वाराणसी :-. आज शनिवार की सुबह 9बजे नन्दगंज से गाजीपुर की ओर जाने वाले रोड पर बीच रास्ते मे ही ट्रक ने बाइक सवार युवक को सामने से टक्कर मार दिया सूत्रों द्वारा बातचीत मे बताया गया है की सुबह 9बजे नन्दगंज की तरफ़ से तेज रफ़्तार आ रही ट्रक ने बाइक सवार आशिष कुमार 18वर्षीय पुत्र शम्भू ग्राम -बिराइच थाना -जंगीपुर गाजीपुर निवासी को टक्कर मार दिया जिससे आशिष बुरी तरह घायल हो गया घायल को घटनास्थल के स्थानीय लोगो के सहयोग से गाजीपुर जिला अस्पताल लाया गया जिसके तुरन्त बाद ही पुलिस को सूचना दिया पुलिस कुछ ही देर बाद घटनास्थल पर पहुंची जिसके बाद घटना की जाँच मे जुटी है पुलिस भर्ती करने के कुछ ही घंटे मे इलाज के बाद डाक्टर ने गाजीपुर जिला अस्पताल से वाराणसी जिला अस्पताल पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय के ट्रामा सेंट को दोपहर लगभग 12बजे रेफर किया गया जहाँ कि इधर 108नम्बर एम्बुलेंस वाराणसी जिला अस्पताल पण्डित दीनदयाल राजकीय चिकित्सालय के ट्रामा सेंटर दोपहर 2बजे लेकर आया जहाँ पर की दीनदयाल अस्पताल के डाक्टरों ने इलाज शुरू किया डाक्टर ने कहा है की पैर फेक्चर हुआ है और पुरे शरीर मे चोटें आयीं है घायल आशिष का दीनदयाल अस्पताल मे ईलाज जारी है !
tikhiawaz24.in
शनिवार, 3 जून 2017
पिकअप-ट्रक की भीषण भिड़ंत
दिल्ली: निर्वाचन सदन में चुनाव आयोग 4.30 बजे करेगा प्रेस वार्ता।
दिल्ली: आय से अधिक संपत्ति का मामला, हिमाचल प्रदेश के सीएम वीरभद्र सिंह व अन्य 8 के भी पासपोर्ट जमा कराए गए।
दिल्ली: एनआईए ने व्यापारी मानव अरोड़ा के घर ग्रेटर कैलाश पार्ट 2 में मारा छापा, हवाला ऑपरेटर के जरिए कश्मीर में होती थी फंडिंग, एनआईए को 1.25 करोड़ श्रीनगर से छापे में रिकवर हुए, 35 लाख की रिकवरी दिल्ली से हुए।
दिल्ली: सीबीएसई बोर्ड के 10वीं के परिणाम घोषित, परीक्षा परिणाम में लड़कियों में मारी बाजी, दिल्ली,देहरादून,चेन्नई,त्रिवेंद्रम के नतीजे घोषित, सीबीएसई रिजल्ट में त्रिवेंद्रम में 99.85 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए, चेन्नई 99.26 फीसदी के साथ दूसरे स्थान पर, तीसरे स्थान पर इलाहाबाद 98.23 फीसदी के साथ, चौथे नंबर पर देहरादून का स्थान रहा, दिल्ली का सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट 78.09 फीसदी रहा, कुल पास होने वाले छात्र-छात्राओं का रिजल्ट 90.95 फीसदी।
देहरादून: नमामि गंगे परियोजना के नाम पर टिहरी वन प्रभाग में 85 लाख की अनियमितता का मामला, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिए जांच के आदेश, मुख्य सचिव जांचकर दोषियों पर कार्रवाई करें, शासन-प्रशासन में भ्रष्टाचार के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस हो, सरकारी काम काज में पारदर्शिता,ईमानदारी हो-सीएम।
लखनऊ: IFWJ की 129 वीं वर्किंग कमेटी का शुभारंभ, मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते कार्यक्रम में शामिल, AIIMS में पत्रकारों को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा पर चर्चा।
लखनऊ: मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का बयान- सपा सरकार में अपराधी अराजकता फैलता रहे थे, अखिलेश की सरकार ने कार्रवाई नहीं की, अपराधियों को संरक्षण देने वाली सरकार थी सपा, ऐसे लोगों को ट्वीटर पर लिखकर भ्रम नहीं फैलाना चाहिये, जनता के बीच लिखकर भ्रम न फैलाएं-मौर्या।
लखनऊ: कृष्णानगर में 4 लुटेरे गिरफ्तार, पुलिस ने 11 लूटों का किया खुलासा, 2 तमंचा, 2 बाइक, 4 सोने की चेन व 52 हजार रुपए किये बरामद, कृष्णानगर पुलिस ने कई लूटों का किया खुलासा।
वाराणसी: मंत्री अनुपमा जायसवाल ने फार्म्स सोसाइटीज,चिट्स कार्यालय का किया निरीक्षण, अधिकारियों पर लगा 3.50 लाख घूस मांगने के आरोप पर दिए जांच के आदेश, कार्यालय में गंदगी देख कर्मचारियों पर भड़की मंत्री, औचक निरीक्षण में कई कर्मचारी मिले अनुपस्थित।
बहराइच: पिकअप-ट्रक की भीषण भिड़ंत, हादसे में अबतक 6 लोगों की हुई मौत, 7 लोग घायल, एक की हालत गंभीर, शादी में डीजे बजाकर लौट रही थी डीजे पार्टी, नानपारा हाईवे के सोहरवां के पास हुआ हादसा।
मेरठ: कोतवाली पुलिस ने किया फ़र्ज़ी लूट का किया खुलासा, सर्राफ के नौकर ने बहन के इलाज के लिये बनाया था लूट का प्लान, बैंक में पैसे जमा कराने जा रहा था व्यापारी, पुलिस ने सर्राफ के नौकर को हिरासत में लिया, 1.16 लाख रुपये किये बरामद।
उन्नाव: सांसद साक्षी महाराज ने आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार के बयान का किया समर्थन, बलात्कार हिंसा,नाजायज औलादों के लिए वैलेंटाइन डे जिम्मेदार, साक्षी ने पश्चिमी सभ्यता को बताया अपराधों का जिम्मेदार, इंद्रेश कुमार ने दिया था विवादित बयान, यूपी में बढ़ रहे अपराधों के लिए विपक्षी जिम्मेदार, सपा-बसपा पर लगाया साजिश करने का आरोप।
चित्रकूट: पाठा में पांच लाख का इनामी डकैत बबली कोल का चित्रकूट में कहर, कोल ने मेठ प्रमोद त्रिपाठी की जमकर की पिटाई, बुन्देलखण्ड पैकेज से कूप निर्माण करा रहे हैं त्रिपाठी, मानिकपुर थाना क्षेत्र के सकरौंहा गांव का मामला।
मिर्जापुर: सीएम योगी ने पूरी की समीक्षा बैठक, तीन विभागों को लगाई फटकार, समय से गड्ढा मुक्त सड़कें न करने पर पीडब्ल्यूडी व मंडलीय चिकित्सालय में सफाई न होने पर सीएमओ को सीएम योगी ने लगाई फटकार, सीएम योगी ने कहा मैंने खुद देखा सफाई नहीं थी, शिक्षा विभाग की लचर व्यवस्था से सीएम नाराज।
शुक्रवार, 2 जून 2017
आवारा पशुओं और गायों के लिए हर जिले में बनेगी गोशाला: गिरीश
नगर विकास, अभाव, सहायता एवं पुनर्वास राज्य मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि सरकार की हर जिले में गोशाला खोलने की योजना है। इसकी शुरुआत गंगा किनारे बसे शहरों से होगी। श्री यादव शुक्रवार को यहां भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने कहा कि इन गोशालाओं में आवारा पशुओं और गायों को रखा जाएगा। शिकायतों का निपटारा करते हुए श्री यादव ने कहा कि सपा सरकार में जमीन, मकान और सरकारी सम्पतियों पर जबर्दस्त कब्जे हुए। इसलिए सुनवाई के दौरान ऐसे कब्जे के मामलों की शिकायतें ज्यादा आ रही हैं। इन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। कब्जेदार कितना भी रसूखदार क्यों न हो, बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष डा. राकेश त्रिवेदी एवं प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व योगी आदित्यनाथ के स्वच्छता मिशन के तहत नगर विकास विभाग हर माह के दूसरे शनिवार को विशेष स्वच्छता अभियान चला रहा है। अखिलेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना पर काम न करने से गरीबों को आवास से वंचित किया गया। आवास योजना के प्रभावी कार्यान्वयन में नगर विकास विभाग जुटा है। सबसे पहले गंगा के किनारे बसे जिलों में यह काम शुरू किया जाएगा।
समस्याओं का समय से निदान नहीं करने वाले अधिकारियों को चिन्हित कर उन्हें दण्डित किए जाने के कड़े निर्देश : योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता की समस्याओं का समय से निदान नहीं करने वाले अधिकारियों को चिन्हित कर उन्हें दण्डित किए जाने के कड़े निर्देश दिये हैं ।
मुख्यमंत्री आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय में मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव आई0टी0, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव सूचना एवं निदेशक सूचना समेत मुख्यमंत्री सचिवालय में तैनात सचिव एवं विशेष सचिवों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दे रहे थे। श्री योगी ने कहा कि मेगा काॅल सेण्टर के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों का समाधान निर्धारित अवधि में कराकर शिकायतकर्ता को अवगत कराना अनिवार्य होगा। विभागीय अधिकारियों को कोई भी कार्य लम्बित रखने की कार्यशैली हर हालत में बदलनी होगी। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को तहसील स्तर पर आयोजित होने वाले समाधान दिवसों का औचक निरीक्षण करना होगा। उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी समाधान दिवसों का औचक निरीक्षण यथाशीघ्र प्रारम्भ करेंगे।
उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि मेगा काॅल सेण्टर के कार्यों को और अधिक प्रभावी कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थायें समय से सुनिश्चित करा ली जायें। थाना एवं तहसील स्तर पर फरियादियों की समस्याओं का समाधान नहीं होने पर ही फरियादियों को उच्च अधिकारियों के साथ-साथ उनके (मुख्यमंत्री के) पास अपनी फरियाद सुनाने के लिये विवश होकर आना पड़ता है, जो उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारियों की कार्यशैली को नजर अंदाज कतई न कर उन्हें दण्डित किया जायेगा।
सिंचाई के लिए किसानों के लिए परियोजना लाभप्रद साबित नहीं हो सकी
उल्लेखनीय है कि क्षेत्र में पूरे वर्ष भर सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए शारदा सहायक परियोजना के अंतर्गत रामगंज रजवाहा नहर का निर्माण कार्य शुरू होते ही किसानों के चेहरे पर खुशी की लहर व्याप्त हो गई थी। शायद यही कारण था कि अपनी जमीन देने में किसान आसानी से आगे आए थे। यह नहर क्षेत्र के घाघरपारा गॉव से जनपद की सीमा में प्रवेश करते हुए सैकड़ों गॉवों से होकर बदलापुर तहसील के चंवरे गॉव में गोमती नदी में समाहित हो जाती है।इस समय धान की नर्सरी डालने का समय आ गया है परंतु नहर सूखी है। सब्जी और गन्ने की खेती के लिए उपयुक्त जमीन होने से सिंचाई की सुविधा मिलने से किसानों को लाभ मिलता। नहर निर्माण तो हुआ, पर पानी न आने से किसानों की आशाओं पर पानी फिर रहा है। दो दशक से सिंचाई के मुख्य समय पर किसानों को पानी नहीं मिल पा रहा है। नहर के आसपास के किसानों ने बताया कि दो दशक बीत जाने के बाद नहर में पानी आने का हाल यह है कि जब बरसात तेज होती है तो पानी आता है और सूखे के मौसम में नहर सूखी रहती हैे। अभी भी उन्हें महंगे डीजल से ही सिंचाई करनी पड़ती है। अलबत्ता नहर के रास्ते छुट्टा पशुओं के आने से खेतों की रखवाली बढ़ गई है। सिंचाई की सुविधा न होने से क्षेत्र के किसानों के लिए सब्जी और गन्ने की खेती करना महंगा साबित हो रहा है। अधिकांश किसानों ने कहा कि सरकारी उदासीनता के कारण क्षेत्र में हरित क्रांति को बढ़ावा देने के लिए बनी नहरें औचित्यहीन साबित हो रही हैं। क्षेत्रीय किसानों ने प्रशासन से जरुरत के समय नहर में पानी उपलब्ध कराने की मांग की है।
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के रिजल्ट 9 जून को एक साथ घोषित
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के रिजल्ट 9 जून को एक साथ घोषित होंगे । बोर्ड की 2017 की परीक्षा में 10वीं और 12वीं में क्रमश: 34,04,715 और 26,56,319 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इनमें से 10वीं के 3,89,658 और 12वीं के 2,04,845 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा बीच में ही छोड़ दी थी। परीक्षा में शामिल होने वाले 54,66,531 परीक्षार्थियों को रिजल्ट का इंतजार है। बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षाओं का आयोजन 16 मार्च से लेकर 1 अप्रैल के बीच किया गया था। वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 16 मार्च से 21 अप्रैल के बीच हुईं।
सीएम योगी कल पहुँचेगे माँ विन्ध्यवासिनी के दरबार में
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवान राम की नगरी अयोध्या के बाद कल मिर्जापुर स्थित विंध्य क्षेत्र की अधिष्ठात्री देवी माँ विन्ध्यवासिनी के दरबार में मत्था टेकने आ रहे हैं।
जिला प्रशासन के सूत्रों ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री कल मिर्जापुर दौरे पर आ रहे हैं और करीब छह घंटे तक वह नगर में रहेंगे। उन्होंने बताया कि मण्डलीय समीक्षा बैठक के अलावा श्री योगी का मां विंध्यवासिनी देवी के दरबार में मत्था टेकने का मुख्य कार्यक्रम है।
आज तड़के भूकंप के मध्यम झटके
दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के मध्यम झटके
देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीअार में आज तड़के भूकंप के मध्यम झटके महसूस किए गए।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार भूकंप तड़के चार बजकर पचीस मिनट पर आया। भूकंप का केंद्र हरियाणा के राेहतक में जमीन से 22 किलोमीटर नीचे था। रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5 आंकी गयी। भूकंप से अभीतक जान-माल के नुकसान होने की कोई खबर नहीं मिली है।
इलाहाबाद में प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या
उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद के सिविल लाइन्स क्षेत्र में बदमाशों ने एक प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी ।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि अल्लापुर निवासी प्रापर्टी डीलर धीरज सिंह (32) कल रात करीब साढे दस बजे अपनी पत्नी के साथ सिविल लाइन्स इलाके में स्थित एक ढाबे पर खाना खाने गया था । इस दौरान अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मार दी जिससे उसकी मृत्यु हो गई । हत्या के कारण का तत्काल पता नहीं चल सका । घटना के बाद हत्यारे फरार हो गये ।
राजस्व विभाग के अधिकारियों का जून 2017 का रोस्टर निर्धारित किया
जौनपुर। जिला मजिस्ट्रेट सर्वज्ञ राम मिश्र ने बताया कि मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन गृह (पुलिस) अनुभाग-2 के आदेशनुसार जनसमस्याओं के निस्तारण हेतु समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। शानादेशानुसानुसार इसे थाना समाधान दिवस के रूप में आयोजित करने के निर्देश दिये गये हैं।
इसके क्रम में राजस्व विभाग के अधिकारियों का जून 2017 का रोस्टर निर्धारित किया गया है जिसके अनुसार अपर जिला मजिस्ट्रेट (वित्त एवं राजस्व) प्रथम शनिवार को गौराबादशाहपुर, केराकत, तृतीय शनिवार को खुटहन, सरपतहां, अपर जिलाधिकारी (भू-राजस्व) प्रथम शनिवार को बरसठी, मीरगंज, तृतीय शनिवार को बदलापुर, सिंगरामऊ, नगर मजिस्ट्रेट प्रथम शनिवार को कोतवाली, तृतीय शनिवार जफराबाद, उपजिलाधिकारी शाहगंज प्रथम शनिवार को खुटहन, तृतीय शनिवार को खेतासराय, उपजिलाधिकारी केराकत प्रथम शनिवार को चन्दवक, तृतीय शनिवार को गौराबादशाहपुर, उपजिलाधिकारी सदर प्रथम शनिवार को सिकरारा, तृतीय शनिवार को सरायख्वाजा, उपजिलाधिकारी बदलापुर प्रथम शनिवार को सुजानगंज, तृतीय शनिवार को महराजगंज, उपजिलाधिकारी मछलीशहर प्रथम शनिवार को मुंगराबादशाहपुर, तृतीय शनिवार को मछलीशहर, उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं प्रथम शनिवार को मड़ियाहूं, तृतीय शनिवार को बरसठी थाना पर उपस्थित रहेंगे। उन्होंने सभी को निर्देश दिया कि समस्त सम्बन्धित अधिकारी उक्त रोस्टर के अनुसार जून के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को प्रातः 10 से अपरान्ह 3 बजे तक थाना समाधान दिवस में सम्बन्धित थाने पर उपस्थित रहकर पुलिस विभाग के कर्मचारियों की उपस्थिति में पक्षकारों की एक साथ सुनवाई कर पंचायती तरीके से अधिक से अधिक समस्याओं का मौके पर निस्तारण सुनिश्चित करायेंगे।
गुरुवार, 1 जून 2017
हवा इतनी तेज हो गयी की मात्र 10 मिनट के अन्दर ही सारा माहौल बदल गया
आज तेज गर्मी के बीच जब अचानक हवा का झोका लोगो को छू के गुजरा तो बड़ा ही सुकून महसूस हुआ लेकिन धीरे-धीरे हवा की झकोरे तेज होती गयी और देखते ही देखते भयानक आंधी का रूप ले लिया | हवा इतनी तेज हो गयी की मात्र 10 मिनट के अन्दर ही सारा माहौल बदल गया ।
जी हाँ हम बात कर रहे हैं आज दोपहर के बाद करीब 2.30 बजे के लगभग लम्भुआ विधान सभा क्षेत्र की, पहले तो हल्की हवा चली फिर बारिश की फुहारों के साथ हवा आधी का रूप ले लिया । भीषण आंधी से NH56 पर कई जगह पेड़ गिरने से लखनऊ - वाराणसी मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया , जिसके कारण गाडियों की लम्बी कतार लग गयी । हलाकि बड़ी गाडियों में ड्राइवरों की सूझ-बूझ की वजह से कोई नुकसान नही हुआ | आंधी के बंद होते ही कोतवाली लम्भुआ की पुलिस आकर रास्ते में पड़े पेड़ को JCB मशीन की मदद से हटवा कर मार्ग खाली कराया | जब तक लेकिन मजे की बात यह है कि जब तक पुलिस नही आई थी तब तक आस-पास के ग्रामीण पेड़ो को कुल्हाड़ी से काट कर मार्ग को खोलने की कोशिश कर रहे थे | काफी मशक्कत के बाद करीब 2.50 किमी से ज्यादा लम्बा जाम खुल पाया ।
लेकिन कसबे के नजदीक करीब 1 किमी पश्चिम सुल्तानपुर रोड पर पेट्रोल टंकी के सामने एक ढाबा है जिस पर सीमेंट की चादरे रखी थी जो तेज आंधी की वजह से उड़ने लगी चूंकि बारिश भी थी इसलिए पानी से बचने के लिए कुछ राहगीर भी ढाबे के सामने बाइक खड़ी कर अंदर बैठ गए थे जब चादरे उड़ने लगी । उसमे कुछ लोग भाग कर अपनी सुरक्षा किये लेकिन कुछ लोग भागने में कामयाब नही हुए जो सीमेंट की चादरों की चपेट में आने से चोटिल हो गये । ढाबे की दीवारे भी काफी कमजोर थी जो आधी की झकोर से गिर गयी जिससे बाहर खड़ी मोटर सायकिल दब गयी । और वाहन मालिक को काफी नुकसान हुआ । जब आंधी शांत हुयी तो लम्भुआ कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले को संज्ञान में लिया ।
हलकी बारिश होने के तुरंत बाद बादल छट गए जिससे उमस काफी बढ़ गयी है और लोगों को गर्मी में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । वही तेज तूफान की वजह से कई जगह पेड़ बिजली के तारो पर गिर विद्युत् आपूर्ति को रोक दिए है जिसके कारण बिजली भी नही मिल सकती ये एक और बड़ा परेशानी का सबब बन गया है ।
कोतवाली क्षेत्र के परसूपुर गांव निवासी अंकित वर्मा पुत्र जीतलाल वर्मा का चयन आई ए एस के पद पर हुआ
मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र के परसूपुर गांव निवासी अंकित वर्मा पुत्र जीतलाल वर्मा का चयन आई ए एस के पद पर हुआ है । अंकित को 879वीं रैंक मिली है । परिजनों व ग्रामीणों में खुशी की लहर व्याप्त है ।
किसान के घर ग्रामीण परिवेश में पैदा हुए पले बढ़े अंकित की प्रारम्भिक क्षिक्षा गांव से ही शुरू हुई । पिता जीतलाल वर्मा की एस पी ओ बरेली में तैनाती होने पर हाई स्कूल व इंटर मीडिएट की परीक्षा बरेली से उत्तीर्ण करने के बाद अंकित का चयन आई आई टी में हो गया । वर्ष 2014 में खड्गपुर (बंगाल) से बी टेक करने के बाद आयल रिफाइनरी जामनगर , गुजरात में नौकरी मिल गयी । कम्पनी की तरफ से जर्मनी भेजा जा रहा था तो यह रास नहीं आया । क्योंकि इनकी गृहणी मां कुसुम वर्मा की इच्छा थी कि अपने देश में ही नाम रोशन करें । उन्हीं की प्रेरणा से इंजीनियर के पद से त्याग पत्र देकर आई ए एस की तैयारी में जुट गये । प्रथम प्रयास में ही सफलता पाने का श्रेय अपनी माँ के योगदान व पिता व बहनों के दिशानिर्देश को देते हैं । तीन बहनों में अंकित अकेले भाई हैं ।बड़ी बहन दीक्षा वर्मा साफ्टवेयर इंजीनियर है । दूसरी बहन सोमा वर्मा बैंक ऑफ बड़ौदा में पी ओ है ।सबसे छोटी बहन ऋतुजा वर्मा मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज में एम बी बी एस तृतीय वर्ष की छात्रा हैं । अंकित के चयन की सूचना पाते ही बड़े पिता मेवालाल पटेल , पूर्व प्रधान ललऊ पटेल , लल्लन पटेल के घर बधाई देने वालों का तांता लगा हैं । अंकित का जन्म 6जून 1991 में हुआ ।
अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी वन बलराज सिंह ने दुष्प्रेरण के आरोपी पति को 7 वर्ष कारावास 11हजार रुपए जुर्माने की सजा
जौनपुर - जलालपुर थाना क्षेत्र के खेवतीपुर गांव में विवाहिता द्वारा आत्महत्या के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी वन बलराज सिंह ने दुष्प्रेरण के आरोपी पति को 7 वर्ष कारावास 11हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाया।
वाराणसी निवासी पप्पू सिंह ने थाना जलालपुर में प्राथमिकी दर्ज कराया था कि उसने अपनी लड़की सुमन सिंह की शादी 2008 में खेवतीपुर निवासी सुरेंद्र सिंह के साथ किया था ।विवाह के बाद पति व ससुराल वाले दहेज में एक लाख रुपए व मोटरसाइकिल की मांग को लेकर सुमन को प्रताड़ित करते थे। इसी बीच सुमन को लड़की पैदा होने पर ससुराल वालों की प्रताड़ना और बढ़ गई ।किसी तरह मायके वालों ने पचास हजार रुपए की मांग पूरी की ।इसके बावजूद प्रताड़ना जारी रही। 13 अक्टूबर 2014 को प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर सुमन ने जलकर आत्महत्या कर लिया ।उसका पोस्टमार्टम व दाह संस्कार हुआ। 4 दिन बाद मायके वालों को लड़की के मरने की सूचना मिली तो वे लड़की के ससुराल पहुंचे वहां ससुराल वाले ताला बंद कर फरार थे। पुलिस ने विवेचना कर चार्ज शीट कोर्ट में दाखिल किया। एडीजीसी अरशद बहाव ने गवाहों को परीक्षित कराया। कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद आरोपी पति को आत्महत्या के दुष्प्रेरण का दोषी पाते हुए सजा सुनाया। शेष आरोपियों को कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त कर दिया।
थानाध्यक्ष रामपुर उदय प्रताप सिंह का 7 दिन का वेतन रोकने का आदेश
जौनपुर- लाइन बाजार थाना क्षेत्र के एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे स्टेट बनाम रहती है वह स्टेट बनाम चांद में संबंध शामिल होने के बावजूद गवाही देने न आने वाले थानाध्यक्ष रामपुर उदय प्रताप सिंह का 7 दिन का वेतन रोकने का आदेश अपर सत्र न्यायाधीश ईसी एक्ट अशोक कुमार ने पुलिस अधीक्षक को दिया। सरकारी वकील सुरेंद्र प्रजापति ने बताया थानाध्यक्ष उदय प्रताप स्वयं न आकर अपनी जगह ऐसा एस आई होरीलाल को भेज दिए। जिस पर कोर्ट ने नाराजगी व्यक्त की। होरीलाल ने कहा कि थानाध्यक्ष छुट्टी पर हैं। जब कोर्ट ने उनसे लिखित में यह बात देने को कही तो एस आई चंपत हो गए। पैरोकार लाइन बाजार को बुलवाया गया उन्होंने थानाध्यक्ष से फोन पर बात की तो उन्होंने कहा मडियाहूं बार के चुनाव में व्यस्त होने के कारण नहीं आ पा रहा हूं यह बात उसने लिखित भी कोर्ट को दिया। थानाध्यक्ष द्वारा तरह-तरह के बहाने पर कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए हुए उनका वेतन रोकने का आदेश दिया।
जलपान करने के बाद दूल्हे समेत बाराती एवं घराती बीमार
जिले के पंवारा थाना क्षेत्र के सजई कला गाँव में बुधवार की रात उस समय अचानक अफरा - तफरी मच गयी जब गाँव में आयी बरात में जलपान करने के बाद दूल्हे समेत बाराती एवं घराती बीमार होते चले गए। सभी को इलाज के लिए सी एच सी में भर्ती कराना पड़ा । वीमारी के कारण शादी की रश्म पूरी नहीं हो पाई है।
मिली जानकारी के अनुसार मछलीशहर थाना क्षेत्र के सराय यूसुफ़ गाँव निवासी सभाजीत यादव के लडके सर्वेश कुमार यादव की शादी पंवारा थाना क्षेत्र के सजई कला गाँव निवासी छत्तू राम यादव की लड़की सुनीता के साथ तय हुई थी । बुधवार को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार धूम - धाम से बरात आयी जलपान के बाद जैसे ही द्वार चार की रस्म शुरू हुई घराती एवं बारातियो को पेट में दर्द एवं उल्टी की शिकायत शुरू हो गयी जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक दूल्हा सर्वेश को भी इसी बीमारी की चपेट में आ गया , आनन - फानन में घरातियों ने 108 एम्बुलेंस एवं निजी साधन से तत्काल बीमार लोगो में 36 लोगो को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सतहरिया एवं 8 लोगो को मछलीशहर पहुचाया गया। जिसमे बिन्दू 28 , विजय 6 , विश्वनाथ 30 , राजू गौतम 25 , अमरावती 55 , देव उपाध्याय 4 , खुशबू यादव 15 , जनार्दन उपाध्याय 32 , शिवम् उपाध्याय 18 , मीरा देवी यादव 45 , सन्तोष उपाध्याय 19 , अखिलेश उपाध्याय 20 , अभिषेक यादव 14 , राज कुमार 33 , अनूप मिश्रा 21 , अखिलेश शुक्ल 19 , काजल यादव 10 , सन्दीप यादव 30 , रेखा यादव 30 , संजना 4 , रोहित यादव 20 , रीनू यादव 20 , दिनेश यादव 18 , कोमल 10 , प्रिया 10 , फूलचंद्र 46 , राम कृष्ण 60 , लाल मणि 46 , सोनू यादव 16 , नन्दलाल उपाध्याय 57 , राज कुमार यादव 32 , माणिक चन्द्र 42 , रमेश कुमार यादव 18 , अनिल कुमार यादव 24 , दीपक कुमार 17 , आरती देवी 15 वर्ष समेत कुल 36 लोगो का सहरिया सामुदायिक केन्द्र पर तथा राजेश 25 , अजय कुमार 10 , विशाल 12 , सूरज 15 , शिवम् 10 गोरखनाथ 35 अशोक कुमार 40 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मछलीशहर तथा दूल्हे सर्वेश कुमार यादव 25 का मछलीशहर के एक निजी चिकित्सालय में इलाज चल रहा है । सभी बीमार लोगो की हालत खतरे से बाहर बताई गई है । लोगो का इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ0 संजय राय एवं सत्यलाल ने बताया कि रात में एका एक इतने मरीजो के पहुचने स्टाफ कम होने के कारण परेशानी हो गई थी अब सब की स्थिति सामान्य है थोड़ी देर देखने के बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी जायेगी । घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पंवारा सन्तोष दीक्षित क्षेत्राधिकारी मछलीशहर जया शांडिल्य भी रात में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुँच कर बीमार लोगो के स्वास्थ के सम्बन्ध में जानकारी हासिल की । दूल्हे के परिवार वालो ने बताया कि अब स्थिति सामान्य है दूल्हे सर्वेश की तबियत ठीक होने पर दिन में शादी की रस्म निभाई जायेगी । क्षेत्र में लगन व्याह के सीजन में विषाक्त भोजन के सेवन से बीमार होने की यह दूसरी घटना है । इसके पूर्व विगत 22 अप्रैल को पंवारा बाजार से सुवंसा गई बारात में भी विषाक्त भोजन के सेवन से 48 लोग बीमार हो गए थे जिनका इलाज भी सतहरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर हुआ था ।
