*राजधानी दिल्ली में हर घर को 24 घंटे साफ पानी देने का प्लान, मनीष सिसोदिया ने फिल्टर हाउस को दी मंजूरी*
=================
*संवाददाता*
दिल्ली सरकार के मंशानुरूप दिल्ली वासियों को अब चौबीस घंटे शुद्ध फिल्टर युक्त पानी देने का काम युद्धस्तर पर जारी है। मनीष सिसोदिया ने स्पेस सेविंग टेक्नोलॉजी वाले फिल्टर हाउस की मंजूरी दी है।
इसी तरह दिल्ली सरकार हर घर को 24 घंटे नल से साफ पानी देने की दिशा में बहुत तेजी से कार्य कर रही है। शनिवार को दिल्ली जल बोर्ड को नए फिल्टर हाउस के निर्माण के लिए परियोजना की मंजूरी दी। इस परियोजना की कुल लागत 59.7 करोड़ रुपए हैं। परियोजना के पूरा होने के बाद नांगलोई वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में आधुनिक टेक्नोलॉजी से नए फिल्टर गर्मी या पानी की ज्यादा मांग के समय करीब 10 से 15 फ़ीसदी अधिक जल को साफ कर सकेगा। इससे दिल्ली के विभिन्न इलाकों में पानी की जरूरत को पूरा करने में मदद मिलेगी।
उपमुख्यमंत्री श्री मनीष सिसोदिया ने जल बोर्ड के अधिकारियों से नांगलोई वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में बनने वाले नए फिल्टर हाउस के कार्य को समय सीमा के अंदर काम पूरा करने की सख्त निर्देश दिए हैं। उप मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि इस परियोजना के तहत गाद की समस्या से निपटने के लिए 2 नए प्री- सेटलिंग टैंक बनाए जाएंगे। इसके निर्माण में जगह की बचत के लिए स्पेस सेविंग तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा।
*क्यों जरूरी है फिल्टर हाउस का निर्माण*
वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में फिल्टर बेड्स यानी सैंड फिल्टर होते हैं, जिसमें एक टैंक में रेत भरी होती है। फिल्ट्रेशन प्रक्रिया में पानी नहीं बच गए सुक्ष्म, वायरस, बैक्टीरिया, स्वाद गंध को दूर किया जाता है। फिल्टर बेड्स के खराब होने की वजह से पानी की गुणवत्ता खराब हो जाती है, ऐसे में पानी का उत्पादन कम हो जाता है। आने वाले समय में यहां मौजूदा फिल्टर बेड्स काम करना बंद न कर दें, इसलिए समय रहते इस समस्या का समाधान करना जरूरी है। इसी के चलते ही दिल्ली सरकार ने फिल्टर हाउस बना रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें