विद्युत बिल न जमा करने पर विभाग ने उतारा 25 केवीए का ट्रांस्फार्मर
सिगरामऊ / जौनपुर-स्थानीय थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव मे लगा 25 के वी ए का इन्ड्रस्ट्रियल ट्रांस्फ़ार्मर ढाई लाख रूपये विद्युत बिल का बकाया होने के कारण शनिवार को विद्युत विभाग द्वारा उतार लिया गया वही विधुत विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि तुलसीपुर निवासी गिरिजा प्रसाद उपाध्याय का वर्षो से ढाई लाख बकाया न जमा होने के कारण ट्रांस्फार्मर उतार कर विभागीय कर्यवाई की जा रही है विभाग की टीम के एक्स ई एन सहित जेई रामा सिंह जेई सत्य प्रकाश लाइनमैन अंसार,हौसिला,जयनाथ मौर्य आदि रहे।
आंगनवाड़ी कार्यकत्री को धमकाने के आरोप में दो को जेल
सिंगरामऊ - जौनपुर थाना क्षेत्र के सिरकिना गॉव निवासिनी आंगनवाड़ी कार्यकत्री संगीता मौर्य ने थाने में लिखित तहरीर दी थी कि गॉव के ज्ञान प्रकाश मौर्य व मोलई मौर्य आंगनवाड़ी केन्द्र सिरकिना पर आकर हमे गाली दिये और जान से मारने की धमकी दिये, जिस पर थानाध्यक्ष रुद्रभान पांडेय ने दोनों को पकड़ कर धारा 504 व 506 के तहत कार्रवाई कर चलान भेज दिया।
एच. टी.लाईन की चपेट में आने से विद्युत कर्मी घायल।
सिंगरामऊ - जौनपुर ।थाना क्षेत्र के सिंघावल गॉव में रविवार को मेन लाईन के पोल पर प्राइवेट विद्युत मैकेनिक चढ़ कर फ्युज जोड़ रहा था कि अचानक आपूर्ति चालू हो गयी जिससे वह झटका खाकर नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया सहयोगी उसे इलाज के लिए सी एच सी बदलापुर ले गये जहॉ हालत गंभीर देखते उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया वहॉ उसका उपचार चल रहा है। होश आने पर उसने अपना नाम मो० फिरोज निवासी जालिमपुर थाना मोतीपुर बहराइच बताया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें