जनपद जौनपुर से विश्व के सबसे बड़े पर्यावरण अभियान राइज फॉर क्लाइमेट के तहत क्लाइमेट चेंज और ग्लोबल वार्मिंग के दुष्परिणामो से विश्व आबादी को जागरूक और आगाह करने के लिए 8 सितम्बर को पूरी दुनिया के साथ जनपद जौनपुर के शिक्षक और छात्र भी आगे आये।मिशन शिक्षण संवाद की अगुवाई में जनपद के मिशन एडमिन डॉ विभा शुक्ला जी के नेतृत्व में जनपद के लगभग 32 स्कूल में छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों ने पौधों पर रेड टेप बांधकर पर्यावरण रक्षा का संकल्प लिया और राइज फॉर क्लाइमेट का हिस्सा बने।
मिशन शिक्षण सम्वाद जौनपुर के को-एडमिन वीरेंद्र प्रताप यादव ने बताया कि दुनियां भर को पर्यावरण में हो रहे नकारात्मक प्रभावों से आगाह करने के लिये पूरे विश्व के हजारों पर्यावरण संघो ने एक साथ अपने अपने तरीके से 8 सितम्बर को कार्यक्रम आयोजित कराने का निर्णय लिया था उत्तर प्रदेश में मिशन शिक्षण संवाद की अगुवाई में रेड टेप मूवमेंट चलाने का निर्णय लिया गया है। केशव सिंह आदर्श प्रधानाध्यापक ने बताया कि जिसके तहत आज जनपद भर में यह अभियान चलाया जा रहा है। रेड टेप मूवमेंट उत्तरप्रदेश के ही एक अधिकारी श्री प्रभात मिश्रा की परिकल्पना है जिसमे बृक्षों को लाल फीता बांधकर उनके संरक्षण की शपथ ली जाती है। मिशन शिक्षण संवाद की अगुवाई और टीचर्स क्लब के सहयोग के रूप में पूरे प्रदेश में आज लाखों की संख्या में स्कूली बच्चे इस अभियान से जोड़े गए हैं निश्चित ही भविष्य में उसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।
आज के कार्यक्रम में प्रतिभागी विद्यालयों की सूची-
*प्राथमिक विद्यालयों की सूची-*
डीहजहानिया, बन्दीपुर, गहोरा, तकतैया, पुरानी बाजार, डोमपुर, भटपुरा, हिनौती, लालगंज, मरगुपुर, सरोखनपुर, बांसबारी, इब्राहिमाबाद, सेखवलिया, चकताली, गोविंदास पुर, दगौली, नकहरा, रारी कलां, मुखलिश पुर, हरिहरपुर, घाटमपुर, रामपुर, बेलौना, मिर्शादपुर,सरोखनपुर1, देवापट्टी, मीरपुर, आन्दीपुर, चंदवक, प्रेमापुर नटान, ककोरगहना, दान्दूपुर।
*उच्च प्राथमिक विद्यालयों की सूची-*
धर्मापुर, शाहापुर, नरायनपुर, बख्शा, दुगौली कला, नकहरा खानदेव


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें