर, ऊलन की टोपी बच्चों को निःशुल्क दी जाती रही है।विद्यालय में ग्रीन बोर्ड,मार्कर का प्रयोग हो रहा है, उच्च कोटि की चटाई की व्यवस्था, वृक्षारोपण, बागवानी विद्यालय परिसर की शोभा में चार चाँद लगा रहे है।प्रातः कालीन सभा बहुत ही सुन्दर, मनमोक होती है, आहूजा का माइक सेट से पार्थना होती है।सुन्दर, स्वच्छ शौचालय बालक/बालिकाओं के लिए, खेल कूद की भरपूर सामग्री,पुस्तकालय की व्यवस्था।ऑफिस तो ऐसा है कि देखते ही बनता है बहुत ही आकर्षक, विद्यालय की दीवारें बोलती है।ज्ञानवर्धक स्लोगन,महापुरुषों का चित्र, टी एल एम,सामान्य ज्ञान, रोचक पेंटिंग दीवारों की शोभा को बढ़ा रही है।अभी हाल में सराहनीय प्रयास से चौदहवें वित्त से प्रधान, सिकरेट्री के द्वारा सुन्दर चहरदीवारी, भव्य गेट बनवाया गया।समरसेबल की व्यवस्था, बच्चों को पानी पीने के लिए टोंटी की व्यवस्था एवं विद्यालय में वायरिंग आदि की व्यवस्था की गई सभी कमरों में,बरामदे में अतिशीघ्र बच्चों को गरमी से निजात दिलाने के लिए फैन की व्यस्था,अतिशीघ्र पूरे विद्यालय परिसर में विधायक निधि से सोलिंग लगवाईं जाएगी ।प्रोजेक्टर की ऑन लाइन बुकिंग हो गयी है। केशव सिंह का लक्ष्य है कि सभी कक्षाओं में स्मार्ट क्लास से आधुनिक ढंग से शिक्षण कार्य होगा। बाल संसद का गठन, महापुरुषों की जयंती को बच्चों के साथ धूमधाम से मनाया जाता है।राष्ट्रीय पर्वों को हर्षोल्लास के साथ ग्रामवासी, सम्मानित लोगों के साथ मनाया जाता है।वर्ष में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न कार्यक्रमों, समारोहों का भव्य आयोजन होता है जिसमे विद्वान लोग,बी एस ए,ब्लॉक,जनपद, प्रदेश स्तर के अधिकारियों,समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों को मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि के रूप में बुलाया जाता है।विद्यालय में, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, खेलकूद,पी टी, व्यायाम, प्रोजेक्ट कार्य,और भी स्थिति परिस्थिति के अनुसार गतिविधियां होती रहती है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बच्चों ने बड़े धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाया।वर्तमान समय में सहयोगी शिक्षक श्रीमती नीलम सरोज,विनोद कुमार पाल, इश्तयाक अहमद,अभिषेक कुमार का भरपूर सराहनीय सहयोग मिल रहा है, प्रधान, विद्यालय प्रबन्ध समिति, बी ई ओ, बी एस ए सर,और जनप्रतिनिधियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।केशव सिंह द्वारा बेसिक शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मण्डलायुक्त, पुलिस अधीक्षक, जनपद के 2012 से अब तक सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारीयों ने,विधायक, सांसद, उपजिलाधिकारी, बी डी ओ,प्रमुख,कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री और अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधियों ने प्रशस्ति पत्र देकर केशव सिंह को सम्मानित किया है। अभिनव आदर्श प्राथमिक विद्यालय डोमपुर जनपद जौनपुर में ही नही प्रदेश में अपना स्थान बनाये हुए है।आज बेसिक शिक्षा क्षेत्र में लोग उदाहरण देते है की कान्वेंट को मात दे रहा है अभिनव आदर्श प्राथमिक विद्यालय डोमपुर।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें