बरसठी ।बसपा सरकार की मुखिया मायावती ने गावों को साफ सुथरा रखने के उद्देश्य से सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति पूरे प्रदेश मे की थी।मंशा साफ थी,लाखों को रोजगार भी मिला, पूर्ववर्ती सरकार ने सफाई कर्मचारियों को राज्यकर्मी का दर्जा भी दू दिया। लेकिन अफसोस इस बात का है कि बरसठी विकास खंड मे तैनात सभी सफाई कर्मी घर बैठकर सरकारी कोष से हर माह लाखों रुपये तनख्वाह ले रहे हैं।
बरसठी विकास खंड के प्रत्येक गावं मे सफाई करने के लिए सफाई कर्मचारी तैनात हैं लेकिन कोई भी सफाई कर्मी किसी भी गांव मे सफाई हेतु नहीं जाता है।हर वर्ष सफाई के लिए सामान,फावड़ा,झाड़ू, बाल्टी, तौलिया खरिदने के नाम पर कई लख रुपया बरसठी ब्लाक मे आता है ।सामान के नाम पर इतना व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार करके घटिया सामान सम्बन्धित अधिकारी द्वारा क्रय किया जाता है ।क्रय किया सामान गांव तक पहुंचता ही नहीं और यदि पहुंच भी गया तो प्रधानो की निजी सम्पत्ति हो जाती हे। सफाई कर्मी के प्रतिदिन की हजरी प्रमाणित करने का अलग अलग रेट निर्धारित है। जैसे प्रधान डेढ़ हजार रुपया, सेक्रेटरी पांच सौ ,एडीओ पंचायत प्रति सफाई कर्मी तय है। कोई भी सफाई कर्मचारियों को एडीओ पंचायत के कार्यालय मे दस से चार के बीच देख सकता है। हद तो तब हो जाती है,जब कागज पर तैनात सफाई कर्मी अपने पति के साथ सालों से रह रही है लेकिन वेतन बराबर हर माह उसके खाते साहबों की कृपा से पहुंच जा रहा है। ऐसे मे प्रश्न यह यह है कि नयी सरकार मे भी बरसठी के सफाई कर्मी घर बैठे ही वेतन लेते रहेंगे या उन्हें गांव के विद्मालय, मंदिर ,मस्जिद, चकरोड या सार्वजनिक स्थानों पर सफाई करते गांव की जधता कभी देख पायेगी।
tikhiawaz24.in
शनिवार, 8 अप्रैल 2017
सफाई कर्मी घर बैठकर सरकारी कोष से हर माह लाखों रुपये तनख्वाह ले रहे
दर्जन महिलाओ ने अचानक देशी ' अंग्रेजी व बीयर की दुकानो मे हमला बोल दिया
जौनपुर। जनपद की सीमा से सटे सरायमरेज की जंघई पुलिस चौकी अन्तर्गत जंघई बाजार मे शनिवार अपह्रान साढे तीन बजे मकई दर्जन महिलाओ ने अचानक देशी ' अंग्रेजी व बीयर की दुकानो मे हमला बोल दिया जिसमे दुकान मे तोडफोड करके शराब की बोतले तोड डाली दुकान मालिक की तहरीर पर पहुची सरायममरेज थाने की पुलिस ने पसिया टोला बस्ती मे घुसकर महिलाओ को पीटा जिससे कुछ महिलाऐ घायल भी हो गयी नाराज महिलाओ ने जंघई पुलिस चौकी का घेराव कर दिया है|
सरायममरेज थाने की जंघई कालोनी मे रामबाबु जायसवाल की देशी बियर व अंग्रेजी की तीन दुकाने अगल बगल है शनिवार साढे तीन बजे लगभग पांच दर्जन की संख्या मे पहुची महिलाओ ने दुकानो मे धावा बोलकर शराब की बोतले छतिग्रस्त कर दी लगभग १५ मिनट के अन्दर तीन दुकानो मे तोडफोड की गयी जबतक पुलिस पहुचती तब तक महिलाऐ मौके से निकल गयी पुलिस के पहुचने पर दुकान मालिक ने तोडफोड व लुट की शिकायत दर्ज की जिसके बाद पुलिसिया तांडव के तहत पसियाना बस्ती मे घुसी पुलिस ने कई महिलाओ को पीट दिया जिसको लेकर नाराज महिलाओ ने जंघई चौकी का घेराव कर दिया है एहतियातन पुलिस फोर्स बढा दी गयी है|
दुकानदार ने दी तहरीर
जंघई। शराब की दुकानदार रामबाबु जायसवाल ने बताया की लगभग पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है दुकानदार ने पर दस नामजद बीस अग्यात के खिलाफ तहरिर दी है थानेदार राजकुमार सिंह ने बताया की तहरिर मिल गयी है लिखा पढी किया जा रहा है|
कवरेज कर रहे रिपोर्टर का कैमरा पुलिस ने कब्जे मे लिया
जंघई | जंघई स्थित देशी बियर व अंग्रेजी शराब की दुकान मे महिलाओ द्वारा तोडफोड किये जाने के बिरोध मे पुलिस ने बस्ती मे घुसकर महिलाओ को पीटा जिसकी तस्वीर एक पत्रकार ने अपने मोबाईल मे कैद कर ली तो पुलिस ने पत्रकार का मौबाईल छीन लिया जब पत्रकार ने बिरोध किया तो पुलिस ने वापस किया तथा निवेदन किया की तस्वीर सार्वजनिक न करे|
6 बदमाशो ने असलहों के बल पर लगभग 10 करोड़ रुपये मूल्य का सोना और हीरा लूटा
वाराणसी शहर के व्यस्तम इलाको में शुमार चौक थाना क्षेत्र के ठठेरी बाजार में स्थित सीताराम ज्वेलर्स में आज 6 बदमाशो ने असलहों के बल पर लगभग 10 करोड़ रुपये मूल्य का सोना और हीरा लूट लिया और फरार हो गये ।
सूत्रों के अनुसार आज लगभग 4.30 बजे के करीब दुकान के द्वितीय तल पर ग्राहक बन कर 2 लोग आए और लॉकेट दिखाने को कहा, बाद में उनके 4 और साथियों ने दुकान में मौजूद सारे लोगो को असलहे की नोक पर कब्जे में ले लिया और सीसीटीवी के डीवीआर को पटक के तोड़ने के साथ दुकान में मौजूद लोगों का मोबाइल फोन भी छीन लिया और दुकान के शोकेस और आलमारी से सारा माल बटोर का एक काले बैग में भर कर फरार हो गए, डकैती गये माल के सही मूल्य का तो आंकड़ा अभी नही मिला है, लेकिन 10 करोड़ की लूट की बात सामने आ रही है
बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम जांच में जुटी है।
मौके पर प्रभारी एसएसपी आशीष तिवारी आईजी जोन एन रविन्द्र, आदि अधिकारी पहुंचे।
क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर जांच में जुटी है, आसपास की दुकानों और मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज तलाशे जा रहे है।
सीताराम ज्वेलर्स शहर की बड़ी फर्मो में शुमार है और पूर्वांचल से लेकर बिहार तक इनका व्यापार फैला हुआ है।
श्रम विभाग मजदूरों को 10 रुपये में दोपहर का खाना देने की योजना
लखनऊ,यूपी सरकार मामूली आय वालों, गरीबों, मजदूरों को पांच रुपये में भरपेट खाना खिलाएगी। यही नहीं तीन रुपये में उन्हें नाश्ता भी देगी। अम्मा कैंटीन की तर्ज पर यह योजना शुरू की जाएगी। राज्य सरकार चाहती है कि गरीबों, मजदूरों, रिक्शा चालकों, कम पगार पाने वालों को खाली पेट काम न करना पड़े। उन्हें सस्ता पौष्टिक भोजन मिल सके।
श्रम विभाग ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है। साथ ही नगर विकास विभाग भी योजना को लागू करने व समन्वय के लिए लगाया गया है। राज्य सरकार गरीबों, मामूली आय वालों के लिए कई ऐसी योजनाएं शुरू करने की तैयारी में है जिससे सीधा फायदा उन्हें मिले।
इसमें सुबह का नाश्ता और दोपहर व रात का खाना मुख्य है। श्रम विभाग मजदूरों को 10 रुपये में दोपहर का खाना देने की योजना चला रहा है। अब वह चाहता है कि गरीबों के लिए तमिलनाडु की अम्मा कैंटीन की तर्ज पर नाश्ता व दोपहर का भोजन शुरू किया जाए।
श्रम विभाग के एक बड़े अधिकारी के मुताबिक गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर और गोरखपुर में इस योजना को पायलट प्रॉजेक्ट के रूप में शुरू किया जा सकता है। पहले चरण में करीब 275 कैंटीन खोलने का विचार है जिस पर 153.59 करोड़ रुपये के आसपास खर्च का अनुमान लगाया गया है। नाश्ता, लंच और डिनर इस कैंटीन से करेगा तो 13 रुपये खर्च आएगा। इसकी कुल लागत करीब 48 रुपये आएगी,
आवश्यकता है l आवश्यकता है ll
पूरे भारत वर्ष के सभी जिलो में जिला रिपोर्टर , तहसील रिपोर्टर , ब्लाक रिपोर्टर ,न्याय पंचायत रिपोर्टर और प्रत्येक ग्राम पंचायत से महिला और पुरुष रिपोर्टरो की l
-------------------------------------------------
अगर आप अपने ग्राम पंचायत, न्याय पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत से भ्रष्टाचार को खत्म करना चाहते हैं तो आये और हम सब मिलकर भ्रष्टाचार मिटाये l
-------------------------------------------------
आओ हम सब मिलकर आधुनिक भारत और भ्रष्टाचार मुक्त भारत का निर्माण करें l
-------------------------------------------------
आपकी आवाज बनेगी....
गाँव की आवाज ll
----------------------------------------------
तीखी आवाज़ न्यूज़ वेब की की टीम जल्द ही पहुंच रही है आपके गाँव में l
आपके गाँव और क्षेत्रों मे हुए सरकारी पैसे के बन्दरबाट का करेगी खुलासा
-------------------------------------------------
आपके गाँव और क्षेत्रों में हुए भ्रष्टाचार का खुलासा करने मे अपना सहयोग दें l
आपका सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है l
----------------------------------------------
---------------------------------------------
अरविन्द कुमार उपाध्याय/डॉ संजय सिंह 9935759403
कार्यालय पता....
घाघरपारा बहरीपुर जौनपुर 222175
----------------------------------------------
-------------------------------------------------
जीत आपकी -चलो गाँव की ओर जागरुकता अभियान द्वारा जनहित में जारी...
-------------------------------------------------
कोतवाली के 27 आरोपियों पर डकैती का मुकदमा , दोनो मामलों के तीस आरोपियों की जमानत निरस्त
जौनपुर - कोतवाली थाना क्षेत्र व शाहगंज थाना क्षेत्र में शराब को लेकर हुए आगजनी और तोड़फोड़ के मामले में 42 आरोपियों को गिरफ्तार कर गुरुवार की रात रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
शुक्रवार को कोतवाली थाना क्षेत्र के 27 आरोपियों में 15 आरोपियों की तरफ से सीजेएम अभिनय मिश्र की कोर्ट में जमानत प्रार्थना पत्र दिया गया कोर्ट ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की जमानत निरस्त कर दिया। आरोपियों के खिलाफ डकैती व अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है ।उधर शाहगंज थाना क्षेत्र के 15 आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में सभी आरोपियों की जमानत एसीजेएम प्रथम कोर्ट शैलेंद्र कुमार वर्मा ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए निरस्त कर दिया ।कोतवाली के थाना क्षेत्र के 27 आरोपियों में 20 महिलाएं हैं तथा शाहगंज के 15 आरोपियों में 6 महिला आरोपी बनाई गई है।
हत्यारोपी ने कोर्ट में बयान दे रहे गवाह को दी धमकी
जौनपुर -लाइन बाजार थाना क्षेत्र के भूपतपट्टी के गौतम हरिजन हत्याकांड में 13 वर्षीय चश्मदीद गवाह को जिला जज की कोर्ट में बयान के दौरान कटघरे में खड़े आरोपी ने उसके पास आकर धमकी दिया। कहा कि सोच समझकर बयान देना नहीं तो तुम्हारा भी हाल वही होगा। आरोपी की धमकी से गवाह भयभीत हो गया। तुरंत कोर्ट मुंशी आरोपी को पकड़कर कटघरे में चेतावनी देते हुए खड़ा किया। वादी के अधिवक्ता ने कोर्ट में दरखास्त देकर गवाह की सुरक्षा की मांग किया।
विदित हो कि 8 दिसंबर 2015 को करीब 8:00 बजे सुबह जब गौतम हरिजन अपने साले दीपू के साथ शौच करके लौट रहा था ।तभी कुल्हाड़ी से मार कर उसे गंभीर चोट पहुंचाई गई थी जिससे हॉस्पिटल ले जाते समय उसकी मौत हो गई । वादी दिनेश कुमार ने आरोपी गौरव उर्फ शनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया था। शुक्रवार को जब मृतक का साला दीपू उम्र 13 वर्ष जो घटना का चश्मदीद साक्षी है, कोर्ट में गवाही दे रहा था तभी आरोपी कटघरे में से बाहर आकर गवाह दीपू को धमकी दिया जिससे वह सहम गया।
आरोपी को अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी द्वितीय बलराज सिंह ने आजीवन कारावास वह पांच हजार रूपये जुर्माने
जौनपुर - महाराजगंज थाना क्षेत्र के चौखड़ा गांव निवासी रेखा देवी की गला घोटकर हत्या करने के आरोपी को अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी द्वितीय बलराज सिंह ने आजीवन कारावास वह पांच हजार रूपये जुर्माने की सजा सुनाया।
वादिनी शीतल देवी निवासी चौखड़ा ने थाना महाराजगंज में प्राथमिकी दर्ज कराया था कि दिनांक 12 फरवरी 2009 को करीब 6:30 बजे शाम उसकी मां रेखा देवी घर से गांव में बुआ के यहां जाकर 10 मिनट में आने की बात कह कर गई थी। 2 घंटे तक नहीं आई। उसकी काफी खोजबीन की गई ।पता नहीं चला। दूसरे दिन घर के उत्तर सीवान में रेखा की लाश पाई गई। रेखा का गला घोटकर एवं सर पर चोट पहुंचाकर हत्या की गई थी ।पुलिस ने विवेचना कर चार्ज शीट कोर्ट में दाखिल किया। पुलिस विवेचना से प्रकाश में आया कि आरोपी अमर बहादुर सिंह निवासी सलामतपुर महाराजगंज ने घटना के पूर्व कई बार फोन करके रेखा देवी को घर से बुलाया तथा उसी ने रेखा की राड से गला घोटकर एवं सरिया से सिर पर चोटें पहुंचा कर हत्या किया ।आरोपी गिरफ्तार हुआ तथा उसकी निशानदेही पर आलाक़त्ल राड आदि बरामद हुआ। कोर्ट में गवाहों के बयान एडीजीसी इंद्रसेन सिंह ने दर्ज कराया। वादिनी शीतल व अन्य गवाह पक्षद्रोही हो गए एवं घटना का समर्थन नहीं किया। यह भी प्रकाश में आया की वादनी का आरोपी से प्रेम प्रपंच था इसी को लेकर हत्या हुई। कोर्ट ने मोबाइल की बातचीत ,आलाकत्ल की बरामदगी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को दोषी पाते हुए सजा सुनाया।
सिटी मजिस्ट्रेट लखनऊ की निजी गाड़ी एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में सड़क के बगल खाई में पलटी
जौनपुर जिले के मछलीशहर कोतवाली के जमालपुर गांव में शनिवार को सुबह 8 बजे के लगभग सिटी मजिस्ट्रेट लखनऊ की निजी गाड़ी एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में सड़क के बगल खाई में पलट गयी। संयोग अच्छा था कि गाड़ी में सवार सभी लोग बाल बाल बच गए। हादसे के समय गाड़ी में सिटी मजिस्ट्रेट का परिवार भी मौजूद था।
बताते हैं कि लखनऊ में सिटी मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात राजेंद्र सिंह अपने परिवार के साथ वाराणसी से शनिवार को लख़नऊ जाते समय ज्यों ही जमालपुर गांव में पहुचे त्यों ही सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के बगल गड्ढे में चली गई। इस दौरान वाहन चालक अश्वनी सिंह सहित गाड़ी में सवार परिवार के सभी लोग सुरक्षित बच गये। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँच गयी और ग्रामीणों के सहयोग से खाई से गाड़ी निकलवाया। गाड़ी सुरक्षित होने से सिटी मजिस्ट्रेट अपने गन्तव्य के लिए रवाना हुए।
अज्ञात युवक का शव सड़क के बगल मिलने से लोगों में हड़कम्प
जौनपुर,जिले के मछलीशहर कोतवाली थाना क्षेत्र के जमुहर बाज़ार के समीप शुक्रवार रात में 12 बजे अज्ञात युवक का शव सड़क के बगल मिलने से लोगों में हड़कम्प मच गया। शोरगुल होते ही वहां पर क्षेत्र वासियो की भीड़ जमा हो गई। मृतक युवक लगभग 36 वर्ष के आसपास होने का कयास लगाया जा रहा है। घटना स्थल पर मृतक पूरी तरह से निर्वस्त्र था और शरीर पर कई जगह चोट का निशान होने के चलते लोगों द्वारा आशंका व्यक्त किया जा रहा था कि कहीं दूसरी जगह हत्या करने के बाद यहाँ पर शव फेंका गया है।बताते हैं कि उक्त गाव में सड़क के बगल एक युवक गिरा देख लोग सहम गए और किसी गाडी की चपेट में आने की आशंका व्यक्त करने लगे। रात में ही आसपास के लोग जब मौके पर पहुँचे तो दंग हो गए। मृतक के शरीर पर कोई भी कपड़ा नहीं था और युवक के गर्दन के अलावा गुप्तांग व शरीर पर कई जगह चोट का निशान था। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेते हुए जांच पड़ताल में जुट गई।
शुक्रवार, 7 अप्रैल 2017
तीखी आवाज पर शाम 8:00 बजे तक की बड़ी खबरें
दिल्ली: उत्तराखंड के मंत्री धन सिंह रावत का बयान- उच्च शिक्षण संस्थानों को नशा मुक्त बनाएंगे, स्वच्छता अभियान चलाएंगे, सभी कॉलेज के 200 मीटर दायरे में नहीं होगी, सिगरेट, पान की दुकान नहीं होगी, सभी कॉलेज में 100 मीटर का तिरंगा लगाएंगे, इसके लिए सभी कुलपति राजी हैं, वंदे मातरम,राष्ट्र गान सुबह 9 बजे,शाम 4 बजे अनिवार्य, बातचीत के जरिये प्रपोजल तैयार जो रहा है, सीएम से बातचीत के बाद लागूकर दी जाएगी।
दिल्ली: एयर इंडिया विमान में एक और हंगामें की खबर, TMC राज्यसभा सांसद डोला सेन ने किया हंगामा।
दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह का बयान- 270 डाक्टरों सूची बनाई गई, सूची बनी,होगी कार्रवाई, काम के दौरान अनुपस्थित रहने वालों पर कार्रवाई।
दिल्ली: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का दो दिवसीय अमेठी दौरा, 8, 9 अप्रैल को अमेठी के दौरे पर रहेंगी स्मृति ईरानी, कल तिलोई में 9:30 बजे 200 बेड के अस्पताल का उद्घाटन, जामो में 11 बजे ITI गौरा में कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन, मुसाफिरखाना में 12 बजे प्राथमिक विद्यालय में श्रमदान, कल 2 बजे, ट्रेनिंग कैम्प का उद्घाटन करेंगी स्मृति ईरानी, एनआईओएस स्कूल रामनगर रोड पर लगेगा ट्रेनिंग कैम्प, 3 बजे सुलभ शौचालय की महिलाओं को चेक वितरण करेंगी, गुंगवाछ में 4 बजे रामदुलारी महाविद्यालय में उद्घाटन, रात्रि विश्राम एचएल या बीएचएल के गेस्ट हॉउस में, 9 अप्रैल को 9 बजे टीकरमाफी में उद्घाटन कार्यक्रम, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 12 बजे वापस दिल्ली जाएंगी।
देहरादून: उत्तराखंड के तीन जिलों में भूकंप के झटके, रुद्रप्रयाग,चमोली, उत्तराकाशी में भूकम्प के झटके, रिक्टर पैमाने पर भूकम्प की तीव्रता 4 मापी गई, भूकंप का केंद्र रुद्रप्रयाग जिले में ऊखीमठ में था।
देहरादून: कैबिनेट मीटिंग में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर, राज्य के 64 राज्यमार्गों को जिला मार्ग घोषित किया, उत्तराखंड सरकार ने जिला मार्ग घोषित किया, कृषकों को स्टाम्प ड्यूटी पर 5 साल की छूट बरकरार, कृषकों को लोन की रजिस्ट्री पर छूट, चतुर्थ विधानसभा सत्र के सत्रावसान का फैसला लिया गया, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की सेवा नियमावली में संशोधन।
बद्रीनाथ: केदारनाथ मंदिर समिति भंग करने का मामला, दिनकर बाबुलकर और दिवाकर चमोली ने की याचिका, उच्च न्यायालय में सदस्यों ने याचिका दायर, असंवैधानिक तरीके से समिति भंग करने का आरोप, हाईकोर्ट ने नई समिति के गठन पर लगाई रोक, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब।
लखनऊ: मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश, गेहूं की खरीद,क्रय केंद्र का प्रचार प्रसार हो, गेहूं की खरीद में पारदर्शिता बरती जाए, मंडियों में दिन में दो बार नीलामी कराई जाए, मंडियों में गेहूं की बिक्री कराई जाए, मूल्य का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित हो, डिपो पर ट्रकों की लाइन न लगने दें, मुख्य सचिव राहुल भटनागर ने दिये कड़े निर्देश।
लखनऊ: सह आबकारी आयुक्त जेबी यादव का बयान- शराब की दुकानों पर आगजनी को लेकर टीम गठित एसडीएम,सीओ,क्षेत्रीय इंस्पेक्टर की टीम गठित, दुकानों की सुरक्षा को लेकर लेगी जायजा, विरोध पर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक।
लखनऊ: खनन पर चल रही रोक के चलते यूपी में बालू की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, 30 हजार प्रति ट्रक वाली बालू अब 2 लाख में, अधिकांश बिल्डरों और बड़े प्रोजेक्ट थमें, बालू कीमतों में वृद्धि से बड़े प्रोजेक्ट पर असर, घर बनवाने वाली आम जनता भी परेशान, यूपी के अधिकांश जगहों पर निर्माण कार्य रूके।
लखनऊ: इंजीनियर के परिवार में दो की मौत, 20 दिन पहले पत्नी की हुई थी मौत, अब बेटे की भी हुई मौत, पुलिस ने 5 दिन पुराना शव मकान से निकाला, मृतक दिमागी रूप से था पीड़ित, मां की मौत के बाद बेटा शव से लिपटा था, कई दिन तक शव के साथ रहा था लिपटा, हसनगंज के आईटी चौराहे पर इंजीनियर का मकान।
लखनऊ: कृषि विभाग के अधिकारियों का प्रजेंटेशन शुरु, मंत्री रमापति शास्त्री, मंत्री मनु कौरी, मंत्री आशुतोष टंडन और महेंद्र सिंह, मंत्री अनुपमा जायसवाल, बृजेश पाठक, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी बैठक में पहुंचे।
लखनऊ: एसबीआई एटीम का क्लोन बनाकर पशुधन राज्यमंत्री के पीएसओ के साथ धोखाधड़ी, हरेंद्र कुमार के बैंक अकाउंट से 1.60 लाख निकाला, बैंक और हजरतगंज थाने में दर्ज कराई गई शिकायत।
लखनऊ: सड़क बनवाने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, दोनों पक्षों के कई लोग घायल, दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया, बीकेटी के महिपतपुर गांव का मामला।
इटावा: सपा विधायक शिवपाल यादव का बड़ा बयान- नई पार्टी बनाने के लिए अपनों से राय ले रहे, जल्द ही आपके सामने सारी बातें होंगी, नेताजी को अखिलेश राष्ट्रीय अध्यक्ष पद वापस करें, वादे के अनुसार अखिलेश पद वापस करें, सीएम योगी से शिष्टाचार मुलाकात की थी।
इलाहाबाद: शियाट्स कालेज के प्रॉक्टर वापस ले रहे याचिका, हाईकोर्ट में डाली याचिका वापस लेने की अर्जी, अतीक अहमद पर कर्मचारियों से मारपीट आरोप, अतीक अहमद इसी मामले में जेल में बंद हैं, कोर्ट की सख्ती पर नैनी पुलिस ने अरेस्ट किया था, अचानक याचिकाकर्ता ने कोर्ट में डाली अर्जी, याचिका वापस लेने की अर्जी कोर्ट में डाली, राम किशन सिंह ने कोर्ट में डाली है याचिका।
इलाहाबाद: कल इलाहाबाद में लगेगा डिजिटल मेला, कैशलेस ट्रांजेक्शन को लेकर दिया जाएगा प्रशिक्षण, नैनी के यूनाइटेड कॉलेज में 10 बजे से होगा कार्यक्रम, डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्या होंगे कार्यक्रम मे शामिल, केंद्रीय मंत्री उमा भर्ती,अनुप्रिया पटेल भी होंगी शामिल।
इलाहाबाद: पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा की याचिका पर सुनवाई, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका पर CBI से मांगा जवाब, 20 अप्रैल को होगी मामले की अगली सुनवाई, NRHM घोटाले के आरोपी हैं बाबू सिंह कुशवाहा।
इलाहाबाद: टोकरी में 6 जिंदा शव मिलने से हड़कम्प, जीआरपी में टोकरी को अपने कब्जे में लिया, इलाहाबाद रेलवे स्टेशन का मामला।
इलाहाबाद: सत्यापन से पहले नहीं जारी होंगे नियुक्ति पत्र, प्राथमिक विद्यालयों की भर्तियों पर आदेश, सचिव बेसिक शिक्षा संजय सिन्हा ने दिए आदेश, फर्जी नियुक्तियों के कई मामले आ चुके है सामने।
कानपुर: संविदा कर्मियों के भरोसे चल रहा सेल्स टैक्स विभाग, विभाग के बाबुओं को नहीं है वसूली से फुरसत, अधिकारियों के मिलीभगत से चल रही वसूली, सेल्स टैक्स में हर महीने लाखों की वसूली जारी।
कुशीनगर: योगी सरकार में स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही उजागर, अस्पताल के सामने जमीन पर घंटों तड़पती रही महिला, कवरेज कर रहे पत्रकारों पर भड़के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, कुशीनगर जिला अस्पताल का मामला।
बलरामपुर: दिनदहाड़े 3.30 लाख रुपए की लूट से हड़कम्प, बाइक सवार बदमाश रुपए से भरा बैग लेकर भागे, कोतवाली नगर क्षेत्र का मामला।
कानपुर: बीजेपी महामंत्री विजय बहादुर पाठक का बयान- सीएम ने शिक्षा में सुधार के दिए सख्त निर्देश, बेसिक,प्राथमिक और उच्च शिक्षा में सुधार होगा, स्कूलों में मनमानी फीस की वसूली नहीं होगी, पिछली सरकार में थाने सरकार के कार्यालय थे, पुलिस से सीएम ने राजनैतिक दबाव हटा दिया, इसलिए पुलिस अफसर अच्छे से काम कर रहें, शराब की दुकानों को हटाने को लेकर बोले पाठक, SC के आदेश के अनुरुप दुकाने हटाई जा रही, जनता कानून को अपने हाथ में ना ले।
ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति के मुख्यालय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
क्षेत्र पंचायत सदस्य गुलाब मौर्या को बाइक सवार बदमाश अपने साथ उठा ले गए
जौनपुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के सिरकिना गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य गुलाब मौर्या को बाइक सवार बदमाश अपने साथ उठा ले गए। घटना के बाद वे लोग उसे खूब मारे पीटे उसके बाद बदलापुर चौराहे पर ले जाकर घायलावस्था में छोड़ दिया। जहाँ मौके पर पहुची पुलिस इलाज के लिए सीएचसी बदलापुर में भर्ती कराया है। इस घटना से बीडीसी के घर के लोग डरे सहमे हुए हैं सिरकिना गांव में सनसनी का माहौल है।

