tikhiawaz24.in

शनिवार, 20 अगस्त 2016

तीखी आवाज़

pv-sindhu
सिद्धार्थ सक्सेना, रियो डी जनीरो
सिल्वर मेडल लहराते हुए भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने कहा, 'मैं सातवें आसमान पर हूं। यह हफ्ता आश्चर्यजनक तौर पर काफी अच्छा रहा। मैंने अच्छा खेला। मेरे कुछ मैच शानदार रहे और अब मैं ओलिंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट हू |
इसके बाद वह हंसते हुए कहती हैं, 'मुझे लगता है कि मुझे सेलिब्रेट करने की जरूरत है।' इसी दौरान उनसे किसी ने पूछा, 'रियो में भारत से दो महिलाएं मेडल जीती हैं, आपको क्या लगता है कि आपने नई परंपरा की शुरुआत की है?' इस पर सिंधु का जवाब था, 'मैं जानती हूं कि इसके बाद से चीजें बदल जाएंगी। रेसलिंग में साक्षी ने जीत हासिल की, कुछ और लोग जीत के करीब तक पहुंचे, पर बारीक अंतर से चूक गए। मैं सभी से कहूंगी कि उनकी किस्मत खराब थी, लेकिन वे सब अच्छा खेले।'

उन्होंने आगे कहा, 'मैं यहां मेडल जीतने के मकसद से आई थी। और ऐसा हो गया। इसके बाद मेरे जीवन में निश्चित तौर पर बदलाव आएगा। मैं इसे महसूस भी कर रही हूं। फिलहाल तो मैं यही सोच रही हूं कि अब मेरे नाम के आगे ओलिंपिक मेडलिस्ट लिखा जाएगा।'

सिंधु ने इस ओलिंपिक में भारत को सिल्वर मेडल दिलाया। उन्हें फाइनल में स्पेन की कैरोलिना मारिन से हार का सामना करना पड़ा, हालांकि उन्होंने अपने खेल से सभी का दिल जीत लिया। विश्व में 10वें नंबर की खिलाड़ी सिंधु ने दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी मारिन को कड़ी टक्कर दी। सिंधु ने दमदार खेल दिखाते हुए पहला गेम 21-19 से अपने नाम किया। हालांकि इसके बाद उन्हें दूसरे गेम में 21-12 और तीसरे गेम में 21-15 से हार का सामना करना पड़ा। भारत को इससे पहले रेसलिंग में साक्षी मलिक ने ब्रॉन्ज मेडल दिलाया है।

शुक्रवार, 19 अगस्त 2016

परविन्द उपाध्याय

परविन्द उपाध्याय(ब्यूरो चीफ हैदराबाद)


तेलंगाना
तेलंगाना के मेडक जिले में देर रात एक पुलिस उप निरीक्षक ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिसकर्मी के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि वरिष्ठ अधिकारियों की प्रताड़ना के कारण उन्होंने आत्महत्या की। टोगुट्टा पुलिस थाना के सर्किल इंस्पेक्टर ने बताया कि कुकनूरपल्ली पुलिस थाना में उप निरीक्षक के पद पर तैनात रामकृष्ण रेड्डी (करीब 45 वर्ष) जब अपने घर में अकेले थे तभी देर रात करीब डेढ़ बजे उन्होंने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से अपने माथे पर गोली मार ली।

राकेश सिंह

राकेश सिंह (ब्यूरों चीफ ,सुल्तानपुर)


हाइवे की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सहारनपुर पुलिस की सरहानीय पहल........

सहारनपुर एसएसपी मनोज तिवारी ने  हाई टेक पुलिसिंग के लिए आज पुलिस लाइन से हाईवे मोबाइल पेट्रोल की 10 गाड़ियों को हरी झण्डी देकर रवाना किया एसएसपी ने कहा इससे पुलिस को घटनास्थल पर जल्दी पहुँचने में आसानी होगी इन सभी गाड़ियों हाईटेक टेक्नलॉजी से जोड़ा गया है इस मौके पर एसपी सिटी संजय सिंह एसपी देहात जगदीश शर्मा एएसपी सुनीति सी ओ ट्रेफिक ओमवीर सिंह सी ओ अब्दुल कादिर अन्य कर्मचारी गण मौजूद रहे।

बिपुल सिंह

गोपालगंज केस में 25 पुलिसकर्मी सस्पेंड, इलाके से 1000 लीटर अवैध शराब जब्त                        

                     
 बिहार के गोपालगंज में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से हुई 13 मौतों से प्रशासन और सरकार दोनों सकते में है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जहां एक ओर मौत के पीछे जहरीली शराब के कारण से इनकार नहीं किया है, वहीं एसपी रवि रंजन कुमार ने कड़ा एक्शन लेते हुए गुरुवार को नगर थाने के कुल 25 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है.



निलंबित अधिकारियों में नगर थाने के इंस्पेक्टर बीपी आलोक, सब इंस्पेक्टर अमित कुमार शामिल हैं. सभी पुलिसकर्मियों को कर्तव्यों की उपेक्षा करने के कारण निलंबित किया गया है. निलंबन के बारे में बात करते हुए एसपी रवि रंजन ने कहा, 'बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद नगर थाना के पुलिसकर्मी ने इलाके में कोई जांच या छापेमारी नहीं की. जबकि उनके इलाके खजूर वानी मेंअवैध शराब बनाने का कम चल रहा था.'



बिहार सरकार के शराबबंदी अभियान गहरा झटका तब लगा जब गोपालगंज में बुधवार को 13 मौतों के अगले ही दिन गुरुवार को इलाके से 1000 लीटर अवैध शराब को जब्त किया गया. पुलिस ने जमीन खोद कर शराब जब्त की.

शिवसेना बोली, कबाड़खाने में पड़े लोगों की व्यवस्था करने के लिए हो रहा राज्यपाल के पद का इस्तेमाल                                                                                                                                    .   

 
मुंबई: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर एक बार  निशाना साधते हुए महाराष्ट्र सरकार में सत्तासीन शिवसेना ने राज्यपालों की नियुक्ति‍ पर सवाल खड़े किए हैं। शिवसेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' में लिखा कि राज्यपाल का पद राजनीतिक विचारों के कबाड़खाने में पड़े लोगों की व्यवस्था के लिए उपयोग में लाया जाता है। 'राजभवन का ब्रांड बदला' शीर्षक के साथ शुक्रवार को छपे संपादकीय में पार्टी ने लिखा है, 'राज्यपाल नियुक्ति के बारे मे जो कुछ कांग्रेसी शासन मे घट रहा था, वही सब मोदी शासन मे भी घटित हो रहा है। सिर्फ 'ब्रांड' बदल गया है। राज्यपाल का मतलब जनता के पैसे पर पाने वाला सफेद हाथी है।

श‍िवसेना ने मुखपत्र में लिखा, 'सवाल यह है कि राज्यपाल का पद चाहिए ही क्यों? यह सवाल वैसे ही पुराना है, फिर भी अपने-अपने राजनीति‍क विचारों के कबाड़खाने में पड़े लोगो की व्यवस्था करने के लिए ही राज्यपाल पद का उपयोग किया जाता है। संपादकीय में राज्यपालों की नई सूची के बाबत लिखा गया है, 'देशभर के मौजूदा राज्यपालों की सूची पर नजर घुमाएं तो यह बात आसानी से ध्यान में आ जाती है।

अब तक इन पदों पर नियुक्त किए गए सारे लोग 'भाजपा' के कार्यकर्त्ता और नेता हैं। राज्यपाल, नायब राज्यपाल पद के कारण सत्ताधारी पार्टी के करीब 40 लोगों के लिए गाड़ी-घोड़ा, बंगला और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था हो जाती है। संपादकीय में शि‍वसेना ने नए राज्यपालों को शुभकामनाएं भी दी हैं।
[8/19, 12:17 PM] Bipul Singh: देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में शुक्रवार को गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.36 बजे 23.33 अंकों की कमजोरी के साथ 28,100.11 पर जबकि निफ्टी भी लगभग इसी समय 3.90 की मामूली कमजोरी के साथ 8,669.35 पर कारोबार करते देखे गए.

म्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 44.22 अंकों की मजबूती के साथ 28,167.66 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 21.05 अंकों की बढ़त के साथ 8,694.30 पर खुला.

गुरुवार को मजबूती के साथ हुआ था बंद
प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 118.07 अंकों की मजबूती के साथ 28,123.44 पर और निफ्टी 49.20 अंकों की तेजी के साथ 8,673.25 पर बंद हुआ था.
रियो डि जिनेरियो: खेल पंचाट कोर्ट फॉर अर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट के फैसले के बाद रियो ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने का पहलवान नरसिंह यादव सपना टूट गया लेकिन उन्होंने कहा कि वह अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे .

कल नरसिंह के ओलंपिक में खेलने पर रोक लगा दी गयी और उनपर चार साल का प्रतिबंध भी लगा दिया गया. नरसिंह भारत में डोप टेस्ट में फेल हो गए थे जिसके बाद राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी (नाडा) ने यह कहकर उन्हें क्लीन चिट दी थी कि उनके खिलाफ साजिश हुई है. लेकिन खेल पंचाट ने क्लीन चिट को खारिज करते हुए कल उनपर प्रतिबंध लगा दिया.

पुरूष 74 किग्रा वर्ग में प्रतिस्पर्धा करने वाले खिलाड़ी ने कहा, ‘‘यह कहना कि खेल पंचाट के फैसले से मैं टूट चुका हूं, बहुत कम होगा. पिछले दो महीनों में मैंने बहुत कुछ झेला है लेकिन देश के गौरव लिए खेलने की सोच ने मेरा हौसला बनाए रखा. मेरे पहले बाउट से 12 घंटे पहले रियो ओलंपिक में खेलने और देश के लिए पदक जीतने का मेरा सपना क्रूरता से तोड़ से दिया गया.’’

उन्होंने अपने प्रायोजक जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स द्वारा जारी एक बयान में कहा, ‘‘लेकिन अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए मैं सबकुछ करूंगा. मेरे पास लड़ने की अब यही वजह है.’’ बयान में कहा गया कि नरसिंह ने अपने खाने में मिलावट का जो दावा किया था उसके संबंध में कुछ और सबूत मिलने पर फैसले की समीक्षा के लिए याचिका दी जा सकती है.

इसमें कहा गया, ‘‘मिलावट से जुड़े और सबूत मिलने पर हम फैसले की समीक्षा पर जोर देंगे जिसके लिए वाडा सहमत हो.’’ बयान के अनुसार, ‘‘जेएसडब्ल्यू का दृढ़ता से मानना है कि नरसिंह बेगुनाह हैं और हम न्याय की लड़ाई में हर कदम पर पहलवान के साथ खड़े होंगे.’’ विश्व डोपिंग निरोधक एजेंसी (वाडा) ने ओलंपिक शुरू होने से तीन दिन पहले रियो में खेल पंचाट के तदर्थ संभाग में नरसिंह को नाडा से मिली क्लीन चिट को चुनौती दी थी.
राजस्थान में पाकिस्तान के जासूसी और आतंकी नेटवर्क का बड़ा खुलासा हुआ है. जैसलमेर में पाकिस्तानी पासपोर्ट पर भारत आए एजेंट नंदलाल महाराज को गिरफ्तार किया गया है. खुफिया सूत्रों के मुताबिक, राजस्थान से लगती पाकिस्तान सीमा से अलग-अलग जगहों से अब तक 35 किलो आरडीएक्स भारत में बम ब्लास्ट के लिए पहुंचा चुका है.

आईबी, रॉ और राजस्थान के इंटेलिजेंस एजेंसी ने इस नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. गिरफ्तार पाकिस्तानी एजेंट के पास से एक डायरी भी बरामद हुई है, जिसमें सारे डिटेल लिखे हैं. इसमें लिखा हुआ कि कब-कब पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी इसके खाते में पैसे डालती थी. इसके काम के बदले आईएसआई 10 से लेकर 60-70 हजार तक देती थी. नंदलाल का पूरा परिवार पाकिस्तान में है, लेकिन पैसों के लालच में ये पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के लिए तैयार हो गया.

दर्जनों पाकिस्तानी सिम कार्ड बरामद
नंदलाल महराज की उम्र 26 साल है और वह पाकिस्तान के खिप्रो सानगढ़ का रहनेवाला है. ये पाकिस्तान में टेक्सटाईल का शोरूम चलाता है, जिसकी रोज की आमदनी तीन हजार रुपये है. बताया जाता है कि इसकी पत्नी और बच्चे पाकिस्तान में रह रहे हैं. एजेंट के पास से दो मोबाईल सेट और दर्जनों पाकिस्तानी सिम कार्ड बरामद किए गए हैं. इसकी मदद से वह सरहदी इलाके में जाकर पाकिस्तान बात करता था.

आरडीएक्स कहां है, इसकी जानकारी नहीं
तीनों खुफिया एजेंसियां पिछले 48 घंटे से नंदलाल महाराज से जैसलमेर में पूछताछ कर रही हैं. हालांकि, अब तक ये पता नहीं चल पाया है कि इसके हाथ से निकला आरडीएक्स कहां-कहां पहुंचा है, क्योंकि इसे आगे के नेटवर्क के बारे में कोई जानकारी नहीं है. इसके पास से बड़ी संख्या में सैन्य ठीकानों के नक्शे और आस-पास के फोन नंबर भी मिले हैं. आरडीएक्स की बरामदगी और पता लगाने के लिए एंटी टेररिस्ट स्क्वायड की टीम पहुंच रही है, जबकि एनआईए को भी सूचना दी जा रही है.

बीएसएफ के काम पर उठ रहे सवाल
नंदलाल के सात से आठ साथी इसकी गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही फरार हो गए हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए कवायद की जा रही है. पाकिस्तानी एजेंट की गिरफ्तारी और उसके खुलासे से बीएसएफ के काम करने के तरीके पर भी बड़ा सवाल खड़ा होता है. आखिर कैसे बीएसएफ के नाक के नीचे ये से इतनी भारी मात्रा में आरडीएक्स भारत में पहुंचाने में सफल हो गया?

आईएसआई इन बातों का उठा रहा लाभ
कुछ दिनों से आईएसआई ने भारत में जासूसी और आतंकी नेटवर्क का अपना तरीका बदला है. ये जानबूझकर ऐसे हिंदू एजेंट चुन रहे हैं, जिनका पहनावा और बोलचाल सरहदी इलाकों में भारत में रहने वाले लोगों से बिल्कुल मिलता हो. साथ ही सीमा पर पाकिस्तानी मोबाईल नेटवर्क होने से इनको पूरा फायदा मिल रहा है, क्योंकि पाकिस्तानी नेटवर्क से आए कॉल को पकड़ने का भारत में कोई उपाय नहीं है.

सैटेलाइट फोन से करता था हैंडलर से बात
इसके अलावा इस जासूस के पास से सैटेलाइट फोन भी मिले हैं. ये रेगिस्तानी और सुनसान इलाके का फायदा उठाकर सैटेलाइट फोन से पाकिस्तानी हैंडलर से बात कर लेते हैं. जब तक भारतीय खुफिया एजेंसियां रॉ, एमआई और आईबी इनको ट्रेस कर सरहदी इलाके में सैटेलाइट सिग्नल को ट्रेस करके राज्य की पुलिस या इंटेलीजेंस को खबर देगी, तबतक पाकिस्तानी एजेंट सैटेलाइट फोन बंद कर उस जगह से जा चुका होता है. देश में सैटेलाइट फोन के सिग्नल पकड़ने के संसाधन रॉ, आईबी और एमआई के पास ही हैं.
गाजियाबाद। केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा की कार ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी के गेट पर 2 मिनट क्या रुकी मंत्री जी के साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों का पारा चढ़ गया। सुरक्षाकर्मियों ने तीन गार्डों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। ये सारी घटना सोसायटी के सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। आरोपी सुरक्षाकर्मी नीली बत्ती लगी स्कॉर्पियो में थे जिसपर पुलिस लिखा हुआ था। रेजिडेंट्स ने पुलिस में इसकी शिकायत दी है।

जिन गार्डों की पिटाई की गई और उनके साथ गालीगलौज हुई, उनकी गलती बस इतनी थी कि वो अपनी ड्यूटी मुस्तैदी से कर रहे थे। उन्हें गेट पर मौजूद तीन सुरक्षाकर्मियों ने जमकर पीटा और गाली दी। हालात ये थे कि उन्हें दौड़ा दौड़ाकर पीटा गया। ये पूरा मामला गाजियाबाद के आशियाना ग्रीन सोसाइटी का है।

1 मिनट के लिए मंत्री को रोक क्या दिया, PSO ने गार्ड्स को दौड़ा दौड़ाकर पीटा
 
पिटाई खाने वाले गार्डों का कहना है कि वह तो सिर्फ अपनी ड्यूटी कर रहे थे। उन्हें बिना किसी गलती से पीटा गया। पीड़ित सिक्यॉरिटी सुपरवाइजर अजय यादव ने बताया कि साहब को 74 ग्राउंड पर जाना था। उनके साथ पीछे वाली गाड़ी से दो लोग आए और गलियां देकर, भगा भगाकर मारा। उन्होंने कहा कि फ्लैट नंबर पूछने के लिए मुश्किल से उन्हें दो मिनट ही रोका गया था। 1 लाल बत्ती लगी गाड़ी थी और 3 नीली बत्ती लगी गाड़ी थी। जाते वक्त उन्होंने कुछ नहीं कहा। हम इसकी पुलिस में शिकायत करेंगे।

सोसाइटी की आरडब्ल्यूए ने इंदिरापुरम थाने में इसकी तहरीर दी है। पुलिस अब जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है। गाजियाबाद के डीएसपी अतुल यादव ने कहा कि सोसायटी के सेक्रेटरी पंकज ने शिकायत दी है। उसमें जो कंप्लेंट दी गई है, उसपर उचित कार्रवाई की जाएगी।




वहीं, महेश शर्मा ने इस पूरे विवाद पर बयान देते हुए कहा कि हां.. मैं आशियाना सोसायटी में अपनी बहन से मिलने गया था। बाहर गार्डों ने मुझे इंतजार करने को कहा और बाद में अंदर जाने की इजाजत दी। मेरी गैरहाजिरी में मेरे निजी सुरक्षाकर्मी मारपीट करने लगे। मैंने वापिस आते ही माफी मांग ली। मुझे लगता है कि लोग इस मुद्दे का राजनीतिकरण करना चाहते थे। बात कुछ भी नहीं है लेकिन इसका मुद्दा बनाया जा रहा है। पुलिस एक्शन ले सकती है।
[8/19, 12:18 PM] Bipul Singh: ऐलन कुर्दी तो याद होगा आपको. जी हां, 3 साल का वही मासूम, जो सीरिया में चल रहे गृह युद्ध से बचने के लिए अपने परिवार के साथ समुद्र के रास्ते यूरोप जा रहा था लेकिन डूब जाने से उसकी मौत हो गई थी. ये दुनिया उसका चेहरा अभी भुला भी न सकी थी कि पांच साल के ओमरान दाकनीश की इस तस्वीर से सबको एक बार फिर अंदर तक झकझोर कर रख दिया है.

धूल और खून में सना ये बच्चा सीरिया के शहर अलेप्पो के पास हुए हवाई हमले का शिकार हुआ. यहां हवाई हमले के दौरान ओमरान का घर भी इसकी चपेट में आ गया और नन्हां ओमरान मलबे में दब गया. इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान जब एक शख्स ने ओमरान को एंबुलेंस में बिठाया तो वहां मौजूद मीडियाकर्मियों ने उसकी तस्वीर ले ली, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है.

यूएन ने रोकी मदद
इस तस्वीर के वायरल हो जाने के बाद सीरिया में आम लोगों की स्थिति एक बार फिर सामने आ गई है और यूनाइटिड नेशन्स ने इस जंग में सीरिया को दी जा रही मदद रोकने का फैसला किया है.

रामसेवक विश्वकर्मा

सुल्तानपुर

==================

ट्रक बना जाम का कारण

==================
चांदा क्षेत्र के कोईरीपुर में N H 56 पर कोईरीपुर से लगभग पाँच सौ मीटर पूरब में मरकहवा बाबा का पुल जो कि संकरा है । पुल के बीचोबीच एक ट्रक   P B 11 AT 9160 का साफ्ट टूट गया । जिससे पुल से पूरब की तरफ सोनावा तक और पुल के  पश्चिम तरफ घुरहुपुर तक बड़ी गाड़ियों का जाम लग गया । जिससे यात्रियों को मुसीबत का सामना करना पड़ा । तीखी आवाज संबाददाता द्वारा पूछने पर ड्राईबर ने बताया आसपास साफ्ट न मिलने की वजह से हमने सुल्तानपुर से साफ्ट मंगवाया है ।

तीखी आवाज़

"27 साल यूपी बेहाल द्वितीय चरण यात्रा" घोषित कार्यक्रम:-


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव-प्रभारी उ0प्र0 श्री गुलाम नबी आजाद नेता विपक्ष-राज्यसभा ने उ0प्र0 में ‘‘27 साल यू0पी0 बेहाल’’ के द्वितीय चरण की यात्रा के तहत उ0प्र0 में दिनांक 21अगस्त से 09अक्टूबर तक चलने वाली दो यात्राओं का कार्यक्रम घोषित किया है। इन यात्राओं में पहली यात्रा में श्री गुलाम नबी आजाद(समय-समय पर), मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार श्रीमती शीला दीक्षित, कैम्पेन कमेटी के चेयरमैन डा0 संजय सिंह सांसद, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री श्रीप्रकाश जायसवाल एवं डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी, पूर्व सांसद श्री जफर अली नकवी, अनुजाति विभाग के चेयरमैन श्री भगवती प्रसाद चौधरी एवं समन्वय समिति के वाइस चेयरमैन श्री अब्दुल मन्नान अंसारी शामिल रहेंगे। दूसरी यात्रा में श्री गुलाम नबी आजाद(समय-समय पर), प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर सांसद, समन्वय समिति के चेयरमैन श्री प्रमोद तिवारी सांसद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री सलमान खुर्शीद, श्री पी0एल0 पुनिया सांसद चेयरमैन अनु0जाति आयोग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री राजाराम पाल, श्री राम आसरे प्रसाद, पूर्व सांसद डॉ0 संतोष सिंह, श्री लाल चन्द निषाद शामिल रहेंगे।

 इस यात्रा में पहली यात्रा में 33 जिले शामिल होंगे एवं दूसरी यात्रा में भी 33 जिले शामिल रहेंगे।

 पहली यात्रा 21 अगस्त को लखनऊ से आरम्भ होकर बाराबंकी, बहराइच होते हुए वापस लखनऊ। इसके उपरान्त 26अगस्त को गोरखपुर से आरम्भ होकर कुशीनगर महराजगंज होते हुए 27अगस्त को गोरखपुर। दिनांक 30अगस्त को लखनऊ से शुरू होकर रायबरेली, प्रतापगढ़, कौशाम्बी होते हुए इलाहाबाद। दिनांक 3सितम्बर को वाराणसी से आरम्भ होकर आजमगढ़, अम्बेडकरनगर, जौनपुर होते हुए 05सितम्बर को वाराणसी। 07सितम्बर को वाराणसी से शुरू होकर संत रविदासनगर, मिर्जापुर, सोनभद्र होते हुए 08 सितम्बर को वाराणसी। 10सितम्बर को लखनऊ से शुरू होकर सीतापुर, लखीमपुर होते हुए 11सितम्बर को लखनऊ। 15 सितम्बर को दिल्ली/एनसीआर से शुरू होकर बागपत, दिल्ली/एनसीआर, मुजफ्फरनगर होते हुए 16सितम्बर को दिल्ली/एनसीआर में समाप्त होगी। 18सितम्बर को दिल्ली/एनसीआर से शुरू होकर शामली, सहारनपुर होते हुए 19सितम्बर को दिल्ली/एनसीआर में समाप्त होगी। 22 सितम्बर को दिल्ली/एनसीआर से शुरू होकर अलीगढ़, कासगंज होते हुए 23 सितम्बर को दिल्ली/एनसीआर में समापन। 26 सितम्बर को दिल्ली/एनसीआर से शुरू होकर संभल, बदायूं होकर 27सितम्बर को दिल्ली/एनसीआर में समापन। 30सितम्बर को आगरा से शुरू होकर फिरोजाबाद, आगरा, मैनपुरी होकर 01अक्टूबर को आगरा में समापन। 04अक्टूबर को लखनऊ से औरैया, इटावा होते हुए 05अक्टूबर को वापस लखनऊ आयेगी। 09 अक्टूबर को लखनऊ से शुरू होकर पीलीभीत होकर उसी दिन रात्रि में लखनऊ वापस आकर पहली यात्रा का समापन होगा।

 दूसरी यात्रा के तहत 21अगस्त को लखनऊ से आरम्भ होकर फैजाबाद, सुलतानपुर अमेठी होते हुए 22 अगस्त को लखनऊ वापस होगी। दिनांक 26अगस्त को गोरखपुर से शुरू होकर संतकबीरनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर होते हुए 28अगस्त को गोरखपुर में समाप्त होगी। 30अगस्त को गोरखपुर से शुरू होकर देवरिया, बलिया, मऊ होते हुए 01सितम्बर को गोरखपुर में समाप्त होगी। 03सितम्बर को वाराणसी से शुरू होकर गाजीपुर, चन्दौली होते हुए 04सितम्बर को वाराणसी में समापन। दिनांक 07सितम्बर को लखनऊ से शुरू होकर श्रावस्ती, बलरामपुर, गोण्डा होते हुए 08सितम्बर को लखनऊ वापस होगी। 10सितम्बर को इलाहाबाद से शुरू होकर फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट होते हुए दिनांक 11सितम्बर को इलाहाबाद में समाप्त होगी। दिनंाक 16सितम्बर को लखनऊ से शुरू होकर उन्नाव, कानपुर देहात होते हुए उसी दिन सायं लखनऊ वापस होगी। दिनांक 18सितम्बर को दिल्ली/एनसीआर से जी0बी0नगर, दिल्ली/एनसीआर बुलन्दशहर होते हुए दिल्ली/एनसीआर में समापन। दिनांक 21सितम्बर को दिल्ली/एनसीआर से मेरठ, बिजनौर होते हुए दिल्ली/एनसीआर में समापन। 26सितम्बर को दिल्ली/एनसीआर से मथुरा, हाथरस होते हुए दिल्ली/एनसीआर। 30सितम्बर को दिल्ली/एनसीआर से एटा, फर्रूखाबाद होते हुए 01अक्टूबर को लखनऊ। 04अक्टूबर को झांसी से शुरू होकर 05अक्टूबर को ललितपुर में समापन। दिनांक 08अक्टूबर को झांसी से शुरू होकर जालौन, हमीरपुर तथा 09अक्टूबर को महोबा में द्वितीय यात्रा का समापन होगा।

तीखी आवाज़

हाफिज सईद के खिलाफ फतवा जारी, किया इस्लाम से ‘खारिज


बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में मुम्बई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के खिलाफ गुरुवार को एक फतवा जारी कर उसे इस्लाम से खारिज कर दिया गया है। यह फतवा बरेली की दरगाह आला हजरत से जुड़ी संस्था मंजर-ए-इस्लाम सौदागरान के मुफ्ती मुहम्मद सलीम बरेलवी ने जारी किया। फतवे में सईद को मुसलमान मानने और उसकी बातों को सुनने को नाजायज बताया गया है।

मुफ्ती मुहम्मद सलीम बरेलवी ने जयपुर के रहने वाले मुहम्मद मोइनुद्दीन नामक व्यक्ति द्वारा पूछे गये सवाल के जवाब में कहा है कि आतंकवादी संगठन जमात-उद-दावा (जेयूडी) के सरगना और मुम्बई हमलों के मुख्य गुनहगार हाफिज सईद का इस्लाम से कोई ताल्लुक नहीं है।

मोइनुद्दीन ने 12 अगस्त को सवाल पूछा था कि सईद, अल्लाह और रसूल (मुहम्मद साहब) की शान में गुस्ताखी भरी पंक्तियों को सही ठहराते हुए उन्हें लिखने वालों को मुसलमान मानता है। साथ ही वह इस्लाम के खिलाफ विचारधारा का प्रचार करके लोगों को आतंकवादी घटनाएं करने के लिये उकसाता है। क्या ऐसे शख्स को मुसलमान कहा जाना चाहिये?

मुफ्ती सलीम ने इस पर दिए गए फतवे में कहा कि अल्लाह और रसूल (मुहम्मद साहब) की शान में गुस्ताखी करने वालों से किसी भी तरह का ताल्लुक रखना नाजायज और हराम है, लिहाजा हाफिज सईद ऐसे लोगों से सम्बन्ध रखने की वजह से इस्लाम से खारिज हो चुका है। उसे मुसलमान मानना और उसकी बातों को सुनना भी नाजायज है। फतवे के मुताबिक सईद आतंकवादी विचारधारा रखने वाला ऐसा व्यक्ति है जो अपनी हरकतों से पूरी दुनिया में इस्लाम और मुसलमानों को बदनाम तथा शर्मसार कर रहा है। ऐसे में हर मुसलमान के लिये जरूरी है कि उसकी बातों को ना सुने और खुद को उसकी विचारधारा से दूर रखें।

रामसेवक विश्वकर्मा (प्रतापगढ़)

प्रतापगढ़==============================धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की लंबाई अब उनके लिए बनी मुसीबत ====================================


आम तौर पर लंबाई किसी भी इंसान की खूबसूरती पर चार चांद लगा देती है, लेकिन यूपी के प्रतापगढ़ जनपद के धर्मेंद्र प्रताप सिंह की लंबाई अब उनके उनके लिए मुसीबत बन गई है। अपनी लंबाई के कारण धर्मेंद्र को दैनिक चीजों में काम करने में काफी मुश्किलें होती हैं इसी कारण वो आर्थिक तंगी से गुजर रहा है, जिसके लिए अब उसने यूपी सरकार से मदद की मांग की है। उसका कहना है कि उसके लिए दो जून की रोटी भी काफी मुश्किल हो रही है।

घर्मेंद्र को लंबाई के ही कारण बात करने में असुविधा हो रही है इसी कारण उसने सीएम अखिलेश यादव से मदद की मांग की है। फिलहाल अखिलेश यादव वे उन्हें मदद करने का वादा किया है। सपा सुप्रीमो ने कहा कि हमारी सरकार हर टैलेंटड व्यक्ति की मदद करती है इसलिए हम धर्मेंद्र की हर संभव मदद करेंगे उनके पास ऊपरवाले की ओर से दी गई नायाब लंबाई है जिसे हम जाया नहीं होने देंगे।


मालूम हो कि धर्मेंद्र की लंबाई आठ फीट एक इंच है और वो पर्यटक स्थलों पर लोगों के आकर्षण का केन्द्र बन जाते हैं लेकिन इससे उनकी दैनिक जरूरतें पूरी नहीं हो पा रही हैं जिसकी वजह से वो आर्थिक रूप से परेशान

रामसेवक विश्वकर्मा (प्रतापगढ़)

प्रतापगढ़=तटीय बस्तियों में घुस पानी दहशत 

==================

इससे निचली सतह पर बने दो दर्जन मकानों में रहने वाले लोग अपनी गृहस्थी का सामान समेट कर दूसरा ठिकाना खोजने लगे हैं। बस्ती में पानी घुसने से इलाके में रहने वाले लोगों में हड़कंप है।

बेल्हा में सई नदी उफान पर है। हर घंटे नदी के जलस्तर में इजाफा होता जा रहा है। बेल्हा देवी मंदिर के बगल निचली सतह पर मकान बनाकर रहने वाले दो दर्जन मकानों के भीतर बृहस्पतिवार को बरसात का पानी घुस गया। ऐसे लोग अपने रहने के लिए नया ठिकाना खोजने लगे हैं। गृहस्थी का सामान खराब होने से बचाने के लिए मकानों में रहने वाले लोग उसे सुरक्षित करने में गुरुवार की सुबह से पसीना बहाते रहे। कई ने तो मकान की छतों पर सामान पहुंचा दिया।

उधर कई लोग सामान परिचितों के घर पहुंचाने में जुटे रहे। सई नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर को देखकर लोगों में हड़कंप है। जानकारों का कहना है कि नदी का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो एक-दो दिन में पानी सैकड़ों परिवार को बेघर कर सकता है। उधर जिला प्रशासन भी हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है। सभी थानेदारों को अलर्ट कर दिया गया है।सदर बाजार वार्ड में बेल्हा देवी के करीब निचले स्तर पर बसे लोगों के लिए सई नदी का उफान परेशानी का सबब बन चुका है। लोगों का मकान और आने जाने वाला रास्ता भी बंद हो गया है।

बारिश से आधा दर्जन मकान जमींदोज
कुंडा/ परियावां(ब्यूरो)। तीन दिन से लगातार हो रही बारिश से बुधवार शाम बारिश के कारण आधा दर्जन घर गिर गए। काजीपुर कुसेमर के बम्बई पटेल, संतोष सिंह, छेदी पटेल, धर्मेन्द्र सिंह, निमरू पटेल, कल्लन सिंह, श्यामलाल पटेल के मकान बरसात से गिर गए। उधर, परियावां के नहर कोठी गांव निवासी हरिश्चंद्र के मकान पर एक पेड़ गिर गया। इससे उसकी पत्नी जलसा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जेठवारा में भी बारिश से ढहे छह मकान
शमशेरगंज(ब्यूरो)। बारिश की जद में आने से जेठवारा में आधा दर्जन मकान जमींदोज हो गए। क्षेत्र के हरिहरपुर कैलहा निवासी ज्ञान सिंह, बनकटी निवासी रामरती पत्नी ओम प्रकाश, शाहमनी देवी पत्नी अयोध्या विश्वकर्मा, अजय कुमार पुत्र समर बहादुर सिंह निवासी हरिहरपुर कैलहा, रामसनेही विश्वकर्मा निवासी फूलपुर और सहरुल निशा पत्नी बशीर अहमद निवासी सरबाजपुर का कच्चा मकान बुधवार की रात बरसात के चलते गिर गया। जिससे सभी का परिवार आसमान के नीचे आ गया। लोगों की गृहस्थी भी मलबे में दबने से बर्बाद हो गई। गांव के लोगों की मदद से सभी परिवारों को दो जून की रोटी मिल सकी।हालांकि इन परिवारों को अभी तक जिला प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं मिली।



 इससे निचली सतह पर बने दो दर्जन मकानों में रहने वाले लोग अपनी गृहस्थी का सामान समेट कर दूसरा ठिकाना खोजने लगे हैं। बस्ती में पानी घुसने से इलाके में रहने वाले लोगों में हड़कंप है।

बेल्हा में सई नदी उफान पर है। हर घंटे नदी के जलस्तर में इजाफा होता जा रहा है। बेल्हा देवी मंदिर के बगल निचली सतह पर मकान बनाकर रहने वाले दो दर्जन मकानों के भीतर बृहस्पतिवार को बरसात का पानी घुस गया। ऐसे लोग अपने रहने के लिए नया ठिकाना खोजने लगे हैं। गृहस्थी का सामान खराब होने से बचाने के लिए मकानों में रहने वाले लोग उसे सुरक्षित करने में गुरुवार की सुबह से पसीना बहाते रहे। कई ने तो मकान की छतों पर सामान पहुंचा दिया।

उधर कई लोग सामान परिचितों के घर पहुंचाने में जुटे रहे। सई नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर को देखकर लोगों में हड़कंप है। जानकारों का कहना है कि नदी का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो एक-दो दिन में पानी सैकड़ों परिवार को बेघर कर सकता है। उधर जिला प्रशासन भी हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है। सभी थानेदारों को अलर्ट कर दिया गया है।सदर बाजार वार्ड में बेल्हा देवी के करीब निचले स्तर पर बसे लोगों के लिए सई नदी का उफान परेशानी का सबब बन चुका है। लोगों का मकान और आने जाने वाला रास्ता भी बंद हो गया है।

बारिश से आधा दर्जन मकान जमींदोज
कुंडा/ परियावां(ब्यूरो)। तीन दिन से लगातार हो रही बारिश से बुधवार शाम बारिश के कारण आधा दर्जन घर गिर गए। काजीपुर कुसेमर के बम्बई पटेल, संतोष सिंह, छेदी पटेल, धर्मेन्द्र सिंह, निमरू पटेल, कल्लन सिंह, श्यामलाल पटेल के मकान बरसात से गिर गए। उधर, परियावां के नहर कोठी गांव निवासी हरिश्चंद्र के मकान पर एक पेड़ गिर गया। इससे उसकी पत्नी जलसा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जेठवारा में भी बारिश से ढहे छह मकान
शमशेरगंज(ब्यूरो)। बारिश की जद में आने से जेठवारा में आधा दर्जन मकान जमींदोज हो गए। क्षेत्र के हरिहरपुर कैलहा निवासी ज्ञान सिंह, बनकटी निवासी रामरती पत्नी ओम प्रकाश, शाहमनी देवी पत्नी अयोध्या विश्वकर्मा, अजय कुमार पुत्र समर बहादुर सिंह निवासी हरिहरपुर कैलहा, रामसनेही विश्वकर्मा निवासी फूलपुर और सहरुल निशा पत्नी बशीर अहमद निवासी सरबाजपुर का कच्चा मकान बुधवार की रात बरसात के चलते गिर गया। जिससे सभी का परिवार आसमान के नीचे आ गया। लोगों की गृहस्थी भी मलबे में दबने से बर्बाद हो गई। गांव के लोगों की मदद से सभी परिवारों को दो जून की रोटी मिल सकी।हालांकि इन परिवारों को अभी तक जिला प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं मिली।

प्रतापगढ़ =राखी बाँधने जा रही महिला को इलाहाबाद में ट्रक ने कुचला ==================



प्रतापगढ़ से अपने भाई को राखी बांधने के लिए पति के साथ मायके जा रही महिला को लालगोपालगंज पुलिस बूथ तिराहे पर ट्रक ने कुचल दिया। उसका पति साफ बच गया। ट्रक छोड़कर ड्राइवर भाग गया। ऐन राखी के रोज इस हादसे से दोनों परिवार में मातम पसर गया।

 हथिगवां इलाके के गडे़रियन का पूरा गांव निवासी वीरेंद्र पाल मजदूरी करता है। इलाहाबाद के नवाबगंज के अंधियारी गांव में उसकी ससुराल है। बृहस्पतिवार सुबह वीरेंद्र के साथ साइकिल पर उसकी पत्नी सुमित्रा देवी (35) अपने भाई को राखी बांधने की खातिर अंधियारी में मायके के लिए निकली थी। वे दोनों सुबह करीब दस बजे लखनऊ हाईवे पर लालगोपालगंज पुलिस बूथ तिराहे के समीप पहुंचे तभी पीछे से आए एक ट्रक ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। सुमित्रा ट्रक के पहिए के नीचे आ गई जिससे उसकी वहीं मौत हो गई। वहां भीड़ लग गई। ड्राइवर ट्रक से उतरकर फरार हो गया। लोगों ने पुलिस से कहा कि सड़क पटरी पर दुकानों की वजह से यह हादसा हुआ।

ऐसी दुर्घटनाएं अक्सर होती हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ पटरी की दुकानों को हटवा दिया। साथ ही शव को सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेजी। त्योहार पर इस अनहोनी से सुमित्रा के मायके और ससुराल में कोहराम मच गया। दोनों परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। अपनी आंखों के सामने पत्नी की मौत से वीरेंद्र गमगीन रहा

प्रतापगढ़=वांछित को पकड़ने गयी पुलिस टीम को ग्रामीणों नें खदेड़ा ,पथराव 


===================================मानधाता/देल्हूपुर। मानधाता और इलाहाबाद की सीमा पर गुरुवार सुबह वांछित शातिर बदमाश दिलबहार को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। पुलिस को देखते ही उसने शोर मचा दिया कि अपराधी उसकी हत्या करने आए हैं। इस पर बड़ी संख्या में गांव के लोगों ने पुलिस टीम को खदेड़ लिया। पथराव भी किया जिससे पुलिस टीम को भागना पड़ा। इस बीच मौका पाकर शातिर फरार हो गया। जानकारी पर भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे एसओ ने आसपास के गांवों में तलाश की, लेकिन वह हाथ नहीं लगा।

मानधाता थाना क्षेत्र के कुल्हीपुर निवासी दिलबहार शातिर अपराधी है। पुलिस के मुताबिक वह कई घटनाओं में वांछित चल रहा है। गुरुवार की सुुबह पुलिस को पता चला कि वह अपने घर पर मौजूद है। उसे पकड़ने के लिए हल्का दरोगा कल्बे अब्बास अपने साथ दो सिपाहियों को लेकर कुल्हीपुर की ओर रवाना हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो घर के बाहर दरवाजे पर बैठे दिलबहार को देख पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ने के लिए घेर लिया। पुलिस से बचने के लिए वह घर की ओर भागा। पुलिस भी पीछे-पीछे दौड़ी। खुद को घिरते देख उसने बदमाशों के दौड़ाने का शोर मचाना शुरू कर दिया। बांका जलालपुर व जद्दोपुर के बीच में वह भागने के दौरान तालाब में फंस गया। पुलिस ने उसे घेर लिया, लेकिन तब तक बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। उन्होंने पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया।

सादी वर्दी में रहे पुलिसकर्मी खुद का परिचय बताने की कोशिश करते रहे, लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं था। पुलिसकर्मी पीछे हटे, इस बीच दिलबहार रफूचक्कर हो गया। एसओ राजकिशोर ने बताया कि पुलिस टीम पर पथराव की बात गलत है। दूसरे गांव के लोगों की मदद के चलते शातिर बदमाश भागने में कामयाब हो गया ।

गुरुवार, 18 अगस्त 2016

बिपुल सिंह

 भाई को राखी बांधने जा रही बहन की सड़क हादसे में मौत


 ....कुण्डा तहसील के हथिगवॉ थाना अन्तर्गत पूरेगडरियन निवासी सुमित्रा देवी उम्र लगभग(40) वर्ष अपने पति के साथ सायकल से लालगोपालगंज पुलिस चौकी अन्तर्गत अंधियारी गांव में अपने भाई को राखी बांधने जा रही थी कि पीछे से नागालैण्ड़ नम्बर की ट्रक ने टक्कर मार दी . ट्रक के पहिया के नीचे आने से पीडिता की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई... लालगोपालगंज पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है .. लेकिन ट्रक ड्राइवर मौके से भागने  में कामयाब हो गया...

भाजपा को घेरने मे जुटी सपा और बसपा।

जौनपुर। आज के दौर मे किसी को कमजोर आकना महान भूल होगी।राजनीति मे कब क्या हो जाय कुछ कहाँ नहीं जा सकता है। बसपा के पास वोट बैक है।सपा के पास भी  वोट बैक है। वसपा दलित वोट के साथ अन्य वोटो को अपने पाले लेने की कवायद शुरु कर दी है। ब्राह्मण मतदाताओ को तेजी से मोटीवेट किया जा रहा है। बहुतो ब्राहमण बसपा राग मे है।बहुतो भाजपा का अलाप कर रहे है। यू पी की राजनीति  मे ब्राहमण की भूमिका अहम है। किसकी सरकार बनेगी। जिधर उनको आभास होगा। उसकी जय करेगे। सपा के पास यादव व मुसलमान की ठोस वोट है। अक्सर ब्राह्मण व क्षत्रिय मे मनमुटाव का लाभ सपा वसपा को मिलता रहता है। देखा गया है अगर ब्राह्मण  हाथी  पर सवार होता है तो क्षत्रिय साईकिल चलाने से गुरेज नहीं  करता। भाजपा ऐसी रणनीति  बनाकर चल रही है कि उसे सत्ता मे आने मे कडी मश्कत नहीं  करनी होगी । केशव प्रसाद,स्वामी प्रसाद  अनुप्रियापटेल, ओमप्रकाश राजभर जैसी दिग्गज हस्तिया भाजपा के लिए विशेष  उपयोगी  साबित होगे। भाजपा पिछडी व अनूसूचित जाति मे जो पैठ बना ली है।उसका  उसे लाभ मिलेगा। रही उसके परम्परागत वोट की तो उसकी  मजवूती मे इजाफा हुआ है। अगर देखा जाय तो इन दिनो बसपा ,सपा ,भाजपा को घेरने मे जुटी है। सपा सत्ता  मे वरकरार रहना चाहती है। वसपा सत्ता सुख की चाहत पाले हुई है।भाजपा सबको दरकिनार करके राम राज्य  लाने के पक्ष मे है। आखिर  वही  होगा, जो मन्जूरे खुदा  होगा। यू पी चुनाव ज्यो,ज्यो नजदीक  आ रहा है। राजनैतिक  गतिविधि तेज  हो रही है। जे डी सिंह

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़ :-घर के बाहर नालें में डूबा किशोर ==================


कुंडा इलाके में बुधवार को दो किशोर घर के बाहर नाले में डूब गए। दोनों नहाने के लिए गए थे। एक का शव लोगों ने खोज निकाला। दूसरे की ग्रामीण खोजबीन करते रहे। खबर मिलने पर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। गांव के लोग परिवार के लोगों को संभालते रहे। नरसिंहगढ़ निवासी राजेंद्र का तेरह वर्षीय बेटा सनी अपने साथी बाबा (13) पुत्र दिलीप निवासी समापुर के साथ खेलने गया था। खेलने के बाद दोनों घर के करीब से गुजरे नाले में नहाने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो नहाने के दौरान अचानक बाबा डूबने लगा। जिसे बचाने के लिए सनी दौड़ा। बाबा के साथ वह भी डूबने लगा। यह देख आसपास नहा रहे दूसरे बच्चों ने शोर मचाया।

शोर सुनकर पड़ोस के लोग दौड़ पड़े। लोगों के पहुंचने से पहले ही दोनों गहरे पानी में समा चुके थे। ग्रामीण उनकी खोजबीन करने के लिए नाले में उतर गए। इस बीच बाबा का शव ग्रामीणों ने खोज निकाला। जबकि सनी की तलाश में ग्रामीण नाले में डूबते उतराते रहे। अंधेरा होने के बाद वाहनों की रोशनी में लोग सनी की तलाश करते रहे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। मौके पर पहुंचे परिजनों के करुण कंदन से हर किसी की आंखें नम हो गईं।

प्रतापगढ़ =सई नदी पुल किया गया बंद=============


पिछले दो दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश से सई नदी उफान पर है। दो दिनों से भारी बारिश होने से सई नदी का जलस्तर बढ़ना शुुरू हो गया है। बेल्हा देवी धाम के बगल सई नदी का पानी अगल-बगल के कुछ घरों में पहुंच गया है। जबकि दूसरे छोर पर पानी बराछा जंगल के आधे हिस्से में प्रवेश कर चुका है। जिससे लोगों के दिलों की धड़कने बढ़ गई है। वहीं दिलीपपुर रोड स्थित कादीपुर घाट में पानी बढ़ने से लोग परेशान हो गए हैं।

घाट का बढ़ा पानी आस-पास के विद्यालयों व घरों तक पहुंच गया है। वहीं सांगीपुर स्थित वीरशाहपुर घाट का पानी भी गांव की तरफ बढ़ना शुरू हो गया है। जबकि घुइसरनाथ इलाके में सई नदी का जलस्तर बढ़ने से पानी लगभग पुल तक पहुंच गया। खतरे की आशंका को देख तहसील प्रशासन ने पुल से आवागमन रोक दिया। जिला प्रशासन ने थानाध्यक्षों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पता लगाने का निर्देश दिया है। साथ ही उन इलाकों में ऐहतियात बरतने को कहा गया है, जहां पर पानी बस्ती व गांव की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में थानों की पुलिस की हर दिन नदी के किनारे बसे गांवों की जांच पड़ताल कर रिपोर्ट जिला प्रशासन को देनी है

रामसेवक विश्वकर्मा

प्राचीन मंदिर का जीर्णोद्धार एवं सुंदरीकरण 


सिंगरामऊ :-बहरीपुर बाजार  के पश्चिम में  पी. सी. एफ .सेवा केंद्र के सामनें हनुमान जी का मन्दिर है ।जिसको स्वर्गीय राधे श्याम हलवाई ने बनवाया था ।मंदिर का जीर्णोद्धार एवं सुंदरीकरण करा रहें है ।श्री हृदयनारायण सिंह ( पूर्व प्रधानाचार्य ) इनका संकल्प था सवा लाख रुपया मैं लगाउँगा ।और जो उसमें कम पड़ेगा । बाजार वासियों से सहयोग लिया जायेगा ।जिसमे श्री सत्यनारायण सिंह मास्टर साहब( महदा )एवं डॉ राजेश पाण्डेय (बहरीपुर) एवं कन्हैयालाल उपाघ्याय एडवोकेट( घाघरपारा जो मंदिर के पुजारी भी हैं ) जिनके देख रेख में मंदिर के चारों तरफ बाउंड्री और एक कमरा बन रहा है । जिससे बाजार वासियों एवं क्षेत्रवासियों में ख़ुशी का माहौल देखने को मिल रहा ।

बुधवार, 17 अगस्त 2016

तीखी आवाज़

SC का दही हांडी समारोह पर आदेश, नाबालिगों की 'नो एंट्री', उंचाई 20 फुट से ज्यादा ना हो


नई दिल्ली।
महाराष्ट्र में होने वाले दही हांडी समारोह पर सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि 18 साल के कम उम्र के बच्चे इसमें शामिल नहीं हो सकते, साथ ही दही हांडी की ऊंचाई 20 फीट से ज़्यादा नहीं होगी। इससे पहले 2014 में बॉम्बे हाई कोर्ट ने भी ऐसा ही आदेश दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने 2014 में आए बॉम्बे हाई कोर्ट के उसी आदेश को लागू करने को कहा है।
गौरतलब है कि 2014 में बॉम्बे हाई कोर्ट ने दही हांडी के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं पर संज्ञान लेते हुए इसमें बच्चों की भागीदारी पर रोक लगा दी थी। हाई कोर्ट ने दही हांडी पर बनने वाले मानव पिरामिड की ऊंचाई भी 20 फ़ीट से ज़्यादा न रखने का आदेश दिया था। उस वक़्त दही हांडी आयोजकों की याचिका को सुनते हुए सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी थी, लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि फ़िलहाल हाई कोर्ट का आदेश लागू रहेगा।

हाईकोर्ट ने 11 अगस्त 2014 को सामाजिक कार्यकर्ता स्वाति सायजी पाटिल की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया था कि मानव पिरामिडों की ऊंचाई 20 फीट से ज्यादा नहीं होनी चाहिए और 18 साल से कम के बच्चों को इसमें भाग नहीं लेने दिया जाना चाहिए। तब राज्य सरकार ने हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।सुप्रीम कोर्ट ने शुरुआत में हाईकोर्ट के आदेश को निलंबित कर दिया था और बाद में उसने इसे चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया था।

पंकज मिश्र कानपुर

बांध रही हूँ राखी मैं भैया, पर एक वचन देना होगा;
नहीं कभी भी बेटी से जीवन में घृणा करना होगा;
बाप बनोगे कल तुम लेकिन बेटी को भी अपनाओगे,
करके जांच गर्भ में उसकी हत्या नहीं कराओगे;
मां, बुआ, चाची, भाभी सब किसी-न-किसी की बेटी हैं;
यह जो तेरी बहना है, यह भी तो पापा की बेटी है;
बेटी अगर नहीं होगी तो बहू कहाँ से लाओगे?
अपने बेटे के हाथों में राखी किससे बँधवाओगे?!!!!!

बिपुल सिंह

अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम के भतीजे ने मुंबई में की शादी, पुलिस ने पैनी नजर बनाकर रखी

मुंबई: भगौड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम के भतीजे अलीशाह पार्कर ने पारंपरिक मुस्लिम समारोह के तहत शहर के एक उद्योगपति की बेटी के साथ विवाह कर लिया। मुंबई पुलिस ने इस समारोह पर पैनी नजर बनाकर रखी। दाउद की दिवंगत बहन हसीना पार्कर के बेटे अलीशाह और आयशा नगनी ने दक्षिण मुंबई के नागपाड़ा स्थित एक मस्जिद में अपने परिवार के सदस्यों और करीबी  दोस्तों की मौजूदगी में विवाह किया। मस्जिद के बाहर कुछ मीडियाकर्मी मौजूद थे और परिवार के लोगों ने उन्हें दूर ही रखा।
निकाह की रस्में सुबह 11 बजे शुरू हुईं। यह समारोह लगभग डेढ़ घंटे तक चला और इसमें लगभग 100 लोगों ने शिरकत की।

अरविन्द उपाध्याय

उपनिरीक्षक की  सड़क दुर्घटना मे मौत

आइजी के निर्देश पर ज्ञानवापी सुरक्षा वाराणसी से किए गए थे संबद्ध

खुटहन(जौनपुर) 17 अगस्त
  स्थानीय थाने पर मूल रूप से तैनात  व वाराणसी के ज्ञानवापी सुरक्षा से संबद्ध   उपनिरीक्षक रामसुधार यादव की बुधवार को ट्रक की चपेट मे आ जाने से दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर स्थानीय थाने मे शोक ब्याप्त हो गया।

मूल रूप से चन्दौली जिले के निवासी श्री यादव वर्षो से स्थानीय थाने पर तैनात चल रहे थे। उन्हे लगभग पांच माह पूर्व आइजी के निर्देश पर ज्ञानवापी सुरक्षा वाराणसी से संबंध कर दिया गया था। लेकिन उनका वेतन व अन्य भत्तो का बिल थाने से ही प्रस्तुत किया जाता था। बताते है कि श्री यादव सडक पार कर रहे थे कि सामने से आ रही ट्रक ने कुचल दिया। घटना से थाने मे शोक की लहर ब्याप्त हो गई।

बिपुल सिंह

चंदौली _तिरंगा यात्रा में केंद्रीय मंत्री के सामने खुलेआम तोड़ा गया कानून, बाइक रैली में मंत्री जी को छोड़कर किसी ने नहीं लगाई हेलमेट, केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री व चंदौली जनपद के सांसद डॉ महेंद्र नाथ पांडेय भी रैली में हुए शामिल, चंदौली मुख्यालय से सकलडीहा के लिए भाजपा ने निकाली थी तिरंगा यात्रा
चंदौली _ट्रक की चपेट में आने से यूपी पुलिस के SI की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया NH-2 जाम, पुलिस ने लोगो को समझाकर जाम कराया समाप्त, मृतक सुधार यादव जौनपुर में था तैनात, ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़कर पीटा, अलीनगर थाना क्षेत्र के जंसो की मड़ई के समीप NH-2 की घटना ।

लखनऊ। सीएम अखिलेश की तनख्वाह 11 हजार से बढ़कर 40 हजार हो गयी है। सूत्रों के मुताबिक विधायक का वेतन 1 लाख 1 हजार आठ रुपए अलग से है। बताया जाता है कि कैबिनेट मीटिंग में प्रस्तावों पर मुहर लगी है।


लखनऊ। मुख्यमंत्री, कैबिनेट और राज्यमंत्रियों के वेतन बढ़ाए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक 30 से लेकर 40 हजार रुपए तक की बढ़ोत्तरी की गई है।


मथुरा। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन बांटे हैं।


जौनपुर। जनपद के मछलीशहर के मदरसा फैजाने कदिरिया में फूड प्वाइजनिंग से 10 बच्चे गंभीर रूप से  बीमार हो गये हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मदरसे के बच्चे कुरानख्वानी में गए थे। बताया जाता है कि बच्चों के इलाज में अस्पताल में भी लापरवाही की जा रही है। एक बेड पर 2-2 बच्चों का इलाज हो रहा है साथ ही अस्पताल में पंखा के भी न चलने से बच्चे गर्मी से परेशान हैं।


दिल्ली। यूपी सीएम प्रत्याशी शीला दीक्षित ने कहा है कि मैंने लखनऊ में मकान खरीदा नहीं किराए पर लिया है। मैं होटल का खर्च अफोर्ड नहीं कर सकती हूँ।



एटा। शहर कोतवाली के मुकेश जैन हॉस्पिलट में युवक की मौत के मामले में आक्रोशित परिजनों ने जमकर हंगामा किया है। सूत्रों के मुताबिक पेट में दर्द के चलते परिजनों ने भर्ती कराया था। सूत्रों के अनुसार कम्पाउंडर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप बताया जा रहा है।



हापुड़। जनपद के धौलाना के सतनावद चौकी के समीप बाइक सवार बदमाशों ने पत्रकार पर हमला कर दिया जिससे पत्रकार गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। सूचना मिलते ही पहुची पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गयी है।


बरेली। जनपद के फरीदपुर थाना क्षेत्र के पिपरिया गाँव में भतीजे ने ताऊ की गोली मारकर हत्या कर दी है। सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भतीजे ने जमीन के लालच में ताऊ की हत्या की है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भतीजा मौके से फरार हो गया है। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस आरोपी भतीजे की तलाश में जुट गयी है।


फैजाबाद। जनपद के कोतवाली नगर के राठहवेली में विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी है। सूत्रों के मुताबिक विवाहिता का शव कमरे में लटका हुआ मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी। सूचना मिलते ही मौके से पहुंची पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी है।



बांदा। जनपद के बदौसा के कुल्लूखेड़ा में नहर में डूबकर वृद्ध की मौत हो गयी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह हादशा पैर फिसलकर गिरने से हुआ है।



कौशाम्बी। जनपद के कोखराज असुवा गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से मासूम की मौत हो गयी है। सूचना मिलते ही मौके से पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी है।


कासगंज। जनपद के रेलवे स्टेशन पर अज्ञात युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी। सूचना मिलते ही मौके से पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु भेजकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी है।

चलती कार का दरवाजा खुलने से टकराई बाइक, बच्ची की दर्दनाक मौत

 चुंगी पर हुआ हादसा


दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर चलती कार का दरवाजा खोलने से कार बाइक मे जा टकराई। बाइक पर बैठी माशूम बच्ची नीचे गिर गई और पीछे से आ रहे ट्रक से कुचलकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
मंगलौर क्षेत्र के अकबरपुर ढाढेकी निवासी गजेंद्र की 12 वर्षीय बेटी अंजली बहादराबाद स्थित मौसी के घर गई थी। वहां से वह बड़े भाई अक्षय के साथ बाइक से वापस घर लौट रही थी।
मलकपुर चुंगी के पास पीछे से आ रही कार में बैठे किसी व्यक्ति ने दरवाजा खोल दिया। इससे बाइक टकरा गई और अंजली नीचे गिर गई। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया।

गंगा का पानी काफी रफ्तार से बढाव 12 बजे के बाद से गंगा पानी 4 फीट के लग भग बढा नगंवा रविदास धाट गंगोत्री बिहार कालोनी ,सानेधाट के मारुती नगर कालोनी केय धरो में गंगा का पानी धूसा

मन्दिर की ढ़ही छत, 2 की मौत 6 घायल


अयोध्या-फैजाबाद। इस बार श्रावण झूलनोत्सव हादसों की भेंट चढ़ गया, यहां आस्था पर यमराज भारी पड़ रहे हैं। मंगलवार की रात्रि मेलाक्षेत्र में एक और हादसा हो गया। रामभरोसे व्यवस्था में जर्जर मंदिर की छत गिर गयी। मंदिर में ठहरे दो श्रद्धालु की मौत हो गयी जबकि पांच घायल हो गये। अयोध्या में कुल 173 मंदिर ऐसे है जहां जान हथेली पर लेकर श्रद्धालु टिके हंै। नगरपालिका ने इन्हें नोटिस भेजी है। जर्जर हालतं में पहुंचे ये मंदिर किसी बड़ी दुघर्टना का सबब बन सकते है।
मंगलवार की रात करीब 11 बजे अचानक लक्षमण घाट चैकी स्थित यादव मंदिर की छत भरभरा कर गिर गयी। अचानक गिरी छत से मंदिर चीखों से गूंज उठा। छत गिरने की सूचना पर जब तत्काल पुलिस वहां पहुंची तो मंदिर की छतों पर लोग मौजूद थे। वे हतप्रभ से नीचे देख रहे थे। जर्जर हालत में भवन को देखकर पुलिस ने तत्काल सभी को बाहर निकाला। यह संयोग मात्र था कि उस समय मंदिर मंे टिके श्रद्धालु तुलसी उद्यान मंे टीवी देखने गये थे अन्यथा दुघर्टना और विकराल रुप ले लेती। दुघर्टना में मृतक 45 वर्षीय शेष बहादुर पुत्र बड़कऊ निवासी ग्राम गोठ का पुरवा भिनगा श्रावस्ती और  व एक अज्ञात व्यक्ति शामिल है। घायलों में 1 वर्षीय शिवम पुत्र कृष्ण कुमार निवासी कोडरी बलरामपुर,  25 वर्षीय सावित्री पत्नी कृष्ण कुमार निवासी कोडारी बलरामपुर, 26 वर्षीय संतोष पुत्र रामजश निवासी छपिया गोण्डा, 60 वर्षीय मनीराम यादव निवासी राजापुर श्रावस्ती,  55 वर्षीय मोहन लाल पुत्र राम औतार निवासी गोठपुरवा भिनगा श्रावस्ती, 40 वर्षीय अनन्तराम पुत्र नीवर प्रसाद निवासी गोठपुरवा श्रावस्ती,  35 वर्षीय अमरनाथ पुत्र त्रिभुवन निवासी गोठपुरवा श्रावस्ती, 35 वर्षीय मुन्ना प्रसाद पुत्र जग मोहन निवासी भिनगा श्रावस्ती शामिल है। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर जिलाधिकारी किंजल सिंह, एसएसपी मोेहित गुप्ता, एसपीसिटी संकल्प शर्मा, सीओ अयोध्या दिनेश द्विवेदी, एसओ अयोध्या राजेश सिंह, चैकी प्रभारी नयाघाट श्रीनिवास पाण्डेय, चैकी प्रभारी लक्ष्मणघाट एनएच यादव सहित अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंचा पुलिस ने स्थानीय लेागों की सहायता से मलबे को हटाया।
अयोध्या में चल रहा श्रावण झूलनोत्सव इन दिनों चरमोत्कर्ष पर है। ऐसे में लाखों की संख्या में श्रद्धालु मंदिरों मे झूलनोत्सव का दर्शन करने के बाद जहां-तहां मंदिरों मंे ही विश्राम करते हैं। बीती रात भी जर्जर यादव मंदिर मंे श्रद्धालुओं का जत्था विश्राम कर रहा था इसी बीच मंदिर की छत का एक हिस्सा भरभराकर उन पर आ गिरा। गौरतलब है कि पिछले वर्ष भूकंप के झटके में एक मंदिर की छत गिर गयी थी, तो प्रशासन ने जर्जर मंदिरों की सूची बनाकर मंदिर के व्यवस्थापकों को सख्त निर्देश दिये थे कि जर्जर हिस्सों की मरम्मत और पुननिर्माण करें, लेकिन अब तक इस पर कोई अमल नहीं हुआ जिसकी कीमत दो श्रद्धालुओं को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। ईओं नगरपालिका पूजा त्रिपाठी ने बताया कि अयोध्या के 173 मंदिर जर्जर हालत में है। इन्हें खाली करने के लिए अथवा इनकी मरम्मत कराने के लिए नोटिस भेज दी गयी है। अयोध्या में दो मंदिर चिन्हित किये गये है जो काफी जर्जर हालत मंे है जिनका ध्वस्तीकरण कराया जायेगा। रामनगरी मंे जर्जर हालत में पहुंचे यादव पंचायती मंदिर की छत गिरने पर इसके महंत पर गैरइरादतन हत्या का मुकदमा कायम होग। मंदिर के उत्तराधिकारी भूरे शरण को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़===========

--------------------------------------

अधिकारीयों ने पकड़ा मिलावटी खोवा ,पनीर 

---------------------------------------
रक्षाबंधन को देखते हुए मिठाई दुकानदार मुनाफा कमाने के लिए मिलावटखोरी करने लगे हैं। ऐसे में मिठाइयां जरा संभलकर खाएं। ग्रामीण अंचल तो छोड़िए मिलावटखोर अधिकारियों की नाक के नीचे शहर में भी गोरखधंधा कर रहे हैं। ऐसे ही मामले में मंगलवार सुबह खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने दो क्विंटल मिलावटी खोवा व पनीर पकड़ा। नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं।

हर रोज जिले में करीब डेढ़ से दो लाख लीटर दूध की खपत है। दुग्ध उत्पादक संघ की मानें तो मांग इससे कई गुना ज्यादा की है। अनुमान के मुताबिक त्योहारों पर 4 से 5 लाख लीटर दूध की खपत आसानी से हो जाती है। दूध से खोवा व मिठाइयां बनाई जाती हैं। त्योहार को देखते हुए बाजार में खाद्य सामग्रियां डम्प करने का सिलसिला भी तेज हो गया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मंगलवार सुबह दो क्विंटल मिलावटी खोवा पकड़ा।

अभिहित अधिकारी डा. दीनानाथ यादव के निर्देश पर फूड अधिकारी अमित श्रीवास्तव, देवराज, अवधेश ने मंगलवार सुबह करनपुर निवासी दिनेश यादव को अंबेडकर चौराहे के पास दो क्विंटल मिलावटी खोवा के साथ पकड़ा। खोवा मौके पर ही नष्ट करवाने के बाद टीम चौक पहुंच गई। यहां किशोरी मिष्ठान भंडार में गलत तरीके से पनीर तैयार होते मिला। अफसरों ने नाराजगी जताई तो संचालक उनसे ही भिड़ गया। काफी देर तक कहासुनी के बाद फू ड विभाग के अधिकारियों ने 15 किलों पनीर लेकर उसे नष्ट करवा दिया और सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया। इसके बाद टीम स्नेह होटल पहुंच गई। यहां छापामारी के दौरान टीम के सदस्यों और मैनेजर में नोकझोंक हुई। अभिहित अधिकारी दीनानाथ यादव ने बताया कि वह नमूना नहीं लेने दे रहा था। जबकि फफूदेदार पुराना खोवा होटल में रखा था। टीम उसे नष्ट करवा दिया। इसी के साथ फूड विभाग की टीम लक्ष्मी स्वीट हाउस, गाजी मिष्ठान भंडार के साथ दर्जनों दुकानों से नमूना लेकर जांच के लिए भेजा है।

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़ :कंधई के करनपुर खूझी गांव में बरसात के दौरान कच्चा मकान गिरने से वृद्धा की मौत हो गई। उधर बारिश में दर्जनों अन्य कच्चे मकान ढह गए।


कंधई थाना क्षेत्र के करनपुर खूझी निवासी गुल्ला देवी (80) पुत्री श्रीपाल सोमवार को अपने कच्चे मकान में सो रही थी। बरसात के दौरान अचानक उसका कच्चा मकान भरभराकर गिर पड़ा। जिससे गुल्ला देवी मलबे के नीचे दब गई। शोरशराबा सुनकर पड़ोस के लोग दौड़े। जब तक लोग मलबा हटाते उसकी सांसें थम चुकी थीं। सूचना मिलने पर तहसीलदार पट्टी व लेखपाल मौके पर पहुंचे। पंचायतनामा भरने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।

दूसरी ओर नगर कोतवाली के महुआर निवासी बंशीलाल प्रजापति का कच्चा मकान बरसात के दौरान जमींदोज हो गया। इससे उसका परिवार बेघर हो गया। भंगवा निवासी मोहम्मद नफीस व मोहम्मद शफीक पुत्रगण अब्दुल हमीद का कच्चा मकान भी ढह गया।

बिपुल सिंह

*रक्षा बंधन पर ग्रहण योग का साया, 18 को दोपहर तक ही बांध सकेंगे राखी*

सालों से रक्षा बंधन में दिन में राखी बांधने का मुहूर्त नहीं मिल रहा था। लेकिन इस बार रक्षा बंधन का पर्व सूर्योदय के साथ शुरू हो जाएगा। रक्षा बंधन में दोपहर तक राखी बांधने का योग है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक रक्षा बंधन में सूर्य एवं चंद्रमा पर ग्रहण योग का साया है जिसके चलते दोपहर 2 बजकर 55 मिनट तक ही राखी बांधने का मुहूर्त है। रक्षा बंधन का पर्व 18 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा।

ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद डॉ.दीपक शर्मा ने बताया कि रक्षा बंधन की तिथि श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाई जाती है। 17 अगस्त को दोपहर 3 बजकर 42 मिनट से पूर्णिमा की तिथि आरंभ होगी।

लेकिन इस दिन दोपहर तीन बजकर 42 मिनट से मध्यरात्रि 3 बजकर 28 मिनट तक भद्रा रहने के कारण 18 अगस्त को यह पर्व मनाया जाएगा। शास्त्रगत मान्यतानुसार भद्रा की तिथि में कोई भी शुभ कार्य करना उचित नहीं माना जाता है। चूंकि 18 अगस्त को दोपहर 2 बजकर 55 मिनट तक पूर्णिमा की तिथि है। इसलिए दोपहर तक ही राखी बांधने का मुहूर्त है।
[8/17, 5 PM] tikhiawaz: आंतकी मुठभेड़ में झारखंड का एक और वीर शहीद हो गया. मंगलवार रात जम्मू-कश्मीर के बारामूला इलाके में आतंकियों के साथ हुए भीषण मुठभेड़ में चतरा के प्रोफेसर कॉलोनी निवासी शक्ति कुमार सिंह शहीद हो गए. शक्ति आर्मी में वायरलेस ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे.

अधिवक्ता संत सिंह के पुत्र शक्ति देर रात अपनी बटालियन के साथ गस्ती पर थे. उसी दौरान आतंकियों के साथ हुए भीषण मुठभेड़ में उन्हें गोली लग गई. इधर, घटना की सूचना पाकर पूरे चतरा से शहीद के घर लोगों का तांता लगा हुआ है. इस आतंकी हमले में सेना के दो जवान और एक पुलिसकर्मी शहीद हुए हैं. इनमें से एक शक्ति कुमार हैं.

एक महीने है छोटे बेटे की उम्र
पिछले दिनों ही वो अपने दूसरे बच्चे के जन्म के मौके पर घर पहुंचे थे. उनका एक सात साल का बेटा भी है. पिछले सप्ताह ही वो ड्यूटी ज्वॉइन करने के लिए कश्मीर गए थे. दो बेटों के पिता शक्ति सिंह का छोटा बेटा अभी सिर्फ एक महीने का है.

टेक्नीकल सेल में नायक थे शक्ति
शक्ति मूल रूप से ईटखोरी के रहने वाले थे. उनका ट्रांसफर मथुरा से कुपवाड़ा (कश्मीर) कर दिया गया था. पिछले सप्ताह ही वो कश्मीर के लिए रवाना हुए थे. शक्ति सेना के टेक्नीकल सेल में नायक के पद पर तैनात थे. शक्ति सिंह की 2008 में शादी हुई थी. शहीद की मां और पत्नी का रो-रोकर हाल बेहाल है.

नौहट्टा के बाद अब बारामूला में बड़ा हमला
गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जम्मू-कश्मीर के नौहट्टा में हुए आतंकी हमले के बाद अब बारामूला में बड़ा हमला हुआ है. इस हमले में सेना के 2 जवानों समेत 3 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए हैं. एहतियातन इलाके की घेराबंदी कर दी गई है, वहीं पुलवामा में भी ग्रेनेड हमले में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. इससे पहले 15 अगस्त के हमले में जामताड़ा निवासी CRPF के कमांडेंट प्रमोद कुमार शहीद हो गए थे.l
जौनपुर कांग्रेस पार्टी द्वारा  नगर विधयक नदीम जावेद के नेतृत्व में प्रदेश में बिगड़ती कानून ब्यस्था और कांग्रेस कार्यकर्ताओ को फर्जी मुक़दमे में फ़साने के विरोध में कलेक्ट्रेट परिसर में दिया विरोध प्रदर्शन करते हुए दिया धरना.पुलिस विरोधी नारे भी  लगाये.
लखनऊ-मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बयान,रामपुर में 132KV सबस्टेशन के लिए निःशुल्क भूमि दी,इलाहाबाद में मेट्रो रेल चलाने के प्रस्ताव को मंजूरी,इलाहाबाद मेट्रो के डीपीआर बनाने को मंजूरी-सीएम,1 से 8 तक के छात्रों को निःशुल्क बैग को मंजूरी,छुटे हुए मंत्रियों की जल्द शपथ होगी - मुख्यमंत्री,सबसे ज्यादा मेट्रो हम बना रहे हैं - मुख्यमंत्री,देश में कही इतनी मेट्रो नहीं बन रही होंगी-सीएम,समाजवादी बैग गुणवत्ता से भरपूर - मुख्यमंत्री,शिवपाल, मुख्तार विवाद पर मुख्यमंत्री कुछ नहीं बोले,यूपी अपार्टमेंट विधेयक की मंजूरी का प्रस्ताव पास,जवाहर,इंदिरा भवन में मल्टीलेवल पार्किंग बनाने को मंजूरी,बटलर पैलेस कॉलोनी में टाईप फाइव के आवास बनेंगे,कैफी आजमी अकादमी में कला केन्द्र बनाने को मंजूरी,बस्ती में बनकटी गांव को नगर पंचायत बनाने को मंजूरी,आगरा एक्सप्रेस-वे को EPC पद्धति पर विकिसित करने को मंजूरी,25 हजार करोड़ का सप्लीमेंट्री बजट लाने के प्रस्ताव को मंजूरी,पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के लिए सप्लीमेंट्री बजट में 5 हजार करोड़
लखनऊ-सीएम अखिलेश की तनख्वाह बढ़कर 40 हजार हुई,11 हजार से बढ़कर 40 हजार हुआ सीएम का वेतन,विधायक का वेतन 1 लाख 1 हजार आठ रुपए अलग से,दिल्ली सीएम केजरीवाल को ढाई लाख मिलते हैं,पूर्व CM के बंगले पर एक्ट बनाने की नियमावली स्वीकृत,कैबिनेट मीटिंग में प्रस्तावों पर लगी मुहर.

बिपुल सिंह

एके-47 कांड में पुलिस की गिरफ्त में 4 शूटर,एके-47 से हमला करने वाले 4 शूटर शिकंजे में,राहुल त्यागी, राम सिंह को पुलिस ने उठाया,जितेंद्र और निषाद नाम के शूटर भी शिकंजे में,शूटरों से एके-47 बरामद करने के प्रयास जारी,कल यूपी पुलिस तेवतिया कांड का खुलासा करेगी,बिना एके-47 बरामद किए खुलासा करेगी पुलिस,बदला लेने के मकसद से हुआ था तेवतिया पर हमला

लखनऊ-गाजियाबाद तेवतिया कांड का कल पुलिस करेगी खुलासा,राकेश दीवान की हत्या से जुड़े हैं तेवतिया पर हमले के तार,नोएडा के कुख्यात AK-47 रखने वाले गैंग को मिली थी सुपारी,शूटर्स गैंग को दी गई थी 50 लाख से अधिक की हत्या की सुपारी,भाड़े के शूटर,भाड़े के असलहों से वारदात को दिया था अंजाम,राकेश प्रधान का भतीजा मनोज सिंह और कई दुश्मन भी थे शामिल,यूपीएसटीएफ अब सुपारी में फाइनेंस करने वाले पर निगाह गड़ाए है,हसनपुरिया मुठभेड़ की रंजिश तेवतिया हमले में हुई खारिज

लखनऊ-यूपी आईएएस एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक,आशीष गोयल यूपी आईएएस एसोसिएशन के सचिव बने,भुवनेश कुमार ने सचिव पद से इस्तीफा दे दिया,एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता मीटिंग में मौजूद थे

लखनऊ-मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कल बुलाई कैबिनेट मीटिंग,एनेक्सी में सुबह 10.30 बजे से होगी कैबिनेट मीटिंग,कैबिनेट मीटिंग में कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

लखनऊ-यूपी रोडवेज के एमडी आशीष गोयल हटाए गए,आशीष गोयल को प्रतीक्षारत किया गया

गोरखपुर-पूर्वांचल में इंसेफ्लाइटिस का कहर लगातार जारी,पिछले 24 घंटे में इंसेफ्लाइटिस से 4 बच्चों की मौत,मेडिकल कॉलेज में इंसेफ्लाइटिस 31 नए मरीज भर्ती,बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 85 मरीजो का इलाज जारी

मथुरा-नमामि गंगे के अंतर्गत कई परियोजनाओं का शुभारम्भ कल,केंद्रीय मंत्री उमा भारती परियोजनाओं का करेंगी शुभारम्भ,40 करोड़ की लागत से बने वॉटर ट्रीटमेंट का भी करेंगी उद्घाटन,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान भी करेंगे शिरकत,MP हेमा मालिनी,UP सरकार के मंत्री दुर्गा यादव भी करेंगे शिरकत,वृंदावन के नगर पालिका क्रिकेट ग्राउंड में होगा कार्यक्रम

दिल्ली-यूपी कांग्रेस को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक खत्म,यूपी सीएम उम्मीदवार शीला दीक्षित का बयान-21 अगस्त से यूपी में शुरू करेंगे पदयात्रा-शीला दीक्षित,

दिल्ली-यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर का बयान-सोनिया की तबियत खराब होने से प्रचार थमा था,नए सिरे से यूपी में प्रचार किया जाएगा शुरू-बब्बर

दिल्ली-UP में कांग्रेस की राजनीतिक जमीन को मजबूत करने की मुहिम,यूपी में कांग्रेस एक महीने तक करेंगी विधानसभाओं में यात्राएं,कांग्रेस के सभी बड़े नेता करेंगे यात्रा की अगुवाई,कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी बड़ी यात्रा में होंगे शामिल,कांग्रेस मुख्यालय में यूपी कांग्रेस की चल रही मैराथन बैठक,कल सुबह 10 बजे कांग्रेस कैंपेन कमिटी की होगी बैठक,गुलाम नवी आज़ाद प्रेसवार्ता कर यात्राओं का करेंगे औपचारिक एलान

इलाहाबाद-बारिश से यमुनापार के 20 गांव जलमग्न,ग्रामीणों के दर्जनों कच्चे घर बारिश में गिरे,बजड्डीह नारीबारी गांव में ज्यादा तबाही,जिला के अधिकारियों ने मौके पर किया कैम्प,जिला प्रशासन का राहत और बचाव कार्य जारी,शंकरगढ़ इलाके में बाढ़ कर लगातार जारी

बरेली में जहरखुरानों का आतंक,जहरखुरानी के शिकार मिले 3 युवक,1 की मौत,2 युवकों की हालत गंभीर,अस्पताल में भर्ती,अलग-अलग जगहों पर बेहोशी की हालत में मिले युवक,कैंट क्षेत्र के नकटिया,सेटेलाइट बस स्टैंड का मामला

इलाहाबाद-यूपी में 41 हज़ार सिपाहियों की भर्ती का मामला,मेडिकल में फेल हुए अभ्यर्थियों को HC से बड़ी राहत,हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को दिया आदेश,'फेल अभ्यर्थियों की अपील पर जल्द करें जांच',मेडिकल बोर्ड बनाकर दो महीने में पूरी करें जांच-HC

इलाहाबाद-इलाहाबाद में भारी बारिश होने से तराई इलाके में तबाही,1 दर्जन गांवों के 200 परिवारों को दी गई राहत सामग्री,डीएम समेत कई अधिकारियों ने गांव में किया कैम्प,मेजा तहसील क्षेत्र के दर्जनों में बारिश का पानी भरा

मुरादाबाद-मामूली विवाद में महिला ने फांसी लगाकर दी जान,पति से विवाद के बाद महिला ने लगाई फांसी,गलशहीद थाना क्षेत्र के बड़ाहाता की घटना

बुलंदशहर-निर्दोश किशोर को जेल भेजने का मामला,खुर्जानगर कोतवाल आरके शर्मा को हटाया गया,मेरठ आईजी ने मामले में जांच के बाद हटाया

आगरा-व्यापारी से बदमाशों ने 10 लाख रुपए लूटे,बोलेरो सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर की लूट,खंदौली थाना क्षेत्र के झरना नाला के पास वारदात

लखनऊ-केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का आगमन 20 अगस्त को,लविवि में छत्रपति शिवाजी की अश्वारोही प्रतिमा का करेंगे अनावरण

रायबरेली-संदिग्ध हालत में फंदे से लटका मिला युवक का शव,डीह थाना क्षेत्र के खुरहटी इलाके की घटना

फिरोजाबाद-यश भारती से सम्मानित कलाकार की हार्टअटैक की मौत,आगरा के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत,दक्षिण थाना क्षेत्र के कटरा के निवासी थे चक्रेश जैन

बलिया-मृतक भाजपा कार्रकर्ता के घर पहुंचे कैबिनेट मंत्री नारद राय,सीएम की ओर से पत्नी को 5 लाख रुपए का चेक सौंपा,नरही कांड में संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से हुई थी मौत,मृतक की पत्नी को हर संभव मदद का दिया आश्वासन

गोरखपुर-कलयुगी बेटे ने बीमार पिता की हत्या की,युवक ने गला दबाकर पिता की ली जान,पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगलधूसड़ की घटना

गाजियाबाद-बदमाशों ने गनपॉइन्ट पर लूटी कार,कार लूटकर बदमाश मौके से फरार,इंदिरापुरम के हिंडन बैराज रोड की घटना

हापुड़-बदमाशों ने हथियारों के बल पर मां-बेटे को लूटा,नकदी,जेवरात लूटकर बाइक सवार बदमाश फरार,सिम्भावली थाना क्षेत्र के सरीखपुर की घटना

गोरखपुर-शोहदों ने की युवती के साथ छेड़छाड़,विरोध करने पर परिजनों को पीटा,गोरखनाख क्षेत्र के चक्साहुसैन का मामला

बिजनौर-तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बच्चे की मौत,आक्रोशित लोगों ने ट्रक में लगाई आग,धामपुर थाना क्षेत्र के नगीना चौराहे की घटना

अलीगढ़-डीएम ने फर्जीवाड़े के आरोप में लेखपाल को सस्पेंड किया,तहसीलदार के फर्जी हस्ताक्षर करने का लेखपाल पर आरोप,टप्पल विकासखंड के अटारी गांव का मामला

फैजाबाद-बारिश से घर की दीवार गिरने से बच्ची की मौत,हौदरगंज इलाके में दीवार गिरने से हुआ हादसा

लखनऊ-दीवानी कचहरी में वकील माता प्रसाद की मौत,बारिश में करंट लगने से हुई वकील की मौत,वजीरगंज थाना क्षेत्र में है दीवानी कचहरी परिसर

लखनऊ-समाजवादी लोहिया वाहिनी के मंडलीय सम्मेलनों का कार्यक्रम,कानपुर में 19, इलाहाबाद में 20 अगस्त को मंडलीय सम्मेलन,मिर्जापुर में 21, फैजाबाद में 23 अगस्त को मंडलीय सम्मेलन,बस्ती में 26 और देवीपाटन में 27 अगस्त को मंडलीय सम्मेलन,आगरा में 29 अगस्त को होगा लोहिया वाहिनी का सम्मलेन,लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने दी जानकारी

फर्रुखाबाद-वीजा खत्म होने के बाद पाकिस्तानी युवक लापता,वीजा खत्म होने पर पुलिस ने दिया था लुकआउट नोटिस,कायमगंज कोतवाली के पितौरा में रह रहा था पाकिस्तानी युवक

रामपुर-विवाहिता की गला दबाकर हत्या से हड़कम्प,ससुरालियों पर महिला की हत्या का आरोप,बिलासपुर थाना क्षेत्र के रामनगर गांव की घटना

बरेली-बीजेपी महामंत्री विजय बहादुर पाठक का बयान-मंत्री जनता पर बोझ हैं तो हटाएगा कौन?,मुलायम कार्रवाई की जगह सिर्फ कहकर काम चला रहे,चला-चली की बेला है, एक दूसरे पर ठिकरा फोड़ रहे हैं-पाठक

लखनऊ-सहारागंज के सामने एसबीआई बैंक में लगी आग,शार्ट सर्किट से लगी आग से बैंक के दस्तावेज जले,दमकल की गाड़ी ने बैंक में लगी आग पर पाया काबू,हजरतगंज थाना क्षेत्र के सहारागंज के पास की घटना

मथुरा-वृंदावन में नमामि गंगे कार्यक्रम कल,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उमा भारती करेंगी शिरकत,केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का भी आगमन कल

लखनऊ-वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शैलेश कृष्ण लखनऊ पहुंचे,लम्बी बीमारी के बाद लखनऊ वापस लौटे शैलेश कृष्ण,गोमतीनगर स्थित आवास पर रुके हैं शैलेश कृष्ण

गोरखपुर-1200 छात्राओं को बांटे गए कन्या विद्या धन के चेक,दुग्ध विकास मंत्री रामपूर्ति वर्मा ने वितरित किए चेक,सपा सरकार में हमेशा नारी को होता है सम्मान-मंत्री,'महिला सशक्तिकरण के लिए सपा ने किए काई काम'

लखनऊ-क्वीन मेरी अस्पताल में पंखा गिरने से बच्चा घायल,गंभीर हालत में बच्चे को ट्रामा सेंटर में कराया गया भर्ती,क्वीन मेरी के जच्चा-बच्चा वार्ड में गिरा पंखा,क्वीन मेरी अस्पताल प्रशासन के खिलाफ लोगों में रोष
[8/17, 9:03 AM] ‪+91 94513 59014‬: निर्वाण टाइम्स
लखनऊ

*डॉन मुन्ना बजरंगी का शार्प शूटर धर्मेन्द्र को STF ने किया अरेस्ट*


उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद एसटीएफ ने मंगलवार को माफिया डानॅ मुन्ना बजरंगी का शार्प शूटर और 50 हजार के इनामी धर्मेन्द्र सिंह मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. एसटीएफ ने शूटर को 32 बोर की पिस्टल, कारतूस और खोखा संग दबोचा है.एसटीएफ ने बताया कि 50 हजार का इनामी बदमाश धर्मेन्द्र उर्फ रिंकू सिंह सोरांव का रहने वाला है. वह मुन्ना बजरंगी के लिए काम करता था. बता दें, कि मुन्ना बजरंगी झांसी जेल में बंद है. मुन्ना बजरंगी के कहने पर धर्मेन्द्र ठेकेदारों से वसूली और कमीशन बटोर कर उस तक रुपये पहुंचाता था. मिर्जापुर में 2014 में हुए ट्रिपल मर्डर में भी धर्मेन्द्र वांटेड था. उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था.


*राष्ट्रीय एकता को और मजबूत करेगी तिरंगा यात्रा : कलराज*


उत्तर प्रदेश के देवरिया में केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद कर देश में सांप्रदायिक सौहाद्र और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूती प्रदान करने के इरादे से आज से शुरू हुयी तिरंगा यात्रा को पूरे देश में सराहा जा रहा है।श्री मिश्र ने आज यहां तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ करते हुए कहा कि देश ने आजादी के 70वें साल में प्रवेश कर लिया है। केन्द्र सरकार ने इस मौके को भव्यता के साथ मनाने और यादगार बनाने के लिये जनहित की 70 योजनाओं को देश की जनता के लिये समर्पित किया है।


*बीजेपी के तिरंगा यात्रा में ट्रैफिक नियमों की उड़ी धज्जियां*


उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले मे मंगलवार को भारतीय जनता प्रार्टी के तिरंगा यात्रा में ट्रैफिक नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गई. बीजेपी सांसद समेत कई नेता बिना हेलमेट के तिरंगा यात्रा में शामिल हुए.इस यात्रा का शुभारम्भ केन्द्रिय मंत्री कलराज मिश्रा ने किया. इस मौके पर जिले के सदर विधायक जनमेजय सिंह और सलेमपुर के सासंद रविन्द्र कुशवाहा मौजुद रहे. जिला मुख्यालय के शहीद स्थल पर सबसे पहले कलराज मिश्रा मे पुष्प चढ़ाकर कर श्रद्धांजलि दी उसके बाद बुलेट से तिरंगा यात्रा की शोभा बढ़ाई.


*तांत्रिक का सिर कुचलकर हत्या, रजवाहें में फेंका शव*


बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र में तांत्रित का सिर कुचलकर हत्या कर दी गयी और शव को रजवाहें में फेंककर हत्यारे फरार हो गये। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अज्ञात हत्यारों के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया है।शिकारपुर के गांव अलीपुर निवासी हरिचंद (50) पुत्र बुद्धा तांत्रिक था। बताया जाता है कि मंगलवार को हरिचंद एक अज्ञात युवक के साथ बाइक पर सवार होकर गंतव्य को गया था। जब काफी समय बाद भी नही लौटा तो परिजनों ने तांत्रिक की तलाश शुरू की। तांत्रिक का शव शिकारपुर बॉर्डर के गांव हाकमपुर-मीरापुर के रजवाहें में तांत्रिक का सिर कुचला हुआ शव बरामद हुआ।


*हाई कोर्ट ने मेडिकल कॉलेजों से एनआरआई कोटा समाप्त करने के अध्यादेश को किया आंशिक रूप से निरस्त*


गुजरात उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार की ओर से गत जून माह में मेडिकल, पारा मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में प्रवासी भारतीय (एनआरआई) कोटा को पूरी तरह समाप्त करने के लिए जारी अध्यादेश को आज आंशिक रूप से निरस्त कर दिया।मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति आर सुभाष रेड्डी और न्यामूर्ति वी एम पंचाेली ने इस संबंध में पांच स्व वित्त पोषित डेंटल कॉलेजों और चार एनआरआई प्रवेश इच्छुकों की याचिका पर गत आठ अगस्त को सुनवाई पूरी कर अपना निर्णय सुरक्षित रखा था।


*फिरोजाबाद में बदमाशों ने गोली मारकर हेड कांस्टेबल को किया घायल*


उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के नारखी क्षेत्र में बदमाशों ने आज एक हेड कांस्टेबल को गोली मारकर घायल कर दिया ।पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया है कि टून्डला एटा मार्ग पर रिजावली चौराहे पर मोटरसाइकिल सवार के साथ लूटपाट के बाद भाग रहे दो बदमाशों को ग्रामीणों ने घेर लिया गया। बदमाश फायरिंग कर भागने लगे कि रिजावली चौकी पर तैनात हैड कांस्टेबल राजवीर सिंह भी मौके पर पहुंच गया। बदमाशों की गोली से राजवीर घायल हो गया।


*एनआरआई पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर*


गाजीपुर। कोतवाली थाना इलाके के प्रकाशनगर में एक एनआरआई पति ने अपनी दिव्यांग पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।बिरनो थाना के सलेमपुर गांव निवासी रिंकू के पिता ने बताया कि उनकी बेटी ने 2012 में दुल्लहपुर थाने के रेवड़िया गांव निवासी उदय प्रताप यादव से कोर्ट मैरिज की थी। उससे उसकी दो साल की बच्ची भी है, शादी के बाद ये सऊदी नौकरी करने चला गया था और उनकी बेटी कोचिंग करके यहां जीविकोपार्जन करती थी। पिता के मुताबिक उन्होंने छह लाख की मदद करके लड़की के नाम से यहीं एक जमीन खरीदी थी जिसपर आरोपी के रिश्तेदारों ने चढ़ा-बढ़ाकर ऐसा कृत्य करा दिया। वहीं पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी पति का कहना था कि विदेश से जो पैसे वो भेजता था उसका कोई हिसाब नहीं मिला और पूरा बैंक बैलेन्स जीरो हो गया इसलिए क्रोध वश उसने ऐसा कर दिया।

*कुशीनगर में हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मृत्यु*


उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले में हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मृत्यु हाे गई और घायल हो गये ।पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि कुबेरस्थान क्षेत्र में भगड़ा पिपरासी नौका टोला निवासी रेयाज अंसारी (35) कल रात दुबौली बाजार गया था। वापस लौटते समय गांव के मोड़ पर पीछे से आ रही बालू लदी अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और पहिये के नीचे आने से रेयाज अंसारी की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ट्रैक्टर चालक को हिरासत में

*महिला सपा नेता को मिली फोन पर धमकी-टिकट की दावेदारी की तो बेटियों को उठवा लूंगा*


कानपुर: यूपी में कानून-व्यवस्था किस कदर डावांडोल है ये बात किसी से छिपी नहीं है। सरेआम अपराधी तत्व लोगों को निशाना बना रहे हैं। यहां तक कि अपराधी सत्ताधारी दल के नेताओं को भी नहीं बख्स रहे हैं। कानपुर में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां समाजवादी पार्टी की नेता और अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य नीलम रोमिला सिंह को गुमनाम नंबर से मोबाइल फोन पर धमकी दी गई। फोन करने वाले शख्स ने गोविन्द नगर विधान सभा से टिकट की दावेदारी करने पर उनकी अश्लील फोटो सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर डालने की धमकी दी। इतना ही नहीं उन्हें दूसरे तरीकों से भी सबक सिखाने की बात कही गई। धमकी से परेशान होकर रोमिला सिंह ने कोतवाली पहुंच कर मामले की शिकायत दर्ज कराई है।



*ताजनगरी आगरा में 750 मेधावी छात्राओं को मिला कन्या विद्या धन*


उत्तर प्रदेश में अखिलेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना कन्या विद्या धन के तहत ताजनगरी आगरा में आज 750 मेधावी छात्राओं को चेक वितरित किये गये। आगरा के सूरसदन प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त राम सकल गुर्जर ने 750 इंटरमीडियेट पास छात्राओं को कन्या विद्या धन के तीस तीस हजार रूपये चेक के स्वीकृति पत्र प्रदान किये गए जिसके बाद सभी पात्र लाभार्थियों के खाते में तीस तीस हजार रूपये ट्रान्सफर कर दिए जाएंगे।


*समाज के तानों से तंग आकर इस भाई ने उठाया खौफनाक कदम*


उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद के थाना टिकैत नगर इलाके के खेतासराय गांव में अपने जिस बहन छोटी बहन की खातिर उसका हाथ पीला करने के लिए वह अच्छे रिश्ते की तलाश में था। उसी बहन को उसने अपने हाथों से ही मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है।। जहां इसी साल मार्च के महीने खेतासराय निवासी युवक सरफुद्दीन और गांव की लड़की आस्मा (परिवर्तित नाम) की गुमशुदगी की सूचना थाना टिकैत नगर में दोनों परिवारों की ओर से लिखवाई गई थी। पुलिस ने गांव के पास से ही होकर बहने वाली घाघरा नदी के किनारे से सरफुद्दीन का शव ढूढ़ लिया था, लेकिन आस्मा का कुछ पता नहीं चला था। पुलिस ने घटना के विषय में जांच शुरू की तो पूरी कहानी की परत दर परत सच्चाई सामने आती चली गई। पुलिस ने आस्मा के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ में भाई ने बताया कि उसकी बहन और सरफुद्दीन के बीच अवैध संबंध थे, जिसको लेकर पूरे गांव में तरह-तरह की चर्चा हो रही थी। इसी से परेशान होकर उसने अपनी बहन और उसके प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया।


*स्वामी प्रसाद की विधानसभा सदस्यता खतरे में*


लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी से अलग होकर भाजपा का दामन थामने वाले स्वामी प्रसाद मौर्या की विधानसभा सदस्यता खतरे में पड़ गई है। विधानसभा में मंगलवार को यूपी विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने स्वामी प्रसाद मौर्या और बसपा के नेता प्रतिपक्ष गयाचरण दिनकर को अपना तर्क रखने के लिए बुलाया था लेकिन मौर्या नहीं आए। बता दें कि बसपा की तरफ से गया चरण दिनकर ने स्वामी प्रसाद मौर्या की सदस्यता रद्द करने के लिए याचिका डाली थी जिसपर आज सुनवाई होनी थी। ऐसे में स्वामी प्रसाद के ना पहुंचने से अब इस मामले में 23 अगस्त को फैसला आ सकता है जिससे स्वामी की मुसीबत बढ़ सकती है।

*चरस के साथ एक नेपाली तस्कर गिरफ्तार*


बलरामपुर। भारत-नेपाल रेल सीमा पर तस्करी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। 50वी वाहिनी एसएसबी तुलसीपुर के जवानों द्वारा 4.850 kg चरस के साथ एक तस्कर को रगें हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।


*फंदे से लटकता मिला छात्रा का शव, जांच में जुटी पुलिस*


जालौन। उरई कोतवाली क्षेत्र में बीएड की एक छात्रा ने अपने कमरे में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही उरई पुलिस के साथ सिटी मजिस्ट्रेट भी मौके पर पहुंचे कर जांच शुरू की दी है।



*अष्टधातु की मूर्तियों की चोरी का खुलासा, 2 गिरफ्तार, 9 मूर्तियां बरामद*


आगरा। नगर पुलिस ने खण्डौली के लाल मन्दिर में हुई मूर्ति चोरी का खुलासा किया है। कुछ दिनों पहले तस्करों ने यहां महंत की हत्या कर करोड़ों की अष्टधातु की 14 मूर्तियों को लूट लिया था। जिसमें से पुलिस ने 9 मूर्तियां बरामद कर ली हैं। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया ।

*लखनऊ में बढ़ रहा डेंगू का खतरा, दो की मौत*


लखनऊ। राजधानी में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। अब तक डेंगू से दो मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि छह नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि के बाद केजीएमयू, बलरामपुर, सिविल और लोहिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनमें से दो बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया है।

*मुख्तार की पार्टी का होगा सपा में विलय!*


लखनऊ,उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) और कौमी एकता दल (कौएद) के विलय को लेकर एक बार फिर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। सपा सूत्रों के मुताबिक, निर्दलीय विधायक मुख्तार अंसारी और कौएद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद अफजाल अंसारी को सपा में शामिल करने पर मुलायम सिंह शाम तक फैसला ले सकते हैं।ज्ञात हो कि कौमी एकता दल का 21 जून को समाजवादी पार्टी में शिवपाल यादव ने विलय कराया था जो रद्द हो गया था। हालांकि, उस समय पार्टी के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी सपा में शामिल नहीं हुए थे। उस समय कहा गया था कि अखिलेश यादव इस विलय के पक्ष में नहीं थे।


*जन्मदिन मनाने गये युवक की तालाब में डूबने से मौत*


महोबा। शहर कोतवाली क्षेत्र में तालाब में नहाने गए एक 20 वर्षीय युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। युवक अपने दोस्तों के साथ मदन सागर झील पर अपने जन्मदिन की पार्टी के लिए गया था, जहां डूबने से उसकी मौत हो गयी।


*एमेटी छात्र की आत्महत्या मामले में कार्रवाई नहीं, प्रदर्शन*


नोएडा। एमिटी कॉलेज ऑफ लॉ दिल्ली के स्टूडेंट सुशांत रोहिला आत्महत्या मामले में छात्रों ने कॉलेज प्रशासन पर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कॉलेज सुशांत रोहिला को टीचर्स द्वारा मानसिक रूप से इतना प्रताड़ित किया जिसके चलते उसने आत्महत्या कर ली

सैफई पुलिस शराब पकड़ने में बनी जिला टॉप

कल 52 पेटी देशी शराब पकड़कर बनाया रिकार्ड

सैफई ( इटावा) सैफई थाने की पुलिस की सक्रियता से कल 52 पेटी शराब समेत पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है इससे इटावा और मैनपुरी के शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है
एसएसपी इटावा एन कोलांचि और सीओ सैफई के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान में सैफई पुलिस शराब माफियाओं की तलाश में कुम्हाबर के पास शाम लगभग 4 बजे चेकिंग कर रही थी तंभी मुखविर ने सूचना दी कि काशीपुर के पास बाग में कुछ शराब माफिया मौजूद है इस पर थानाध्यक्ष सैफई सतेंद्र सिंह यादव, उप निरीक्षक मनोज कुमार, सुरेश चंद्र, संजय सिंह, कांस्टेबिल निशान्त सिंह, अमित सिंह, रामरूप के साथ बताये स्थान पर छापा मारा जहाँ 48 क्वार्टर के साथ 2 लड़के युवक पकडे गए। उनकी निशानदेही पर नगला मियां में बने मंदिर के पीछे 52 पेटी अबैध शराब बरामद की गयी। पूछताछ में उन्होंने बताया कि ये शराब 2 दिन पहले मैनपुरी से लाये थे फिर धीरे धीरे यहाँ बेच देते है। पकडे गए युवकों ने अपना नाम विकास तोमर पुत्र रामनरेश निवासी नगला सीता थाना बसरेहर, नीरज चौहान पुत्र देवेंद्र चौहान निवासी खड़कौली थाना बसरेहर, बताया है इनके पास बरामद की गयी 52 पेटी में 2600 देशी शराब के क्वार्टर थे।
थानाध्यक्ष सैफई ने अब तक शराब में 25 लोगो को जेल भेजकर जिला में रिकार्ड बनाया है। इन लोगो से 200 पेटी शराब पकड़ी गयी है जिसमे चार हजार क्वार्टर थे। इस पर इनको एसएसपी द्वारा और सीओ द्वारा सम्मानित भी किया गया है

देशभर में नेशनल हाइवे पर 786 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किये गये है.

नितिन गडकरी ने कहा कि सरकार सड़क दुर्घटना पर लगाम लगाने के लिए रोड सेफ्टी नियम को बेहतर बनाने में जुटी है साथ ही साथ उन्होंने कहा कि हर साल करीब डेढ़ लाख लोगों की मौत सड़क हादसे में होती है!


लखनऊ के थाना सरोजनीनगर क्षेत्र से बड़ी खबर यहाँ सपा नेता मनीष यादव पर फिर चली गोली कुछ दिन पहले भी हो चूका है जानलेवा हमला लखनऊ एसएसपी से मनीष यादव कर रहे थे सुरक्षा की मांग ,बरती गई कोताही के चलते दोबारा हुआ हमला!

मंगलवार, 16 अगस्त 2016

तीखी आवाज़

राष्ट्रीय झंडे का अपमान जनता में रोष  --


जलालपुर --क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धरांव में डाक्टर द्वारा फटे हुए राष्ट्रीय ध्वज को बिना बास या पाईप के दिवाल के सहारे फहराया गया । जिससे जनता में काफी रोष है । बताते है कि डाक्टर साहब सप्ताह में एक दिन सिर्फ मंगलवार को आते है । इनके इस रवैये से क्षेत्र वासीयों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है ।तभी पन्द्रह अगस्त को डाक्टर ने दिवार के सहारे फटा हुआ राष्ट्रीय ध्वज फहराकर क्षेत्र वासियों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंचा दिया ।क्षेत्र वासियों का कहना है कि जो व्यक्ति राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान नहीं कर सकता ।वह किसी और का सम्मान क्या करेगा ।ग्रामीणों ने कहा की डाक्टर ने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया है ।इनके खिलाफ राष्ट्र द्रोह का मुकदमा लिखा जाना चाहिए ।ऐसे लोगों की जगह जेल में है ।हास्पिटल जैसे पवित्र जगह पर इनका क्या काम है ।इनको ड्यूटी से बर्खास्त कर देना चाहिए ।इस सम्बंध में डाक्टर से फोन द्वारा बात करने की कोशिश की गई लेकिन बात नहीं हो पाई ।
 ग्राम प्रधान विनय सिंह फटा हुआ तिरंगा झंडा दिखाते हुये

तीखी आवाज़







जौनपुर। भारी बारिश और भारत माता के जयकारे के बीच आज जिले के बदलापुर में इन्दिरा चैक पर आज 121 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा झण्डा पूरे सम्मान के साथ फहराया गया। इस दरम्यान स्थानीय सपा विधायक ,प्रदेश के एक राज्यमंत्री, डीएम, एसपी समेत हजारो की भीड़ ने राष्ट्रीय ध्वज को सलाम किया। इस दौरान पूरा इलाका देश भक्ति की रंग में रंगा दिखा

तीखी आवाज़

मोदी का बेहद शातिर खेल... !! ... अनालिसिस

-----------------
.
चीन का ग्वादर पोर्ट जाने का रास्ता बलूचिस्तान होकर जाता है और चीन वहां पर पाक सेना की मदद से जनता को मारने का सिलसिला चला रखा है और साथ ही लगभग 2 अरब डॉलर का निवेश भी कर रहा है ।
.
अभी चीन को पता चल रहा है कि NSG मुद्दे पर चीन ने भारत को हल्के में लेकर कितनी भारी गलती की है । एक ओर चीन साउथ चाइना सी पर अपनी प्रतिष्ठा की लड़ाई लड़ रहा है और ....
.
चीनी विदेशमंत्री भारत दौरे पर ग्वादर पोर्ट सिलसिले में समर्थन मांगने पहुंचे है, वही दूसरी और मोदी जी ने सीधे PoK की बात उठा कर चीन को बता दिए की NSG छोडो, POK पे हमारा समर्थन करो ।
.
मोदी के इस कुटनीतिक फैसले से पूरी दुनिया हैरान रह गई, चीन चारो और से फंस गए ! चीन NSG के बदले समर्थन की उम्मीद कर रहा था लेकिन जो दांव मोदी ने चली उससे चीन के गले में हड्डी अटक गई है ।

PoK पे समर्थन का मतलब... ग्वादर को भूल जाओ..!

अब वो दिन गये जब कश्मीर पर बात होती थी। अब तो बलुचिस्तान और pok पर बात होगी।
.
और भारत से नाराजगी मतलब...  वियतनाम जापान जैसे अन्य देशों को भारत का समर्थन और साउथ चाइना सी से चीन का अधिकार खत्म ...!

भाषण में बलूचिस्तान का नाम लेना गलत : सलमान खुर्शीद


देश में गद्दारों की कमी नही है.. मोदी की बात पर मिर्ची पाक को लगना चाहिय थी लेकिन हुआ उल्टा

ये वही दोगला है जो पिछले साल पाकिस्तान में जा के गिड़गिड़ा रहा था , हमारी कुर्सी मोदी ने छीन ली ! उसे हमें दिला दो ! हम तुमसे बात करेंगे ! आज इस नाफ़रमान शैतान को मिर्ची लग रही है , जा के पाकिस्तानियों से बर्नोल रगढवा ले !
---------------------

कांग्रेस नेता विकलांग और अनाथ लोगों का पैसा घोटने वाले सलमान खुर्शीद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिए गए भाषण में बलूचिस्तान के जिक्र पर आपत्ति दर्ज की | सलमान खुर्शीद ने कहा है कि इससे पाकिस्तान को भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने का एक मौका मिलता है |

खुर्शीद ने कहा, बलूचिस्तान के मसले पर पीएम का बयान गलत है | पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) से अलग है | हमें पीओके पर बोलने का पूरा अधिकार है क्योंकि यह हमारा मामला है | बलूचिस्तान हमारा मामला नहीं है |

पीएम ने सर्वदलीय बैठक में बलूचिस्तान का मुद्दा उठाया था जिसके बाद बलूचिस्तान के लोगो ने उन्हें धन्यवाद किया | पीएम ने आज कहा, 'मैं लालकिले की प्राचीर से कुछ लोगो का अभिनंदन और आभार व्यक्त करना चाहता हूँ |'

उन्होंने आगे कहा, 'पिछले कुछ दिनों से पाक अधिकृत कश्मीर, बलूचिस्तान, गिलगिट के लोगो ने, वहां के नागरिकों ने जिस प्रकार से मुझे बहुत धन्यवाद किया है | मेरे प्रति उन्होंने जो सद्भावना जताई है, जिस धरती को मैंने देखा नहीं, जिन लोगो से मेरी कभी मुलाकात नहीं हुई | लेकिन ऐसे दूर बैठे लोग हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री अभिनंदन करतें हैं, उसका आदर करतें हैं तो वो मेरे सवा सौ करोड़ देशवासियों का आदर करतें हैं, यह सवा सौ करोड़ देशवासियों का सम्मान हैं | इसीलिए ये सम्मान का भाव, धन्यवाद का भाव करने वाले बलूचिस्तान, गिलगिट, पाक अधिकृत कश्मीर के लोगो मैं तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूँ |'

दाऊद इब्राहिम के भांजे की मुंबई में शादी, पुलिस और खुफिया एजेंसियों की रहेगी नजर


मुंबई: अंडरवर्लड डॉन दाऊद इब्राहिम के भांजे की 17 अगस्त को मुंबई में शादी है. जाहिर है दाऊद खुद तो शादी में शरीक नहीं हो पायेगा लेकिन पुलिस सूत्रों का कहना है कि वो स्काईप के जरिये शादी देख सकता है. मुंबई के एक मशहूर पांच सितारा होटल में रिसेप्शन रखा गया है, जिसमें दाऊद का भाई इकबाल कासकर शरीक होगा. इस शादी पर मुंबई पुलिस की भी नजर है. इससे पहले भी दाऊद के एक भांजे दानिश की मुंबई में शादी हुई थी, जिसमें डी कंपनी से ताल्लुक रखने वाले कई लोग शरीक हुए थे.
अलीशाह दाऊद की दिवंगत बहन हसीना पारकर का छोटा बेटा है. हसीना पारकर की अब से 2 साल पहले मुंबई के डोंगरी इलाके में दिल का दौरा पडने से मौत हो गई थी. अलीशाह के पिता इब्राहिम पारकर की 90 के दशक में अरूण गवली गिरोह ने गैंगवार के चलते हत्या कर दी थी. दाऊद का ये भांजा दक्षिण मुंबई के नागपाडा इलाके के गॉर्डन हॉल अपार्टमेंट के फ्लैट में रहता है जो कि उसके मां हसीना के नाम पर है.
शादी की निमंत्रण पत्रिका में दी गई जानकारी के मुताबिक 17 अगस्त को सुबह 11 बजे नागपाडा के तेली मोहल्ले में अलीशाह की शादी आएशा नाम की लड़की से होगी. आएशा शिराज नागानी नाम के कारोबारी की बेटी है. इसके बाद रात 9 बजे जूहू के होटल टुलिप स्टार के हार्बर हॉल में दावत ए वलीमा यानी कि रिसेप्श्न रखा गया है. मिली जानकारी के मुताबिक शादी के लिए सुरक्षा के खास इंतजाम किये जा रहे हैं. किसी भी बिनबुलाये मेहमान खासकर मीडिया को बाहर रखने के लिये बाउंसर तैनात किये जायेंगे.
भारत से भागने के बाद से दाऊद इब्राहिम अपने परिवार के सुख-दुख वाले किसी भी मौके पर शरीक नहीं हो पाया. न तो वो अपनी मां अमीना के जनाजे में शामिल हो सका और न ही पिता इब्राहिम पारकर को कंधा दे सका. 18 दिसंबर 2004 को हसीना पारकर के बड़े बेटे दानिश की मुंबई के अंजुमन ए इस्लाम स्कूल में शादी थी. उसमें भी दाऊद नहीं आ सका, लेकिन शादी की तस्वीरें और वीडियो उसे भेजे गये. पिछले साल अगस्त में ही हसीना पारकर की बेटी यानी कि अलीशाह की बहन उमैरा की शादी भी वर्ली के मे फेयर बैंक्वेट हॉल में थी. उसमें गिनेचुने लोगों को ही बुलाया गया था. चूंकि उसमें भी दाऊद शरीक नहीं हो सका था इसलिये उसके वीडियो भिजवाये गये थे.
दाऊद के परिवार से सिर्फ उसके एक भाई इकबाल कासकर के शादी में शरीक होने की उम्मीद है. इकबाल एक आपराधिक मामले से बरी होने के बाद अब दक्षिण मुंबई में रियल इस्टेट का कारोबार देखता है. मुंबई पुलिस की भी इस शादी पर नजर रहेगी और ये देखा जायेगा कि कौन कौन शादी में शरीक हो रहा है. पुलिस के लिये इसलिये भी दाऊद परिवार से जुडी शादियों पर नजर रखना जरूरी ताकि गैंगवार के चलते किसी भी तरह की वारदात को टाला जा सके.

बिपुल सिंह

गोरखपुर-बड़हलगंज में ब्यापारी से मांगी गयी रंगदारी।
बड़हलगंज नगर के व्यापारी व पूर्व चेयरमैन गीता देवी के पुत्र नित्यानंन्द जायसवाल के मोबाइल पर चंदन सिंह के नाम से पन्द्रह लाख की फिरौती मांगी गयी है। नित्यानन्द के बड़े भाई श्रवण जायसवाल ने अधिकारियों को कुख्यात चन्दन के नाम से रंगदारी मांगने की जानकारी दी है। 
गाजीपुर । गहमर थाना क्षेत्र के भदौरा रेलवे स्टेशन के पास बिजली के खम्भे पर भाजपा का होर्डिंग टांगते वक़्त हाई टेंशन तार की चपेट में आने से मजदुर की मौत। 
दिलदारनगर  थाना क्षेत्र के निरहू के पूरा निवासी कल्लू राजभर 28 वर्ष पुत्र खेरू राजभर अपने साथियो संग होर्डिंग टांगने का काम करता है । रविवार देर शाम भदौरा रेलवे स्टेशन के पास स्थित बिजली के खम्भे पर भाजपा नेता के प्रचार का होर्डिंग टांग रहा था कि हाईटेंशन बिजली के खम्भे से लटके तार से स्पर्श हो जाने से छटपटाते हुए निचे गिर गया । मौके पर मौजूद लोगो ने उसे पास के प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहा चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 यूपी
बेटे के शहीद होने के बाद शहीद की पत्नी को ससुराल वालो ने घर से निकाला,तीन साल बीत जाने के बाद भी नही मिली नौकरी,2013 में जोधपुर बॉर्डर पर बारूदी सुरंग फटने से हुई थी शहीद रमेश चन्द्र मिश्रा की मौत,सरकारी दफ्तरों का चक्कर लगा रही शहीद की पत्नी,परसरामपुर थाना के सालेपुर गाँव का मामलाबलरामपुर 


जनपद मे हर्षोल्लाश के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस 
भारत नेपाल सीमा पर किया गया हाईएलर्ट घोषित 
सरकारी अर्धसरकारी व निजी संस्थाओं के कार्यालयों व बिद्यालयों पर पर फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज 
कलेक्ट्रेट मे डीएम प्रीति शुक्ला, पुलिस लाइन्स मे एसपी राजीव मल्होत्रा ने किया ध्वजारोहण 
कई स्थानों पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
 लखीमपुर खीरी
ज़िले की कोतवाली मोहम्मदी में फहराया गया उल्टा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा , आजादी के 70 साल बीत जाने के बाद भी मोहम्मदी पुलिस को नहीं मालूम राष्ट्रीय ध्वज की गाइड लाइन ।
गोंडा।ब्रेकिंग।सरयू नहर खंड दो में  अधिशाषी अभियंता चला रहे अपना सिकका,अधिशासी अभिन्ताआरबी के सिंह, सहायक अभियंता के होने के बावजूद  सहायक अभियंता का लिए है चार्ज, सेजरा का 28 लाख रुपए हड़पने की साजिस।कर्मचारी नेता ने की शासन में  शिकायत।
एटा - देहात कोतवाली के गांव नगला मदिया मदिया मैं भाई जुगेंद्र उम्र तीन वर्ष और बहिन लष्मी उम्र पांच वर्ष की नहर मैं डूब कर हुई मौत,परिजनों मैं मचा कोहराम,पुलिस मौके पर ,क्षेत्रीय नेताओ का लगा जमावड़ा
बलरामपुर -बिद्युत करंट लगने से युवक की मौत 
मोबाइल चार्जर लगाते समय लग करंट 
      थाना ललिया क्षेत्र अन्तर्गत मथुरा बाजार निवासी रामबहादुर 35 पुत्र मनीराम सोमवार के दिन मे मोबाइल चार्ज करने के लिए ज्यो ही टच किया कि उसे करंट लग गया और उसकी मृत्यु हो गयी । पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कराकर परिजनों को सौंप दिया गया ।
बस्ती। मैजिक की ठोकर से दो बच्चे घायल,
स्कूल से निकलते ही रोड पर हुआ हादसा,
एक की हालत नाजुक, लखनऊ रेफर,
दूसरे का जिला अस्पताल में चल रहा है इलाज़।
गाजीपुर । रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा शहीदों के सम्मान में प्रोटोकाल तोड़ेंगे। भाजपा के जरा याद करो कुर्बानी कार्यक्रम के तहत 17 अगस्त से तिरंगा यात्रा में वह शामिल होंगे। खुद बाइक पर सवार होकर यात्रा लेकर निकलेंगे। यात्रा की शुरुआत सुबह 11 सुबह सिधौना से होगी। बदनपुर, खानपुर, मौधा, परसनी होते हुए सैदपुर तहसील मुख्यालय पर आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद तिरंगा यात्रा लेकर वह देवकली, नंदगंज तक आएंगे। उनके प्रतिनिधि सुनील सिंह ने बताया कि रात्रि प्रवास के बाद 18 अगस्त की सुबह श्री सिन्हा 11 बजे मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र में कठवामोड़ से बाइक जुलूस के साथ तिरंगा यात्रा निकालेंगे। यात्रा शहीद पार्क मुहम्मदाबाद में पहुंच कर सभा में परिवर्तित हो जाएगी। तिरंगा यात्रा के क्रम में जगह-जगह रुक कर श्री सिन्हा स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित भी करेंगे। केंद्र सरकार के मंत्री बनने के बाद वह पहला मौका होगा जब भाजपा के किसी जुलूस में शामिल होंगे। श्री सिन्हा की अगुवाई में तिरंगा यात्रा को लेकर कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं। उनकी कोशिश है कि यात्रा को भव्य और सफल बनाया जाए। इसके लिए कार्यक्रम स्थलों पर भीड़ जुटाने की भी तैयारी है।
आजमगढ़- अतरौलिया थाना क्षेत्र के पेटोल पंप के पास भाऊपुर , महाराजगंज निवासी युवक धनंजय (18) पुत्र जयप्रकाश को बीती रात 08 बजे बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली। देर रात इलाज के दौरान हुई मौत। तीन बहनो में अकेला भाई मृतक बाहर रह कर पढाई कर रहा था। आज उसका जन्मदिन था । रक्षाबंधन और जन्मदिन मनाने परिवार वालों ने घर  बुलाया था।
फ़िरोज़ाबाद -लूट करके भाग रहे बदमाशो को पुलिस दारोगा द्वारा रोकने पर बदमाशों ने 3 गोली मारी दारोगा गंभीर रूप से घायल थाना नारखी के राजवाली चौराहे का मामला

सोमवार, 15 अगस्त 2016

रामसेवक विश्वकर्मा

संदिग्ध परिस्थियों में ट्रक ड्राईबर की मौत

प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरगढ़ बाजार के बगल में सीताराम विश्वकर्मा का घर है ।वह ट्रक ड्राईबर थे । शुक्रवार (12---8---2016) को वह दिल्ली से कलकत्ता के लिए ट्रक लेकर गए वहां पर  सुबह  अचानक उनको दो बार खून की उल्टी हुयी ।जिससे उनकी मृत्यु हो गयी ।थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र अमरगढ़ की घटना ।
 प्रतापगढ़: आमापुर बेर्रा के युवक की हत्या करने के बदमाशों ने शव को पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया। परिजनों ने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दिया है।

आमापुर बेर्रा निवासी विकास (21) पुत्र रामबदन शनिवार दोपहर घर से सुर्ती व सुपाड़ी लेने की बात कहकर निकला। शाम तक वह घर नहीं लौटा। परिवार के लोग उसकी खोजबीन करने लेकिन उसका कहीं पता नही चला। रात भर उसकी तलाश में परिजन लगे रहे। रविवार की सुबह भी उसके दोस्तों से परिवार के लोगों ने जानकारी की लेकिन कोई कुछ भी न बता सका। दोपहर में गांव की ओर जाने वाले रास्ते के बगल पानी भरे गड्ढे में शव उतराता देख लोग दंग रह गए।

लोगों के शोर मचाने पर गांव के लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने शव सीधा किया तो उसकी पहचान मंजीत के रूप में हुई। खबर मिलने पर परिजन भी रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मानें तो मंजीत के गले पर चोट के निशान थे। नाक से खून बह रहा था। यह देख परिजन उसकी हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाने लगे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की मानें तो पड़ोस के लोगों ने ही मंजीत की हत्या की है। इसके पीछे पुरानी रंजिश की बात भी सामने आ रही है। थानाध्यक्ष लल्लन यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की छानबीन की जा रही है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।

मंजीत का इश्क बना था उसकी जिंदगी का दुश्मन
मृतक मंजीत का एक लड़की से कई साल पहले इश्क चला। बात खुलने पर प्रेमिका को जान गंवानी पड़ी। मृतक के परिवार के लोगों की मानें तो लड़की के परिजन इसका कुसूरवार मंजीत को ही मानते थे। धमकी भी मिली थी कि मौका मिलने पर उसे जिंदा नही छोड़ेंगे। मंजीत का इश्क ही उसकी जान का दुश्मन बन गया। इस बात को लेकर खासी चर्चा रही।
 प्रतापगढ़
शुक्रवार को साइकिल से खेत की तरफ जा रहे तीन लोग बिजली गिरने से झुलस गए। इसमें एक युवक की कुछ ही क्षण में मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोग दोनोें को निजी वाहन से कुंडा सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद देख चिकित्सकों ने उन्हें इलाहाबाद रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को पीएम के  लिए भेज दिया।

महेशगंज थाना क्षेत्र के अंधा का पुरवा फतूहाबाद गांव निवासी सचिन (18) पुत्र रामचंदर पटेल अपने परिवार के ही धर्मेंद्र (18) पुत्र नन्हेंलाल पटेल और शैलेंद्र कुमार (13) पुत्र दशाराम निवासी देवीगढ़ लालगंज के साथ शुक्रवार सुबह साइकिल से सराय स्वामी गांव के पास खेत की तरफ गए थे। बारिश के दौरान भट्ठे के पास तेज आवाज के साथ बिजली गिरी। इसकी चपेट में आने से तीनों झुलसकर वहीं तड़पने लगे। कुछ ही क्षण में सचिन की मौके पर ही मौत हो गई। शोर पर लोग मौके पर पहुंचे और झुलसे लोगों कुंडा सीएचसी ले गए।

जहां उनकी हालत गंभीर देखकर डाक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पर कुंडा एसडीएम एके श्रीवास्तव और बाबागंज विधायक विनोद सरोज गांव पहुंचे। जांच के बाद उन्होंने परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाए जाने का आश्वासन दिया। महेशगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

तीखी आवाज़

लखनऊ- राजभवन में हुआ राज्यपाल का स्वल्पाहार कार्यक्रम, सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह स्वल्पाहार में हुए शामिल, सांसद अमर सिंह भी मुलायम के साथ रहे मौजूद, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी स्वल्पाहार में हुए शामिल

लखनऊ-थोड़ी देर में मुलायम के घर पहुंचेंगे शिवपाल यादव,इटावा का कार्यक्रम निरस्त कर लखनऊ पहुंचे शिवपाल,थोड़ी देर बाद 5 विक्रमादित्य आवास पर मीटिंग होगी,शिवपाल के बयान और मुख्तार मसले पर चर्चा होगी,मुख्तार अंसारी और उनकी पार्टी का सपा में विलय तय,इस बार प्रेस कांफ्रेंस मुलायम सिंह यादव कर सकते हैं

लखनऊ-मुख्यमंत्री से गुहार लगाने आए फरियादी को मारी गोली,घायल फरियादी को कानपुर के हैलट में भर्ती कराया गया,कानपुर देहात के मंगलपुर थाने का रहने वाला है पीड़ित,जमीन कब्जाने में सीएम कार्यालय से हुए कार्रवाई के निर्देश,गांव पहुंचते ही दबंगों ने मार दी फरियादी को गोली

इटावा-कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव का बड़ा बयान-अखिलेश से भ्रष्ट लोगों को पार्टी से निकालने को कहूंगा,बर्खास्तगी नहीं हुई तो मजबूरी में इस्तीफा दे दूंगा,नेता जी और सीएम अखिलेश से बात करूंगा

लखनऊ- दो ट्रेने एक ही ट्रैक पर आई आमने सामने, सदर क्रासिंग के पास आमने-सामने आई ट्रेनें, बड़ा हादसा होने से टला,लोगों की लगी भीड़, 54333 लखनऊ बालामऊ पैसेंजर साउथ लाइन पर आई, नार्थ लाइन के बजाए साउथ लाइन पर आई ट्रेन, फैजाबाद से लखनऊ आ रही थी पैसेंजर ट्रेन, 4294 लखनऊ प्रतापगढ पैसेंजर ट्रेन आमने सामने, आधा दर्जन ट्रेने मार्ग में खड़ी,रेलवे के अफ़सर रवाना, एक ही ट्रैक पर दो ट्रेने आने से रेलवे में हड़कंप, चारबाग़ जीआरपी इंस्पेक्टर भी मौके पर रवाना, जीआरपी की दो टीमे मौके पर रवाना हुई

रायबरेली-बारिश के चलते दीवार गिरी,महिला की मौत,एक महिला घायल,अस्पताल में भर्ती,ऊंचाहार थाना क्षेत्र के मोरारमऊ की घटना

रायबरेली-आकाशीय बिजली गिरने से पिता-पुत्री झुलसे,दोनों गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती,डीह थाना क्षेत्र के कुरहेती गांव की घटना

आगरा-विदेशी लाइन में महिला पर्यटक के घुसने पर हंगामा,दारोगा और महिला पर्यटक में हुई जमकर नोकझोंक,लाइन में लगी महिला पर्यटक को हटाने पर हुआ विवाद,महिला दारोगा पर लगाया अभद्रता करने का आरोप,ताजमहल देखने जा रही थी महिला पर्यटक

कानपुर-चेकिंग के दौरान 12 हजार का इनामी बदमाश अरेस्ट,आधा दर्जन लूट की घटनाओं को दे चुका है अंजाम,बाबूपुरवा क्षेत्र के टाटमील चौराहे से की गिरफ्तारी

रायबरेली-खेत में पानी निकालने को लेकर दो पक्षों में फायरिंग,एक युवक गंभीर रुप से घायल, अस्पताल में भर्ती,भदोखर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर कटेली की घटना

नोएडा-फोर्टिस अस्पताल में तेवतिया का मेडिकल बुलेटिन,तेवतिया को आईसीएयू में किया गया शिफ्ट,नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में तेवरिया का चल रहा है इलाज

फतेहपुर-बारातियों से भरी बस पलटी,12 बाराती घायल,3 की हालत गंभीर,जिला अस्पताल में भर्ती,खागा के उरइन मोड़ की घटना

बुलंदशहर-संदिग्ध परिस्थितियों में तांत्रिक का मिला शव,हत्याकर शव को फेंके जाने की आशंका,शिकारपुर के समनपुर गांव के पास का मामला

फतेहपुर-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी,परिजनों ने हत्याकर शव फेंके जाने की जताई आशंका,कल्यानपुर थाना  के रावतपुर गांव की घटना

गाजीपुर-यात्रियों से भरी टैम्पो बस से टकराई,1 की मौत,2 यात्री गंभीर घायल,जिला अस्पताल में भर्ती,बिरनो थाना क्षेत्र के शियारामपुर गांव की घटना

इलाहाबाद- झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से जच्चा-बच्चा की मौत, झोलाछाप डॉक्टर ने गर्भवती का किया ऑपरेशन, आरोपी झोलाछाप डॉक्टर को पुलिस ने किया अरेस्ट, फूलपुर के उग्रसेन की घटना

सम्भल- जमीनी विवाद में युवक को मारी गोली, गंभीर घायल युवक अस्पताल में भर्ती, शहर कोतवाली के चौधरी सराय की घटना

झांसी- पारीक्षा डैम के पास नहाते समय युवक डूबा, गोताखोरों की मदद से पुलिस तलाश में जुटी, झांसी से पिकनिक मनाने गए थे 4 दोस्त, चिरगांव थाना क्षेत्र के पारीक्षा डैम का मामला

झांसी- नशे में गोली चलने से युवक को लगी गोली, गंभीर घायल युवक जिला अस्पताल में भर्ती, पूंछ थाना क्षेत्र के ध्वारिया गांव का मामला

आजमगढ़- बाइक सवार बदमाशों ने युवक मारी गोली, गंभीर हालत में युवक अस्पताल में भर्ती, बदमाश बाइक छोड़कर मौके से फरार, निजामाबाद थाना क्षेत्र के डोडोपुर की घटना

गाजियाबाद- केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने बिना हेलमेट चलाई स्कूटी, तिरंगा यात्रा में बिना हेलमेट चलाई स्कूटी, बीजेपी के दूसरे नेताओं ने भी नहीं पहने हेलमेट

मैनपुरी- कार सवार बदमाशों ने महिला से की लूटपाट, विरोध करने पर एक युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में युवक मेडिकल कॉलेज रेफर, नकदी,जेवरात लूटकर बदमाश हुए फरार, करहल थाना क्षेत्र निनौली के पास घटना

इलाहाबाद- युवक की गला दबाकर हत्या से हड़कम्प, आशनाई के चक्कर में हुई युवक की हत्या, महिला के परिजनों पर हत्या करने का आरोप, फूलपुर क्षेत्र के बेलहाबाद गांव की घटना 

रविवार, 14 अगस्त 2016

राजेश उपाध्याय

आधा दर्जन बाइक बरामद, पांच गिरफ्तार

जौनपुर। जिले के मुंगराबादशाहपुर थाने की पुलिस ने आधा दर्जन मोटर साइकिल
चोरों के साथ पांच चोरो को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस सूत्रोंके अनुसार मुखबिर की सूचना पर शनिवार की आधी रात गजराजगंज मुहल्ला स्थित
सुजानगंज बाईपास तिराहे पर चोरी की 6 मोटर साइकिलो के साथ आधा दर्जन वाहन
चोरो को गिफ्तार किया गया। वाहन चेकिंग के दौरान एक मोटर साइकिल पर सवार
दो लोगो को रोका गया तथा वाहन के कागजात मांगे गये जिसे दिखाने मे वे
बिफल रहे । पुलिस के सख्ती बरतने पर वे मोटर साइकिल चोरी का बताते हुए
साथियो के नाम बताये । पुलिस द्वारा उसकी निशान देही पर कुल 6 हीरोहोन्डा बरामद किया गया। अभियुक्तों के पास से  एक तमंचा 12 बोर दो जिन्दा
कारतूस , पांच सौ रूपये मिले। गिरफ्तार युवको में दीपक गौतम पुत्र पुत्रबिनोद कुमार निवासी देवकली थाना सुजानगंज ,रमेश कुमार पुत्र राम चन्द्र
बिंन्द निवासी चकअफराद थाना फूलपुर इलाहाबाद ,चेतनदास पुत्र मोती लालनिवासी कुंवरपुर थाना पंवारा ,राम आसरे पुत्र राम खेलावन निवासी कुंवरपुरथाना पवांरा खुर्शीद आलम उर्फ पप्पू पुत्र जमालुद्दीन निवासीगौरियान
भीखपुर थाना मुगराबादशाहपुर है।

जौनपुर में आज 13 वारंटी गिरफ्तार


जौनपुर  , 14 अगस्त । जौनपुर जिले में आज कई थानों की पुलिस ने अभियान के दौरान 13 वारंटियों को गिरफ्तार किया है ।    
                    पुलिस अधीक्षक अतुल सक्सेना ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जिले के बदलापुर थाने की पुलिस ने एक वारंण्टी कमलेश निवासी लेदुका थाना बदलापुर को गिरफ्तार किया ।गौराबादशाहपुर  पुलिस ने  3 वारंण्टी रामजीत  निवासी सलोनी महीमापुर नगीना राजभर निवासी गोविन्दपुर व्ओमप्रकाश निवासी महीमापुर थाना गौराबादशाहपुर को गिरफ्तार किया ।मडियाहु पुलिस ने 2 वारंण्टी राधेश्याम निवासी राजापुर नं02  व राजेश कुमार निवासी मेजा को गिरफ्तार किया । रामपुर थाने की पुलिस ने एक वारंण्टी राजेश  निवासी रघुनाथपुर थाना रामपुर को गिरफ्तार किया । सरपतहा  पुलिस ने एक वांछित अरविन्द कुमार निवासी तीहरा थाना बदलापुर जौनपुर को गिरफ्तार किया है ।
                   उन्होंने कहा कि इसी तरह जिले की  सिगरामऊ थाने की पुलिस ने 4 वारंण्टी प्रेम चन्द्र  निवासी महमुदपुर ,.शशिकान्त निवासी महमुदपुर  ,रोली उर्फ कमलेश निवासी गोनौली , व् लालबहादुर पुत्र चौथी निवासी अर्जुनपुर थाना सिगरामऊ को गिरफ्तार किया  है । सुरेरी थाने की पुलिस ने 2 वारंण्टी त्रिवेणी दुबे निवासी नुरपुर सुरेरी व नुकीरी सिंह उर्फ सुरेन्द्र निवासी वासुपुर थाना सुरेरी को गिरफ्तार  किया है ।