शिक्षक दिवस पर ग्राम प्रधान ने शिक्षक को पीटा।
जौनपुर/सिकरारा।
सिकरारा थाना क्षेत्र के फतेहगंज के ग्राम बढ़ोली नोनियाल के प्राथमिक विद्यालय पर गाँव के ही दबंग प्रधान ने पहुँच कर विद्यालय परिसर में बच्चो के बन रहे एम डी एम पर एतराज जताया जिस पर प्रधान एवं एम डी एम पका रही महिलाओं से कहा सुनी हो गई।बात बिगड़ते देख विद्यालय के ही एक अध्यापक विनोद ने बीच बचाव किया बस यह बात प्रधान को नागवार लग गई और वो अपने साथ आये हुए सफाई कर्मी एवं अन्य लोगो के साथ अध्यापक विनोद पर जान लेवा हमला कर दिया।गम्भिर घायल अध्यापक विनोद का कहना है कि ग्राम प्रधान एक आपराधिक प्रवत्ति का है और इस पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज है।ग्राम प्रधान हमेशा विद्यालय मे पहुँच कर एम डी एम एवं अन्य मद का अवैध पैसा वसुलता है मना करने पर अपने आप को सत्ता पक्ष का करीबी बता कर दबंगई दिखाता है।बहर हाल आज शिक्षक दिवस है जिसमे शिक्षक को सम्मान दिया जाता है ऐसे मे विद्यालय परिसर मे आकर छात्रों के सामने एक शिक्षक की दबंग प्रधान द्वारा अपमानित करना समस्त ग्राम वासियो को अशोभनिय लगा और ग्रामीणो ने इसकी घोर निंदा एवं भृत्सना की है।इस बाबत जब दबंग ग्राम प्रधान से सम्पर्क करना चाहा तो उनका नम्बर स्विच आफ बता रहा था।शिक्षक जिला चिकित्सालय मे इलाज कर वा रहा है वही ग्राम प्रधान डा रामलोचन चौहान घटना के बाद से ही फरार बताया जा रहा है। वही प्राथमिक शिक्षक संघ ने इस प्रकरण पर रोष जताया है।गम्भिर रूप से घायल अध्यापक विनोद ने ग्राम प्रधान एवं अन्य लोगो के खिलाफ स्थानीय थाने पर तहरीर दे दिया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें