tikhiawaz24.in

मंगलवार, 6 सितंबर 2016

तीखी आवाज़

देवरिया-कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की किसान यात्रा आज से,आज देवरिया से राहुल गांधी शुरू करेंगे किसान यात्रा,देवरिया और कुशीनगर में राहुल करेंगे खाट सभा,राहुल गांधी के 6 सितम्बर को देवरिया में कार्यक्रम,10.30 बजे रुद्रपुर के द्वाबा में राहुल का कार्यक्रम,पचरड़ी गांव में राहुल का डोर टू डोर कम्पेन चलेगा,किसी दलित के घर पर खाना खा सकते हैं राहुल गांधी,11.50 बजे रुद्रपुर के ही दूधनाथ मंदिर मैदान में खाट सभा ,1 बजे सुदामा चौराहे लक्ष्मीपुर में मिटिंग करेंगे राहुल,2 बजे रुद्रपुर रोड देवरिया में 2.7 किमी का रोडशो करेंगे,3.45 बजे रामपुर कारखाना चौराहा पर मीटिंग होगी,4.20 बजे कंचनपुर में किसानों से मुलाकात करेंगे राहुल,4.45 बजे तरकुलहा में मीटिंग करेंगे राहुल गांधी,कुशीनगर जनपद में राहुल गांधी के कार्यक्रम,5.15 बजे टोला में मीटिंग के बाद कुशीनगर में प्रवेश करेंगे,5.45 बजे सिसवा महंत कसया से शहर में प्रवेश करेंगे राहुल,6.10 बजे गांधी चौक कसया में गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे,6.30 बजे ललिता स्टेडियम बुद्धा इंटर कालेज में खाट सभा,7.40 बजे हाटा ब्लाक कुशीनगर में मीटिंग करेंगे राहुल गांधी 

चित्रकूट-विकलांग विश्वविद्यालय का 6वां दीक्षांत समारोह आज,जगद्गुरू रामभद्राचार्य विकलांग विवि का दीक्षांत समारोह,केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल,राज्यसभा सांसद प्रकाश झा भी समारोह में होंगे शामिल 

लखनऊ-टैक्सी चालक की अपहरण के बाद हत्या का मामला,वारदात में शामिल तीसरा आरोपी भी हुआ गिरफ्तार,जानकीपुरम पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 

गोरखपुर-2 भाईयों को बंधक बनाकर बहन से दुष्कर्म का प्रयास,5 बदमाशों ने फर्जी वनदारोगा बनकर भाई-बहन को लूटा ,मंदिर में दर्शन कर बाइक से घर जा रहे थे भाई-बहन,1 बदमाश मौके से गिरफ्तार,4 बदमाश फरार,खोराबार थाना क्षेत्र के कुसमी जगंल की घटना 

लखनऊ-महिला से फोन पर अश्लील बाते करने वाला सिपाही सस्पेंड,SSP ने सिपाही अवधेश यादव के खिलाफ FIR के दिए निर्देश ,आरोपी सिपाही अवधेश यादव गोसाइगंज थाने में था तैनात,महिला ने काल रिकार्डिंग SSP को सुनाई तो हुई कार्रवाई 

इलाहाबाद- दो पक्षों में मारपीट-पथराव-हवाई फायरिंग, मामूली विवाद में दो पक्षों में हुआ टकराव, जार्ज टाउन थाने के अल्लापुर का मामला 

लखनऊ- डीजीपी ऑफिस के पास फायरिंग, नशे में धुत्त रईसजादों ने की फायरिंग, पुलिस स्कॉर्ट की गाड़ी से उतरे थे रईसजादे, फायरिंग कर मौके से फरार हुए रईसजादे

दिल्ली- गंगा सफाई को लेकर कल होगा एमओयू, जल संसाधन मंत्रालय,नाबार्ड में साइन होगा एमओयू, केंद्रीय मंत्री उमा भारती की मौजूदगी में एमओयू, सुबह 11 बजे हैबिटेट सेंटर में होगा कार्यक्रम

आगरा- बाइक लेकर युवक गिरा पुल के नीचे,मौत, पुलिस चेकिंग देखकर भागा था युवक, पुलिस ने किया पीछा,डर कर गिरा पुल से, अछनेरा थाना क्षेत्र का मामला 

फिरोजाबाद- घर जा रहे चौकीदार पर कई राउंड फायरिंग, पशु तस्करों ने की जान से मारने की कोशिश, मुकदमा लिखाए जाने से नाराज थे पशु तस्कर, फरिहा थाना क्षेत्र के ईखू गांव के पास की घटना 

फिरोजाबाद- हत्यारोपी बिल्डर 36 घंटों के लिए पुलिस रिमांड पर, कारोबारी के बेटे का अपहरण के बाद की थी हत्या, टूंडला थाना क्षेत्र से हुआ था अपहरण

आगरा- किसान को बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर हालत में किसान अस्पताल में भर्ती, पुरानी रंजिश के चलते मारी गई गोली, शम्साबाद थाना क्षेत्र के दीकापुर की घटना 

गाजीपुर- धारदार हथियार से मां की बेटे ने की हत्या, सम्पति के विवाद में मां की हत्याकर बेटा फरार, जमानिया थाना क्षेत्र के देबैठा गांव की घटना 

लखनऊ- डीजीपी ऑफिस के पास फायरिंग, नशे में धुत्त रईसजादों ने की फायरिंग, पुलिस स्कॉर्ट की गाड़ी से उतरे थे रईसजादे, फायरिंग कर मौके से फरार हुए रईसजादे

बलिया- पुलिस ने 2 शातिर महिला चोरों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने एक चोरी की चेन की बरामद, सदर कोतवाली के भिरगू मंदिर से की गिरफ्तारी

लखनऊ-फर्जी कागजात से बैंक में खाता खुलवाने गए युवती पर FIR, Bank of India के मैनेजर ने लिखे गाज़ीपुर थाने में FIR, जालसाज़ युवती को गिरफ्तार कर महिला थाने भेजा गया

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

रेडीगारापुर बवाल में चार को दबोचा

पट्टी, प्रतापगढ़ : कोतवाली क्षेत्र के रेडीगारापुर गांव में एक सितंबर को बच्चों के विवाद में मारपीट

पट्टी कोतवाली क्षेत्र के रेडीगारापुर गांव में एक सितंबर को बच्चों के विवाद में मारपीट हो गई थी। इसमें इबरार अली, आफताब, फारुख, अलीम, नूरजहां बेगम व रेहाना आदि घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने आफताब आलम की तहरीर पर 10 लोगों को नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इस घटना में रेडीगारापुर निवासी केदारनाथ भी घायल हो गया था। बाद में उसकी इलाज दौरान सांसे थम गई थी। पुलिस ने तहरीर पर अंकित यादव पुत्र वैजनाथ, मोनू यादव पुत्र विजय, ¨सकू पाल पुत्र छोटेलाल, शिवम यादव, गोली यादव, पंकज यादव, अवध नारायण यादव पुत्र रामनिहोर, अंकित यादव पुत्र सदाशिव, सूरज यादव पुत्र माताफेर, राजू यादव पुत्र सदाशिव, प्रदीप यादव सभी निवासी रेडीगारापुर तथा सुशील यादव पुत्र विश्राम यादव निवासी पूरेवंशीधर के खिलाफ दलित उत्पीडऩ का मुकदमा दर्ज किया था। साथ ही आफताब आलम की तहरीर पर ¨पटू यादव, अंकित यादव, मोनू, अंकित, शिवम, ¨सकू पाल, गोली, पंकज, सुशील व रबि सहित चार-पांच अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। सोमवार को पुलिस ने नामजद आरोपियों में से सूरज, अंकित, मोनू व रवि को दबोच लिया। इंस्पेक्टर कोतवाली संजय कुमार ¨सह का कहना था कि रेडीगारापुर में हुए बवाल के चार को दबोचा गया है। दो पुलिस की टीमें अन्य आरोपियों की तलाश में लगाई गई है। जल्द ही अन्य आरोपी भी दबोच लिए जायेगें ।

तीखी आवाज़

लखनऊ- मुफ्त स्मार्टफोन की घोषणा से विपक्षी दलों में हाहाकार, स्मार्ट यूपी-स्मार्ट फोन का अखिलेश यादव का एलान- यूपी में सबको स्मार्टफोन देगी यूपी सरकार-अखिलेश, इसी महीने से स्मार्टफोन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, विपक्षी दलों के पास अखिलेश की घोषणा का जबाव नहीं, डिजिटल क्रांति के तहत देश के सबसे बड़े सूबे में पहल, लैपटॉप और बेरोजगारी भत्ते के बाद अखिलेश का बड़ा कदम, क्या अखिलेश का आइडिया गेम चेंजर साबित होगा?

लखनऊ- फ्री स्मार्टफोन के तहत अखिलेश का पांच सूत्रीय एजेंडा- 'गरीब और अमीर के बीच डिजिटल भेदभाव खत्म करना', 'उत्तर प्रदेश में डिजिटल क्रांति के तहत बड़ा कदम उठाना', 'स्मार्टफोन से सरकार और आम आदमी की दूरी को कम करना', हम स्मार्ट उत्तर प्रदेश बनाना चाहते हैं, किसान गरीब और युवा को इम्पॉवर्ड करेंगे - सीएम अखिलेश 

देवरिया- बीजेपी की चाय की चर्चा का जवाब देंगे राहुल, खाट पर चर्चा से राहुल गांधी देंगे जवाब, रुद्रपुर के पसलड़ी में उतरेगा राहुल का हेलीकॉप्टर, सतासी इंटर कालेज में खाट पर होगी किसानों से चर्चा, राहुल गांधी,गुलाम नबी आजाद कल देवरिया में रहेंगे 

लखनऊ- कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की किसान यात्रा कल से, कल देवरिया से राहुल गांधी शुरू करेंगे किसान यात्रा, देवरिया और कुशीनगर में राहुल करेंगे खाट सभा, गोरखपुर में कल रात्रि विश्राम करेंगे राहुल गांधी, 7 सितम्बर को गोरखपुर में राहुल गांधी का रोड शो, गोरखपुर में कई सभाओं को भी सम्बोधित करेंगे राहुल, गोरखपुर से किसान यात्रा को लेकर संतकबीरनगर जाएंगे, मगहर रोड पर सभा,खलीलाबाद में राहुल की खाट सभा, 7 सितम्बर को बस्ती में रात्रि विश्राम करेंगे राहुल गांधी 

नोएडा- नोएडा अथारिटी के मुख्य अभियंता एचएस यादव की शिकायत, लखनऊ तलब किए गए थे नोएडा के मुख्य अभियंता यादव, होम सिंह यादव पर नोएडा में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं, होम सिंह यादव के खिलाफ किसी भी वक्त कार्रवाई हो सकती है, नोएडा में निर्माण के ठेकों में भारी कमीशनबाजी का आरोप है 

गाजियाबाद- नूपुर तलवार 3 हफ्ते की पेरोल पर रिहा, मां की बीमारी के चलते नूपुर को मिली पेरोल, डासना जेल में सजा काट रही हैं नुपूर तलवार, आरुषि-हेमराज मर्डर केस की दोषी हैं नुपूर 

गोरखपुर- महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा का बयान- यूपी की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त, मोदी सरकार ने एक भी वादे नहीं पूरे किए, महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण की केंद्र से मांग की-शोभा ओझा

बाराबंकी- पुलिस ने लाठीचार्ज करके ग्रामीणों को भगाया, किसान का शव रखकर प्रदर्शन कर रहे थे ग्रमीण, किसान की हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों का प्रदर्शन, 20 लाख रुपए मुआवजे,आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग, 2 दिन पहले दबंगों की पिटाई से हुई थी किसान की मौत, बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता राम बाबू द्विवेदी घायल, पथराव में SI समेत आधा दर्जन पुलिस कर्मी घायल, कई प्रदर्शनकारी भी पथराव-लाठीचार्ज में हुए घायल 

लखनऊ- यूपी पुलिस के कामकाज की तारीफ ब्रिटेन तक, ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर ने की यूपी पुलिस की तारीफ, महिला सुरक्षा संबंधी यूपी पुलिस के प्रयासों की तारीफ की, महिला सम्मान प्रकोष्ठ के कामकाज को देखकर जताई खुशी, ब्रूस बकनेल हैं भारत में ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर

इलाहाबाद- बुलंदेलखंड में राहत कार्यों में भेदभाव के खिलाफ याचिका खारिज, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा पहले से याचिकाओं पर हो रही सुनवाई, मामले में अलग से नहीं कोई याचिका की जरूरत-हाईकोर्ट, इंटरवेंशन एप्लिकेशन दाखिल करने का दिया आदेश, मामले में इंटरवेंशन एप्लिकेशन दाखिल करने का आदेश 

हाथरस- बीजेपी सांसद वरुण गांधी का बयान- सबसे बड़ी चुनौती किसान की बदहाली है, सरकार ने 2.80 लाख करोड़ उद्योगपतियों के नाम किए, 15 साल में सरकारों ने करोड़ों उद्योगपतियों को दिए, इन पैसों से 2 लाख मृतक किसान के परिजन खुश होते, देश में सबके लिए कानून बराबर होना चाहिए, गरीब किसानों की न्याय के लिए हम खून-पसीना बहाएंगे-वरुण गांधी

लखनऊ- बखरीद पर कल होने वाली वीडियो कांफ्रेंसिंग कैंसिल, कल प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी की थी वीडियो कांफ्रेंसिंग, अब 7 सितम्बर को सीधे मुख्यमंत्री लेंगे क्लास, सभी जिलों के डीएम-एसपी और आईजी की क्लास, तिलक हॉल में 7 सितम्बर को होगी सीएम की समीक्षा बैठक 

लखनऊ- आने वाले त्योहारों के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात, 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में अतिरिक्त फोर्स तैनात, लखनऊ व पूर्वांचल के कई जिलों में अतिरिक्त फोर्स की तैनाती, मोहर्रम व दुर्गा पूजा के मद्देनजर 15 दिन तक सड़कों पर रहेगी फोर्स 

जालौन- चिकनगुनिया बुखार से एक व्यक्ति की मौत, गांव में 2 दर्जन से अधिक ग्रामीण बीमार, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लिए ब्लड सैंपल, एट थाना क्षेत्र वर्ध गांव का मामला

फैज़ाबाद- किशोरी के साथ दुष्कर्म,मुकदमा दर्ज, गांव के ही युवक ने घर में घुसकर किया दुष्कर्म, आरोपी किशोरी के परिजनों को दे रहे धमकी, महराजगंज थाने के मड़ना गांव की घटना

ग्रेटर नोएडा- दबिश देने गए पुलिस टीम पर ग्रामीणों का हमला, लोगों ने दारोगा से छीनी पिस्टल की मैगजीन, 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज,8 लोग अरेस्ट, ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र की घटना

लखनऊ- प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अरुण कुमार सिन्हा का बयान- प्रदेश में डेंगू के ११०० से अधिक केस आ चुके है, उत्तर प्रदेश में डेंगू से 2 मौतें हुई हैं, डेंगू के नाम पर जो निजी अस्पताल गोरखधंधा चला रहे हैं, शिकायत मिलने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी-सिन्हा 

आगरा- ट्रैफिक सिग्नल अब चलेंगे सौर ऊर्जा से, शहर के 9 चौराहों पर लगेंगे सोलर सिस्टम, 2 करोड़ की लागत से लगाया जाएगा सोलर प्लांट, नगर निगम लगाएगा सोलर प्लांट

सहारनपुर- दिल्ली से अपह्रत किशोर को पुलिस ने किया बरामद, कल शाम दिल्ली के संतनगर से लापता हुआ था किशोर, फिरौती का फोन जाने पर एसएसपी ने किया बरामद, सिटी कोतवाली के हलवाई अड्डे से पुलिस ने किया बरामद 

लखनऊ- उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी इलेक्शन मोड में, चुनाव के लिए कांग्रेस ने 250 मांग रथ बनवाए, यूपी की सभी विधानसभाओं में जाएंगे मांग रथ, कांग्रेस के पक्ष में मांग रथ से बनाएंगे माहौल 

फिरोजाबाद- ग्राम प्रधान और सेक्रेट्री ने हड़पी शौचालय की राशि, पुराने शौचालयों को नया बताकर किया फर्जीवाड़ा, ग्रामीणों ने डीएम से की शिकायत,जांच के आदेश, खैरगढ़ ग्राम पंचायत में हुआ शौचालय घोटाला 

इलाहाबाद- इविवि में मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह, वीसी आरएल हांगलू ने शिक्षकों किया सम्मानित, सीनेट हाल में रिटायर शिक्षकों को किया गया सम्मानित, सम्मान समारोह के दौरान छात्रों ने किया हंगामा, वीसी के भाषण के दौरान पुलिस और छात्रों में झड़प, साथी छात्रों पर कार्रवाई होने का कर रहे थे विरोध 

कुशीनगर- डीपीआरओ कार्यालय में घूस लेते क्लर्क गिरफ्तार, क्लर्क को विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा, क्लर्क के पास से घूस के 88 हजार रुपए बरामद, सफाई कर्मियों की पोस्टिंग कराने में ले रहा था घूस

आगरा- पैसे के लेनदेन में दो पक्षों में पथराव,तोड़फोड़, 3 लोग गंभीर घायल,अस्पताल में भर्ती, एत्माउद्दौला क्षेत्र के पीलाखार की घटना

फैज़ाबाद- JNU के विवादित अध्यक्ष कन्हैया कुमार के दौरे का होगा विरोध, भारतीय युवा मंच का ऐलान,शहर में घुसने नही देंगे कन्हैया को, प्रेसवार्ता में मंच से अध्यक्ष शरद शुक्ला ने किया ऐलान, 19 सितम्बर को फॉर्ब्स इंटर कालेज में है कन्हैया का कार्यक्रम

वाराणसी- बिल्डर एसोसिएशन ने बाढ़ पीड़ितों के लिए दी मदद, जिलाधिकारी को बिल्डरों ने 3 लाख का चेक सौंपा, बिल्डर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज डिडवानिया ने सौंपा चेक 

सहारनपुर- आशु मलिक के समर्थकों ने आजम खां का फूंका पुतला, आजम खां के बयान से नाराज थे आशु मलिक के समर्थक, सहारनपुर के घंटाघर पर सपा कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला

कानपुर- जमीन के बाद सपा नेता अब कब्जा रहे टैम्पो स्टैंड, पुलिस,सपा नेताओं के गठजोड़ से कई टैम्पो स्टैंडों पर कब्जा, सपा MLC के भाई,पुलिस ने किया घंटाघर स्टैंड पर कब्जा, प्रतिदिन टैम्पो स्टैंडों से हो रही हजारों की पुलिस की कमाई

इलाहाबाद- वाराणसी जिला जेल में कैदियों-कर्मियों में झड़प मामला, हाईकोर्ट ने एडीजे की जांच रिपोर्ट का लिया स्वत: संज्ञान, राज्य सरकार से पूछा मामले में क्या हुई कार्रवाई, राज्य सरकार से इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मांगा जबाब, 19 सितम्बर को होगी मामले में अगली सुनवाई

अलीगढ़- संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप, पुलिस ने पति समेत 3 लोगों को लिया हिरासत में, सासनी थाना क्षेत्र के कला रोड की घटना

मथुरा- अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका, हाईवे के किनारे मिला युवक का शव, हाईवे थाना क्षेत्र के भगवान नगर की घटना

इलाहाबाद- दबंगों ने महिला पर कुल्हाड़ी से किया हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, कौंधियारा थाना क्षेत्र के उमरी गांव की घटना 

अमेठी- रेप पीड़ित गर्भवती किशोरी ने तोड़ा दम, रेप आरोपी युवक ने जबरन खिलाई थी गर्भपात की दवा, परिजनों ने रुपयों के अभाव में नहीं कराया था इलाज, जामो थाना क्षेत्र के गौरा गांव का मामला 

मेरठ- दारोगा की पत्नी से बदमाशों ने लूटे जेवरात, बाजार से घर जाते समय महिला से हुई वारदात, कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के श्रद्धापुरी की घटना

इलाहाबाद- आपसी विवाद में देवर ने भाभी को मारी कुल्हाड़ी, गंभीर हालत में महिला को अस्पताल भेजा गया, कौंधियारा थाना क्षेत्र के उमरी गांव का मामला

मुजफ्फरनगर- पुलिस ने अवैध तमंचे की फैक्ट्री का किया खुलासा, भारी मात्रा में असलहों के साथ उपकरण बरामद, पुलिस ने 1 शातिर तस्कर को भी किया अरेस्ट, बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के जोला के पास का मामला

फिरोजाबाद- डॉक्टर की लापरवाही से किसान का हाथ कटा, टूटे हाथ को जोड़ने में डॉक्टर ने की थी लापरवाही, डीएम ने सीएमएस को जांच के दिए आदेश

कानपुर- घर में घुसकर महिला के साथ युवक ने किया रेप, पुलिस ने आरोपी पड़ोसी युवक को किया गिरफ्तार, बिठूर के प्रतापपुरहरी लक्ष्मी विहार कॉलोनी का मामला

बलिया- अनियंत्रित मैजिक बैलगाड़ी में घुसी, बैलगाड़ी चालक की मौके पर मौत, बलिया के सुखपुरा थाना क्षेत्र की घटना

देवरिया- डीएम-एसपी ने राहुल गांधी के कार्यक्रम का लिया जायजा, कुशीनगर-गोरखपुर-महराजगंज से पहुंची पुलिस फोर्स, 2 बजे से 5 बजे तक जिला मुख्यालय का रूट डायवर्ट, चप्पे-चप्पे पर रहेगी खुफिया विभाग की नजर 

बहराइच में ईटीवी की खबर का असर, जंजीर में अभियुक्त को बांधने का मामला, एसपी ने आरोपी सिपाही को किया लाइन हाजिर, मामले की एसपी ने दिए जांच के आदेश 

गोरखपुर- पूर्वांचल में इंसेफ्लाइटिस से मौतों का सिलसिला जारी, पिछले 24 घंटे में इंसेफ्लाइटिस से 5 मरीजों की मौत, मेडिकल कॉलेज में इंसेफ्लाइटिस के 7 नए मरीज भर्ती, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 105 मरीजों का इलाज जारी, अबतक इंसेफ्लाइटिस से 216 मरीजों की हो चुकी मौतें

कानपुर- सांसद के रिश्तेदार ने पत्रकार को जमकर पीटा, कमरे में बंद करके सांसद के रिश्तेदार ने पीटा, बीजेपी सांसद देवेन्द्र सिंह भोले के हैं रिश्तेदार, दुकान के किराए के विवाद में पत्रकार को पीटा, सांसद के बेटे ने थाने में पत्रकारों को दी धमकी, काकादेव थाने में पत्रकारों को सांसद पुत्र ने धमकाया, कानपुर देहात के बीजेपी सांसद हैं देवेन्द्र सिंह भोले 

गाजियाबाद- कैबिनेट मंत्री आजम खान का पुतला फूंका, आशु मालिक के समर्थकों ने मुर्दाबाद के नारे लगाए, मुरादनगर कस्बे में किया गया विरोध प्रदर्शन

लखनऊ- मूर्ति विसर्जन के लिए प्रशासन ने तय किए स्थल, कुड़ियाघाट, झूलेलाल पार्क पिट बनाकर होगा विसर्जन, पंडाल में सिंथेटिक सामाग्री का नहीं होगा इस्तेमाल 

सोमवार, 5 सितंबर 2016

तीखी आवाज़

शिक्षक दिवस पर ग्राम प्रधान ने शिक्षक को पीटा।

जौनपुर/सिकरारा।
सिकरारा थाना क्षेत्र के फतेहगंज के ग्राम बढ़ोली नोनियाल के प्राथमिक विद्यालय पर गाँव के ही दबंग प्रधान ने पहुँच कर विद्यालय परिसर में बच्चो के बन रहे एम डी एम पर एतराज जताया जिस पर प्रधान एवं एम डी एम पका रही महिलाओं से कहा सुनी हो गई।बात बिगड़ते देख विद्यालय के ही एक अध्यापक विनोद ने बीच बचाव किया बस यह बात प्रधान को नागवार लग गई और वो अपने साथ आये हुए सफाई कर्मी एवं अन्य लोगो के साथ अध्यापक  विनोद पर जान लेवा हमला कर दिया।गम्भिर घायल अध्यापक विनोद का कहना है कि ग्राम प्रधान एक आपराधिक प्रवत्ति का है और इस पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज है।ग्राम प्रधान हमेशा विद्यालय मे पहुँच कर एम डी एम एवं अन्य मद का अवैध पैसा वसुलता है मना करने पर अपने आप को सत्ता पक्ष का करीबी बता कर दबंगई दिखाता है।बहर हाल आज शिक्षक दिवस है जिसमे शिक्षक को सम्मान दिया जाता है ऐसे मे विद्यालय परिसर मे आकर छात्रों के सामने एक शिक्षक की दबंग प्रधान द्वारा अपमानित करना समस्त ग्राम वासियो को अशोभनिय लगा और ग्रामीणो ने इसकी घोर निंदा एवं भृत्सना की है।इस बाबत जब दबंग ग्राम प्रधान से सम्पर्क करना चाहा तो उनका नम्बर स्विच आफ बता रहा था।शिक्षक जिला चिकित्सालय मे इलाज कर वा रहा है वही ग्राम प्रधान डा रामलोचन चौहान घटना के बाद से ही फरार बताया जा रहा है। वही प्राथमिक शिक्षक संघ ने इस प्रकरण पर रोष जताया है।गम्भिर रूप से घायल अध्यापक विनोद ने ग्राम प्रधान एवं अन्य लोगो के खिलाफ स्थानीय थाने पर तहरीर दे दिया है।

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़-हरितालिका तीज व्रत रख मांगा आशीर्वाद

लड़कियों ने लगवाई मेंहदी
अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर रविवार को महिलाओं ने हरितालिका तीज का निर्जल व्रत रखा। परिवार की सुख समृद्घि के लिए महिलाओं ने सज-धजकर भगवान शिव, पार्वती व गणपति की विधि विधान से  पूजन-अर्चन की। कुछ महिलाएं व युवतियां समूह में रात्रि जागरण कर सोमवार को निर्जल व्रत का परायण करेंगी।

पौराणिक मान्यता है कि हरितालिका तीज व्रत को सबसे पहले राजा हिमवान की पुत्री माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए रखा था। पार्वती के तप और आराधना से खुश होकर भगवान शिव ने उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकार किया था।

रविवार को सुहागिन महिलाओं ने अक्षय सौभाग्य के लिए श्रद्धा, लगन और विश्वास के साथ हरितालिका तीज का व्रत रखा। रविवार को देर शाम सुहागिनों ने नए लाल वस्त्र पहन, हाथों में मेंहदी लगाकर व सज-धजकर शिवालयों में भगवान शिव, माता पार्वती व गणेश भगवान की पूजा-अर्चना की। माता पार्वती को महिलाओं ने सुहाग का सारा सामान चढ़ाया। पूजन अर्चन के बाद समूह में एकत्र महिलाओं को हरितालिका तीज की कथा सुनाई गई।

शहर व ग्रामीण क्षेत्र की कुछ महिलाएं समूह में रह कर रविवार को पूरी रात जागरण करेंगी और सोमवार को निर्जल व्रत का परायण करेंगी।

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़ -दूध कारोबारी की हत्या, खेत में फेंका शव

पिलखिनी गांव में रविवार की सुबह खेत गए दूध कारोबारी की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद व्यवसायी का शव खेत में फेंक कर हत्यारे फरार हो गए। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के पिलखिनी गांव निवासी कमला प्रसाद पांडेय (55) मुंबई में दूध का बड़ा कारोबार करते थे। कमला प्रसाद पांडेय का पिलखिनी गांव में एक भूमि के मालिकाना हक को लेकर विपक्षी से विवाद चल रहा था।

विवाद को निपटाने के लिए कमला प्रसाद अपनी पत्नी चंदूबाई के साथ करीब दो माह पहले गांव आए थे। विवाद निपटाने के लिए कमला प्रसाद ने स्थानीय पुलिस के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों से फरियाद की लेकिन उसका निस्तारण नहीं हो सका। रविवार की सुबह करीब सात बजे कमला प्रसाद पांडेय नित्य क्रिया के लिए खेत गए थे। काफी देर तक जब वह वापस नही लौटे तो घर में मौजूद उनकी पत्नी चंदूबाई ने ग्रामीणों को जानकारी दी। ग्रामीण और चंदूबाई कमला प्रसाद को ढूंढ रहे थे।

दोपहर घर से करीब 50 मीटर दूर एक खेत में कमला प्रसाद का शव पड़ा था। कमला प्रसाद के मुंह से खून निकल रहा था जबकि शरीर पर चोट के निशान थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कमला प्रसाद पांडेय की हत्या की गई है। ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर कोतवाल भावनाथ चौधरी समेत अन्य पुलिस कर्मी पहुंच गए। लंभुआ कोतवाल ने बताया कि मृतक कमला प्रसाद पांडेय के मुंह से खून बह रहा था।

शरीर पर चोट के निशान हैं। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। मृतक के बेटे मुंबई में हैं। उनके आने के बाद केस दर्ज होगा ।

तीखी आवाज़

 विपक्ष को मिला बड़ा मुद्दा

अरविंद उपाध्याय

 प्रदेश के एक बड़े अधिकारी का बयान अखिलेश  सरकार के लिए गले की फाँस बन गया है।बात छोटी नहीं है क्योंकि कही गयी बात ने सरकार की समूची कार्य संस्कृति को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है।साथ ही यह टिप्पणी प्रदेश में जिलाधिकारियों द्वारा विभिन्न मदों में खर्च किये जाने वाली हजारों करोड़ रुपये की मोटी रकम में घपलेबाजी के गम्भीर इशारे करती है ।विपक्षी दलों ने इसे बतौर मुद्दा लपक लिया है ।
  प्रदेश शासन में राष्ट्रीय एकीकरण विभाग के सचिव अशोक कुमार ने बस्ती जनपद  के दौरे के दौरान पत्रकारों से कह दिया कि सपा सरकार में डीएम बनने के लिए 70 लाख रुपये लगते हैं ।यह रकम होती तो वे भी डीएम बन गए होते ।जो अधिकारी नहीं देता उसे मुख्यालय में ड्यूटी बजानी पड़ती है ।बस्ती के नोडल अधिकारी के तौर पर तीन दिन का दौरा कर रहे अशोक कुमार ने हालाँकि अपनी टिप्पणी के तुरंत बाद इसे अनौपचारिक बातचीतद कह कर सफाई देने की कोशिश की लेकिन तब तक उसे पंख लग चुके थे।खबर है कि उन्हें दौरे के दौरान ही अगले दिन निलम्बन की सूचना मिल गई ।
  इस तरह के आरोप आये दिन सियासी फिज़ा में तैरते रहते हैं लेकिन एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा उस पर मुहर लगा देना काफी मायने रखता है ।चुनाव बेहद नजदीक है, सियासी हमले लगातार तेज हो रहे हैं ।ऐसी स्थिति में विपक्षी दलों को मानो एक और हथियार मिल गया है ।

उत्तर प्रदेश में फिर से अपनी पकड़ बनाने के लिए बेचैन कांग्रेस ने इसे अति गम्भीर बात कह कर सार्वजनिक सभाओं में  सपा सरकार पर हमला तेज कर दिया है।'27साल - यू पी बेहाल' का नारा लेकर सड़क पर निकली कांग्रेस की जौनपुर के टाउन हाल मैदान में रविवार की शाम आयोजित जनसभा में इस मुद्दे को तीखी टिप्पणियों के साथ उठाया गया ।
 वैसे उत्तर प्रदेश में अस्थिर सरकारों एवं क्षेत्रीय दलों की सरकारों के दौर में मोटी रिश्वत लेकर मंत्रियों द्वारा  ट्रांसफर और पोस्टिंग करने का खेल अब नई बात नहीं मानी जाती ।वर्तमान समय में भी सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव और शासन प्रमुख अखिलेश यादव की लगातार घुड़कियों के बावजूद अनेक मंत्रियों द्वारा ट्रांसफर और पोस्टिंग के जरिए मोटी उगाही की प्रवृत्ति न छोड़ने की बात जग जाहिर है ।