वाराणसी शहर के व्यस्तम इलाको में शुमार चौक थाना क्षेत्र के ठठेरी बाजार में स्थित सीताराम ज्वेलर्स में आज 6 बदमाशो ने असलहों के बल पर लगभग 10 करोड़ रुपये मूल्य का सोना और हीरा लूट लिया और फरार हो गये ।
सूत्रों के अनुसार आज लगभग 4.30 बजे के करीब दुकान के द्वितीय तल पर ग्राहक बन कर 2 लोग आए और लॉकेट दिखाने को कहा, बाद में उनके 4 और साथियों ने दुकान में मौजूद सारे लोगो को असलहे की नोक पर कब्जे में ले लिया और सीसीटीवी के डीवीआर को पटक के तोड़ने के साथ दुकान में मौजूद लोगों का मोबाइल फोन भी छीन लिया और दुकान के शोकेस और आलमारी से सारा माल बटोर का एक काले बैग में भर कर फरार हो गए, डकैती गये माल के सही मूल्य का तो आंकड़ा अभी नही मिला है, लेकिन 10 करोड़ की लूट की बात सामने आ रही है
बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम जांच में जुटी है।
मौके पर प्रभारी एसएसपी आशीष तिवारी आईजी जोन एन रविन्द्र, आदि अधिकारी पहुंचे।
क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर जांच में जुटी है, आसपास की दुकानों और मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज तलाशे जा रहे है।
सीताराम ज्वेलर्स शहर की बड़ी फर्मो में शुमार है और पूर्वांचल से लेकर बिहार तक इनका व्यापार फैला हुआ है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें