tikhiawaz24.in

मंगलवार, 23 अगस्त 2016

बिपुल सिंह

सिगरामऊ पुलिस ने बन्द कराया छः स्कूल

1 - सिगरामऊ / जौनपुर 29 जुलाई से खण्ड शिक्षा अधिकारी बदलापुर ने अमान्य स्कूलो के खिलाफ अभियान चलाकर बदलापुर क्षेत्र के कुल 32 अमान्य स्कूलों को नोटिस दी थी जिसपर संचालकों ने स्कूल नही बंद किया तो खण्ड शिक्षा अधिकारी बदलापुर आशीष कुमार पाण्डेय ने जिला अधिकारी जौनपुर को पत्र लिख कर शिकायत की जिसे संज्ञान मे लेते हुए थानाध्यकक्ष को कर्यवाई करने को दिया आदेश जिलाधिकारी भानूचॅन्द्र गोस्वामी के आदेश पर सिगरामऊ थानाध्यक्ष ने क्षेत्र मे चल रहे बिना मान्यता के और फर्जी मान्यता के कुल छःस्कूलो को बन्द करा कर शीघ्र ही मुकदमा दर्ज कर उनके बिरूद्ध कडी कार्यवाई करने को कहा

2 - सिंगरामऊ /जौनपुर- 23 अगस्त    क्षेत्र के गोमती नदी के किनारे भी बाढ़ का रौद्र रूप दिखने लगा है।पश्चिमी उ0प्र0 मे हो भारी बारिश के कारण गोमती नदी का भी जलस्तर बढ़ता जा रहा है। अब तक तो पानी नदी के आस पास के नालो तक ही पहुँचा था परन्तु अब रिहायसी इलाकों तक पहुंचने लगा है। नदी के किनारे बसे ग्रामीणों मे दहशत का माहौल बना हुआ है। नदी के किनारे स्थित गाँव इमिलिया, बघाडीं, घाट पर लोग अपनी जान हथेली पर रख कर नाव से नदी पार करने पर मजबूर है। मेढ़ा गाँव के गोलादैत्य नाले को पार करने के लिए लोग अपनी  जान जोखिम मे डाल कर आवागमन कर रहे हैं। बच्चे प्रतिदिन पढने के लिए उक्त नाला पार करने को मजबूर है।

3 - बदलापुर / जौनपुर- बदलापुर थाना क्षेत्र के उसरा बाजार के समीप NH 56 पर टैंकर और बाइक की जोरदार टक्कर से बाइक सवार युवक अमरबहादुर खैरवार 35 की मौके पर मौत वही पिता राजमणी खैरवार 60 निवासी पूराबघेला थाना सिकरारा की इलाज के दौरान मौत
मौके से भागे टैंकर चालक टैंकर बक्शा थाना के समीप छोडकर फरार पुलिस टैंकर गाड़ी को कब्जे मे लेकर आवश्यक कार्रवाई मे जुटी है

रामसेवक विश्वकर्मा

सुल्तानपुर
==================
बरसात ने बिगाड़ी मुहल्ले व विद्यालयों की सूरत
====================================हल्की सी बरसात क्या हुई लोगों के ऊपर मुसीबत आन पड़ जाती है। एक ओर जहां विद्यालयों में जलभराव के चलते बच्चे स्कूल नहीं आ-जा पा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर दियरा बाजार में जगह-जगह जलभराव हो गया है तो सड़कें कीचड़मय हो गई हैं। जिससे लोगों को आवागमन में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

बीते कई दिनों की बरसात से क्षेत्र के कई विद्यालयों में जलभराव हो गया है। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। परिसर में इस कदर जलभराव है कि शिक्षक तक को पहुंचना टेढ़ी खीर हो गई है। ऐसे में दिन भर विद्यालय परिसर में सन्नाटा पसरा रहता है। बानगी के तौर पर मोतिगरपुर के भुवरपुर व जय¨सहपुर के भीटी विद्यालय को लिया जा सकता है। चित्र देखकर स्वत: अंदाजा लगाया जा सकता है कि बच्चे कैसे स्कूल में प्रवेश करें। वहीं दियरा बाजार की हालत यह है कि नाली की समुचित व्यवस्था न होने से बरसात का पानी सड़क किनारे भर जाता है। तेज बरसात होने से लोगों की दुकानों व घरों में पानी घुस जाता है। सड़कें पूरी तरह कीचड़मय हो जाती हैं। मजबूरी में लोगों को इसी बीच से होकर आवागमन करना पड़ता है। कई बार मांग के बावजूद महकमा आज तक नाली नहीं बनवा सका है ।

सुल्तानपुर
=================हादसा या हत्या, असमंजस में पुलिस
==================

सरदार अमरदीप ¨सह'¨रकू'की मौत की गुत्थी उलझती जा रही है। दस दिन बाद भी घटना का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस असमंजस की स्थिति में है। वह अभी तक यह तय नहीं कर सकी है कि मौत हादसे में हुई या फिर ¨रकू की हत्या की गई थी। पुलिस की सुस्ती से पीड़ित परिवारीजनों में आक्रोश व्याप्त है। उधर, असमंजस से बाहर आने के लिए पुलिस घटनास्थल से संकलित किए गए नमूनों की जांच विधि विज्ञान प्रयोगशाला से कराने की तैयारी कर रही है।

बता दें कि शहर के सुभाष नगर (नई सब्जी मंडी) निवासी सरदार अमरदीप ¨सह गत 11 अगस्त की शाम को कोतवाली नगर के दरियापुर इलाके में प्यारेलाल सोनी के घर के सामने सड़क किनारे मृत अवस्था में पड़े मिले थे। पोस्टमार्टम में उसके शरीर पर कुल चौदह चोटें पाई गई थीं। जिनमें से सिर व सीने पर बारह चोटें मौत के पहले की बताई गई हैं। मौत के बाद पैर में बर्न इंजरी की बात रिपोर्ट में कही गई है। मृतक के पिता कुलदीप ¨सह की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। कई दिनों बाद भी जब मामले का खुलासा नहीं हुआ तो परिवारीजनों ने एसपी पवन कुमार को 17 अगस्त को ज्ञापन सौंपा था। तब एएसपी विनय कुमार ¨सह ने उन्हें 48 घंटें में प्रकरण का खुलासा करने का आश्वासन दिया था। लेकिन पांच दिन बाद भी पुलिस तफ्तीश बेनतीजा है। शहर कोतवाल आजाद ¨सह केसरी का कहना है कि संदिग्ध लोगों से घटना के बाबत पूछताछ की जा रही है। हत्या का मोटिव क्लियर नहीं हो रहा है। जरूरत पड़ी तो फारेंसिक विभाग द्वारा मौके से संकलित किए गए नमूनों की जांच विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ से कराई जाएगी।

तीखी आवाज़

बदलापुर / जौनपुर- बदलापुर क्षेत्र मे भी दिखने लगा गोमती नदी का रौद्र रूप पश्चिमी उ0प्र0 मे हो भारी बारिश के कारण गोमती नदी का भी जलस्तर बढ़ता जा रहा है अब तक तो पानी नदी के आस पास के नालो तक ही पहुँचा था परन्तु अब रिहाईसी इलाकों तक पहुंच लगा है नदी के किनारे वसे ग्रामीणों मे दहसत का माहौल बना है वही इमिलिया बघाडीं घाट पर लोग अपनी जान हथेली पर रख कर नौका से नदी पार करने पर मजबूर है तो वही गोलादैत्य नाला पार करने को जान जोखिम मे डाल कर पढने को मजबूर है स्कूली बच्चे

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़ =स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की मूर्ति तोड़नें पर आक्रोश


स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शिक्षाविद् राजेश्वर सहाय त्रिपाठी की मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने पर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ढकवा बाजार में हुई। बैठक में कांग्रेस नेता ललित नारायण मिश्र ने कहा कि सपा सरकार में अपराध चरम पर है। आसपुर देवसरा के सपा नेता अपने सर्मथकों के साथ आचार्य नरेंद्र देव उ.मा. विद्यालय विनैका में घुस कर राजेश्वर सहाय की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। छात्रों व शिक्षकों को विद्यालय में न घुसने की धमकी दी जा रही है। जिले के अधिकारी इस दिशा में कदम नहीं उठाते हैं, तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक में आशीष पांडेय, राकेश तिवारी, अजीत कुमार, दिनेश सोनी, राजेंद्र कुमार यादव, सुधाकर यादव, संजय कनौजिया, सतीश ¨सह, विनोद दूबे आदि लोग मौजूद रहे। संचालन दिनेश कुमार मिश्र ने किया , विनोद दूबे आदि लोग मौजूद रहे। संचालन दिनेश कुमार मिश्र ने किया ।

तीखी आवाज़

बुलंदशहर- बड़ी खबर पुलिस लाईन में तैनात पुलिकर्मी सौरव त्यागी ने की फायरिंग दो सिपाही मनोज और चंद्रपाल की मौत एक सिपाही मनवीर गम्भीर घायल। घायल सिपाही रेफेर । प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर ।              

 सिपाही ने खुद को भी गोली मारी और अस्पताल ले जाते हुए उसकी भी मौत

सौरव त्यागी की भी मौत

मनवीर की हालत नाजुक

सूत्रों का कहना है कि बुलन्दशहर काण्ड के दबाव में उठाया ये होगा ये कदम
???



 पुलिस लाइन में क्वार्टर गार्ड पर संतरी सौरभ त्यागी ने पुलिस लाइन में अंधाधुंध गोलियां बरसाई। मनोज सिपाही को लगी कई गोली, मौके पर ही मौत, अन्य सिपाही चंद्रपाल और हेड कॉन्स्टेबल मनवीर को भी गोली लगी। दोनों को गंभीर रूप से घायल होने पर मेरठ रेफर कर दिया गया है। संतरी सौरभ त्यागी ने भी खुद को गोली मार ली। उसकी भी मौके पर ही मौत हो गयी है। इसकी पुष्टि एसएसपी अनीस अहमद अंसारी ने की है। आरोपी सिपाही के पास काफी संख्या में बुलेट होने की बात सामने आयी है। क्यों गोली चलाई और क्यों सिपाही को मारा, अभी तक स्पष्ठ नहीं है।
 गणना हेड मोहरिर चंदरपाल  और मोहर्रिर कांस्टेबल मनोज यादव की मौत ।
बुलंदशहर से सनकी सिपाही ने कई सिपाहियों पर की ताबड़तोड़ फायरिंग,रायफल से पुलिस लाइन में काफी देर करता रहा फायरिंग,सनकी सिपाही ने खुद के भी गोली मारकर की आत्महत्या,एक सिपाही की मौत,2 सिपाहियों की हालत गंभीर,दो गंभीर घायल,
 इस जघन्य घटना के बाद dgp adg lo ने ig dig को मौके पर भेजा । दो पुलिस कर्मियो की हो चुकी है मौत कई है अस्पतालों मे भर्ती हालत है गम्भीर । गोलीबारी करने के बाद आरोपी सौरभ त्यागी ने भी गोली मारकर कर ली आत्महत्या। पुलिस लाईन मे मची है अफरा तफरी ।घटना के समय cbi टीम भी थी नजदीक ही ।


 चारों सिपाहियों की मौत ।

बीपुल सिंह

इलाहाबाद-
बाढ की भयावहता को देखते हुये जिलाधिकारी इलाहाबाद ने जिले के सभी नर्सरी से लेकर इन्टर तक के स्कूलो को 23 व24 अगस्त तक के लिये तत्काल प्रभाव से बन्द करने के आदेस दिये पर । बारा ,कौधियारा, शंकरगढ , मे चलने वाले कुछ नर्सरी व इन्टर कालेजो के लिये जिलाधिकारी इलाहाबाद का आदेश कोई मायने नही रख रहा है । और वे अपने अपने स्कूलो को खोल कर नियमित की भाती ही बच्चो को पढाने मे लगे हुये है।
सुलतानपुर:-बाइक एजेंसी कर्मी की हत्या के मामले में आरोपी खालिद उर्फ़ पप्पू सिंह निवासी मगरौरा-कमरौली की जमानत अर्जी ख़ारिज,अपर जिला जज षष्ठम राहुल कुमार पाण्डेय की अदालत से अर्जी हुई ख़ारिज,28 मई 2002 को असलहो से लैश हमलावर संदीप सिंह,अमित सिंह,पप्पू सिंह,संतोष सिंह,धर्मेन्द्र सिंह व अजीत सिंह ने एजेंसी कर्मी अनिल शर्मा पर किया था कातिलाना हमला,हमले में आई चोटों की वजह से चली गई थी अनिल शर्मा की जान,एजेंसी के सुरक्षा गार्ड मो.मोहिम ने दर्ज कराया था आरोपियों पर मुकदमा,कोतवाली नगर अंतर्गत अमहट स्थित रतनदीप बाइक एजेंसी से जुड़ा है मामला।
(2)सुलतानपुर:-दहेज़ की मांग न पूरी होने पर विवाहिता को मौत के घाट उतारने के आरोपी जवाहर निषाद निवासी गूरेगाँव-गोसाईगंज को गिरफ्तार कर अदालत में किया गया पेश,सीजेएम विजय कुमार आजाद ने आरोपी की रिमांड स्वीकृत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने का दिया आदेश,बीते 27 मई को रस्सी से गला कसकर विवाहिता की जान लेने का ससुरालीजनों पर है आरोप,मृतका के पिता रामबहादुर निवासी बहाउद्दीनपुर ने दर्ज कराया है मुकदमा,गोसाईगंज थाना क्षेत्र का है मामला।
(3)सुलतानपुर:-प्राणघातक हमले के आरोपी कुलदीप निवासी रतनपुर की अंतरिम जमानत अर्जी जिला एवं सत्र न्यायालय से ख़ारिज,17 मई 2015 को वादिनी शांति के पति रामबहादुर पर आरोपियों ने किया था हमला,आरोपी झगरू व उसके बेटे संदीप एवं कुलदीप के खिलाफ दर्ज है मुकदमा,इसी मामले में हाईकोर्ट के निर्देश पर आरोपी कुलदीप ने अदालत में किया था आत्मसमर्पण,अखंडनगर थाना क्षेत्र का है मामला।
(4)सुलतानपुर:-बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखो की ठगी करने के मामले में कोर्ट के आदेश पर आरोपी अनुपम उर्फ़ बब्लू के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर,एसीजेएम द्वितीय प्रभानाथ त्रिपाठी की अदालत ने थानाध्यक्ष को मुकदमा दर्ज कर विवेचना के लिए दिया है आदेश,19 अप्रैल 2013 को आरोपी अनुपम उर्फ़ बब्लू निवासी मीरपुर प्रतापपुर मजरे दबदाबा ने अभियोगी ललई निवासी नौली खेता सराय जिला जौनपुर से उसके बेटा व बेटी को बैंक में नौकरी दिलाने का झांसा देकर पांच लाख रूपये की आरोपी ने की थी ठगी,अखंडनगर थाना क्षेत्र का है मामला।

बीपुल सिंह

हत्यारोपी सगे भाईयों को आजीवन कारावास व दस हजार रूपये जुर्माना


बच्चों के विवाद में चार वर्ष पूर्व हुई थी हत्या

अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय अरविंद मलिक ने सुनाई सजा

जौनपुर - मड़ियाहूं के कुम्भ गाँव में बच्चों के विवाद को लेकर 15/5/2012 को 9:30 बजे सुबह रास्ते में राजनाथ को कुल्हाड़ी व राड से मारकर पड़ोसियों ने पहुँचायी थी चोटें । दौरान इलाज बी एच यू में हुई  राजनाथ की मौत ।। आरोपी भाई अशोक व ओमप्रकाश को कोर्ट ने सुनाई सजा ।। आरोपी संतोष दोषमुक्त ।। मृतक के पुत्र अजीत ने दर्ज कराया था
FIR

 बदलापुर / जौनपुर -ट्रक की टायर आचानक फटने से मोटरसाइकल सवार युवक घायल इलाज के दौरान एक की मौत एक गंभीर ,महाराजगंज थाने के लमहल गांव की घटना

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़
==================
बारिश में तीन लोगों के ढहे कच्चे मकान
 ==================लगातार हो रही बारिश से पुराने व कच्चे जर्जर मकान अब मामूली हवा से भरभरा कर गिर जा रहे हैं। लालगंज विकास क्षेत्र के मेढ़ावां नया पुरवा गांव निवासी शिवलाल गुप्ता, पंडरी गांव के रामदुलारे कोरी व सुखराजा यादव का मकान रविवार की शाम भरभराकर अचानक गिर गया। इससे शिवलाल गुप्ता के घर में रखी खाद्य सामग्री समेत घर की गृहस्थी मलवे में दब गई। आस-पास के लोगों ने किसी तरह सामानों को बाहर निकाला। तिरपाल व छप्पर डाल कर रहने की व्यवस्था की गई। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से आवास दिलाने की मांग की है।

सोमवार, 22 अगस्त 2016

तीखी आवाज़

कैबिनेट मंत्री के गनर ने पत्रकार को जमकर पीटा ,विरोध करने पर सीने पर सटाया कारबाईन


जौनपुर। अपने आका को जाम के झाम से निजात दिलाने के लिए आज कैबिनेटमंत्री पारसनाथ यादव के पुत्र लकी यादव के गनर ने जनता पर जमकर कहर बरपाया। उसने जाम में फंसे मोटर साईकिल सवारो पर खुब लाठियां तोड़ी। इस जद में आये एक टीवी चैनल पत्रकार को भी उसने नही बख्शा। सिपाही ने उनके सिर पर तीन बार लाठियों से प्रहार किया यह तो संयोग अच्छा था कि पत्रकार हेलमेट पहन रखा था अन्यथा आज वह जीवन और मौत के बीच अस्पताल  में होता। अचानक हुए हमले से पत्रकार बुरी तरह से सहम गया। उसने जिला मुख्यालय के पत्रकारो को सूचना दिया। जिस पर तमाम पत्रकारो ने पीड़ित के साथ लेकर एसपी सिटी को पत्रक सौपा। पत्रकारो ने उन्हे चेतावनी दिया कि यदि मंगलवार तक आरोपी के खिलाफ कार्यवाही नही हुई तो हम लोग आन्दोलन करने को मजबूर होगें।

मडियाहू विधानसभा के ईटीवी इन्फार्मर बृजराज चौरसिया सोमवार  की दोपहर जिला मुख्यालय आ रहे थे। दोपहर 12 बजे लाईनबाजार थाना के रसैना बाजार में वाहनों की लम्बी वाहनों की कतार लगी थी काफी लोगो  के साथ पत्रकार भी जाम में फंसे थे उसी समय पारसनाथ यादव के पुत्र लकी यादव अपने वाहन से हूटर बजाते हुए पहुंचे और जाम से निकलने के लिए उनका गनर कार्बाईन एवं लाठी लेकर जाम मे फसे लोगो को पीटकर रास्ता खाली कराने का प्रयास करने लगा। गनर पत्रकार के पास भी पहुचकर लाठी चलाने लगा विरोध करने पर लाठी से सर पर वार किया जिसके कारण हेल्मेट टूट गया और गाली देने लगा मना करने पर मारने के लिए कार्बाईन गन को भी तान लिया। बाद में पत्रकार ने लकी से तुरन्त शिकायत किया लेकिन लकी यादव ने जबाब में कहा कि मेरी गाडी आने पर जाम नही खुलेगी तो लाठी चलेगी। गनर पहचान थोडी रहा है कि कौन पत्रकार है कौन क्या है। पत्रकार ने इसकी लिखित शिकायत एसपी सीटी रामजी सिंह यादव और थाना लाईनबाजार से किया है।

किसके आदेश पर मिला लकी को गनर
जौनपुर। कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव के पुत्र लकी यादव को किसके आदेश पर गनर मुहैया कराया यह प्रशासन के लिए यक्ष प्रश्न बन गया है। लकी आए दिन गनर के बदौलत बदतमीजी कर सुर्खियों में रहता है अभी तक उसके ऊपर कोई प्रशासनिक अमला कार्यवाही तक नही करता।

तीखी आवाज़

लखनऊ-मुख्यमंत्री कल विधानसभा में पेश करेंगे सप्लीमेंट्री बजट,25 हजार करोड़ का सप्लीमेंट्री बजट होने का अनुमान,कल 12.20 बजे विधानसभा में बजट पेश करेंगे सीएम,सप्लीमेंट्री बजट में सड़क, मेट्रो, बिजली पर देंगे पैसा,CM के ड्रीम प्रोजेक्ट गोमती, वरुणा, यमुना को मिलेगा पैसा,गोमती सौंदर्यीकरण पर एक हजार करोड़ खर्च करने का अनुमान,ग्रामीण सड़कों के लिए बजट में भारी धनराशि दी जाएगी,पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के लिए 5 हजार करोड़ देने का प्रस्ताव,बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए 3 हजार करोड़ का प्रस्ताव


लखनऊ-साढ़े 4 साल की अनन्या वर्मा देंगी बोर्ड का एग्जाम,बीएसए ने अनन्या को एग्जाम में बैठने की दी अनुमति,सेंट मीरास इंटर कॉलेज की स्टूडेंट हैं अनन्या वर्मा,साढ़े 4 साल की अनन्या वर्मा लोगों में उत्सुकता का विषय,कॉलेज प्रबंधन ने 9वीं कक्षा में अनन्या का लिया एडमीशन


इलाहाबाद-शिक्षामित्रों से बने सहायक अध्यापकों के तबादलों का मामला,HC ने अंतर्जनपदीय तबादले पर लगी रोक हटाई,इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब,बेसिक शिक्षा सचिव ने तबादले पर लगाई थी रोक


मेरठ-स्वामी प्रसाद मौर्या के कार्यक्रम को लेकर बीजेपी में दो फोड़,एक ही समय पर रखे मौर्या और राज्यवर्धन के कार्यक्रम,स्वामी के कार्यक्रम से सांसद और विधायकों ने किया किनारा,दलबदलू नेता हरपाल सैनी स्वामी प्रसाद के शक्ति प्रदर्शन में जुटे,कल हो सकती है भाजपा की बड़ी फजीहत


फैजाबाद-केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल का बयान-मायावती पहले अपने गिरेबान में झांके,पीएम मोदी हर योजना की प्रगति रिपोर्ट लेते है,प्रदेश की जनता ने अपना दल भाजपा गठबंधन पर भरोसा किया,आजादी की वर्षगांठ पर निकाली गई तिरंगा यात्रा-अनुप्रिया पटेल


बागपत-PMO के दखल के बाद किसान के खेत में लगेगा सोलर पंप,आर्थिक रुप से कमजोर किसान ने PM को लिखा था पत्र,PMO ऑफिस ने प्रदेश सरकार को सोलरपंप लगाने के दिए निर्देश,खेकड़ा थाना क्षेत्र के सुनेहड़ा गांव का रहने वाला है किसान


अमेठी-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर का बयान-अमेठी में बंद हो रहे प्रोजेक्ट पर बोले राजबब्बर,सरकार में बैठे लोग लेते है झूठ का सहारा,ऐसे लोगों की सोच राजनीति की नहीं,बदला लेने की,जब मोदी रैली करेंगे तो जनता देगी जवाब-राजबब्बर,कांग्रेस की यात्रा अमेठी से लखनऊ हुई रवाना


कानपुर देहात-केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरन रिजीजू का आगमन कल,बौद्ध भिक्षु सम्मेलन में करेंगे रिजीजू करेंगे शिरकत,अकबरपुर क्षेत्र में होगा बौद्ध भिक्षु कार्यक्रम


जौनपुर-कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव के बेटे के गनर की गुंडई,जाम में फंसे युवक को मंत्री के बेटे के गनर ने जमकर पीटा,पुलिस को तहरीर देने के बाद भी पुलिस नहीं दर्ज कर रही केस,मंत्री के बेटे लकी यादव के गनर ने की गुंडई,जौनपुर के लाइनबाजार थाना क्षेत्र का मामला


वाराणसी-रेलवे ट्रैक धंसने से कई ट्रेने हुई प्रभावित,रेलवे अधिकारियों में मचा हड़कंप,आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेने हुई लेट,कैंट स्टेशन के चौकाघाट पुल के पास का मामला


बुलंदशहर-4 युवकों ने नाबालिग लड़की से किया गैंगरेप,घर से उठाकर चलती कार में किया गया गैंगरेप,पुलिस ने नहीं दर्ज की पीड़िता की एफआईआर,गुलावटी थाना क्षेत्र की घटना


लखनऊ-मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्य सचिव ने की बैठक,बाढ़ पर मुख्य सचिव की अधिकारियों के साथ बैठक,राहत कार्यों में शिथिलता क्षम्य नहीं होगी,बाढ़ प्रभावितों के लिए 23.84 करोड़ दिए गए,प्रभावित लोगों को तत्काल राहत उपलब्ध कराएं,कमिश्नर, डीएम और परगना अधिकारी निरीक्षण करें-CS


लखनऊ-विधानसभा सत्र के पहले ही दिन ट्रैफिक जाम से जूझा शहर,धरना-प्रदर्शनों ने रोकी लखनऊ शहर की लाइफलाइन,सुबह से शाम तक ट्रैफिक जाम से जूझ रहा शहर,एयरपोर्ट से पॉलीटेक्निक तक हजारों गाड़ियां जाम में फंसी,प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए बनेगी ठोस रणनीति-डीएम,ट्रैफिक जाम से निकालेंगे सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट-डीएम,पुलिस की क्विक रिस्पांस मोबाइल टीमें भी लगेगी-डीएम


कुशीनगर-बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या का बयान-सपा-बसपा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह कर रही काम,बीएसपी में भगदड़ से बीएसपी सुप्रीमो हताश,2017 में डबल जीरो पर आउट होगी बीएसपी,जनता सैफई परिवार का देख रही है नाटक,पुत्र मोह में डूबे हैं मुलायम सिंह यादव,मुलायम सिंह को नही दिख रहा भ्रष्टाचार,24 को विधानसभा के सामने प्रदर्शन करेगी बीजेपी,यूपी सरकार से बीजेपी मांगेगी इस्तीफा-केशव मौर्या


मुम्बई-मुंबई मे उत्तर भारतीय नागरिकों का हुआ सम्मान,गवर्नर राम नाईक ने नागरिकों को किया सम्मानित,सदैव संविधान की भावना का पालन किया-नाईक,यूपी के गवर्नर राम नाईक ने सराहनीय कार्य किए-कलराज मिश्र,मुम्बई में 35 सामाजिक संस्थाओं द्वारा किया गया कार्यक्रम


लखनऊ-कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी का बयान-सीएम अखिलेश ने तमाम विकास की योजनाएं चलाई,बसपा प्रमुख अपने पुराने भाषणों को दोहराती हैं,लोग सरकार बनते ही राष्ट्रपति शासन की मांग करते थे-राजेंद्र चौधरी


अमरोहा-बावनखेड़ी में परिवार के 7 लोगों की हत्या का मामला,चाचा ने की शबनम,सलीम को चौराहे पर फांसी देने की कोर्ट से अपील की,2008 में शबनम ने सलीम के साथ परिवार के 7 लोगों की थी हत्या,अमरोहा के बावनखेड़ी गांव का मामला


वाराणसी-भारी बारिश के चलते सभी स्कूल 3 दिन के लिए बंद,बाढ़ और बारिश के चलते जिलाधिकारी ने दिए निर्देश,23,24 और 25 को बंद रहेंगे सभी स्कूल-डीएम


लखनऊ-आसाराम केस के गवाह राहुल सचान के गायब होने का मामला,सीबीआई जांच कराए जाने की याचिका पर फैसला सुरक्षित,हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने 29 अगस्त फैसला सुरक्षित किया


मेरठ-पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया खुलासा,4 लड़कियों समेत एक व्यक्ति गिरफ्तार,दुकान की आड़ में चलाते थे कॉलगर्ल बुकिंग का धंधा,परतापुर थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड का मामला


बाराबंकी-भूमाफियाओं के उत्पीड़न से परेशान किसान ने फांसी लगाकर दी जान,नाराज ग्रामीणों ने शव रखकर लगाया जाम,कुर्सी थाने के मोहसंड गांव का मामला


बांदा-यमुना नदी में जलस्तर में हो रही बढ़ोतरी,खतरे के निशान से 2 मीटर ऊपर यमुना का जलस्तर,सैलानी,चिल्ला क्षेत्र में फैल रहा बाढ़ का पानी


सोनभद्र-जिले में डायरिया का कहर जारी,एक दर्जन मरीज अभी भी जिला अस्पताल में भर्ती,कोतवाली के रैपुरा और अक्षोर में डायरिया का प्रकोप


इलाहाबाद-फूलपुर में हिंदी दैनिक के संवाददाता की मौत,मार्ग दुर्घटना में सुरेश कुमार शर्मा की हुई मौत,समाचार संकलन के लिए जा रहे थे सुरेश कुमार,परिजन मदद के लिए सीएम से लगाएं हैं आस


सम्भल-दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता पर फेंका तेजाब,मायके वालों ने पति समेत 3 लोगों पर दर्ज कराया केस,सदर कोतवाली के महमूद खां सराय का मामला


हमीरपुर-बाइक और मारुति कार की टक्कर,बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत,सुमेरपुर के चंदपुरवा गेट के एनएच 86 का मामला


फिरोजाबाद-रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या,घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार,गांव के ही 4 लोगों पर हत्या करने का आरोप,एका थाना क्षेत्र के नगला मेवा गांव की घटना


लखनऊ-सीएम ने पत्रकार भगवत शरण के निधन का शोक व्यक्त किया,सीएम अखिलेश ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की


आगरा-बोलेरो सवार बदमाशों ने युवक का किया अपहरण,घर से खेत जाते समय युवक का हुआ अपहरण ,परिजनों ने थाने में दी अपहरण की तहरीर,बसई अरेला क्षेत्र के स्याहीपुरा गांव का मामला


कानपुर देहात-पुलिस ने ढाबे पर मारा छापा,संचालक अरेस्ट,पुलिस ने 3 किलो गांजा किया बरामद,मंगलपुर पुलिस ने कस्बे में की छापेमारी


फर्रुखाबाद-प्रधान द्वारा 13 लाख के घोटाले की पुष्टि,पीडी अधिकारी ने 13 लाख के घोटाले की पुष्टि की,घोटालेबाज प्रधान को बचाने में जुटे सपा के कई नेता,मोहम्मदाबाद के ग्राम विहार में प्रधान ने किया घोटाला


फर्रुखाबाद-बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का डीएम ने ट्रैक्टर पर बैठकर किया दौरा,सुंदरपुर व कछुवा गाढ़ा मवइय्या में डीएम ने लिया जाजया


गाजियाबाद -हेलमेट की फैक्ट्री में लगी को बुझाया गया,फैक्ट्री में रखे पेंट में लगी थी भीषण आग,फैक्ट्री कर्मचारियों ने आग पर पाया काबू,अवैध तरीके से खोड़ा में चल रही थी फैक्ट्री,खोड़ा के प्रताप विहार कालोनी की घटना


सीतापुर-युवक से दिनदहाड़े 50 हजार की लूट,बाइक सवार बदमाशों ने की वारदात,हरगांव के पैतला गांव के पास का मामला


गोण्डा-वाहन चोर गैंग के 5 सदस्य गिरफ्तार,चोरों के पास से चोरी की दो बाइक व कार बरामद,खोड़ारे थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान हुई गिरफ्तारी


गोण्डा-संदिग्ध परिस्थितियों में डेढ़ साल की मासूम बच्ची लापता,अंत्येष्टि से लौटते समय लापता हुई मासूम बच्ची,खरगूपुर थाने के रुपईडीह गांव का मामला


मुजफ्फरनगर-2 छात्र गुटों में संघर्ष,एक छात्र की हत्या,एक छात्र घायल,अस्पताल में भर्ती,भारी पुलिस बल मौके पर,खतौली कोतवाली क्षेत्र की घटना


चित्रकूट-जिले में प्रसूता महिलाओं को नहीं मिल रहा भोजन,मरीजों के साथ किया जा रहा खिलवाड़,शिवरामपुर सीएचसी में नहीं मिला महिलाओं को भोजन,मामले की जानकारी के बाद भी नहीं हो रही कोई कार्रवाई


लखनऊ-स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर समिट-2016 का आयोजन कल,मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समिट में करेंगे शिरकत,ताज होटल में कल सुबह 10 बजे होगी समिट


इलाहाबाद-एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट मामले की सुनवाई टली,29 अगस्त को होगी इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई,रिजर्वेशन के विरुद्ध नियुक्ति के खिलाफ दाखिल है याचिका


रायबरेली-मजदूरी मांगने गए मजदूर को दबंग ने पीटा,इलाज के दौरान मजदूर की अस्पताल में मौत,गुरुबक्शगंज क्षेत्र के डिबुरा गांव का मामला


जौनपुर-छात्रा के अपहरण के आरोपी को 5 साल की कैद,कोर्ट ने आरोपी पर 4 हजार का जुर्माना लगाया,फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम ने सुनाई सजा


बिजनौर-बदमाशों ने युवक को मारी गोली,50 हजार रुपए लेकर बदमाश फरार,गंभीर हालत में युवक अस्पताल में भर्ती,चांदपुर थाने के रुपपुर की घटना


बांदा-बाढ़ पीड़ितों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन,खाद्य सामाग्री न मिनले से ग्रामीण परेशान,डीएम ने एसडीएम को खाद्य सामाग्री देने के दिए निर्देश,मटौध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ से आए थे ग्रामीण


फिरोजाबाद-भारतीय किसान यूनियन का ब्लाक परिसर में प्रदर्शन,पानी परियोजना में जमीन अधिग्रहण में अधिक मुआवजे की मांग,हाथवंस ब्लाक में चल रहा है किसान यूनियन का प्रदर्शन


मेरठ-जन्माष्टमी पर इस बार डिजाइनर ड्रस पहनेंगे कान्हा,कान्हा के जन्म दिन पर बाजारों,घरों में जोरदार तैयारियां,जन्माष्टमी पर कान्हा के लिए तैयार किए गए झूले,बाजारों में कान्हा की आकर्षक ड्रसों की भरमार


इटावा-दूध के टैंकर से कुचलकर 2 छात्राओं की मौत,आर्य श्यामा बालिका इंटर कालेज की 2 छात्राओं की मौत,छात्राओं की मौत के बाद नाराज ग्रामीणों ने लगाया जाम,भरथना-बिधुना रोड पर हुआ हादसा


बांदा-केन नदी के जलस्तर में आई कमी,1 मीटर कम हुआ केन नदी का जलस्तर,अभी भी केन नदी खतरे के निशान से 5 मीटर ऊपर


इलाहाबाद-तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला,मौत,सिविल लाइन के पानी के टंकी के पास की घटना


इलाहाबाद-वरिष्ठ IAS रमारमण की नियुक्ति का मामला,इलाहाबाद हाईकोर्ट में मामले पर हुई सुनवाई,लम्बे समय से नोएडा में तैनाती के खिलाफ याचिका


लखनऊ-सभासद की पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,लता उपाध्याय भी रहीं हैं राजाजीपुरम से सभासद,तालकटोरा के राजाजीपुरम E-ब्लॉक की घटना


मिर्जापुर-जिले में बाढ़ के चलते लगभग 250 गांव प्रभावित,राहत शिविर में बैठे कर्मचारी कर रहे मौज,खेल रहे लूडो,राहत कार्य न होने से जिले के लोग पलायन को मजदूर,चील्ह थाने के पास लगा है राहत शिविर कैंप


ग्रेटर नोएडा -नहर में नहाते समय युवक डूबा,गोताखोर युवक की तलाश में जुटे,दनकौर के खैरली नहर में बहा युवक


मेरठ-SDS ग्लोबल हॉस्पिटल में इनकमटैक्स का छापा,टैक्स चोरी की शिकायत पर मारा छापा,पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड का मामला


गाजियाबाद-एसएसपी ने 13 दरोगाओं के किए तबादले,सभी चौकी प्रभारियों के एसएसपी ने किए तबादले,लापरवाही को लेकर एसएसपी ने की कार्रवाई


फैजाबाद-26 अगस्त को होने वाली एलएलबी सेमेस्टर परीक्षा स्थगित,पीएचडी की प्रवेश परीक्षा के चलते परीक्षा हुई स्थगित,अब 10 सितम्बर को होगी अवध विश्वविद्यालय की परीक्षा


हरदोई-पुलिस ने छात्र के अपहरण का किया खुलासा,घर से पैसे लेने के लिए रची थी अपहरण की साजिश,दुबई जाने की चाहत में छात्र ने रची थी साजिश,शहर कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा


सीतापुर-रिटायर्ड बैंक मैनेजर के घर में चोरी,2 लाख के जेवरात,नकदी ले गए चोर,अलीगढ़ गया था बैंक मैनेजर का परिवार,शहर क्षेत्र के सिविल लाइन का मामला

बिपुल सिंह

पूर्व प्रधानाचार्य की पत्नी के खाते से निकला साढ़े बारह लाख


* यूबीआई शाखा कर्मियों की मिलीभगत का लगाया आरोप

नौपेड़वा(जौनपुर) स्थानीय बाजार में स्थित यूबीआई शाखा से खाताधारक के खाते से दो बार में साढ़े बारह लाख रूपये निकल गये।सोमवार को पासबुक चढ़वाने बैंक पहुँची महिला व परिजनों ने रुपया निकला देख हंगामा खड़ा कर दिये।सुचना मिलते ही बैंक में भारी भीड़ एकत्रित हो गयी।
बक्शा थाना क्षेत्र के बबुरा गांव निवासी एवं श्री यादवेश इण्टर कालेज नौपेड़वा के पूर्व प्रधानाचार्य स्व. राजमणि यादव की पत्नी गिरिजा देवी का यूबीआई में 362902010022376 खाता है।सोमवार को गिरिजा देवी के देवर पूर्व प्रधान गुलाब यादव पासबुक लेकर चढ़वाने पहुँच गये।उस दौरान पता चला कि बीते 29 मार्च को आठ लाख तथा 11 मई को साढ़े चार लाख रुपया खाते से निकल चुका है।खाते से इतनी बड़ी रकम निकलने की खबर पर गुलाब भौचक्का रह गये।उधर निरक्षर महिला गिरिजा देवी भी अवाक् रह गयी तथा पैसा न निकलने की बात कही।
उधर सबसे बड़ी बात यह है कि 50 हजार के ऊपर रकम निकालने पर बिना पैनकार्ड बैंक कर्मी पैसा नही देते।उस महिला के पास पैनकार्ड भी नही है फिर बैंक इतनी बड़ी रकम वह भी 29 मार्च को आसानी से भुगतान कर दे रही है।इतना ही नही पुनः 11 मई को भी इसी तरह साढ़े चार लाख रुपया आसानी से निकाल दिया जाता है।
बैंक में परिवार वालो द्वारा हंगामा किये जाने के बाद पहुँची पुलिस ने भी मामले की जांच की बात कही। शाखा प्रबंधक के छुट्टी पर रहने के कारण बैंक कर्मी कुछ भी कहने से बचते रहे।हालांकि खाते से धनराशि निकाले जाने के समय के अधिकारी एवं कर्मचारी का स्थान्तरण हो चूका है।फिर भी सहायक शाखा प्रबंधक ने बताया कि मैं इस बात की जानकारी शाखा प्रबंधक सहित उच्चाधिकारियों को दे दे रहा हूँ।वीडियो फुटेज एवं टेक्नीशियन के आने के बाद जांच होते ही सच्चाई पता चल जायेगी।

बिपुल सिंह

*राजा भैया थामेंगे बीजेपी का हाथ*

 बसपा के स्वामी प्रसाद मौर्य को तोड़कर अपने पाले में मिला चुकी भाजपा अब अगला बड़ा झटका सपा को देने वाली है। खबर है कि समाजवादी धड़े में प्रमुख ठाकुर चेहरा राजा भैया अब समाजवादी पार्टी का साथ छोड़ सकते हैं। उनके बीजेपी में जाने की सम्भावना जताई जा रही है। गम्भीर अंतर्कलह से गुजर रही सपा के लिए यह बड़ी चोट साबित होने वाली है।

बताया जा रहा है कि राजा भैया अकेले ही सपा का साथ नहीं छोड़ेंगे, बल्कि उनके साथ कई अन्य ठाकुर नेता भी सपा का साथ छोड़ सकते हैं। कहा जा रहा है कि कुछ राजपूत विधायक अभी से राजा भैया के सम्पर्क में हैं। कुछ और नेताओं से इस मुद्दे पर राय मशविरा चल रहा है। अगर इन विधायकों को अपने राजनीतिक भविष्य के प्रति कुछ आश्वासन भाजपा की तरफ से मिल जाता है, तब शीघ्र ही सपा से यह धड़ा जल्द ही टूट सकता है।

यहां यह जानना महत्वपूर्ण है कि रघुराज प्रताप सिंह उर्फ़ राजा भैया प्रतापगढ़ के कुंडा क्षेत्र से स्वतन्त्र विधायक हैं और वे सपा सरकार को बाहर से ही समर्थन कर रहे हैं।

क्या है सपा का साथ छोड़ने की वजह

अखिलेश सरकार में खाद्य एवं वितरण विभाग मंत्री का पद सम्भाल रहे राजा भैया आखिर किस लालच में समाजवादी पार्टी का साथ छोड़ने की कोशिश कर सकते हैं, यह सवाल सभी के मन में कौंध रहा है। जानकारों के मुताबिक राजा भैया के सपा छोड़ने की असली वजह कुछ और ही है। राजा भैया की इस कहानी को समझने के लिए यह समझना जरूरी हो जाता है कि वे समाजवादी पार्टी के साथ आये क्यों थे।

मायावती ने पोटा लगाकर कराया था गिरफ्तार

दरअसल जब मायावती उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री थीं तब वह राजा भैया के खिलाफ थीं। उन्होंने प्रतापगढ़ के राजपरिवार के इस नेता से व्यक्तिगत अदावत दिखाते हुए उन्हें गिरफ्तार कराने की चाल चली। एक भाजपा विधायक पूरन सिंह बुन्देला की शिकायत पर उन पर तत्कालीन कानून पोटा लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। उनके साथ उनके पिता और भाई को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। बाद में मायावती ने राजा भैया को आधिकारिक रूप से आतंकवादी घोषित करा दिया था।

मुलायम सिंह ने सरकार बनते ही हटवाया था पोटा

राजा भैया को जेल में रहते हुए उस समय बड़े राजनीतिक संरक्षण की जरूरत थी जो उन्हें मुलायम सिंह के रूप में मिला। कुछ समय के बाद मुलायम सिंह की सरकार बनी और सरकार बनने के आधे घण्टे बाद ही राजा भैया पर से पोटा हटा लिया गया था। हालांकि कोर्ट ने सरकार की इस सिफारिश को खारिज कर दिया था। मुलायम सिंह के साथ आने के बाद राजा भैया ने न सिर्फ चुनाव जीता, बल्कि उन्हें मंत्री पद भी मिला।

फिर मायावती का डर

यहां यह जानना भी जरूरी है कि राजा भैया के ऊपर अभी भी कई मुकदमे दर्ज हैं और उन्हें इस बात की पूरी आशंका है कि अगर मायावती सत्ता में वापस आती हैं तो वे उनसे फिर अपनी अदावत निभाने की कोशिश कर सकती हैं। इससे बचने के लिए ही राजा भैया को अब एक ऐसे राजनीतिक संरक्षण की जरूरत है, जो उन्हें ऐसी किसी भी सूरत में न सिर्फ उन्हें बचा सके, बल्कि मायावती को भी कंट्रोल कर सके।

यह है भाजपा में शामिल होने की सबसे बड़ी वजह

राजा भैया की इस जरूरत को पूरी करने में लिए भाजपा ही सबसे मुफीद पार्टी हो सकती है। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बसपा के विकल्प के रूप में सपा और भाजपा ही सामने हैं। राजा भैया को पता है कि अखिलेश सरकार की स्थिति कानून-व्यवस्था पर इस कदर खराब है कि उसकी वापसी की कोई सम्भावना नहीं है। यानी सत्ता बसपा या भाजपा के ही बीच रहने वाली है। अगर बीजेपी की सम्भावना अच्छी बनी और उसकी सरकार बन जाती है तो राजा भैया के लिए इससे अच्छी बात और क्या होगी। अगर कहीं बीजेपी की सरकार नहीं भी बनती है तो भी वह केंद्र में है और सीबीआई उसके पास है। यानी वह यूपी में सत्ता में न रहकर भी यूपी सरकार पर दबाव बनाने की स्थिति में होगी। यही स्थिति राजा भैया को बीजेपी की तरफ ले जाने का अहम कारण बन गयी है।

भाजपा के साथ रहा है पुराना नाता

कुंडा क्षेत्र से विधायक राजा भैया का भाजपा से पुराना नाता रहा है। वे 1997 में कल्याण सिंह के मन्त्रीमण्डल में मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा 1999 के रामप्रकाश गुप्ता और 2000 के राजनाथ सिंह की सरकार में भी उन्होंने मंत्री पद सम्भाला हुआ है। यानी अगर वह भाजपा के साथ आते हैं तो इसमें कुछ नया नहीं होगा।

और भी है वजह

दबंग राजनीति करने में माहिर राजा भैया को सिर्फ मायावती के कारण ही बीजेपी की तरफ जाना पड़ रहा हो, ऐसा भी नहीं है। लोगों का मानना है कि राजा भैया को सम्भालना मायावती के लिए तब भी आसान नहीं था। जबकि वह प्रदेश की मुख्यमंत्री थीं और सारी प्रशासनिक मशीनरी उनके हाथ में थी। माना जाता है कि उनकी भाजपा के प्रति बढ़ती रुचि के और भी कारण हैं। इसके लिए उत्तर प्रदेश और खासकर उनके गृहक्षेत्र प्रतापगढ़ की स्थिति भी बहुत हद तक जिम्मेदार है।

दरअसल राजा भैया का क्षेत्र साम्प्रदायिक राजनीति के लिहाज से अतिसंवेदनशील कैटेगरी में शामिल है। यहां एक बार एक दलित बच्ची के साथ कुछ मुस्लिम युवकों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने की घटना घट गयी थी। जिसके बाद पूरे क्षेत्र में साम्प्रदायिक दंगे भड़क गए थे। इस स्थिति में राजा भैया ने दलित बच्ची को न्याय दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। इसी तरह की कई घटनाओं में अपनी प्रमुख भूमिका निभाने के बाद क्षेत्र में उनकी छवि कट्टर हिन्दू नेता के रूप में बन चुकी है।

खुद उनके साथ रहने वाले समर्थकों में भी अनेक लोग बीजेपी के समर्थन में रहते हैं। इन समर्थकों का भी दबाव है कि जिस तरह की परिस्थितियां बन रही हैं, 

रामसेवक विश्वकर्मा

पीड़ित परिवार बच्चे को एसडीएम ने लिया गोंद


सुलतानपुर : एसडीएम सदर ने नहर में डूबे युवक के बच्चों को सहारा दिया है। रविवार को पीड़ित के घर पहुंचकर निजी तौर पर 11,000 रुपये और दो बोरा अनाज दिया। एक बच्चे की शिक्षा व परवरिश का जिम्मा भी उठाया है।

धम्मौर के निकट तकरीबन 25 दिन पूर्व जौनपुर ब्रांच से निकली नहर में डूबने से जुनैद की मौत हो गई थी। वह अपने पीछे तीन नाबालिक बच्चों को छोड़ गया था। आर्थिक स्थिति का आकलन करने गई राजस्व टीम ने घर की बदहाल दशा का विवरण एसडीएम सदर दिनेश गुप्ता को दिया। जिस पर वे रविवार को उसके घर घरहाकला पहुंचे। घर में खाने की व्यवस्था देख एसडीएम सदर भावुक हो गए। उन्होंने अपने पास से मृतक की पत्नी शबीना बानो को 11,000 रूपये आर्थिक मदद के तौर पर दिए। खाने की अव्यवस्था देख एक बोरा गेहूं और चावल का प्रबंध कराया। परिवार के एक बच्चे की शिक्षा व परवरिश का जिम्मा भी लिया है। एसडीएम गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना से भी 30,000 रूपये पीड़ित परिवार को दिलाया जाएगा।

रामसेवक विश्वकर्मा

 ड्रेन में नहाते समय डूबा बालक, मौत


सुलतानपुर : गोसाईगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मूंगर गांव में रविवार को दोपहर में मझुई ड्रेन में नहाते सम
सुलतानपुर : गोसाईगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मूंगर गांव में रविवार को दोपहर में मझुई ड्रेन में नहाते समय एक बालक डूब गया। आसपास के लोगों ने तत्काल नहर में छलांग लगा दी और कुछ ही देर में बालक को पानी से बाहर निकाल लिया गया। उसे फौरन जय¨सहपुर सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया।

जय¨सहपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सवनिया गांव निवासी प्रमोद कुमार (12) पुत्र धर्मराज गांव के अन्य बच्चों के साथ गोसाईगंज थाना क्षेत्र के मूंगर गांव की पुलिया के पास मझुई ड्रेन में नहाने गया था। नहाते वक्त अचानक वह गहरे पानी में चला गया। साथ के लड़कों की चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने नहर में छलांग लगा दी और किशोर को बाहर निकाला। आनन-फानन उसे स्थानीय सीएचसी ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक अरुण वर्मा ने मौके पर पहुंच मृतक के परिवारीजनों को ढांढस बंधाया।

गांव में पसरा मातमी सन्नाटा

प्रमोद कक्षा सात का छात्र था। रविवार को अवकाश होने के कारण वह घर पर ही था। उसकी मां रो-रोकर बताती है कि सुबह ही वह अन्य बच्चों के साथ खेलने निकला था। लेकिन क्या पता था कि अब वह कभी भी वापस नहीं लौटेगा। यह बताते हुए वह बेसुध हो जाती है। यह दृश्य देखकर मौजूद लोगों की आंखें नम हो जाती है। इस दर्दनाक हादसे से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। प्रमोद के साथी भी गहरे सदमे में हैं। पिता धर्मराज भी बेटे की मौत से बदहवास हो गए हैं।

सुलतानपुर मिल से रुकी हुई  चीनी की निकासी 


सुलतानपुर  -सितंबर माह में वितरित होने के लिए आवंटित चीनी की निकासी सुलतानपुर चीनी मिल ने रोक दी है।
सुलतानपुर : सितंबर माह में वितरित होने के लिए आवंटित चीनी की निकासी सुलतानपुर चीनी मिल ने रोक दी है। धनराशि नहीं मिलने का हवाला देते हुए प्रबंधन ने 150 ¨क्वटल रोक दी है। खाद्य एवं रसद विभाग को चीनी नहीं मिलने पर पीसीएफ ने भी भौंहें टेढ़ी कर ली हैं। निगम के अफसरों को अपने एकाउंट की जांच करने की नसीहत दी है। भुगतान पहले ही कर दिए जाने पर पीसीएफ अड़ गया है।

जिला खाद्य एवं विपणन विभाग को चीनी की आपूर्ति मिलने के रोस्टर में महज एक दिन शेष बचे हैं। पीपी कमैचा की तरफ दो से तीन ब्लॉक गोदामों पर अभी आवंटन नहीं पहुंच सका है। इसी बीच सुलतानपुर चीनी मिल ने सितंबर माह में वितरण के लिए जा रही चीनी पर रोक लगा दी है। चीनी की निकासी रुकने से पीसीएफ के अनुबंधित वाहन भी खड़े हो गए हैं। हालांकि अभी तक डीएम की तरफ से रोस्टर की तिथि भी नहीं बढ़ाई गई है। ऐसे में सोमवार तक चीनी गोदामों तक नहीं पहुंची तो सत्यापन व्यवस्था पर संकट उत्पन्न हो जाएगा। मिल ने चीनी की अग्रिम धनराशि पूरी नहीं मिलने तक निकासी नहीं देने का फैसला किया है। उधर, मिल से रवैये से पीसीएफ भी उखड़ गया है। खाद्य एवं रसद गोदामों को चीनी नहीं मिलने पर पीसीएफ के अफसरों ने भी भौंहें टेढ़ी कर ली हैं। जिला प्रबंधक ने मिल को अपने एकाउंट की जांच करने का सुझाव दिया है।

प्रबंधक बोले, हो चुका भुगतान

पीसीएफ के जिला प्रबंधक रोहित गुप्ता ने बताया कि सुलतानपुर चीनी मिल को पहले ही पूरी धनराशि दी जा चुकी है। अपने खाते की जांच नहीं करने से मिल के अफसर भ्रम में हैं। उन्हें एकाउंट की जांच करने को कहा गया है।

अनामिका सिंह

क्षेत्र के नदी नाले उफान पर हैं। बीते दिनों जहां पैंगा ड्रेन में आई बाढ़ से महमूदपुर के सात पुरवे उसकी चपेट में आ गए थे वहीं उफनाई मालती नदी ने किनारे स्थित अमेठी ब्लॉक की चार ग्राम पंचायतों के नौ पुरवों को अपनी चपेट में ले लिया है। इन गांवों में लोगों के घरों तक पानी भर गया है। ग्रामीण दो से तीन फिट पानी के बीच से निकलने को मजबूर हैं। प्रशासन से कोई मदद नहीं मिलने से ग्रामीण खासे नाराज हैं।

15 अगस्त से क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश से उफान पर आए नदी-नाले गांवों में कहर ढा रहे हैं। बारिश से बढ़े जल स्तर से नदी के आसपास के गांवों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो रही है। बीते दिनों पैंगा ड्रेन में आई बाढ़ से जहां महमूदपुर के सात पुरवे उसकी चपेट में आ गए थे वहीं अब मालती नदी ने अमेठी ब्लॉक की चार ग्राम पंचायत पूरबगांव, नरैनी, नैनहाबर्तली, राजापुर कोहरा के नौ पुरवों को अपनी चपेट में ले लिया है। पूरबगांव, शिवाला, पूरे मेड़ई, पूरे माधव, दुबानन का पुरवा, बैसन का पुरवा, डसखहिया, दमगढ़ा व नरैनी डीह गांव में लोगों केे घरों तक पानी भर गया है।

ग्रामीण दो से तीन फिट पानी के बीच से होकर निकलने को मजबूर हैं। बाढ़ का पानी गांव के साथ ही घरों में घुसने से ग्रामीणों के सामने बड़ी समस्या हो गई है। कई ग्रामीण अपने घर की महिलाओं व बच्चों को रिश्तेदारों के यहां छोड़ आए हैं। भीषण जलभराव से जहां लोग सांसत में हैं वहीं पानी से घिरे घरों के गिरने से बड़े पैमाने पर क्षति हो रही है। घरों में रखे सामान भी खराब हो रहे हैं। इसी ब्लॉक की ग्राम पंचायत उमापुर गानापट्टी का पुरवा भगवानपुर के करीब 20 घर पानी से घिरे हैं।

रामसेवक विश्वकर्मा

जौनपुर=सिंगरामऊ - बहरीपुर बाजार में कावरियों द्वारा देवी माता के मंदिर पर श्रीरामचरित मानस पाठ के साथ भंडारा का आयोजन किया गया जो दिनांक 21 -8-2016 दिन रविवार को प्रारम्भ हुआ ।आज दिनांक 22-8-2016 को पूर्णाहुति एवं प्रसाद का आयोजन है रात्रि में बहुत ही सुन्दर स्वर में गायक कलाकार कल्लू मिश्रा ,बिन्दू शर्मा , गौरी उपाध्याय द्वारा सम्मनित ब्यक्तियों श्री कृष्ण कुमार हलवाई ( ग्राम प्रधान )डॉक्टर प्रकाश चन्द्र गुप्ता बबलू पाण्डेय, राजेश पाण्डेय , संदीप , दिलीप अग्रहरि की उपस्थिति बहुत ही सुन्दर स्वर मे गायन पाठ को प्रस्तुत किया । 


संबाददाता के पहुंचने पर  प्रसंग चल रहा था 
==================

 श्रीरामचरित मानस मासपारायण, पंद्रहवा विश्राम (अयोध्याकांड)




श्री राम-कौसल्या-सीता संवाद




* कहि प्रिय बचन प्रिया समुझाई। लगे मातु पद आसिष पाई॥
बेगि प्रजा दुख मेटब आई। जननी निठुर बिसरि जनि जाई॥3॥
भावार्थ:-
श्री रामचन्द्रजी ने प्रिय वचन कहकर प्रियतमा सीताजी को समझाया। फिर माता के पैरों लगकर आशीर्वाद प्राप्त किया। (माता ने कहा-) बेटा! जल्दी लौटकर प्रजा के दुःख को मिटाना और यह निठुर माता तुम्हें भूल न जाए!॥3॥

* फिरिहि दसा बिधि बहुरि कि मोरी। देखिहउँ नयन मनोहर जोरी।
सुदिन सुघरी तात कब होइहि। जननी जिअत बदन बिधु जोइहि॥4॥
भावार्थ:-
हे विधाता! क्या मेरी दशा भी फिर पलटेगी? क्या अपने नेत्रों से मैं इस मनोहर जोड़ी को फिर देख पाऊँगी? हे पुत्र! वह सुंदर दिन और शुभ घड़ी कब होगी जब तुम्हारी जननी जीते जी तुम्हारा चाँद सा मुखड़ा फिर देखेगी!॥4॥
दोहा :

* बहुरि बच्छ कहि लालु कहि रघुपति रघुबर तात।
कबहिं बोलाइ लगाइ हियँ हरषि निरखिहउँ गात॥68॥
भावार्थ:-
हे तात! 'वत्स' कहकर, 'लाल' कहकर, 'रघुपति' कहकर, 'रघुवर' कहकर, मैं फिर कब तुम्हें बुलाकर हृदय से लगाऊँगी और हर्षित होकर तुम्हारे अंगों को देखूँगी!॥68॥

चौपाई :
* लखि सनेह कातरि महतारी। बचनु न आव बिकल भइ भारी॥
राम प्रबोधु कीन्ह बिधि नाना। समउ सनेहु न जाइ बखाना॥1॥
भावार्थ:-
यह देखकर कि माता स्नेह के मारे अधीर हो गई हैं और इतनी अधिक व्याकुल हैं कि मुँह से वचन नहीं निकलता। श्री रामचन्द्रजी ने अनेक प्रकार से उन्हें समझाया। वह समय और स्नेह वर्णन नहीं किया जा सकता॥1॥

* तब जानकी सासु पग लागी। सुनिअ माय मैं परम अभागी॥
सेवा समय दैअँ बनु दीन्हा। मोर मनोरथु सफल न कीन्हा॥2॥
भावार्थ:-
तब जानकीजी सास के पाँव लगीं और बोलीं- हे माता! सुनिए, मैं बड़ी ही अभागिनी हूँ। आपकी सेवा करने के समय दैव ने मुझे वनवास दे दिया। मेरा मनोरथ सफल न किया॥2॥

* तजब छोभु जनि छाड़िअ छोहू। करमु कठिन कछु दोसु न मोहू॥
सुनिसिय बचन सासु अकुलानी। दसा कवनि बिधि कहौं बखानी॥3॥
भावार्थ:-
आप क्षोभ का त्याग कर दें, परन्तु कृपा न छोड़िएगा। कर्म की गति कठिन है, मुझे भी कुछ दोष नहीं है। सीताजी के वचन सुनकर सास व्याकुल हो गईं। उनकी दशा को मैं किस प्रकार बखान कर कहूँ!॥3॥

* बारहिं बार लाइ उर लीन्ही। धरि धीरजु सिख आसिष दीन्ही॥
अचल होउ अहिवातु तुम्हारा। जब लगि गंग जमुन जल धारा॥4॥
भावार्थ:-
उन्होंने सीताजी को बार-बार हृदय से लगाया और धीरज धरकर शिक्षा दी और आशीर्वाद दिया कि जब तक गंगाजी और यमुनाजी में जल की धारा बहे, तब तक तुम्हारा सुहाग अचल रहे॥4॥

दोहा :
* सीतहि सासु आसीस सिख दीन्हि अनेक प्रकार।
चली नाइ पद पदुम सिरु अति हित बारहिं बार॥69॥
भावार्थ:-
सीताजी को सास ने अनेकों प्रकार से आशीर्वाद और शिक्षाएँ दीं और वे (सीताजी) बड़े ही प्रेम से बार-बार चरणकमलों में सिर नवाकर चलीं॥69

तीखी आवाज़

जौनपुर | विकास भवन परिसर मे लगा ट्रान्सफार्मर बिभागीय लापरवाहियों के चलते जल गया  है| ट्रान्सफार्मर स्थल पर लगी जमी घास फूस हटाने का काम बिभाग ने नही किया अब कई दिन विकास भवन अंधेरे मे रहेगा | कई बार अवगत कराया गया लेकिन कोई ध्यान दिया ही नही | सरकारी काम बाधित करने जिम्मेदारो केप्रति क्या होगा अथिकारी जाने |

बिपुल सिंह

चलती कार मे लगी आग।नही पहुँच पाया फायर बिग्रेड।


जौनपुर / शाहगंज-
रविवार की देर रात 10 बजे शाहगंज के पास के मंजिल पट्टी गाँव सरायमीर से आ रहे नागेश श्रीवास्तव निवासी सबरहद गाँव कोतवाली शाहगंज की स्विफ्ट कार में  कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़ रोड स्थित पावरहाउस व मलमलवा पुल के मध्य  शार्टसर्किट से आग लगी गयी ।कार खुद नागेश श्रीवास्तव चला रहे थे ।संयोग था कि कार में वे सिर्फ अकेले थे और आग लगते ही बाहर निकल गये।देखते ही देखते कार आग का गोला बन गयी और धू धू कर जलने लगी। सूचना पर पहुँची कोतवाली पुलिस फायर ब्रिगेड का इंतजार करती रही और आग जलती रही ।आग लगने के कारण सड़क के दोनों तरफ के वाहनों की कतार लग गई ।

रविवार, 21 अगस्त 2016

बिपुल सिंह

मीरगंज जौनपुर

सेतु का एप्रोच मार्ग धंसा, भदोही-जौनपुर का टूटा संपर्क 

==========================
* बरुणा नदी पर बने पुल गढ्ढे में तब्दील
* बसों का संचालन ठप

मीरगंज (जौनपुर ) 21 अगस्त 2016स्थानीय क्षेत्र के वरुणा नदी पर बने पंड़ित दीनदयाल सेतु का पहुंच मार्ग धंस गया है। जिससे पिछले दस दिनों से सुरियावां-मीरंगज सड़क पर यातायाता ठप होने से भदोही और जौनपुर जिलों के बीच संपर्क टूट गया है। इस सेतु का निर्माण तत्कालीन भाजपा सरकार में लोक निर्माण मंत्री पंड़ित कलराज मिश्र ने कराया था।
            लेकिन बरसात की वजह से पहुंच मार्ग ध्वस्त होने से पूरा यातायात बाधित है। दोनों जिलों की जनता परेशान है। बसों और चार पहिए का संचालन ठप है। सेतु में एक दर्जन से अधिक जानलेवा गड्ढे बन गए हैं। सेतु पर पैदल गुजरना भी मुश्किल हो चला है लेकिन भदोही और जौनपुर जिला प्रशासन की नींद नहीं टूट रही है। शायद किसी बड़ी दुर्घटना का इतंजार कर रहे है। सबसे दुःखद बात यह है कि 15 साल बाद भी अभी तक इस पुल का लोकार्पण नहीं हो पाया। जबकि प्रदेश में बार-बार सपा और बसपा की सरकारें आयीं लेकिन सेतु की दशा और दिशा नहीं बदली। बारिश के हर मौसम की यहां के लोगों की यहीं पीड़ा है।
          वरुणा नदी पर बने इस सेतु की हालत बेहद खस्ता हो चली है। पुल के पास सड़क पर इतने गहरे और जानलेवा गड्ढे बन गए हैं जिसे देख कर उधर से गुजरने वालों की रुह कांप जाती है। बसों और चार पहिया वाहनों का आवागमन ठप हो गया है। बाइक सवार किसी तरह जान जोखिम में डाल कर यात्रा कर रहे हैं क्योंकि इस सेतु से संपर्क टूटने से वाराणसी और विंध्यधाम के लिए संचालित तीन बसों का आवागमन ठप हो गया है। यह मार्ग बेहद चालू है लेकिन इस तरफ किसी सांसद, विधायक और सरकार का ध्यान नहीं गया। पहुंच मार्ग पर तकरीबन से 20 से अधिक गहरे गड्ढे़ बन गए हैं जिनकी गहराई दस से 15 फीट और चैड़ाई तकरीबन दो से तीन मीटर है। अगर जरा सी सावधानी हटी तो मौत निश्चित है। सेतु का बैकवाल पूरी तरह खाली है। सड़क टूटने से बैकवाल भी बैठ गया है। गंजेड़ियों ने पुल की रेलिंग उखाड़ कर नशे में स्वाहा कर दिया है। सड़क की हालत बेहद खस्ता है।
        सुरियावां से इस पुल तक जोड़ने वाली सड़क कितनी जर्जर और खराब है इसकी कल्पना लिखने से नहीं स्वयं उस पर से गुजर कर की जा सकती है। लेकिन इस समस्या की ओर किसी का ध्यान नहीं है। अभिया वन के निवासी अनिल सिंह का कहना है कि सेतु जानलेवा हो गया है। लोग जानजोखिम में डाल कर गुजर रहे हैं कभी भी बड़ा हादसा हो सकता हैं। पूरेदरियाव निवासी रवि शंकर दूबे का अरोप है कि इस सेतु का दुर्भाग्य है भजपा सरकार में इसका निर्माण करा दिया गया लेकिन एप्रोच मार्ग के निर्माण में मानक का ध्यान नहीं दिया गया। माता शंकर उपाध्याय का कहना है की सारा पैसा हजम कर लिया गया जिससे आज इस सेतु की यह हालत है भदोही और जौनपुर का संपर्क टूट गया है। इस सेतु का निर्माण भाजपा सरकार में कराया गया था लेकिन बादकी सरकारें उसे सहेज तक नहीं पायी। वरुणा बरसात की वजह से उफनाई हैं लेकिन पुल का संपर्क मार्ग टूटने से लोग जानजोखिम में डाल कर दुपहिया से जा रहे हैं जबकि बसें और चार पहिया वाहन बंद हैं। कारो बनकट निवासी पप्पू सिंह ने बताया कि भदोही और जौनपुर जिलों का संबंधित विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है किसी तरह हम ईंट भट्ठे की ईंटों का डाल कर इन गड्ढ़ों को भरते हैं लेकिन आज तक इस सड़क का निर्माण नहीं कराया गया। हर बरसात में सेतु का मार्ग ध्वस्त होने से आवागमन बाधित हो जाता है। अभिया वन के बंटेश सिंह ने बताया कि आज तक इस पुल का लोकार्पण नहीं हो सका है। इस पुल और यहां की जनता का सबसे बड़ा दुर्भाग्य है। मुकेश दूबे, पोटर दूबे और प्रेमचंद्र वर्मा का दावा है कि सेतु टूटने से आवागमन की बड़ी समस्या हो गयी है। बरसात की वजह और दिक्कत हो रही है वहीं मिर्जापुर और विंध्याचल के लिए जानेवाली बसाे का संचालन ठप होने से आम लोगों को काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है। लोगों का यह भी दावा है कि कई बार सपा और बसपा की सरकारें बनने के बाद भी पंड़ित दीनदयाल सेतु का सरकारी तौर पर लोकार्पण नहीं हुआ और न हीं एप्रोच मार्ग पर ध्यान दिया गया। यहां कभी भी जानलेवा हादसा होने के बाद भदोही और जौनपुर जिला प्रशासन की नींद खुलेगी। चुनावी मौसम की आहट दिखने लगी है दिवालों पर रंग बिरंगे इश्तहार नजर आने लगे हैं। लेकिन इस सेतु की दुर्दशा पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। जबकि चुनवों में वोट मांगने और विकास का सब्जबाग दिखाने में सभी राजनैतिक दल आगे होंगे। सबसे बड़ी बात समाजवादी सरकार का विकास का दावा खोखला साबित हो रहा है। लोगों का आरोप है कि विधायक जी का ध्यान इस सेतु और सुरियावां से अभिया मार्ग पर कभी नहीं गया। यहां की जनता के लिए सबसे अधिक पीड़ा की बात है। विकास और उसके दर्द को लेकर जनता अपने भाग्य पर आंसू बहा रही है जाने कब पंड़ित दीनदयाल सेतु की दशा लौटेगी।

बिपुल सिंह

विद्युत बिल न जमा करने पर विभाग ने उतारा 25 केवीए का ट्रांस्फार्मर


सिगरामऊ / जौनपुर-स्थानीय थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव मे लगा 25 के वी ए का इन्ड्रस्ट्रियल ट्रांस्फ़ार्मर ढाई लाख रूपये विद्युत बिल का बकाया होने के कारण शनिवार को विद्युत विभाग द्वारा उतार लिया गया वही विधुत विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि तुलसीपुर निवासी  गिरिजा प्रसाद उपाध्याय का वर्षो से ढाई लाख बकाया न जमा होने के कारण ट्रांस्फार्मर उतार कर विभागीय कर्यवाई की जा रही है विभाग की टीम के एक्स ई एन सहित जेई रामा सिंह जेई सत्य प्रकाश लाइनमैन अंसार,हौसिला,जयनाथ मौर्य आदि रहे।

आंगनवाड़ी कार्यकत्री को धमकाने के आरोप में दो को जेल


सिंगरामऊ - जौनपुर थाना क्षेत्र के सिरकिना गॉव निवासिनी आंगनवाड़ी कार्यकत्री संगीता मौर्य ने थाने में लिखित तहरीर दी थी कि गॉव के ज्ञान प्रकाश मौर्य व मोलई मौर्य आंगनवाड़ी केन्द्र सिरकिना पर आकर हमे गाली दिये और जान से मारने की धमकी दिये, जिस पर थानाध्यक्ष रुद्रभान पांडेय ने दोनों को पकड़ कर धारा 504 व 506 के तहत कार्रवाई कर चलान भेज दिया।

एच. टी.लाईन की चपेट में आने से विद्युत कर्मी घायल।


सिंगरामऊ - जौनपुर ।थाना क्षेत्र के सिंघावल गॉव में रविवार को मेन लाईन के पोल पर प्राइवेट विद्युत मैकेनिक चढ़ कर फ्युज जोड़ रहा था कि अचानक आपूर्ति चालू हो गयी जिससे वह झटका खाकर नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया  सहयोगी उसे इलाज के लिए सी एच सी बदलापुर ले गये जहॉ हालत गंभीर देखते उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया वहॉ उसका उपचार चल रहा है। होश आने पर उसने अपना नाम मो० फिरोज निवासी जालिमपुर थाना मोतीपुर बहराइच बताया।

तीखी आवाज़

पीलीभीत-BJP राज्यसभा सांसद शिवप्रताप शुक्ला का अजीब बयान-अम्बेडकर सनातनी ब्राह्मण थे,दीनदयाल उपाध्याय की वजह से अम्बेडकर में आई काबिलियत,अम्बेडकर की शिक्षा में सवर्णों को श्रेय जाता है-शिवप्रताप शुक्ला

आगरा-RSS प्रमुख मोहन भागवत का बयान-जबतक धर्म है इस देश का कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता,सब भारत माता के पुत्र हैं,यह भाव हर धर्म के लोगों में होना चाहिए,हिंदू समाज में परिवर्तन की आवश्यकता है,संगठित होकर देश के लिए जीने की जरूरत है,कश्मीर के लोगों को भारत के साथ आना है,ऐसा बनना पड़ेगा,पाकिस्तान के माहौल के बारे में हर कश्मीरी जानता है-मोहन भागवत

बाराबंकी-कांग्रेस सीएम प्रत्याशी शीला दीक्षित का बयान-सपा,बसपा की सरकारों ने यूपी को पीछे किया,कांग्रेस यूपी को देश में बनाएंगी नम्बर-1,दिल्ली जैसा विकास चाहिए तो कांग्रेस का साथ दो,यूपी में महिलाओं के साथ इंसाफ नहीं-शीला

मेरठ-बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था पर ईटीवी की मुहिम का असर,एसएसपी ने फोटो चालान सिस्टम का किया शुभारम्भ,ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर फोटों खींचकर होगा चालान,वाहन मालिक के घर भेजा जाएगा ट्रैफिक पुलिस का चालान

लखनऊ-सपा प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी का बयान-दलित समाज को भ्रमित कर रही बीएसपी,विपक्षी जनता को कर रहे हैं गुमराह,सीएम अखिलेश ने यूपी का विकास किया-चौधरी

गोंडा-कृषि मंत्री विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह का बयान-तिरंगा यात्रा के नाम पर जनता को ठग रही बीजेपी,संघ और बीजेपी के सांसद निकम्मे हैं,गोंडा में इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना होगी-मंत्री

वाराणसी-वाराणसी में विदेशी छात्रों ने चलाया सफाई अभियान,विदेशियों ने सड़कों पर झाड़ू लगाकर की सफाई,इटली से 35 सदस्यीय छात्रों की टीम आई है वाराणसी,भारत माता मंदिर के परिसर और रोड पर लगाई झाड़ू

सहारनपुर-बिजली का तार टूटने से रेलवे ट्रैक बाधित,कई ट्रेनें रास्ते में रोकी गईं,यात्री परेशान,नागल क्षेत्र के हिण्डन पुल के पास का मामला

यूपी-बारिश और बाढ़ से कई जिलों में हाहाकार,वाराणसी, इलाहाबाद, चंदौली में बाढ़ का कहर,बांदा, चित्रकूट, बलिया, हमीरपुर, महोबा में भी बाढ़,बांदा में बाढ़ से निपटने के लिए सेना बुलाई गई,वाराणसी में प्रशासन ने एनडीआरएफ की मदद मांगी,बाराबंकी, गोंडा, आगरा में भी बाढ़ से लोगों में दहशत,गंगा, यमुना, घाघरा, केन समेत कई नदियां उफान पर,रिहायशी इलाकों में बाढ़ का पानी घुसने से पलायन,बाढ़ आने से सुरक्षित स्थानों पर जा रहे लोग

इलाहाबाद-इलाहाबाद में गहरेबाजी प्रतियोगिता का हुआ समापन,एक माह से हर सोमवार को चल रही थी प्रतियोगिता,सपा नेता सीएन सिंह कार्यक्रम में रहे मुख्य अतिथि,प्रतियोगिता के विजेताओं को सीएन सिंह ने किया सम्मानित,खेल को बढ़ावा देने के लिए सीएम से करेंगे मांग-सीएन सिंह,इलाहाबाद में होता है अनोखी परम्परा का आयोजन

मिर्जापुर-सपा लोहिया वाहिनी का मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न,प्रदेश अध्यक्ष सपा लोहिया वाहिनी प्रदीप तिवारी हुए शामिल,सीएम अखिलेश ने यूपी में बहुत विकास किया-प्रदीप तिवारी,भारत के किसी राज्य के सीएम ने इतना काम नहीं किया-प्रदीप,विकास के बल पर 2017 का चुनाव जीतेंगे-प्रदीप तिवारी,सीएम अखिलेश युवाओं को आगे बढ़ा रहे हैं-प्रदीप तिवारी

ग्रेटर नोएडा-आईबी के पूर्व डीआईजी के घर लाखों की चोरी से हड़कम्प,चोरों ने बंद घर से 10 लाख के जेवर 1.5 लाख कैश किया पार,लाखों का कीमती सामान लेकर चोर मौके से हुए फरार,पूर्व डीआईजी का परिवार देहरादून गया था घूमने,नोएडा के कसना थाना क्षेत्र के अल्फा-1 की घटना

बिजनौर-किशोरी के साथ गैंगरेप की वारदात,वीडियों वायरल होने पर परिजनों ने दी तहरीर,पुलिस ने 1 आरोपी को किया गिरफ्तार,1 फरार,नगीना देहात क्षेत्र के कोटकादर गांव की घटना

रियो ओलम्पिक-रेसलर योगेश्वर दत्त 0-3 से हारे,मंगोलिया के रेसलर से हारे योगेश्वर दत्त,65 KG फ्री स्टाइल कुश्ती में हारे योगेश्वर दत्त

इलाहाबाद-गैंगरेप और हत्या के आरोपी को छुड़ाने पहुंचे सपा विधायक,ग्रामीणों के साथ डीआईजी ऑफिस का किया घेराव,मऊआईमा के छाता में गैंगरेप कर किशोरी की हुई थी हत्या,गैंगरेप के आरोपी को बचाने पहुंचे विधायक सत्यवीर मुन्ना

लखीमपुर खीरी-आदमखोर बाघ को नहीं पकड़ पा रहा वन विभाग,दो लोगों को आदमखोर बाघ बना चुका है शिकार,लखनऊ ट्रंकुलाइजेशन टीम,दुधवा के 2 हाथी भेजे गए,छेदीपुर जंगल में 10 कैमरा ट्रैप बाघ के लिए लगाए गए

मथुरा-5 साल की बच्ची के साथ रेप की वारदात,गांव के ही युवक पर रेप का आरोप,फरार,हाईवे थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव की घटना

गाजीपुर-महावीर चक्र विजेता रामउग्रह पांडे की पत्नी का निधन,वाराणसी के निजी अस्पताल में श्यामा देवी का निधन,1971 के भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए थे राम उबरा

कन्नौज-अंतिम संस्कार करने गए 2 भाई काली नदी में डूबे,गोताखोरों ने दोनों भाइयों का शव बाहर निकाला,सदर कोतवाली क्षेत्र के अड़ंगापुर घाट का मामला

लखीमपुर खीरी-किशोरी ने युवक पर लगाया रेप का आरोप,मितौली थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

बस्ती-भतीजे ने चाचा की चाकू मारकर की हत्या,गृह कलह में भतीजे ने चाचा की हत्या की,आरोपी भतीजे को पुलिस ने किया गिरफ्तार,वाल्टरगंज क्षेत्र के मझौवा गांव की घटना

शामली-रंजिश को लेकर दो पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग,गोली लगने से दो लोग घायल,अस्पताल रेफर,सदर कोतवाली के आजाद चौक की घटना

बस्ती-7 साल की बच्ची के साथ 3 किशोरों ने किया गैंगरेप,तीनो आरोपी किशोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,कलवारी थाना क्षेत्र के सैफाबाद इलाके की घटना

बलिया में उफनाई गंगा ने मचाई भारी तबाही,सैकड़ों गांवों के 68 हजार लोग पलायन को मजबूर,बाढ़ का पानी हाईवे पर भी चढ़ा,प्रशासन के हाथ पांव फूले,बाढ़ के पानी से सैकड़ों गांव हुए जलमग्न

बाराबंकी-मूकबधिर बलिका के साथ छेड़छाड़ का मामला,मेडिकल जांच में नहीं हुई दुष्कर्म की पुष्टि,साक्ष्य के आधार पर की जाएगी कार्रवाई-एसपी

फिरोजाबाद-12 दिन पूर्व अगवा किसान की हत्या की आशंका,गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर नहीं मिला शव,निशानदेही पर खेत में खुदाई में नहीं निकला शव,नारखी थाना क्षेत्र के मुनियाखेड़ा गांव की घटना

आगरा-ताजमहल को देखने को लेकर भीड़ हुई बेकाबू,टिकट को लेकर काउंटर पर मची अफरा-तफरी,सर्वर डाउन होने से नहीं निकल पाए टिकट,कई घंटों से टिकट विंडो पर खड़े रहे पर्यटक,1 लाख से अधिक की संख्या में मौजूद पर्यटक

अलीगढ़-पत्नी को ढूंढने के लिए दर-दर भटक रहा शिक्षक,पत्नी का पता बताने वाले को 11 लाख इनाम की घोषणा की,शिक्षक ने युवती को भगाकर नोएडा में रचाई थी शादी,24 अप्रैल को विवाहिता के पिता साथ ले गए थे,खैर थाना क्षेत्र के जरारा गांव का मामला

बलिया-बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या का बलिया दौरा आज,मृतक बीजेपी कार्यकर्ता विनोद राय के परिजनों से मिलेंगे,नरही कांड में बीजेपी कार्यकर्ता विनोद राय की हुई थी मौत

मुजफ्फरनगर-शिक्षक ने गोली मारकर की आत्महत्या,घरेलू कलह से परेशान युवक ने दी जान,नईमंडी कोतवाली क्षेत्र की घटना

गोरखपुर-असलहों के बल पर पेट्रोलपंप पर हजारों की लूट,पेट्रोल कर्मी से नोटों से भरा बैग छीनकर बदमाश फरार,गगहा थाना क्षेत्र के गंभीरपुर के पेट्रोलपंप की घटना

शामली-आपसी विवाद में 2 पक्षों में मारपीट,हवाई फायरिंग,आधा दर्जन लोग घायल,अस्पताल में भर्ती,सदर कोतवाली के काजीवाड़ा की घटना

ललितपुर-पूर्व सपा प्रत्याशी मुन्नालाल बीजेपी में शामिल,सपा के टिकट पर लड़ा था पिछला विधानसभा चुनाव,जिला कार्यकारिणी से पिछले दिनों दिया था इस्तीफा

सीतापुर-19 केन्द्रों पर हुई अमीन पद की लिखित परीक्षा,9856 में से 5846 अभ्यर्थी परीक्षा में हुए शामिल

हमीरपुर-बेतवा और यमुना का जलस्तर बढ़ने से लोगों में दहशत,जिला प्रशासन ने तटीय इलाकों में अलर्ट जारी किया,मुख्यालय समेत कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

फतेहपुर-यमुना नदी का जल स्तर बढ़ा,कई गांव की सड़कों पर भरा पानी,पलायन को मजबूर हैं ग्रामीण,प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को जारी किया अलर्ट,सदर तहसील के आधा दर्जन गांव बाढ़ की चपेट में

मुरादाबाद-किशोरी के साथ छेड़छाड़ का मामला,आरोपी शोहदे और परिजनों पर दर्ज हुआ केस,आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार,कटघर थाना क्षेत्र का मामला

मिर्जापुर-ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत,दो युवक गंभीर रुप से घायल,अस्पताल रेफर,विंध्यांचल थाना क्षेत्र के गैपुरा मोड़ की घटना

कानपुर-सीओ घाटमपुर की गाड़ी-बाइक में टक्कर,3 लोग घायल,अस्पताल में भर्ती कराया गया,शहर के घाटमपुर थाना क्षेत्र में हुआ हादसा

मेरठ-23 अगस्त को स्वामी प्रसाद मौर्या करेंगे शक्ति प्रदर्शन,राधा गोविंद मंडप में होगा सैनी समाज का बड़ा सम्मेलन,पूर्व विधायक हरपाल सैनी कर रहे सम्मेलन का आयोजन

इलाहाबाद-घर में घुसकर युवक की गला रेतकर हत्या,हत्या कर आरोपी मौके से हुए फरार,जार्जटाउन थाने के अल्लापुर की घटना

आगरा-चलती ट्रेन से मोबाइल छीनकर बदमाश फरार,छीना-झपटी में युवक ट्रेन से गिरकर हुआ घायल,कैंट स्टेशन और राजा मंडी के बीच की घटना

आगरा-जान जोखिम में डालकर वाटर लाइन पर चल रहे लोग,दौड़ लगा रहे बच्चों के साथ हो सकता है हादसा,यमुना नदी के उफान से इलाके के लोगों में है दहशत,पाइप लाइन पर चलने वालों को नहीं रोक रहा प्रशासन,छत्ता थाना क्षेत्र के हाथीघाट के पास का मामला

गोरखपुर-शातिर बदामाश डब्ल्यू यादव गिरफ्तार,बिल्डर से 50 लाख की मांग रहा था रंगदारी,पैसा नहीं मिलने पर बिल्डर पर की थी फायरिंग,STF ने महाराष्ट्र के थाणे से की गिरफ्तारी,कैंट थाना के मोहतीपुर का मामला

इलाहाबाद-महिला और तीन बच्चों की जलकर मौत का मामला,परिजनों का ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप,ससुरालीजन ताला बंदकर घर छोड़कर हुए फरार,मेजा के अहिरनपुर में महिला,3 बच्चों की हुई थी मौत

गोरखपुर-चोरों के गैंग का पर्दाफाश,10 वारदातों का खुलासा,राजघाट पुलिस ने सरगना सुल्तान समेत 3 को पकड़ा,2 तमंचे,3 कारतूस,बाइक और जेवरात किए बरामद

बिजनौर-युवक को पीटने वाला सिपाही लाइन हाजिर,स्योहारा थाने में तैनात सिपाही को एसपी ने लाइन हाजिर किया

मेरठ-अमीन की परीक्षा देते हुए मुन्नाभाई धरा गया,इलेक्ट्रानिक डिवाइस से नकल करते पकड़ा गया,आरजी इंटर कालेज से धरा गया

लखनऊ में सामने आई एसआरएम मोटर्स की बड़ी जालसाजी,बिकी गाड़ियों को नई बनाकर बेच रहा है एसआरएम मोटर्स,प्रतिबंधित यूरो-3 गाड़ियों को यूरो-4 बताकर कर रहा धोखाधड़ी,एसआरएम मोटर्स के साथ आरटीओ के अफसर भी फ्रॉड में शामिल,गाजीपुर थाने में दर्ज हुआ एसआरएम मोटर्स के खिलाफ मुकदमा,एसआरएम मोटर्स के साथ फाइनेंस करने वाली कंपनी पर केस,100 से अधिक गाड़ियां लखनऊ के बाशिंदों को फर्जी तरीके से बेंची,ग्राहक से कार से 8 लाख लिए,आरटीओ में कीमत 4 लाख बताई,सेल्स टैक्स के साथ तमाम टैक्सों की भी चोरी कर रहा एसआरएम मोटर्स,टैक्स एसोसिएशन ने एसआरएम मोटर्स पर लगाए गंभीर आरोप

मथुरा-पैसेंजर ट्रेनों में यात्री कर रहे मौत का सफर,यात्री ट्रेन की छतों पर कर रहे सफर,रेलवे प्रशासन का नहीं ध्यान,हो सकता बड़ा हादसा,मथुरा छावनी रेलवे स्टेशन का मामला

बिपुल सिंह

मडियाहू-----क्षेत्र प्रमुख मडियाहूं लाल प्रताप यादव ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर दो युवकों ने असलहा दिखा कर पैसा मांगने का आरोप लगाया है क्षेत्र प्रमुख ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि मैं क्षेत्र पंचायत कार्यालय में शनिवार को बैठा था उसी समय उनके कार्यालय में कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासी बब्बू सिंह अपनी एक अज्ञात साथी के साथ बाइक से पहुंचा तथा हमारे चेंबर में घुसकर पैसे की मांग करने लगा क्षेत्र प्रमुख ने बताया कि जब मैंने इसका विरोध किया तो वह असलहा दिखाते हुए मेंज पीटने लगा और 2 दिन के अंदर रूपया न देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए अपने साथी के साथ बाइक से चला गया इसके पूर्व भी उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस व पुलिस अधीक्षक को दी गई है।उन्होंने अपनी तहरीर में कुद्दूपुर थाना लाइन बाजार निवासी दो अन्य व्यक्तियों पर भी इस मामले में साथ देने का आरोप लगाया है ।इस सम्बन्ध में प्रभारी कोतवाल रमेश प्रसाद ने बताया कि एक नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ  मुकदमा दर्ज किया गया है ।घटना की जांच की जा रही है।

तीखी आवाज़

*गन्ने का बकाया भुगतान इसी माह में करें चीनी मिल प्रबंधन*

*जिला अधिकारी हरवंश सिंह चुघ ने दी चीनी मिल प्रबंधनों को चेतावनी*
*भुगतान न होने पर की जाएगी ठोस कार्रवाई*
*हरिद्वार:* जिलाधिकारी हरबंस सिंह चुघ ने चीनी मिल प्रबंधकों को किसानों के गन्ने के बकाये मूल्य का 19 करोड़ रुपये इस माह के अंत तक हर हाल में भुगतान करने को कहा।

मायापुर कैंप कार्यालय में चीनी मिल प्रबंधकों के साथ हुई बैठक में डीएम ने इकबालपुर, लिब्बरहेड़ी एवं लक्सर शुगर मिल प्रबंधकों से कहा कि उन्होने भुगतान करने के लिए जो हामी भरी थी इसका पालन करें। वे इस माह के अन्त तक सभी मिलें अपने लक्ष्य के हिसाब से भुगतान कराएं। उन्होंने कहा कि शुगर मिल लिब्बरहेड़ी एवं लक्सर इस माह के अन्त तक सात-सात करोड़ रुपये एवं इकबालपुर पांच करोड़ रुपये का भुगतान हर हाल में सुनिश्चित करे। अन्यथा कार्रवाई होगी। बैठक में महाप्रबंधक इकबालपुर चीनी मिल पवन ढींगरा, प्रधान प्रबंधक शुगर मिल लक्सर कामेश कुमार, महाप्रबन्धक लिब्बरहेड़ी शुगर मिल एलएस लाम्बा आदि उपस्थित रहे।

राजेश उपाध्याय

लखनऊ -मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बयान- नोएडा में बहुत तेजी से यूनिवर्सिटी बनी, यूपी में यूनिवर्सिटी बनाने के लिए धन्यवाद, जमीन को नहीं भूलने वाला सबसे अच्छा इंसान, बेटियों ने देश को गौरवांगित किया, यूपी की तरक्की और खुशहाली के लिए काम कर रहे, यूपी के लोग मेहनती, ओवरटाइम करते हैं, बाबा रामदेव ने बहुत कमाल करके दिखाया, बाबा रामदेव का मुकाबला नहीं, लैपटॉप को विरोधी झुनझुना बताते हैं, नए जमाने में इंटरनेट से सामान खरीदा जा रहा, मशहूर गायक मो. रफीक को मुख्यमंत्री ने किया याद, मो. रफीक की एक दिलचस्प कहानी का सीएम ने किया जिक्र, टैलेंट सभी में होता है, बस सही मौका भी मिलना जरुरी, लखनऊ,नोएडा की मेट्रो निर्माण की रफ्तार का मुकाबला नहीं, नोएडा न जाने पर बोले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, नोएडा न जाने की कहानी अखबार खुद लिख देंगे-सीएम

आगरा- बीएसपी रैली में शामिल होने के लिए उमड़ी लाखों लोगों की भीड़, ढोल नगाड़े के साथ रैली में पहुंचे रहे कार्यकर्ता, आगरा और बरेली मंडल के कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं रैली में शामिल होने, साकेतनगर के सिकंदरा रोड से भारी संख्या में पहुंच रहे लोग, भारी संख्या में महिलाएं भी रैली में शामिल होने पहुंची, शाहगंज के साकेतनगर कॉलोनी से निकल रहे BSP कार्यकर्ता, बीएसपी बॉस मायावती रैली स्थल पहुंची थोड़ी देर में रैली को सम्बोधित करेंगी

लखनऊ- विधानसभा में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक, मंत्री शिवपाल यादव, प्रदीप माथुर बैठक में शामिल, BSP नेता प्रतिपक्ष गयाचरण दिनकर भी बैठक में मौजूद, विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय कर रहे बैठक

लखनऊ- गुलाम नबी आजाद ने कॉंग्रेस की यात्रा को दिखाई झंडी, 27 साल यूपी बेहाल यात्रा को दिखाई हरी झंडी, कॉंग्रेस मुख्यालय से अलग-अलग रूट पर 2 यात्राएं रवाना

लखनऊ- प्रेस कांफ्रेंस में UP कांग्रेस प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद का बयान- संसद चलने के कारण ज्यादा कार्यक्रम नहीं कर पाए, दिल्ली से निकली यात्रा में 3 दिन हम सब मौजूद थे,हमारे यहां कार्यक्रम चुनाव तक लगातार होते रहेंगे, आज कांग्रेस 2 ग्रुपों में यात्रा निकालेगी, एक ग्रुप में शीला दीक्षित और संजय सिंह शामिल होंगे और दूसरे ग्रुप में राज बब्बर और प्रमोद तिवारी रेहंगे, 65 जिलों को 9 अक्टूबर तक हम कवर करेंगे, 27 सालों में यूपी को सिर्फ गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार मिला, तीनों पार्टियों ने यूपी को मिलकर लूटा है, यूपी में परिवारवाद बढ़ा है-आजाद

वाराणसी- यूपी बीजेपी प्रभारी ओम माथुर पहुंचे वाराणसी, प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह भी साथ में मौजूद, तिरंगा यात्रा के समापन कार्यक्रम में होंगे शामिल, वाराणसी से गाजीपुर जाएंगे ओम माथुर, गाजीपुर में बीजेपी के कार्यक्रम में होंगे शामिल

सहारनपुर- जिला जेल में कैदी की गला रेतकर हत्या का मामला, जेलर और डिप्टी जेलर को सस्पेंड किया गया, डीआईजी जेल ने लापरवाही मिलने पर किया सस्पेंड, 3 बंदी रक्षक पहले ही किए जा चुके हैं सस्पेंड

मेरठ- युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या, घरेलू कलह से परेशान होकर दी जान, दौराला थाना क्षेत्र का मामला

मेरठ- एसएसपी को अंकल बताकर कारोबारी को दी धमकी, पीड़ित कारोबारी ने थाने में युवकों के खिलाफ तहरीर दी, बहसुमा थाना इलाके के काकड़ो वाली गली का घटना

लखनऊ- यूपी अधीनस्थ चयन सेवा आयोग की परीक्षा आज, सवा लाख परीक्षार्थी होंगे परीक्षा में शामिल, 186 परीक्षा केंद्रों पर 2 पालियों में होगी परीक्षा, चारबाग रेलवे स्टेशन पर 2 कम्पनी पीएसी तैनात की गई

वाराणसी- बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या का बयान- 24 अगस्त को लखनऊ में प्रदर्शन करेगी बीजेपी, UP की जनता करे पुकार इस्तीफा दें अखिलेश, इसी नारे के साथ बीजेपी करेगी प्रदर्शन, कानून व्यवस्था और विकास को प्रदर्शन में बनाएगी मुद्दा, केंद्रीय योजना को UP में आने से रोक रहे सीएम, दलितों की पिटाई से मायावती का वोट बैंक बढ़ता है-केशव

गोरखपुर- भतीजे ने चाचा को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया,आरोपी भजीता फरार, चिलुआताल थाना क्षेत्र के काजीपुर की घटना

आगरा- तालाब में नहाते समय 4 किशोर डूबे, 2 को बचाया गया, 2 की तलाश जारी, फतेहपुर सीकरी के ग्वालियर गेट की घटना

मेरठ- रिटायर्ड इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या का खुलासा, 2 आरोपियों को पुलिस ने किया अरेस्ट,तमंचा बरामद, 17 साल पहले इंस्पेक्टर ने आरोपी के पिता को भेजा था जेल, जेल भेजने की रंजिश में युवक ने इंस्पेक्टर की हत्या की, मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र में हुई थी हत्या

लखीमपुर- बाघ के हमले में बुजुर्ग की मौत का मामला, आक्रोशत ग्रामीणों ने शव को नहीं हटने दिया, अभी तक नहीं पहुंची वन विभाग की टीम, 3 दिन में 2 लोगों को शिकार बना चुका है बाघ, विधायक रोमी साहनी भी घटना स्थल पहुंचे, मैलानी थाना क्षेत्र के छेदीपुर गांव की घटना

हापुड़- क्रिकेट खले रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, बाल-बाल बचा युवक, बदमाशों ने तमंचे की बट मार बदमाशों ने किया घायल, हापुड़ देहात थाने के दोमी रोड की घटना

आगरा- RSS प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे आगरा कॉलेज, युवा दंपतियों को मोहन भागवत करेंगे संबोधित, संस्कृति,संस्कार और संयुक्त परिवार को पढ़ाएंगे पाठ

संभल- दो ट्रकों की आपस में भिड़ंत,एक की मौत, 5 लोग गंभीर घायल, जिला अस्पताल में भर्ती, आगरा हाईवे पर लगा लम्बा जाम, बहजोई थाना क्षेत्र में हुआ हादसा

चंदौली- जिले में बाढ़ से जन-जीवन अस्त-व्यस्त, सकलडिहा, मुगलसराय, धानापुर तहसील क्षेत्र प्रभावित, 120 गांव गंगा के बाढ़ के पानी से घिरे, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट,बाढ़ चौकियां बनाई गई

वाराणसी- बीजेपी ने आज वाराणसी में निकाली तिरंगा यात्रा, विवेकानंद मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद निकली तिरंगा यात्रा, नदेसर से मलदहिया तक जाएगी बीजेपी की तिरंगा यात्रा, प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या,प्रदेश प्रभारी ओम माथुर मौजूद, प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह भी तिरंगा यात्रा में हुए शामिल

लखनऊ- हजरतगंज के बटलर पैलेस में घुसा अजगर, 8 फीट के अजगर को देखकर लोगों में दहशत, हजरतगंज थाना क्षेत्र का मामला

रायबरेली- कल से लापता महिला का शव नाले से बरामद, हत्याकर महिला का शव फेंके जाने की आशंका, ऊंचाहार थाने के महेशगंज गांव में मिला शव

इलाहाबाद- सड़क किनारे मिला नवजात शिशु, कपड़े में लपेटकर सड़क किनारे डाला गया नवजात, खड़िया के बजहा के पासम मिला नवजात

लखनऊ- बीजेपी महामंत्री विजय बहादुर पाठक का सीतापुर दौरा, लहरपुर में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे पाठक

बागपत- सेना भर्ती में दौड़ के दौरान 3 अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ी, ज्यादा गर्मी होने के चलते कई अभ्यर्थी हुए बेहोश, मौके पर मौजूद डॉक्टरों की टीम कर रही इलाज, बड़ौत के जनता वैदिक कॉलेज परिसर में चल रही दौड़

लखनऊ- बिल्डर शाजी अहमद की जालसाजी, बैंक में 5 करोड़ में गिरवी रखी जमीन को शाजी ने बेचा, बैंक ने शाजी पर कराई एफआईआर तो फिर हुई रजिस्ट्री, बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक के अफसरों की मिलीभगत से जमीन बेची, बैंक ने रजिस्ट्री कार्यालय को जमीन के बारे में नहीं बताया था, बैंक ने जमीन की असली रजिस्ट्री भी नहीं रखी थी, पुलिस की जांच में बैंक के अफसर भी शक के दायरे में आए, एसएसपी लखनऊ ने दिए शाजी की गिरफ्तारी के आदेश, विवेचक को जल्द मामला निपटाने का एसएसपी ने दिया आदेश, अवध कॉलोनाइजर्स के मालिक शाजी पर वजीरगंज में है केस

गोंडा- नेशनल हैंडबाल खिलाड़ी पूजा की आत्महत्या का मामला, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखने के बाद की पूजा ने आत्महत्या, मुफलिसी के चलते खिलाड़ी पूजा ने मौत को लगाया गले, खालसा कालेज के हॉस्टल में रहती थी सब्जी विक्रेता की बेटी, पूजा गोंडा के उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र की थी रहने वाली थी

अलीगढ़- दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाति सिंह का बयान- मेरी एफआईआर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, कार्रवाई करने में सरकार तत्परता नहीं दिखा रही, एसएसपी लखनऊ मेरे मामले में फोन तक नहीं उठाती, न्याय के लिए मैं और दयाशंकर सिंह आंदोलन करेंगे-स्वाति

बिपुल सिंह

बलिया-- गंगा व घाघरा नदी के बढ़ते पानी की दबाव के चलते NH-31 पर भारी वाहनों को चलने से रोका गया केवल टवुव्हीलर चलेंगे।


बलिया_ बाढ़ के कारण बलिया छपरा रेल खण्ड पर पानी भर जाने के कारण रेल सेवा  ठप वाराणसी की तरफ  से गाजीपुर वाया बलिया से होते हुए छपरा (बिहार) की तरफ जाने वाली सभी ट्रेनों को डाइवर्ट किया गया।वहीं पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन बलिया - वाराणसी तक का शुरू रहेगा।तथा छपरा की तरफ से भी बलिया होते हुए वाराणसी की ओर जाने वाली सारनाथ एक्सप्रेस समेत सभी ट्रेनों का परिचालन सिवान ,भटनी होते डाइवर्ट कर दिया गया है। वजह कि बिहार स्थित  गौतम स्थान - छपरा के बीच रेल पटरी पर पानी चढ़ चूका है।

राम सेवक विश्वकर्मा

सुल्तानपुर :-कूरेभार  थाना क्षेत्र के भरसड़ा गांव में विपक्षियो ने एक महिला की लाठी-डंडो से जमकर पिटा

कूरेभार

(सुलतानपुर): थाना क्षेत्र के भरसड़ा गांव में विपक्षियो ने एक महिला की लाठी-डंडो से जमकर पिटाई कर दी है। जिससे वह गंभीर रूप से चोटहिल हो गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया और महिला को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार करके जिला अस्पताल भेज दिया।

भरसड़ा गांव निवासी सीता राम पुत्र भिखारी निवासी भरसडा ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है। कि जमीनी विवाद को लेकर उसके पडोसी रामसजीवन पुत्र टीडी, मुकेश समेत कई लोग आज सुबह उसके घर आ धमके।और भद्दी गलिया देने लगे जब सीताराम की बहन मीना ने उक्त लोगो को मना किया तो सभी लोग मीना को लात घुसो व लाठी-डंडो से मार-मारकर लहु लुहान कर दिया शोर मचाने पर ग्रामीणो की मदद से मीना को प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र कूरेभार लाया गया जहां पर मीना की गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

सुल्तानपुर :-पांच के खिलाफ दर्ज होगा धोखाधड़ी का मुकदमा


फर्जी गवाह तैयार कर दूसरी की जमीन का बैनामा लिखाने के प्रकरण को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट
सुलतानपुर : फर्जी गवाह तैयार कर दूसरी की जमीन का बैनामा लिखाने के प्रकरण को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने संज्ञान में लिया है। पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता का पक्ष सुनने के बाद शनिवार को कुड़वार एसओ को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। अर्जी में पांच लोगों को धोखाधड़ी का आरोपी बताया गया है।

कुड़वार थानाक्षेत्र के खाझापुर गांव निवासी ज्ञानेंद्र तिवारी की मां ऊषा तिवारी के नाम वसीयत के आधार पर जमीन का नामांतरण हुआ था। जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश की गई अर्जी के मुताबिक खतौनी में भी उनका नाम दर्ज हो गया था। उनकी जमीन को हड़पने के लिए गांव के वीरेंद्र कुमार तिवारी, राजकली, लक्ष्मीकांत तिवारी, वंशी दूबे व पड़ोस के गांव बसन्ततिवारीपुर के कृष्ण प्यारे तिवारी ने षडयंत्र रचा। आरोप है कि फर्जी गवाह तैयार कर ऊषा तिवारी की जमीन का बैनामा करा लिया गया। इस मामले में उन्होंने रजिस्ट्री कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारियों की भूमिका भी संदिग्ध दर्शायी है। 30 जून 2016 को भूमि के नामांतरण के दौरान उन्हें जमीन का बैनामा होने की जानकारी मिली। कुड़वार थाने गए तो वहां भी पुलिस ने प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित ने कोर्ट में वकील के जरिए अपना पक्ष रखा। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीष निगम ने प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए कुड़वार एसओ को मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया है।

प्रतापगढ़ :- कपासी में गिरा कच्चा मकान 


संडवा चंद्रिका, प्रतापगढ़ : थाना अंतू के कपासी गांव में बरसात के चलते दो कच्चा मकान ढह गया। राम किशो
संडवा चंद्रिका, प्रतापगढ़ : थाना अंतू के कपासी गांव में बरसात के चलते दो कच्चा मकान ढह गया। राम किशोर पाल व विनोद कुमार पाल का कच्चा मकान है। दो दिन पूर्व हुई मूसलधार बारिश में मकान की दीवार गल गई। शुक्रवार की शाम अचानक मकान ढह गया। मकान गिरने की आशंका से परिजन घर बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। इस बीच मकान ढह गया। घर की गृहस्थी नष्ट हो गई।

प्रतापगढ़ : उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर अपनी मांगों को

प्रतापगढ़ : उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर अपनी मांगों को लेकर सफाई कर्मियों ने शनिवार को मोटरसाइकिल रैली निकाली।


जिलाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद यादव की अगुवाई में विकास भवन से निकाली गई रैली कचहरी होते हुए मीराभवन स्थित सपा कार्यालय पहुंची। वहां मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सदर विधायक नागेंद्र ¨सह यादव उर्फ मुन्ना यादव, जिलाध्यक्ष भैयाराम पटेल को सौंपा गया। जिलाध्यक्ष अयोध्या यादव ने कहा कि अगर उनकी मांगों को सरकार ने नहीं माना तो विधानसभा का घेराव किया जाएगा। इस दौरान अनिल कुमार गौड़, कंचन सरोज, रमेश गौड़, संतोष सरोज, मनोज मौर्य, प्रदीप सरोज, अमृतलाल प्रजापति, तारा मिश्रा, रामयश कुरील, राजेश गौतम, भोला पासी आदि मौजूद रहे।

शनिवार, 20 अगस्त 2016

तीखी आवाज़

                       
 आप सभी पाठको को बहुत बहुत धन्यबाद इस समाचार का विस्तार के लिए हमें पत्रकारों की जरूरत है |
             कृपाकरके  इक्छुक लोग इस नवम्बर पर जुड़ सकते है व्हाट्सअप नंबर 9935759403 है आप इस पर अपना फ़ोटो पता आधार कार्ड का फ़ोटो भेज दे जिससे हम उनके पते पर कार्ड भेज सके | हर प्रदेश,जिला,तहशील,केलिए
                                              सम्पादक
    धन्यबाद                      अरविन्द कुमार उपाध्याय
                                             9935759403

अनामिका सिंह

अनामिका सिंह (ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर)

सुलतानपुर : रात्रिकालीन कटौती ने नगरवासियों का सुकून छीन लिया है। बीते एक सप्ताह से महकमा रात की कटौती

सुलतानपुर : रात्रिकालीन कटौती ने नगरवासियों का सुकून छीन लिया है। बीते एक सप्ताह से महकमा रात की कटौती से बाज नहीं आ रहा है। रात के नौ बजते ही कटौती का सिलसिला जो शुरू होता है वह देर रात तक जारी रहता है। बरसात व उमस भरी गर्मी के बीच लोग कमरों में रात गुजारने को मजबूर हैं। जिससे उनकी दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। वहीं दिन में लगातर आपूर्ति मुश्किल हो गई है।

बीते सप्ताह भर से महकमा रात्रि की अघोषित बिजली कटौती कर रहा है। कभी शाम आठ बजे से तो कभी नौ बजे कटौती की जाती है। उसके बाद भी लगातार आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जिससे लोगों की नींद में खलल पैदा हो रही है। गुरुवार की शाम तो हद हो गई। शाम सात बजे से आपूर्ति बाधित होना जो शुरू हुई देर रात तक जारी रही। स्थिति यह रहती है कि कई मुहल्लों में तो जरा सी तकनीकी खराबी आने से रात-रात भर बिजली गुल रहती है। शुक्रवार को भी दिन भर यही हाल रहा। घंटे-घंटे पर बिजली कटौती की जाती रही। त्योहारों के मौसम में हो रही अंधाधुंध कटौती से उद्योग धंधे प्रभावित हो रहे हैं। नगरवासियों ने बिजली कटौती को लेकर धरना-प्रदर्शन तक किया, लेकिन महकमे की कार्यशैली में कोई सुधार नहीं हुआ। इस बाबत अवर अभियंता जियालाल का कहना है कि नगर वासियों को रोस्टर के मुताबिक ही बिजली दी जा रही है। तकनीकी खराबी आने पर ही कटौती की जाती है, जो कुछ ही देर मे बहाल कर दी जाती |

रामसेवक विश्वकर्मा

सुलतानपुर
 इलाहाबाद-फैजाबाद मार्ग पर अहिमाने के निकट चालक की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। अचानक मार्ग पर एक शीशम का पेड़ भरभरा कर गिरने लगा तभी चालक ने बस को बायीं तरफ काटकर खड्ड में उतार दिया। जिससे सभी यात्री बाल-बाल बच गए।

प्रयाग डिपो की बस संख्या यूपी.70 सीटी 9915 जो भोर में तीन बजे बहराइच से चलकर इलाहाबाद जा रही थी। बस पयागीपुर क्रास कर अहिमाने बाजार के पास पहुंची ही थी कि सामने से एक शीशम का बड़ा पेड़ रोड पर अचानक गिरता दिखाई दिया, लेकिन चालक जमील अहमद ने अपना संतुलन नहीं खोया और बस को कंट्रोल कर बायीं पटरी पर उतार दिया। इतनी सावधानी के बाद भी बस पटरी के किनारे मिट्टी में धंस गई। घटना के समय पूरी बस यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी।

तीखी आवाज़

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मिजोरम के राज्यपाल रह चुके वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ. अजीज कुरैशी के तेवर शुक्रवार को बदले-बदले नजर आए। भाजपा को हमेशा निशाने पर रखने वाले पूर्व राज्यपाल ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की खूब तारीफ की।
उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह सेकुलर विचारों वाले नेता हैं। मुसलमानों को अपनी समस्याओं के लिए राजनाथ सिंह से बात करनी चाहिए। उन्होंने राजनाथ सिंह को अटल बिहारी वाजपेयी का सियासी वारिस भी बताया। कुरैशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी तारीफ करते हुए कहा कि आजकल मोदी सेकुलर बातें कर रहे हैं। यह अच्छी बात है।

वीवीआईपी गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता में कुरैशी ने कहा कि राज्यसभा की 57 सीटों के लिए पिछले दिनों हुए चुनाव में कांग्रेस व सपा ने एक भी मुस्लिम नेता को टिकट नहीं दिया।

वहीं, भाजपा ने दो मुसलमानों को राज्यसभा भेजकर कांग्रेस व सपा के चेहरों पर कालिख मल दी है। कांग्रेस व सपा ने ऐसा अपराध किया है कि इन्हें कठघरे में खड़े होकर आने वाली नस्लों को जवाब देना होगा।

तीखी आवाज़

महाराष्ट्र में भंडारा से भाजपा विधायक रामचंद्र अवसरे ने पुलिस थाने में सरेंडर किया है। रामचंद्र पर एक पुलिसकर्मी को थप्पड़ जड़ने का आरोप है।


नई दिल्ली, (वेब डेस्क)। महाराष्ट्र में पुलिसकर्मी को थप्पड़ जड़ने वाले भाजपा विधायक रामचंद्र अवसरे ने सरेंडर कर दिया है। उन्होंने भंडारा से भाजपा विधायक रामचंद्र अवसरे ने तुमसर के पुलिस थाने में सरेंडर किया है।

गौरतलब है कि 16 अगस्त को तुमसर में भाजपा की तिरंगा यात्रा के दौरान विधायक के ड्राइवर से पुलिसकर्मी राजू साठवने की कहासुनी हो गई, जिससे तिलमिलाए विधायक तिरंगा यात्रा ख़त्म होते ही पुलिस स्टेशन पहुंचे और पुलिस इंस्पेक्टर के सामने ही राजू साठवने को थप्पड़ जड़ दिया।


यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अवध शिल्प ग्राम का उद्घाटन करते हुए चाचा शिवपाल यादव से मतभेद होने की बात फैलाने के लिए मीडिया को दोष दिया।


उन्होंने कहा कि मैं कुछ पत्रकारों को जानता हूं। वो जब मेरे साथ बैठते हैं तो कहते हैं कि आप अच्छा काम कर रहे हैं और जब चाचा के पास बैठते हैं तो उनसे कहते हैं कि आप अच्छा काम कर रहे हैं।

मैं उनसे कहता हूं कि आप अपना काम करो न्यूज चलाओ किसी के बीच झगड़ा क्यों करवाते हो। अखिलेश ने कहा कि हमें विरोधियों के साथ ही आप मीडिया के लोगों से भी सावधान रहना पड़ता है।

वहीं, मुख्यमंत्री अखिलेश ने कहा कि आने वाले अक्टूबर से प्रदेश की बिजली व्यवस्‍था में बड़ा परिवर्तन नजर आएगा। हम ऐसा काम कर रहे हैं कि बिजली संकट से प्रदेश को छुटकारा मिल जाएगा।

तीखी आवाज़


महाराष्ट्र में दहीं हांडी कायक्रमों पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियम व शर्तें तय करने के बाद शिवसेना ने कोर्ट को निशाने पर ले लिया है।


मुंबई (पीटीआई)। महाराष्ट्र में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दही-हांडी उत्सव के मानकों पर अंकुश लगाये जाने पर शिवसेना ने कड़ा रख अख्तियार करते हुये कहा कि लोग हिन्दू उत्सवों के संबंध में इस प्रकार की बाधाएं लगाने के प्रयासों को विफल कर देंगे।
शिवसेना ने कहा, गणेशोत्सव, दही-हांडी और नवरात्रि जैसे सभी त्योहार हमारी मान्यताओं का हिस्सा हैं। हमें निर्देश देने वाले न्यायालयों को कम से कम इस मुद्दे पर लक्ष्मण रेखा पार नहीं करनी चाहिये।

तीखी आवाज़

 हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा है।

नई दिल्ली,। जन्माष्टमी के मौके पर होने वाले दही हांडी के उत्सव को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा है। महाराष्ट्र सरकार की याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने कहा कि मानव पिरामिड की ऊंचाई 20 फीट से अधिक नहीं होगी।
बता दें महाराष्ट्र सरकार ने कोर्ट में 2014 के एक फैसले को स्पष्ट करने के लिए याचिका दाखिल की थी।
उल्लेखनीय है कि 11 अगस्त, 2014 को बॉम्बे हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को सर्कुलर जारी करने का निर्देश दिया था। इसके मुताबिक, दही-हांडी उत्सव में 18 साल से कम उम्र के बच्चों के हिस्सा लेने पर रोक लगाने और मानव पिरामिड की ऊंचाई 20 फीट से ज्यादा न रखने की बात कही गई थी। जिसके बाद आयोजकों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाते हुए 12 साल तक के बच्चों को हिस्सा लेने की इजाजत दे दी थी और ऊंचाई के आदेश पर भी रोक लगा दी थी, लेकिन बाद में सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका का निस्तारण कर दिया।
क्या है दही-हांडी उत्सव?
दही हांडी का उत्सव हर साल भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन जन्माष्टमी के मौके पर आयोजित होता है। इसमें मानव पिरामिड बनाए जाते हैं और ऊंचाई पर बंधे दही से भरे मिट्टी के बर्तन को तोड़ा जाता है। यह महाराष्ट्र का एक बेहद लोकप्रिय उत्सव है।

बिपुल सिंह

जफरावाद विधानसभा,भाजपा के टिकट को लेकर घमासान

जौनपुर / जफरावाद मे अभी  आधा दर्जन  ऐसे भाजपा नेता है,जो कि पूरी तरह से टिकट पाने की लालसा संजोये हुऐ है।जबकि टिकट किसी एक को मिलेगा।भाजपा टिकट उसी को देगी जिस पर उसे भरोसा होगा कि चुनाव जीत जायेगा। वर्तमान  मे अगर हम देखे तो भाजपा के जुझारु नेता हरेन्द्र प्रताप सिंह , धरमेन्द्र प्रताप सिह,विक्रम प्रताप सिंह ,अखिलेश चौवे, सुनील सिंह आदि भाजपा के टिकट पर अपनी अपनी दावेदारी जता रहे है। विधान सभा क्षेत्र मे लगे होर्डिंग पोस्टर नेताओ की सक्रियता व लालसा के बारे मे बयान कर रहे है। हरेन्द्र भाजपा के पुराने नेता है। जफरावाद से चुनाव लड चुके है। चुनाव भले ही हार गये हो,लेकिन जो मत उन्हें मिला बहुत ही सम्मान जनक स्थिति रही।आज भी  जफरावाद मे उनको चाहने वालो की कमी नहीं  है। धरमेन्द्र प्रताप सिंह  भी  एक महान सख्शियत है। पूर्व मन्त्री उमानाथ सिंह के भतीजे व सासंद के पी के भाई है,साथ ही टी डी कालेज के प्रबन्धक व पूर्व  भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक सिंह के लडके है।इनकी भी  सक्रियता  जफरावाद मे विशेष तौर पर बनी हुई है। विक्रम प्रताप अद्भूत प्रतिभा है। जफरावाद मे इनका जलवा कायम है। तरह तरह के कार्यक्रम के माध्यम से जनता का मन लुभाते रहते है। कभी  कुश्ती  दंगल का आयोजन  तो कभी ग्रामप्रधान सम्मान समारोह का आयोजन कर जनमानस मे अपनी  छाप बनाए हुए है। सुनील सिंह पूर्व  भाजपा जिलाध्यक्ष ईश्वर देव सिंह के लडके है।जो काफी सक्रिय है। जफरावाद मे उनकी अच्छी खासी पकड है। अखिलेश चौबे की इधर सक्रियता विशेष तौर से बढी है।  अभी  सबके शुभचिंतक  अपने  अपने लोगो  का टिकट पक्का  मान रहे है। कहीं  अचरज न हो जाय। जो लोग सोचे न हो वह हो जाय।आगे क्या होगा राम जाने

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़ पुलिस चौकी पर लँगूर का उत्पात दो सिपाही धायल


भुपियामऊ पुलिस चौकी पर शुक्रवार की सुबह एक लंगूर ने जमकर उत्‍पात मचाया। उसे भगाने की कोशिश में दो पुलिसकर्मी लहूलुहान हो गए। लंगूर ने कुर्सी समेत अन्य सामान क्षतिग्रस्त कर दिया। बाद में उसे बाग की ओर भगाया गया। जहां कुत्तों ने हमला कर उसे मार डाला।

भुपियामऊ पुलिस चौकी पर सुबह आठ बजे एक लंगूर पहुंच गया। वह चौकी पर रखी कुर्सी इधर- उधर फेंकने  के साथ ही कपड़े फाड़ने लगा। बिजली के बोर्ड को भी तोड़ डाला। आरक्षी संजय साहू व अमरनाथ ने लंगूर को भगाने लगे तो उसने दोनों पर हमला बोल दिया। जिसमें वे लहूलुहान हो गए। लंगूर के डर से दूसरे पुलिसकर्मी कमरे का दरवाजा बंद कर तमाशा देखते रहे। जब आसपास के लोगोें ने शोर मचाया तो लंगूर छत पर चढ़ गया। इसके बाद दोनों सिपाही बाहर निकले। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने मामले की सूचना

वन विभाग को दी। करीब 11 बजे पुलिसकर्मी लंगूर को चौकी से दूर भगाने में आखिरकार कामयाब हो गए। हालांकि कुछ ही देर में कुत्तों ने उसे घेर लिया और मार डाला। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने लंगूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

प्रतापगढ़==बाढ़ का कहर , 10 बेघर 


सई नदी का जलस्तर बढ़ने का सिलसिला शुक्रवार को थम गया लेकिन लोगों की मुश्किलें बढ़ने का क्रम जारी रहा। नदी का पानी बढ़ने से दस 10 घरों में प्रवेश कर गया था। इनमें रहने वाले सभी लोगों ने बोरिया-बिस्तर लेकर पड़ोसियों के घर पर ठौर बना लिया है। उधर तेज बहाव से शुक्रवार को निर्माणाधीन नाले की दीवार बह गई। नगर पालिका की टीम ने बस्ती का जायजा भी लिया।

सोमवार को हुई मूसलाधार बरसात के बाद से सई नदी पूरे उफान पर थी। शुक्रवार की सुबह जलस्तर बढ़ने का सिलसिला थम गया। हालांकि निचले स्तर पर मकान बनाने वाले लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा। बेल्हा देवी मंदिर के पूर्वी दिशा में बने 10 मकानों में सई नदी का पानी प्रवेश कर गया है। जिसके चलते देवेश मौर्या, रामजस, विनोद कुमार, दीपिका समेत अन्य सभी अपना मकान छोड़कर आसपास रहने वालों के मकान में रहने को मजबूर हैं। उधर बेल्हा देवी मार्ग से होकर इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग की ओर आने वाला संपर्क मार्ग भी बह गया। साथ ही निर्माणधीन पुलिया के साथ ही दीवार भी ढह गई। मोहल्ले के लोगों में दहशत अब भी कायम है। उनका कहना है कि रात में तेज बरसात हुई तो खतरा हो सकता है। इसके चलते सभी निचले मकान में रहने वाले लोगों ने अपना कीमती सामान सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचा दिया है।

बरसात का कहर जारी,अधेड़ की मौत
जेठवारा थाना क्षेत्र के नौबस्ता बीबीपुर निवासी जीतलाल (55) गांव के ही लाल प्रताप के घर रहकर काम-काज करता था। गुरुवार की रात वह उनके घर के बाहर बने टिनशेड में सो रहा था। रात में तेज हवा के साथ बरसात होने लगी। अचानक टिनशेड के साथ ही पिलर उसके ऊपर आकर गिर गया। मलबे में दबने से जीतलाल की मौत हो गई। बताते हैं कि जीतलाल के दो भाई पंजाब में रहते हैं। खबर मिलने पर दोनों भाई घर के लिए चल पड़े। मानधाता थाना क्षेत्र के खरवई में गुरुवार की शाम से शुक्रवार भोर तक बरसात के चलते जर्जर कच्चे मकान गिरते रहे। गांव के विनोद कुमार पुत्र किशोरी, राजाराम पुत्र महाराजदीन, श्यामलाल पुत्र जोखू सरोज, भारत सिंह व अब्दुल सलाम पुत्र मंशा अली का मकान गिर गया। जिससे सभी की गृहस्थी पूरी तरह से खाक हो गई ।