जौनपुर -लाइन बाजार थाना क्षेत्र के भूपतपट्टी के गौतम हरिजन हत्याकांड में 13 वर्षीय चश्मदीद गवाह को जिला जज की कोर्ट में बयान के दौरान कटघरे में खड़े आरोपी ने उसके पास आकर धमकी दिया। कहा कि सोच समझकर बयान देना नहीं तो तुम्हारा भी हाल वही होगा। आरोपी की धमकी से गवाह भयभीत हो गया। तुरंत कोर्ट मुंशी आरोपी को पकड़कर कटघरे में चेतावनी देते हुए खड़ा किया। वादी के अधिवक्ता ने कोर्ट में दरखास्त देकर गवाह की सुरक्षा की मांग किया।
विदित हो कि 8 दिसंबर 2015 को करीब 8:00 बजे सुबह जब गौतम हरिजन अपने साले दीपू के साथ शौच करके लौट रहा था ।तभी कुल्हाड़ी से मार कर उसे गंभीर चोट पहुंचाई गई थी जिससे हॉस्पिटल ले जाते समय उसकी मौत हो गई । वादी दिनेश कुमार ने आरोपी गौरव उर्फ शनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया था। शुक्रवार को जब मृतक का साला दीपू उम्र 13 वर्ष जो घटना का चश्मदीद साक्षी है, कोर्ट में गवाही दे रहा था तभी आरोपी कटघरे में से बाहर आकर गवाह दीपू को धमकी दिया जिससे वह सहम गया।
tikhiawaz24.in
शनिवार, 8 अप्रैल 2017
हत्यारोपी ने कोर्ट में बयान दे रहे गवाह को दी धमकी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें