प्रतापगढ़
युवक के खाते से उड़ाए 40 हजार
कुंडा बैलेंस चेक करने गए युवक को एटीएम बूथ में मौजूद उचक्कों ने चूना लगा दिया। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के हनाहू लाल सिंह का पुरवा गांव निवासी राम सुमेर पटेल पुत्र गोकुल पटेल बुधवार को आलापुर में एटीएम में अपना बैलेंस चेक करने गया था। वहां पर पहले से ही तीन लोग मौजूद थे। जब उसने अपना एटीएम कार्ड मशीन में लगाया तो उन्होंने यह कहकर उसे लौटा दिया कि मशीन खराब है। इसके बाद वह घर आया तो अपने मोबाइल पर आए मैसेज को देखा जिसमें उसके खाते से 40 हजार रुपये निकलने की सूचना थी। यह देखकर उसके होश उड़ गए। वह आनन-फानन में एटीएम के पास पहुंचा लेकिन वहां पर उसे कोई नहीं मिला। इसके बाद वह बैंक मैनेजर के पास पहुंचा, जहां पर शिकायत के बाद बैंक मैनेजर ने सीसीटीवी फुटेज देखा, लेकिन उचक्कों का चेहरा समझ में नहीं आया। इसके बाद पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें