कैबिनेट मंत्री के गनर ने पत्रकार को जमकर पीटा ,विरोध करने पर सीने पर सटाया कारबाईन
जौनपुर। अपने आका को जाम के झाम से निजात दिलाने के लिए आज कैबिनेटमंत्री पारसनाथ यादव के पुत्र लकी यादव के गनर ने जनता पर जमकर कहर बरपाया। उसने जाम में फंसे मोटर साईकिल सवारो पर खुब लाठियां तोड़ी। इस जद में आये एक टीवी चैनल पत्रकार को भी उसने नही बख्शा। सिपाही ने उनके सिर पर तीन बार लाठियों से प्रहार किया यह तो संयोग अच्छा था कि पत्रकार हेलमेट पहन रखा था अन्यथा आज वह जीवन और मौत के बीच अस्पताल में होता। अचानक हुए हमले से पत्रकार बुरी तरह से सहम गया। उसने जिला मुख्यालय के पत्रकारो को सूचना दिया। जिस पर तमाम पत्रकारो ने पीड़ित के साथ लेकर एसपी सिटी को पत्रक सौपा। पत्रकारो ने उन्हे चेतावनी दिया कि यदि मंगलवार तक आरोपी के खिलाफ कार्यवाही नही हुई तो हम लोग आन्दोलन करने को मजबूर होगें।
मडियाहू विधानसभा के ईटीवी इन्फार्मर बृजराज चौरसिया सोमवार की दोपहर जिला मुख्यालय आ रहे थे। दोपहर 12 बजे लाईनबाजार थाना के रसैना बाजार में वाहनों की लम्बी वाहनों की कतार लगी थी काफी लोगो के साथ पत्रकार भी जाम में फंसे थे उसी समय पारसनाथ यादव के पुत्र लकी यादव अपने वाहन से हूटर बजाते हुए पहुंचे और जाम से निकलने के लिए उनका गनर कार्बाईन एवं लाठी लेकर जाम मे फसे लोगो को पीटकर रास्ता खाली कराने का प्रयास करने लगा। गनर पत्रकार के पास भी पहुचकर लाठी चलाने लगा विरोध करने पर लाठी से सर पर वार किया जिसके कारण हेल्मेट टूट गया और गाली देने लगा मना करने पर मारने के लिए कार्बाईन गन को भी तान लिया। बाद में पत्रकार ने लकी से तुरन्त शिकायत किया लेकिन लकी यादव ने जबाब में कहा कि मेरी गाडी आने पर जाम नही खुलेगी तो लाठी चलेगी। गनर पहचान थोडी रहा है कि कौन पत्रकार है कौन क्या है। पत्रकार ने इसकी लिखित शिकायत एसपी सीटी रामजी सिंह यादव और थाना लाईनबाजार से किया है।
किसके आदेश पर मिला लकी को गनर
जौनपुर। कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव के पुत्र लकी यादव को किसके आदेश पर गनर मुहैया कराया यह प्रशासन के लिए यक्ष प्रश्न बन गया है। लकी आए दिन गनर के बदौलत बदतमीजी कर सुर्खियों में रहता है अभी तक उसके ऊपर कोई प्रशासनिक अमला कार्यवाही तक नही करता।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें