अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम के भतीजे ने मुंबई में की शादी, पुलिस ने पैनी नजर बनाकर रखी
मुंबई: भगौड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम के भतीजे अलीशाह पार्कर ने पारंपरिक मुस्लिम समारोह के तहत शहर के एक उद्योगपति की बेटी के साथ विवाह कर लिया। मुंबई पुलिस ने इस समारोह पर पैनी नजर बनाकर रखी। दाउद की दिवंगत बहन हसीना पार्कर के बेटे अलीशाह और आयशा नगनी ने दक्षिण मुंबई के नागपाड़ा स्थित एक मस्जिद में अपने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में विवाह किया। मस्जिद के बाहर कुछ मीडियाकर्मी मौजूद थे और परिवार के लोगों ने उन्हें दूर ही रखा।निकाह की रस्में सुबह 11 बजे शुरू हुईं। यह समारोह लगभग डेढ़ घंटे तक चला और इसमें लगभग 100 लोगों ने शिरकत की।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें