tikhiawaz24.in

गुरुवार, 3 नवंबर 2016

तीखी आवाज़

लखनऊ-इस वक्त की समाजवादी पार्टी की सबसे बड़ी खबर,मुलायम और शिवपाल एक साथ मंच पर पहुंचे,मुलायम, शिवपाल और अखिलेश एकसाथ मंच पर मौजूद,अटकलों को दरकिनार कर मंच पर मुलायम परिवार 

लखनऊ-मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को गदा भेंट किया गया,मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का मंच पर जोरदार स्वागत,मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बच्चे भी मंच पर पहुंचे,सांसद डिम्पल यादव भी लामार्ट ग्राउंड में मौजूद

लखनऊ-सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव का बयान-प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं का स्वागत,रथयात्रा पूरे प्रदेश में संदेश देने का काम करेगी,अखिलेश यादव को शुभकामनाएं,अखिलेश की यात्रा सफल हो,बीजेपी की सरकार किसी हालत में न बने,2017 में सपा की सरकार बनाना लक्ष्य,नेताजी के संघर्ष से सपा का परचम लहरा रहा हैं,जोश के साथ होश बनाए रखे कार्यकर्ता,रजत जयंती को भी सफल बनाने की अपील 

लखनऊ-मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बयान-यात्रा में आए सभी लोगों का अभिवादन,नेताजी रथयात्रा को झंडी दिखाएंगे,मुझे तीसरी बार रथ चलाने का मौका मिल रहा,इस बार रथयात्रा में नौजवान भी जुट रहे हैं,यूपी की जनता इतिहास दोहराएगी,ज्यादा से ज्यादा जनता के बीच में जाना है,यूपी में दोबारा समाजवादी सरकार बनानी है,दूसरे दलों के कामों से हमारी तुलना जनता करे,साढ़े चार साल लगातार हमने काम किया है,घोषणापत्र को जमीन पर उतारा है,बिना भेदभाव, जाति-धर्म के काम किया है,रथ का नाम समाजवादी विकास रथ रखा है,यूपी का चुनाव देश की राजनीति बदलने का है,देश किनके हाथों में सोचना पड़ेगा,समाजवादी विचारधारा को और बढ़ाना है,शहरों के साथ साथ गांवों का विकास किया,55 लाख गरीब महिलाओं को पेंशन दिया,लैपटॉप, साइकिल, एम्बुलेंस दिया,गांवों और शहरों के बीच संतुलन बनाया,एम्बुलेंस की तरह पुलिस भी फोन पर पहुंचेगी,एक-एक नौजवान का स्वागत करता हूं,5 नवंबर के कार्यक्रम को भी नौजवान सफल बनाएंगे,ये सरकार बनाने के कार्यक्रम हैं,नौजवान लोग पार्टी से अलग नहीं हैं,लोगों ने साजिश की, षड़यंत्र किए, हम डगमगाए,इतनी परेशानियों के बाद भी सरकार बनाएंगे,नौजवान हमारे साथ है, समाजवादियों की लड़ाई लड़ेंगे

लखनऊ-सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव का बयान-शहीदों के मां और पिता को नमन करता हूं,उनके बेटों की वजह से हम सुरक्षित हैं,शहीदों को मुलायम सिंह यादव ने याद किया,दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेना हैं देश की,नारेबाजी से काम नहीं चलेगा,आने वाले चुनाव में जिम्मेदारी संभालना है,समाजवादियों ने बहुत देख और झेला है,आंदोलन के दौरान हमपर लाठियां बरसाई गई,शिवपाल ने बहुत संघर्ष और मेहनत की है,शिवपाल रात को देर से आते थे, सुबह जल्दी जाते थे,समाजवादी पार्टी संघर्ष और कुर्बानी का दल है,अन्याय का विरोध करो,मैं पाकिस्तान के साथ युद्ध नहीं चाहता,हमारे सैनिकों की जान नहीं जानी चाहिए,हमे बीच का रास्ता निकालना होगा,हमे विश्वास है रथयात्रा से भारी बहुमत आएगा,रथयात्रा सफल हो, शुभकामनाएं,अखिलेश को रथयात्रा के लिए शुभकामनाएं,सपा में गुरुओं की मान्यता है,सपा कार्यकर्ताओं उसको मानों,संघर्ष ने सपा को इतना बड़ा दल बनाया

लखनऊ-मुख्यमंत्री अखिलेश की विकास रथयात्रा रवाना,सपा सुप्रीमो मुलायम ने दिखाई रथयात्रा को झंडी,सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव भी मौजूद,अखिलेश यादव विकास रथ पर सवार हुए,अखिलेश यादव ने समाजवादी टोपी भी पहनी,विकास रथ की छत मुख्यमंत्री अखिलेश यादव,लोगों का मुख्यमंत्री अखिलेश ने किया अभिवादन 

लखनऊ-मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की विकास रथयात्रा जारी,लखनऊ से लेकर उन्नाव तक मुख्यमंत्री की रथयात्रा,जगह-जगह हो रहा मुख्यमंत्री अखिलेश का स्वागत,उन्नाव के शुक्लागंज में सीएम अखिलेश की जनसभा

लखनऊ-सीएम रथ यात्रा में शामिल होने के लिए लाखों की भीड़,हजरतगंज,लोहिया पथ समेत तमाम इलाकों में जाम,विकास रथ में शामिल होने के लिए हजारों गाड़ियां आई,प्रदेश के हर कोने से सपा नेताओं,कार्यकर्ताओं की भीड़

लखनऊ-सांसद अक्षय यादव का ईटीवी पर एक्सक्लूसिव बयान-अखिलेश को जो नेता मानते हैं सब यहां आए हैं,चुनाव में यही भीड़ वोट में बदल जाएगी,जो नजारा लखनऊ में हैं वो पूरे प्रदेश में होने वाला है

प्रतापगढ़-व्यापारियों पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग,व्यापारियों की जवाबी फायरिंग में बदमाश की मौत,मुंबई के कुख्यात बदमाश मुन्ना घेवड़ा की हुई मौत,राखी सावंत की पिस्टल चुराने का भी मुन्ना पर आरोप,व्यापारियों से लूट करने के प्रयास में की थी फायरिंग,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा,ग्रामीणों ने मौके पर जमकर किया हंगामा,फोर्स तैनात,जेठवारा थाना क्षेत्र के खटवारा गांव की घटना

मथुरा-कोहरे के चलते यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीड़े दर्जनों वाहन,एक्सप्रेस-वे पर कोहरे का प्रकोप पहले दिन ही दिखाई दिया,गाड़ियों के आपस में टकराने से दर्जनों लोग घायल,घायलों को नोएडा के कैलाश अस्पताल भेजा गया,कोतवाली सुरीर क्षेत्र इलाके की घटना

महोबा-किसान का कुल्हाड़ी से काटकर हत्या से सनसनी,चोरी कर भाग रहे चोरों ने घटना को दिया अंजाम,महोबकंठ थाना क्षेत्र के सतोरा गांव की घटना

मेरठ-किसान की गोली मारकर हत्या से हड़कंप,घर के बाहर सो रहे किसान को बदमाशों ने मारी गोली,बदमाश फरार,भावनपुर थाना के खौंजापुर में हत्या

जौनपुर-आपसी रंजिश में ग्राम प्रधान को बदमाशों ने मारी गोली,गंभीर हालत में प्रधान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया,सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के धौरैल ग्राम प्रधान को मारी गोली

लखीमपुर खीरी-पति ने पत्नी की हसिया मारकर की हत्या,मायके वालों ने दहेज हत्या का केस दर्ज कराया,भीरा थाना क्षेत्र के महेरिया गांव की घटना

संभल-2 किशोरियों के साथ गैंगरेप,4 युवकों ने अपहरण कर किया गैंगरेप,पुलिस ने मामला दर्ज किया,आरोपी फरार,कुड़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र का मामला 

जौनपुर-ओवरब्रिज के TSC बिम के गिरने के मामले में केस दर्ज,ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज,छुट्टी के दिन हो रहा था काम,लाइन बाजार के सिटी स्टेशन के पास गिरा था बिम 

कन्नौज-रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी के घर सहित 2 घरों में की डकैती,बच्चों सहित 10 लोगों को डकैतों ने पीटकर किया घायल,सदर के शिवाजी नगर मोहल्ले और रंगीनपुर्वा का मामला

बांदा-बदमाशों ने 2 किसानों पर किया धारदार हथियार से हमला,1 किसान की मौत,1 किसान घायल,ट्रॉमा में भर्ती,खेत में पानी लगाते समय बदमाशों ने किया हमला,तिंदवारी थाना क्षेत्र के परसौड़ा गांव का मामला 

मैनपुरी-ट्रैक्टर विवाद में रिटायर्ड दारोगा के बेटे ने चलाई गोली,गोली लगने से 5 लोग घायल,अस्पताल में भर्ती,दन्नाहार इलाके का मामला

औरैया-संदिग्ध परिस्थिति में घर में दंपति को लगी गोली,पति की मौत,पत्नी गंभीर हालत में सैफई रेफर,दिबियापुर थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर की घटना

उन्नाव-मारने की धमकी देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म,घर में घुसकर युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म,घटना को अंजाम देकर आरोपी पड़ोसी युवक फरार,सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के जूड़ापुरवा गांव की घटना

बहराइच-सपा कार्यकर्ताओं से भरी बोलेरो DCM से टकराई,6 कार्यकर्ता घायल,1 की हालत गंभीर,अस्पताल में भर्ती,लखनऊ रथ यात्रा में शामिल होने जा रहे थे सभी,कैसरगंज थाना क्षेत्र के रुकनापुर गांव की घटना

बुलंदशहर-कार-बस की भिड़ंत में किशोर की मौत,7 लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती,गंगा स्नान के बाद वापस लौट रहे थे लोग,नरौरा थाना क्षेत्र के रामघाट रोड की घटना

कानपुर-आईआईटी में प्रवेश के लिए अब सिंगल इंट्रेंस टेस्ट,दो परीक्षाओं,काउंसलिंग से छात्रों को मिलेगा छुटकारा,IIT में प्रवेश के लिए अगले सत्र से यह बदलाव संभावित,देश भर के आईआईटी निदेशकों से की जा रही चर्चा,नीट की तरह अब इंजीनियरिंग कालेजों में भी सिंगल इंट्रेंस टेस्ट

बुलंदशहर-दहेज लोभियों ने विवाहिता को जिंदा जलाया,इलाज के दौरान अस्पताल में महिला की मौत,परिजनों ने 5 लोगों पर मुकदमा कराया दर्ज,दीवाली के दिन आग की चपेट में आई थी महिला,जेवर थाना क्षेत्र के मुडरेह गांव की घटना

कानपुर-प्राथमिक विद्यालय के छात्र खा रहे अलीगढ़ की सूखी रोटी, निरीक्षण में सामने आई हकीकत,रोटियां सुबह 5 बजे पहुंचतीं शहर,एडी बेसिक ने NGO,दोषियों के खिलाफ कार्रवाई को लिखा पत्र,अलीगढ़ के छर्रा की संस्था 5000 बच्चों को सप्लाई करती खाना

कानपुर-शिक्षिका की जगह स्कूल में पढ़ाता मिला उसका बेटा,कई दिनों से उपस्थिति पंजिका में बना रहा था फर्जी हस्ताक्षर,हकीकत देख दंग रह गए आला अधिकारी,निलंबन तय,बेनाझाबर प्राथमिक विद्यालय में एडी बेसिक के निरीक्षण में खुलासा

कानपुर-बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मां बेटे को पीटा,बाइक के विवाद को लेकर युवक को पीटा,बचाने पहुंची मां और पड़ोसियों को भी पीटा,पुलिस ने 4 आरोपी कार्यकर्ताओं को किया अरेस्ट,बर्रा थाना क्षेत्र के शिवनगर इलाके की घटना

कन्नौज-बदमाशों ने घर में घुसकर की लाखों की लूट,विरोध पर 4 लोगों को पीटा,गंभीर हालत में कानपुर रेफर,लाखों के जेवरात,नकदी लेकर बदमाश फरार,सदर कोतवाली के शिवाजीनगर मोहल्ले की घटना

कानपुर-हैलट अस्पताल में नए कर्मियों ने संभाला कामकाज,दिल्ली की सिक्योरिटी एंड इंटेलीजेंस कंपनी ने संभाली कमान,OPD, इमरजेंसी,यूजर चार्ज काउंटर में नए कर्मियों की तैनाती,हैलट अस्पताल में कार्यरत कर्मचारी अब ड्रेस में नजर आएंगे

ग्रेटर नोएडा में 7 नवंबर को जुटेंगे 180 देशों के प्रतिनिधि,तंबाकू के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाना होगा मुख्य मुद्दा,7 नवंबर से अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस,श्रीलंका के राष्ट्रपति होंगे शामिल

लखनऊ-विकास रथ यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए हाईटेक व्यवस्था,रथ यात्रा पर नजर रखने के लिए दर्जनों ड्रोन कैमरे लगाए गए,लखनऊ से उन्नाव तक ड्रोन कैमरे चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर,दर्जनों ड्रोन कैमरे ऐतिहासिक विकास रथ यात्रा को करेंगे कैद 

बरेली-पश्चिमी उप्र में नाम बदलकर पैर पसार रहा सिमी,खुफिया इकाइयों को सिमी के नेटवर्क के संकेत,सतर्कता बढ़ी,सांप्रदायिक गतिविधियों और मिजाज से आकाओं को कराते वाकिफ,स्टूडेंट इंडियन आर्गेनाइजेशन के नाम से चल रहीं गतिविधियां

गोरखपुर-ट्रेन के घंटो लेट होने से बीमार यात्री की मौत,शव लेकर स्टेशन मास्टर के पास पहुंचे परिजन,पिपराइच के उनौला में सिग्नल न मिलने से ट्रेन हुई लेट,कप्तानगंज से गोरखपुर जा रही पैसंजर ट्रेन का मामला

बरेली-दिल का दौरा पड़ने से डिप्टी एसपी की मौत,कार्यालय में तबीयत बिगड़ने पर ले गए थे अस्पताल,डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद किया मृत घोषित,एलआइयू कार्यालय में तैनात थे डिप्टी SP सुरेंदर सिंह 

प्रतापगढ़-चिट फंड कंपनी 5 करोड़ से अधिक रुपए लेकर फरार,विश्वामित्र प्रोड्यूसर के नाम पर चलती थी कंपनी,पैसा डबल करने के नाम पर चलता था खेल,बाबागंज के हनुमान मंदिर के पास था कंपनी ऑफिस,चिट फंड कंपनी का सरगना धीरेंद्र तिवारी फरार,पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरु की 

बुलंदशहर-यूपी की पॉवरलिफ्टर खिलाड़ी बहनों को चाहिए मदद,अन्तर्राष्ट्रीय खेल में सलेक्शन के बाद है धन की कमी,यूपी सीएम अखिलेश यादव से बेटियों ने की मदद की गुहार,यूपी में लगातार 3 साल से पॉवर वीमन है दीक्षा,मनीषा,नेशनल,इंटरनेशनल लेवल पर जीते 1 दर्जन से ज्यादा गोल्ड

बहराइच-वृद्ध पर फायरिंग और धारदार हथियार से हमला,घर में घुसकर बदमाशों ने वृद्ध पर किया हमला,वृद्ध की हालत गंभीर,लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर,रिसिया थाना क्षेत्र के पढ़रीतारा गांव की घटना

बहराइच-चोर ने मकान मलिक को मारपीट कर किया घायल,चोरी का विरोध करने पर चोर ने किया घायल,मकान मालिक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती,देहात कोतवाली के डेड़वा गांव की घटना

रामसेवक विश्वकर्मा


प्रतापगढ़

निकाला मौन जुलूस, फूंका पाक का पुतला

बाघराय पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान द्वारा की जा रही नापाक हरकत से नाराज बिहार विकास क्षेत्र के बारौं बुधई का पुरवा के युवाओं का गुस्सा फूट पड़ा। युवाओं ने देश की सुरक्षा में शहीद सेना के जवानों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पाकिस्तान का पुतला फूंका व पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इसके बाद क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं ने कैंडल मार्च निकाला जिसमें शामिल युवा हाथ में तिरंगा झंडा लेकन मौन होकर चल रहे थे।

युवाओं का कहना था कि वह पाकिस्तान को करारा जवाब देने के लिए सेना में भर्ती होने को तैयार हैं। लोसनापुर, खरेला एवं ब्लाक ग्राउंड पर प्रशिक्षण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सेना की भर्ती निकाले, क्षेत्र के युवा सेना में भर्ती होकर देश सेवा का कार्य करने को तैयार हैं। इस मौके पर मनोज यादव, बीडीसी मुन्ना, आशीष यादव, आदित्य यादव, राहुल यादव, आकर्षित, विनोद कुमार, अनुराग, अभिषेक यादव, अतुल सिंह, सुधीर ओंकार, श्याम सुंदर, दिलीप कुमार, डा. राम सुंदर यादव, विजय यादव, राम नरेश पटेल, भोले शर्मा, रमन पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे।

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

प्यार की दी सजा, गला घोंटकर मारा मनीषा को

जिन लोगों ने पाला पोसा उन्होंने ही सिर्फ प्यार करने और अपनी पसंद के युवक से शादी करने के चलते मनीषा की हत्या कर दी। अपनी लाडली का गला घोटते परिजनों को जरा भी दया नहीं आई। बुधवार को मनीषा की लाश घर में मिलने के बाद यही अल्फाज हर एक दोहरा रहा है।

मनीषा का पिता विनोद उड़ैयाडीह के पास स्थित जनता इंटर कालेज का प्रधानाचार्य है। उसके दो लड़कियां थीं। जिनमें बड़ी की शादी हो चुकी है। मनीषा छोटी थी। एक बेटा सत्यम है जो मनीषा से छोटा है। ग्रामीणों का कहना था कि विनोद उग्र स्वभाव का है। विनोद का भाई रवीन्द्र गांव में ही अलग रहता है। मनीषा ने सितंबर में जब सौरभ के साथ शादी की, तब से विनोद खासा नाराज था। उसे बेटी द्वारा लिया गया निर्णय किसी भी तरह कबूल नहीं था।

---------

तो बच जाती मनीषा की जान :

विनोद बहाने से मनीषा को लेकर प्रतापगढ़ आ गया था। पति सौरभ पुत्र भास्कर पाण्डेय ने जब गुहार लगाई तो पुलिस ने विनोद को मनीषा के साथ थाने बुला लिया था। थाने पर हुई पंचायत में मनीषा किसी भी सूरत में पिता के साथ नहीं जाना चाहती थी। वह बारबार पति के साथ जाने की बात कह रही थी पर विनोद ने तमाम लोगों से पुलिस पर दबाव डलवा दिया। सौरभ ने कोर्ट मैरिज का भी हवाला दिया पर कोई मतलब नहीं निकला। अंतत: पुलिस ने बालिग होने के दस्तावेज न होने का बहाना बना कर मनीषा को पिता के साथ भेज दिया। इस पंचायत के अगले दिन दीपावली पड़ गई। परिजनों ने मौका देख कर मनीषा की हत्या कर दी। अगर पुलिस दबाव में न आती तो कोर्ट मैरिज के कागजात और मनीषा के बयान के आधार पर उसे सौरभ के हवाले कर देती तो शायद मनीषा की जान बच जाती। इतना ही नहीं, सौरभ की तहरीर पर दो नवंबर को पुलिस ने विनोद व अन्य के खिलाफ मामला तो दर्ज कर लिया पर इसके बाद भी तुरंत कोई कार्रवाई नहीं की। अंतत: बुधवार को मनीषा की लाश मिलने की सूचना मिलने पर ही पुलिस गांव गई। पुलिस की इस लापरवाही की कीमत मनीषा को जान देकर चुकानी पड़ी।

--------------

हाईकोर्ट में भी लगाई थी गुहार :

सौरभ ने अपनी पत्नी मनीषा को बचाने के लिए पुरजोर कोशिश की थी। कोर्ट मैरिज करने के बाद जब विनोद मनीषा को लेकर प्रतापगढ़ आ गया और वादे के मुताबिक एक हफ्ते में उसे वापस सौरभ के पास नहीं भेजा तो सौरभ ने तुरंत हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच से गुहार लगाई थी। इस मामले में मनीषा की गवाही होनी थी पर मनीषा निर्धारित समय पर कोर्ट में पेश नहीं की गई। सौरभ ने दो नवंबर को इसकी जानकारी पट्टी पुलिस को दी। साथ ही अपनी व मनीषा की जान को खतरा बताया। पुलिस ने इस तहरीर के आधार पर विनोद, उसके भाई व एक अन्य के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया। सौरभ के यह सारे प्रयत्न बेकार गए। नकारा तंत्र उसकी गुहार सुनने और समय से उस पर कार्रवाई करने में पूरी तरह नाकाम रहा। उसकी प्रेम की बगिया एक झटके में उजड़ गई।

---------------

काशी यात्रा पर गए परिजन :

ऐसा लगता है कि मनीषा की हत्या मंगलवार को ही कर दी गई थी। परिवार वालों ने मंगलवार रात को ही गांव वालों को बता दिया था कि वह काशी यात्रा पर जा रहे हैं। सुबह परिवार तो नदारद मिला, घर में मनीषा की लाश पड़ी मिली। पुलिस अब पता लगा रही है कि हत्याकर परिवार वाले कहां गए।

रामसेवक विश्वकर्मा


प्रतापगढ़

युवक के खाते से उड़ाए 40 हजार

कुंडा बैलेंस चेक करने गए युवक को एटीएम बूथ में मौजूद उचक्कों ने चूना लगा दिया। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।

नवाबगंज थाना क्षेत्र के हनाहू लाल सिंह का पुरवा गांव निवासी राम सुमेर पटेल पुत्र गोकुल पटेल बुधवार को आलापुर में एटीएम में अपना बैलेंस चेक करने गया था। वहां पर पहले से ही तीन लोग मौजूद थे। जब उसने अपना एटीएम कार्ड मशीन में लगाया तो उन्होंने यह कहकर उसे लौटा दिया कि मशीन खराब है। इसके बाद वह घर आया तो अपने मोबाइल पर आए मैसेज को देखा जिसमें उसके खाते से 40 हजार रुपये निकलने की सूचना थी। यह देखकर उसके होश उड़ गए। वह आनन-फानन में एटीएम के पास पहुंचा लेकिन वहां पर उसे कोई नहीं मिला। इसके बाद वह बैंक मैनेजर के पास पहुंचा, जहां पर शिकायत के बाद बैंक मैनेजर ने सीसीटीवी फुटेज देखा, लेकिन उचक्कों का चेहरा समझ में नहीं आया। इसके बाद पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी।

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

दो माह में 18 हत्याओं से थर्राया बेल्हा

बेल्हा में अपराध चरम पर है, यह हम नहीं जनपद में हुई घटनाओं की क्राइम डायरी बोल रही है। गंभीर वारदातों का खुलासा जहां पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है वहीं आए दिन हत्या, लूट, चोरी और छिनैती के साथ ट्रक लूट की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। दो माह में 18 लोगों की हत्याएं हुईं। इनमें से कुछ का खुलासा तो हो गया लेकिन चर्चित हत्याओं की गुत्थी अभी तक नहीं सुलझ सकी।

कोतवाली क्षेत्र में पूर्व प्रधान भानू सिंह की हत्या के बाद सक्रिय हुई पुलिस फोन काल डिटेल के आधार पर मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। पुलिस की मानें तो हमलावर चिन्हित कर लिए गए हैं। शूटरों तक भी पुलिस पहुंच चुकी है। पुलिस को यह भी मालूम हुआ है कि हमलावर गमछा बांधकर चलने के कारण पूर्व प्रधान भानू को पहचान नहीं रहे थे। इस पर साजिशकर्ता ने मोबाइल के जरिए पूर्व प्रधान की लोकेशन बताकर फोन उठाने वाले को गोली मारने को कहा। जैसे ही भानू ने फोन उठाया उन्हें गोली मार दी गई। इसी प्रकार अंतू में चार, पट्टी, मानिकपुर, आसपुर देवसरा, जेठवारा, लालगंज, कंधई, मानिकपुर, कोहंडौर में कई हत्याएं हुईं हैं जिनमें कई का खुलासा बाकी है।

------------------

हत्या

-29 अगस्त : अंतू थाना क्षेत्र के जैतीपुर गांव निवासी गयाप्रसाद यादव (40) पर धारदार हथियार से हमला। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

-03 सितंबर : पट्टी क्षेत्र के रेड़ी गारापुर गांव में केदारनाथ की हत्या

-04 सितंबर : पट्टी क्षेत्र के डंडवा महोखरी निवासी प्रमोद कुमार की हत्या। दो दिन पूर्व मछली मारने निकला था। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर सड़क जाम किया था।

-07 सितंबर : मानिकपुर थाना क्षेत्र के रामपाल (60) की पेट्रोल पंप सोते समय धारदार हथियार से हत्या।

-08 सितंबर : अंतू थाना क्षेत्र के संग्रामपुर किला निवासी अभय प्रताप सिंह उर्फ भानू सिंह को शहर के मीरा भवन के समीप बाइक सवारों ने मारी गोली। 11 सितंबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

-12 सितंबर : अंतू थाना क्षेत्र के नेवादाकला निवासी संतोष सिंह को कोहड़ौर से घर जाते समय गोड़े के समीप गोली मारकर हत्या की गई।

- 27 सितंबर : आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के उदई शाहपुर निवासी ओंकारनाथ तिवारी (25) पुत्र बागीश तिवारी का शव 27 सितंबर को घर से तीन किमी दूर नाले में मिला।

-28 सितंबर : अंतू थाना क्षेत्र के धरमपुर पूरे अंती गांव निवासी विमल कुमार गौतम (28) पुत्र दयाराम गौतम को बदमाशों ने घर में घुसकर बेडरूम में सोते समय मारी गोली।

-30 सितंबर : लालगंज क्षेत्र के कौड़ियाडीह निवासी रमेश चंद्र शुक्ला (65) को बदमाशों ने छप्पर में सोते समय पीट-पीटकर हत्या कर दी।

-02 अक्टूबर : जेठवारा थाना क्षेत्र के पूरे वैष्णव गांव के बकुलाही नदी के पुल पर 35 वर्षीय युवती की गला रेत कर हत्या कर दी गई।

-04 अक्टूबर : हथिगवां थाना क्षेत्र के मोहद्दी नगर गांव निवासी जगन उर्फ बड्डा (60) की हत्या कर दी गई।

-08 अक्टूबर : कंधई थाना क्षेत्र के मेहंदिया गांव निवासी पप्पू वर्मा को ट्रेन में बदमाशों ने मारापीटा, अगले दिन अस्पताल में मौत हो गई।

-12 अक्टूबर : पट्टी क्षेत्र के गड़ौरी गांव निवासी कंचन गुप्ता को उसके पति राजेंद्र गुप्ता ने लाठी-डंडे से पीट कर हत्या कर दी।

-12 अक्टूबर : मानिकपुर थाना क्षेत्र के किलातर निवासी पन्नालाल को जमीन के विवाद में भतीजे ने पीटा। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

- 14 अक्टूबर : कोहड़ौर चंदौका निवासी सुरेश मिश्रा की डेढ़ वर्षीय पुत्री अंतिमा का शव तीसरे दिन चमरौरा नदी में मिला।

- 20 अक्टूबर : कोहड़ौर थाना क्षेत्र के हथसारा गांव निवासी चंद्रावती (60) पत्नी स्व. जगदीश बहादुर सिंह की भतीजे ने गोली मारकर हत्या कर दी।

- 23 अक्टूबर : लालगंज क्षेत्र के गाबी महुआबन निवासी जय सिंह यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

-27 अक्टूबर : चिलबिला निवासी रंगलाल जायसवाल (53) की गला रेतकर निर्मम हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया।

--------------------

जिले में घटित घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस प्रयत्न कर रही है। कुछ घटनाओं का खुलासा किया भी गया है। लालगंज क्षेत्र के कौड़ियाडीह निवासी रमेशचंद्र शुक्ला की हत्या का खुलासा कर हत्यारापियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के उदई शाहपुर निवासी ओंकारनाथ तिवारी की हत्या का खुलासाकर हत्यारोपी जेल भेजे जा चुके हैं। सांगीपुर में अज्ञात महिला की हत्याकर शव फेंका गया था। उसकी शिनाख्त करके खुलासा किया गया। अन्य हत्याओं में विवेचना प्रगति पर है।

तीखी आवाज़

जौनपुर के सड़क हादसे एक नजर।
जौनपुर जिले में जगह-जगह हुई सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। जिनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र/सदर अस्पताल  पर चल रहा है।

(1)पंवारा
पंवारा थाना क्षेत्र के रज्जूपुर गांव के सुखराम पटेल सड़क पार करते समय वृद्ध को अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। जिससे वह घायल हो गए। जफराबाद के समोधपुर निवासी प्रहलाद व एक पैर से दिव्यांग दीनानाथ भदोही से बाइक से घर आ रहे थे।
(2)मड़ियाहू
मड़ियाहूं बाईपास पर सामने से आ रही दर्शनार्थियों से भरी बोलेरो ने बस वाले से ओवरटेक के चक्कर में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक व पीछे बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। शाहगंज के पिलकीछा के समीप सियार को बचाने के चक्कर में बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल खुटहन निवासी दिलीप है।
(3)
जौनपुर /सीहीपुर/थाना लाइन बाजार
लाइन बाजार थाना क्षेत्र के ढेरापुर निवासी रामसूरत यादव अपनी पत्नी व पौत्र यश के साथ शहर से बाइक पर घर आ रहे थे। बाइक में तेल भराने के लिए सीहीपुर के पास स्थित पेट्रोल पंप पर मुड़े थे कि मछलीशहर की तरफ से आ रही ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए।

तीखी आवाज़

मुलायम शातिर खिलाडी है।  परिवार में चल रही कलह सिर्फ मीडिया में बने रहना और अखिलेश को इमानदार साबित करने की चाल थी। जबकि सबको पता है ये सरकार कितना काम की है। *सिर्फ और सिर्फ जनता का ध्यान सपा के 4.5 साल के भ्रष्ट शासनकाल से हटाने की एक चाल है पारिवारिक झगड़ा।*

लिस्ट :-
★ कैराना में मुस्लिम अत्याचार से हिन्दुओ का  पलायन।
★ गौ हत्यारे को करोड़ो की सौगात और फ्लैट।
★ रवि सिसोदिया को जेल में ही मरवाना।

मुलायम और अखिलेश यही चाहते है की,

★ कैराना और अलीगढ़ भूल जाओ।
★ मथुरा का जवाहरबाग़ भूल जाओ।
★ बदायूं, मोहनलालगंज और बुलंदशहर का हाईवे भूल जाओ।
★ लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष अनिल यादव भूल जाओ।
★ भू-माफियाओं को भूल जाओ।
★ सरकारी भर्ती में धांधली को भूल जाओ।
★ नक़ल करने की आज़ादी से घटिया हुई शिक्षा व्यवस्था को भूल जाओ।
★ यूपी की बेरोजगारी को भूल जाओ।
★ रामपुर, मुरादाबाद, बरेली, मेरठ, मथुरा, सहारनपुर,
शामली आदि जगह हुए हिन्दुओं पर अत्याचार भूल जाओ।
★ 4 वर्षों में 500 से अधिक दंगे भूल जाओ।
★ बिजली का मुद्दा भूल जाओ।
★ किसानों को भूल जाओ।
★ सैफई की आलीशान पार्टी और बॉलीवुड के ठुमके भूल जाओ।
★ नेताजी का करोड़ी जन्मदिन भूल जाओ।
★ कला और साहित्य के पुरस्कार के बहाने वोटबैंक मजबूत करने को भूल जाओ।
★ अधूरी मेट्रो, अधूरा स्टेडियम भूल जाओ।
★ यादव सिंह की धांधलेबाजी को भूल जाओ।
★ आज़म खान के बेतुके और हिन्दू विरोधी व भारत विरोधी बयानों को भूल जाओ।
★ सेना के शहीद सैनिकों को 5 लाख और अकेले अखलाक को 1 करोड़ भूल जाओ।
★ यूपी का रेप में नंबर 1 होना भूल जाओ, 1090 है न।
★ यूपी का हत्याओं में नंबर 1 होना भूल जाओ।
★ यूपी में पत्रकारों की हत्या को भूल जाओ।
सब भूल जाओ, कुछ और याद हो तो वह भी भूल जाओ। बस याद रखो तो यह कि समाजवादी पार्टी में
कबड्डी चल रही है, अखिलेश बहुत इमानदार है, क्रिकेट मैच देखो, मजे लो।।
👇👇

लेकिन अब की बार उतरप्रदेश की जनता सपा के भ्रष्ट शासन को उखाड़ फेंकने के लिए और भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए तैयार है बस चुनाव आने की ही देर है।

आम वोटर जो सिर्फ पीड़ा झेलता रहा 4 साल अब फिर उल्लू बनने को तैयार... जय हिन्द

बुधवार, 2 नवंबर 2016

तीखी आवाज़


रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

करंट से महिला झुलसी

नगर कोतवाली के गोड़े गांव निवासी विद्याशंकर की पत्नी सरोजा देवी (25) विद्युत करंट लगने से झुलस गई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

पटाखा जलाते समय पांच झुलसे

दीपावली पर पटाखा छुड़ाते समय पांच लोग झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुभम सोनी (18) पुत्र आरके सोनी निवासी भगेसरा पिरथीगंज सोमवार को अनार छुड़ा रहा था। पहली बार में वह सफल नहीं तो दोबारा उसमें आग लगाने गया। इसी बीच अनार जलने लगा। इससे शुभम गंभीर रूप से झुलस गया। इलाज के लिए जिला अस्पताल लाने पर उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। इसी प्रकार शिवम श्रीवास्तव (10) पुत्र चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव निवासी औवार के हाथ में पटाखा फूटने से हथेली जल गई। भोला विश्वकर्मा (36) पुत्र नाथूराम निवासी बहरिया का पुरवा अंतू और नगर कोतवाली के महुली माधवगंज निवासी रमेश चंद्र सोनी का बारह वर्षीय पुत्र सत्य पटाखा छुड़ाते समय झुलस गया।
कुंडा कोतवाली क्षेत्र के मवई कला निवासी पल्लवी पटेल (14) पुत्री अरबिंद कुमार सोमवार की शाम पटाखा छुड़ा रही थी। अचानक एक पटाखा उसके हाथ में ही फट गया जिससे वह झुलस गई। परिजनों ने उसे सीएचसी कुंडा में इलाज के लिए भर्ती कराया।

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

खेत गए युवक की संदिग्ध दशा मेँ मौत

लालगंज लालगंज कोतवाली क्षेत्र के असैनापुर गांव निवासी फूलचंद्र वर्मा 35 पुत्र अरुण वर्मा सोमवार की शाम गांव स्थित अपने खेत में धान की फसल की कटाई के लिए गया था। देर शाम तक वापस न लौटने पर जब परिजन खेत में पहुंचे तो वहां उसका शव खेत में पड़ा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत के कारण को लेकर रहस्य बना हुआ है।

मंगलवार, 1 नवंबर 2016

तीखी आवाज़

कानपुर-रस्सी गोदाम में लगी आग पर दमकल ने पाया काबू,डेढ़ दर्जन दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू,आग लगने से गोदाम में रखा लाखों का सामान जला,किदवई नगर क्षेत्र के E-ब्लॉक में है रस्सी गोदाम

मेरठ- आईईएस अधिकारी नीरज गोयल की सड़क हादसे में मौत, दूर संचार विभाग में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर थे तैनात, साइकिल पर ईवनिंग वॉक पर निकले थे नीरज गोयल, कार सवार ने IAS अधिकारी की साइकिल में मारी टक्कर, कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के रोहटा रोड पर हुआ हादसा 

बिजनौर-सरकारी क्रय केंद्र से धान के बीज की खरीददारी का मामला,कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों के साथ की धोखाधड़ी,किसानों को बेंचा खराब PB-6 बीज, पौध में नहीं आई बालियां,लाखों हेक्टेयर में लगी धान की फसल बर्बाद होने से किसान परेशान,बिजनौर के खारी,पीली चौकी,करौंदा गांवों में फसल बर्बाद 

बलिया- कार ने 13 वर्षीय किशोरी को रौंदा, इलाज के दौरान किशोरी की हुई मौत, सिकंदरपुर थाने के करमौता का मामला 

सोनभद्र- संदिग्ध परिस्थितियों में युवक को लगी गोली, गंभीर घायल युवक जिला अस्पताल में भर्ती, रायपुर थाना क्षेत्र के दरमा गांव का मामला

लखीमपुर- शराब के नशे में चाकू मारकर युवक की हत्या, दोस्तों के साथ शराब पीने में हुआ था विवाद, भीरा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव की घटना 

कानपुर- जूट के गोदाम में लगी भीषण आग, दामकल की 1 गाड़ी आग बुझाने में जुटी, रायपुर थाना क्षेत्र का मामला

लखनऊ- बहराइच के हाजी अनवर को राज्यमंत्री का दर्जा, पशुधन विभाग में सलाहकार बने हाजी अनवर 

फैजाबाद- बस और ट्रक की टक्कर में 1 दर्जन लोग घायल, अयोध्या क्षेत्र के बूथ नम्बर 3 को पास की घटना

लखनऊ- जौनपुर में सेतु निगम का आरओबी बीम गिरने का मामला, ईटीवी पर ख़बर चलने के बाद हरकत में आया सेतु निगम, सेतु निगम के एमडी मसर्रत नूर खान ने की कार्रवाई, एई सुरेंद्र कुमार सुमन निलंबित,जेई अवधेश शर्मा निलंबित, डीपीएम केएम ओझा के ख़िलाफ़ जांच के आदेश

मथुरा- रंजिश में दो पक्षों में फायरिंग,12 लोग घायल, 3 लोगों की हालत गंभीर,अस्पताल में भर्ती, गोवर्धन थाना क्षेत्र के जतीपुरा गांव का मामला