समाधान दिवस में 60 प्रार्थना पत्रों में से आठ का हुआ निस्तारण:-
==============================
प्रेम शर्मा
संवाददाता - तीखीआवाज, शाहगंज ,जौनपुर
शाहगंज तहसील परिसर स्थित सभागार में महीने के तीसरे शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ उप जिलाधिकारी अंकित कुमार की अध्यक्षता में आयोजित दिवस में शिकायतों एवं प्रश्न पत्रों के साथ तहसील परिसर में लोग पहुंचे और सब 60 प्रार्थना पत्र दाखिल किए गए |और आपको बता दें की जिसमें से 8 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया कई मामलों में अधिकारियों ने संबंधित कानूनगो ,लेखपाल, राजस्व और पुलिस बल के अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए | इस दौरान तहसीलदार मैन बहादुर सिंह, नायब तहसीलदार अमित कुमार सिंह समेत पूरा प्रशासनिक महकमा मौजूद रहा |
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें